16.1 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 239

नियमों के उल्लंघन पर गुमला प्रशासन सख्त, ऑक्सब्रिज आर.पी. विद्यालय डुमरडीह पर प्राथमिकी दर्ज

0

गुमलाः ऑक्सब्रिज आर.पी. विद्यालय, डुमरडीह के एक छात्र के वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की घटना पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इसे गंभीर मामला माना। घटना के बाद की गई जांच में विद्यालय में कई अनियमितताएँ सामने आने पर उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने और आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा 24 नवंबर 2025 को विद्यालय की की गई जांच में कई चौंकाने वाली कमियाँ उजागर हुईं। विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 8 तक कुल 353 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अभिभावकों से नर्सरी से यूकेजी तक ₹550, कक्षा 1 से 4 तक ₹600 और कक्षा 5 से 8 तक ₹650 मासिक शुल्क वसूला जा रहा था, लेकिन इसके बदले किसी भी प्रकार की शुल्क रसीद उपलब्ध नहीं कराई जाती थी, जो स्पष्ट रूप से वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है।

विद्यालय द्वारा प्रस्तुत ट्रस्ट संबंधी दस्तावेजों में विद्यालय संचालन का कोई स्पष्ट विवरण नहीं मिला। विद्यालय के पास आय-व्यय से जुड़े किसी भी अभिलेख की उपलब्धता नहीं पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि विद्यालय के पास RTE Act के अनुरूप कोई वैध मान्यता नहीं है। झारखंड सरकार की गजट अधिसूचना संख्या 313 (14.05.2011) एवं अधिसूचना संख्या 629 (25.04.2019) के अनुसार निजी विद्यालयों के लिए पर्याप्त भूमि सहित RTE मानकों का अनुपालन अनिवार्य है, परंतु विद्यालय इन मानकों को पूरा करने में असफल पाया गया।

जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों एवं शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि विद्यालयों का चयन करते समय उनकी वैध मान्यता एवं विधिक स्थिति की जांच अवश्य करें।

गुमला जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे भी इस मामले में कठोर कदम उठाए जाएंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

भारत की जनगणना 2027 के पूर्व परीक्षण कार्य का गुमला में सफलतापूर्वक समापन

0

गुमलाः भारत की आगामी जनगणना–2027 की तैयारी के तहत गुमला जिला प्रशासन द्वारा संचालित पूर्व परीक्षण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस महत्वपूर्ण प्रारंभिक चरण के लिए गुमला प्रखंड के 20 ग्रामों का चयन किया गया था, जिनमें कुल 50 मकान अनुसूची ब्लॉक निर्धारित किए गए। मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित किया जाना निर्धारित था।

इस प्रक्रिया के लिए 30 प्रगणक और 8 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। इसके साथ ही जनगणना निदेशालय, झारखंड द्वारा फील्ड ट्रेनरों की तैनाती की गई, जो डिजिटल ऐप आधारित कार्यप्रणाली (DLM एवं HLO ऐप) के माध्यम से तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे थे। जनगणना निदेशालय के पदाधिकारी राजा शंकर ठाकुर, संजीव कुमार मांझी, आकाश वाजपेयी और ज्ञान द्वारा सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को डिजिटल तकनीक एवं प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्य पूर्ण होने के बाद चार्ज पदाधिकारी–सह–प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जनगणना पदाधिकारी गुमला अशोक कुमार चोपड़ा ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को कार्य विरमित कर दिया। साथ ही यह निर्देश भी दिया कि DLM एवं HLO ऐप को आगामी निर्देश तक अनइंस्टॉल नहीं किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर अद्यतन कार्यवाही आसानी से की जा सके।

इस पूर्व परीक्षण अभियान को सफल बनाने में जनगणना कोषांग के कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी गुमला एवं उनके कार्यालय के कर्मियों ने भी लगातार सहयोग प्रदान किया। साथ ही भारत सरकार के महानिबंधक कार्यालय से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों द्वारा पूरे कार्य का अवलोकन किया गया, जिससे प्रक्रिया की गुणवत्ता और भी सुनिश्चित हुई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सड़क सुरक्षा पर गुमला प्रशासन सख्त: 88 वाहनों पर कार्रवाई, ₹1.35 लाख जुर्माना वसूला

0

गुमलाः सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सोमवार को विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर मोटरयान निरीक्षक (MVI) प्रदीप कुमार तिर्की के नेतृत्व में यह अभियान रायडीह थाना क्षेत्र के पतराटोली में संचालित हुआ।

अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों पर बिना हेलमेट चलाने और ट्रिपल राइडिंग जैसे गंभीर नियम उल्लंघनों पर त्वरित कार्रवाई की गई। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, रोड टैक्स और पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) जैसे अनिवार्य दस्तावेजों की जांच की गई। दस्तावेजों के अभाव में पकड़े गए वाहनों पर तत्परता से दंडात्मक कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त, मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग तथा सड़क सुरक्षा के लिए खतरनाक प्रेशर हॉर्न और मल्टी-टोन हॉर्न के इस्तेमाल पर भी सख्ती दिखाई गई।

इस सघन जांच अभियान में कुल 88 वाहनों पर कार्रवाई की गई और कानूनी प्रावधानों के तहत ₹1,35,500/- (एक लाख पैंतीस हजार पांच सौ रुपये) का जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान नियम तोड़ने वालों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

जिला प्रशासन ने कहा कि सुरक्षित और अनुशासित यातायात प्रणाली स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और कठोर कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में मोटरसाइकिल चालकों के लिए सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान आयोजित

0

गुमलाः जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देश पर गुमला जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन को लेकर विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न थानों द्वारा बिना हेलमेट पकड़े गए मोटरसाइकिल चालकों को रोड सेफ्टी टीम द्वारा काउंसलिंग दी गई।

काउंसलिंग के दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। टीम ने बताया कि इन नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और चालक सहित अन्य लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक मंटू रवानी और रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट प्रणय कांशी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने गुमला जिले में छह नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति को दी मंजूरी

0

गुमला: गुमला झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने जिले के छह प्रखंडों में नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिले से भेजे गए प्रस्तावों पर अनुमोदन देते हुए नामों की घोषणा की है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि जिला संगठन की अनुशंसा पर निम्नलिखित व्यक्तियों को प्रखंड अध्यक्ष के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई है।जिनमे प्रमोद खलखो (चैनपुर), प्रदीप मिंज (डुमरी), जोय कुजूर (जारी), मुख्तार आलम (भरनो), निलेश उरांव (सिसई) और अदित भगत (घाघरा) शामिल है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संगठनात्मक दृष्टि से इन नियुक्तियों को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिससे जिले में पार्टी की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। प्रदेश कार्यालय की ओर से गुमला जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजनील तिग्गा से अनुरोध किया गया है कि वे उपरोक्त सभी प्रखंड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र निर्गत कर उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करने का अवसर प्रदान करें। ताकि संगठनात्मक कार्यों में गति लाई जा सके। इस पत्र की प्रतिलिपि जिला पर्यवेक्षक श्री बंधु तिर्की को भी प्रेषित की गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नए प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जनता से जुड़ाव के कार्यक्रमों को गति मिलेगी।इसकी जानकारी जिला अध्यछ राजनील तिग्गा ने दी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिन प्रत्याशियों के दो से अधिक बच्चे हैं और उनकी अंतिम संतान का जन्म 09 फरवरी 2013 के बाद हुआ हैं, वैसे प्रत्याशी भी नगर परिषद् का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.

0

गुमला : – नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना भले ही अब तक जारी नहीं हुई है। लेकिन चुनावी दंगल में भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशी सक्रिय हो गए है। हालांकि अब तक वार्ड वार आरक्षण रोस्टर जारी नहीं होने के कारण इस बात पर असमंजस है कि कौन वार्ड महिला, पुरूष अथवा दोनों के लिए आरक्षित होगा। इसलिए अभी तक खुलकर प्रत्याशी सामने नहीं आ रहे है। लेकिन अंदर ही अंदर अपनी तैयारी में लगे है। बदलाव होने पर कोई पति, पत्नी अथवा बेटे पर दांव खेलने को तैयार है।

परंतु महत्वपूर्ण बात यह है कि दो से अधिक संतान वाले व्यक्ति नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने जहां निकाय चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है, वहीं जिला प्रशासन को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया है। इसमें कहा गया कि जिन उम्मीदवारों के दो से अधिक बच्चे हैं और उनकी अंतिम संतान का जन्म 9 फरवरी 2013 के बाद हुआ है, वे निकाय चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने इसे लेकर निर्देश जारी किया है। यदि दो से अधिक संतान उक्त तिथि तक या उसके पूर्व थी और बाद में इसमें कोई वृद्धि नहीं हुई, तो वे चुनाव लड़ सकेंगे। इसके अलावा गोद ली गई संतान और जुड़वा संतान की संख्या को भी
कुल संतान में सम्मिलित किया जाएगा। उम्मीदवारों को दो से अधिक संतान नहीं होने का स्वघोषणा पत्र भरकर अपने नामांकन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। यदि कोई स्व घोषणा पत्र संलग्न नहीं करते है, तो निर्वाची पदाधिकारी द्वारा तत्काल प्रत्याशी को नोटिस जारी किया जाएगा। उसमें उल्लेखित होगा कि स्व घोषणा पत्र नामांकन के अंतिम दिन तक जमा कर दें अन्यथा नामांकन पत्र अवैध हो जाएगा और स्क्रूटनी की प्रकिया के दौरान उसे खारिज कर दिया जाएगा। वहीं शपथ पत्र तथा स्व घोषणा पत्र में गलत जानकारी देने पर भी नामांकन रद्द किया जाएगा। बकाया कर, शुल्क या किराया चुकाए बिना कोई भी व्यक्ति नामांकन दाखिल नहीं कर सकेंगे। नौ फरवरी 2013 से पूर्व लंबित राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज नहीं लगेगा। लेकिन मूल बकाया और सरल ब्याज का भुगतान अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को वर्ष 2024-25 तक कर का भुगतान करना अनिवार्य होगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

औरापाट के किसानों को मशरूम उत्पादन से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में, राज्य उद्यान विकास योजना के तहत जिले में किसानों को आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन, डुमरी प्रखंड स्थित PVTG ग्राम औरापाट में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, गुमला द्वारा की गई।

जिला उद्यान विभाग द्वारा उद्यान निदेशालय से इंपैनल्ड एजेंसी App Aggregate के सहयोग से मशरूम उत्पादन पर यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर औरापाट क्षेत्र के 20 किसानों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र एवं मशरूम उत्पादन किट वितरित किए गए। प्रत्येक किसान को कीट प्रबंधन हेतु हैंड स्प्रेयर भी प्रदान किया गया, जिससे वे व्यवहारिक रूप से उत्पादन कार्य को सुगमता से आगे बढ़ा सकें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आजीविका को मजबूत बनाने, आय बढ़ाने तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने दिशा में लगातार कार्यरत है। उन्होंने किसानों को प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को व्यावहारिक रूप से खेतों में लागू कर उत्पादन वृद्धि के लिए प्रेरित किया।

जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण के दौरान मशरूम की वैज्ञानिक खेती, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा विपणन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि किसान इस फसल को लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपना सकें।

इसके अतिरिक्त डुमरी प्रखंड के कुल 46 लाभुकों के बीच भी मशरूम उत्पादन किट का वितरण किया गया, जिसमें औरा पाट के 20 किसानों को विशेष रूप से शामिल किया गया। जिला प्रशासन द्वारा इस पहल को विस्तारित करते हुए और अधिक किसानों को लाभान्वित करने की दिशा में योजना जारी रहेगी।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

प्रेमिका के हत्यारे – प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा, ₹20,000 रूपया जुर्माना, जुर्माना नहीं देने पर तीन वर्ष की अतिरिक्त कारावास की सजा भगतनी होगी

0

गुमला : – गुमला व्योहार न्यायालय के एएसजे तीन भूपेश कुमार की अदालत ने गुमला थाना क्षेत्र के लठ्ठा गांव निवासी सुरज उरांव को अपनी प्रेमिका सुवंती कुमारी की हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

जुर्माना नहीं देने पर दोषी को तीन वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामले में सरकारी पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक सुधीर कुमार टोप्पो ने पैरवी की। यह घटना 13 अप्रैल 2022 की है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मृतका के बड़े भाई संजय उरांव ने बताया कि उसकी बहन सुवंती कुमारी और आरोपित सुरज उरांव आपस में प्रेम संबंध में थे और साथ में पति-पत्नी की तरह रहते थे।

घटना वाले दिन दोनों उसके घर बिशुनपुर आए और फिर

महुआ चुनने गए, इसी लौटने के क्रम में दोनों के बीच किसी बात

को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों नहाने के

लिए कुआं की ओर गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले

दिन 14 अप्रैल 2022 को सुवंती का शव गांव से कुछ

दूरी पर मिला। पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि सुरज उरांव ने ही प्रेमिका सुवंती कुमारी को रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या की थी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला का नव निर्मित कार्यालय का पूजन और उद्घाटन की तिथि तय !

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित होटल बिदेश के सभागार में जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा 01/12/2025 दिन सोमवार को भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय भवन का पूजन तय किया गया है, और आगामी 6 /12/2025 दिन शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के द्वारा कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया जाएगा, उक्त उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष द्वारा विभिन्न कार्यों हेतु टोली बनाई गई है, टोली के सदस्य अपने अपने विभाग के अनुसार कार्यों को पूर्ण करते हुए उद्घाटन और पूजन कार्यक्रम को संपन्न करेंगे, उन्होंने यह भी बताया की कार्यालय का पूजा अर्चना,मंत्रोचार और पूरे विधि विधान के द्वारा संपर्क कराया जाएगा , उक्त पूजन एंव उद्घाटन कार्यक्रम में समस्त गुमला वासियों को आमंत्रित किया गया है, उक्त बैठक में भाजपा के मुनेश्वर साहू ,निर्मल गोयल ,भूपन साहू ,अनूप चंद्र अधिकारी ,सबिन्द्र सिंह, यशवंत सिंह, दामोदर कसेरा, संदीप प्रसाद ,जगेश्वर सिंह ,बबलू वर्मा,पायल तिवारी ,गौरी कींडो ,गायत्री देवी ,अमरमणि उरांव ,मंगल सिंह भोक्ता ,विकास कुमार सिंह, भोला चौधरी ,दिलीप बड़ाईक , विजय शंकर दास, कौशलेंद्र जमुवार , बल्केश्वर सिंह, मनमोहन सिंह, शंभू सिंह, विपिन सिंह ,कुलदीप साहू ,जय साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में लघु सिंचाई, जल निकाय एवं स्प्रिंग्स गणना हेतु प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का सफल आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में जल संसाधनों की उपलब्धता एवं सिंचाई संरचनाओं के वैज्ञानिक प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज टाउन हॉल, गुमला में सप्तम लघु सिंचाई गणना, दूसरी जल निकाय गणना एवं प्रथम स्प्रिंग्स गणना हेतु प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन माइनर इरीगेशन कार्यपालक अभियंता रवि कुमार गुमला द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक मुख्य अतिथि के रूप में तथा डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपर समाहर्ता गुमला ने अपने संबोधन में कहा कि यह गणना केवल एक सांख्यिकीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसानों की आजीविका एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित एक राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य हेतु जल की उपलब्धता हमारे विकास का मूल आधार है, और इसी वैज्ञानिक सर्वे के माध्यम से जल स्रोतों की वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन संभव होगा, जिससे भविष्य की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

डीसीएलआर गुमला ने कहा कि सर्वेक्षण कार्य मोबाइल ऐप आधारित डिजिटल प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें सिंचाई संरचनाओं का भौतिक सत्यापन एवं डेटा संकलन पूरी गंभीरता एवं शुद्धता के साथ किया जाना आवश्यक है।

इस कार्यशाला में गुमला, घाघरा, भरनो, विशुनपुर, रायडीह, सिसई, बसिया, कमडारा, पालकोट, चैनपुर, अल्बर्ट एक्का (जारी) एवं डुमरी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्हें लघु सिंचाई संरचनाओं जैसे तालाब, जलाशय, चेक डैम, नलकूप, स्प्रिंग्स आदि की वास्तविक स्थिति, जलस्तर, उपयोगिता एवं अन्य महत्वपूर्ण मापदंडों के आधार पर सर्वेक्षण करने की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium