15.6 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 215

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का तीसरा दिन, हवन व विविध संस्कारों के साथ 6100 दीपों का भव्य दीपयज्ञ

0

गुमला जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ, गुमला में आयोजित चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 2025-26 का तीसरा दिन सोमवार को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित इस महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

महायज्ञ के तीसरे दिन प्रातः 9 बजे से टोली नायक रामतपस्या आचार्य, सह टोली नायक प्रमोद शास्त्री, गायक अभय जी, तबलावादक शिबु मंडावी एवं युगचालक घनश्याम कोर्राम के सान्निध्य में 24 हवन कुंडों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक माता गायत्री का पूजन एवं हवन संपन्न कराया गया।

हवन उपरांत विभिन्न संस्कारों का आयोजन किया गया।
जिसमें—

  • नामकरण एवं विद्यारंभ संस्कार: आदविक कुमार

  • विद्यारंभ संस्कार: श्रविका कुमारी, रिद्धि साहू, मोहित राज, दीपयांत सिंह, अंकित गुप्ता, अनुवती कुमारी, परी कुमारी

  • दीक्षा संस्कार: बिरसमनी देवी, जयमुनि सिंह, मिथलेश साहू, सिमरन कुमारी, ज्ञानदीप कुमार सिंह, लाव्या अनुषा, अर्पित गुप्ता

  • मुंडन संस्कार: हार्दिक सिंह, प्रतीक सिंह, कृपाशरण सिंह

  • जन्मदिवस पूजन: श्रविका कुमारी

संस्कारों के पश्चात आरती संपन्न हुई तथा उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी अमृतासन महाप्रसाद का वितरण किया गया।

संध्याकालीन कार्यक्रम में संध्या 6 बजे से भजन-संगीत एवं प्रवचन के साथ 6100 दीपों से भव्य एवं विशाल दीपयज्ञ का आयोजन किया गया, जिसने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर दिया।

आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के चौथे एवं अंतिम दिन मंगलवार 30 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से हवन एवं यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से के.डी.एन. सिंह, सरस्वती देवी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, ब्रह्मदेव जी, अशोक साह, विजय कुमार साहू, परिवार्जक अमित कुमार, अर्जुन कुमार सोनी, प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार दास, राधा देवी, शकुन्तला दास, सावित्री देवी, शिल्पा कुमारी, पार्वती देवी, विशाल कुमार, उषा मिश्रा, उर्मिला देवी, धीरेन्द्र नाथ दास, श्रीराम तिवारी, दीपिका सोनी, अनूप कुमार सोनी, भास्कर सोनी, बलदेव प्रसाद गुप्ता, रामाश्रय शाह, रामजी प्रसाद गुप्ता, अनीता गुप्ता, गगन सिंह, विक्रम सिंह, सूरज कुमार, प्राची कुमारी, ज्ञानदीप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर गुमला में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक पूर्वाभ्यास

0

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कारकेड रिहर्सल की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश

गुमला :
भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित गुमला जिला भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूर्णतः सतर्क एवं प्रतिबद्ध नजर आ रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मां के संयुक्त नेतृत्व में कारकेड रिहर्सल (सुरक्षा काफिले का पूर्वाभ्यास) आयोजित किया गया। इस दौरान सुरक्षा एवं लॉजिस्टिक्स व्यवस्थाओं का वास्तविक परिस्थितियों में समग्र परीक्षण किया गया।

कारकेड रिहर्सल के दौरान राष्ट्रपति के संभावित आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, वैकल्पिक रूट लाइन, समय-समन्वय, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा घेरा, एस्कॉर्ट व्यवस्था, संचार प्रणाली, आपातकालीन सेवाओं की तत्परता तथा त्वरित रिस्पॉन्स मैकेनिज़्म का सूक्ष्म स्तर पर आकलन किया गया। रिहर्सल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप संचालन में किसी भी स्तर पर बाधा उत्पन्न न हो।

रिहर्सल के उपरांत उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम अत्यंत संवेदनशील एवं उच्च प्राथमिकता का विषय है, ऐसे में प्रशासनिक, सुरक्षा एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं में शून्य त्रुटि (Zero Error) की नीति अपनाई जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।

वहीं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मां ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए रूट लाइन, बैरिकेडिंग, चेकिंग प्वाइंट्स, फील्ड ड्यूटी में तैनात बलों की भूमिका एवं कंटिंजेंसी प्लान पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पुलिसकर्मी पूर्ण अनुशासन, सतर्कता एवं अलर्ट मोड में रहते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे।

कारकेड रिहर्सल के माध्यम से संभावित कमियों एवं सुधार योग्य बिंदुओं की पहचान कर तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, ताकि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान जिले में सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं प्रशासनिक दक्षता का सर्वोच्च मानक स्थापित किया जा सके।

ज्ञात हो कि माननीय राष्ट्रपति महोदया कल पूर्वाह्न 10:50 बजे जशपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगी, जहां से वे सड़क मार्ग से गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित शंख मोड़, मांझाटोली के समीप आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जन संस्कृति समागम – कार्तिक जतरा 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम का संभावित समापन अपराह्न 12:20 बजे तक होगा, जिसके पश्चात राष्ट्रपति महोदया पुनः सड़क मार्ग से जशपुर हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान करेंगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, वहीं अंतिम संयुक्त ब्रीफिंग आज संध्या में पुनः आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल नहीं, नेतृत्व करे युवा भारत – गौतम अदाणी

0

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने युवा भारत से आह्वान किया कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सिर्फ अपनाने वाला देश न बने बल्कि एज ऑफ इंटेलिजेंस का नेतृत्व करने वाला राष्ट्र बने। महाराष्ट्र के बारामती में विद्या प्रतिष्ठान के शरद पवार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उद्घाटन मौके पर उन्होंने कहा कि भारत ऐसे दौर में पहुंच चुका है, जहां तकनीक, प्रतिभा और राष्ट्रीय सोच को एक साथ आगे बढ़ाना जरूरी है।

छात्रों और रिसर्चर को संबोधित करते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत हमेशा से लोगों, संस्थानों और दूर-दृष्टि के बीच संतुलन रही है। यही सोच अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी दिखनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे खुद को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता और नेता के रूप में देखें।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर फैली आशंकाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास हमें भरोसा देता है। हर बड़ी तकनीकी क्रांति, चाहे औद्योगिक युग हो या भारत की डिजिटल क्रांति ने मानव क्षमता को बढ़ाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस प्रक्रिया को और आगे ले जाएगा, जहां इंटेलिजेंस और प्रोडक्टिविटी आम लोगों तक पहुंचेगी और हर वर्ग का युवा देश की प्रगति में योगदान दे सकेगा।

गौतम अदाणी ने स्पष्ट कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नेतृत्व किसी और पर छोड़ा नहीं जा सकता। आज के समय में जब तकनीकी बुद्धिमत्ता ही आर्थिक ताकत और वैश्विक प्रभाव तय कर रही है, तब विदेशी एल्गोरिदम पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि डाटा और उसकी निर्णय प्रक्रिया के साथ तकनीकी क्षमता भारत के हितों से जुड़ी होनी चाहिए। स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल, मजबूत कंप्यूटर क्षमता और आत्मनिर्भर इंटेलिजेंस सिस्टम ही भारत की आर्थिक सुरक्षा, सांस्कृतिक आत्मविश्वास और रणनीतिक स्वतंत्रता की नींव हैं। इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि अदाणी ग्रुप वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इकोसिस्टम में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ग्रुप डेटा सेंटर्स, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लीन एनर्जी में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है, जो बड़े कंप्यूटर सिस्टम को ऊर्जा देता है। इसी कारण भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विकास के उभरते केंद्र के रूप में देखा जा रहा है और गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे ग्लोबल टेक लीडर्स भारत के साथ लगातार जुड़ रहे हैं।

यह सेंटर विद्या प्रतिष्ठान, बारामती के तहत स्थापित किया गया है, जिसमें गौतम अदाणी ने साल 2023 में ₹25 करोड़ का योगदान दिया था। इस पहल का उद्देश्य क्वालिटी रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री से जुड़ा प्रशिक्षण देना है। यह केंद्र कृषि, स्वास्थ्य, शासन और उद्योग जैसे अहम क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर काम करेगा और एकेडमिक इंस्टीट्यूशन समेत निजी क्षेत्र के बीच सहयोग को मजबूत करेगा। अपने संबोधन के आखिर में गौतम अदाणी ने छात्रों से कहा कि यह केंद्र सीखने तक सीमित न रहे, बल्कि इनोवेशन और निर्माण का केंद्र बने। गौतम अदाणी ने कहा कि,“ एज ऑफ इंटेलिजेंस सामर्थ्य के साथ खुद सोचने और साहस के साथ कुछ नया बनाने का हौसला मांगता है। उन्होंने युवा भारत से कहा,“यह समय आपका है, इतिहास को सिर्फ देखने का नहीं है बल्कि इतिहास रचने का है।”

News – Ranu

राम भक्तों के लिए

ग्रामीणों ने स्कूल के बाउंड्रीवाल के निर्माण का किया विरोध, बंंधु तिर्की के हस्तक्षेप के बाद निर्माण कार्य रोका गया

0

रांची :  मांडर प्रखंड के जाहेर गाँव में मदर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा गैर मजरुआ जमीन में बाउंड्री निर्माण का कार्य किया जा रहा था, जिस पर ग्रामीणों द्वारा आपत्ति जताने के बाद सोमवार को तनाव का माहौल बन गया था. बाद में इसकी सूचना ग्रामीणों ने पूर्व विधायक बंधु तिर्की को दी। सूचना मिलते ही बंधु तिर्की मौके पर पहुँचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

सीओ के आदेश के बाद ही काम शुरू होगा

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक मांडर अंचलाधिकारी का स्पष्ट आदेश नहीं आ जाता है, तब तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। श्री तिर्की के निर्देश के बाद तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य को रोक दिया गया। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमों के अनुसार निर्णय लिया जाए, ताकि ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा हो सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने बंधु तिर्की के इस कदम का स्वागत किया।

राम भक्तों के लिए

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों साकार होगा झारखंड के ‘काला हीरा’ कार्तिक बाबू का सपना

0

गुमला :
झारखंड के ‘काला हीरा’ कहे जाने वाले समाज सुधारक कार्तिक बाबू द्वारा देखे गए आदिवासी समाज को शिक्षात्मक रूप से सशक्त बनाने के सपने को अब साकार रूप मिलने जा रहा है। कार्तिक बाबू ने आदिवासी समाज और राष्ट्र को मजबूत करने के उद्देश्य से शक्ति निकेतन विश्वविद्यालय (आदिवासी शक्ति स्वायत्त विश्वविद्यालय) की परिकल्पना की थी। इसी ऐतिहासिक संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए 29 और 30 दिसंबर को गुमला जिले के मांझटोली क्षेत्र (शंख नदी के दोनों तटों पर) भव्य जनसभा का आयोजन किया गया है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। उनके साथ झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री तथा ओडिशा के मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होकर जनसमूह को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य दलों के साथ सहभागिता सुनिश्चित की गई है। जानकारी के अनुसार इस आयोजन में क्षेत्र के 373 से अधिक नृत्य मंडल, साथ ही ओडिशा और छत्तीसगढ़ के नृत्य दल भी भाग लेंगे, जिससे यह कार्यक्रम सांस्कृतिक दृष्टि से भी ऐतिहासिक स्वरूप लेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया, जहां जिला प्रशासन का विशेष सहयोग देखने को मिला। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी पूरी तत्परता के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफल रूप से संपन्न हो सके।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति पूर्वाह्न 11:05 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्तिक बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी तथा उपस्थित जनसमूह एवं सहयोगियों को अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगी। यह आयोजन न केवल आदिवासी समाज बल्कि पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक एवं प्रेरणास्पद क्षण साबित होगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रपति के 30 दिसंबर को प्रस्तावित गुमला आगमन को लेकर तैयारियां पूर्ण

0

डीसी व एसपी ने अधिकारियों एवं पुलिस बल की ज्वाइंट ब्रीफिंग में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गुमला : भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 30 दिसंबर को प्रस्तावित गुमला आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां की संयुक्त अध्यक्षता में रायडीह प्रखंड अंतर्गत मझगांव, शंख मोड़ स्थित कार्यक्रम स्थल (बैरियर बगीचा) में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की ज्वाइंट ब्रीफिंग आयोजित की गई।

ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति का कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा उच्चतम प्रोटोकॉल से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रोटोकॉल, सुरक्षा, समयबद्धता एवं समन्वय में किसी भी स्तर पर चूक स्वीकार्य नहीं होगी।
उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल, रूट लाइन, एयरपोर्ट/हेलिपैड, आवास स्थल, सभा स्थल, पार्किंग व्यवस्था एवं आपातकालीन प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की अंतिम जांच सुनिश्चित करें।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का सुदृढ़ संधारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुरूप अनुशासन, सतर्कता एवं समन्वय के साथ दायित्वों के निर्वहन का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने रूट लाइन क्लियरेंस, एंटी-सबोटाज जांच, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक एवं रूट डायवर्जन, पास व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस इनपुट को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पुलिस बल निर्धारित ड्रेस कोड एवं प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करेंगे। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम, क्विक रिस्पॉन्स टीम एवं मेडिकल इमरजेंसी यूनिट को पूरी तरह सक्रिय रखने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में सभी वरीय दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त जिला के वरीय पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल, एयरपोर्ट एवं संपूर्ण रूट लाइन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का दूसरा दिन, हवन कार्यक्रमों के साथ भक्तिमय वातावरण

0

गुमला : गुमला जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री परिवार गुमला के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 2025-26 का दूसरा दिन रविवार, 28 दिसंबर को श्रद्धा, आस्था और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। यह महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

दूसरे दिन प्रातः 9 बजे से टोली नायक रामतपस्या आचार्य, सह टोली नायक प्रमोद शास्त्री, गायक अभय जी, तबलावादक शिबु मंडावी एवं युगचालक घनश्याम कोर्राम के नेतृत्व में मंत्रोच्चार के साथ 24 हवन कुंडों में विधिवत पूजन एवं हवन संपन्न कराया गया। इस दौरान विवाहित जोड़ों एवं अन्य श्रद्धालुओं ने हवन में भाग लिया। यज्ञ कर्मकांडों का विश्लेषणात्मक विवेचन करते हुए यज्ञ के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।

हवन उपरांत आरती संपन्न कराई गई तथा उपस्थित भक्तों के बीच अमृतासन महाप्रसाद का वितरण किया गया। संध्याकालीन कार्यक्रम में संध्या 5 बजे से संगीत एवं प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को बुद्धि, विद्या एवं साधना के महत्व से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने गायत्री मंत्र जप, साधना एवं नित्य यज्ञ करने की प्रेरणा देते हुए लोगों में सकारात्मक ऊर्जा और नई चेतना का संचार किया।

आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार, 29 दिसंबर को पुंसवन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, मुंडन संस्कार एवं दीक्षा संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। वहीं संध्या काल में भव्य दीपयज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

महायज्ञ स्थल पर शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा पुस्तक स्टॉल भी लगाया गया है, जहां आध्यात्मिक, नैतिक एवं जीवनोपयोगी विषयों पर आधारित पुस्तकें एवं सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर के. डी. एन. सिंह, सरस्वती देवी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, ब्रह्मदेव जी, अशोक साह, विजय कुमार साहू, परिवार्जक अमित कुमार, अर्जुन कुमार सोनी, प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार दास, राधा देवी, शकुंतला दास, सावित्री देवी, पार्वती देवी, उषा मिश्रा, उर्मिला देवी, ललिता देवी, लक्ष्मी देवी, कांति देवी, प्रज्ञा कुमारी, जागृति कुमारी, बिंदिया कुमारी, मालती देवी, बलदेव प्रसाद गुप्ता, रामाश्रय शाह, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रमिला देवी, गगन सिंह, केसरी देवी, प्राची कुमारी, अनाया गुप्ता, ज्ञानदीप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महायज्ञ स्थल पर पूरे दिन भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

हुरलूँग प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ, खेल और उत्साह का उमड़ा सैलाब

0

हुरलूँग : हुरलूँग प्रीमियर लीग का शुभारंभ आज अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। भव्य उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुखिया श्रीमती शर्मीला देवी रहीं, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर दिनेश महतो, विजय महतो, JLKM के प्रवक्ता नागेश्वर महतो, शाबिर अंसारी, युगेश्वर महतो, इहसान अंसारी, कैलाश पंडित, करण कुमार सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी टीमों के कप्तानों एवं टीम मालिकों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

आयोजकों ने बताया कि हुरलूँग प्रीमियर लीग न केवल स्थानीय खेल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करेगी, बल्कि युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत करेगी। उद्घाटन समारोह के साथ ही टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया।

आयोजन समिति ने सभी टीमों के उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन की कामना की।

News – Kahkashan Farooqi

राम भक्तों के लिए

गोमिया में आईईएल ग्राउंड पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, 56 टीमें ले रहीं भाग

0

गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत आईईएल ग्राउंड में रविवार को आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन आईईएल प्रबंधन के अभिषेक विश्वास एवं गोमिया प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में कुल 56 टीमों की सहभागिता से क्षेत्र में खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उद्घाटन मुकाबला जीएसपी एकादश और गेम चेंजर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएसपी एकादश की टीम ने निर्धारित ओवरों में 94 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में गेम चेंजर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 11 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर प्रदीप भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, मनोज सिंह, रोशन सिन्हा, मुखिया शांति देवी, पंचायत समिति सदस्य हरेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण यादव, कुंती देवी सहित कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मैच में अंपायर की भूमिका संतोष यादव, जीतू पांडेय एवं हरे नारायण ने निभाई, जबकि उद्घोषक (एनाउंसर) की जिम्मेदारी आलोक उपाध्याय ने संभाली। स्कोरिंग का कार्य दासू उरांव (बोर्ड स्कोरर) तथा अजय सिंह एवं समर पांडेय (बुक स्कोरर) द्वारा किया गया।

आयोजकों ने बताया कि आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। टूर्नामेंट को सफल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

News – Kahkashan Farooqi

राम भक्तों के लिए

गोमिया में तीन दिवसीय श्री श्री वार्षिक माघी काली पूजा का भव्य आयोजन 17 से 19 जनवरी तक

0

गोमिया : गोमिया मोड़ के समीप स्थित काली मंदिर परिसर में आगामी 17 जनवरी से 19 जनवरी तक तीन दिवसीय श्री श्री वार्षिक माघी काली पूजा का आयोजन भव्य एवं श्रद्धापूर्वक किया जाएगा। इसे लेकर मंदिर संचालन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माघी काली पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगी, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मंदिर के पुजारी आचार्य संजय पांडे ने बताया कि पूजा कार्यक्रम की शुरुआत 17 जनवरी को होगी। प्रथम दिन कलश शोभा यात्रा के साथ श्री गणेश एवं मां गंगा का पूजन, कलश स्थापना की जाएगी। रात्रि 9:30 बजे से महानिशा पूजा आरंभ होगी, जबकि रात्रि 3 बजे से बलि दी जाएगी।

18 जनवरी (द्वितीय दिन) प्रातः विधिवत पूजा-पाठ, आरती एवं पुष्पांजलि का आयोजन किया जाएगा। वहीं संध्या 6 बजे पुनः आरती एवं पुष्पांजलि संपन्न होगी।

19 जनवरी (तृतीय एवं अंतिम दिन) प्रातः दैनिक पूजा एवं पुष्पांजलि के पश्चात सुबह 10 बजे से पूजन-पाठ, हवन, पूर्णाहुति, आरती एवं पुष्पांजलि के कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही कन्या पूजन किया जाएगा। दिन में 2:50 बजे से भंडारा (खिचड़ी प्रसाद) का वितरण किया जाएगा।

मंदिर संचालन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूजा-अनुष्ठान में भाग लेने एवं मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं भव्य रूप देने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

News – Kahkashan Farooqi

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium