15.6 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 235

सेहल पंचायत के तुरियाडीह में जन संवाद कार्यक्रम, ST आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ

0

गुमला। घाघरा प्रखंड के सेहल पंचायत अंतर्गत तुरियाडीह गांव में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. लकड़ा ने ग्रामीणों को सुरक्षा, अधिकारों और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस मौके पर ग्रामीणों ने पानी, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएँ, भूमि संबंधित मामले और स्थानीय समस्याओं को सामने रखा।
डॉ. लकड़ा ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के लिए दिशा-निर्देश देने की बात कही।

जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

DAV स्कूल की बसों में बड़ी लापरवाही उजागर: DTO की सख्त कार्रवाई, ₹43,000 का जुर्माना और एक वाहन जब्त

0

गुमला। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गुमला जिला प्रशासन का सख्त रुख लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। 05 दिसंबर 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) की संयुक्त टीम ने DAV स्कूल, गुमला में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान स्कूल बसों और निजी वाहनों में गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं। नियमों की अवहेलना के चलते एक विंगर वाहन जब्त किया गया और विभिन्न खामियों पर कुल ₹43,000 का चालान काटा गया।


स्कूल बसों में मिली गंभीर लापरवाही, प्रिंसिपल को फटकार

जांच टीम ने बसों में कई सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई, जिस पर स्कूल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी गई। मुख्य खामियाँ इस प्रकार रहीं:

  • एक्सपायर्ड फायर एक्सटिंग्विशर: कई बसों में लगाए गए अग्निशामक यंत्रों की वैधता समाप्त हो चुकी थी।
  • CCTV और GPS की कमी: अधिकांश बसों में यह अनिवार्य सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं थे।
  • अवैध अतिरिक्त लाइट: नियमों के विरुद्ध लगी अतिरिक्त लाइटों पर भारी चालान लगाया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि ऐसी लापरवाही बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है और किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


जांच की भनक लगते ही भागे वाहन, अभिभावकों पर भी कार्रवाई

जैसे ही जांच अभियान की जानकारी फैली, कई टेंपो और निजी वाहन वहां से भागते हुए देखे गए।
इस स्थिति में कई अभिभावकों को जल्दबाजी में स्कूल पहुंचकर बच्चों को लेने आना पड़ा।

  • बिना हेलमेट आए अभिभावकों पर जुर्माना: कई गार्जियन बिना हेलमेट पहुंचे थे, जिनका ऑनलाइन चालान काटा गया।
  • अधिकारियों ने दोहराया— “सिर की सुरक्षा सर्वोपरि है।”

प्राइवेट गाड़ियों को कमर्शियल में बदलने की अंतिम चेतावनी

जांच में यह भी पाया गया कि कई वाहन प्राइवेट नंबर प्लेट (सफेद प्लेट) पर ही व्यावसायिक परिवहन कर रहे थे।

  • DTO ने ऐसे सभी वाहन चालकों को अगले माह तक कमर्शियल नंबर (पीली प्लेट) में बदलने का अंतिम निर्देश जारी किया।
  • DTO ने कहा कि “थोड़ी-सी बचत के चक्कर में बच्चों की जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती।”

स्कूलों को सख्त निर्देश

परिवहन विभाग ने साफ किया है कि स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी वाहनों में—

  • लाइसेंस
  • बीमा
  • परमिट
  • फिटनेस सर्टिफिकेट

जैसे अनिवार्य दस्तावेजों का होना जरूरी है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई होगी।

इस जांच अभियान में DTO, DEO के साथ मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह और प्रदीप तिर्की भी शामिल थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सिसई कॉलेज में खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान, 46 बटालियन एनसीसी झारखंड कैंप में 300 से अधिक विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी

0

गुमला। बी.एन. जलान कॉलेज सिसई में 46 बटालियन एनसीसी झारखंड के सहयोग से खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 300–400 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने किया। विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी और स्वस्थ आहार की आदतों के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ईट राइट इंडिया अभियान, “आज से थोड़ा कम तेल, चीनी और नमक” का संदेश, फोर्टीफाइड फूड के फायदे, खाद्य सामग्री खरीदते समय लेबलिंग जांचने की आवश्यकता और दैनिक जीवन में मिलेट्स के उपयोग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही कॉलेज के 60 से अधिक छात्र-छात्राओं को खाद्य सुरक्षा मानकों पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मौके पर ही दूध एवं दूध उत्पादों में मिलावट की जांच, आयोडीन से टेस्ट, फूड कलर की जांच और अन्य ऑन-द-स्पॉट टेस्ट करके विद्यार्थियों को मिलावट पहचानने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम के बाद खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा कॉलेज रोड और थाना रोड में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान फूड जंक्शन, एस.एन.जेड रेस्टोरेंट, उत्तम जनरल स्टोर, विश्वनाथ स्टोर, जयसवाल मेडिकल स्टोर, अमन स्टोर, अरवि फास्ट फूड, श्री बालाजी किराना स्टोर, राजेश किराना जनरल स्टोर और बैजू स्टोर की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, मान्य लाइसेंस रखने और डुप्लीकेट या अवैध खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में धान अधिप्राप्ति सत्र की तैयारी तेज, अब 7 दिनों में किसानों को मिलेगी पूरी राशि

0

गुमला। आगामी धान अधिप्राप्ति सत्र को लेकर गुमला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में कृषि एवं सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिप्राप्ति व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष किसानों को होने वाली प्रमुख सुविधा यह होगी कि धान बिक्री के बाद सात दिनों के भीतर पूरी राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेज दी जाएगी। अब तक किसानों को भुगतान दो किस्तों में मिलता था, जिससे कई बार उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था।

रबी मौसम में आपदा की आशंका को देखते हुए फसल बीमा से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने और प्रखंडवार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान तेज करने के भी निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि 15 दिसंबर 2025 से जिले के सभी लैम्पस/पैक्स केंद्रों में धान क्रय शुरू होने की संभावना है। इस बीच प्रशासन को सूचना मिली है कि कुछ बिचौलिये किसानों से कम दाम पर धान खरीदने का प्रयास कर रहे हैं। बैठक में इस पर गंभीर चिंता जताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसान जागरूक किए जाएं कि वे अपना धान केवल लैम्पस/पैक्स केंद्रों पर ही बेचें, ताकि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का पूरा लाभ प्राप्त कर सकें।

बिचौलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने और उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी BTM–ATM और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने कहा कि धान अधिप्राप्ति सत्र को पारदर्शी, समयबद्ध और किसानों के हित में संचालित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान का गुमला आगमन, सिविल कोर्ट का किया निरीक्षण

0

गुमला : झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के माननीय मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान आज गुमला पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस में पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य न्यायाधीश ने इसके बाद सिविल कोर्ट, गुमला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से विस्तृत बातचीत की और जिलास्तरीय न्यायिक व्यवस्था, वादों की स्थिति, लंबित मामलों के निस्तारण, तथा न्यायालय की आधारभूत संरचनाओं की जानकारी ली। उन्होंने परिसर का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधारों के लिए निर्देश भी दिए।

अधिवक्ताओं से की बातचीत

मुख्य न्यायाधीश ने गुमला बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं से संवाद किया। अधिवक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और बार भवन के मरम्मत कार्य को लेकर मांग रखी। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।

अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, न्यायिक अधिकारीगण, पुलिस बल तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय मंच पर चमका गुमला — सुजल कुमार ने एथलेटिक्स में जीता कांस्य पदक

0

गुमला : खेल प्रतिभा के क्षेत्र में गुमला ने एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले के उभरते एथलीट सुजल कुमार ने इंदौर (मध्यप्रदेश) में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 के 4×100 मीटर रिले में झारखंड टीम को कांस्य पदक दिलाया।

आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, गुमला में कोच मनोज कुमार के निर्देशन में अभ्यासरत सुजल ने मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रशिक्षण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता ने न केवल गुमला बल्कि पूरे झारखंड की एथलेटिक्स क्षमता को राष्ट्रीय पटल पर मजबूत पहचान दिलाई है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने दी बधाई

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सुजल को बधाई देते हुए कहा—
“गुमला के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। सुजल की यह उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों और युवाओं को नई प्रेरणा देगी। जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

जिला एथलेटिक्स संघ ने की सराहना

जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष महावीर राम लोहरा ने कहा कि सुजल की उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है और गुमला से भविष्य में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

खेल जगत ने दी शुभकामनाएँ

जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रभात रंजन तिवारी, उपाध्यक्ष मनोज साहू, द्रोणाचार्य अवार्डी ग्रामीण कोच रिजवान अली, कोच बिना केरकेट्टा, प्रशिक्षक मनोज कुमार सहित कई खेल प्रेमियों ने सुजल को शुभकामनाएँ दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अनक्लेम्ड डिपॉजिट विशेष शिविर: 199 खातों का निस्तारण, 55 लाख रुपये लौटे ग्राहकों को

0

गुमला : वित्तीय सेवा विभाग (DFS), भारत सरकार के निर्देश पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में आज नगर भवन, गुमला में अनक्लेम्ड डिपॉजिट जागरूकता एवं निस्तारण हेतु जिला स्तरीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने किया।

निष्क्रिय खाते क्यों महत्वपूर्ण?

उप विकास आयुक्त ने बताया कि लंबे समय से संचालित नहीं होने वाले बैंक खातों की राशि भारतीय रिजर्व बैंक के DEAF खाते में चली जाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने बैंक/डाकघर खातों को समय-समय पर सक्रिय रखें, KYC अपडेट करें और पात्र राशि समय पर प्राप्त करें।

बैंकों ने दी विस्तृत जानकारी

शिविर में विभिन्न बैंक प्रतिनिधियों ने लोगों को बताया—

  • निष्क्रिय खाते पुनः सक्रिय करने की प्रक्रिया
  • सावधि जमा, पीपीएफ और अन्य योजनाओं में जमा राशि की स्थिति
  • मृतक परिजनों के खातों से दावों की प्रक्रिया

ताकि कोई भी नागरिक अपनी पात्र राशि से वंचित न हो।

55 लाख रुपये लौटे, लोगों में उत्साह

अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को उनकी मेहनत की जमा पूंजी के प्रति जागरूक करना है।
आज के विशेष शिविर में:

  • 199 निष्क्रिय खातों का निस्तारण हुआ
  • लगभग ₹55 लाख की राशि लाभुकों को वापस की गई

लोगों ने इस पहल को बेहद सराहा और काफी उत्साह देखा गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सुरक्षित मातृत्व हमारा संकल्प: गुमला में 50 एएनएम को मिली ‘वात्सल्य डिजी किट’

0

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज 50 चयनित एएनएम के बीच वात्सल्य डिजी किट का वितरण किया गया। उपायुक्त ने सांकेतिक रूप से किट सौंपकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस डिजिटल किट की मदद से गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच अब उनके ही क्षेत्र में, अधिक आसानी और सटीकता के साथ की जा सकेगी।

क्या है वात्सल्य डिजी किट?

एक ही बैग में 7 महत्वपूर्ण जांच सुविधाएँ उपलब्ध-

  • ब्लड प्रेशर मशीन
  • शुगर जांच उपकरण
  • ताप मापी
  • हीमोग्लोबिन जांच उपकरण
  • पल्स जांच उपकरण
  • गर्भस्थ शिशु जांच उपकरण
  • वजन मापने की मशीन

किट ब्लूटूथ कनेक्टेड है, जिससे जांच रिपोर्ट सीधे डिजिटल रूप में सेव होती है। इससे मैनुअल एंट्री का समय बचेगा और गर्भवती महिलाओं की पूरे नौ माह की स्वास्थ्य प्रोफाइल बेहतर तरीके से मॉनिटर की जा सकेगी। स्वास्थ्य विभाग पहले ही एएनएम को किट संचालन का प्रशिक्षण दे चुका है।

उपायुक्त ने कही महत्वपूर्ण बातें

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने एएनएम से प्रशिक्षण और उपयोगिता पर फीडबैक लिया और कहा-
“आपका काम केवल ड्यूटी नहीं, बल्कि असंख्य माताओं और शिशुओं के जीवन को सुरक्षित बनाना है। संवेदनशीलता और तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।”
उन्होंने इस पहल के सफल प्रथम चरण के बाद इसे और विस्तार देने की भी बात कही।

कार्यक्रम में सहयोग

इस पहल में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था JHPIEGO की अहम भूमिका रही। प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता इसी संस्था द्वारा प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में

  • सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी,
  • झाइपेगो की प्रोग्राम ऑफिसर दीपिका बा,
  • प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार
    मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

कामडारा में बायो रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन, प्राकृतिक कृषि को मिलेगी नई गति

0

गुमला जिले के कामडारा प्रखंड के मुरुमकेला–रेडवा क्लस्टर में आज राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के तहत बायो रिसोर्स सेंटर (BRC) का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सामेती (झारखंड कृषि विभाग) के निदेशक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला परिषद–कामडारा प्रतिनिधि तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहे।

BRC उद्यमी हिरन दीदी ने प्राकृतिक कृषि से जुड़े विभिन्न इनपुट्स का प्रदर्शन किया और उत्पादन बढ़ाने को लेकर अपनी आगामी योजनाएँ साझा कीं। निदेशक ने NF-CRP एवं प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों से सीधे बातचीत कर उनके प्रयासों की सराहना की।

गौरतलब है कि कामडारा, NMEO–S के अंतर्गत चयनित तीन महत्वपूर्ण प्रखंडों में से एक है, जहाँ तेलहन आधारित हस्तक्षेपों को मजबूत किया जा रहा है।

फील्ड विज़िट में देखने को मिला-

  • आम बागानों में अंतरफसल प्रणाली,
  • ड्रिप सिंचाई के तहत तरबूज, ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती,
  • BSKY कुएँ में अभिसरण से लगाए गए KSY पम्प।

निदेशक ने यहाँ किसानों से उत्पादन, आय और तकनीकी हस्तक्षेपों के प्रभाव पर चर्चा की।

इसके बाद टीम ने राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन मिशन के तहत आयोजित 7-दिवसीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में भाग लिया। साथ ही NMEO-तेलहन के तहत प्रशिक्षित किसानों को सरसों बीज का वितरण भी किया गया। रेडवा-गंजूटोली में अब तक 175 मधुमक्खी बॉक्स उपलब्ध कराए जा चुके हैं तथा 40 और बॉक्स जल्द मिलने वाले हैं।

अभियान का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन और समुदाय की सतत आजीविका को मजबूत करना है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

देर रात फिर एक्शन में DTO टीम: अवैध टॉर्च व सर्च लाइट लगे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई

0

गुमला, 05 दिसंबर 2025

गुमला जिले में सड़क सुरक्षा को सख्ती से लागू करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल गुरुवार देर रात फिर सड़क पर उतरे। लगातार हो रहे जांच अभियानों के क्रम में इस बार टॉर्च लाइट, सर्च लाइट और अन्य अत्यधिक तेज एक्स्ट्रा लाइट्स लगाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की गई।

अवैध लाइट्स पर बड़ा एक्शन: ₹99,000 का जुर्माना

रात में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान DTO टीम ने कई व्यावसायिक एवं निजी वाहनों की जांच की।

  • मौके पर ही कुल ₹99,000 का जुर्माना वसूला गया।
  • हाइवा, पिकअप और विभिन्न प्रकार के चार पहिया वाहनों में लगी अनधिकृत तेज लाइटें तुरंत हटवाई गईं।
  • टीम ने उन वाहनों पर भी कार्रवाई की कोशिश की जो तेज गति से भागने या नंबर प्लेट छुपाने की कोशिश करते हुए पकड़े गए।

अधिकारियों ने साफ किया कि ऐसी तीव्र रोशनी सड़क पर दूसरों की आंखों को चुभती है और हादसे की संभावना कई गुना बढ़ा देती है।

सख्त चेतावनी: सिर्फ कंपनी फिटेड लाइट ही मान्य

DTO ज्ञान शंकर जायसवाल ने कहा कि किसी भी वाहन में अतिरिक्त या अवैध मॉडिफिकेशन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया:

“वाहनों में केवल कंपनी फिटेड लाइट ही मान्य है। एक्स्ट्रा तेज लाइट लगाना नियम विरुद्ध है और यह दूसरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।”

उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान आगे भी और कठोर तरीके से जारी रहेगा।

गुमला जिला परिवहन विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे ऐसे रात्रिकालीन अभियानों से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता और अनुशासन में तेज़ी से सुधार की उम्मीद की जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium