16.1 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 238

इंडिया की सबसे ‘कूल’ साझेदारी: पैनासोनिक ने “कैप्टन कूल” एम.एस. धोनी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

0

रांची, दिसंबर 2025 : पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया ने भारत के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटिंग आइकन और दुनिया भर में “कैप्टन कूल” के नाम से मशहूर “एमएस धोनी” को भारत में अपने एयर कंडीशनर पोर्टफोलियो के नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल किया है। धोनी निरंतरता, संयम और उच्च क्षमता वाले प्रदर्शन का उदाहरण देते हैं, ऐसे गुण जो अगली पीढ़ी के कूलिंग समाधानों की कप्तानी करने की पैनासोनिक की विरासत को प्रतिबिंबित करते हैं। दोनों कूल कैप्टेन का यह साथ पैनासोनिक के इन वादों को और मजबूत करेगा जिनमें भरोसा, आधुनिक टेक्नोलॉजी, भरोसेमंद गुणवत्ता, कम ऊर्जा में शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन कूलिंग और विश्वसनीय क्वालिटी शामिल है।

यह साझेदारी पैनासोनिक को भारत में शीर्ष एयर कंडीशनर ब्रांड बनने और करोड़ों भारतीय परिवारों के साथ कनेक्शन को मज़बूत करने के अपने विज़न को तेज़ कर रही है। धोनी के पैनासोनिक परिवार से जुड़ने से देशभर में उपभोक्ताओं के बीच ब्रांड की पहचान और जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा।

धोनी का स्वागत करते हुए तदाशी चिबा, एमडी और सीईओ, पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया ने कहा , “यह साझेदारी साझा मूल्यों का प्रतिबिंब है। पिछले 100 से अधिक वर्षों से पैनासोनिक वैश्विक स्तर पर विश्वसनीयता, नवाचार और सार्थक योगदान का प्रतीक रहा है, और हम इन्हीं मूल्यों को भारत में और मजबूत कर रहे हैं। धोनी का शांत नेतृत्व और भरोसेमंद प्रदर्शन इस भावना को दर्शाता है। धोनी सिर्फ स्टार पावर ही नहीं, बल्कि भारतीय उपभोक्ताओं से गहरा जुड़ाव भी लाते हैं। हम मिलकर भारत में पैनासोनिक की यात्रा का एक यादगार अध्याय लिखने की उम्मीद करते हैं।”

इस अवसर पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा , “हममें से कई लोगों के लिए भारत में बड़े होते समय पैनासोनिक सिर्फ एक जापानी ब्रांड नहीं था, बल्कि हमारे रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा था। यह परिचित, भरोसेमंद और भारतीय भावना से जुड़ा हुआ लगता था, क्योंकि यह हमारे घरों और यादों में मौजूद था। मेरे लिए यह साझेदारी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह साझा मूल्यों को दर्शाती है – विश्वास, विश्वसनीयता, समाज के प्रति योगदान और लगातार बेहतर बनने की इच्छा। मैं ऐसे ब्रांड से जुड़कर गर्व महसूस करता हूं जो नवाचार को अपनाता है और साथ ही विश्वास की अपनी बुनियादी सोच को बनाए रखता है।”

पैनासोनिक हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (एच.वी.ए.सी) के डायरेक्टर, हीरोकाज़ू कामोड़ा ने कहा , “धोनी टीमों, दर्शकों और परिवारों में भरोसा जगाते हैं। यह भावनात्मक जुड़ाव हमारे भारत में विस्तार के लिए अहम है। यह साझेदारी पैनासोनिक की कूलिंग श्रेणी की दीर्घकालिक विकास रणनीति के अनुरूप है, क्योंकि कंपनी ए.सी. उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है और वित्त वर्ष 2027 तक बिक्री को दोगुना करने की दिशा में काम कर रही है, जो एक मज़बूत ब्रांड मौजूदगी, स्थानीय नवाचार और मार्केट में गहरी पैठ से प्रेरित है।

पैनासोनिक का ए.सी. पोर्टफोलियो भारतीय जीवनशैली और बदलती जलवायु जरूरतों के अनुरूप विकसित किया गया है, जो प्रीमियम, ऊर्जा-कुशल और स्मार्ट कूलिंग अनुभव प्रदान करता है। पैनासोनिक के एयर कंडीशनर आज के भारतीय उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं, जहां वे आराम, दक्षता और आसान नियंत्रण की तलाश में रहते हैं। स्मार्ट और फ्यूचर-रेडी जीवनशैली पर ध्यान केंद्रित करते हुए, पैनासोनिक अपनी कूलिंग समाधानों की श्रृंखला को भारत की जीवनशैली आकांक्षाओं और जलवायु आवश्यकताओं के अनुरूप लगातार विकसित कर रहा है।

News – Ranu

राम भक्तों के लिए

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी

0

गुमला। सदर प्रखंड के टोटो थाना क्षेत्र स्थित नवाटोली ग्राम में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मृतका 39 वर्षीय सरोज उरांव अपने घर में खाना निकाल रही थी। इसी दौरान उसका मानसिक रूप से असामान्य पति संदीप उरांव घर से भागने लगा। पत्नी उसे आधे रास्ते से पकड़कर घर ले आई, जिसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

इसी बीच गुस्से में आए संदीप उरांव ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे सरोज उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत टोटो थाना पुलिस को खबर दी।

सूचना पर एसडीपीओ प्रसाद यादव, गुमला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली और टोटो थाना प्रभारी उदेश्वर कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और आरोपी पति को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच जारी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सेवा का अधिकार सप्ताह में गुमला प्रशासन की बड़ी सफलता: 50,620 में से 92.2% आवेदनों का त्वरित निस्तारण

0

गुमला। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में गुमला जिले में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पंचायत स्तर पर लगाई गई इन विशेष शिविरों का उद्देश्य झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 के तहत सरकारी सेवाओं को सरल, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना रहा।

जिलेभर में आयोजित शिविरों में जन-सहभागिता उल्लेखनीय रही। प्रशासनिक टीमों द्वारा त्वरित और पारदर्शी सेवा प्रदान किए जाने के चलते जिले में कुल 50,620 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 46,655 आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जा चुका है।
वर्तमान स्थिति इस प्रकार है—

  • 3,774 आवेदन लंबित

  • 168 आवेदन प्रक्रिया में

  • 30 आवेदन नियमानुसार अस्वीकृत
    इस प्रकार जिले की कुल निस्तारण दर 92.2% दर्ज हुई।


प्रखंडवार उपलब्धियाँ

  • चैनपुर: 1,684 में से 1,684 का पूर्ण निस्तारण

  • पालकोट: 3,065 में से 3,057 का निस्तारण

  • बसिया: 3,907 में से 3,894 का निष्पादन

  • नगर परिषद: 450 में से 442 का निष्पादन

  • डुमरी: 5,636 में से 5,396 का निष्पादन

  • भरनो: 3,331 में से 3,172 का निष्पादन

  • घाघरा: 5,936 में से 5,629 का निष्पादन

  • अल्बर्ट एक्का-जारि: 1,735 में से 1,608 का निष्पादन

  • गुमला: 7,946 में से 7,252 का निस्तारण

  • रायडीह: 1,481 में से 1,314 का निष्पादन

  • बिशुनपुर: 4,580 में से 4,037 का निष्पादन

  • कामडारा: 4,303 में से 3,670 का निष्पादन

  • सिसई: 6,575 में से 5,502 का निष्पादन


सेवावार उपलब्धियों का विवरण

  • अन्य लोककल्याणकारी योजनाएँ: 29,077 में से 25,946 का निष्पादन

  • आय प्रमाण पत्र: 3,092 में से सभी का निस्तारण

  • जाति प्रमाण पत्र: सभी 3,656 आवेदनों का त्वरित निष्पादन

  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र: 2,763 में से सभी का निस्तारण

  • जन्म प्रमाण पत्र: 963 में से 905 का निष्पादन

  • मृत्यु प्रमाण पत्र: 122 में से 118 का निस्तारण

  • नया राशन कार्ड: 3,139 में से 2,692 का निष्पादन

  • भूमि माप: 560 में से 481 का निस्तारण

  • भूमि धारण प्रमाण पत्र: 410 में से 334 का निस्तारण

  • दाखिल-खारिज वाद: 442 में से 336 का निस्तारण

  • वृद्ध पेंशन: 4,703 में से 4,662 का निष्पादन

  • विकलांग पेंशन: सभी 135 आवेदनों का निस्तारण

  • विधवा पेंशन: सभी 203 आवेदनों का निस्तारण

  • अन्य सेवाएँ (झारखंड राज्य सेवा अधिनियम 2011): 1,355 में से 1,332 का निष्पादन


उपायुक्त ने की सराहना

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सेवा का अधिकार सप्ताह को जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को अधिकार-आधारित सेवाएँ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सक्रिय योगदान की सराहना की और शेष आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गुमला जिला प्रशासन ने कहा कि वह भविष्य में भी जन-सेवा को और प्रभावी तथा व्यापक बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है, ताकि सरकारी सेवाओं की पहुँच हर नागरिक तक आसानी से सुनिश्चित हो सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जमशेदपुर में आयोजित झारखंड राज्य हैंडलूम एक्सपो में आदिवासी महिलाओं भागीदारी

0

गुमला : – गुमला जिला की महिला उद्यमियों एवं एफपीओ सदस्यों द्वारा 01 से 14 दिसंबर तक जमशेदपुर में आयोजित झारखंड राज्य हैंडलूम एक्सपो में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया जा रहा है।

एक्सपो में जिले में उत्पादित पलाश खाद्य उत्पाद, JOHAR रागी उत्पाद, कस्तूरी मक्का उत्पाद, जीरा फूल चावल, किशोरी सेनेटरी पैड पहल सहित मंदर क्षेत्र के उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य बिक्री के साथ-साथ B2B स्तर पर व्यापारिक अवसरों का विस्तार सुनिश्चित करना है।

यह अवसर गुमला जिले की महिला उद्यमिता एवं स्थानीय उत्पादों को राज्य स्तरीय मंच पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ,एक कार में सवार एक युवती सहित चार लोग गिरफ्तार,भेजे गए जेल

0

गुमला : – गुमला जिला पुलिस कप्तान एसपी हरिश बिन जमां के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत बिशनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक कार में सवार चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं, एचडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया की एक गुप्त सूचना के आधार पर बिशनपुर में एक कार को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार से 85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत 4 लाख 60 हजार रुपए आंकी जा रही है, उक्त संबंध में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें डीएसपी रोड निवासी 22 वर्षीय शिवा कुमार साहू, राजा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय रोजामत अंसारी, मुरली बगीचा निवासी 22 वर्षीय दीपक चिक बड़ाईक और कोरबा, छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय वर्षा रानी भगत शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर और न्यायिक हिरासत में लेते हुए गुमला जेल भेज दिया गया है।

सभी डाल्टेनगंज से ब्राउन शुगर खरीदकर गुमला आ रहे थे

पुलिस ने उक्त आरोपियों के पास से 85 ग्राम ब्राउन शुगर केअलावा चार मोबाइल फोन, 61 हजार रुपए नगद और कार जब्त की है। एसडीपीओ ने बताया कि ये सभी डाल्टेनगंज से ब्राउन शुगर खरीदकर गुमला आ रहे थे। उक्त ब्राउन शुगर तस्करी के उद्देश्य से उक्त कार में शादी का स्टिकर लगाकर गुमला आ रहे थे, ताकि पुलिस को उनपर शक न हो।

यह ब्राउन शुगर गुमला के विभिन्न इलाकों में बेचने के लिए लाई जा रही थी, तभी बिशनपुर थाना पुलिस ने उन्हें घेरकर समय पर दबोचने में सफल रही l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, उप विकास आयुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएँ

0

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला समाहरणालय चांदली, गुमला में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और दूर-दराज़ ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएँ एवं आवेदन उप विकास आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।

जन शिकायत निवारण दिवस में विभिन्न प्रकार की समस्याएँ दर्ज हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • भूमि विवाद, म्यूटेशन और राजस्व संबंधी प्रकरण
  • पेंशन से जुड़े मामले
  • प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य लाभुक योजनाओं से संबंधित आवेदन
  • श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मुद्दे
  • धोखाधड़ी एवं पारिवारिक विवाद
  • पैन, राशन कार्ड और आधार लिंकिंग से जुड़ी समस्याएँ
  • स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अवरोध और सुविधा उपलब्धता से संबंधित आवेदन

उप विकास आयुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों का त्वरित एवं पारदर्शी निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गंभीर और लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा समाधान प्रक्रिया में संवेदनशीलता और जवाबदेही का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशील रवैया अपनाते हुए आम नागरिकों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराएं, ताकि जन शिकायत निवारण दिवस का मुख्य उद्देश्य—नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी और त्वरित समाधान—सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिले के सभी PDS दुकानों में लगेगा आयुष्मान कार्ड शिविर, 1 से 20 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

0

गुमला। उपायुक्त गुमला के निर्देश पर आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान को और व्यापक बनाया जा रहा है। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी पात्र परिवार इलाज के अभाव में परेशान न हो।

जिले में कुल लगभग 8.8 लाख राशन कार्डधारी परिवार हैं, जिनमें से अब तक करीब 4.9 लाख परिवारों का ही आयुष्मान कार्ड बन पाया है। शेष सभी लाभुकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का यह अधिकार दिलाने के लिए 1 दिसंबर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी पीडीएस दुकानों में विशेष आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इससे पहले भी एक सप्ताह का कैंप आयोजित कर छूटे हुए लाभुकों के आयुष्मान कार्ड पीडीएस दुकानों पर ही बनाए गए थे। शत-प्रतिशत परिवारों को योजना से आच्छादित करने के लक्ष्य से पुनः शिविर लगाया जा रहा है।

राशन वितरण के दौरान ही कार्ड निर्माण की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को अतिरिक्त यात्रा न करनी पड़े। प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए हर सक्रिय पीडीएस डीलर के साथ एक-एक VLE को टैग किया गया है।

प्रखण्ड स्तर पर बीडीओ और पंचायत सचिव को अभियान के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला स्तर पर सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (NHM गुमला) को प्रगति की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे अभियान की मॉनिटरिंग उप विकास आयुक्त द्वारा की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा, “एक भी योग्य परिवार बिना आयुष्मान कार्ड के न रहे।” इसी लक्ष्य को लेकर यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

प्रशासन ने सभी लाभुकों से अपील की है कि वे राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी पीडीएस दुकान पर लगाए जा रहे शिविर में पहुँचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा कवच—आयुष्मान कार्ड—का लाभ अवश्य लें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ,एक कार में सवार एक युवती सहित चार लोग गिरफ्तार,भेजे गए जेल

0

गुमला : – गुमला जिला पुलिस कप्तान एसपी हरिश बिन जमां के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत बिशनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक कार में सवार चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं, एचडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया की एक गुप्त सूचना के आधार पर बिशनपुर में एक कार को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार से 85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत 4 लाख 60 हजार रुपए आंकी जा रही है, उक्त संबंध में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें डीएसपी रोड निवासी 22 वर्षीय शिवा कुमार साहू, राजा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय रोजामत अंसारी, मुरली बगीचा निवासी 22 वर्षीय दीपक चिक बड़ाईक और कोरबा, छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय वर्षा रानी भगत शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर और न्यायिक हिरासत में लेते हुए गुमला जेल भेज दिया गया है।

सभी डाल्टेनगंज से ब्राउन शुगर खरीदकर गुमला आ रहे थे

पुलिस ने उक्त आरोपियों के पास से 85 ग्राम ब्राउन शुगर केअलावा चार मोबाइल फोन, 61 हजार रुपए नगद और कार जब्त की है। एसडीपीओ ने बताया कि ये सभी डाल्टेनगंज से ब्राउन शुगर खरीदकर गुमला आ रहे थे। उक्त ब्राउन शुगर तस्करी के उद्देश्य से उक्त कार में शादी का स्टिकर लगाकर गुमला आ रहे थे, ताकि पुलिस को उनपर शक न हो।

यह ब्राउन शुगर गुमला के विभिन्न इलाकों में बेचने के लिए लाई जा रही थी, तभी बिशनपुर थाना पुलिस ने उन्हें घेरकर समय पर दबोचने में सफल रही l

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने बाबूलाल मेहता

0

देहरादून/हजारीबागः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 71वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भव्य रूप से आयोजित किया गया। देशभर से हजारों युवाओं की उपस्थिति वाले इस तीन दिवसीय अधिवेशन (28–30 नवंबर) का उद्घाटन इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ, एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अधिवेशन स्थल पर ‘बिरसा मुंडा नगर’ बसाया गया, जहाँ देशभर से पहुँचे युवाओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विचार-सत्र आयोजित किए गए। एबीवीपी के शिल्पकार यशवंतराव केलकर के जीवन पर आधारित “यशवंत@100” पुस्तक का लोकार्पण प्रो. रघुराज किशोर तिवारी, डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही एवं केंद्रीय सचिवालय सचिव देवानंद त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।

अधिवेशन के दौरान बिरसा मुंडा नगर से एक ऐतिहासिक और भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। शोभायात्रा का समाज के विभिन्न संगठनों ने कई स्थानों पर स्वागत किया। “भगवान बिरसा मुंडा की जय”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” जैसे नारों से गूँजते हुए शोभायात्रा का समापन खुले अधिवेशन के साथ हुआ, जहाँ राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय मंत्री कु. शालिनी वर्मा, राहुल राणा सहित कई छात्र नेताओं ने युवाओं को संबोधित किया।

अधिवेशन के अंतिम दिन ‘प्रा. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार 2025’ स्माइल रोटी बैंक फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री कृष्ण पाण्डेय को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया गया। बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन, निरसहाय मनोरोगियों की सेवा तथा कारागार बंदियों के पुनर्वास में उनके कार्यों को विशेष रूप से सराहा गया।

इसके पश्चात नवीन दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें झारखंड के कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण भूमिका दी गई। हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी बाबूलाल मेहता को एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस उपलब्धि पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनोज, जिला प्रमुख डॉ. देवेंद्र, नगर अध्यक्ष प्रो. रंजन, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार चौबे, पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष रितेश यादव, नगर मंत्री साहिल सिंह, प्रभात कुमार, पूर्व नगर मंत्री यशवंत कुमार, इकाई अध्यक्ष संतोष सिंह, विवेक यादव, पवन मेहता, कुणाल राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय: गीता महोत्सव पर राजनीति विज्ञान विभाग में संगोष्ठी आयोजित

0

हजारीबागः विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सोमवार को गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “श्रीमद् भागवद् गीता: राजनीति विज्ञान का आधार पुस्तक” रखा गया। यह आयोजन नई शिक्षा नीति 2020 में उल्लिखित भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।

मुख्य अतिथि एवं विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गोकुल नारायण दास ने श्रीमद् भगवद् गीता और राजनीति विज्ञान के बीच गहरे संबंधों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने महाभारत और गीता के कई प्रसंगों का उल्लेख करते हुए बताया कि आधुनिक राजनीति विज्ञान की अनेक जटिल समस्याओं का समाधान गीता में उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गीता न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शिका है, बल्कि नेतृत्व, कर्तव्य, निर्णय क्षमता और नीति-नैतिकता पर भी महत्वपूर्ण शिक्षाएँ प्रदान करती है।

विभागीय प्राध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार ने गीता के 18 अध्यायों और 700 श्लोकों की संरचना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कई श्लोकों का पाठ करते हुए उनके अर्थों की व्याख्या की। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून से गीता का संबंध जोड़ते हुए बताया कि महाभारत काल में भी युद्ध के नियम तथा आचार संहिता विद्यमान थे, जैसे—निहत्थे पर वार न करना इत्यादि।

विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने कहा कि अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण द्वारा गीता का दिव्य उपदेश दिया गया था। उन्होंने महाभारत को न्याय बनाम अन्याय के मध्य हुए धर्मयुद्ध की संज्ञा दी और कहा कि गीता मानव को न्याय, सच्चाई और कर्तव्य के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अजय बहादुर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी में विभाग के शोधार्थी तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium