15.1 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 213

गुमला में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

0

गुमला :
गुमला जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आमती पानी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान असिखा कुमारी उर्फ पूजा (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवक का नाम बुधेश्वर असुर बताया जा रहा है। दोनों आदिम जनजाति समुदाय से संबंध रखते हैं और लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में एक साथ रह रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोनों गांव के समीप जंगल में लकड़ी लाने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। गुस्से में आकर आरोपी युवक ने कुल्हाड़ी से युवती पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही गुरदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में ‘गांधीगिरी’ से सड़क सुरक्षा का आगाज़: हेलमेट न पहनने वालों को पहनाई माला, नियमों के पालन पर मिला गुलाब

0

गुमला : – गुमला 02 जनवरी वर्ष 2026 की शुरुआत गुमला जिले में केवल उत्सव के साथ नहीं, बल्कि ‘जीवन रक्षा’ के संकल्प के साथ हुई है। ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ के तहत ‘सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन’ थीम पर आधारित अभियान के दूसरे दिन आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने शहर के व्यस्त पटेल चौक पर एक अनोखा और संवेदनशील जागरूकता अभियान चलाया।

सम्मान और सीख का अनूठा संगम

अभियान के दौरान अधिकारियों ने गांधीवादी तरीका अपनाते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सड़क पर जो वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर नियमों का पालन करते दिखे, उन्हें जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों ने गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। वहीं, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ट्रिपल लोडिंग वाले वाहन चालकों का चालान काटने के बजाय उन्हें माला पहनाकर शर्मिंदा किया गया और उनकी सुरक्षा के प्रति आगाह किया गया।

किस्मत के भरोसे न छोड़ें जान, अधिकारियों का कड़ा संदेश

अभियान का नेतृत्व कर रहे उप विकास आयुक्त (DDC) दिलेश्वर महतो और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्घटनाएं ‘किस्मत’ से नहीं, बल्कि ‘लापरवाही’ से होती हैं। अधिकारियों ने दोटूक शब्दों में कहा, “जिंदा हैं, तो सुरक्षा का अहसास जरूरी है। यह सोचना छोड़ दें कि किस्मत होगी तो बच जाएंगे; किस्मत के भरोसे नहीं, समझदारी के भरोसे चलें।”

अधिकारियों ने सड़क पर संभाली कमान

पटेल चौक पर आयोजित इस अभियान में SDPO सुरेश प्रसाद यादव, सार्जेंट मेजर अभिमन्यु कुमार, और थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने वाहन चालकों से भावुक अपील की कि जब वे घर से बाहर निकलते हैं, तो पूरा परिवार उनके सुरक्षित लौटने का इंतजार करता है।

प्रशासन की मुख्य चेतावनियाँ और अपील:

इंतजार की अहमियत: आपकी एक लापरवाही घर के इंतजार को उम्र भर के मातम में बदल सकती है।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस: नशे की हालत में वाहन चलाना अपराध और जानलेवा जोखिम है।

दोस्ती की गलत परिभाषा: “गाड़ी तेरा भाई चलाएगा” जैसे जुमलों से बचें। नशे में धुत्त व्यक्ति को चाबी न दें।

2030 तक मौतों को आधा करने का लक्ष्य

झारखंड सरकार के लक्ष्य के अनुसार, वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को 50% तक कम करना है। इसके लिए 1 से 31 जनवरी तक पूरे जिले में जागरूकता रथ, स्कूलों में पाठशाला और विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।

अधिकारियों की दोटूक:

“हेलमेट सिर पर पहनना है या उसे घर में शो-पीस बनाकर रखना है, यह फैसला आपका है। याद रखिए, दुर्घटना आपकी अनुमति लेकर नहीं आती।”
— ज्ञान शंकर जायसवाल, DTO गुमला

“यातायात नियमों की अनदेखी जनहानि का सबसे बड़ा कारण है। पीछे बैठने वाले (पिलियन राइडर) को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य है।”
— सुरेश प्रसाद यादव, SDPO

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में झारखंड के नन्हे बॉक्सरों का शानदार प्रदर्शन

0

अंडर-14 बालक वर्ग में दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया राज्य का मान

मध्य प्रदेश के गुना जिला स्थित उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता (एसजीएफआई) के अंडर-14 बालक वर्ग में झारखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है। यह राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता 26 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई, जिसमें देश के 34 राज्यों एवं इकाइयों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
झारखंड की बॉक्सिंग टीम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की अगुवाई में प्रतियोगिता में भाग लिया है। टीम का नेतृत्व कोच/मैनेजर प्रवीण कुमार सिंह एवं अशरफ अली द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान झारखंड के नन्हे बॉक्सरों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए अंडर-36 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश रजक तथा अंडर-42 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल कर्मकार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस अवसर पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वर्ष 2025 के अंतिम दिन राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग खिलाड़ियों द्वारा दो पदक जीतना राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे राज्य में उभरती खेल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बताया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग सहित राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने खिलाड़ियों, कोच एवं टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

न्यूज डेस्क

राम भक्तों के लिए

गुमला में ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026’ का शंखनाद: ‘सीख से सुरक्षा’ के साथ होगी नए साल की शुरुआत

0

विशेष सतर्कता: पिकनिक और जश्न के बीच ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर जीरो टॉलरेंस, प्रशासन ने कहा- ‘घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है’

गुमला : – गुमला जिला में नव वर्ष 2026 की शुरुआत गुमला जिले में केवल उत्सव के साथ नहीं, बल्कि ‘जीवन रक्षा’ के संकल्प के साथ हो रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026’ को लेकर अपनी कमर कस ली है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में इस बार अभियान का मूल मंत्र “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” रखा गया है।

नागफेनी टोल प्लाजा पर चलाया गया जागरूकता अभियान

अभियान के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक और सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने नागफेनी स्थित टोल प्लाजा पर सघन जांच और जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टोल संचालक के सहयोग से दर्जनों वाहनों पर रेडियम स्टीकर लगाए गए। अधिकारियों ने वाहन चालकों को समझाया कि कोहरे और रात के अंधेरे में ये स्टीकर दुर्घटना रोकने में कितने कारगर साबित होते हैं।

1 जनवरी को लेकर प्रशासन की भावुक अपील और कड़ी चेतावनी

नये साल के जश्न और पिकनिक को देखते हुए प्रशासन ने ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर आम जनता से मार्मिक अपील की है। उन्होंने कहा:

_”जब आप पिकनिक के लिए निकलते हैं, तो शाम को कोई घर पर आपके लौटने की राह देख रहा होता है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही या तेज रफ्तार पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल सकती है।”_

प्रशासन के मुख्य दिशा-निर्देश:

नशा और ड्राइविंग: नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

दोस्ती की गलत परिभाषा: “गाड़ी तेरा भाई चलाएगा” जैसे घातक उत्साह से बचें। नशे में धुत्त व्यक्ति को चाबी कदापि न सौंपें।

हेलमेट का महत्व: हेलमेट जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि सिर बचाने के लिए पहनें।

लक्ष्य 2030: सड़क दुर्घटनाओं में 50% की कमी

झारखंड सरकार और परिवहन विभाग की लीड एजेंसी का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को आधा (50%) किया जाए। इसी उद्देश्य से पूरे जनवरी माह में ‘सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा’ थीम के तहत जन-आंदोलन चलाया जाएगा।

माह भर चलने वाले प्रमुख कार्यक्रम:

जागरूकता रथ – गांव-गांव जाकर नियमों का प्रचार-प्रसार करेगा।

सड़क सुरक्षा चौपाल – ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना।

सावधानी की पाठशाला – स्कूलों-कॉलेजों में छात्रों को ट्रैफिक नियमों की शिक्षा।

रोज ऑफ सेफ्टी – नियम पालन करने वालों का सम्मान और उल्लंघन करने वालों को ‘गांधीगिरी’ से समझाना।

अधिकारियों का संदेश
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि सुरक्षित रहने के लिए केवल नियम जानना काफी नहीं है, बल्कि हेलमेट और सीटबेल्ट को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अनिवार्य है। वहीं, डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने दोटूक कहा कि दुर्घटना कभी अनुमति लेकर नहीं होती, इसलिए सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अपनी जिम्मेदारी समझकर करें।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

एसबीआई लाइफ और बीसीसीआई की पहल: ‘उदयन’ एनजीओ की पाँच बच्चियों को भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मिलने का यादगार अवसर

0

भोपाल | दिसंबर 2025:
वित्तीय सुरक्षा के साथ-साथ सपनों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, भारत के अग्रणी जीवन बीमा प्रदाताओं में शामिल एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, जो बीसीसीआई का आधिकारिक भागीदार भी है, ने कोलकाता स्थित ‘उदयन एनजीओ’ की पाँच बच्चियों के लिए एक विशेष ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह प्रेरणादायक आयोजन विशाखापत्तनम के एसीए–वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उदयन एनजीओ की पाँच बालिकाएँ—सुपर्णा महतो (9), एंजेल बाउरी (10), रोशनी कर्मकार (10), मिनाती बास्के (10) और अनुराधा मांडी (11)—को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ियों से रूबरू होने और उनसे संवाद करने का दुर्लभ अवसर मिला। बच्चियों ने हरमनप्रीत कौर, स्नेह राणा, शेफाली वर्मा और हरलीन देओल जैसी स्टार खिलाड़ियों के साथ समय बिताया और प्रैक्टिस नेट्स में भी उनके साथ कदम रखा।

हँसी, उत्साह और प्रेरणादायक संवादों से भरे इस दिन ने बच्चियों के मन में आत्मविश्वास और सपनों के प्रति नया विश्वास जगाया। विश्व स्तर की खिलाड़ियों से मिली सीख और अनुभव ने उन्हें निडर होकर अपने लक्ष्य तय करने की प्रेरणा दी।

एसबीआई लाइफ का सतत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम वंचित बच्चों की शिक्षा, सर्वांगीण विकास और उनके सपनों को साकार करने पर केंद्रित है। इस पहल के माध्यम से बच्चियों को यह संदेश दिया गया कि आत्मविश्वास, मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना असंभव नहीं है।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑफ ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और सीएसआर रवींद्र शर्मा ने कहा कि कंपनी का मानना है कि सच्चा सशक्तिकरण केवल वित्तीय सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास जगाने और सपनों को उड़ान देने से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम से यह मुलाकात बच्चियों के जीवन में लंबे समय तक सकारात्मक प्रभाव छोड़ेगी।

वहीं उदयन एनजीओ के निदेशक के.एल. जॉर्ज ने एसबीआई लाइफ के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के अनुभव बच्चों के आत्मविश्वास और भविष्य की सोच को गहराई से प्रभावित करते हैं। यह पहल बच्चियों को ऐसे रोल मॉडल्स से जोड़ती है, जो सामान्यतः उनकी पहुँच से बाहर होते हैं।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वैश्विक लेनदेन को सुगम बनाने के लिए विदेशी मुद्रा सेवाओं और ईईएफसी खातों की शुरुआत की

0

लखनऊ, जनवरी 2026: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज अपनी अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग सेवाओं के विस्तार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए व्यापक विदेशी मुद्रा (एफएक्स) सेवाओं और एक्सचेंज अर्नर्स फॉरेन करंसी (ईईएफसी) खातों के शुभारंभ की घोषणा की। यह रणनीतिक पहल सीमा पार लेनदेन में लगे व्यक्तियों और व्यवसायों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आधुनिक, सुरक्षित और वैश्विक स्तर पर सुलभ बैंकिंग समाधान प्रदान करने की बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
नवनिर्मित विदेशी मुद्रा सेवाएँ ग्राहकों को अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुँच प्रदान करती हैं। इसमें विदेश से धन प्राप्त करने के लिए ‘इनवर्ड रेमिटेंस’, वैश्विक स्तर पर पैसा भेजने के लिए ‘आउटवर्ड रेमिटेंस’ और बहु-मुद्रा खाते रखने के लिए विदेशी मुद्रा जमा की सुविधा शामिल है। ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी एक्सचेंज रेट, तीव्र प्रसंस्करण समय और प्रशिक्षित विदेशी मुद्रा पेशेवरों से समर्पित सहायता का लाभ मिलेगा, जिससे हर अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन कुशल और पारदर्शी बनेगा।
विदेशी मुद्रा सेवाओं के पूरक के रूप में, ईईएफसी खाता निर्यातकों और विदेशी मुद्रा में कमाई करने वाले पेशेवरों को भारतीय रुपए में तत्काल परिवर्तन किए बिना अपनी विदेशी मुद्रा आय को रखने और प्रबंधित करने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करता है। यह सुविधा ग्राहकों को मुद्रा के उतार-चढ़ाव से बचने में मदद करती है और भविष्य के व्यवसाय या यात्रा की जरूरतों के लिए विदेशी मुद्रा में तरलता बनाए रखने में सक्षम बनाती है। ईईएफसी खाता स्वतंत्र रूप से परिवर्तनीय मुद्राओं में रखा जा सकता है और इसका उपयोग फेमा दिशानिर्देशों के अनुपालन में व्यावसायिक भुगतान, यात्रा और व्यापार-संबंधित खर्चों जैसे अनुमत लेनदेन के लिए किया जा सकता है।
इस अवसर पर उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के रिटेल लायबिलिटीज (टीएएससी और टीपीपी) प्रमुख, श्री हितेंद्र झा ने कहा, “हमारी विदेशी मुद्रा सेवाओं और ईईएफसी खाते की शुरुआत के साथ, हमारा लक्ष्य ग्राहकों को एंड-टू-एंड अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग क्षमताओं के साथ सशक्त बनाना है। यह लॉन्च एक भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए वैश्विक लेनदेन को सरल बनाने, उन्हें सुलभता, पारदर्शिता और सुविधा प्रदान करने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। ये पेशकश उन निर्यातकों, फ्रीलांसर्स, अनिवासी भारतीयों (एनआरआई), सूक्ष्म और लघु उद्योगों और यात्रियों के लिए डिज़ाइन की गई हैं, जो वैश्विक परिचालन में शामिल हैं। बैंक ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने और भारत के बढ़ते सीमा पार व्यापार और रेमिटेंस इकोसिस्टम में योगदान देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।“
ये नई सेवाएँ प्रतिस्पर्धी दरों के साथ परेशानी मुक्त इनवर्ड और आउटवर्ड रेमिटेंस प्रदान करती हैं, जो तेज और पारदर्शी लेनदेन के लिए डिजिटल प्रक्रियाओं द्वारा समर्थित हैं। ईईएफसी खाता सुविधा ग्राहकों को विदेशी मुद्रा आय को बनाए रखने और उपयोग करने की अनुमति देती है, जिसमें सभी लेनदेन फेमा दिशानिर्देशों के अनुसार होते हैं। ग्राहकों को व्यक्तिगत सहायता के लिए समर्पित ‘फॉरेक्स रिलेशनशिप मैनेजर्स’ और जमा राशि के लिए लचीले विकल्प उपलब्ध होंगे। बैंक के डिजिटल और शाखा बैंकिंग चैनलों के साथ सहज एकीकरण के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

नाला-बांध में डूबने से किसान की मौत, सिंचाई के दौरान हुआ हादसा

0

गुमला: गुमला सदर थाना क्षेत्र के बह्मनी खोरा गांव में नाला-बांध में डूबने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजेंद्र उरांव के रूप में हुई है। बताया गया कि वह मंगलवार की शाम आलू की फसल की सिंचाई के लिए खेत गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा।

इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। बुधवार दोपहर ग्रामीणों की मदद से नाला-बांध से उसका शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना के एसआई विनय कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेजा गया।

पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के परिजन मंगलदेव उरांव ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र उरांव मंगलवार शाम घर से कुछ दूरी पर

स्थित अपने खेत में आलू की सिंचाई करने गया था। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण वह नाले के पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी जानकारी दी कि राजेंद्र उरांव मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था।

राजेंद्र उरांव अपने पीछे दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि बच्चों की शिक्षा और भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में मनाया जाएगा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: ‘सीख से सुरक्षा’ के साथ होगी नए साल की सुरक्षित शुरुआत

0

गुमला : – गुमला जिला में नव वर्ष 2026 की शुरुआत गुमला जिले में केवल उत्सव के साथ नहीं, बल्कि ‘जीवन रक्षा’ के संकल्प के साथ होगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों पर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026’ को लेकर कमर कस ली है।

उपायुक्त गुमला, प्रेरणा दीक्षित और जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में इस बार अभियान का केंद्र “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” रखा गया है।

1 जनवरी को लेकर विशेष सतर्कता: पिकनिक के जश्न में न भूलें जीवन की कीमत

प्रशासन ने विशेष रूप से 1 जनवरी को होने वाले पिकनिक और नए साल के जश्न को लेकर कड़ी चेतावनी और भावुक अपील जारी की है। समाचार के माध्यम से जिला प्रशासन ने जनता तक यह संदेश पहुँचाया है:

इंतजार की अहमियत: याद रखें, जब आप पिकनिक के लिए घर से बाहर निकलते हैं, तो शाम को आपके सुरक्षित लौटने का इंतजार घर पर कोई अपना कर रहा होता है। आपकी एक लापरवाही पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल सकती है।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर ‘जीरो टॉलरेंस’: शराब पीकर गाड़ी चलाना एक अपराध ही नहीं, बल्कि जानलेवा जोखिम है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दोस्ती की गलत परिभाषा से बचें: अक्सर ग्रुप में शराब पीने के बाद “गाड़ी तेरा दोस्त/भाई चलाएगा” जैसे जुमले सुनने को मिलते हैं। प्रशासन ने अपील की है कि ऐसे घातक उत्साह को नजरअंदाज करें और नशे में धुत्त किसी भी व्यक्ति के हाथ में गाड़ी की चाबी न दें।

2030 तक मौतों को आधा करने का बड़ा लक्ष्य

झारखंड सरकार और लीड एजेंसी (परिवहन विभाग) का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को 50% तक कम किया जाए। इसके लिए पूरे जनवरी माह में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ थीम के तहत विभिन्न रणनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महीने भर चलने वाली प्रमुख गतिविधियाँ

सड़क सुरक्षा जागरूकता को जन-आंदोलन बनाने के लिए कई नवीन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं:

जागरूकता रथ और चौपाल: रथ के जरिए गाँव-गाँव तक सुरक्षा नियमों का प्रचार होगा और ‘सड़क सुरक्षा चौपाल’ लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।

सावधानी की पाठशाला: स्कूलों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की शिक्षा दी जाएगी।

रोज़ ऑफ सेफ्टी (Rose of Safety): नियमों का पालन करने वालों का सम्मान और उल्लंघन करने वालों को गांधीगिरी के जरिए जागरूक करना।

सचेत झारखंड अभियान: सड़कों पर विशेष चेकिंग अभियान और ‘प्रभात फेरी’ के माध्यम से संदेश का प्रसार।

अधिकारियों की अपील

उपायुक्त शप्रेरणा दीक्षित ने कहा, “सुरक्षित रहने के लिए केवल नियम जानना काफी नहीं है, बल्कि सुरक्षित तकनीकों और उपकरणों (हेलमेट, सीटबेल्ट) को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अनिवार्य है।”

जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने कड़ा संदेश देते हुए कहा, “हेलमेट सिर पर पहनना है या उसे घर पर शो-पीस बनाकर रखना है, यह निर्णय आपका है। लेकिन याद रखिए, दुर्घटना आपकी अनुमति से नहीं होती। सुरक्षा उपकरणों का उपयोग जुर्माने के डर से नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए करें।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत गुमला के 750 किसान जैविक खेती की ओर, आठ पंचायतों में नई कृषि पहल

0

गुमला: गुमला जिले में केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) के तहत जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिले के गुमला, कामडारा, रायडीह और घाघरा प्रखंड के छह क्लस्टरों में कुल 750 किसानों का चयन किया गया है, जिन्हें प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह पहल जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला उद्यान कार्यालय द्वारा भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना के तहत संचालित की जा रही है। योजना का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से प्रभावित मिट्टी की उर्वरता को पुनर्जीवित करना और किसानों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है।

कुलाबीरा पंचायत में कार्यशाला, बीआरसी का उद्घाटन

कार्यक्रम के तहत कुलाबीरा पंचायत के पतिया गांव में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, साथ ही जिले के बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर चयनित 750 किसानों को जैविक खेती के लिए प्रति किसान 400 रुपये ड्रम मद में तथा 300 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि के भुगतान की विधिवत शुरुआत की गई।

किसानों के खेतों का निरीक्षण, बाजार व सिंचाई का आश्वासन

उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के खेतों का भ्रमण किया और उन्हें बाजार से जोड़ने तथा सिंचाई की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसका सशक्तिकरण जैविक खेती से ही संभव है। रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों को देखते हुए अब पारंपरिक और प्राकृतिक खेती की ओर लौटना समय की आवश्यकता है।

जैविक खेती से पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों को लाभ

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जैविक खेती के लाभ, संभावित बाजार और रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं जिला उद्यान पदाधिकारी तमन्ना परवीन ने कहा कि जैविक खेती गुमला के किसानों की पारंपरिक कृषि पद्धति रही है, लेकिन अधिक उत्पादन की चाह में रसायनों का उपयोग बढ़ा, जिससे मिट्टी की उर्वरता और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। अब फिर से प्राकृतिक खेती की ओर लौटने का समय आ गया है।

आठ पंचायतों में लागू होगी योजना, ‘कृषि सखी’ निभाएंगी अहम भूमिका

जैविक खेती के लिए चयनित पंचायतों में कामडारा प्रखंड की रेड़वा व सरिता, गुमला प्रखंड की कुलाबीरा, कलिगा व मुरकुंडा, रायडीह की उपर खटंगा तथा घाघरा प्रखंड की बेलागाड़ा व चुन्दरी पंचायत शामिल हैं। प्रत्येक पंचायत से दो-दो कृषक परिवारों के सदस्यों को सीआरपी (कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन) के रूप में चयनित किया गया है, जिन्हें ‘कृषि सखी’ भी कहा जाता है। इन्हें कृषि विज्ञान केंद्र से विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और संस्था प्रदान द्वारा फील्ड स्तर पर सहयोग किया जा रहा है।

कृषि क्षेत्र में नई क्रांति की ओर गुमला

यह पहल गुमला जिले में कृषि के क्षेत्र में एक नई क्रांति का संकेत है, जिससे आने वाले वर्षों में न केवल उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि किसानों की आय और स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहेगा। इस कार्यक्रम में प्रदान और जेएसएलपीएस की सक्रिय भागीदारी रही, जो किसानों को जैविक खाद, बीज, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने में सहयोग कर रही हैं।

कार्यक्रम में सभी क्लस्टरों के किसान, सीआरपी सुषमा देवी, बीआरसी उद्यमी अलका देवी, उप-मुखिया सहित प्रदान से मेराज, सुरभि, संजय, अभय और कालेश्वर सहित कई लोग उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल: बोर्ड एग्जाम विजय अभियान को नई गति, विशेष मॉक टेस्ट-II का आयोजन 8 से 10 जनवरी तक

0

गुमला: गुमला में 8 से 10 जनवरी 2026 तक कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष मॉक टेस्ट-II आयोजित किया जाएगा। यह मॉक टेस्ट आगामी 3 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए वास्तविक परीक्षा के स्वरूप में होगा।

नवंबर 2025 में आयोजित पहले मॉक टेस्ट के अनुभव के आधार पर कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए विशेष रेमेडियल कक्षाएं संचालित की गई थीं, जिससे उनकी तैयारी में सुधार देखने को मिला।

विशेष मॉक टेस्ट-II में बोर्ड फॉर्म भर चुके सभी विद्यार्थियों की सहभागिता अनिवार्य है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने निर्देश दिए हैं कि चिन्हित कमजोर विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का त्वरित, विश्लेषणात्मक एवं विषयवार मूल्यांकन किया जाए ताकि सुधारात्मक कदम समय रहते उठाए जा सकें।

मॉक टेस्ट के बाद 15 से 30 जनवरी 2026 तक विशेष सुधारात्मक कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें अतिरिक्त कक्षाएं, पुनरावृत्ति अभ्यास, मॉडल प्रश्नों पर कार्य और व्यक्तिगत मार्गदर्शन शामिल होगा।

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयास से बोर्ड एग्जाम विजय अभियान केवल उत्तीर्णता सुनिश्चित करने तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, विषयगत स्पष्टता और बेहतर परिणाम लाने का उद्देश्य रखता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium