17.1 C
Ranchi
Monday, November 16, 2026
Advertisement
Home Blog Page 244

थ्रेसर मशीन में हाथ फंसने से 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, रांची रिम्स रेफर

0

गुमला। गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित सुरसांग गांव में धान मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें थ्रेसर मशीन में हाथ फंस जाने से 26 वर्षीय निरास लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आज धान काटने के क्रम में तब हुई जब अचानक उसका हाथ चल रही थ्रेसर मशीन में फंस गया।

अचानक चीखने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत मशीन को बंद किया। गंभीर रूप से घायल निरास लकड़ा को ग्रामीणों ने तुरंत रायडीह उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया।

सदर अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि युवक की हालत बेहद गंभीर है। बेहतर उपचार की आवश्यकता को देखते हुए उसे रांची रिम्स (RIMS) रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि धान कटाई के मौसम में ऐसे हादसे अक्सर असावधानी या मशीन के चलते समय पास जाने के कारण होते हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

निदेशक, राज्य बाल संरक्षण संस्था एवं यूनिसेफ़ टीम द्वारा संप्रेक्षण गृह और बालिका गृह का निरीक्षण

0

गुमला। झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था के निदेशक विजय कुमार सिन्हा तथा यूनिसेफ़ की कंसल्टेंट देविका रानी साहू ने सोमवार को गुमला जिले में संचालित संप्रेक्षण गृह और बालिका गृह का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता का विस्तृत मूल्यांकन किया।

अधिकारियों ने बच्चों से सीधे बातचीत कर उनकी स्थिति, आवश्यकताओं और दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। टीम ने मौके पर मौजूद सहायक निदेशक और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान निदेशक द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इस क्रम में स्पॉन्सरशिप योजना, आफ्टर केयर, फोस्टर केयर, चाइल्ड हेल्पलाइन सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। विशेष रूप से स्पॉन्सरशिप योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण टीम ने बाल देखरेख संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों की देखभाल व्यवस्था और व्यवस्थापन पर संतोष व्यक्त किया।

इस दौरान सहायक निदेशक ललन कुमार रजक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अमर कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

घाघरा प्रखंड के अरंगी क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण पर संयुक्त छापामारी, लगभग 6,000 घनफीट बालू जप्त

0

गुमला। जिला प्रशासन की टास्क फोर्स ने रविवार की सुबह घाघरा प्रखंड के अरंगी क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध खनन विरोधी अभियान के तहत किया गया।

पूर्वाह्न 11 बजे की गई इस छापामारी में अंचल अधिकारी घाघरा, गुमला वन प्रमंडल के वन परिसर पदाधिकारी और खनन निरीक्षक गुमला की संयुक्त टीम शामिल थी। टीम ने मौजा अरंगी में वन भूमि से सटे एक प्लॉट पर लगभग 6,000 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू पाया, जिसे मौके पर जप्त कर लिया गया।

जांच में पाया गया कि यह भंडारण बिना किसी वैध अनुज्ञप्ति या बंदोबस्ती के किया जा रहा था, जो पूरी तरह अवैध है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि यह अवैध गतिविधि संजय उरांव, अनिल उरांव, अनिल उरांव और दिनेश गोप द्वारा संचालित की जा रही थी।

प्रशासनिक टीम ने अवैध उत्खनन और भंडारण को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि इससे सरकारी राजस्व की हानि के साथ-साथ राष्ट्रीय संपत्ति का क्षरण भी हो रहा है। यह कृत्य खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, झारखंड लघु खनिज नियमावली, 2004 तथा Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules, 2017 का स्पष्ट उल्लंघन है। साथ ही वन भूमि का उपयोग किए जाने पर यह कार्य भारतीय वन अधिनियम के विपरीत भी पाया गया।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने निर्देश दिया है कि इस अवैध गतिविधि में शामिल सभी व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित अधिनियमों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन और अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय स्कूली खो-खो प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

0

24 जिलों के 1,728 बालक–बालिका खिलाड़ी ले रहे भाग

रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ आज रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगाँव स्थित प्रैक्टिस ग्राउंड में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

इस राज्य स्तरीय आयोजन में झारखंड के सभी 24 जिलों से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 1,728 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालयों के उत्कृष्ट खिलाड़ी चयनित होकर पहुंचे हैं।

मैदान में खिलाड़ियों की फुर्ती, जोश और खेल के प्रति समर्पण देखते ही बन रहा था। कई नन्हे खिलाड़ी पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, जिससे उनके उत्साह और ऊर्जा में विशेष चमक दिखी।

यह प्रतियोगिता 22 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जा रही है।


पहले दिन के परिणाम

अंडर–14 बालिका वर्ग

  • लोहरदगा ने हजारीबाग को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

  • गिरिडीह ने जामताड़ा को पराजित किया

  • बोकारो ने धनबाद को हराया

  • रामगढ़ ने पश्चिम सिंहभूम को हराकर अगला चरण हासिल किया

अंडर–14 बालक वर्ग

  • देवघर ने लोहरदगा को पराजित किया

  • सरायकेला ने गढ़वा को हराया

  • साहिबगंज ने गोड्डा को पराजित किया

  • गिरिडीह को लातेहार के विरुद्ध वॉकओवर मिला

  • दुमका ने जामताड़ा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

अंडर–17 बालिका वर्ग

  • पलामू ने गोड्डा को पराजित किया

  • रामगढ़ ने रांची को हराया

  • चतरा ने साहिबगंज को पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया

अंडर–17 बालक वर्ग

  • पाकुड़ ने सरायकेला को हराया

  • धनबाद ने देवघर को पराजित किया

  • गढ़वा ने लातेहार को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

अंडर–19 बालिका वर्ग

  • रांची ने साहिबगंज को हराया

  • खूंटी ने सरायकेला को पराजित किया

  • लोहरदगा ने पूर्वी सिंहभूम को हराकर अगला राउंड हासिल किया

अंडर–19 बालक वर्ग

  • गुमला ने बोकारो को हराया

  • देवघर ने पाकुड़ को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया


प्रतियोगिता का माहौल

पहला दिन रोमांचक मुकाबलों, कड़ी प्रतिस्पर्धा और बेहतरीन खेल भावना से भरपूर रहा। खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन में आगामी मैचों को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता राज्य के स्कूली खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

राम भक्तों के लिए

आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” शिविर जनसेवा के सीधे लाभ का माध्यय : कल्पना सोरेन

0

गिरिडीह (कमलनयन) : आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम अर्न्तगत “सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत सदर प्रखण्ड के बेरदुंगा में आयोजित शिविर में रविवार झारखंड मुक्ति मोर्चा की केन्द्रीय नेत्री विधायक, श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन एवं उपायुक्त,  रामनिवास यादव द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विधायक,  एवं उपायुक्त ने शिविर की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए आवेदन काउंटर, संबंधित विभागों के स्टॉल, शिविर में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं, आवेदन की प्रक्रिया, आमजनों की सहभागिता एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आनेवाले लाभार्थियों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को सरकारी सेवाएं उनके द्वार तक उपलब्ध कराने का माध्यम है ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से प्रदान करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कई आवेदनों का मौके पर ही हुआ निष्पादन 

शिविर में जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य बीमा, श्रम विभाग की योजनाओं सहित विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए, जिनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन भी किया गया।

उपायुक्त ने लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी शिविर में उपस्थित होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतों का निवारण, लंबित मामलों का निष्पादन तथा आवश्यक सेवाओं का त्वरित लाभ लोगों तक पहुँचाया जा रहा है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी जरूरतमंद व्यक्ति शिविर में उपस्थित होकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया कि उन्हें जो भी समस्याएँ हो रही हैं, उन्हें जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि संबंधित मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान किया जा सके। जिला प्रशासन आम नागरिकों की सुविधा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और “सेवा का अधिकार सप्ताह” इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।

राम भक्तों के लिए

दिल्ली के अटल कैंटीन मे मिलेगा 5 रुपये मे खाना

0

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आधिकारिक रूप से ‘अटल कैंटीन’ परियोजना की नींव रख दी है। यह ₹100 करोड़ की पहल राजधानी में मजदूरों और निम्न-आय वर्ग के लोगों को मात्र ₹5 में ताज़ा, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए तैयार की गई है।

पहले चरण में 100 अटल कैंटीनें 25 दिसंबर (सुशासन दिवस) तक शुरू हो जाएंगी। प्रशासन इन कैंटीनों को विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले मज़दूर क्षेत्रों और औद्योगिक क्लस्टर्स में स्थापित कर रहा है। मेन्यू में दाल-चावल, रोटी जैसे पौष्टिक और सरल व्यंजन शामिल होंगे, जो सीधे असंगठित स्ट्रीट फूड सेक्टर की कीमतों को चुनौती देंगे।

हालाँकि इसे कल्याणकारी योजना के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, इसके संचालन का ढांचा तमिलनाडु की प्रसिद्ध ‘अम्मा कैंटीन’ मॉडल जैसा है। सप्लाई चेन का मानकीकरण और संभवतः केंद्रीकृत किचन (जिन्हें बड़े NGO या B2B फूड-टेक कंपनियाँ संचालित कर सकती हैं) इस मॉडल का प्रमुख हिस्सा होंगे। यदि एक थाली का उत्पादन लागत ₹25 है और उसे ₹5 में बेचा जा रहा है, तो सरकार हर भोजन पर ₹20 की अप्रत्यक्ष “वेतन सब्सिडी” दे रही है—खासकर गिग वर्कर्स, मज़दूरों और प्रवासी कामगारों के लिए।

स्टार्टअप और गिग-इकोनॉमी—जैसे कि Zomato, Swiggy, Zepto—के लिए यह छिपा हुआ इंफ़्रास्ट्रक्चर बूस्टर साबित हो सकता है। भोजन की कम लागत से कम आय वाले कर्मचारियों की जेब में अधिक बचत होगी, जिससे प्लेटफॉर्म पर वेतन बढ़ोतरी का दबाव भी कम हो सकता है।

हालांकि, इसकी दीर्घकालिक सफलता यूनिट इकॉनॉमिक्स पर निर्भर करेगी। हर थाली पर ₹20 का नुकसान सहते हुए गुणवत्ता बनाए रखना तभी संभव है जब संचालन अत्यधिक कुशल हो—वरना यह योजना भी उन राज्यों की तरह वित्तीय बोझ का शिकार हो सकती है जहाँ ऐसी परियोजनाएँ टिक नहीं पाईं।


राम भक्तों के लिए

18 हाथियों के झुण्ड एकाएक उग्र हो उठा और एक वृद्ध व्यक्ति को अपने सूड से पटक पटककर और अपने पैरों से कुचल कुचलकर मौत के घाट उतार दिया

0

गुमला ःः गुमला जिला अन्तर्गत स्थित भरनो प्रखण्ड के ग्रामीणों को जिसका डर और भय था, अतत: वही हुआ, भरनो प्रखण्ड स्थित जतरगडी, नदीटोली में उक्त हाथियों के झुंड को देखने गए मोरगाँव निवासी 55 वर्षीय ललकू उरांव नामक एक वृद्ध व्यक्ति को उक्त हाथियों के झुंड ने मार डाला, जिला वन विभाग की अर्कमन्यता और कार्यशिथिलता के कारण 18 हाथियों के झुण्ड ने एकाएक आक्रोशित होकर एक व्योवृद्धि व्यक्ति ललकू उराँव को सूंड से पटक पटक कर और पैरा से कुचल कुचलकर मार डाला, उक्त 18 हाँथियों के झुण्ड को भगाने की माँग और मुवावजा की माँग कर रहे हैं, ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का यह झुंड गुरुवार रात्रि में ही सुपा गांव के पास पहुंच चुका था। फिलहाल उक्त सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को सुरक्षित क्षेत्र में मोड़ने के उद्देश्य से उनकी निगरानी कर रही है।
साथ ही साथ उन्होंने भी उक्त हाथियों के एकाएक उग्र होने पर जान-माल के नुकसान होने की बातो से वह इंकार नहीं कर रहे हैं,

गुमला जिला प्रशासन, एंव संबंधित वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में जंगली हाथियों के करीब न जाएं और उनके साथ छेड़छाड़ न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि हाथी के उग्र होने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है। वन विभाग ने हाथी द्वारा किए गए किसी भी नुकसान की भरपाई का आश्वासन भी दिया है, फिलहाल उक्त हाथियों का झुंड मोरगांव मैदान के पीछे एक पथरीले इलाके में डेरा डाले हुए हैं और आसपास के क्षेत्रों में भरमनशील हैं, और धान कटाई का समय होने के कारण क्षेत्र के किसान विशेष रूप से चिंतित हैं। वर्तमान में हाथियों का झुंड मोरगांव मैदान के पीछे एक पथरीले इलाके में डेरा डाले हुए है, जहां उन्हें देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े हैं। स्कूली बच्चे भी स्कूल छोड़कर हाथी देखने पहुंचते हैं , बताया जाता हैं की पिछले वर्ष भी भरनो प्रखंड में हाथियों का झुंड आया था

भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पिछले वर्ष भी भरनो प्रखंड में हाथियों का झुंड आया था और काफी उत्पात मचाया था, जिससे खेतों की फसलों के साथ-साथ जान-माल का भी नुकसान हुआ था। इस बार भी ऐसी आशंका से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय जंगली हाथी अधिक उग्र होते हैं और तेजी से विचरण करते हैं। उन्होंने वन विभाग की टीम से साथ रहने और ग्रामीणों को पटाखे और टॉर्च वितरित करने की अपील की, ताकि रात में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्हें रात कैसे कटेगी, इसकी चिंता सता रही है।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

एबीवीपी का भगवान बिरसा ज्ञान पुरस्कार समारोह सम्पन्न:

0

जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ था प्रतियोगिता!

कुल 1200 विद्यार्थियों ने लिया था भाग:-

आज दिनांक 22:11:2025 को मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के विवेकानंद सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ! समारोह का उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री श्री निलेश गिरिराज कटारे जी, अभाविप के प्रांत उपाध्यक्ष प्रो मनोज कुमार, अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य नवलेश सिंह, मार्खम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह, अभाविप के पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष डॉ शत्रुघ्न पांडे, नगर मंत्री साहिल कुमार, अभाविप कार्यकर्ता तनु श्री ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया! कार्यक्रम में मंच संचालन विभाग संयोजक बाबूलाल मेहता ने किया! ज्ञात हो कि अभाविप द्वारा आयोजित इस ज्ञान प्रतियोगिता में कुल 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया था! कार्यक्रम को मुख्य वक्ता डॉ शत्रुघ्न पांडे ने संबोधित करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के जीवन वृतांत को रखा साथ हीं उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा उलगुलान आंदोलन,अंग्रेजों और ईसाई मिशनरियों के खिलाफ किए गए आंदोलन को विस्तार पूर्वक रखा साथ हीं सभी छात्र – छात्राओं को उनके जीवनी का अध्ययन करने एवं जीवन में किए गए संघर्षों का अध्ययन करने का आग्रह किया! साथ हीं उनके जीवन चरित्र को आत्मसात करने का आग्रह किया!
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि अभाविप भगवान बिरसा मुंडा के संदेशों को अभाविप समाज के एक -एक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहा है,भगवान बिरसा के 150वीं जयंती के अवसर पर अभाविप राज्य भर के जिला केंद्रों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, खेल- कूद, संगोष्ठी, सेमिनार, बिरसा संदेश यात्रा जैसे अनेकों कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है! कार्यक्रम में अतिथियों के संबोधन के उपरांत प्रतियोगिता में भाग लिए प्रतिभागियों के परीक्षाफल का घोषणा किया गया जो इस प्रकार है!

ग्रुप A ,कक्षा आठवीं से एग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र:-

प्रथम पुरस्कार: कनक ज्योति
द्वितीय पुरस्कार: सिमा कुमारी
तृतीय पुरस्कार:-शंकर कुमार

ग्रुप B,कक्षा 12वीं से स्नाकोत्तर तक के विद्यार्थियों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र
प्रथम पुरस्कार: रिशु राज
द्वितीय पुरस्कार: रवी रंजन कुमार
तृतीय पुरस्कार: अरुण कुमार यादव!

दोनों ग्रुप A एवं ग्रुप B के प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 ₹ का नगद पुरस्कार, मोमेंटो, पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया गया! इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार दोनों ग्रुप के विद्यार्थी को 3100₹ का नगद पुरस्कार, मोमेंटो, पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया गया! साथ हीं तृतीय पुरस्कार के रूप में दोनों ग्रुप के विद्यार्थी को 2100 ₹ का नगद पुरस्कार, मोमेंटो, पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया!

साथ हीं दोनों ग्रुप के प्रतिभागियों में 25-25 विद्यार्थियों को जिनका उत्कृष्ट प्रदर्शन था उनको मेडल एवं पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया! इसके साथ -साथ कार्यक्रम में शामिल कुल 1200 विद्यार्थियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया गया! अंत में नगर मंत्री साहिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम विधिवत समापन की घोषणा करते हुए सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना की!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रितेश यादव,रंजीत पांडे, प्रभात कुमार, विवेक यादव, पवन कुमार, कुणाल सिंह, संतोष सिंह, परी सिंह, मोंटी, करण, आकाश, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे

न्यूज – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

भरनो क्षेत्र में जंगली हाथियों की सक्रियता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला द्वारा निषेधाज्ञा लागू

0

गुमला : – गुमला जिला अन्तर्गत स्थित भरनो थाना क्षेत्र के मौजा सुपा, मलगो, मोरगांव, बुढ़ीपाट तथा सुकुरहुटु में लगभग 18 जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। थाना प्रभारी, भरनो एवं अंचल अधिकारी, भरनो द्वारा संयुक्त रूप से प्राप्त सूचना के अनुसार मानवीय बस्तियों के निकट हाथियों की गतिविधि से जन-धन की हानि की आशंका व्यक्त की गई है, जिससे ग्रामीणों में भय का वातावरण उत्पन्न हो रहा है।

परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए जंगली हाथियों से संभावित क्षति की रोकथाम एवं ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी।

इन विवेचित तथ्यों के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला राजीव नीरज द्वारा आज दिनांक से 05 दिसंबर 2025 के मध्याह्न 6:00 बजे तक भरनो थाना क्षेत्र के प्रभावित ग्रामों में निम्नलिखित निषेधाज्ञाएँ लागू किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं-

निषेधाज्ञा के प्रावधान

  1. प्रभावित क्षेत्रों में जहाँ जंगली हाथियों का झुंड सक्रिय हो, वहाँ 5 या उससे अधिक व्यक्तियों का एक साथ किसी भी प्रकार से एकत्रित होना प्रतिबंधित रहेगा। आम रास्ते को किसी मांग को लेकर अवरुद्ध करना भी वर्जित रहेगा।
    यह प्रतिबंध कर्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मियों, बाजार–हाट/मेला में उपस्थित लोगों, पूजा-अर्चना, शादी-विवाह में आमंत्रित व्यक्तियों एवं शव यात्रा पर लागू नहीं होगा।
  2. निषिद्ध क्षेत्र में अनुज्ञप्त हथियारों को धारण करने पर रोक रहेगी। किसी भी प्रकार के घातक हथियार, अग्नेयास्त्र या विस्फोटक पदार्थ को लाना–ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
    (वृद्ध एवं अपंग व्यक्तियों की छड़ी, नेपाली समुदाय की 6 इंच की खुखरी, सिख समुदाय का कृपाण तथा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के हथियार इसमें शामिल नहीं हैं।)
    साथ ही, एक साथ 3 से अधिक वाहनों (सरकारी/पुलिस वाहनों को छोड़कर) के परिचालन पर भी रोक रहेगी।
  3. निषिद्ध क्षेत्र में किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए पूर्वानुमति लेना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें एवं जंगली हाथियों की गतिविधि संबंधित सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जा सके।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां द्वारा गठित छापामारी दल द्वारा आठ स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0

गुमला : – गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां के निर्देश पर गुमला सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली के नेतृत्व में दिनांक 21/2211, 2025 की रात्रि स्थायी वारंटी के विरुद्ध एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमे पुअनि उदधश्वर पाल, क्रमशः सअनि सुनील कुमार, गफ्फार अंसारी, अम्पा हेम्ब्रम, और शस्त्र पुलिस बल के जवान सभी गुमला सदर थाना द्वारा समय पर सफल छापामारी कर आठ स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया जो इस प्रकार हैं पुलिस अधीक्षक महोदय गुमला के निर्देशानुसार, थाना प्रभारी गुमला के नेतृत्व में दिनांक-21/22.11. 2025 की रात्रि में स्थायी वारंटी के विरूध एक छापामारी दल का गठन कर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया जिसमें निग्न स्थायी वारंटियों को गिरफतार किया गयाः-

  1. गुमला थाना काण्ड संख्या-92/2011, धारा-387/452/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के 10 (दस) साल से फिरार अभियुक्त फागुणा सांव उप करीब 35 वर्ष पे० घुड़ा उरांव सा०-चारकाटांगर जामटोली, थाना जिला-गुमला को विधिवद्ध गिल्यतार किया गया है।
  2. एस०पी०टी० सी०आई०-20/2001 धारा-33/66A 1.F Act के 16 (सोलह) साल से फिरार अभियुक्त सुखनाथ महतो उम्र करीय 58 वर्ष पे०-स्व० अकलु महतो (ससुर स्य० मतलु कुम्हार) सा०-चारकाटांगर, थाना जिला-गुगला को विधियः गिरवार किया गया है।
  3. जी०आर०-268/1996 धारा-46-4/360/41 गा०द०वि० के 22 (बाईस) साल से फिरार अभियुक्त मुनु मियां उर्फ समीम अंसारी उम्र करीब 42 वर्ष पे०-अली अंसारी उर्फ अली बक्स अंसारी सा० अम्बुआ, थाना जिला-गुमला को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
  4. एस०टी०-158/2009 धारा-341/323/324/326/307/34भा०द०वि० के 13 (तेरह) साल से फिरार अभियुक्त असरिता देवी माथि उच्चंद सा०-डेवडीह, थाना जिला-गुमला को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
  5. गुमला थाना काण्ड संख्या-146/2014, चारा-341/324/307/354/34 भा०द०वि० एवं 3 (X). (XI) SC/ST Act. के 01 (एक) साल से फिरार अभियुक्त कलान खान पे० ईस्लाम खान सा० सीसी, थाना जिला-गुमला को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
  6. गुमला थाना काण्ड संख्या-224/2007 धारा 376 भा०द०वि० के 12 (बारह) साल से फिरार अभियुक्त अमृत उरांव पे०-डीगु उरांव सा०-डेवाडीह पतराटाली, थाना जिला-गुमला को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
  7. गुमला थाना काण्ड संख्या-268/2000, धारा-302/201/1208/34 भा०द०वि० के 21 (ईक्कीस) साल से फिरार अभियुक्त सुधु उरांव ५०-लोहरा उरांव उर्फ लदिरा उरांव सा० फोरी धुर्वा टोली, थाना जिला-गुमला को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
  8. सी० 11-31/1997 धारा-427 भा०व०वि० के 18 (अटठारह) साल से फिरार अभियुक्त महली उरांव पति-अडिग उरांव सा०-फोरी, थाना-जिला-गुमला को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

छापामारी दल के सदस्य

  1. महेन्द्र कुमार करमाली, पुनि सह लामा प्रभारी, गुमला थाना।
  2. पु०अ०नि० उद्देश्वर पाल, मला
  3. स०अ०नि० सुनील कुमार, गुमला थाना।
  4. स०अ०नि० गफ्फार असारी, गुमला थথা।
  5. स०अ०नि० अम्पा हेम्ब्रम, गुमला थाना एवं सशस्त्र बल ।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium