15.6 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 232

मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के तहत कारीगरों के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का शुभारंभ

0

गुमला: गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में कारीगरों के कौशल और आर्थिक सशक्तिकरण को लक्षित करते हुए मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा संचालित कौशल उन्नयन योजना के अंतर्गत सिसई प्रखंड के ग्राम लकेया में 25 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई, रमेश कुमार यादव ने की।

इस प्रशिक्षण में 20 महिला और पुरुष उद्यमियों को बांस और बंबू उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागी विभिन्न प्रकार की डलिया, मोरहा, सुप, दौरा, खचिला, सुपली, मौनी और शादी–विवाह में उपयोगी सामग्री तथा प्रदर्शनी स्तर के उत्पाद तैयार करना सीखेंगे। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें आवश्यक टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।

जिला उद्यमी समन्वयक सूरज कुमार ने बताया कि बोर्ड के सहयोग से ग्राम लकेया में कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) का निर्माण किया गया है, जहां प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह केंद्र कारीगरों को सामूहिक रूप से कार्य करने, उत्पादन बढ़ाने और आय सृजन के अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, बोर्ड उनके उत्पादों के विपणन (मार्केटिंग) की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगा।

कारीगरों को बांस आधारित उद्यम, बंबू फर्नीचर निर्माण और बायो-डीजल जैसे नवाचारों के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है, जिससे अधिकतम स्वरोजगार के अवसर विकसित किए जा सकें।

प्रशिक्षण एजेंसी के रूप में जगरनाथ विकास केंद्र, चतरा की भूमिका रहेगी, जिसमें रवि कांत पांडे, विनोद भोक्ता और परमेश्वर कुमार राणा प्रशिक्षण कार्य का संचालन कर रहे हैं।

शुभारंभ कार्यक्रम में सिसई प्रमुख मीना देवी, पंचायत सचिव विनोद कुमार भगत, प्रखंड उद्यमी समन्वयक सिसई अमृता कच्छप, प्रखंड उद्यमी समन्वयक कामडारा गंदुर उराँव और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड जिले के कारीगरों को निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार सृजन के प्रयास जारी रखेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी, 18 लीटर महुआ चुलाई शराब जब्त — 2 गिरफ्तार

0

गुमला: गुमला उपायुक्त के निर्देश के तहत आज सिसई प्रखंड के कुदरी और भरनो प्रखंड के महादेव चेगरी ग्राम में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान अधीक्षक उत्पाद, गुमला के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान अनुमंडल स्तरीय उत्पाद टीम ने विभिन्न स्थलों पर गहन तलाशी ली। इस दौरान कुल 18 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई और 1.10 किलोग्राम चुलाई योग्य जावा महुआ घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा अवैध शराब निर्माण और बिक्री में संलिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

उत्पाद विभाग ने कहा कि अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि राजस्व हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक आयोजित

0

गुमला: गुमला जिले में आज समाहरणालय चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और अभिलेखों की अद्यतन स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया। इस मौके पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव और अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद, उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट (BLA) की शीघ्र नियुक्ति कर निर्धारित प्रपत्र में विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही मतदाता सूची में स्वयं अथवा अपने परिवार का नाम खोजने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी भी दी गई।

झारखंड में वर्ष 2003 से निवासरत मतदाता ceo.jharkhand.gov.in पोर्टल पर, जबकि अन्य राज्यों में निवासरत मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर नाम खोज सकते हैं। यह सुविधा पुनरीक्षण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने में सहायक होगी।

कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी, गुमला; निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी–68 गुमला, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी–69 विशुनपुर; जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मी और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षण स्वागत योग्य कदम : चुन्नू कांत

0

गिरिडीह: जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत ने कहा कि स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षण स्वागत योग्य कदम है। मीडिया से बातचीत के क्रम में मंगलवार को उन्होंने कहा कि झारखंड बार काउंसिल में 25 सदस्यों का चुनाव होना है। अभी जो आरक्षण की व्यवस्था की गई है उसमें 20% स्थान चुनाव से और 10% स्थान मनोनयन से पूरा होगा।

महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षण के प्रावधान से कई फायदे होंगे। लोकतंत्र में आधी आबादी वाले मातृशक्ति को सम्मान देना लोकतंत्र की व्यवस्था को मजबूत करना है। ऐसे में महिला आरक्षण से जो समिति बनेगी वह और भी सबल और मजबूत होगी। अभी महिला अधिवक्ताओं के लिए उनके कार्य क्षेत्र स्थल मेंअनुकूल वातावरण नहीं है। उनके लिए बैठने की और अन्य रोजमरा की सुविधाओं की कमी देखी जाती है। परिषद में जब महिला अधिक चुनकर आएंगी तो इन सारे सवालों पर गंभीरता से विचार होगा।

श्री कांत ने इस फैसला का स्वागत करते हुए बार काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा जी का आभार व्यक्त किया। इस मामले में उन्होंने उच्चतम न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि जिनके हस्तक्षेप से यह फलाफल सामने आया है।

राम भक्तों के लिए

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में स्कूल फेट 2025 का धमाकेदार आयोजन

0

🎪 “मस्ती, स्वाद और सीख – सब एक ही जगह!” 🎉

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में सोमवार को फन एंड फूड फीस्टा – स्कूल फेट 2025 का भव्य आयोजन किया गया, जिसने पूरे स्कूल परिसर को हंसी, स्वाद, रचनात्मकता और उत्साह के रंगों से भर दिया। एलकेजी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि एलकेजी से कक्षा IV तक के छात्रों के साथ अभिभावकों की उपस्थिति ने मेले में और भी उल्लास भर दिया।

मेले का मैदान आकर्षक तरीके से सजे फूड व फन स्टॉलों से गुलजार रहा। छात्र विक्रेताओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों ने आगंतुकों का ध्यान स्वादिष्ट व्यंजनों और लुभावनी प्रस्तुतियों की ओर खींचा। फूड सेक्शन में बेकरी डिलाइट्स, बर्गर ब्लिस, चाट स्ट्रीट, फ्लफी इडली, पाव भाजी पैराडाइज, मोमोज मिया, पाई-एन-फ्राइज़, स्कूप-एन-चिल, भेल एंड भुंजा स्पेशल, इंग्लिश मफिन्स, पास्ता लाउंज और कई अन्य आकर्षक स्टॉलों ने मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।

फूड स्टॉलों के अलावा, गेमिंग ज़ोन ने बच्चों और वयस्कों दोनों को खूब आकर्षित किया। आर्चरी, बज वायर गेम, कॉइन ड्रॉप, बास्केटबॉल थ्रो, पेंसिल एंड कॉइन चैलेंज जैसी गतिविधियों पर लोगों की लंबी भीड़ देखने को मिली। वहीं हाउस ऑफ हॉरर मेले का सबसे रोमांचक आकर्षण रहा, जहाँ पूरे दिन उत्सुकता और रोमांच की लाइनें लगी रहीं।

विद्यालय के प्राचार्य श्री बृजमोहन लाल दास ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को कक्षाओं से बाहर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल और सामाजिक व्यवहार विकसित होता है। उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता और अनुशासन की प्रशंसा की।

गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री अरिंदम दासगुप्ता ने आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों में टीम भावना और उद्यमशीलता की क्षमता को बढ़ाता है तथा उनके लिए यादगार अनुभव बनाता है। वहीं आईईपीएल ओरिका गोमिया के महाप्रबंधक श्री अभिषेक विश्वास ने आयोजन की सराहना की और कहा कि इतने जोश और ऊर्जा से भरे युवा दिमागों को देखना वास्तव में प्रेरणादायक है।

अंत में, स्कूल फेट 2025 छात्रों, अभिभावकों और आगंतुकों के लिए खुशियों, शिक्षा और मनोरंजन का एक अविस्मरणीय संगम बनकर स्मृतियों में दर्ज हो गया। 🎉✨

न्यूज – कुलदीप खनुजा

राम भक्तों के लिए

विभावि के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

0

विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति पर हुआ विस्तृत विमर्श | ‘ढिशोम गुरु शिबू सोरेन पीठ’ की स्थापना का प्रस्ताव

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के माननीय कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, शोध गतिविधियों और राज्य में उच्च शिक्षा के विकास को लेकर व्यापक और गंभीर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान कुलपति प्रो. शर्मा ने अपनी पुस्तक ‘शिक्षा, समाज और राजनीति’ मुख्यमंत्री को भेंट की। साथ ही के.बी. महिला महाविद्यालय, हजारीबाग के फैशन डिज़ाइनिंग विभाग की छात्राओं द्वारा निर्मित अंगवस्त्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के कौशल, डिज़ाइन और चित्रांकन की सराहना करते हुए कहा कि युवा प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचाने के लिए आवश्यक सभी सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने छात्राओं की कला को और अधिक उन्नत करने एवं उनके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

कुलपति प्रो. शर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ‘ढिशोम गुरु शिबू सोरेन पीठ’ की स्थापना का महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने इस प्रस्ताव की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल गुरुजी के विचारों, संघर्षों और जीवन-दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में एक मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। कुलपति प्रो. शर्मा ने प्रस्ताव को त्वरित स्वीकृति और सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कदम विश्वविद्यालय तथा राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था दोनों को नई दिशा देगा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर गुमला में समीक्षा बैठक आयोजित

0

 

गुमला: जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के सफल, सुरक्षित और पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कविता खलखो की अध्यक्षता में व्यापक समीक्षा सह रणनीति निर्धारण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवोदय विद्यालय मसरिया, घाघरा के प्राचार्य एवं उनकी टीम, सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी (AEO), प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO), प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) तथा सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक सह प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

बैठक में प्रवेश परीक्षा संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रश्नपत्र सुरक्षा, सेंटर-वार व्यवस्थाएं, विद्यार्थियों के प्रवेश सत्यापन, परीक्षा कक्ष अनुशासन, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, समयबद्ध रिपोर्टिंग तथा निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण व दिशा-निर्देशों की गहन समीक्षा की गई।

DEO कविता खलखो ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा की विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले में नवोदय परीक्षा संचालन का एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया जा सके।

बैठक के दौरान एक सौहार्दपूर्ण क्षण भी देखने को मिला, जब नवोदय विद्यालय मसरिया, घाघरा के प्राचार्य ने DEO कविता खलखो को शॉल, स्मृति-चिन्ह और बुके भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही परीक्षा व्यवस्था में योगदान देने वाले सभी केंद्राधीक्षक, बीईओ–बीपीओ एवं अन्य शिक्षा अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। जिले के कई बीपीओ को शिक्षा संबंधित गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए, जिससे कार्यक्रम का माहौल प्रेरणादायी बन गया।

अंत में DEO ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन, पारदर्शिता और सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि गुमला जिला नवोदय प्रवेश परीक्षा संचालन में राज्य स्तर पर एक मानक स्थापित कर सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

DTO के सिसई दौरे पर हड़कंप: कॉलेज और स्कूल के पास ताबड़तोड़ कार्रवाई, 95 चालानों से ₹1.25 लाख वसूले

0

गुमला : – गुमला जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन का सघन जाँच अभियान लगातार जारी है। आज, सोमवार 08 दिसंबर 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल ने सिसई क्षेत्र में दल-बल के साथ दौरा किया और मुख्य रूप से सिसई बीएन जालान कॉलेज तथा आस-पास के स्कूलों को निशाना बनाया। इस कठोर अभियान में 95 से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया गया और उनसे ₹1,25,000 (एक लाख पच्चीस हजार रुपए) का भारी भरकम जुर्माना वसूला गया।

उपायुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां के संयुक्त निर्देश पर चलाए गए इस अभियान ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा दिया।
हेलमेट न पहनने वालों पर हुई बड़ी कार्रवाई

जांच अभियान का मुख्य फोकस दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट पर था।

चालानों की झड़ी: DTO को देखते ही अधिकतर वाहन चालक और बच्चों के अभिभावक अपनी गाड़ियाँ छोड़कर छुप गए। अधिकारियों के रहते तक गाड़ियों तक उनके चालक नहीं पहुँचे। छुप-छुपाकर भागने वाले इन चालकों पर ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया।

सख्ती: DTO ने एक बार फिर दोहराया कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों का बचना मुश्किल है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया: ” हेलमेट पहन लेना ही बचने का एकमात्र रास्ता है। ”

कॉलेज और स्कूल छात्रों पर विशेष सख्ती
आज के अभियान में सिसई बीएन जालान महाविद्यालय के सामने भी कड़ी जांच की गई।

छात्रों के वाहन पर रोक: जिला परिवहन विभाग ने स्कूलों/कॉलेजों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि छात्र किसी भी परिस्थिति में गाड़ी लेकर संस्थान न पहुँचें। यदि ऐसा होता है तो प्रशासन को तुरंत ऐसे छात्रों का नाम और गाड़ी नंबर सूचित करना होगा।

नियमों के उल्लंघन के मुख्य मामले
जाँच अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई:

हेलमेट और सीट बेल्ट: बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना और सीट बेल्ट न लगाना।

अमान्य कागज़ात : ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, पीयूसी और रोड टैक्स जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ों के बिना वाहन चलाना।

ओवरलोडिंग: बस, ट्रकों, हाइवा, टेंपो और पिकअप वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लादना।

अनाधिकृत हॉर्न: प्रेशर हॉर्न और मल्टी-टोन हॉर्न का उपयोग।
स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि वे सुनिश्चित करें कि बच्चों को लेकर चलने वाली सभी गाड़ियां लाइसेंस, बीमा, परमिट, फिटनेस जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही चलें, अन्यथा स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

जागरूकता पर जोर: DTO ज्ञान शंकर जायसवाल ने व्यक्तिगत रूप से चालकों को लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के गंभीर परिणामों के बारे में समझाया। इस सघन जाँच में सिसई थाना के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार, और डीटीओ कार्यालय के कर्मी एवं सिसई थाना के पुलिस बल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में विशेष अंचल दिवस (द्वितीय चरण) की संशोधित तिथियाँ जारी

0

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर गुमला जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक शनिवार को आयोजित किए जा रहे विशेष अंचल दिवस कार्यक्रम की संशोधित तिथियाँ जारी कर दी गई हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की अंचल संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं स्थल पर ही समाधान उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के तहत भूमि विवाद, पारिवारिक सदस्यता, दाखिल-ख़ारिज, पंजी-2 सहित अन्य राजस्व से जुड़े मामलों का निस्तारण संबंधित वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्राथमिकता के साथ किया जाता है। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है तथा समय और संसाधनों की बचत होती है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विशेष अंचल दिवस की नई तिथियाँ इस प्रकार हैं—

  • बसिया: 13 दिसंबर 2025
  • अकबर एक्का जारी: 20 दिसंबर 2025
  • पालकोट: 27 दिसंबर 2025
  • कामडारा: 03 जनवरी 2026
  • भरनो: 10 जनवरी 2026
  • चैनपुर: 17 जनवरी 2026
  • बिशुनपुर: 24 जनवरी 2026
  • सिसई: 31 जनवरी 2026
  • डुमरी: 07 फरवरी 2026
  • रायडीह: 14 फरवरी 2026
  • घाघरा: 21 फरवरी 2026

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी अंचल दिवस शिविर में निर्धारित तिथि पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। प्रशासन का लक्ष्य जनसुविधा सुनिश्चित करना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण प्रदान करना है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि अंचल दिवस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुशासन को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों से जुड़े सभी राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा करना है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता वीर अल्बर्ट एक्का की नई प्रतिमा निर्माण का शुभारंभ

0

गुमला: अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता वीर अल्बर्ट एक्का की नई प्रतिमा स्थापना की दिशा में गुमला जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को प्रतिमा निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इसके लिए वीर अल्बर्ट एक्का की पैतृक भूमि अल्बर्ट एक्का जारी से लाई गई पवित्र मिट्टी को पूजा-अर्चना के साथ प्रस्तावित स्थल की नींव में स्थापित किया गया।

मिट्टी उठाव का कार्य अंचल अधिकारी, वीर अल्बर्ट एक्का के सुपुत्र, पंचायत प्रमुख और जारी प्रखंड के चर्च फादर की उपस्थिति में धार्मिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। बाद में यह मिट्टी गुमला ले जाकर मुख्य कार्यक्रम में सम्मानपूर्वक प्रतिमा स्थल पर स्थापित की गई।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR राजीव कुमार, SDO सदर राजीव नीरज, SDO चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, भूतपूर्व सैनिक और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने बताया कि नई प्रतिमा पहले से बड़ी और अधिक भव्य होगी। प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि—
“प्रतिमा निर्माण कार्य 20 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा और वीर अल्बर्ट एक्का की जन्मतिथि 27 दिसंबर 2025 को इसे जिलेवासियों को समर्पित किया जाएगा।”

भूतपूर्व सैनिकों द्वारा पुरानी प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने तत्काल नई प्रतिमा निर्माण एवं ऊँचाई बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी।

जिला प्रशासन ने कहा कि वीरता की इस गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक प्रेरणा के रूप में पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium