15.6 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 231

गुमला में जल गुणवत्ता जांच पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

0

गुमला: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गुमला द्वारा जल जीवन मिशन के तहत आज पालकोट, बसिया और कामडारा प्रखंड सभागारों में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संबंधित प्रखंडों की सभी जलसहिया ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) ने की।

जल गुणवत्ता जांच पर विस्तृत प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान कनीय अभियंता ने जलसहिया को संबोधित करते हुए बताया कि:

  • प्रशिक्षण के बाद सभी जलसहिया अपने-अपने गांव के सभी जल स्रोतों की जांच FTK (Field Test Kit) के माध्यम से करेंगी।
  • प्रत्येक जलसहिया अपने गांव की 5 सक्रिय महिलाओं को भी जल जांच की प्रक्रिया सिखाएंगी।
  • जल जांच के बाद सभी जलसहिया अपने गांव का जल जांच प्रतिवेदन WQMIS पोर्टल पर अपलोड करेंगी।

अभियंता ने यह भी कहा कि गांव के हर पेयजल स्रोत का नियमित रूप से परीक्षण अनिवार्य है, ताकि ग्रामीणों को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। ग्रामीणों को जल गुणवत्ता के प्रति जागरूक किया जाए और बिना जांच किए जल का उपयोग न करने की सलाह दी जाए।

FTK के माध्यम से पैरामीटरों का प्रदर्शन

जिला स्तरीय जल जांच प्रयोगशाला, गुमला के विशेषज्ञों और कनीय अभियंता द्वारा FTK किट के सभी पैरामीटरों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें शामिल हैं:

  • पीएच
  • टर्बिडिटी
  • कुल कठोरता
  • क्लोराइड
  • क्षारीयता
  • लौह तत्व
  • नाइट्रेट
  • फॉस्फेट
  • अमोनिया
  • सल्फेट आदि

प्रत्येक पैरामीटर का एक-एक कर प्रयोगात्मक प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

प्रशिक्षण शिविर में जिला समन्वयक, कनीय अभियंता, सभी जलसहिया, तथा प्रखंड WASH समन्वयक उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

शशि पन्ना जैसे आदिवासी युवा नेता को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने AICC के राष्ट्रीय संयोजक

0
नई दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सामाजिक सरोकारों, आदिवासी समुदाय के अधिकारों और जन–विचार नेतृत्व में सक्रिय एवं प्रतिबद्ध युवा नेता शशि पन्ना को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस (AICC) का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। ए.आई.सी.सी. के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी।
श्री पन्ना ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) एवं अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के संयोजक के राजू जी, ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के चेयरमैन विक्रांत भूरिया जी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने हेतु हृदय से धन्यवाद दिया।

पन्ना ने कहा-आदिवासी समुदाय की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने का निरंतर प्रयास करूंगा

इस मौके पर शशि पन्ना ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व, सम्मान और ज़िम्मेदारी का क्षण है, मैं आदिवासी समाज के अधिकारों, संवैधानिक संरक्षण, सामाजिक न्याय और संगठन के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लेता हूं। आप सभी के विश्वास, मार्गदर्शन और स्नेह के लिए मैं अत्यंत आभारी हूँ। मैं संगठन को मज़बूत करने और आदिवासी समुदाय की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहूँगा।

शशि पन्ना के कार्य व योगदान

श्री शशि पन्ना झारखंड के एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और युवा आदिवासी अधिकारों के मुखर स्वर रहे हैं। वर्षों से वे आदिवासी समुदाय के संवैधानिक संरक्षण, वन अधिकार, भूमि अधिकार तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर गहनता से कार्य करते रहे हैं। उन्होंने आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दे विस्थापन, पलायन, शिक्षा, रोज़गार, कल्याणकारी योजनाओं को मुखर स्वर दिया है.
शशि पन्ना समाजशास्त्र के शोधार्थी हैं और अनुसूचित जनजातियों के संवैधानिक संरक्षण विषय पर गहन अध्ययन कर रहे हैं। आदिवासी समाज के सामाजिक–कानूनी पक्ष, संवैधानिक व्यवस्थाओं तथा जननीति की समझ उन्हें संगठन के भीतर विशिष्ट दृष्टिकोण प्रदान करती है।
युवा नेता के रूप में शशि पन्ना हमेशा संगठनात्मक मजबूती, युवाओं की भागीदारी और समुदाय आधारित नेतृत्व को बढ़ावा देने में अग्रणी रहे हैं।
उनकी नियुक्ति से न केवल आदिवासी कांग्रेस को नया उत्साह मिलेगा, बल्कि समुदाय के वास्तविक मुद्दों को देशव्यापी राजनीतिक विमर्श में अधिक प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा।
राम भक्तों के लिए

शिशु पंजी सर्वे 11 दिसंबर से 15 जनवरी तक, पहली बार डिजिटल माध्यम से होगा सर्वे

0

राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा समग्र शिक्षा के आगामी बजट निर्माण और कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के आउट ऑफ स्कूल एवं ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान हेतु विद्यालय स्तर पर शिशु पंजी सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे शुरू होने से पहले प्रथम चरण में हैबिटेशन मैपिंग का कार्य 11 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

इसी उद्देश्य से आज झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE), MIS टीम, आउट ऑफ स्कूल प्रभाग प्रभारी और ADPO उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए परियोजना निदेशक शशि रंजन ने कहा कि:

  • 11 दिसंबर को डहर 2.0 पोर्टल पर शिशु पंजी सर्वे प्रपत्र जारी किया जाएगा।
  • सर्वे 11 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2025 तक संचालित होगा।
  • सभी सरकारी और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की भागीदारी अनिवार्य है।
  • सर्वे में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष सर्वे को पूरी तरह डिजिटल करने के लिए विभाग ने डहर 2.0 पोर्टल और मोबाइल एप तैयार किया है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। सभी शिक्षकों के लिए एप डाउनलोड करना और उसी के माध्यम से सर्वे करना अनिवार्य किया गया है।

निदेशक ने निर्देश दिया कि जिलास्तरीय अधिकारी कम से कम 10 विद्यालयों का निरीक्षण कर सर्वे प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम की प्रभाग प्रभारी श्रीमती बिनीता तिर्की ने बताया कि शिक्षकों को आवंटित क्षेत्र के हर घर का सर्वे सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रधान (HM) की होगी।

NEWS DESK

राम भक्तों के लिए

DTO टीम का डॉन बॉस्को स्कूल के सामने आकस्मिक छापामार अभियान

0

रॉन्ग साइड चलाने वालों पर कार्रवाई, ₹60 हजार का जुर्माना वसूला

गुमला: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार, 09 दिसंबर 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देश पर मोटरयान निरीक्षक (MVI) रॉबिन अजय सिंह और प्रदीप कुमार तिर्की की टीम ने डॉन बॉस्को स्कूल के पास मुख्य सड़क पर अचानक सघन जाँच अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।

30 से अधिक चालकों पर कार्रवाई, लगभग ₹60 हजार जुर्माना
अचानक की गई इस जाँच में 30 से अधिक वाहन चालकों को विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही कुल ₹59,950 का भारी जुर्माना वसूल किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल दस्तावेज़ों की जाँच तक सीमित नहीं था, बल्कि सड़क पर जोखिम पैदा करने वाले हर व्यवहार पर कार्रवाई की गई।

जाँच के दौरान सामने आए प्रमुख उल्लंघन

  • बिना हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग: दोपहिया चालकों में सबसे अधिक देखा गया उल्लंघन।
  • कागजात की कमी: कई टेंपो, बस और निजी वाहनों में लाइसेंस, बीमा, परमिट और प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिले।
  • रॉन्ग साइड ड्राइविंग: मुख्य सड़क पर गलत दिशा से आने वाले चालकों पर भी तुरंत कार्रवाई की गई।
  • अवैध मॉडिफिकेशन: कई वाहनों में अतिरिक्त लाइट, प्रेशर हॉर्न और मल्टी-टोन हॉर्न लगे मिले।
  • ओवरलोडिंग: मालवाहक वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लादा पाया गया।

जुर्माना के साथ सड़क सुरक्षा पर जागरूकता भी
अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों में सड़क सुरक्षा की जागरूकता बढ़ाना है। नियम तोड़ने वालों को मौके पर ही दुर्घटनाओं के खतरों के बारे में समझाया गया और भविष्य में सुरक्षित ड्राइविंग की सख्त हिदायत दी गई।

अचानक जाँच का सिलसिला जारी रहेगा
DTO ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे आकस्मिक अभियान आगे भी बिना पूर्व सूचना के जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण ,चॉकलेट व भुना चना (नमकीन) सैंपल लेब भेजा गया

0

गुमला : गुमला उपायुक्त के निर्देश ले आलोक में आज जिला मुख्यालय गुमला में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुगी के नेतृत्व में आयोजित विशेष निरीक्षण अभियान के तहत शहर की कई दुकानों पर छापेमारी की गई। यह निरीक्षण भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली और खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय, राँची के निर्देशानुसार किया गया।

निरीक्षण के दौरान, चॉकलेट और रोस्टेड चना (नमकीन) उत्पादों के सैंपल जमा कर लिए गए, जिन्हें आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि दुकानदारों को किसी भी प्रकार के “अखाद्य कलर / नकली रंगों” के उपयोग से बचने का आदेश दिया गया है।

साथ ही, उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भी तरह की खाद्य गुणवत्ता या मिलावट संबंधी शिकायत हो, तो वे फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं — जिससे उनकी शिकायत सीधे खाद्य सुरक्षा विभाग तक पहुंचेगी।

यह अभियान खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को रोकने, उपभोक्ताओं का स्वास्थ्य सुरक्षित रखने, और अवैध रासायनिक रंगों या मिलावट वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चलाया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की ऑनलाइन बैठक: 03 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी विद्यालयों को कड़े निर्देश

0

 

गुमला: आगामी 03 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक एवं इंटर की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा जिले के सभी विद्यालय प्रधानों के साथ एक विस्तृत ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि 23 दिसंबर के बाद क्रिसमस, नववर्ष एवं शीतकालीन अवकाश के कारण पढ़ाई का समय कम हो जाएगा, इसलिए विद्यालयों को अभी से सुदृढ़ कार्ययोजना बनाते हुए विशेषकर कमजोर विद्यार्थियों पर पूरी ऊर्जा के साथ काम करना होगा।

रेमेडियल क्लास, दैनिक अभ्यास और व्यवस्थित पुनरावृत्ति अनिवार्य

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि—

  • रेमेडियल कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हों,
  • कोर टीम द्वारा भेजे जा रहे दैनिक अभ्यास प्रश्नों का अभ्यास कराया जाए,
  • सभी विषयों के महत्वपूर्ण बिंदुओं की पुनरावृत्ति विशेष रूप से सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां सहित जिले के 12 प्रखंडों के सरकारी, निजी, अल्पसंख्यक एवं स्थापना अनुमति प्राप्त विद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डन, एपीओ, बीपीओ और अन्य शिक्षा कर्मी भी बैठक से जुड़े।

मॉक टेस्ट के परिणाम चिंता का विषय

पिछले माह जिले में आयोजित मॉक टेस्ट के परिणामों ने चिंता बढ़ाई है—

  • कक्षा 10: 1000 से अधिक छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे, 1,574 विद्यार्थी रेड जोन में पाए गए।
  • कक्षा 12: पाँच हजार से अधिक छात्र उपस्थित हुए, लेकिन 500 से अधिक का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा।

उपायुक्त ने कहा कि इन सभी कमजोर विद्यार्थियों पर विद्यालय स्तर से विशेष निगरानी की आवश्यकता है।


कमजोर परिणाम पर सख्त कार्रवाई—बेहतर कार्य पर सम्मान

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि—

  • बोर्ड परीक्षा में खराब परिणाम देने वाले विद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • सरकारी शिक्षकों का वार्षिक इंक्रीमेंट रोका जा सकता है।
  • संविदा शिक्षकों की सेवा समाप्त की जा सकती है।
  • निजी एवं स्थापना स्वीकृति प्राप्त विद्यालयों की मान्यता की पुनर्समीक्षा तथा अनुदान पर रोक भी लग सकती है।

इसके साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा—
“शिक्षकों के हाथों में बच्चों का भविष्य है, अतः सभी शिक्षक अपने विद्यार्थियों को अपना मानकर पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य करें।”


10 जनवरी को कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष मॉक टेस्ट

जिले के सभी चिन्हित कमजोर विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी को विशेष मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

  • पासिंग मार्क्स को ध्यान में रखकर विशेष अभ्यास कराया जाएगा।
  • लेखन कौशल पर जोर दिया जाएगा।
  • प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण प्रश्नों का दोहराव कराया जाएगा।

विद्यालयों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि—

  • किसी भी विद्यालय में एक साथ दो से अधिक शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत न हो।
  • सभी निजी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जाए।
  • फायर एवं अन्य सुरक्षा मॉक ड्रिल कराई जाए।
  • किसी भी विद्यालय में बेसमेंट में कक्षाएं संचालित न हों।

साथ ही डीईओ और डीएसई को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन कुछ विद्यालयों की रैंडम जाँच कर वीडियो कॉल के माध्यम से शिक्षण कार्य और शिक्षकों की उपस्थिति की वास्तविक स्थिति की पुष्टि करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन ने मनरेगा और जनकल्याण योजनाओं का किया निरीक्षण

0

गुमला: गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा, विद्या भूषण कुमार ने प्रखंड रायडीह अंतर्गत सिकोई पंचायत के कोपोडीहा गाँव का दौरा कर मनरेगा, ग्रामीण आवास योजना, विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्रों के क्रियान्वयन की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में मनरेगा योजना के तहत आम बागवानी सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अर्जुन गोप की आम बागवानी योजना स्थल पर घेराबंदी और योजना बोर्ड अनुपस्थित पाए जाने पर निदेशक ने कनीय अभियंता और रोजगार सेवक को तुरंत सुधारात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। कनीय अभियंता ने बताया कि योजना बोर्ड निर्माण हेतु नई योजनाओं की सूची प्रेषित कर दी गई है।

रोमानियोस तिर्की एवं अमृत खलखो के बागवानी प्रोजेक्ट का निरीक्षण करते समय पाया गया कि योजना स्थल पर बोर्ड लगाया गया है और पौधों की सुरक्षा हेतु उचित घेराबंदी की गई है। लाभुकों ने सिंचाई व्यवस्था के बारे में बताया कि कुएँ से सिंचाई की जा रही है और जल उपलब्धता सुनिश्चित है।

ग्रामीण आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण भी किया गया और लाभुकों को निर्धारित समय पर निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया। आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

आंगनवाड़ी केंद्र कापोटोली का निरीक्षण करने पर केंद्र संचालन में पाया गया। सेविका ने बताया कि कुल 15 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें से 09 बच्चे उपस्थित थे। बच्चों को नाश्ते में हलुआ और दोपहर के भोजन में दाल-चावल उपलब्ध कराया गया।

समीप स्थित जलमिनार के विषय में निदेशक ने कनीय अभियंता और प्रखंड समन्वयक को संचालन एवं कार्यशील स्थिति की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन ने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और अपेक्षा की गई है कि निरीक्षण में प्राप्त कमियों को शीघ्र दूर कर योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन ने मनरेगा और जनकल्याण योजनाओं का किया निरीक्षण

0

गुमला: गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा, विद्या भूषण कुमार ने प्रखंड रायडीह अंतर्गत सिकोई पंचायत के कोपोडीहा गाँव का दौरा कर मनरेगा, ग्रामीण आवास योजना, विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्रों के क्रियान्वयन की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में मनरेगा योजना के तहत आम बागवानी सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अर्जुन गोप की आम बागवानी योजना स्थल पर घेराबंदी और योजना बोर्ड अनुपस्थित पाए जाने पर निदेशक ने कनीय अभियंता और रोजगार सेवक को तुरंत सुधारात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। कनीय अभियंता ने बताया कि योजना बोर्ड निर्माण हेतु नई योजनाओं की सूची प्रेषित कर दी गई है।

रोमानियोस तिर्की एवं अमृत खलखो के बागवानी प्रोजेक्ट का निरीक्षण करते समय पाया गया कि योजना स्थल पर बोर्ड लगाया गया है और पौधों की सुरक्षा हेतु उचित घेराबंदी की गई है। लाभुकों ने सिंचाई व्यवस्था के बारे में बताया कि कुएँ से सिंचाई की जा रही है और जल उपलब्धता सुनिश्चित है।

ग्रामीण आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण भी किया गया और लाभुकों को निर्धारित समय पर निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया। आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

आंगनवाड़ी केंद्र कापोटोली का निरीक्षण करने पर केंद्र संचालन में पाया गया। सेविका ने बताया कि कुल 15 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें से 09 बच्चे उपस्थित थे। बच्चों को नाश्ते में हलुआ और दोपहर के भोजन में दाल-चावल उपलब्ध कराया गया।

समीप स्थित जलमिनार के विषय में निदेशक ने कनीय अभियंता और प्रखंड समन्वयक को संचालन एवं कार्यशील स्थिति की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन ने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और अपेक्षा की गई है कि निरीक्षण में प्राप्त कमियों को शीघ्र दूर कर योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

दिसंबर माह में जिले के 460 मध्य विद्यालयों में विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर का होगा आयोजन

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिले के सभी 4,60 मध्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान को स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के संयुक्त सहयोग से प्रखंडवार निर्धारित तिथियों पर संचालित किया जाएगा, जिसकी सूची सभी प्रखंडों को उपलब्ध करा दी गई है।

इन शिविरों के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की संपूर्ण स्वास्थ्य जाँच की जाएगी। हीमोग्लोबिन की जाँच, दृष्टि परीक्षण, दंत व नाक-कान-गला संबंधी जांच, वजन, ऊँचाई एवं बी.एम.आई. आकलन सहित आवश्यक लैब टेस्ट किए जाएंगे। कुपोषण एवं रक्ताल्पता की पहचान होने पर बच्चों को तत्काल चिकित्सा परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी रेफरल अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से संबद्ध ए.एन.एम., प्रयोगशाला तकनीशियन तथा आर.बी.एस.के. टीमों को चिन्हित विद्यालयों में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि प्रत्येक बच्चे की समय पर और गुणवत्तापूर्ण जांच हो सके।

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित तिथि पर शिविर का आयोजन हर हाल में सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन जिला प्रशासन को प्रस्तुत करें।

इस अभियान को बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि बच्चों की सेहत सुरक्षित रखना ही हमारे समाज का वास्तविक विकास है। जिला प्रशासन इस दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास कर रहा है, ताकि किसी भी बच्चे की शिक्षा और स्वास्थ्य के बीच कोई बाधा न आए।

अभिभावकों से भी अपील है कि वे इस स्वास्थ्य जाँच अभियान में अपने बच्चों की पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित करें, जिससे सभी विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में जन शिकायत निवारण दिवस, 50 से अधिक नागरिकों ने दर्ज कराईं समस्याएँ

0

गुमला: गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय, गुमला चांदली में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न दूरदराज क्षेत्रों से आए 50 से अधिक नागरिकों ने उपायुक्त से प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपनी समस्याएँ और शिकायतें दर्ज कराईं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए।

कार्यक्रम में प्रमुख शिकायतें इस प्रकार रही:

  • घाघरा प्रखंड, कसपोड़ा: ललित स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली की दुकान बंद होने से ग्रामीणों को अन्य गांव जाना पड़ रहा है। उपायुक्त ने त्वरित जांच कर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
  • राजकीयकृत मध्य विद्यालय, करौंदी: विद्यालय की चारदीवारी निर्माण की मांग। 266 बच्चे अध्ययनरत हैं, चारदीवारी न होने के कारण तोड़फोड़ और चोरी की घटनाएँ होती रहती हैं। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।
  • मरदा चमरा टोली गांव: महादेव मंडप स्थल की घेराबंदी कर सुरक्षित बनाने का अनुरोध। आवश्यक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
  • डिपाटोली, पालकोट: SAR केस संख्या 03/2018-19 के आदेशानुसार भूमि खाली कराने एवं CNTA उल्लंघन मामले में कार्रवाई की मांग।
  • घाघरा थाना: प्रतिनियुक्त चौकीदारों के वेतन भुगतान में हो रही देरी की शिकायत।
  • पुग्गू पंचायत: करम डीपा स्थित कार्तिक उराँव बाल विकास विद्यालय में बस पड़ाव निर्माण रोकने एवं संचालन यथावत रखने का अनुरोध।

इसके अतिरिक्त नागरिकों ने बिजली, पानी, राशन, आवास, वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा रोजगार, भूमि विवाद निपटारा और अन्य योजनाओं के लाभ से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा,
“जन शिकायत निवारण दिवस आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण मंच है। प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र निवारण कर बेहतर प्रशासनिक सेवा प्रदान करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium