16.1 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 241

राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूनम कुमारी ने झारखंड को दिलाया कांस्य पदक

0

69वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड की उभरती धाविका पूनम कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य को कांस्य पदक दिलाया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता हरियाणा के भिवानी स्थित भीम स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।

400 मीटर दौड़ स्पर्धा में पूनम कुमारी ने 55.66 सेकंड का समय दर्ज करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और झारखंड के लिए पहला पदक हासिल किया।

यह प्रतियोगिता 26 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित है, जिसमें झारखंड की अंडर–19 बालक एवं बालिका टीम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में भाग ले रही है।
झारखंड स्कूली एथलेटिक्स टीम प्रतियोगिता में कोच/मैनेजर ज्ञान प्रकाश, हिमाद्री मुर्मू एवं सिद्धू किस्कू के मार्गदर्शन में हिस्सा ले रही है।


वरिष्ठ अधिकारियों ने दी बधाई

पूनम कुमारी की इस उपलब्धि पर

  • माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन,
  • शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह,
  • परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन,
  • प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा,
  • राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग,
  • जेएसएसपीएस के एथलेटिक्स कोच प्रेम एवं नरेश कुजूर,
  • राज्य खेल कोषांग के सदस्यों

सभी ने बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

राम भक्तों के लिए

राज्यस्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप – झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 4-5 दिसंबर को आयोजित

0

जिलास्तर के 192 विजयी प्रतिभागी होंगे शामिल, चार बैच में होगी प्रतियोगिता

राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की डिजिटल दक्षता का आकलन करने के उद्देश्य से झारखंड में पहली बार आईसीटी चैंपियनशिप–झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 18-19 नवंबर को जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया था।

अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। राज्य के सभी प्रखंडों से कुल 192 छात्र-छात्राओं का चयन राज्यस्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए किया गया है। इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी जिलों को आधिकारिक पत्र भेज दिया गया है। जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे जिलास्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 8 प्रतिभागियों के नाम राज्यस्तर के लिए उपलब्ध कराएँ।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता रातू स्थित जेसीईआरटी डायट कैंपस में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता चार बैचों में होगी:

प्रतियोगिता का समय-सारिणी

4 दिसंबर 2025 (दो बैच)

  • पहला बैच: सुबह 11:00 बजे – 12:30 बजे
  • दूसरा बैच: दोपहर 1:00 बजे – 2:30 बजे

5 दिसंबर 2025 (दो बैच)

  • पहला बैच: सुबह 11:00 बजे – 12:30 बजे
  • दूसरा बैच: दोपहर 1:00 बजे – 2:30 बजे

विशेष परिस्थितियों में प्रतिभागियों के आवासन की व्यवस्था भी जेसीईआरटी परिसर में ही की जाएगी। प्रतिभागियों के साथ आईसीटी इंस्ट्रक्टर/शिक्षक एवं जिला स्तरीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।


स्कोर समान होने की स्थिति में उपस्थिति एवं रेल परीक्षा के आधार पर होगा चयन

आईसीटी चैंपियनशिप में यदि दो प्रतिभागियों के स्कोर समान पाए जाते हैं, तो विजेता चयन के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाई जाएगी:

  1. ई-विद्यावाहिनी एवं विद्यालय उपस्थिति रिकॉर्ड की जाँच की जाएगी।
  2. यदि उपस्थिति भी समान पाई जाती है, तो रेल स्कोर (RAIL Score) की जाँच कर टॉपर का चयन किया जाएगा।
राम भक्तों के लिए

जैक ने बढ़ाया परीक्षा शुल्क, गुमला डीईओ ने जारी किए निर्देश

0

गुमला : – झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क में 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई शुल्क संरचना मंगलवार से जारी हो चुकी है और इसी के साथ परीक्षा आवेदन भरने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।

जैक द्वारा परीक्षा शुल्क में संशोधन के बाद कविता खलखो जिला शिक्षा पदाधिकारी, गुमला ने सभी माध्यमिक एवं प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले के सभी छात्र-छात्राओं से केवल निर्धारित नई शुल्क दरों के अनुसार ही शुल्क लिया जाए। डीईओ ने चेतावनी दी है कि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने पर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

मैट्रिक परीक्षा शुल्क (2026)

छात्राएं, SC, ST, BC-I, BC-II ₹980

सामान्य एवं EWS वर्ग ₹1,180

प्राइवेट छात्र-छात्राएं ₹1,180

विलंब शुल्क ₹500 अतिरिक्त

इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क (2026)

छात्राएं, SC, ST, BC-I, BC-II ₹1,100

सामान्य एवं EWS वर्ग ₹1,400

प्राइवेट छात्र-छात्राएँ ₹1,400

लेट फी ₹500 अतिरिक्त

डीईओ गुमला नूर आलम खां द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि शुल्क संग्रहण पूरी तरह पारदर्शी हो तथा विद्यालय नई शुल्क सूची को सूचना-पट्ट पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। उनके द्वारा कहा गया है कि कोई भी विद्यालय अधिक शुल्क नहीं लेगा; शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

पत्र की प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारियों, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारियों, उप-विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं उपायुक्त गुमला को भेजी गई है, ताकि परीक्षा शुल्क संग्रह की प्रक्रिया का निगरानी एवं अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत रायडीह प्रखंड में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर का निरीक्षण

0

गुमला : – गुमला जिला में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दिनांक 21 से 28 नवंबर 2025 तक सेवा का अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्व-नियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा, गुमला, विद्या भूषण कुमार द्वारा प्रखंड रायडीह अंतर्गत पंचायत पिबो एवं जरजत्ता में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जाति, आवासीय, आय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, दाखिल-खारिज, भूमि नापी, भूमि धारण आदि से संबंधित लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित लाभुकों से वार्ता की गई तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के ऑन-द-स्पॉट निष्पादन के साथ-साथ लंबित मामलों का निर्धारित समयावधि में निपटान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

पंचायत पिबो में आयोजित शिविर के दौरान कुल 11 प्रमाण पत्र (जन्म/मृत्यु/जाति/आय/आवासीय) जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर कुल 57 ग्रामीणों ने चिकित्सा जांच कराई। शिविर में KYC संबंधी 25 आवेदन प्राप्त हुए। मनरेगा के अंतर्गत 20 लाभुकों के जॉब कार्ड का नवीनीकरण किया गया तथा 08 नए जॉब कार्ड जारी किए गए। साथ ही दो माताओं का गोदभराई और एक बच्चे का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया, जिससे शिविर के प्रति लोगों में उत्साह देखा गया।

दिनांक 27 नवंबर 2025 को रायडीह प्रखंड के पिबो पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में कुल 3,77 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मइया सम्मान योजना के 40, वृद्धा पेंशन के 07, स्वास्थ्य विभाग (ओपीडी) से संबंधित 60, श्रम विभाग के 03, कृषि विभाग (केसीसी) के 03, राशन कार्ड संबंधित 05, मनरेगा के 90, बिजली विभाग के 02, महिला एवं बाल विकास विभाग के 03, जाति प्रमाण पत्र के 06, आय प्रमाण पत्र के 07, आवासीय प्रमाण पत्र के 03, उद्योग विभाग के 03, अबुआ आवास योजना के 46, कल्याण गुरुकुल योजना के 15, आयुष्मान कार्ड के 38, पशुपालन के 20, आधार कार्ड संबंधित 26 तथा जन्म-मृत्यु से संबंधित 01 आवेदन शामिल हैं।

निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्व-नियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा, गुमला द्वारा यह निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत का नियमानुसार निपटान यथाशीघ्र सुनिश्चित कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके द्वार तक सुगमता से उपलब्ध हो सकें l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला खनन टास्क फोर्स एवं कारा सुरक्षा समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न, उपायुक्त ने दिया आवश्यक निर्देश

0

गुमला :- गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स एवं कारा सुरक्षा समिति की संयुक्त बैठक आज जिला समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में खनन गतिविधियों पर निगरानी, पर्यावरण संरक्षण, राजस्व वृद्धि तथा कारा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर पूर्ण रोक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बालू घाटों से अवैध निकासी के विरुद्ध नियमित सघन जांच अभियान चलाने तथा पकड़े गए खनिजों की त्वरित नीलामी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन बालूघाटों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है, उनमें ग्राम सभाओं के माध्यम से शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई कर बालू की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने ओवरलोड तथा चालान विहीन वाहनों की नियमित जांच करने, खनन पट्टा क्षेत्र एवं क्रशर इकाइयों का निरीक्षण कर बाउंड्री, साइन बोर्ड, कवरिंग सहित सभी मानकों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन पर अंकुश के लिए संयुक्त छापेमारी कार्रवाई लगातार जारी रहे।

कारा सुरक्षा संबंधी समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने नवनिर्मित विस्तारित खंड में CCTV कैमरा, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, हाईमास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट लगाने से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों की शिक्षा हेतु शिक्षिका प्रतिनियुक्ति की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा खनन से संबंधित गतिविधियों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी,, पुलिस उपाधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी, अधीक्षक, कारा अधीक्षक सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक सम्पन्न: उपायुक्त ने दुर्घटना रोकने, खराब स्कूली वाहनों पर FIR और रायडीह मार्ग सुधारने के दिए कड़े निर्देश

0

गुमला: गुमला जिला मुख्यालय में आज समाहरणालय सभागार चांदली में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा की समीक्षा करते हुए, उपायुक्त ने ज़िले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में तत्काल प्रभावी कदम उठाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स में आवश्यकतानुसार साइनेज बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा उपकरण शीघ्रता से लगाए जाएं।
उपायुक्त ने K.O. कॉलेज के आसपास की यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा, जिसके तहत रोड चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने, मुख्य गेट के पास लगने वाले जाम को रोकने और दुर्घटना रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने रायडीह मुख्य मार्ग पर काम होने के बावजूद सड़क की गुणवत्ता में सुधार न आने पर गंभीर नाराज़गी व्यक्त की और इसे जल्द से जल्द सही करने का निर्देश दिया।

स्कूलों और कॉलेजों में चल रहे खराब ऑटो-टेम्पो की विशेष निगरानी के लिए एक टीम गठित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने चिंता जताई कि कई वाहनों की बॉडी ख़राब हो चुकी है और उनमें सुरक्षात्मक कमी है। ऐसे असुरक्षित वाहनों का इस्तेमाल कर रहे स्कूलों को चिन्हित कर उनके ख़िलाफ़ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, सभी स्कूल-कॉलेजों में रोड सेफ्टी अवेयरनेस कैंपेन चलाने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में घाघरा में पुल निर्माण की अद्यतन स्थिति, घाघरा चौक के पुनर्निर्माण और चैनपुर प्रखंड स्थित रामपुर में स्पीड ब्रेकर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गई तथा सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने सभी विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन करने, नागरिकों और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति प्रशिक्षित करने तथा हेलमेट जाँच अभियान को सख्ती से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही, चिन्हित क्षेत्रों में नियमित जाँच अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला को बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के साथ आयोजित हुआ जिला स्तरीय एकदिवसीय विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

0

गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण विभाग, गुमला द्वारा बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक बुराई के उन्मूलन हेतु जिला स्तरीय एकदिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन के.ओ. कॉलेज, गुमला के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भविष्य की सुरक्षा, शिक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करना तथा बाल विवाह के विरुद्ध जन जागरूकता को सुदृढ़ बनाना था। इस अवसर पर 800 से अधिक नागरिकों, स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो उपस्थित रहे। उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव रामकुमार लाल गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, चैनपुर, बसिया, जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक, श्रम अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, पंचायती राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य से सभी उपस्थित जनों को अवगत कराते हुए कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, इसे रोकने हेतु सामाजिक एवं प्रशासनिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत लड़कियों की 18 वर्ष और लड़कों की 21 वर्ष से कम आयु में विवाह कराना एक संज्ञेय एवं दण्डनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में शामिल होने, सहायता करने या प्रोत्साहित करने वालों पर भी कानूनन कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से बच्चियों को इस विषय में जागरूक होने और किसी भी परिस्थिति में अपने अधिकारों की रक्षा करने हेतु सशक्त बनने का संदेश दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रामकुमार लाल गुप्ता ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और किशोरावस्था में गर्भधारण, कुपोषण, घरेलू हिंसा व शिक्षा बाधित होने जैसे खतरों को बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर बच्चे और नागरिक गोपनीय तरीके से बाल विवाह या बच्चों के विरुद्ध किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि कानून बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखता है और न्याय व्यवस्था सदैव उनके साथ है।

कार्यक्रम के दौरान जागरूकता सत्र, परामर्श, संवाद के माध्यम से बाल विवाह के विरुद्ध सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत किया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा सभी उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ भी दिलाई गई।

गुमला जिला प्रशासन द्वारा बाल विवाह रोकथाम को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसका लक्ष्य जिले को पूर्णत: बाल विवाह मुक्त घोषित करना है। इस कार्य में शिक्षकों, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित की जा रही है। इस कार्यशाला में Association for Voluntary Action (AVA) का सराहनीय तकनीकी सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में , प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला सदर एवं डुमरी, अंचलाधिकारी गुमला सदर एवं डुमरी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष/सदस्य, JSLPS के डीपीएम, सभी CDPO, महिला पर्यवेक्षिका एवं पंचायत सचिव की उपस्थिति रही।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन 2025 सफलतापूर्वक संपन्न

0

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला द्वारा जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन 2025 का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सभागार में किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना और विद्यालयों में नामांकन, उपस्थिति व शैक्षणिक परिणामों को बेहतर बनाना था।

कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाइक एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और अतिथियों को पौधा व शॉल देकर सम्मानित किया गया।

जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने शिक्षा प्रबंधन में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका रेखांकित की। जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने विद्यालय से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मुखियाओं और अधिकारियों का संयुक्त व्हाट्सएप समूह बनाने की घोषणा की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि पंचायत स्तर पर शिक्षा को प्राथमिकता दिए बिना क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने मुखियाओं से शत-प्रतिशत नामांकन, बालिका शिक्षा को बढ़ावा, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान व पुनर्वापसी और विद्यालयी गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की अपील की।

अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाइक ने नई शिक्षा नीति और शिक्षा अधिकार अधिनियम के सफल क्रियान्वयन में पंचायतों की जवाबदेही पर बल दिया। जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने शिक्षा के साथ संस्कार प्रणाली को मजबूत करने की आवश्यकता जताई।

सम्मेलन में मुखियाओं को विद्यालय संचालन, निगरानी व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, सीखने के स्तर में सुधार, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने तथा छात्रवृत्ति, यूनिफ़ॉर्म, साइकिल और मध्याह्न भोजन जैसी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आगामी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए सभी पंचायतों में अभिभावक जागरूकता अभियान चलाने की जानकारी भी दी गई, जिससे बच्चों की पढ़ाई, अध्ययन समय और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश दास ने किया। इस अवसर पर जिला व प्रखंड स्तर के अधिकारी, टाटा ट्रस्ट, पिरामल फाउंडेशन और C3 के प्रतिनिधि समेत बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी और शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

एल्सटॉम–भारतीय रेलवे साझेदारी ने मनाए 10 वर्ष पूरे, भारत में माल परिवहन को मिली नई दिशा

0

मधेपुरा/नई दिल्ली, नवंबर 2025: स्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी की ग्लोबल कंपनी एल्सटॉम और भारतीय रेलवे के संयुक्त उपक्रम मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड (MELPL) ने अपने 10 वर्षों की सफल यात्रा का जश्न मनाया। इस दौरान कंपनी ने भारत के लिए अब तक 550 से अधिक 12,000 हॉर्सपावर (9 मेगावॉट) वाले हाई-पॉवर्ड फ्रेट लोकोमोटिव डिलीवर किए हैं। समारोह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित अत्याधुनिक मेंटेनेंस डिपो में आयोजित हुआ।

मेक इन इंडिया का मजबूत स्तंभ

वर्ष 2015 में भारतीय रेलवे ने 3.5 बिलियन यूरो के करार के तहत एल्सटॉम को 800 इलेक्ट्रिक डबल-सेक्शन लोकोमोटिव बनाने की जिम्मेदारी दी थी।
ये लोकोमोटिव—WAG-12B—पूरी तरह स्वदेशी रूप से मधेपुरा के 250 एकड़ में फैले ग्रीनफील्ड प्लांट में बनाए जा रहे हैं।
कंपनी ने 85% से अधिक लोकलाइजेशन हासिल कर ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बड़ी मजबूती दी है।

एल्सटॉम इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ओलिवियर लॉइसन ने कहा:
“यह साझेदारी भारत की परिवहन क्षमता को नई ऊंचाई देती है। हमने दुनिया के सबसे शक्तिशाली फ्रेट लोको भारत में बनाकर 10,000 से अधिक लोगों को रोजगार दिया है और एक मजबूत इंडस्ट्रियल ईकोसिस्टम तैयार किया है।”

तकनीकी रूप से उन्नत और ऊर्जा-सक्षम

इन लोकोमोटिव्स में
✔ IGBT आधारित प्रोपल्शन सिस्टम
✔ रीजनरेटिव ब्रेकिंग
✔ 1676 मिमी ब्रॉड गेज के अनुकूल डिजाइन
✔ क्लाइमेट-कंट्रोल्ड कैब
✔ अत्यधिक गर्म और ठंडे मौसम (-50°C से 50°C) में कार्य करने की क्षमता
जैसी आधुनिक सुविधाएँ शामिल हैं।

मई 2020 में पहला ई-लोको सेवा में शामिल हुआ था। रेलवे ने इनके 120 किमी/घंटा तक संचालन की अनुमति भी दी है। इस वर्ष त्योहारी सीजन में इन्हें यात्री ट्रेनों में भी उपयोग किया गया।

मेंटेनेंस और प्रशिक्षण के लिए आधुनिक नेटवर्क

सहारनपुर और नागपुर में बनाए गए हाई-टेक डिपो में प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस तकनीक का उपयोग होता है।
अभी तक 22,000 से अधिक रेलवे कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

सामाजिक प्रभाव भी मजबूत

एल्सटॉम मधेपुरा और सहारनपुर के आसपास के 21 गाँवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास पर काम कर रहा है।
इन प्रयासों से 30,000 से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

News – Ranu

राम भक्तों के लिए

अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में बुकफ़्लिक्स 2025 का शुभारंभ, सुधा मूर्ति रहीं मुख्य अतिथि

0

अहमदाबाद, 25 नवंबर 2025: अदाणी इंटरनेशनल स्कूल (एडीआईएस), शांतिग्राम, अहमदाबाद में वार्षिक पढ़ाई और स्टोरी फेस्टिवल ‘बुकफ़्लिक्स’ के तीसरे संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। इस समारोह में देश की प्रतिष्ठित लेखिका, समाजसेवी और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित सुधा मूर्ति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और कार्यक्रम की शुरुआत की।

समारोह में स्वागत करते हुए एडीआईएस की प्रमोटर नम्रता अदाणी ने भारत भर में युवा पाठकों की पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए श्रीमती मूर्ति का धन्यवाद किया।”बुकफ्लिक्स की तैयारी के दौरान, हमारा परिसर कहानियों, वाद-विवाद, पुस्तकों के आदान-प्रदान और रचनात्मक रोमांच से जीवंत हो उठा। हमारी आशा सरल है-आश्चर्य को प्रेरित करना, आनंद की चिंगारी जगाना और महत्वपूर्ण मूल्यों को गहरा करना। कहानियाँ हमारे दृष्टिकोण को आकार देती हैं और हमें दुनिया को सार्थक बनाने में मदद करती हैं।”

एडीआईएस अपनी विद्यार्थी-केंद्रित सोच, साहित्य, कला और खोज-आधारित शिक्षा के लिए जाना जाता है औऱ बुकफ़्लिक्स एक समग्र विकास के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।
उद्घाटन के दौरान सुधा मूर्ति ने 800 छात्रों को 30 मिनट के विशेष संबोधन में पढ़ने, कल्पना और जीवन मूल्यों पर अपने विचार साझा किए। इसके बाद हुए प्रश्नोत्तर सत्र में बच्चों ने उनकी पुस्तकों, लेखन प्रक्रिया और अनुभवों से जुड़े सवाल पूछे। उनकी सरलता और स्पष्टता बच्चों के दिलों को छू गई।

सुधा मूर्ति ने एडीआईएस के छात्रों को स्कूल में हर अवसर का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया और इन अनुभवों को “पत्थर” बताया जो आगे चलकर “हीरे” में बदल जाते हैं। उन्होंने बच्चों से सभी गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह किया, क्योंकि आज के प्रचुर विकल्प कल की ताकत को आकार देते हैं। अभिभावकों से बात करते हुए, उन्होंने बच्चों को माता-पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के बजाय, अपने रास्ते खुद चुनने की आज़ादी देने के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने छात्रों को याद दिलाया कि समय का सम्मान करना, विश्वसनीय होना और प्रतिभा को कड़ी मेहनत के साथ जोड़ना सफलता के लिए ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि सबसे प्रतिभाशाली बच्चा भी अनुशासन और समर्पण के बिना प्रगति नहीं कर सकता। पढ़ने की केंद्रीयता पर विचार करते हुए सुधा मूर्ति ने छात्रों को व्यापक रूप से अन्वेषण करने और गहराई से सोचने के लिए प्रोत्साहित किया। “मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि अदाणी इंटरनेशनल स्कूल पढ़ने को सीखने के केंद्र में रखता है। जब बच्चे पढ़ते हैं, तो उनमें सहानुभूति, कल्पनाशीलता और जीवन के लिए मज़बूत नींव का निर्माण होता है।”
बच्चे विशेष रूप से उत्साहित थे अपनी पसंदीदा लेखिका से मिलने के लिए जिनकी प्रसिद्ध किताबें दादी माँ की कहानियों का थैला, गोपी डायरी, तीन हज़ार टाँके, वाइज या अदरवाइज देशभर के युवा पाठकों की पसंद हैं। टेल्को की पहली महिला इंजीनियर से लेकर इन्फोसिस फाउंडेशन का 25 वर्षों तक नेतृत्व देने तक का उनका सफर बच्चों के लिए प्रेरणा है।
एडीआईएस के छात्रों ने उन्हें दो विशेष रूप से तैयार की गई किताबें भेंट कीं। पहली प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों द्वारा उनके जीवन और कहानियों को आईबी लर्नर प्रोफाइल से खूबसूरती से जोड़ती है। दूसरी, माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों द्वारा हस्तलिखित पत्रों का संग्रह है, जिसमें बच्चों ने साझा किया कि किस तरह उनकी सोच और लेखन से वे बेहतर, संवेदनशील और समझदार इंसान बनने की प्रेरणा पाते हैं।
छात्रों ने एक सामूहिक कला-कृति “समवृद्धि” भी प्रस्तुत की, जो एडीआईएस की “ग्रोइंग टुगेदर” की दार्शनिक भावना का प्रतीक है। यह रंगीन कोलाज जिज्ञासा, साहस, इनोवेशन, करुणा, आत्म-अनुशासन और दृढ़ता जैसे मूल्यों को एक साथ पिरोता है। सुधा मूर्ति इस स्नेहपूर्ण भेंट से अत्यंत भावुक और प्रसन्न हुईं।
बुकफ़्लिक्स का यह संस्करण 27 नवंबर तक चलेगा जिसमें वर्कशॉप्स, स्टोरी टेलिंग सेशंस, कैरेक्टर लैब्स, क्रिएटिव राइटिंग स्टूडियो और लेखक-छात्र संवाद जैसी कई गतिविधियाँ शामिल हैं। यह उत्सव स्कूल के मिशन आत्मविश्वासी, जिज्ञासु और करुणामय आजीवन सीखने वाले विद्यार्थियों को तैयार करने को और मजबूत बनाता है। बुकफ्लिक्स 2025 की शुरुआत की घोषणा करते हुए श्रीमती अदाणी ने कहा, “पढ़ने का आनंद, कहानियों का जादू और रचनात्मकता की शक्ति को अपने ऊपर हावी होने दें।”

News – Ranu

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium