15.1 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 211

गुमला समाहरणालय में सांसद एवं आला अधिकारियों ने गुब्बारे उड़ाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश – सुरक्षा नियम दिल से अपनाएं

0

गुमला :- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के आठवें दिन आज गुमला समाहरणालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” के मूल मंत्र के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद सुखदेव भगत, उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां उपस्थित रहे। अभियान को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से आकाश में सुरक्षा संदेश लिखे रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए। इस प्रतीकात्मक पहल के माध्यम से जिलेवासियों को यह संदेश दिया गया कि सड़क पर सुरक्षा ही जीवन का आधार है और नियमों का पालन करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, सांसद सुखदेव भगत ने एक अत्यंत मार्मिक और प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन नियम और कानून जरूर बनाता है, लेकिन सुरक्षा के मानकों का पालन करना व्यक्तिगत रूप से हर इंसान की जिम्मेदारी है उन्होंने जोर देकर कहा कि सुरक्षा के मापदंड केवल कागजों या कानूनी डर तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि यह भावना व्यक्ति के दिल से आनी चाहिए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने परिवार के लिए एक अनमोल धरोहर है, इसलिए अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों को अपने दैनिक जीवन के अभ्यास में लाएं। सांसद ने आग्रह किया कि लोग इसे प्रशासन का काम न समझकर अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझें।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा ने भी आम जनता से सीधा संवाद करते हुए सुरक्षित रहने के मूल मंत्र साझा किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा माह का उद्देश्य लोगों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बिना किसी के टोके या पुलिस की सख्ती के बिना ही स्वयं से हेलमेट पहनें और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। सड़क सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किसी दबाव में नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा के संकल्प के साथ किया जाना चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि आपकी एक छोटी सी सावधानी न केवल आपकी जान बचाती है, बल्कि एक पूरे परिवार को बिखरने से भी रोकती है।

इस गरिमामय अवसर पर जिला प्रशासन के सभी गणमान्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सड़क सुरक्षा के इस महाभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। उपस्थित जनसमुदाय और अधिकारियों ने एक स्वर में शपथ ली कि वे सड़क पर चलते समय नियमों का अक्षरशः पालन करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी गुब्बारे उड़ाकर जनता से अपील की कि सुरक्षित रहने के लिए सुरक्षा नियमों को खुद भी मानें और बिना दूसरों के बतलाये सुरक्षा के उपकरणों को इस्तेमाल में लाएं। पूरे आयोजन का सार यह रहा कि सुरक्षा के प्रति सजगता ही दुर्घटनाओं को रोकने का एकमात्र प्रभावी रास्ता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (सिनी) और बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों का संयुक्त कार्यशाला

0

गुमला :- गुमला जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (सिनी) के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन गुमला पुलिस लाईन चंदाली के सभागार में की गयी। इस कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में रामकुमार लाल गुप्ता सचिव डालसा गुमला , विशिष्ट अतिथि पुनम कुमारी प्रधान दण्डाधिकारी किशोर न्याय बोर्ड गुमला, बिरेंद्र टोप्पो पुलिस उपाधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी गुमला, सुरेश प्रसाद यादव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला, प्रशिक्षक के रूप में त्रिभुवन शर्मा सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, अमर कुमार जिला बाल संरक्षण इकाई पदाधिकारी गुमला, नेम्हंती तिग्गा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति गुमला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि रामकुमार लाल गुप्ता सचिव डालसा गुमला ने कहा की बच्चों के प्रति बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी संवेदनशील होकर काम करें, यदि क्षेत्र में बच्चों से संबंधित किसी प्रकार समस्या आती है तो उसे बहुत ही शालिनता से काम करें साथ ही बच्चों में भी ध्यान दें की बच्चों के किसी आधिकार का हनन ना हो, यदि आप किसी परेशानी में फंसते हैं तो आप सीधे डालसा की मदद ले। विशिष्ट अतिथि पुनम कुमारी प्रधान दण्डाधिकारी किशोर न्याय बोर्ड गुमला ने कहा कि बच्चों का किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत करने का जो तरीका है उसमें कैई खामियां रह जाती है जिसमें सुधार की आवश्यकता है तथा किशोर न्याय बोर्ड का नियमों का अनुपालन करना भी जरूरी है। पुलिस पदाधिकारी के कार्य अनुसंधान पर ही बच्चो का न्याय आधारित रहता है,, पुलिस न्याय प्रक्रिया के केंद्रबिंदु होते है।।किशोर न्याय में बच्चो का पुनर्वास महत्वपूर्ण है। वहीं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अमर कुमार द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा मिशन वात्सल्य योजना संचालित है, जिसके माध्यम से सभी हितधारकों को आपसी समन्वय बनाकर बच्चों के हित के लिए कार्य करने की बात उल्लेखित है, साथ किशोर न्याय अधिनियम में आवश्यकता एवं देखभाल वाले बच्चे तथा अपराध में शामिल बच्चों की प्रक्रिया का विस्तार से उल्लेख किया गया है जिसका अनुपालन किया जाना चाहिए जिससे वैसे बच्चों का चिन्हित करते नशा बाल विवाह, बाल मजदूरी, मानव तस्करी जैसे अपराधों को रोका जा सकता हैं। वहीं प्रशिक्षक त्रिभुवन शर्मा के द्वारा बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों को मिशन वात्सल्य, कार्य एवं दायित्व,किशोर न्याय अधिनयम के तहत संरक्षण और देखभाल के बच्चो के लिए प्रक्रिया,,बाल कल्याण समिति के कार्य ,,बाल मित्र पुलिस के कार्य,,किशोर न्याय बोर्ड में बच्चो के न्याय निर्णय की प्रक्रिया,उम्र निर्धारण,,सामाजिक जांच रिपोर्ट की जानकारी दी।।मिशन वात्सल्य के तहत स्पॉन्सरशिप, फॉस्टर केयर, आफ्टर केयर,, चाइल्ड लाइन के कार्य की जानकारी दी ।थाने में आनेवाले बच्चो के लिए पुलिस कार्य की प्रक्रिया बतलाया गया।।जिला स्तर पर मदद करने वाले हितधारकों एवं क्षेत्र में आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। वहीं बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में हो रही समस्याओं का समाधान भी बताया गया। विदित हो की पुरे गुमला जिला में इस तरह का उन्मुखीकरण कार्यशाला पहली बार आयोजित की गयी है। कार्यशाला का समापन जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष निम्हंती तिग्गा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया मौके पर सुबोदीप अधिकारी , किशोर साहा, खुर्शीद आलम, जितेन्द्र सत्पति, संतोषी तिर्की सहित जिले के सभी बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में गुमला जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

0

गुमला :- गुमला जिला समाहरणालय स्थित सभागार में सांसद, लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र सह अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) सुखदेव भगत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दिशा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा उनके प्रभावी, समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।

बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक गुमला हारिश बिन ज़मां, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर, उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी ,अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, निदेशक DRDA विद्या भूषण, जिला भू अर्जन पदाधिकारी,DCLR गुमला राजीव कुमार, SDO सदर राजीव नीरज, SDO चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, SDO बसिया जयवंती देवगम,सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी सहित सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान सांसद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनदेखी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि दिशा समिति की बैठकों को गंभीरता से लिया जाए तथा पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एनएचएआई से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान डुमरी पथ निर्माण में सड़क की गुणवत्ता, कालीकरण एवं नाली निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा गंभीर आपत्तियां उठाई गईं। पिटलू घाटी क्षेत्र में सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए गए। सांसद ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी नियमित फील्ड विजिट नहीं कर रहे हैं, जो अत्यंत गंभीर विषय है। जशपुर–महुआटांड़ पथ एवं गुमला–पलमा बाइपास सड़क निर्माण में हो रही देरी पर भी असंतोष जताते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों द्वारा एनएच के कार्यों की जांच हेतु समिति गठन की मांग भी रखी गई।
एनएचएआई से जुड़े एक प्रकरण में 17 वर्षीय किशोर की मृत्यु पर प्रस्तुत रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई, जिस पर पुनः जांच को लेकर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने यह मुद्दा भी उठाया कि NH निर्माण कार्य अधूरा रहने के बावजूद टोल वसूली की जा रही है, जिस पर एनएचएआई की ओर से नियमों का हवाला दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी PD NHAI को सड़क सुरक्षा मानकों के शीघ्र अनुपालन, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुधार तथा सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के क्रम में वृक्ष काटे गए थे, जिसके भरपाई हेतु NHAI द्वारा किए जाने वाले वृक्षारोपण की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है, लगभग 1,30,000 वृक्षारोपण का टारगेट है जिसके लिए कार्य चल रहा है। इस दौरान अमृत सरोवर तालाब निर्माण हेतु भी पीडी एनएचएआई द्वारा निःशुल्क सहयोग देने की सहमति व्यक्त की गई, उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों के अनुरूप तालाब निर्माण हमारे द्वारा करवा दिया जाएगा एवं तालाब निर्माण के दौरान निकलने वाले मिट्टी का प्रयोग सड़क निर्माण में उपयोग किया जाएगा।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा में टंगरा टोली, हाड़ुप एवं गुदरी जैसे क्षेत्रों में संरचनाएं तैयार होने के बावजूद जलापूर्ति प्रारंभ नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल समस्या के समाधान हेतु हिंडालको से सहयोग लेने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं में फंड की कमी के कारण धीमी प्रगति पर भी चिंता जताई गई।

विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान बिजली चोरी के मामलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विभिन्न गांवों में विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया। नगर परिषद क्षेत्र में जल आपूर्ति, मीटर कनेक्शन , राजस्व वसूली आदि से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा हुई।

कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं भूमि संरक्षण, मत्स्य पालन विभागों की समीक्षा के दौरान खनन क्षेत्रों में मिट्टी की गुणवत्ता जांच, मशरूम खेती की सफलता, वैकल्पिक कृषि विकल्पों, पशु नस्ल सुधार तथा मत्स्य और डेयरी योजनाओं की जानकारी ली गई। जेएसएलपीएस के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के विषय पर भी चर्चा हुई।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में डॉक्टरों की कमी, एम्बुलेंस सेवा, पोस्टमार्टम से जुड़ी शिकायतों तथा मेडिकल कॉलेज हेतु भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में एम्बुलेंस की तैनाती को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।

शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों में तड़ित चालक की उपलब्धता, जर्जर विद्यालय भवन, खेलो इंडिया के तहत सुविधाओं पर भी विशेष रूप से समीक्षा हुई। खनन विभाग की समीक्षा में खनन वाहनों के फिटनेस, राजस्व क्षति, डीएमएफटी से जुड़े मामलों और प्रभावित गांवों में जल सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अवैध वसूली, भ्रष्टाचार, योजनाओं में अनियमितता और जवाबदेही से जुड़े गंभीर मुद्दे भी सामने आए, जिस पर उपायुक्त द्वारा निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

इसके अतिरिक्त कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सांसद द्वारा समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। अंत में उन्होंने जिला प्रशासन के कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, हॉर्टिकल्चर एवं अन्य नई योजनाओं के लिए संबंधित विभागों की सराहना की।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

घायलों की मदद करें, और मानवता का धर्मनिभाय, सरकार करेगी आपका सम्मान

0

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ‘सड़क दुर्घटना मुआवजा’ एवं ‘नेक नागरिक जागरूकता’ शिविर का आयोजन

गुमला : – गुमला जिले के समस्त नागरिकों से अनुरोध, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के आठवें दिन, सड़क दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की सहायता एवं घायलों की मदद करने वाले ‘नेक मददगारों’ को प्रोत्साहित करने हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर के मुख्य आकर्षण एवं सेवाएँ:

• मुआवजा फॉर्म सहायता: वैसे पीड़ित या आश्रित परिवार जिन्हें सड़क दुर्घटना के पश्चात सरकारी मुआवजा प्राप्त करने हेतु फॉर्म भरने में समस्या आ रही है, उन्हें इस शिविर में विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

• ‘नेक नागरिक’ (Good Samaritan) जागरूकता’: सड़क दुर्घटना के घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाने वाले साहसी नागरिकों को सम्मानित किये जाने के विषय में l

• नकद इनाम एवं प्रशस्ति पत्र: योजना के तहत मददगारों को ₹2,000 से ₹5,000 तक की प्रोत्साहन राशि (केस की गंभीरता के आधार पर) के विषय में l

• योजनाओं की जानकारी: हिट एंड रन (Hit and Run) एवं अन्य सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित सरकारी लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

शिविर विवरण:

• दिनांक: 09 जनवरी 2026
• समय: पूर्वाह्न 10:30 बजे से
• स्थान: सदर अस्पताल , गुमला परिसर में l

जिला प्रशासन की अपील: सड़क दुर्घटना एक त्रासदी है, लेकिन आपकी जागरूकता और समय पर की गई मदद किसी का घर उजड़ने से बचा सकती है। पीड़ित परिवार आवश्यक दस्तावेज (जैसे FIR की कॉपी, मृत्यु प्रमाण पत्र या चिकित्सा रिपोर्ट) के साथ शिविर में अवश्य उपस्थित हों।

“घायल की मदद करें, मानवता का धर्म निभाएं – सरकार करेगी आपका सम्मान”

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

त्योहार को देखते हुए गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

0

गुमला : – गुमला जिला में आगामी पर्व मकर संक्रांति को ध्यान में रखते हुए आमजनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आज गुमला जिले में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी सह निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत गुमला शहर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से लाखो होटल, केशरी ब्रदर्स, केशरी भंडार, मंत्री स्टोर, बिमल जूस, प्रिंस जी तिलकुट, न्यू गुमला स्टोर, एक्का रेस्टोरेंट एवं अनूप केशरी के प्रतिष्ठान शामिल थे।

निरीक्षण के क्रम में लाखो होटल में साफ-सफाई में कमी पाए जाने के कारण अर्थदंड लगाया गया। वहीं केशरी ब्रदर्स से हल्दी तथा प्रिंस जी तिलकुट से तिल का नमूना संग्रह कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता अथवा मिलावट से संबंधित कोई शिकायत हो, तो उसे फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के माध्यम से दर्ज कराएं, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

“प्रोजेक्ट द्वार” के तहत उपायुक्त ने किया आकांक्षी प्रखंड डुमरी स्थित PVTG ग्राम असुरटोली का दौरा

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने “प्रोजेक्ट द्वार” के तहत जिले के आकांक्षी प्रखंड डुमरी में स्थित PVTG (आदिम जनजातीय) गांव असुरटोली/लातापानी (करमदोन) का दौरा किया। यह दौरा ऐतिहासिक रहा, क्योंकि आज से पूर्व कोई भी उपायुक्त असुरटोली गांव तक नहीं पहुंची थीं। उपायुक्त के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह, भरोसा और उम्मीद का माहौल देखने को मिला।
असुरटोली गांव में PVTG समुदाय ‘असुर’ (आदिम जनजाति) के कुल 10 परिवार निवास करते हैं, जिनकी आबादी लगभग 62 है। वहीं लातापानी गांव में PVTG समुदाय ‘कोरवा’ (आदिम जनजाति) के 13 परिवार रहते हैं, जिनकी कुल आबादी लगभग 50 है। दोनों गांव भौगोलिक रूप से दुर्गम हैं और लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीणों से सीधे बात कर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझने और समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गांव पहुंची हैं।
इस दौरान गांव की मुखिया ज्योति बहेर देवी ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया, उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब उपायुक्त स्वयं हमारे गांव में आई है। मौके पर उन्होंने गांव की प्रमुख समस्याओं को रखते हुए कहा कि गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है, जिससे आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं और बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि असुरटोली में पानी की टंकी फट चुकी है, जबकि लिटियाचुआ एवं औखरखड़ा में भी पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हैं, जिनकी मरम्मत अत्यंत आवश्यक है। साथ ही महिलाओं को आजीविका से जोड़ने की मांग भी रखी गई।
ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (PHED) के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि फटी हुई पानी की टंकी को तत्काल, अगले दिन ही दुरुस्त कराया जाए। सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण अभियंत्रण संगठन (REO) के जेई को स्थल निरीक्षण कर सड़क का अलाइनमेंट तैयार करने का निर्देश दिया गया। वहीं महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिलाने का भी निर्देश उपायुक्त ने दिया।
उपायुक्त ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। उन्होंने कुपोषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उपायुक्त ने बताया कि वे गांवों में आने से पहले ही सर्वे कर छूटे हुए लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। मौके पर उपायुक्त ने मूंगा के साग के सेवन पर भी विशेष रूप से सभी को जागरूक किया, एवं उपायुक्त ने स्वयं सहजन ( मुनगा) के पौधे लगाते हुए स्थानीय नागरिकों को इसके गुण के बारे में बताया ,कहा कि प्रतिदिन इसके सेवन से कुपोषण से मुक्ति मिलेगी हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार आएगा

सर्वे के तहत असुरटोली गांव में कई सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया गया। इसमें 4 लाभुकों को राशन कार्ड, 5 को आधार कार्ड, 7 को जन्म प्रमाण पत्र, 5 को पेंशन प्रमाण पत्र, 3 लाभुकों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, 2 को मातृ वंदना योजना, 2 को आवासीय प्रमाण पत्र, 5 को जाति प्रमाण पत्र तथा 11 लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 24 परिवारों के बीच कंबल एवं 24 परिवारों को मच्छरदानी का वितरण किया गया।
ग्रामीणों ने ओहखड़गढा से लतापानी होते हुए छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त को आवेदन भी सौंपा, जिस पर उपायुक्त ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन गुमला, SDO चैनपुर, DCLR चैनपुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी , जिला योजना पदाधिकारी, बीडीओ डुमरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सिकल सेल एनीमिया जांच अभियान : गुमला जिले में चिन्हित सभी नागरिकों की जांच पूर्ण

0

गुमला बना झारखंड का पहला जिला जहां शत प्रतिशत सिकल सेल एनीमिया जांच पूर्ण हुआ

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल से गुमला जिले में सिकल सेल एनीमिया जांच अभियान के अंतर्गत चिन्हित सभी नागरिकों की जांच पूर्ण कर ली गई है। झारखंड का पहल जिला बना गुमला जहां शत प्रतिशत नागरिकों का सिकल सेल एनीमिया जांच पूर्ण हुआ। यह उपलब्धि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, जनभागीदारी और जमीनी स्तर पर स्वास्थ्यकर्मियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। इस अभियान का उद्देश्य केवल आंकड़ों को पूरा करना नहीं था, बल्कि प्रत्येक परिवार तक यह संदेश पहुंचाना था कि समय पर जांच से जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।

जिले में कुल 8,51,054 लक्षित लाभुकों के विरुद्ध 8,59,846 नागरिकों की सिकल सेल एनीमिया जांच की गई है, जो 101 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाती है। जांच के दौरान 2,198 नागरिक सिकल सेल कैरियर तथा 2,55 नागरिक सिकल सेल रोगी के रूप में चिन्हित किए गए हैं। इन सभी चिन्हित व्यक्तियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित काउंसिलिंग, अनुश्रवण और उपचार किया जा रहा है, ताकि बीमारी के प्रभाव को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

प्रखंड स्तर पर साझा प्रयासों से मिली सफलता
यह अभियान जिले के प्रत्येक प्रखंड में समान प्रतिबद्धता के साथ संचालित किया गया।
बासिया प्रखंड में 69,579 लक्षित लाभुकों के विरुद्ध 69,931 नागरिकों की जांच की गई, जहां 253 कैरियर एवं 12 रोगी चिन्हित हुए।
भरनो प्रखंड में 64,925 लक्ष्य के विरुद्ध 65,049 नागरिकों की जांच कर 93 कैरियर एवं 6 रोगी पाए गए।
बिशुनपुर प्रखंड में 57,137 लक्षित के मुकाबले 57,742 जांच करते हुए 55 कैरियर एवं 3 रोगी चिन्हित किए गए।
चैनपुर प्रखंड में 49,667 लक्ष्य के सापेक्ष 50,053 जांच की गई, जहां 220 कैरियर एवं 13 रोगी मिले।
डुमरी प्रखंड में 70,186 लक्षित के विरुद्ध 70,794 नागरिकों की जांच की गई, जिसमें 145 कैरियर एवं 14 रोगी सामने आए।
घाघरा प्रखंड में 94,098 लक्ष्य के विरुद्ध 94,304 जांच कर 121 कैरियर एवं 6 रोगी चिन्हित हुए।
गुमला सदर प्रखंड में 1,01,896 लक्षित लाभुकों के सामने 1,04,897 जांच की गई, जहां 315 कैरियर एवं 80 रोगी पाए गए।
कामडारा प्रखंड में 57,087 लक्ष्य के विरुद्ध 57,892 जांच करते हुए 55 कैरियर एवं 2 रोगी चिन्हित किए गए।
पालकोट प्रखंड में 70,448 लक्षित के विरुद्ध 71,346 जांच में 212 कैरियर एवं 40 रोगी सामने आए।
रायडीह प्रखंड में 62,061 लक्षित के विरुद्ध 62,682 नागरिकों की जांच कर 261 कैरियर एवं 7 रोगी पाए गए।
सिसई प्रखंड में 1,09,770 लक्ष्य के विरुद्ध 1,09,955 जांच में 171 कैरियर एवं 30 रोगी चिन्हित हुए।
जिला अस्पताल क्षेत्र में 3,200 लक्षित के मुकाबले 3,412 जांच की गई, जहां 249 कैरियर एवं 40 रोगी पाए गए।
शहरी क्षेत्र में 41,000 लक्षित लाभुकों के विरुद्ध 41,807 जांच कर 48 कैरियर एवं 2 रोगी चिन्हित किए गए।

घर–घर पहुंचा भरोसा, शिविरों में दिखी सहभागिता
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के दिशा निर्देश के आलोक में, शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित करने के लिए जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दुर्गम और सुदूरवर्ती गांवों तक पहुंच बनाकर लोगों से सीधे संवाद किया।
“कुंडली मिलाओ या न मिलाओ, सिकल सेल एनीमिया जांच अवश्य कराओ” जैसे संदेशों के माध्यम से यह समझाने का प्रयास किया गया कि जांच केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा से जुड़ा विषय है।
कई स्थानों पर प्रारंभिक संकोच और भय भी देखने को मिला, जहां परिवार रक्त जांच को लेकर हिचकिचा रहे थे। ऐसे में ANM, GNM, डॉक्टरों, आशा वर्कर्स, साहिया और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने धैर्य के साथ लोगों को समझाया, वैज्ञानिक तथ्यों के माध्यम से भ्रांतियों को दूर किया और विश्वास कायम किया।

इस पूरे अभियान की रीढ़ जिले के ANM, GNM, चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन, MPW, आशा वर्कर्स, साहिया एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं रहीं। इन स्वास्थ्यकर्मियों ने कई बार कठिन परिस्थितियों में भी गांव–गांव जाकर सैंपल कलेक्शन, जांच, रिपोर्टिंग और संदिग्ध मामलों के रेफरल की जिम्मेदारी निभाई। उनकी निरंतर मौजूदगी और मानवीय संवाद ने लोगों को जांच के लिए आगे आने का साहस दिया।

नियमित मॉनिटरिंग से जांच अभियान को मिली सफलता

यह अभियान उपायुक्त गुमला के दिशा-निर्देश एवं सतत निगरानी में संचालित किया गया। जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें, दैनिक प्रगति रिपोर्ट और माइक्रो प्लानिंग के माध्यम से अभियान की हर गतिविधि पर नजर रखी गई। उपायुक्त ने अपने स्तर से प्रत्येक दिन की मॉनिटरिंग की।
अब जबकि जांच प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, अगला चरण सिकल सेल कैरियर एवं रोगियों के लिए निरंतर काउंसिलिंग, उपचार, फॉलो-अप और परिवार नियोजन संबंधी मार्गदर्शन का है, ताकि बीमारी के प्रभाव को नियंत्रित किया जा सके और भविष्य में इसके प्रसार को रोका जा सके।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिला प्रशासन की ओर से इस अभियान में सहयोग देने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मियों, विभागीय अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके विश्वास और सहभागिता से यह प्रयास सफल हो सका।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

06 से 10 जनवरी तक जिले में प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों—आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत मातृ–शिशु स्वास्थ्य, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम से जुड़ी सेवाओं को जन-मानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 06 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों में “प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला” का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सभी सीएचसी एवं पीएचसी स्तर पर एक दिवसीय रूप में आयोजित होगा।
प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला के दौरान डिजिटल हेल्थ आईडी निर्माण, आयुष्मान भारत कार्ड निर्गमन, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप सहित गैर-संचारी रोगों की जांच, विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच, स्वास्थ्य परामर्श, रेफरल सेवाएं, स्वास्थ्य शिक्षा तथा योग–ध्यान जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
प्रखण्डवार आयोजन तिथि
अल्बर्ट एक्का जयंती परिसर – 07 जनवरी
बसिया – 07 जनवरी
बिशुनपुर – 08 जनवरी
घाघरा – 08 जनवरी
भरनो – 09 जनवरी
डुमरी – 09 जनवरी
गुमला – 09 जनवरी
रायडीह – 09 जनवरी
चैनपुर – 10 जनवरी
पालकोट – 10 जनवरी

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों में आयोजित प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बसिया में इंडिकैश एटीएम चोरी, मशीन काटकर ले उड़े चोर; 68 हजार रुपये थे जमा

0

गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदी चौक के समीप सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने इंडिकैश एटीएम को काटकर मौके से उड़ा लिया। एटीएम में करीब 68 हजार रुपये मौजूद थे। चोरी के दौरान चोरों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर उसे क्षतिग्रस्त भी कर दिया।

बैंक कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले एटीएम का शटर उखाड़ा, इसके बाद पूरी एटीएम मशीन को काटकर वाहन के जरिए अपने साथ ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बसिया थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की इस वारदात में किसी संगठित गिरोह का हाथ है या नहीं।

इस संबंध में एसडीपीओ नाजिर अख्तर ने बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस गहन अनुसंधान में जुटी हुई है। उन्होंने इसे शातिर अपराधियों की करतूत बताते हुए कहा कि जल्द ही एटीएम और चोरी गई राशि की बरामदगी की उम्मीद है।

2024 में भी बसिया में हो चुकी है बड़ी एटीएम चोरी

गौरतलब है कि सितंबर 2024 में बसिया प्रखंड के कोनबीर स्थित एसबीआई एटीएम से लगभग 25 लाख रुपये की बड़ी चोरी की घटना सामने आई थी। उस दौरान चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटा था और बाद में उसमें आग लगा दी थी।

उस वारदात में चोरों ने बसिया निवासी संजय चौधरी के मालवाहक ट्रक की चोरी कर उसी वाहन का उपयोग एटीएम उखाड़ने में किया था। बाद में ट्रक कामडारा प्रखंड के बाकूटोली मोड़ के पास शॉर्ट सर्किट के कारण बंद हो गया था, जिसके बाद चोर नकदी लेकर फरार हो गए थे। उस मामले में अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

लगातार हो रही एटीएम चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राज्य उद्यान विकास योजना के तहत किसानों को मिला बीज सहयोग

0

पालकोट प्रखंड के बागेसेरा पंचायत में 66 किसानों के बीच तरबूज व टमाटर बीज का वितरण

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देश के आलोक में आज मंगलवार को पालकोट प्रखंड अंतर्गत बागेसेरा पंचायत में राज्य उद्यान विकास योजना के तहत किसानों के बीच सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर पंचायत के 66 किसानों के बीच तरबूज एवं टमाटर का बीज एक-एक पैकेट निःशुल्क वितरित किया गया।
बीज वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत खेती की ओर प्रोत्साहित करना, सब्जी उत्पादन में वृद्धि करना तथा उनकी आय में स्थायी सुधार लाना है। इस पहल से किसानों को मौसमी सब्जी उत्पादन में सहायता मिलेगी और बाजार से बेहतर जुड़ाव के अवसर भी प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को बीज की बुवाई, फसल प्रबंधन एवं देखरेख से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई, ताकि वे बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें।
बीज वितरण कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी, संबंधित मुखिया, सब्जी प्रसार कर्मी सहित विभागीय कर्मी एवं स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium