15.6 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 233

कोडरमा पंचायत सहायक संघ जिला कमेटी का पुनर्गठन, नई टीम का गठन

0

कोडरमा : कोडरमा पंचायत सहायक संघ जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को वर्णवाल सेवा सदन, कोडरमा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खुर्शीद आलम ने की। बैठक में सर्वसम्मति से संघ की नई जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया।

नई जिला कमेटी के निर्वाचित पदाधिकारी

पुनर्गठन के दौरान निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया—

  • अध्यक्ष : रीना देवी
  • सचिव : खुर्शीद आलम
  • जिला कोषाध्यक्ष : विनोद कुमार
  • उपाध्यक्ष : सिकंदर कुमार यादव
  • उपाध्यक्ष : अनुज कुमार यादव

बैठक में बड़ी संख्या में पंचायत सहायकों की उपस्थिति

बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी और पंचायत सहायकों ने भाग लिया, जिनमें—
पूर्व जिला अध्यक्ष गौतम पांडेय, जिला संरक्षक गणेश कुमार दास, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, पप्पू कुमार सोनी, खुर्शीद आलम सहित दर्जनों प्रखंड प्रतिनिधि और सैकड़ों पंचायत सहायक शामिल रहे।

पंचायत सहायकों में आरती कुमारी, सीताराम कुमार, ऋषि साव, आनंद कुमार सिंह, महादेव सिंह, दिनेश यादव, सोनी कुमारी, कोरेषा खातून, रूपा श्री, भिक्की पासवान, चंपा देवी, प्रियंका कुमारी, उमेश कुमार, ब्रह्मदेव यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न

बैठक का औपचारिक समापन जिला संरक्षक गणेश कुमार दास द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। नवगठित जिला कमेटी से उम्मीद जताई गई कि संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी और पंचायत सहायकों के हितों को लेकर कामों में नई ऊर्जा आएगी।

News – Praveen

राम भक्तों के लिए

टेंगरिया खिजुर टोली में पुत्र ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी

0

गुमला : गुमला जिला के टेंगरिया खिजुर टोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुत्र ने अपने ही पिता की लाठी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी पुत्र मारवाड़ी उरांव घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में दहशत और स्तब्धता फैल गई है।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक कृष्णा महली और उसके पुत्र के बीच घरेलू विवाद अक्सर होते रहते थे। शनिवार को दोनों के बीच सरकारी राशन को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान मारवाड़ी उरांव ने अपने पिता के सिर पर लाठी से कई बार हमला किया, जिससे कृष्णा महली की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी पुत्र घर और गांव छोड़कर फरार हो चुका था। घटना की सूचना तत्काल पालकोट थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई रामचंद्र यादव दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

पालकोट थाना पुलिस ने आरोपी पुत्र मारवाड़ी उरांव की तलाश तेज कर दी है और संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा।

इस घटना ने पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा के नवीनीकरण एवं पुनर्स्थापना की प्रक्रिया शुरू

0

गुमला : गुमला जिला प्रशासन ने परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की क्षतिग्रस्त प्रतिमा के नवीनीकरण और पुनर्स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिला के भूतपूर्व सैनिकों ने उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित को सूचित किया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वीर शहीद की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

भूतपूर्व सैनिकों ने प्रतिमा को नए स्वरूप में पुनः स्थापित करने और उसकी ऊंचाई बढ़ाने का आग्रह किया था। जिला प्रशासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और नई प्रतिमा स्थापित करने का कार्य तेज गति से जारी है।

निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार 20 दिसंबर 2025 तक नई प्रतिमा को सम्मानपूर्वक स्थापित किया जाएगा। प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण और सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक सुदृढ़ की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि अमर शहीद परमवीर अल्बर्ट एक्का के सम्मान में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को समाज के सामने और अधिक गौरवपूर्ण रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज, लगातार चल रहा विशेष अभियान

0

गुमला जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब निर्माण और बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया गया है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों और दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

जूरा बाजार में अवैध नशापान के खिलाफ अभियान

भरनो प्रखंड के जूरा बाजार में सड़क सुरक्षा समिति, जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध रूप से हड़िया, जावा महुआ दारू बेचने और सेवन करने वालों पर कार्रवाई की गई। बाजार में चखना भूनने वाले अस्थायी दुकानदारों को भी हटाया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अविनाश कुजूर, थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, प्रमुख पारसनाथ उरांव तथा जनप्रतिनिधियों ने मिलकर अभियान का नेतृत्व किया। टीम ने बाजार में अवैध शराब बेचने वालों को खदेड़ते हुए जागरूक किया और चेतावनी दी कि सड़क किनारे या भीड़भाड़ वाले बाजारों में शराब बेचने व पीने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। कई युवाओं की जान इसी कारण जा चुकी है।

अभियान के दौरान कुछ शराबियों ने अधिकारियों से नोकझोंक भी की। कई विक्रेताओं ने इसे अपना रोजगार बताते हुए रोक लगाने पर आपत्ति जताई और प्रशासन से वैकल्पिक आजीविका की मांग की। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि साप्ताहिक बाजारों में अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण रोक लगाई जाएगी और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

अभियान में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे, जिनमें मुखिया जयराम उरांव, पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम, बिरसा उरांव, पवन भगत, रघु लोहरा, हबीबुल्ला खान आदि उपस्थित थे।

घाघरा प्रखंड में बड़ी कार्रवाई, 24 लीटर चुलाई शराब बरामद

गुमला जिला अंतर्गत घाघरा प्रखंड में जिला प्रशासन, पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध जावा महुआ चुलाई शराब के खिलाफ छापामारी की। यह कार्रवाई इंचा बड़कटोली, चपक और महुगांव गांवों में की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस और उत्पाद टीम ने—

  • 24 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की
  • 2.45 किलोग्राम अवैध जावा महुआ (दारू बनाने की सामग्री) जब्त कर मौके पर नष्ट किया
  • चार लोगों को गिरफ्तार किया
  • एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब का नेटवर्क किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


यह संयुक्त कार्रवाई जिला प्रशासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत अवैध शराब कारोबार को जड़ से समाप्त करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड: राज्यस्तरीय टीम करेगी स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों की गहन जांच

0

झारखंड में मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार और स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग कार्यक्रम (SHVR) के तहत चयनित विद्यालयों की जांच के लिए राज्यस्तरीय 72 सदस्यीय अनुश्रवण दल का गठन किया गया है। इस दल का नेतृत्व 24 वरीय पदाधिकारी करेंगे। दल 15 दिसंबर 2025 तक सभी जिलों का भ्रमण कर चयनित विद्यालयों का मूल्यांकन करेगा।

जिलों से विद्यालयों का चयन पूर्ण

जिलास्तरीय चयन समितियों ने अब तक पूरे राज्य से

  • मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 124 विद्यालय,
  • स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग कार्यक्रम के लिए 183 विद्यालय
    नामित किए हैं। प्रत्येक जिले से 11 विद्यालय MSVP हेतु और 08 विद्यालय SHVR हेतु चयनित किए गए हैं।

पुरस्कार चयन प्रक्रिया होगी पारदर्शी

मुख्यमंत्री की पहल पर स्वच्छ, सुरक्षित और हरित विद्यालयों को प्रोत्साहित करने तथा वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया संचालित की जा रही है। मूल्यांकन में स्वच्छ शौचालय, पीने योग्य जल, हाथ धोने की सुविधा, व्यवहार परिवर्तन, मासिक धर्म प्रबंधन, सुरक्षा मानक, जल संरक्षण, इको-क्लब की सक्रियता और जलवायु परिवर्तन जैसे मापदंड शामिल हैं।

राज्यस्तरीय टीम चयनित विद्यालयों का स्थलीय सत्यापन कर अंतिम रेटिंग तय करेगी। सभी बिंदुओं से संबंधित दस्तावेजों का मिलान भी अनिवार्य होगा।

फाइव स्टार रेटिंग वाले विद्यालय होंगे राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए अनुशंसित

भ्रमण के दौरान पदाधिकारी अपने-अपने जिलों से उन विद्यालयों की अनुशंसा करेंगे, जिन्हें फाइव-स्टार रेटिंग प्राप्त है और जो राज्यस्तरीय पुरस्कार के योग्य हैं। संबंधित पोर्टलों पर विद्यालयों की वास्तविक ग्रेडिंग तत्काल दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। उत्कृष्ट विद्यालयों की पहचान कर उनका विस्तृत प्रेजेंटेशन भी राज्य कार्यालय को भेजा जाएगा।

हैबिटेशन मैपिंग की भी होगी जांच

DAHAR 2.0 पोर्टल पर 6 दिसंबर 2025 तक शिक्षकों द्वारा हैबिटेशन मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्यस्तरीय टीम जिलों के भ्रमण के दौरान इस कार्य की भी वास्तविक स्थिति की समीक्षा करेगी और रिपोर्ट राज्य कार्यालय को भेजेगी।

News Desk

राम भक्तों के लिए

2014 के बाद रुपया चढ़ा कब था, जो गिरता? जो चढ़ेगा, चढ़ने की कोशिश करेगा, वही तो गिरेगा, जिसने ऐसी बदतमीजी की ही नहीं,वह गिरेगा कैसे?                                                                                                                                                                                                                                             रुपया बेबस है…और किसी की बेबसी का मज़ाक़ उड़ाना भारतीय संस्कृति में मना है!

0

यह बात सिरे से ग़लत है कि डालर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक रूप से गिरा है। बिलकुल नहीं गिरा है। मुझे कोई बताए कि 2014 के बाद रुपया चढ़ा कब था, जो गिरता? जो चढ़ेगा, चढ़ने की कोशिश करेगा, वही तो गिरेगा, जिसने ऐसी बदतमीजी की ही नहीं,वह गिरेगा कैसे? बैठे-बैठे,लेटे-लेटे गिर जाएगा? थोड़ा दिमाग लगाया करो भाइयों-बहनों। मोदी जी का मज़ाक़ उड़ाने के लिए बात को ठीक से समझे बगैर ले उड़ते हो! जो रुपया, गिरने का आनंद पिछले ग्यारह साल से मुसलसल उठा रहा है, वह गिरेगा कहां! जमीन पर ही न! इससे नीचे तो वह गिर नहीं सकता। वह रुपया है। गिरने के बाद भी उसकी इतनी इज्ज़त है कि उसके गिरने की चर्चा होती है।

हिंदुस्तानी आदमी का दिल दुखता है। रुपया मोदी जी, शाह जी, राजनाथ जी, आदित्यनाथ जी नहीं है, जिनके लिए गिरना दैनिक कर्म का दर्जा हासिल कर चुका है। ये तो नई से नई, अनजानी से अनजानी निचाई तक गिरने के लिए सदा तैयार रहते हैं। मौका न हो तो भी आपदा को अवसर बनाकर गिरने का मौका ढूंढ लेते हैं। कीचड़ में गिर पड़ते हैं। चुल्लू भर पानी में गिर जाते हैं। नाली में गिरने से मन नहीं भरता तो नाले में गिर पड़ते हैं। गड्ढा खोदकर, कुआं खोदकर उसमें गिर जाते हैं। गिरने का इन्हें इतना शौक है कि ये पाताल में गिर जाते हैं और फिर पाताल के भी पाताल में गिरने की कोशिश करते हैं।

रुपए की अपनी हैसियत है मगर इन जैसी नहीं कि गिरने के लिए गंदी से गंदी जगह ढूंढे। वह जमीन पर गिरता है और अगर जमीन ही धंस जाए तो रुपया भी क्या करे!यही हुआ है। रुपया बेबस है। और किसी की बेबसी का मज़ाक़ उड़ाना भारतीय संस्कृति में मना है!

जब डालर के मुकाबले रुपया 90 से भी कम गिरा था, तब कहा गया था कि गिरावट ऐतिहासिक है, अब 90 से भी ज्यादा ऊंचाई से गिरा है तो भी कहा जा रहा है कि गिरावट ऐतिहासिक है। इस काल में जो भी गिरता है, ऐतिहासिक रूप से गिरता है। इससे कम में गिरना किसी को पसंद ही नहीं !

नान बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री की गिरावट हमेशा ऐतिहासिक होती है। उनके भाषणों ,उनकी विदेश यात्राओं, उनके उद्घाटनों में यह गिरावट साफ पानी की तरह नज़र आती है। अब तो भक्तों को भी उनके नाक, कान, मुंह, दांत, आंत में ऐतिहासिक गिरावट दिखाई देने लगी है।

उन्होंने नोटबंदी की, वह ऐतिहासिक थी। कोराना काल ऐतिहासिक था। करोड़ों लोगों ने आजादी के बाद पहली बार पुलिस की मार खाते हुए सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलना, ऐतिहासिक था। आक्सीजन के अभाव में कोरोना के दौरान मरीजों का मरते चले जाना ऐतिहासिक था। उनके शवों के अंतिम संस्कार के लिए धन के अभाव में गंगा किनारे दफ्न कर आना, ऐतिहासिक था। मोदी युग में इतिहास ही वर्तमान है। इनका हर मंत्री, हर सांसद, हर विधायक और हर कार्यकर्ता स्वत:स्फूर्त इतिहासकार है। व्हाट्स एप यूनिवर्सिटी से एंटायर हिस्टारिकल साइंस में एम ए, पीएचडी है। कुछ तो डी लिट हैं। ये उस इतिहास की बातें करते हैं, जो इतिहास की किताबों में नहीं मिलता। इनकी पाठ्य-पुस्तकों में भी कभी मिलता है‌ तो‌ कभी नहीं मिलता!

देखिए…! रुपया बेबस है…और किसी की बेबसी का मज़ाक़ उड़ाना भारतीय संस्कृति में मना है!

रुपए ने भी इनकी देखा-देखी इतिहास से अपना रिश्ता जोड़ लिया है। भारत के मौद्रिक इतिहास में रुपया गिरावट के कारण विशिष्ट जगह बना चुका है। रास्ते दोनों के अलग हैं मगर लक्ष्य एक है- भारत की जितनी और जिस तरह भी हो सके, ऐसी-तैसी करना और देशभक्ति का तमगा गले में धारण करना,ताकि सबको साफ- साफ दिखाई दे! फिर भी न दिखे तो इसे उसी तरह दिखाना,जिस तरह मुसलमानों से जयश्री राम बुलवाया जाता है!

रुपए को इस बीच उठाने की कोशिश किसी ने नहीं की और उसकी भी इच्छा उठने की नहीं हुई। उसे मालूम है कि इस समय मनुष्य हो या रुपया गिरने में ही उसका भविष्य है। उठने में खतरा है। हिंदू धर्म पर खतरा है, मोदी सरकार के भविष्य पर खतरा है। ट्रंप या अमेरिकी प्रशासन का कोई ऐरा-गैरा अधिकारी भी यह‌ कह सकता है कि रुपये को उठाया नहीं जा रहा, डालर को गिराया जा रहा है। अतः इसका सिर कलम कर दिया जाना चाहिए। और वाशिंगटन में ट्रंप साहब के अगले दिन जागने और ब्रश करने से पहले रुपए का सिर कलम कर दिया जाता है। रुपया मोदी जी के लिए संकट पैदा करना नहीं चाहता। ट्रंप-मोदी संबंधों में दरार पैदा करना नहीं चाहता। वह मोदी जी के प्रति प्रतिबद्ध है, संबंद्ध है, आबद्ध है।

रुपया होशियार है। वह दो कदम आगे चलता है। उसने भांप लिया है कि कल ये प्रधानमंत्री ब्रिटेन के सामने भी गिरा पड़ा मिल सकता है तो वह पौंड के आगे भी झुका गया। यूरो के सामने भी नतमस्तक हो गया। जापान के येन के सामने भी झुका हुआ है। फिर उसने सोचा कि जरूरी है कि प्रधानमंत्री जहां झुकें या जहां झुक सकते हैं, केवल वहीं वह झुके! वह एशिया की मुद्राओं के आगे भी झुक गया है। गर्व का विषय यह है कि अभी तक वह पाकिस्तानी रुपए के आगे नहीं झुका है। इस पर ताली-थाली बजाना चाहिए वरना मोदी जी को इसके लिए आह्वान करना पड़ जाएगा!
राम भक्तों के लिए

2014 के बाद रुपया चढ़ा कब था, जो गिरता? जो चढ़ेगा, चढ़ने की कोशिश करेगा, वही तो गिरेगा, जिसने ऐसी बदतमीजी की ही नहीं, वह गिरेगा कैसे?                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                              Vishnu Nagar

0

यह बात सिरे से ग़लत है कि डालर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक रूप से गिरा है। बिलकुल नहीं गिरा है। मुझे कोई बताए कि 2014 के बाद रुपया चढ़ा कब था, जो गिरता? जो चढ़ेगा, चढ़ने की कोशिश करेगा, वही तो गिरेगा, जिसने ऐसी बदतमीजी की ही नहीं,वह गिरेगा कैसे? बैठे-बैठे,लेटे-लेटे गिर जाएगा? थोड़ा दिमाग लगाया करो भाइयों-बहनों। मोदी जी का मज़ाक़ उड़ाने के लिए बात को ठीक से समझे बगैर ले उड़ते हो! जो रुपया, गिरने का आनंद पिछले ग्यारह साल से मुसलसल उठा रहा है, वह गिरेगा कहां! जमीन पर ही न! इससे नीचे तो वह गिर नहीं सकता। वह रुपया है। गिरने के बाद भी उसकी इतनी इज्ज़त है कि उसके गिरने की चर्चा होती है।

हिंदुस्तानी आदमी का दिल दुखता है। रुपया मोदी जी, शाह जी, राजनाथ जी, आदित्यनाथ जी नहीं है, जिनके लिए गिरना दैनिक कर्म का दर्जा हासिल कर चुका है। ये तो नई से नई, अनजानी से अनजानी निचाई तक गिरने के लिए सदा तैयार रहते हैं। मौका न हो तो भी आपदा को अवसर बनाकर गिरने का मौका ढूंढ लेते हैं। कीचड़ में गिर पड़ते हैं। चुल्लू भर पानी में गिर जाते हैं। नाली में गिरने से मन नहीं भरता तो नाले में गिर पड़ते हैं। गड्ढा खोदकर, कुआं खोदकर उसमें गिर जाते हैं। गिरने का इन्हें इतना शौक है कि ये पाताल में गिर जाते हैं और फिर पाताल के भी पाताल में गिरने की कोशिश करते हैं।

रुपया बेबस है…और किसी की बेबसी का मज़ाक़ उड़ाना भारतीय संस्कृति में मना है!

रुपए की अपनी हैसियत है मगर इन जैसी नहीं कि गिरने के लिए गंदी से गंदी जगह ढूंढे। वह जमीन पर गिरता है और अगर जमीन ही धंस जाए तो रुपया भी क्या करे!यही हुआ है। रुपया बेबस है। और किसी की बेबसी का मज़ाक़ उड़ाना भारतीय संस्कृति में मना है!

जब डालर के मुकाबले रुपया 90 से भी कम गिरा था, तब कहा गया था कि गिरावट ऐतिहासिक है, अब 90 से भी ज्यादा ऊंचाई से गिरा है तो भी कहा जा रहा है कि गिरावट ऐतिहासिक है। इस काल में जो भी गिरता है, ऐतिहासिक रूप से गिरता है। इससे कम में गिरना किसी को पसंद ही नहीं !

नान बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री की गिरावट हमेशा ऐतिहासिक होती है। उनके भाषणों ,उनकी विदेश यात्राओं, उनके उद्घाटनों में यह गिरावट साफ पानी की तरह नज़र आती है। अब तो भक्तों को भी उनके नाक, कान, मुंह, दांत, आंत में ऐतिहासिक गिरावट दिखाई देने लगी है।

उन्होंने नोटबंदी की, वह ऐतिहासिक थी। कोराना काल ऐतिहासिक था। करोड़ों लोगों ने आजादी के बाद पहली बार पुलिस की मार खाते हुए सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलना, ऐतिहासिक था। आक्सीजन के अभाव में कोरोना के दौरान मरीजों का मरते चले जाना ऐतिहासिक था। उनके शवों के अंतिम संस्कार के लिए धन के अभाव में गंगा किनारे दफ्न कर आना, ऐतिहासिक था। मोदी युग में इतिहास ही वर्तमान है। इनका हर मंत्री, हर सांसद, हर विधायक और हर कार्यकर्ता स्वत:स्फूर्त इतिहासकार है। व्हाट्स एप यूनिवर्सिटी से एंटायर हिस्टारिकल साइंस में एम ए, पीएचडी है। कुछ तो डी लिट हैं। ये उस इतिहास की बातें करते हैं, जो इतिहास की किताबों में नहीं मिलता। इनकी पाठ्य-पुस्तकों में भी कभी मिलता है‌ तो‌ कभी नहीं मिलता!

रुपए ने भी इनकी देखा-देखी इतिहास से अपना रिश्ता जोड़ लिया है। भारत के मौद्रिक इतिहास में रुपया गिरावट के कारण विशिष्ट जगह बना चुका है। रास्ते दोनों के अलग हैं मगर लक्ष्य एक है- भारत की जितनी और जिस तरह भी हो सके, ऐसी-तैसी करना और देशभक्ति का तमगा गले में धारण करना, ताकि सबको साफ-साफ दिखाई दे! फिर भी न दिखे तो इसे उसी तरह दिखाना, जिस तरह मुसलमानों से जयश्री राम बुलवाया जाता है!

रुपए को इस बीच उठाने की कोशिश किसी ने नहीं की और उसकी भी इच्छा उठने की नहीं हुई। उसे मालूम है कि इस समय मनुष्य हो या रुपया गिरने में ही उसका भविष्य है। उठने में खतरा है। हिंदू धर्म पर खतरा है, मोदी सरकार के भविष्य पर खतरा है। ट्रंप या अमेरिकी प्रशासन का कोई ऐरा-गैरा अधिकारी भी यह‌ कह सकता है कि रुपये को उठाया नहीं जा रहा, डालर को गिराया जा रहा है। अतः इसका सिर कलम कर दिया जाना चाहिए। और वाशिंगटन में ट्रंप साहब के अगले दिन जागने और ब्रश करने से पहले रुपए का सिर कलम कर दिया जाता है। रुपया मोदी जी के लिए संकट पैदा करना नहीं चाहता। ट्रंप-मोदी संबंधों में दरार पैदा करना नहीं चाहता। वह मोदी जी के प्रति प्रतिबद्ध है, संबंद्ध है, आबद्ध है।

रुपया होशियार है। वह दो कदम आगे चलता है। उसने भांप लिया है कि कल ये प्रधानमंत्री ब्रिटेन के सामने भी गिरा पड़ा मिल सकता है तो वह पौंड के आगे भी झुका गया। यूरो के सामने भी नतमस्तक हो गया। जापान के येन के सामने भी झुका हुआ है। फिर उसने सोचा कि जरूरी है कि प्रधानमंत्री जहां झुकें या जहां झुक सकते हैं, केवल वहीं वह झुके! वह एशिया की मुद्राओं के आगे भी झुक गया है। गर्व का विषय यह है कि अभी तक वह पाकिस्तानी रुपए के आगे नहीं झुका है। इस पर ताली-थाली बजाना चाहिए वरना मोदी जी को इसके लिए आह्वान करना पड़ जाएगा!

– विष्णु नागर के फेसबुक वाल से
राम भक्तों के लिए

69वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता(एसजीएफआई) में झारखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, अंडर-14 बालक टीम बनी राष्ट्रीय चैंपियन।

0

शैलेश बेहरा बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिताब से सम्मानित

फुटबॉल झारखंड का लोकप्रिय खेल है। खेलो झारखंड के माध्यम से खिलाड़ियों को मिल रहे मंच का परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के रूप में दिख रहा है – धीरसेन ए सोरेंग, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में मध्य प्रदेश के उमरिया में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की अंडर-14 बालक फुटबॉल टीम ने इतिहास रच दिया है।
आज खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में झारखंड के जांबाज खिलाड़ियों ने पंजाब को 6-5 के पेनल्टी शूटआउट (टाइब्रेकर) में हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पूरी प्रतियोगिता में टीम ने लगातार बेहतर तालमेल, रणनीति, अनुशासन और जज़्बे का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता 1 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 तक उमरिया जिला मुख्यालय स्थित अमर शहीद स्टेडियम में आयोजित हुई।
इस उपलब्धि के हीरो रहे झारखंड के शैलेश बेहरा, जिन्हें टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
टीम के कोच इमरान खान और मैनेजर जितेंद्र कच्छप के कुशल नेतृत्व में खिलाड़ियों ने पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊँचा किया है।
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने टीम को बधाई देते हुए कहा फुटबॉल राज्य का सबसे लोकप्रिय खेल है। शिक्षा विभाग द्वारा ‘खेलो झारखंड’ के माध्यम से खिलाड़ियों को मंच देने का जो कार्य किया गया है, उसका शानदार परिणाम अब सामने आ रहा है। चौथे वर्ष में ही राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।”
इस उपलब्धि पर राज्‍य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

राम भक्तों के लिए

DTO का शनिवार को ‘सरप्राइज चेक’: गुमला में एक दिन में 140 चालान, हेलमेट न पहनने वाले अभिभावकों पर हुई बड़ी कार्रवाई

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गुमला प्रशासन की सख्ती चौथे दिन भी जारी रही। आज, शनिवार 06 दिसंबर 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) बिल्कुल भी नरमी के मूड में नहीं दिखे। DTO दल-बल के साथ स्कूल छूटने के ठीक समय पर सिसई रोड स्थित स्कूलों के पास पहुँचे और भारी-भरकम जुर्माना लगाया।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां के संयुक्त निर्देश पर चले इस कठोर अभियान में कुल 140 लोगों का चालान हुआ, जिसमें वाहन चालक और बच्चों के अभिभावक दोनों शामिल हैं।

संत पैट्रिक और संत इग्नेशियस स्कूलों के अभिभावकों पर कार्रवाई
आज के अभियान में उन गाड़ियों को भी जांचा गया जो संत पैट्रिक और संत इग्नेशियस स्कूलों के बच्चों को ले जा रही थीं। नियमों की अनदेखी करने पर इन स्कूलों के बच्चों के गार्जियन को भी जुर्माना लगा।

चालकों की भागा-दौड़ी: DTO को देखकर अधिकतर वाहन चालक अपनी गाड़ियाँ छोड़कर छुप गए। अधिकारियों के रहते तक गाड़ियों तक उनके चालक नहीं पहुँचे। छुप-छुपाकर भागने वाले इन चालकों पर ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया।

बच्चों को स्कूल जाने पर रोक: जिला परिवहन विभाग ने स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि बच्चे किसी भी परिस्थिति में गाड़ी लेकर स्कूल न पहुँचें। यदि ऐसा होता है तो स्कूल प्रशासन को तुरंत ऐसे बच्चों का नाम और गाड़ी नंबर अधिकारियों को सूचित करना होगा।

बचना है मुश्किल, हेलमेट ही है एकमात्र रास्ता
DTO ने एक बार फिर दोहराया कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों का बचना मुश्किल है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया: “हेलमेट पहन लेना ही बचने का एकमात्र रास्ता है।”

सुरक्षा का संदेश: DTO ने सख्त लहजे में कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

जारी रहेगी लिस्टिंग: अधिकारियों ने बताया कि संत पैट्रिक और संत इग्नेशियस स्कूलों के बच्चों को ढोने वाली गाड़ियों की लिस्टिंग (सूचीकरण) जारी है और जांच से भागने वाले वाहन चालकों को पकड़ने के लिए रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है।

स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि वे सुनिश्चित करें कि बच्चों को लेकर चलने वाली सभी गाड़ियां लाइसेंस, बीमा, परमिट, फिटनेस जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही चलें, अन्यथा स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

अंचल दिवस का सफल आयोजन, 120 में से 105 आवेदनों का त्वरित निष्पादन

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार आज शनिवार को गुमला सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अंचल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने की। नागरिकों द्वारा कुल 120 आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 105 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर नियमानुसार जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान पारिवारिक एवं आश्रित सदस्यता प्रमाण पत्र से संबंधित 16 आवेदनों का पूर्ण निष्पादन हुआ। पंजी-2 सुधार से जुड़े 62 मामलों में 55 आवेदनों पर समाधान प्रदान किया गया, शेष सात प्रकरण प्रकिया में हैं। दाखिल-खारिज के कुल पाँच मामले प्राप्त हुए जो जांचोपरांत निष्पादित किए जाएंगे। भू-धारण प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त 11 आवेदनों का उसी समय निष्पादन किया गया। पिछड़ा वर्ग (OBC NCL) के 11 आवेदनों का भी तत्परता से निष्पादन किया गया। उपायुक्त जनता दरबार से प्राप्त 15 आवेदनों में से 13 मामलों में त्वरित समाधान उपलब्ध कराया गया।

अपर समाहर्ता ने अधिकारियों के साथ मिलकर प्रत्येक लाभुक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों को ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई करते हुए सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता में रखते हुए प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी प्रकरण, जन समस्याओं एवं विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदनों के समाधान पर विशेष बल दिया गया। मौके पर लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया।

अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि किसी भी नागरिक को आवश्यक सेवाओं के लिए इंतजार न करना पड़े। अंचल दिवस जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक अंचल सम्बंधित आवेदनों का तुरंत समाधान हो और कोई भी नागरिक निराश होकर वापस न जाए। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में इसी तरह अंचल दिवस का नियमित आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोगों का विश्वास प्रशासन के प्रति और मजबूत हुआ है।

आज के कार्यक्रम में SDO सदर राजीव नीरज, LRDC गुमला राजीव कुमार, CO गुमला हरीश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे तथा सुनवाई प्रक्रिया को सुगम बनाने में अपना सहयोग दिया।


समस्त जिले वासियों से अपील है कि आगामी अंचल दिवस में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से प्राप्त करें।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium