15.6 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 228

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की शौर्य संस्कृति बाइक रैली गुमला में निकाली गई

0

गुमला,।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल गुमला के तत्वावधान में रविवार को गुमला जिला मुख्यालय में हिंदू सनातनी शौर्य संस्कृति बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत पुराना बस डिपो स्थित हनुमान मंदिर, लोहरदगा रोड से हुई, जो गुमला नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और स्थानों से गुजरते हुए रामनगर, तरी ग्राम और डूमरडीह होते हुए जशपुर रोड स्थित पुराने नगर पालिका भवन परिसर के समक्ष पहुंचकर संपन्न हुई।

आयोजकों ने बताया कि यह बाइक रैली आगामी 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को प्रस्तावित ऐतिहासिक शौर्य यात्रा को लेकर जन-जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई। जानकारी दी गई कि 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे शौर्य यात्रा लक्ष्मण नगर लिपटस बगीचा से प्रारंभ होकर थाना रोड सहित पूरे गुमला नगर का भ्रमण करते हुए बस डिपो हनुमान मंदिर, लोहरदगा रोड में समाप्त होगी। इस दौरान हनुमान मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है।

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की ओर से कहा गया कि शौर्य यात्रा का उद्देश्य सनातनी समाज को एक सूत्र में जोड़ना, संगठन की भावना को मजबूत करना तथा जात-पात और आपसी भेदभाव को दूर कर धर्म और संस्कृति से जुड़ने का संदेश देना है। संगठन ने गुमला जिले के सभी सनातनी हिंदू भाई-बहनों, माताओं और परिवारों से शौर्य यात्रा में शामिल होकर इसे भव्य बनाने की अपील की है।

बाइक रैली में अजय राणा, मनीष बाबू, मुकेश सिंह, संतोष यादव, अरविंद लोहारा, अमित कुमार, अमन राणा, रविंद्र सिंह, शानू साहू, प्रमोद सिंह, केशव चंद्र शाय, रवि राम, छोटू सिंह, दीपक कुमार, दीपू सिंह, दुखन गोप, मुकेश राम, यशराज सिंह, सूरज साहू, अशोक यादव, नितेश सिंह, पंकज गोप, विकास सिंह, ब्रिज गोप, राजेश सिंह, लीलू गोप, सुरेंद्र साहू, रामप्रताप साहू सहित हजारों की संख्या में सनातनी कार्यकर्ता व श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल गुमला ने रैली में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए 14 दिसंबर को होने वाली शौर्य यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में सड़क सुरक्षा को लेकर सख़्ती: DTO और थाना प्रभारी का पैदल मार्च, ओवरलोडिंग पर 2 वाहनों पर FIR

0

गुमला, 13 दिसंबर 2025।
गुमला जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अब तक की सबसे सख़्त कार्रवाई की। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल और गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली के नेतृत्व में पटेल चौक से सिसई रोड तक पैदल मार्च करते हुए सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान में माननीय विधायक भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की।

जांच के दौरान दिनभर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से ₹1.50 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया, जबकि रात में की गई जांच में यात्री बसों से ₹27 हजार का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया।

ओवरलोडिंग पर जीरो टॉलरेंस, दो वाहनों पर FIR

प्रशासन ने ओवरलोडिंग के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए दो वाहनों पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। DTO ने बताया कि स्कूल के बच्चों और यात्रियों को ओवरलोड कर ले जा रहे एक टेंपो और एक टुकटुक (ई-रिक्शा) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग करते पाए जाने पर वाहन जब्त करने के साथ-साथ विधिसम्मत कार्रवाई भी की जाएगी।

दिनभर चला पैदल मार्च, कई तरह की कार्रवाई

संयुक्त अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे स्कूल छात्रों, ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर चालान काटे गए। इसके अलावा ऑटो रिक्शा में सामने की सीट पर सवारी बैठाने जैसे नियमों के उल्लंघन पर भी सख़्ती से कार्रवाई की गई।

रात में भी सघन जांच, बसों को चेतावनी

दिन की कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने रात में भी जांच अभियान जारी रखा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर रही यात्री बसों पर ₹27 हजार का जुर्माना लगाया गया। DTO ने बस चालकों और संचालकों को चेतावनी दी कि अतिरिक्त लाइट (एक्स्ट्रा लाइट) लगाकर वाहन चलाना अवैध है। उन्होंने कहा कि चालक स्वयं ऐसी लाइटें हटा लें, अन्यथा जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विधायक और प्रशासन की अपील

अभियान के दौरान उपस्थित माननीय विधायक ने प्रशासन की सख़्ती की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुमला जिले में सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है और ऐसी कार्रवाई आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
वहीं DTO ज्ञान शंकर जायसवाल ने वाहन चालकों से अपील की कि दिसंबर माह दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील होता है, इसलिए सभी लोग यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गुमला जिले में सुरक्षित और अनुशासित सड़क परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मां जगदम्बा कोल फैक्ट्री में अनियमितता पर भड़कीं जिप अध्यक्ष सुनिता देवी, खुले मैदान में कोयला पोड़ा जलाने पर आपत्ति

0

नियमों के उल्लंघन का आरोप, एसडीएम समेत वरीय अधिकारियों से शिकायत की चेतावनी

गोमिया (बोकारो),।
गोमिया प्रखंड के नावाडीह स्थित ऊपरघाट क्षेत्र अंतर्गत पेंक–नारायणपुर थाना क्षेत्र के रामाहरिया में संचालित मां जगदम्बा कोल फैक्ट्री में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर में खुले मैदान में कोयला पोड़ा जलते देख जिप अध्यक्ष नाराज हो गईं।

जिप अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद फैक्ट्री कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कोयला पोड़ा तैयार करने के लिए निर्धारित भट्ठी में ही आग जलाने का प्रावधान है, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन नियमों को दरकिनार कर खुले मैदान में कोयला जलाकर पोड़ा तैयार कर रहा है। उन्होंने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए कहा कि इससे आसपास के गांवों में प्रदूषण फैल रहा है, जो पूरी तरह नियमविरुद्ध है।

निरीक्षण के दौरान जिप अध्यक्ष ने कर्मियों को तत्काल पानी डालकर जलती भट्ठी को बुझाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस मामले की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) सहित जिला के वरीय अधिकारियों से की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई तय है।

निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन और जिप अध्यक्ष के बीच काफी देर तक नोकझोंक की स्थिति बनी रही। जिप अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण और आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस मौके पर ऊपरघाट जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, आजसू के वरीय नेता टिकैत कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल, चितरंजन साव, कृष्णा सलेश, कुंदन साव, दीपक मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

News – Kahkashan Farooqi

राम भक्तों के लिए

गोमिया में बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण के निर्देश

0

गोमिया,।
गोमिया प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ आफताब आलम ने की। इसमें विभाग के सभी सुपरवाइजर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ आफताब आलम ने विभाग की पूर्व से संचालित सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में किसी प्रकार की बाधा न आए।

उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिदिन निरीक्षण सुनिश्चित करें और योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुसार हो। बैठक में सावित्री बाई फुले योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, कन्यादान योजना तथा पोषण ट्रैकर ऐप के प्रभावी संचालन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सुपरवाइजर कुमारी चेतना, रीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, मीनू कुमारी, गुंजन कुमारी, कंचन कुमारी सहित कमल जी एवं अमर मरांडी उपस्थित थे।

News – Kahkashan Farooqi

राम भक्तों के लिए

धान अधिप्राप्ति 2025-26: गुमला में 15 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर होगी धान की खरीद

0

गुमला,।
झारखंड सरकार की धान अधिप्राप्ति योजना के तहत गुमला जिले में धान अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान क्रय की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू की जाएगी। जिला प्रशासन ने किसानों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने और अपनी उपज केवल अधिकृत सरकारी केंद्रों पर ही बेचने की अपील की है।

जिला प्रशासन के अनुसार, जिले के चयनित लैम्पस/पैक्स एवं अन्य अधिप्राप्ति केंद्रों के माध्यम से धान की खरीद की जाएगी। किसानों को उनकी उपज का मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत बोनस सहित कुल 2,450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा, जिससे उन्हें उनकी मेहनत का उचित पारिश्रमिक मिल सके।

बिचौलियों से बचने की अपील

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान की खरीद केवल अधिकृत अधिप्राप्ति केंद्रों, लैम्पस-पैक्स और ई-उपार्जन प्रणाली के माध्यम से ही की जाएगी। किसी भी निजी बिचौलिये या अवैध व्यापारी को समर्थन मूल्य पर धान खरीदने का अधिकार नहीं है। किसानों से अपील की गई है कि वे किसी भी परिस्थिति में समर्थन मूल्य से कम दर पर धान न बेचें और सीधे सरकारी केंद्रों पर ही विक्रय करें।

पंजीकरण अनिवार्य, भुगतान सीधे खाते में

धान विक्रय से पहले किसानों का पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण नजदीकी लैम्पस-पैक्स, सहकारी समिति या ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से कराया जा सकता है। पंजीकृत किसानों को धान अधिप्राप्ति के बाद निर्धारित समयावधि में उनके बैंक खातों में सीधे ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे।

जिला प्रशासन ने किसानों से समय पर पंजीकरण कराने, जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने और योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की जानकारी, शिकायत या सहायता के लिए किसान अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय, जिला आपूर्ति शाखा या ई-उपार्जन हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बोर्ड परीक्षा 2026: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने संभाली कमान, जनवरी तक युद्धस्तर पर तैयारी के निर्देश

0

गुमला,।
बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित पूरी गंभीरता के साथ मैदान में उतर गई हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अभी से जनवरी 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों में युद्धस्तर पर परीक्षा तैयारी कराई जाए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य शत-प्रतिशत उत्तीर्णता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी क्रम में उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो और जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां के साथ जिले के लगभग 10 उच्च एवं प्लस टू विद्यालयों की ऑडियो-वीडियो मॉनिटरिंग की। इस दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापकों से सीधे संवाद कर कक्षाओं में पठन-पाठन, शिक्षकों की उपस्थिति और छात्रों की तैयारी की समीक्षा की।

ऑडियो-वीडियो मॉनिटरिंग के दौरान दिए गए मुख्य निर्देश

  • कमजोर छात्रों के लिए अलग से रेमेडियल क्लास अनिवार्य रूप से संचालित की जाए।
  • 10 जनवरी को प्रस्तावित विशेष मॉक टेस्ट की सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित की जाएं।
  • जिला कोर टीम द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे मॉडल प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास कराया जाए।
  • सभी विद्यालयों में पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण कर महत्वपूर्ण विषयवस्तु का पुनरावर्तन किया जाए।

तीन विद्यालयों पर सख़्त कार्रवाई, वेतन पर रोक

मॉनिटरिंग के दौरान सिसई प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय कार्तिक छारदा, पालकोट प्रखंड के उच्च विद्यालय झीकिरमा और घाघरा प्रखंड के उच्च विद्यालय ईचा की परीक्षा तैयारी और समग्र शैक्षणिक व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई। इस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित विद्यालयों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया।

दो विद्यालयों की तैयारी संतोषजनक

वहीं सिसई स्थित संत तुलसीदास विद्यालय और प्लस टू उच्च विद्यालय बिशुनपुर की तैयारी वीडियो अनुश्रवण के दौरान संतोषजनक पाई गई। उपायुक्त ने इन विद्यालयों की सराहना करते हुए प्रदर्शन को और बेहतर करने के सुझाव भी दिए।

नियमित मॉनिटरिंग और अधिकारियों की टैगिंग

उपायुक्त ने डीईओ, डीएसई और जिला कोर टीम के सभी सदस्यों को निर्देश दिया कि विद्यालयों की नियमित वीडियो कॉल के माध्यम से मॉनिटरिंग जारी रखी जाए। साथ ही जिले और प्रखंड स्तर के वरीय पदाधिकारियों को विद्यालयों के साथ टैग करते हुए बोर्ड परीक्षा तैयारियों की सतत समीक्षा, छात्रों की उपस्थिति, पढ़ाई की प्रगति, अभिभावकों से संपर्क और काउंसलिंग गतिविधियों को मजबूत करने को कहा गया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

खूंटी में मातृभाषा शिक्षा और बालिका सशक्तिकरण मॉडल का यूनिसेफ ने किया अवलोकन

0

रांची/खूंटी, 12 दिसंबर 2025।
यूनिसेफ इंडिया कंट्री ऑफिस के उप-प्रतिनिधि श्री अर्जन डे वाग्ट के नेतृत्व में एक टीम ने खूंटी जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का दौरा कर झारखंड में मातृभाषा-आधारित बहुभाषी शिक्षा और बालिका सशक्तिकरण से जुड़ी पहलों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। टीम ने जमीनी स्तर पर शिक्षा में आ रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना की।

मातृभाषा में पढ़ाई से बढ़ा आत्मविश्वास
खूंटी प्रखंड के अनिगढ़ा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में यूनिसेफ टीम ने देखा कि मातृभाषा में शिक्षण और कक्षा-स्तर के अनुरूप रोचक शिक्षण सामग्री से बच्चों की भागीदारी, समझ और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। शिक्षकों, शिक्षा अधिकारियों और अभिभावकों से बातचीत में यह सामने आया कि मातृभाषा को सेतु बनाकर बच्चों को आगे हिंदी और अंग्रेज़ी सीखने के लिए तैयार किया जा रहा है।
यह मातृभाषा-आधारित बहुभाषी शिक्षा पहल झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा यूनिसेफ और लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से राज्य के 1,000 से अधिक स्कूलों में लागू की गई है, जिसके तहत मुंडारी, हो, खड़िया, कुड़ुख और संथाली जैसी आदिवासी भाषाओं में शिक्षण हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अनुभवों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण किया जा रहा है, ताकि राज्यस्तरीय बहुभाषी शिक्षा नीति को मजबूत आधार मिल सके।

कर्रा कस्तूरबा विद्यालय में STEM और जीवन-कौशल
कर्रा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में टीम ने छात्राओं द्वारा किए गए विज्ञान-गणित (STEM) प्रयोगों को देखा। छात्राओं ने विद्युत सर्किट, द्रव्यमान संतुलन और बेकार सामग्री से उपयोगी उपकरण बनाने जैसे प्रयोगों का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों ने विज्ञान और गणित में लड़कियों की बढ़ती भागीदारी और लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़ने के प्रयासों को रेखांकित किया।

‘आधा-फुल सेल्फ एस्टीम पैकेज’ से संदेश
विद्यालय की छात्राओं ने लघु नाटक के माध्यम से ‘आधा-फुल सेल्फ एस्टीम पैकेज’ प्रस्तुत कर यह संदेश दिया कि साहसिक कार्य और अन्वेषण केवल लड़कों तक सीमित नहीं हैं। साथ ही, विद्यालयों में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, किशोरावस्था शिक्षा और इको-क्लब के जरिए पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।

यूनिसेफ का वक्तव्य
यूनिसेफ झारखंड की राज्य प्रमुख डॉ. कनिनिका मित्रा ने कहा कि मातृभाषा-आधारित शिक्षा और कस्तूरबा विद्यालयों में व्यापक जीवन-कौशल कार्यक्रम, हाशिए पर रहने वाले बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण और समान शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

दौरे में शामिल रहे अधिकारी
इस अवसर पर यूनिसेफ झारखंड टीम के साथ शिक्षा विशेषज्ञ पारुल शर्मा, एसबीसी विशेषज्ञ जोशीला पल्लपति, वॉश अधिकारी लक्ष्मी सक्सेना सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पाल चौधरी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील लकड़ा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना भट्ट और बिस्वा दीपक झा तथा लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन से पल्लवी शा और बृजेश उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

 वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली में भाग लेने दिल्ली पहुंची मंत्री शिल्पी और बंधु तिर्की, इंदिरा भवन में कांग्रेस के वरीय नेताओं से हुई मुलाकात

0

झारखंड के 7 जिलों से दिल्ली रैली में भाग लेने पहुंचे टाना भगत, राजघाट पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे नेता

रांची/दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित “वोट चोर-गद्दी छोड़ “महारैली में झारखंड से बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी. पूर्व मंत्री सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंच चुके हैं. राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी मौजूद हैं. शनिवार की सुबह दिल्ली के राजघाट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के समाधि स्थल पर बंधु तिर्की की अगुवाई में पार्टी नेताओं से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया.
इस मौके पर झारखंड के 7 से अधिक जिलों से आए महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी कहे जाने वाले टाना भगतों ने विशेष प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. रांची , गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, खूंटी, चतरा सहित अन्य जिलों से टाना भगतों का समूह महारैली में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचा है.
छत्तीसगढ़ से आए टाना भगत भी इस समूह में शामिल हैं. राजघाट के बाद सभी नेता कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन पहुंचे, जहां संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू ने सभी का अभिनंदन किया. इस दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के साथ राष्ट्रीय नेताओं ने रैली से संबंधित जानकारी साझा किया. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा है कि 14 दिसंबर को कांग्रेस रामलीला मैदान में इतिहास रचने जा रही है. देश भर में वोट चोरी के खिलाफ जनता में जबरदस्त आक्रोश है. ये आक्रोश भीड़ के रूप में केंद्र सरकार को अपनी एकता का अहसास दिलाने के लिए दिल्ली पहुंच रहा है. इस रैली के बाद वोट चोर गद्दी छोड़ का आंदोलन नई तेवर के साथ और तेज होगा.

दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात के दौरान आलोक कुमार दुबे, राजेश गुप्ता, किशोर नाथ शाहदेव, शशि भूषण भगत,  मचकुल, मुद्दसिर हक, मोहम्मद इश्तियाक, मंगा उरांव, बंधु टोप्पो, के डी गुरु, जयंत बारला, सुदामा महली, इरशाद खान, अजय गोप, चमरा टाना, सोमरा टाना, मांगरा टाना, मंगलेश्वर उरांव, जलेश्वर टाना भगत, टूपेंद्र टाना भगत, रमदान टाना भगत, मनती टाना भगत, शिव चंद्र टाना भगत, मनोज टाना भगत, सिकंदरा टाना भगत, उपेंद्र टाना भगत, दशमी टाना भगत , सरिता टाना भगत, रूपा टाना भगत, कालेश्वरी टाना भगत आदि शामिल हैं.
राम भक्तों के लिए

गिरिडीह : दस करोड़ की लागत से वाटरफॉल ईको पर्यटन के रूप में होगा विकसित : मंत्री सुदिव्य कुमार

0

गिरिडीह के उसरी झरने को दस करोड़ की लागत से इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू

गिरिडीह, (कमलनयन) : हिन्दी, बांग्ला की कई सुपरहिट फिल्मों की आउटडोर शूटिंग के गवाह रहे एवं कविवर गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की कविताओं में स्थान पाने वाले उसरी झरने को दस करोड़ की लागत से इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है।
शनिवार को झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डा. विमल कुमार और डीएफओ मनीष तिवारी ने एक विशेष कार्यकम में शिलान्यास किया।
बताया गया कि मंत्री सुदिव्य कुमार के प्रयासों से गिरिडीह वाटरफॉल का विस्तार और विकास होगा, जहां पर्यटकों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं जैसे टूरिस्ट हट, पार्क और शौचालय का निर्माण होगा। साथ ही वाटर फॉल को प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र बनाने की घोषणा की गई है। ताकि पर्यावरण संतुलित व स्वच्छ रहे और आनेवाले पर्यटकों को अच्छा अनुभव मिले।

पर्यटक स्थलों को राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश होगी: मंत्री

अपने सम्बोधन में मंत्री सुदिव्य कुमार ने बदलाव को लेकर विस्तार से अपनी योजना को साझा किया और कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के तमाम प्रमुख पर्यटक स्थलों को विकसित कर राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इस दौरान डीएफओ मनीष तिवारी ने कहा कि दो वाच टावर, अतिथिगृह, आधुनिक रेस्टोरेन्ट एव अन्य जरूरी कार्य किये जाने हैं, जिससे सैलानी पूरे पिकनिक स्पॉट की सुंदरता निहार सकते हैं। सैलानियों के लिए शौचालय निर्माण, बच्चों के लिए खेलने की जगह के साथ कैफ़ेटेरिया का निर्माण होना है। सैलनियों का वेलकम प्रवेश द्वार के साथ होगा। बच्चों के लिए झूले लगने हैं। इलेक्ट्रिक वाहन भी चलाए जाएंगे।
कार्यक्रम में जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत वाटर फाल सुरक्षा समिति के सदस्य पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और गण्य माण्य लोग मौजूद थे।
गौरतलब है कि अनुपम प्राकृतिक सुंदरता से आच्छादित इलाके का प्रमुख पिकनिक स्पाट, उसरी फॉल में कई सुप्रसिद्ध हिंदी व बांग्ला फिल्म की शूटिंग हुई हैl जिसमें बाबा वैद्यनाथ धाम पर बनायी गई धार्मिक हिन्दी फिल्म “गंगा धाम” महातीर्थ काली घाट, गुलमोहर, दुरंतो चटाई, कई अन्य बांग्ला की चर्चित फिल्में शामिल हैं।
इसके अलावा कई खोरठा और भोजपुरी एलबम की शूटिंग होती रही है। नोबेल पुरस्कार प्राप्त गुरुदेव रवीद्र नाथ टैगोर ने अपनी कविताओं में इसकी प्राकृतिक सौन्दर्यता को स्थान दिया है।
बता दें कि प्राकृतिक सुंदरता से आच्छादित चारों ओर जंगलों से घिरे उसरी फॉल में हदहृद की ध्वनि गिरते पानी के कारण स्थानीय लोग हदहदवा भी कहते हैं. झरने के आसपास पक्षियों की चहचहाहट बरबस पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। हर साल दिसंबर शुरू होने के साथ ही यहां पर पर्यटकों का आने का क्रम शुरू हो जाता है, ज़ो फरवरी-मार्च माह तक जारी रहता है।
इन तीन महीनों में काफी संख्या में पर्यटक पिकनिक मनाने और घूमने के लिए आते हैं। युगल जोड़ों के लिए तो वाटरफॉल उम्दा पर्यटन स्थल है। स्वच्छ वातावरण के कारण यहां आनेवाले पर्यटक घंटों यहां की प्राकृतिक छटाओं को निहारते रहते हैं. पिकनिक मनाने के साथ-साथ कई लोग यहां झरने में नहाना भी पसंद करते हैं।

गिरिडीह जिला मुख्यालय से लगभग 12 किमी की दूरी पर धनबाद जाने के रास्ते उसरी फॉल पड़ता है। तोरण द्वार से आगे बढ़ने पर सड़क के किनारे बड़े-बड़े पेड़ व जंगल शीतल हवा का एहसास कराने लगते हैं. घुमावदार रास्ते से होते हुए पर्यटक यहां तक पहुंचते हैं. इस स्थल पर पर्यटक समूह में पहुंचकर अलग-अलग स्थानों पर बैठकर पिकनिक मनाते हैं। गीत-संगीत के बीच सेल्फी और फोटो खिंचवाने के बगैर इसकी याद अधूरी मानी जाती है।
अधिकांश पर्यटक झारखंड-बिहार और पश्चिम बंगाल से पहुंचते हैं। बंगाल से पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक होती है. लोग अपने दोस्तों या फिर परिवार के साथ यहां पहुंचकर पिकनिक मनाते हैं और प्रकृति का लुत्फ उठाते हैं।
राम भक्तों के लिए
0

यह रहा आपका समाचार स्पष्ट, व्यवस्थित और पेशेवर पत्रकारिता शैली में पुनर्लिखित––


सदर अस्पताल गुमला का साप्ताहिक निरीक्षण, मरीजों ने सेवाओं पर जताई संतुष्टि

गुमला :
गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास शाखा के पदाधिकारी विद्या भूषण द्वारा सदर अस्पताल गुमला का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोगी भर्ती वार्ड, किचन रूम, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों का जायजा लिया।


मरीजों व परिजनों से सीधी बातचीत

निरीक्षण के क्रम में अधिकारी ने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की।
मरीज और परिजनों ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय सेवाओं को संतोषजनक बताया।

  • सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज : 32
  • जनरल वार्ड में भर्ती मरीज : 119
  • ओपीडी निबंधन : 659 मरीज
  • आयुष्मान कार्ड निर्गत : 13

उपाधीक्षक ने बताया कि भर्ती एवं बाह्य रोगियों को यथासंभव बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीज की स्थिति और आवश्यकता के अनुसार उन्हें उच्च केंद्रों के लिए रेफर भी किया जाता है।


किचन सहित अन्य इकाइयों का निरीक्षण

किचन निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने आवश्यक सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
दवा वितरण कक्ष निरीक्षण में बताया गया कि अस्पताल में 600 प्रकार की दवाएँ उपलब्ध हैं।

हालांकि, निरीक्षण में जन औषधि केंद्र बंद पाया गया।


कर्मियों की उपस्थिति की जाँच, अनुपस्थितों से स्पष्टीकरण मांगा गया

निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी की भी जाँच की गई।
कुछ कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिनके विरुद्ध कारण-पृच्छा (स्पष्टीकरण) के लिए
उपाधीक्षक सदर हॉस्पिटल गुमला को निर्देशित किया गया।


यदि चाहें, मैं इस रिपोर्ट का संक्षिप्त संस्करण, हेडलाइन विकल्प, या शॉर्ट वीडियो स्क्रिप्ट भी प्रदान कर सकता हूँ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium