15.6 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 234

गुमला में कोटपा एक्ट के तहत विशेष जांच अभियान, कई दुकानों पर कार्रवाई

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार आज शनिवार को गुमला पार्क के पास खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुगी के नेतृत्व में कोटपा एक्ट (COTPA) के तहत विशेष जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सनी कुमार, प्रिंस कुमार गुप्ता, अमन गुप्ता एवं आरोग्य अमृत तुल्य और कई प्रतिष्ठानों में गहन जांच की गई।
जांच के क्रम में सभी प्रतिष्ठानों में अधिनियम 2003 के तहत संबंधित दुकानदारों पर अर्थदंड लगाया गया।

अभियान के दौरान प्रमुख निर्देश एवं चेतावनी

शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है। सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री या सेवन दंडनीय अपराध है। 21 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पाद बेचना कानूनन अपराध है। सार्वजनिक क्षेत्र में तंबाकू बेचते या खाते हुए पाए जाने पर कोटपा एक्ट के तहत सख्त अर्थदंड एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जागरूकता अपील

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दुकानदारों और आमजन को यह भी बताया गया कि बच्चों और युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने के लिए सभी को कानून का पालन करना आवश्यक है।
साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अवैध तंबाकू बिक्री या सेवन की जानकारी प्रशासन को अवश्य दें।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को, कुल 3,556 अभ्यर्थी होंगे शामिल

0

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय मसारीया डैम में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 2025, दिन शनिवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में जिले के कुल 3,556 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इसके लिए 08 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

परीक्षा का संचालन पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पूर्वाह्न 10:30 बजे तक उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताओं को समय पर पूरा किया जा सके।

जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्र निम्नवत हैं
उर्सुलाईन बालिका उच्च विद्यालय, कोनवीर नवाटोली, बासिया, गुमला
संत पात्रिका उच्च विद्यालय, गुमला
एसएस बालिका उच्च विद्यालय, गुमला
लुथरन उच्च विद्यालय, गुमला
संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय, गुमला
उर्सुलाईन बालिका उच्च विद्यालय, गुमला
राजकीय उच्च विद्यालय, करजटोली
संत अन्ना उच्च विद्यालय, चैनपुर

जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुचारू परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जा चुकी है। अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

विभावि के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में आयोजित हुआ व्याख्यान

0

बायोटेक्नोलॉजी में शोध हेतु झारखंड में है असीम संभावनाएं: डॉ आरती महतो

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में शनिवार को एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय था “बायोटेक्नोलॉजी में शोध और विकास का महत्व।”(Importance of Research and Development in Biotechnology)

मुख्य वक्ता इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल एंड एकेडमिक रिसर्च, रांची के निदेशक डॉ आरती महतो ने बायोटेक्नोलॉजी जैसे एक आधुनिक विषय में शोध के महत्व के विभिन्न बिंदुओं को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि झारखंड जैसे राज्य में बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शोध की असीम संभावनाएं हैं। मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों को लघु शोध परियोजनाओं के निर्माण से संबंधित जानकारियां दी गई। शोध के कार्यों को धरातल पर कैसे उतारा जा सकता है, इस विषय पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।

अपने व्याख्यान के उपरांत डॉ आरती महतो ने व्याख्यान के विषय से संबंधित कई प्रश्नों को लिया और और विस्तार से समझाया।

इससे पूर्व बायोटेक्नोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ इंद्रजीत कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य वक्ता का स्वागत किया। विभागीय प्राध्यापक डॉ सुमित कुमार श्रीवास्तव ने विषय प्रवेश किया तथा डॉ कुमार आनंद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी अच्छी संख्या में उपस्थित हुए।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

झारखंड ने राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव में रचा इतिहास, ‘मानभूम छाऊ’ नृत्य को मिला प्रथम स्थान

0

रांची, 6 दिसंबर 2025

भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव 2025 में झारखंड ने दस वर्षों बाद इतिहास रचते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में राज्य की टीम ने अपने पारंपरिक ‘मानभूम छाऊ नृत्य’ की प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीता।

यह राष्ट्रीय कार्यक्रम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS), भोपाल में आयोजित किया गया, जिसमें 22 राज्यों के बाल कलाकारों ने भाग लिया। महोत्सव का उद्देश्य बच्चों में कला, संस्कृति और रचनात्मकता का विकास करना है।

उत्कृष्ट प्रस्तुति से झारखंड को मिला राष्ट्रीय गौरव

झारखंड की टीम ने मंच पर अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करते हुए मानभूम छाऊ नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की अभिव्यक्ति, ताल-लय, वेशभूषा और नृत्य शैली की सभी ने सराहना की। इस शानदार प्रदर्शन ने झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई।

विजेता टीम पूर्वी सिंहभूम जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय डिग्गी भूला बौरम के 15 बाल कलाकारों की थी, जो निवारण महतो, कृष्णा हंसदा, लक्ष्मी चरण साइस, श्रीचरण साइस और संतोष महतो के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुई। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ दूसरे और असम तीसरे स्थान पर रहा।

दस साल बाद मिली बड़ी सफलता

राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। तब से लगातार भागीदारी के बावजूद झारखंड को जीत का इंतजार था, जो इस वर्ष की उत्कृष्ट प्रस्तुति के साथ पूरा हुआ।

राज्य में खुशी का माहौल

झारखंड की इस उपलब्धि से पूरे राज्य में उत्साह है। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि “2015 से निरंतर प्रयासों के बाद आज हमारे बाल कलाकारों ने इतिहास रच दिया है। यह झारखंड के लिए गर्व का क्षण है।”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद दि. तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग, समन्वयक चंद्रदेव सिंह और राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने विजेता टीम को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

न्यूज़ डेस्क 

राम भक्तों के लिए

69वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता 2025 में भाग लेने रांची से रवाना हुई झारखंड की 24 सदस्यीय टीम

0

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की 24 सदस्यीय झारखंड स्कूली कुश्ती टीम आज बलिया (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुई। यह टीम 69वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता, जो दिनांक 08 से 12 दिसंबर 2025 तक बलिया में आयोजित होगी, में फ्री-स्टाइल कुश्ती स्पर्धा में भाग लेगी। झारखंड टीम में 10 बालक एवं 10 बालिका पहलवानों के साथ 02 प्रशिक्षक और 02 टीम प्रबंधक शामिल हैं।

ज्ञात हो कि इस टीम का चयन खेलो झारखंड अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय SGFI विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के आधार पर किया गया था, जो 17 से 19 अक्टूबर 2025 तक खेलगाँव, होटवार में सम्पन्न हुई थी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा चयनित खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, टी-शर्ट, खेल किट आदि प्रदान कर रांची से बलिया के लिए रवाना किया गया।

बालक वर्ग में कमलेश कुमार (45kg), ऋषि चौधरी (48kg), अंकुश कुमार (51kg), बिरेंद्र टुडू (55kg), त्रिदेव कुमार (60kg), सोनू कुमार (65kg), कुणाल कुमार (71kg), राजू यादव (80kg), आर्यन सिंह (92kg) व मनीष झा (110kg) शामिल हैं। बालकों के प्रशिक्षक राजीव रंजन तथा टीम प्रबंधक नवीन सिंह हैं।

वहीं बालिका वर्ग से प्रियंका महतो (40kg), प्राची कुजुर (43kg), शालिनी कुमारी (46kg), रिचा कुजुर (49kg), सोनामुनि हेम्ब्राम (53kg), सिलंति पिंग्वा (57kg), सूर्यमुनी सिनकु (61kg), सिमला पिंग्वा (65kg), सुमति मिंज (69kg) एवं तन्नु कुमारी (69kg) प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। बालिका टीम की प्रशिक्षक ईशा कुमारी तथा टीम प्रबंधक सुमन कुमारी हैं।झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद एवं राज्य खेल कोषांग द्वारा पूरी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है।

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रगान “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ – डॉ जयदीप सान्याल

0

वन्दे मातरम्!
सुजलाम् सुफलाम्
मलयज शीतलाम्
शस्य श्यामलाम्
मातरम्!
वन्दे मातरम्!
शुभ्र ज्योत्स्ना पुलकित यामिनीम्
फुल्ल कुसुमित द्रुमदल शोभिनीम्
सुहासिनीम् सुमधुर भाषिणीम्
सुखदाम् वरदाम्
मातरम्!
वन्दे मातरम्!

हिंदी भावार्थ:
हे माँ, मैं तुम्हें प्रणाम करता हूँ!
(तुम) अच्छे जल से भरी हुई हो,
फलों से समृद्ध हो,
मलयाचल (दक्षिण) की शीतल हवा से ठंडी हो,
हरी-भरी फसलों से श्यामल हो,
हे माँ!
मैं तुम्हें प्रणाम करता हूँ!
तुम्हारी रातें चाँदनी से पुलकित और आनंदमय हैं,
खिले हुए फूलों और वृक्षों की डालियों से तुम सुशोभित हो,
तुम्हारी मुस्कान सुन्दर है और वाणी मधुर है,
तुम सुख देने वाली और वरदान देने वाली हो,
हे माँ!
मैं तुम्हें प्रणाम करता हूँ!

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस गीत का सबसे पहले 1875 में बंगाली साहित्यिक पत्रिका ‘बंगदर्शन’ में प्रकाशन हुआ था। बाद में, इसे 1882 में प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ में भी शामिल किया गया था। इस गीत ने भारत माता को एक भौगोलिक इकाई की बजाय एक देवी के रूप में प्रस्तुत कर औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध राष्ट्रवाद की भावना के पुनर्जागरण को प्रबलता दिया था और यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और प्रेरणा का प्रतीक बन गया। 1905 के बंगाल विभाजन के विरुद्ध यह स्वतंत्रता सेनानियों का रणघोष बन गया था। कालांतर में बंदे मातरम् का यह नारा पूरे भारत में विरोध और सामूहिक एकता का प्रतीक बन गया। और इसीलिए ब्रिटिश शासन ने कई स्थानों पर इसके सार्वजनिक गायन को प्रतिबंधित कर दिया गया था।
गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने 1896 में कलकत्ता में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में अपने स्वर में इसे गाया था।आजादी के बाद, 24 जनवरी 1950 को देश की संविधान सभा ने स्वतंत्रता संग्राम में इसकी ऐतिहासिक भूमिका के लिए इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने घोषणा की कि इस गीत को राष्ट्रीय गान “जन गण मन” के समान ही सम्मान प्राप्त होगा।
संविधान के अनुच्छेद 51 A के अंतर्गत स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय संघर्ष को प्रेरित करने वाले महान आदर्शों को संजोना और उनका पालन करना एक मौलिक कर्तव्य है। अर्थात अब बंदे मातरम् राष्ट्र और राज्य के मूल कर्तव्य बोध का भी उद्घोष है।

डॉ जयदीप सान्याल , फाउंडर प्रिंसिपल
यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज
हजारीबाग

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में फिर एक बार प्रकाश सहाय और चुन्नूकांत ने बाजी मारी, सहाय तीसरी बार अध्यक्ष और चुन्नूकांत चौथी बार महासचिव बने

0

गिरिडीह : जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शनिवार को काफी गहमागहमी के के बीच सम्पन्न हुआ। दो वर्षीय चुनाव में 16 पदों के लिए 43 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे थे। मतदान की तय समय सीमा दोपहर तीन बजे तक कुल 816 अधिवक्ता वोटरों में से 739 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 5 बजे से प्रारंभ हुई वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष पद पर एक बार फिर प्रकाश सहाय  निर्वाचित हुए और सचिव पद पर भी चुन्नूकांत निर्वाचित हुए।

देर शाम आए चुनाव परिणामों के मुताबिक तीसरी बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष प्रकाश सहाय एक बार फिर सत्र 2025 से लेकर 2027 तक के लिए निर्वाचित हुए. वहीं एसोसिएशन के महासचिव चुन्नूकान्त चौथी बार निर्वाचित हुए. विजयी प्रकाश सहाय को 497 वोट मिला, वहीं सुखदेव भास्कर को 222 और मोहम्मद शाहनवाज को 17 वोट मिले। महासचिव के उम्मीदवार चुन्नूकांत को 351, अजय सिन्हा मंटू को 121, दशरथ प्रसाद को 247 वोट मिले और उमेश चंद्र त्रिवेदी को 18 वोट हासिल हो सके।

उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवर विजयी विशाल आंनद को 390  और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बालगोविंद साहू को 329  वोट मिले। इसी तरह जॉइंट सचिव (प्रशासनिक) पद के उम्मीदवर शिवेंद्र सिन्हा को सबसे अधिक 269  मनोज यादव को 267 और पंचानन्द मुनि को 123 और मोहम्मद शेर अली अंसारी के खाते में 78 वोट गये। जॉइंट सचिव (लाइब्रेरी) पद के उम्मीदवार विजयी सुबोनील सामन्तो को 269 ज्योतिष सिन्हा को 186, शिव कुमार गुप्ता को 226 वोट हासिल हुए।

कोषाध्यक्ष पद के विजयी उम्मीदवार अमित सिन्हा को सबसे अधिक 378, तुलसी महतो को 254 और मीरा कुमारी को 90 वोट हासिल हुए। सह कोषाध्यक्ष के पद के विजयी  उम्मीदवार दिनेश राणा को 387, चंदन सिन्हा को 314 और धीरज सिन्हा को 33 वोट मिले। हालांकि जॉइंट सचिव पद प्रशासनिक की मतगणना पर एक उम्मीदवार मनोज यादव की चुनौती के बाद पुर्न्मतगणना की जा रही है।

न्यूज पोस्ट किये जाने तक कार्यकारिणी ने नौ पद ने लिए गिनती जारी रही। इधर, जारी परिणाम के बाद विनर उम्मीदवारों के समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला. जमकर आतिशबाजी कर मिठाइयां बाटी गयीं।

इससे पहले आज सुबह बार भवन परिसर में उत्साह के माहौल में मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए स्टेट बार काउन्सिल ने बतौर ऑब्जरर्वर अधिवक्ता मृत्युन्ज्य कुमार और अधिवक्ता बालेश्वर प्रसाद  नियुक्त किये गये। वहीं पूरी मतदान प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की तीन सदस्यीय टीम क्रमश: महेन्द्र देव, प्रमोद सिंह केशव दाराद की देखरेख में सम्पन्न हुई। सभी 16 पदों के लिए अलग-अलग मतपेटी टेबल लगाई गई थी, जहां अधिक्ताओं ने गुप्त मतदान में भाग लिया।

राम भक्तों के लिए

रोटरी क्लब गिरिडीह की बड़ी पहल: झारखंड के 300 हृदय रोगी बच्चों का होगा मुफ्त इलाज और ऑपरेशन

0

गिरिडीह। रोटरी क्लब गिरिडीह ने झारखंड के उन बच्चों के लिए एक बड़ी पहल की है जो जन्मजात हृदय रोग या दिल में छेद जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने के कारण बड़े शहरों में उपचार नहीं करा पाते।

रोटरी क्लब गिरिडीह, इनर व्हील और गिफ्ट ऑफ लाइफ संस्था के सहयोग से इन बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन कोच्चि स्थित अमृता हॉस्पिटल में कराया जाएगा। इस परियोजना के तहत जीरो से 18 वर्ष तक की आयु के ऐसे 300 बच्चों का चयन किया जाएगा जो गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हैं।

रोटरी क्लब के सदस्य विजय सिंह ने बताया कि बड़े शहरों में इस बीमारी के ऑपरेशन में ₹4 से ₹5 लाख तक का खर्च आता है, लेकिन रोटरी गिरिडीह की इस पहल के तहत यह उपचार पूरी तरह मुफ़्त होगा।

बच्चों की पहचान और जांच के लिए 10 और 11 जनवरी को रोटरी आई हॉस्पिटल, गिरिडीह में मेगा मेडिकल स्कैनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे।

इस परियोजना के लिए झारखंड सरकार और एनआरएचएम के साथ एमओयू भी किया गया है। सरकार की ओर से बच्चों और उनके परिजनों के यात्रा खर्च की व्यवस्था होगी। वहीं कोच्चि में बच्चे और उनके साथ रहने वाले गार्जियन के लिए मुफ्त आवास और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। ऑपरेशन के बाद बच्चों की स्थानीय डॉक्टरों के साथ समन्वय कर नियमित फॉलो-अप जांच भी सुनिश्चित की जाएगी।

विजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाएँ, ताकि अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सकें और उन्हें स्वस्थ जीवन और मुस्कान वापस मिल सके।

राम भक्तों के लिए

ICICI Prudential AMC को SEBI की अंतिम मंजूरी, IPO लॉन्च का रास्ता साफ

0

लखनऊ, दिसंबर 2025: देश की अग्रणी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल ICICI Prudential Asset Management Company Ltd को अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से अंतिम स्वीकृति प्राप्त हो गई है। कंपनी ने यह ड्राफ्ट पेपर 8 जुलाई 2025 को फाइल किया था।


IPO का स्ट्रक्चर

इस IPO में

  • प्रमोटर Prudential Corporation Holdings द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा।

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार—

  • कंपनी की वर्तमान इश्यूड, सब्सक्राइब्ड और पेड-अप शेयर कैपिटल 17,652,090 शेयर (₹1 फेस वैल्यू) है।
  • प्रस्तावित बोनस इश्यू के बाद यह बढ़कर 49,42,58,520 इक्विटी शेयर हो जाएगी।
  • बोनस जारी होने के बाद प्रमोटर द्वारा अधिकतम 4,94,25,852 इक्विटी शेयर ऑफर किए जाएंगे।

देश की सबसे बड़ी एएमसी होने का दावा

ICICI Prudential AMC, जो ICICI Bank और Prudential Corporation Holdings Ltd का संयुक्त उद्यम है, 1998 से कार्यरत है। यह भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है, सक्रिय म्यूचुअल फंड QAAUM में 13.3% मार्केट शेयर (31 मार्च 2025 तक—CRISIL) के साथ।

  • कुल म्यूचुअल फंड QAAUM: ₹8,79,410 करोड़
  • इक्विटी एवं इक्विटी-ओरिएंटेड स्कीमों में मार्केट शेयर: 13.4%
  • इक्विटी हाइब्रिड स्कीमों में मार्केट शेयर: 25.3% (भारत में सर्वाधिक)

कंपनी के पास इंडिविजुअल इनवेस्टर्स का सबसे बड़ा MAAUM भी है:

  • व्यक्तिगत निवेशक MAAUM: ₹5,65,820 करोड़
  • मार्केट शेयर: 13.8%

PMS–AIF सेगमेंट में भी मजबूत उपस्थिति

म्यूचुअल फंड के अलावा कंपनी का

  • Portfolio Management Services (PMS)
  • Alternative Investment Funds (AIF)
  • Offshore Advisory Services

का व्यवसाय भी तेजी से बढ़ रहा है।


राजस्व और लाभ में मजबूत बढ़ोतरी

ICICI Prudential AMC की वित्तीय प्रगति भी उल्लेखनीय रही है—

वित्त वर्ष राजस्व (₹ करोड़) नेट प्रॉफिट (₹ करोड़)
FY 2023 2,837.4 1,515.8
FY 2025 4,977.3 2,650.6

IPO के लीड मैनेजर

इस इश्यू के लिए कुल 20 बुक-रनिंग लीड मैनेजर (BRLMs) नियुक्त किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
ICICI Securities, Morgan Stanley, Citigroup, BofA Securities, Axis Capital, Kotak Mahindra Capital, Nomura, Goldman Sachs, SBI Capital, HDFC Bank, Avendus Capital, BNP Paribas, JM Financial, IIFL, Motilal Oswal, UBS आदि।

IPO का रजिस्ट्रार KFin Technologies Ltd होगा।

News – Ranu

राम भक्तों के लिए

भारत को “कौशल मुख्यालय” बनाने की दिशा में बड़ा कदम: NATS प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ा विनोबा भावे विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों को मिलेगी ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग और स्टाइपेंड

0

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) ने अपने स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को रोजगार उन्मुख कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। भारत सरकार के नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत विश्वविद्यालय अब विद्यार्थियों को तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, सम्मानजनक स्टाइपेंड और रोजगार सहायता उपलब्ध कराएगा।

यह कार्यक्रम पूर्वी क्षेत्र बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (BOPT) कोलकाता एवं झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा निदेशालय के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा के प्रयासों से विश्वविद्यालय को इस राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर मिला।


5 दिसंबर तक हुए वेबिनार, 14 कॉलेजों ने लिया हिस्सा

26 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक विश्वविद्यालय के

  • 14 अंगीभूत एवं मॉडल महाविद्यालय
  • स्नातकोत्तर विभागों

में लगातार वेबिनार आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को NATS के तहत मिलने वाले कौशल प्रशिक्षण, पंजीयन प्रक्रिया, प्लेसमेंट और स्टाइपेंड की विस्तृत जानकारी दी गई।

शुक्रवार को आयोजित वेबिनार में संत कोलंबा कॉलेज और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थी जुड़े।
कार्यक्रम में BOPT के अधिकारी के. चंद्रमौली, मुस्तफिजुर रहमान, और विश्वजीत संसाधन सेवी के रूप में उपस्थित रहे।


राजनीति विज्ञान विभाग ने स्मार्ट बोर्ड से किया लाइव प्रसारण

विभावि के राजनीति विज्ञान विभाग में इस वेबिनार को डिजिटल स्मार्ट बोर्ड पर लाइव प्रसारित किया गया।
विभाग के विद्यार्थी, शोधार्थी और शिक्षक अपने मोबाइल फोन से भी जुड़े।

इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सादिक रज्जाक,
चांसलर पोर्टल के नोडल पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत कुमार,
तथा कई विभागों के अध्यक्ष और शिक्षक शामिल रहे।


क्या मिलेगा विद्यार्थियों को?

1. ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग

  • पंजीयन के बाद विद्यार्थियों को उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • प्रशिक्षुओं की तैनाती बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की कंपनियों में की जाएगी।
  • प्रशिक्षण अवधि 6 माह से 3 वर्ष तक होगी।

2. स्टाइपेंड

  • प्रशिक्षुओं को 8,000–9,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।
  • आधी राशि भारत सरकार देगी, शेष ट्रेनिंग प्रदाता संस्थान द्वारा दी जाएगी।
  • उद्देश्य: “माता-पिता पर किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ न पड़े।”

3. नौकरी में सहयोग

  • BOPT प्रशिक्षित विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने तक पूर्ण सहयोग देगा।
  • अब तक पूर्वी क्षेत्र के 1.8 लाख विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।

कौन कर सकता है पंजीकरण?

  • केवल वही विद्यार्थी पंजीकरण करा सकेंगे जो 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित वेबिनार में शामिल हुए हैं।
  • यह प्रशिक्षण इंजीनियरिंग, B.A., B.Sc., B.Com सहित सभी सामान्य स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है।

योजना का मुख्य उद्देश्य

भारत सरकार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से भारत को विश्व का “कौशल मुख्यालय” (Skill Capital of the World) बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium