16.1 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 237

राज्य के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में प्री-बोर्ड I परीक्षाएँ शुरू; पहले दिन 13,436 छात्र-छात्राएँ शामिल

0

झारखंड के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में दसवीं और बारहवीं की प्री-बोर्ड I परीक्षाएँ सोमवार से आरम्भ हुईं। आगामी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के पूर्व विद्यार्थियों की तैयारी परखने हेतु आयोजित इस परीक्षा में पहले ही दिन 13,436 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करायी। कुल मिलाकर 98 प्रतिशत छात्र-छात्राएँ परीक्षा में सम्मिलित हुए।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) की देखरेख में आयोजित ये परीक्षाएँ कक्षा 10 के लिए 76 विद्यालयों तथा कक्षा 12 के लिए 71 विद्यालयों में संपन्न हुईं।


सीबीएसई निर्देशों के पूर्ण अनुपालन पर ज़ोर

कदाचार रोकने और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीबीएसई की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का कठोरता से पालन सुनिश्चित किया गया।
मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक, सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था तथा पेयजल की उपलब्धता जैसे सभी प्रावधानों पर विशेष ध्यान दिया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक ने औचक निरीक्षण करते हुए परीक्षा की तैयारी, उपस्थिति रजिस्टर और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जेईपीसी ने निर्देश दिया है कि राज्यस्तरीय अधिकारी 2 दिसंबर को भी औचक निरीक्षण करेंगे।


पहले दिन हुई इन विषयों की परीक्षा

  • कक्षा 10: विज्ञान (086)

  • कक्षा 12: भौतिकी (042), भूगोल (029), व्यवसाय अध्ययन (054)

प्री-बोर्ड I के लिए जेईपीसी ने कक्षा 10 हेतु 7 विषयों तथा कक्षा 12 के लिए 17 विषयों के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए हैं।
विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।


राज्य में पहली बार जारी हुआ डिजिटल रिपोर्ट कार्ड

राज्य के सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित कर डिजिटल रिपोर्ट कार्ड जारी किए गए। यह पहली बार है जब सरकारी स्कूलों में डिजिटल रिपोर्ट कार्ड जारी किए गए हैं।
इन रिपोर्ट कार्डों में समेटिव असेसमेंट-1 में प्राप्त अंकों का विवरण शामिल है। विद्यार्थी इन्हें ई-विद्यावाहिनी पोर्टल के माध्यम से किसी भी समय देख सकेंगे।

राम भक्तों के लिए

टैली सॉल्यूशंस ने रांची के टैक्स विशेषज्ञों को एमएसएमई के डिजिटल परिवर्तन में योगदान के लिए किया सम्मानित

0

टैली के ‘टैक्स एंड अकाउंटिंग टाइटन्स’ कार्यक्रम में 21 विजेताओं को सम्मानित किया गया, जो एमएसएमई के डिजिटल विकास में टैक्स समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है

रांची, दिसंबर 2025 : भारत की अग्रणी बिज़नेस ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर कंपनी टैली सॉल्यूशंस ने रांची के टैक्स और अकाउंटिंग पेशेवरों को माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज में तकनीक अपनाने को बढ़ावा देने और लेखांकन व अनुपालन प्रक्रियाओं को सरल बनाने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।

जीएसटी प्रैक्टिशनर्स, अकाउंटेंट्स, टैक्स एडवोकेट्स और अन्य विशेषज्ञों के उत्कृष्ट कार्य को मान्यता देते हुए टैली सॉल्यूशंस ने विशेष रूप से ‘टैक्स एंड अकाउंटिंग टाइटन्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर तीन श्रेणियों में 21 उत्कृष्ट पेशेवरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक टैक्स पेशेवर शामिल हुए, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में समर्पण और पेशेवर प्रतिबद्धता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस पहल के अंतर्गत सम्मान तीन श्रेणियों में प्रदान किए गए। ‘अकाउंटिंग मेस्ट्रो’ श्रेणी के तहत उन अनुभवी पेशेवरों को सम्मानित किया गया जिन्होंने पिछले 15 वर्षों से एमएसएमई का निरंतर समर्थन किया है। ‘इमर्जिंग स्टार’ श्रेणी में उन नए युग के जीएसटीपी को मान्यता मिली जिनका अनुभव पांच वर्ष से कम है और जिन्होंने बाज़ार की आवश्यकताओं को समझकर ग्राहकों को समाधान प्रदान किए। वहीं ‘टेक इनोवेटर’ श्रेणी में उन पेशेवरों को सम्मानित किया गया जिन्होंने आधुनिक तकनीकी समाधान अपनाकर बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए।

विजेताओं को सम्मानित करते समय कार्यक्रम में एडवोकेट संदीप गडोडिया- फेफ़ेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी सदस्य, एडवोकेट सुभ्रत दास गुप्ता- झारखंड इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के वाइस-प्रेसिडेंट और एडवोकेट ज्योति पोद्दार- टैक्स बार एसोसिएशन की पूर्व सचिव उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम ने यह रेखांकित किया कि रांची के टैक्स और अकाउंटिंग पेशेवर एमएसएमई क्षेत्र में लेखांकन और कराधान प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं। इन विशेषज्ञों ने डिजिटल टूल्स और तकनीकी समाधानों का उपयोग करके प्रक्रियाओं को सरल, सटीक और अधिक तेज बनाया है। टैली सॉल्यूशंस का विशेष ‘टैक्स एंड अकाउंटिंग टाइटन्स’ कार्यक्रम इसी समर्पण और सतत प्रयासों को सम्मान देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इस पहल पर अपने विचार साझा करते हुए अर्चन मुखर्जी, जनरल मैनेजर- ईस्ट ज़ोन, टैली सॉल्यूशंस ने कहा, “हमें रांची के टैक्स और अकाउंटिंग समुदाय के उल्लेखनीय योगदान का जश्न मनाते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। तकनीक अपनाने की उनकी प्रतिबद्धता ने एमएसएमई को चुनौतियों को पार करने और आज के निरंतर बदलते व्यापारिक वातावरण में सफल होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ‘टैक्स एंड अकाउंटिंग टाइटन्स’ पहल के माध्यम से, हम केवल व्यक्तिगत उत्कृष्टता का सम्मान नहीं करते, बल्कि उस सामूहिक योगदान को भी मान्यता देते हैं, जो उद्योग में प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। हम मिलकर ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहाँ तकनीक का उपयोग सभी व्यवसायों के लिए सतत विकास और अनुपालन सुनिश्चित करे।”

रांची के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई ) शहर की विविध और तेजी से बढ़ती आर्थिक आधारशिला हैं, जो झारखंड के औद्योगिक और उद्यमशील परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शहर की आर्थिक संरचना में विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, हस्तशिल्प और उभरता हुआ प्रौद्योगिकी क्षेत्र शामिल है, जो इसकी विकसित होती आर्थिक क्षमता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

News – Ranu

राम भक्तों के लिए

गुमला में स्कूल वाहन जाँच अभियान: दो गाड़ियाँ जब्त, अभिभावकों और प्रिंसिपल पर गिरी गाज!

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां * के संयुक्त निर्देश पर, गुमला में बुधवार को नोटरेडेम स्कूल और शिशु मंदिर स्कूल के पास स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ एक सघन जाँच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) के नेतृत्व में चले इस कठोर अभियान में जिला शिक्षा अधीक्षक और मोटर यान निरीक्षक भी शामिल रहे।

इस दौरान बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ और नियमों के उल्लंघन को लेकर कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिसके बाद प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जाँच अभियान की मुख्य बातें और अनियमितताएँ

टेंपो और ऑटो रहे नदारद
जाँच की खबर मिलते ही दर्जनों टेंपो और ऑटो चालक डर के मारे बच्चों को स्कूल ले जाने नहीं आए। बच्चों को टेंपो चालकों का इंतजार करते देखा गया, जिससे अभिभावकों में हड़कंप मच गया।

अभिभावकों की भागा-दौड़ी: बच्चों को घर पहुँचाने के लिए अभिभावक विभिन्न स्थानों से अपना काम छोड़कर स्कूल पहुँचे।

डीटीओ की सख्ती: जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ने बिना हेलमेट बच्चों को लेने आए कई अभिभावकों की फोटो और वीडियो भी संरक्षित करवा ली और स्पष्ट चेतावनी दी कि जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट पहनें, क्योंकि सिर की कीमत अनमोल है।

जब्ती: जाँच के दौरान गाड़ियाँ भी जब्त की गईं, जिनमें से एक ओमनी वैन थी। जब्त वाहनों के पास लाइसेंस, बीमा, परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस, टैक्स, और पॉल्यूशन जैसे आवश्यक दस्तावेज फेल पाए गए।

मान्यता रद्द की चेतावनी: जिला शिक्षा अधीक्षक ने प्रिंसिपल से नाराजगी जताते हुए स्कूल प्रबंधन के कागजात माँगे और स्कूल की मान्यता रद्द करने तक की चेतावनी दी।

DTO का कड़ा संदेश और नए निर्देश

जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए सभी स्कूल प्रबंधनों और वाहन चालकों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं:
1. वाहन नंबर प्लेट :- स्कूल वाहनों के लिए कमर्शियल नंबर (पीला नंबर प्लेट) अनिवार्य है। सभी को 1 हफ्ते में यह सुधार कर लेना होगा।

2. क्षमता का पालन :- वाहन की सीट पर जितनी संख्या लिखी है, उतने ही सवारी लेकर चलना होगा। ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगीl

3. स्कूल परमिशन :- सभी गाड़ी चालकों को स्कूल प्रबंधन से परमिशन लेटर और ऑथोराइजेशन लेटर लेना अनिवार्य है।

4. दस्तावेज :- परिचालन केवल लाइसेंस, बीमा, और परमिट के साथ ही हो पाएगा।

5. बच्चों की सुरक्षा :- बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

6. आचरण प्रमाण पत्र: सभी स्कूल बच्चों को ले कर चल रहे वाहनों को चालकों को आचरण प्रमाण पत्र भी लेना अनिवार्य होगा ।

स्कूल प्रबंधन का आरोप

स्कूल प्रबंधन ने जाँच के दौरान बचाव करते हुए कहा कि अक्सर अभिभावक ही अपने बच्चों को ओवरलोड करके भेजने के लिए चालकों पर दबाव बनाते हैं। यह “लटक लटक कर दो पैसे बचाने” की मानसिकता के कारण किया जाता है।

DTO ने स्पष्ट किया कि थोड़े से पैसे बचाने की मानसिकता के कारण स्कूल प्रबंधन कमर्शियल वाहन इस्तेमाल नहीं करना चाहता, जबकि कमर्शियल नंबर पर दुर्घटना होने पर बीमा मिलना आसान होता है, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

अधिकारी जो अभियान में रहे मौजूद:
यह सघन जाँच अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें जिला शिक्षा अधीक्षक, मोटर यान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह और प्रदीप तिर्की भी शामिल थे। जिला शिक्षा अधीक्षक ने भी प्रिंसिपल और प्रबंधन पर लापरवाही के लिए कड़ी नाराजगी जताई।

कड़ी चेतावनी: डीटीओ ने कहा है कि बिना कागजात के पकड़े गए ऑटो/वाहनों पर नियम संगत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में अनुमंडल पदाधिकारी ने सब्ज़ी विक्रेताओं के साथ बैठक की, वेंडिंग ज़ोन तक बंद मार्ग खोलने का निर्देश

0

गुमला अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को टंगरा बाज़ार वेंडिंग ज़ोन से जुड़े मुद्दों पर सब्जी विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विक्रेताओं की समस्याओं, शहर की यातायात सुगमता और बाज़ार व्यवस्था को लेकर विस्तृत विमर्श किया गया।


जशपुर रोड की ओर बंद मार्ग खोलने का निर्देश

विक्रेताओं ने वेंडिंग ज़ोन में दो संचालित मार्गों के अतिरिक्त जशपुर रोड की ओर स्थित तीसरे बंद मार्ग को खोलने का अनुरोध किया। अनुमंडल पदाधिकारी ने जांच के उपरांत उक्त मार्ग को खोलने का निर्देश दिया, ताकि विक्रेताओं और उपभोक्ताओं दोनों को आवागमन में सुविधा मिले।


वेंडिंग ज़ोन में ही दुकान लगाने का सख्त निर्देश

बैठक में वेंडिंग कमेटी ने आश्वस्त किया कि सभी पंजीकृत विक्रेता वेंडिंग ज़ोन में ही दुकान लगाएंगे। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि यदि कोई विक्रेता निर्धारित क्षेत्र के बाहर दुकान लगाता है, तो प्रशासन सब्ज़ी ज़ब्त करने और जुर्माना लगाने के लिए स्वतंत्र होगा।


बिखरे विक्रेताओं का स्थानांतरण और दुकान विस्तार पर सहमति

जो विक्रेता वेंडिंग ज़ोन के बाहर अनियमित रूप से सब्ज़ी बेचते हैं, उन्हें तुरंत ज़ोन में स्थानांतरित होने का निर्देश दिया गया। दुकान विस्तार पर भी चर्चा हुई, जिसमें सर्वेक्षण करने के बाद विस्तारीकरण करने पर सहमति बनी।


सामाजिक संगठनों को जोड़ेगा प्रशासन

अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, रेड क्रॉस सोसाइटी आदि संगठनों के साथ बैठक कर आम नागरिकों को प्रेरित किया जाए कि वे सब्ज़ी की खरीदारी वेंडिंग ज़ोन से ही करें। इससे जाम की समस्या कम होगी और शहर अधिक सुव्यवस्थित दिखाई देगा।


उपस्थित सदस्य

बैठक में नगर परिषद के प्रशासक, परिषद कर्मी और वेंडिंग समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग और तंबाकू निषेध टीम की संयुक्त कार्रवाई

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में , जिले में खाद्य सुरक्षा एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े मानकों को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से आज खाद्य सुरक्षा विभाग गुमला तथा तंबाकू निषेध टीम द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। यह विशेष कार्रवाई खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी तथा तंबाकू निषेध पदाधिकारी के नेतृत्व में की गई।

टीम ने सबसे पहले सदर अस्पताल गुमला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल के रसोईघर की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, खाद्य सामग्री की ताज़गी तथा किचन में अपनाए जा रहे हाइजीन मानकों की जांच की।
किचन स्टाफ से भोजन बनाने की प्रक्रिया, उपयोग किए जाने वाले पानी की गुणवत्ता, तापमान नियंत्रण तथा एप्रन–ग्लव्स जैसे स्वच्छता उपकरणों के उपयोग के बारे में जानकारी ली गई।

वहीं निरीक्षण टीम ने अस्पताल प्रबंधन को रसोईघर की स्वच्छता और भंडारण प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

संयुक्त टीम ने निरीक्षण क्रम में एमटीसी (कुपोषण उपचार केंद्र) का भी दौरा किया। यहाँ बच्चों को दिए जा रहे सप्लिमेंटरी फूड, दूध, रेडी-टू-यूज़, तेल, डालिया का रखरखाव की व्यवस्था का परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान निम्न सुधार बिंदु जोड़कर निर्देशित किए गए:

भोजन एवं सप्लिमेंट सामग्रियों का सही तापमान पर सुरक्षित भंडारण

बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की नियमित गुणवत्ता जाँच

बच्चों को भोजन परोसने में हाइजीनिक प्रैक्टिस को और सख्ती से लागू करने की सलाह

कार्रवाई के अंत में अधिकारियों ने कहा कि जिले में खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और तंबाकू निषेध कानूनों के पालन को और अधिक मजबूत करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। साथ ही, आम जनता से अपील की गई कि वे स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन के प्रति जागरूक रहें और किसी भी तरह की अनियमितता दिखने पर (फूड कनेक्ट एप) के द्वारा शिकायत अनिवार्य रूप से दर्ज करें। जिसके आधार पर विभाग द्वारा कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अनक्लेम्ड डिपॉजिट के निस्तारण हेतु विशेष शिविर 5 दिसंबर को गुमला में आयोजित होगा

0

भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के निर्देश के तहत गुमला जिला प्रशासन द्वारा 5 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को अनक्लेम्ड डिपॉजिट से संबंधित जागरूकता और निस्तारण हेतु एक जिला स्तरीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 11:30 बजे नगर भवन, गुमला में शुरू होगा और इसका उद्घाटन उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित करेंगी।


बैंक प्रतिनिधि देंगे विस्तृत मार्गदर्शन

जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और वे लोगों को निष्क्रिय या अनक्लेम्ड बैंक खाते, सावधि जमा (FD), पीपीएफ तथा अन्य निष्क्रिय वित्तीय योजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही, इन खातों से धनराशि प्राप्त करने की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई जाएगी।


उद्देश्य: जागरूकता और निष्क्रिय जमा का निस्तारण

अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि कई लोगों की जमा राशियां वर्षों से उनके या मृतक परिजनों के खातों में निष्क्रिय पड़ी हैं, जिनके संबंध में लोग अनभिज्ञ रहते हैं। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे अपने पुराने बैंक खातों, जमा योजनाओं या मृत परिजनों के खातों से संबंधित दस्तावेज लेकर शिविर में आएं।


पारदर्शिता और वित्तीय प्रणाली में सुधार की दिशा में कदम

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविर बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ निष्क्रिय धन को पुनः सक्रिय वित्तीय तंत्र में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे नागरिकों की पूंजी सुरक्षित रूप से उनके पास लौट सकेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला प्रशासन ने धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया सुदृढ़ करने हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया

0

गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग द्वारा बुधवार को जिला समाहरणालय के सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान अधिप्राप्ति योजना से जुड़े सभी हितधारकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी अधिप्राप्ति सत्र को सुचारू, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाना है।


किसान पंजीयन और लैम्पस निगरानी पर विशेष बल

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंडों में अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक लैम्पस केंद्र पर सरकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति अनिवार्य रूप से की जाए। अधिप्राप्ति से जुड़े दस्तावेजीकरण, सत्यापन, परिवहन और भंडारण संबंधी दिशानिर्देशों को भी विस्तारपूर्वक समझाया गया।


भुगतान प्रणाली में बड़ा सुधार

प्रशिक्षण में बताया गया कि पहले किसानों को धान का भुगतान दो किस्तों में दिया जाता था। किसानों के हित में इसमें महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए अब धान जमा करने के सात दिनों के भीतर पूरी राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में एकमुश्त जमा की जाएगी।
इसके अतिरिक्त गुणवत्ता मापदंडों और निगरानी प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की भी जानकारी दी गई।


जिले भर के अधिकारी और मिल संचालक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीसीओ, एजीएम, लैम्पस प्रबंधक, वीएलडब्ल्यू तथा जिले के सभी राइस मिल संचालक उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण जिला स्तर पर प्रशासनिक और मैदानी इकाइयों को आगामी अधिप्राप्ति सत्र के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई गई

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नगर भवन, गुमला में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित थीं। उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक ललन कुमार रजक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिवस हमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान व्यवहार और उनके सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा एवं उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ क्रियान्वित कर रही है, जिसका लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुँच सके, यह जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न कैंपों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की जांच उपरांत दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए जा रहे हैं, जिससे दिव्यांगजन विभिन्न शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग शब्द का प्रचलन इसलिए किया गया कि समाज यह समझ सके कि शारीरिक अक्षमता किसी व्यक्ति की क्षमता को कम नहीं करती, बल्कि हर व्यक्ति में एक दिव्य शक्ति निहित रहती है। आत्मविश्वास और स्वाभिमान यदि कायम रहे तो किसी भी प्रकार की चुनौती व्यक्ति को उसके लक्ष्य से पीछे नहीं कर सकती। उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों की जानकारी रखें तथा उन्हें पाने के लिए निसंकोच प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने यह भी बताया कि सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित दिव्यांगों के लिए विशेष चेयर की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी, जिससे दैनिक गतिविधियों में उन्हें सुविधा मिल सके।

उन्होंने दिव्यांगजनों को यह भरोसा भी दिलाया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे उनके कार्यालय नंबर पर व्हाट्सएप अथवा वॉयस मैसेज के माध्यम से अपनी बात रख सकते हैं। समाहरणालय आने की आवश्यकता नहीं होगी, उनकी समस्या का समाधान प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब व्यक्ति स्वयं को दया का पात्र मानने लगता है, तब दुनिया भी उसे उसी नजर से देखती है। आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने पर समाज स्वयं प्रेरित होकर सहयोग के लिए तैयार रहता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी ने कहा कि यह जिला प्रशासन का संकल्प है कि कोई भी दिव्यांगजन किसी भी कारणवश पीछे न छूटे। उन्होंने कहा कि पेंशन, प्रमाण पत्र और आवश्यक यंत्र एवं उपकरणों की उपलब्धता दिव्यांगजनों तक सुगमता से पहुंचे, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा और सकारात्मक सोच के साथ गुमला ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड का नाम गौरवान्वित करने की क्षमता रखते हैं।

कार्यक्रम के दौरान 14 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए जिनमें व्हीलचेयर, ब्रेल लिपि सामग्री, हियरिंग किट आदि शामिल थे। साथ ही 4 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा 4 लाभुकों को दिव्यांग पेंशन प्रमाण पत्र मंच से प्रदान किए गए।

दिव्यांग विद्यालयों में आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के विजेता 28 दिव्यांग बच्चों को भी मंच से सम्मानित किया गया। रस्साकस्सी, चम्मच दौड़, चित्रकला, जलेबी रेस तथा म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान तिर्री स्थित मूक-बधिर एवं स्पास्टिक आवासीय विद्यालय के बच्चों ने नृत्य, संगीत और अपनी विशेष कला का प्रदर्शन प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शा दिया कि प्रतिभा शारीरिक सीमाओं की मोहताज नहीं होती और दृढ़ इच्छा शक्ति वह शक्ति है जो हर चुनौती को छोटा कर देती है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला भाजपा द्वारा शहीद परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दी श्रद्धांजलि

0

गुमला : – गुमला के धरती के लाल, मां भारती के वीर सपूत ,लांस नायक परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के पुण्यतिथि के अवसर पर गुमला भाजपा परिवार के द्वारा स्थानीय परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम गुमला के प्रांगण में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एंव श्रद्धा सुमन अर्पित की गई, उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल एंव संचालन जिला महामंत्री यशवंत सिंह, रामावतार भगत ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहु जी, पूर्व अध्यक्ष सविंदर सिंह, भूपन साहू,कोषाध्यक्ष निर्मल गोयल,विनोद कुमार एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटेलाल उरांव युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप प्रसाद महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी किंडो नगर अध्यक्ष बबलू वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास सिंह,बल्केश्वर सिंह,राजेश सिंह, सुजीत नंद, श्याम सुंदर साहू, किशोर मिश्रा ,विजय शंकर दास, गौरी किंडों, पायल तिवारी, कौशलेंद्र जमुआर, लक्ष्मीकांत बड़ाईक, जयंत प्रसाद, हरिहर कुमार, गीता मिश्रा,रेखा सिंह,मीणा सिंह भूतपूर्व सैनिक राजू सिंह आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला प्रशासन. एंव समस्त जिलेवासियों की ओर से शहीद परमवीर अल्बर्ट एक्का को विनम्र श्रद्धांजलि एंव शत् शत् नमन

0

शहीद परमवीर अल्बर्ट एक्का की शहादत दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित

गुमला : – 03 दिसम्बर 1971 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का के शहादत दिवस के अवसर पर बुधवार को उनके पैतृक गांव जारी में कार्यक्रम का आयोजन कर सादगीपूर्ण तरीके से उन्हें नमन किया गया।

साथ ही साथ इस अवसर पर गुमला जिला मुख्यालय स्थित अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, गुमला के समीप स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता, LRDC, DTO, DPRO, SDPO, BDO, CO सहित जिले के कई पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्पण कर शत्-शत् नमन एंव श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “अल्बर्ट एक्का का बलिदान झारखंड और गुमला ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम सभी को शहीदों के आदर्शों और देशभक्ति की भावना से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

इस दौरान सभी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते शहीद अल्बर्ट एक्का के बलिदानों को स्मरण किया।

ज्ञात हो कि 03 दिसम्बर 1971 के युद्ध में अल्बर्ट एक्का ने पाकिस्तान की मोर्चेबंदी को ध्वस्त करते हुए, उन्होंने अपने भारत माता की आन – बान – शान और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की सम्मान में असाधारण वीरता एंव अदम्य और अद्भुत साहस का परिचय देते उन्होंने शहादत और वीरगति को प्राप्त किये । उनके शौर्य के चलते भारत को युद्ध में निर्णायक बढ़त मिली। इसी दौरान 03 दिसंबर 1971 को दुश्मनों से लड़ते हुए वे शहीद हो गए।

गुमला जिला प्रशासन एवं समस्त जिलेवासियों की ओर से शहीद अल्बर्ट एक्का को विनम्र श्रद्धांजलि।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium