16.1 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 240

गुमला में अवैध बालू भण्डारण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 29 नवंबर 2025 को अपराह्न लगभग 01:00 बजे अधोहस्ताक्षरी एवं पुलिस बल द्वारा प्रखंड रायडीह अंतर्गत मौजा मुरगू करंजटोली में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना वैध अनुज्ञप्ति के अवैध रूप से बालू का भण्डार पाया गया। यहाँ लगभग 3,000 घनफीट बालू अवैध रूप से संग्रहित था।

स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ में जानकारी मिली कि इस स्थल पर मनीष कुमार एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा कोयल नदी से अवैध उत्खनन कर बालू का भण्डारण किया जाता है। इसी दौरान हाईवा वाहन संख्या JH02BL-7594 पर लगभग 1,000 घनफीट बालू लदा हुआ भी पकड़ा गया। प्रशासनिक टीम को देखते ही वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिससे यह तथ्य पूर्णतः स्पष्ट होता है कि इस क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन का अवैध व्यापार संचालित किया जा रहा था।

यह कृत सरकारी राजस्व की हानि के साथ-साथ राष्ट्रीय संपदा को क्षति पहुंचाने वाला अपराध है। वैध खनिज परिवहन चालान के बिना खनिज परिवहन कार्य खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के प्रावधानों का उल्लंघन है तथा धारा 21(6) के तहत दंडनीय है। साथ ही झारखंड लघु खनिज नियमावली 2004 के नियम 4 एवं 54 तथा (The Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules, 2017 के ) नियम 7 एवं 9 का स्पष्ट उल्लंघन भी पाया गया है।

घटना में संलिप्त हाईवा वाहन संख्या JH02BL-7594 के स्वामी, चालक तथा मनीष कुमार सहित अन्य सहयोगियों के विरुद्ध विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ करने का उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन गुमला द्वारा यह पुनः स्पष्ट किया जाता है कि अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी तथा इस प्रकार की गतिविधियों को जड़ से समाप्त करने हेतु सघन अभियान निरंतर जारी रहेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित गर्म पोशाक की गुणवत्ता का निरीक्षण

0

गुमला जिला प्रशासन सक्रिय, कई केंद्रों में सुधार के निर्देश

गुमला: उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा गुमला विद्या भूषण कुमार ने रायडीह प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भालमंडा, खीरखांड, पतराटोली, मांझाटोली और खटकाया आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा किया और बच्चों को वितरित की गई गर्म पोशाक की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की।

गर्म पोशाक की गुणवत्ता पर खास ध्यान

निरीक्षण में पाया गया कि सभी आंगनवाड़ी बच्चों को दो-दो गर्म पोशाक उपलब्ध कराए गए हैं।

  • धुलाई पूर्व वजन: 245 ग्राम
  • धुलाई पश्चात वजन: 240 ग्राम

कुछ पोशाकों पर विभागीय लोगो अनुपस्थित पाए गए, जबकि कई पोशाकों पर लोगो नियमानुसार अंकित थे। इस पर अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी की निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

भौतिक सुविधाओं की भी की गई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रायडीह सह सीडीपीओ भी मौजूद रहे। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों की भौतिक व्यवस्था, सुविधाओं और आवश्यकताओं की स्थिति का जायजा लिया।

  • मांझाटोली आंगनवाड़ी केंद्र जर्जर अवस्था में पाया गया।
  • खीरखांड केंद्र में पेयजल सुविधा के अभाव की जानकारी सेविका द्वारा दी गई।

निदेशक ने इन दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी रायडीह सह सीडीपीओ को दिया।

उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। किसी भी केंद्र में कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि बच्चों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला थाना के सामने प्रशासन का डंडा, 160 उल्लंघनकर्ताओं पर ₹2.25 लाख का भारी जुर्माना

0

हेलमेट घर पर छोड़ेंगे, प्रशासन आपको नहीं छोडेंगे, चेतावनी

गुमला : गुमला जिले में तेजी से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी ढंग से लगाम लगाने के उद्देश्य से, जिला प्रशासन ने अपनी सख्ती जारी रखी है, व्यापक अभियान के ठीक अगले दिन, 29 नवंबर, 2025 को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस कप्तान हरिश बिन जमां के निर्देशानुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ज्ञान शंकर जायसवाल और थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली के नेतृत्व में गुमला थाना के सामने एक व्यापक और सघन जाँच अभियान चलाया गया।

डीटीओ अपनी टीम और पुलिस फोर्स के साथ मुख्य मार्गों पर अचानक तैनात हो गए। इस सघन घेराबंदी से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और किसी भी प्रकार का बहाना नहीं चल पाया। इस विशेष पहल के दौरान, यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन करने वाले 160 लोगों को पकड़ा गया। प्रशासन ने इन उल्लंघनकर्ताओं से कुल ₹2,25,000 (दो लाख पच्चीस हजार रुपए) का बड़ा जुर्माना किया गया।

अभियान का मुख्य जोर जीवन रक्षक नियमों पर था। डीटीओ टीम ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट का उपयोग सुनिश्चित कराने पर विशेष ध्यान दिया। मोटर यान निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमों का निरंतर उल्लंघन करने वाले चालकों पर कड़ा नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अभियान का प्राथमिक लक्ष्य सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि गुमला जिले में सड़क दुर्घटनाओं को शून्य पर लाना है।

जाँच के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न प्रकार के गंभीर उल्लंघनों के खिलाफ कार्रवाई की, जिनमें प्रमुख थे: सुरक्षा नियमों का उल्लंघन जैसे बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना, ‘ट्रिपल राइडिंग’ (तीन सवारी), तेज गति से वाहन चलाना और सीट बेल्ट का उपयोग न करना। इसके अलावा, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, पीयूसी (PUC) जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ों के बिना वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न जैसे अनाधिकृत उपकरणों का उपयोग करने, और टेंपो/पिकअप जैसे मालवाहकों में निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लादने (ओवरलोडिंग) के मामलों पर भी सख्त कार्रवाई की गई।

पकड़े गए चालकों पर आर्थिक दंड लगाने के साथ ही, एम.भी.आई. ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से लापरवाही के गंभीर परिणामों के बारे में समझाया। अधिकारियों ने स्पष्ट अंतिम चेतावनी जारी करते हुए कहा, “जान बचानी है तो सुधार जाएं, हेलमेट रहेगा साथ जिंदगी भी साथ रहेगी, हेलमेट घर पर छोड़ेंगे, जिला प्रशासन आपको नहीं छोड़ेगी।”

प्रदीप कुमार तिर्की, और डीटीओ कार्यालय के कर्मी एवं पुलिस बल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी कठोर और कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में सड़क सुरक्षा का महाअभियान: 200 से अधिक चालकों पर कार्रवाई, ₹4.45 लाख का रिकॉर्ड चालान

0

जिलेभर में एक साथ चला जांच अभियान, स्कूली वाहनों और ओवरलोडिंग पर भी सख्ती

गुमला जिले में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि को रोकने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर सड़क सुरक्षा जांच अभियान चलाया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मां के निर्देश पर भरनो, सिसई, कामडारा, गुमला समेत जिले के कई थाना क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर एक साथ यह कार्रवाई की गई।

4.45 लाख का स्पॉट फाइन, 150 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई

जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह से ही प्रमुख चौराहों और थाना परिसरों में कड़ी जांच शुरू की। अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले 150 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और कुल ₹4,45,000 से अधिक का चालान वसूला गया।
डीटीओ ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराना अब अनिवार्य हो गया है।

स्कूल बसों पर प्रशासन की कड़ी नजर

अभियान के दौरान स्कूली वाहनों की विशेष जांच की गई।

  • राजश्री स्कूल और शैलपुत्री स्कूल में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाई गई और चालान काटा गया।
  • संत मैरी स्कूल, बसिया की बस पर भी नियम उल्लंघन पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई।

इसके अलावा, जूली बस और मंत्री बस में यात्रियों को छत पर बैठाकर ले जाने की पुष्टि होने पर दोनों पर तुरंत जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्य फोकस: हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड व दस्तावेज़

जांच के दौरान दोपहिया चालकों में हेलमेट और चारपहिया चालकों में सीट बेल्ट अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया गया।
साथ ही—

  • ट्रिपल राइडिंग
  • तेज गति
  • नशे में ड्राइविंग
  • बिना लाइसेंस
  • बिना इंश्योरेंस
  • बिना पीयूसी
    जैसे नियम उल्लंघन के मामलों में भी सख्त कार्रवाई की गई।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

डीटीओ ने चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व पर जागरूक करते हुए कहा—
“हेलमेट रहेगा साथ, जिंदगी भी साथ रहेगी। हेलमेट घर पर छोड़ेंगे, जिला प्रशासन आपको नहीं छोड़ेगी।”

अभियान में कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अभियान में गुमला जिला पुलिस उपाधीक्षक सुरेश प्रसाद यादव, भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, कामडारा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन, मोटर वाहन निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह और प्रदीप तिर्की समेत डीटीओ कार्यालय की टीम और पुलिस बल के कई अधिकारी शामिल रहे।

अधिकारियों ने साफ कहा है कि सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और भविष्य में भी ऐसे व्यापक अभियान जारी रहेंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सदर अस्पताल गुमला में साप्ताहिक निरीक्षण, अधिकारियों ने मरीजों से ली जानकारी

0

गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा गुमला विद्या भूषण कुमार द्वारा आज शुक्रवार को सदर अस्पताल गुमला का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में रोगी भर्ती वार्ड, किचन कक्ष, दवा वितरण कक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति तथा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। एक गंभीर रूप से बीमार मरीज, जो डायबिटिक अल्सर से पीड़ित है, से संबंधित मामले में उपाधीक्षक सदर अस्पताल से विस्तृत चर्चा की गई। उपाधीक्षक द्वारा बताया गया कि मरीज को यथासंभव बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर उच्च केंद्र के लिए रेफर किए जाने की संभावना भी है।

इसी क्रम में एक कन्वल्शन से पीड़ित महिला रोगी एवं 16 वर्षीय मधुमेह ग्रस्त किशोरी के इलाज की प्रगति पर भी विस्तृत जानकारी लेते हुए उपाधीक्षक से आवश्यक चिकित्सा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल किचन में स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में सड़क सुरक्षा का महाअभियान: 150 से अधिक चालकों पर कार्रवाई, ₹ 2.32 लाख का रिकॉर्ड चालान

0

जिले भर के थानों में एक साथ चला जांच अभियान, स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग और छत पर सवारी बैठाने के मामले में भी सख्त कार्रवाई

गुमला ः गुमला जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर लगाम कसने और यातायात नियमों के प्रति कड़ा अनुशासन लागू करने के उद्देश्य से, जिला प्रशासन ने आज एक अभूतपूर्व और सघन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित और जिला पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मा के कड़े निर्देशानुसार पर यह अभियान एक साथ भरनो थाना, सिसई थाना, कामडारा थाना, गुमला थाना सहित जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर चलाया गया।

डीटीओ के नेतृत्व में 2.32 लाख की वसूली

जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में डीटीओ टीम और पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई ने नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप मचा दिया। सुबह से ही थाना परिसरों और मुख्य चौराहों पर पुलिस की तैनाती देख वाहन चालकों के पास कोई बहाना नहीं चल पाया। इस व्यापक जांच के दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 150 से अधिक वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई, जिससे जिला प्रशासन ने कुल ₹2,32,000 से अधिक का रिकॉर्ड जुर्माना वसूला।

डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि इस पहल का प्राथमिक लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है, जिसके लिए लगातार नियमों को तोड़ने वाले चालकों पर लगाम कसना अब समय की मांग है।

स्कूल बसों पर प्रशासन की सख्ती: ओवरलोडिंग और जोखिम भरी यात्रा पर कार्रवाई

अभियान के दौरान प्रशासन ने स्कूली वाहनों पर विशेष सख्ती दिखाई। राजश्री स्कूल और शैल पुत्री स्कूल के प्रधानाध्यापकों को वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के मामले में फटकार लगाई गई और उन पर जुर्माना लगाया गया। इसी कड़ी में, संत मैरी स्कूल, बसिया की बस पर भी नियमों के उल्लंघन के कारण चालान काटा गया।

इसके अलावा, यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले परिवहन के तरीके पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। जूली नामक बस पर यात्रियों को बस की छत पर बैठाकर यात्रा कराने के कारण तुरंत कार्रवाई की गई और उस पर जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह से सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जाँच का मुख्य फोकस दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता और चार पहिया/मालवाहक वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट सुनिश्चित करने पर रहा। इसके अतिरिक्त, ट्रिपल राइडिंग, तेज गति, ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के मामले पकड़े गए, साथ ही अमान्य कागज़ात जैसे लाइसेंस, इंश्योरेंस और पीयूसी के बिना वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई।

‘हेलमेट घर पर छोड़ेंगे, प्रशासन आपको नहीं छोड़ेगी’

जुर्माना लगाने के साथ ही, अधिकारियों ने पकड़े गए लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने पर भी ज़ोर दिया। डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने व्यक्तिगत रूप से चालकों को लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के गंभीर परिणामों के बारे में समझाया। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “जान बचानी है तो सुधार जाएं, हेलमेट रहेगा साथ जिंदगी भी साथ रहेगी, हेलमेट घर पर छोड़ेंगे, जिला प्रशासन आपको नहीं छोड़ेगी।”

इस सघन जाँच अभियान में गुमला जिला पुलिस उपाधीक्षक सुरेश प्रसाद यादव, भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह और कामडारा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन, मोटर वाहन निरीक्षक गुमला रॉबिन अजय सिंह व प्रदीप तिर्की सहित डीटीओ कार्यालय के कर्मी और पुलिस बल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगेl

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

रायडीह थाना के अंतर्गत तुर्दूमा पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर ₹45,000 का जुर्माना, 32 से अधिक लोग पकड़े गए

0

​गुमला : – गुमला जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार, मोटर यान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह एवं प्रदीप कुमार तिर्की के द्वारा रायडीह के तुर्दूमा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एक सघन जाँच अभियान चलाया गया।
​अभियान का मुख्य फोकस
​इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना था। जाँच का मुख्य केंद्र निम्नलिखित उल्लंघनों पर रहा:
​दोपहिया वाहन: बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना और ‘ट्रिपल राइडिंग’ (एक बाइक पर तीन लोग) तेज रफ्तार से वाहन चलाना।
​अमान्य कागज़ात: ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट, और रोड टैक्स जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ों के बिना वाहन चलाना।
​ कड़ी कार्रवाई और जुर्माना
​इस अभियान के दौरान 30 से अधिक नियम तोड़ने वाले लोगों को पकड़ा गया।
​बिना वैध कागजात या अन्य उल्लंघनों के लिए कुल ₹44,000 (चौवालिस हजार) का जुर्माना वसूला गया।
​जागरूकता और चेतावनी
​मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह ने व्यक्तिगत रूप से चालकों को लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में समझाया और उन्हें यातायात नियमों के महत्व के बारे में जागरूक किया।
​अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
​यह अभियान गुमला जिले में सुरक्षित और अनुशासित सड़क परिवहन व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

0

गुमला : गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार चांदली में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गुमला अंतर्गत जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता द्वारा जिले में संचालित पेयजल आपूर्ति योजनाओं, हर घर नल से जल उपलब्ध कराने की दिशा में की जा रही प्रगति, RMS Mapping, जलापूर्ति योजनाओं के हस्तांतरण तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चल रहे निर्माण एवं क्रियान्वयन कार्यों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई।

उपायुक्त ने प्रखंडवार समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि नल-जल से कम अच्छादान वाले प्रखंडों में कार्य की गति में सुधार लाया जाए तथा जिन जलापूर्ति योजनाओं को प्रारंभ हुए पाँच वर्ष से अधिक समय हो चुका है या जिनमें तकनीकी खराबी है, उनके मरम्मत कार्यों को 15वें वित्त मद का उपयोग करते हुए शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि PVTG क्षेत्रों में निर्माणाधीन सभी जलापूर्ति योजनाओं को अविलंब पूरा किया जाए, ताकि उन क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का लाभ निर्बाध मिल सके।

घाघरा एवं डुमरी प्रखंडों में बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मति के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश भी दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की सफलता गाँव-गाँव तक स्वच्छ जल एवं स्वच्छता सुविधाओं के प्रभावी विस्तार पर निर्भर करती है, इसलिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गुमला के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं सभी कनीय अभियंता उपस्थित रहें l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर पहल

0

गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिले में दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदाय कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला वीबीडी सलाहकार शर्मिला शर्मा द्वारा आज विभिन्न प्रखंडों से आए दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद लाभुकों ने सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला वीबीडी सलाहकार ने बताया कि गुमला जिले में अब तक कुल 419 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रशासनिक प्राथमिकता के तहत फिलेरिया के कारण दिव्यांग हुए सभी व्यक्तियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं एवं लाभों का त्वरित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया से होने वाले दिव्यांगजनो को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार इनकी पहचान करते हुए दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

डायट गुमला द्वारा “बच्चों के सीखने की दिशा में प्रभावी विद्यालयी प्रक्रियाएं” विषय पर आधारित दो दिवसीय सेमिनार आरम्भ

0

गुमला : – गुमला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डायट, में “बच्चों के सीखने की दिशा में प्रभावी विद्यालयी प्रक्रियाएं” विषय पर आधारित प्रधान शिक्षक सेमिनार का दो दिवसीय कार्यक्रम आज से विधिवत आरम्भ हुआ। इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन डायट प्राचार्य एंव अन्य पैनलिस्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । डायट प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालयों में सीखने का वातावरण तभी प्रभावी बन सकता है, जब प्रधान शिक्षक नेतृत्व की भूमिका को गंभीरता से निभाएँ और शैक्षणिक प्रक्रियाओं को निरंतर सक्रिय रखें।

विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों के लिए आयोजित यह दो दिवसीय सेमिनार विद्यालयी प्रक्रियाओं को मजबूत करने के पाँच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर केंद्रित है जो निम्न है ।

1. प्रातःकालीन सभा के लिए नवाचार – सभा में बच्चों की सक्रिय भागीदारी, विषय-आधारित दैनिक गतिविधियाँ एवं सकारात्मक संदेश।

2. प्रिंट रिच वातावरण का उपयोग – दीवारों, कक्षा कोनों एवं विद्यालय परिसर में शिक्षण-संबंधी सामग्री का सुव्यवस्थित प्रदर्शन।

3. दीवार पत्रिका लेखन – भाषा कौशल, रचनात्मकता एवं बाल-भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में प्रभावी प्रयास।

4. रीडिंग कार्नर का सशक्त उपयोग – बच्चों में पठन आदत विकसित करने हेतु रोचक एवं आयु-उपयुक्त पुस्तकों की उपलब्धता।

5. विषय-कोनों का संचालन – गणित, भाषा, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के लिए गतिविधि-आधारित कोनों का निर्माण।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिक्षकों द्वारा प्रस्तुति सत्र रहा, जिसका नेतृत्व पैनलिस्ट प्रतिभागियों ने अपने विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारी प्रयासों—जैसे विषय कोनों का पुनर्गठन, मासिक दीवार पत्रिका संचालन, पढ़ने की गतिविधियाँ और साप्ताहिक थीम आधारित प्रार्थना सभा—को साझा किया।

मुख्य अतिथि श्री गुरु प्रसाद शर्मा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “लीडर्स जन्मजात पैदा नहीं होते बल्कि बनाए जाते हैं। बदलाव की शुरुआत स्वयं के भीतर से होती है।” उन्होंने ज़ोर दिया कि विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के उचित और सृजनात्मक उपयोग से छोटे-छोटे नवाचार भी बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

पैनलिस्ट ने कहा कि “बेहतर परिणाम के लिए शिक्षकों को रीडिंग कार्नर की किताबें स्वयं भी पढ़नी चाहिए, तभी बच्चे प्रेरित होते हैं। विद्यालय का सहयोगी वातावरण सीखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने शिक्षकों को पठन संस्कृति विकसित करने और विद्यालय को सीखने का केंद्र बनाने के लिए प्रेरित किया।

सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों में भागीदारी, पारस्परिक सीखने और सराहना की संस्कृति विकसित करने पर विशेष बल के साथ कहा गया कि जब शिक्षक एक-दूसरे से सीखते हैं और सकारात्मक कार्यों की सराहना होती है, तो विद्यालय में टीम भावना मजबूत होती है, जिसका सीधा असर बच्चों के सीखने पर पड़ता है।

डायट प्राचार्य ने दोनों पैनलिस्ट का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके विचार न केवल प्रेरणादायी हैं बल्कि विद्यालय स्तर पर परिवर्तन लाने के लिए अत्यंत व्यावहारिक भी हैं। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को दोनों दिन “पूरे प्रशिक्षण में पूर्ण गंभीरता और सक्रियता के साथ भाग लेने” का निर्देश दिया और कहा कि इस प्रशिक्षण का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब इसे विद्यालयों में लागू किया जाए।

डायट संकाय सदस्य के मंच संचालन एवं समन्वय में आयोजित इस सेमिनार में जिले के सभी प्रखंडों से लगभग 150 शिक्षक और प्रधानाध्यापक शामिल हुए। बड़ी संख्या में सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि जिले में शिक्षण-अधिगम सुधार के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ रही है। पूरे कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउडेशन सहित सभी रिसोर्स पर्सन का तकनीकी सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium