17.1 C
Ranchi
Monday, November 16, 2026
Advertisement
Home Blog Page 246

झारखंड में टीचर नीड असेसमेंट परीक्षा संपन्न: तीन दिनों में 1,05,994 शिक्षक शामिल, गिरिडीह और बोकारो में सबसे अधिक भागीदारी

0

रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) द्वारा राज्य के सरकारी शिक्षकों की क्षमता वृद्धि और प्रशिक्षण आवश्यकताओं के आकलन के उद्देश्य से आयोजित टीचर नीड असेसमेंट (TNA) के दूसरे चरण की परीक्षा बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। तीन दिवसीय परीक्षा में 1,05,994 शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी सीखने की प्रतिबद्धता दर्शाई।

राज्य के 63 प्रखंडों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में हिस्सा लिया। टीएनए के लक्ष्य के मुकाबले 99.3% शिक्षकों की भागीदारी दर्ज की गई।


तीसरे दिन 36,572 शिक्षक हुए शामिल

अंतिम दिन कुल 36,572 शिक्षक टीएनए में उपस्थित हुए। आज गिरिडीह जिला सबसे आगे रहा, जहां दोनों पालियों में मिलाकर 2,927 शिक्षकों ने परीक्षा दी।


बोकारो में रही सबसे अधिक कुल भागीदारी

तीन दिनों की कुल भागीदारी में बोकारो जिले ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जहाँ 5,333 शिक्षक परीक्षा में शामिल हुए। इसके बाद चतरा, देवघर और धनबाद जिलों में भी बड़ी संख्या में शिक्षकों ने परीक्षा दी।


JEPC कार्यालय में भी आयोजित हुई परीक्षा

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची में भी टीएनए का आयोजन किया गया। यहाँ दो पालियों में परीक्षा ली गई, जिसमें खेलगाँव में प्रतिनियुक्त विभिन्न विभागों के खेल शिक्षकों सहित कुल 172 शिक्षकों ने भाग लिया।


परिणाम मोबाइल एप पर जारी होंगे

टीएनए परीक्षा के परिणाम जल्द ही शिक्षकों के मोबाइल एप के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके आधार पर शिक्षकों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं का निर्धारण किया जाएगा।

राम भक्तों के लिए

भ्रष्टाचारियों के लिए फांसी का प्रावधान करके देश को बर्बाद होने से बचा लीजिए मोदी जी-नीतीश जी…इससे धीरे-धीरे परिवारवाद-वंशवाद भी घटेगा…लोहा गरम है हथौड़ा चलाने का मौका है मोदी जी…!

0

सुरेंद्र किशोर

एक करोड़ रुपए या उससे अधिक की सरकारी धनराशि के गबन, घोटाले या रिश्वतखोरी के दोषियों के लिए यदि फांसी की सजा का कानूनी प्रावधान हो जाए तो इस देश के कई क्षेत्रों में सुधार करने में सुविधा होगी।

इन दिनों सरकारी भ्रष्टाचार के कारण वैसे तत्वों को भारी मदद मिल रही है जो इस देश में इस्लामिक शासन कायम करना चाहते हैं।

भ्रष्टाचार पर काबू नहीं किया गया तो देश में जेहादी तत्व गृहयुद्ध तुरंत शुरू कर देंगे। उनकी हथियारबंद तैयारी जारी है।

सरकारी कर्मियों ने घूस लेकर करोड़ों बांग्ला देशियों-रोहिंग्याओं को इस देश में प्रवेश करवा दिया है। उनके लिए सारे कागजात घूसखोरों से मिलकर जेहादियों और वोटलोलुप नेताओं ने तैयार करवा दिये हैं। आने वाले खतरों को समझिए अन्यथा सपरिवार नेस्तनाबूद हो जाने के लिए तैयार हो जाइए।

दुनिया के जिन देशों में भ्रष्टाचार के आरोप में फांसी की सजा का प्रावधान है,उनमें चीन, वियतनाम, थाईलैंड, लाओस, इराक, मोरक्को, इंडोनेश्यिा और उत्तर कोरिया शामिल हैं।

कल्पना कीजिए चीन का एकाधिकारवादी कम्युनिस्ट शासन भी भ्रष्ट तत्वों के लोभ को साधारण सजा के जरिए काबू में नहीं कर सकता था, इसीलिए वहां भी फांसी की सजा का प्रावधान करना पड़ा।

दूसरी ओर, हमारे देश की स्थिति अपवादों को छोड़कर ऐसी बन गई है कि जो जितना बड़ा लुटेरा, भ्रष्ट, देशद्रोही है, उसके उतने ही बड़े पद पर पहुंच जाने की गुंजाइश है।

उम्मीद की किरण मुझे फिर भी मोदी-नीतीश आदि में नजर आती है, इसलिए यह पोस्ट लिख रहा हूं।

इस देश के चुनावों में अपवादों को छोड़कर लोकसभा, विधानसभा, राज्यसभा और विधान परिषद के टिकट बिकते ही रहे हैं। बिहार के चुनाव में इस बार भी बिके। पहले से अधिक दाम पर बिके।

पर इस बार अपुष्ट खबर यह भी है कि उससे भी अधिक घिनौना काम हुआ है।

दरअसल, विधायक और मंत्री पद इन दिनों कुछ अपवादों को छोड़कर अधिकतर लोगों के लिए पैसे कमाने का इतना बड़ा साधन बन चुका है कि अमीर होने के लिए अब कोई इंडस्ट्री खोलने की मजबूरी नहीं रही।

सत्ता और विधायिका के आसपास इतने अधिक प्रलोभन बिछे हुए हैं कि शायद ही कोई विश्वमित्र मेनका की ओर आकर्षित नहीं हो रहा है। मोदी-नीतीश जैसे इक्के-दुक्के लोग ही अपवाद बच गये हैं। यदि एक करोड़ रुपए से अधिक के भ्रष्टाचार के लिए फांसी की सजा का प्रावधान हो जाए तो कोई नेता अपने पुत्र को मंत्री नहीं बनने देगा। उसे आशंका होगी कि उसका बेटा लोभ संवरण न कर पाए और वह फांसी पर लटक जाए।

मौत की सजा के बाद राजनीति में इस तरह परिवारवाद भी कम होगा। आज तो परिवारवाद की महामारी कोविड-हैजा-प्लेग से भी अधिक सर्वव्यापी होती जा रही है।

कुछ सुझाव

1.-प्रारंभिक कदम के रूप में केंद्र सरकार व राज्य सरकार एम.पी.फंड और विधायक फंड बंद करे।

2.-अब तक इस फंड के तहत जितने भी निर्माण हुए हैं, उनकी गुणवत्ता की कड़ाई से जांच कराई जाये।

3.-नामांकन पत्र के साथ संसद-विधानसभा के उम्मीदवारों को संपत्ति का भी ब्योरा देना पड़ता है।

अब उन्हें इस बात के लिए कानूनन मजबूर किया जाये कि वे अपनी संपत्ति की कमाई का स्रोत भी बताएं।

4.-भ्रष्टाचार या अपराध के दो मामले में चार्जशीटेड लोगों को चुनाव लड़ने से कानून बना कर रोका जाये।

देश के समक्ष आज विषम स्थिति 

विषम स्थिति का सामना करने के लिए कुछ कड़ी दवाएं देनी ही पड़ेंगी अन्यथा यह देश नहीं बचेगा। मध्य युग की तरफ चला जाएगा।

यह संयोग नहीं है कि इस देश के कई बड़े नेता विदेशों में अपने रहने के लिए मकान व रोजगार के साधन बना रहे हैं। जाहिर है कि उन लोगों ने इस देश को जमकर लूटा है।

एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के 6 देशों में एक लाख 35 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति होने की खबर है।  इस देश की स्थिति जब और बिगड़ने लगेगी तो वैसे लुटेरे सपरिवार विदेश भाग जाएंगे। पर बाकी लोग कहां जाएंगे?

वे अभी से सरकारों को दबाव डाल कर भ्रष्टों और देशद्रोहियों पर नकेल कसने के लिए कड़े कानून बनवाएं।

और अंत में

राजनीति में बढ़ रहे व्यापक परिवारवाद-वंशवाद ईमानदार मंशा वाले राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए फांसी घर है।

अपवादों को छोड़कर जो भी एक बार एम.पी.-एम.एल.ए.बन जा रहा है, वह चाहता है कि अगली बार उसके ही परिवार का कोई उसकी जगह चुनाव लड़े। कार्यकर्ता के रूप में एम.पी.एम.एल.ए.फंड के ठेकेदार काम करेंगे ही। इसलिए भी सांसद-विधायक फंड जल्द खत्म कीजिए मोदीजी-नीतीशजी। इसे खत्म करने के कारण अब आपकी सरकार नहीं गिरेगी।

बिहार चुनाव में यहां की अधिकतर जनता ने यह साफ संकेत दे दिया है कि वह देश के जेहाद समर्थकों, वंशवादियों, घोटालेबाजों और संगठित अपराधियों आदि को चुनाव में नहीं जितवाएगी अपवाद स्वरूप एक दो राज्यों को छोड़कर।

गत साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अच्छी मंशा वाले एक लाख प्रतिभाशाली युवकों को राजनीति में लाने का प्रयास होगा क्योंकि राजनीति को सिर्फ वंशवादियों पर नहीं छोड़ा जा सकता है। उम्मीद है कि उस दिश में मोदी जी काम कर रहे होंगे। उन एक लाख युवकों के लिए पार्टी फंड से मासिक मानदेय का भी प्रबंध कीजिएगा।

मैं अपना अनुभव बताता हूं। बड़े उत्साह से साठ-सत्तर के दशक में मैं समाजवादी राजनीति से जुड़ा था।

पर सवाल था कि मेरे जैसा पूर्णकालिक कार्यकर्ता भोजन कहां से करेगा ?

कभी-कभी कुछ समाजवादी नेता दो-चार रुपए भीख की तरह दे देते थे।

एक बार भोजपुर जिले के एक पूर्व विधायक के पटना स्थित फ्लैट में मैं गया। उन्हें लगा कि मैं उनसे दो रुपए मांगने आया हूं। मुझे देखते ही कुछ बोले बिना तेजी से वे खड़ा हुए और जल्दी से मेरे पास आकर मेरी गर्दन में हाथ लगा कर मुझे पीछे की ओर ढकेलना उन्होंने शुरू किया। दूर तक ले गये। मैं किसी तरह संभलता रहा। पीछे के बल गिरते-गिरते बचा अन्यथा ब्रेन हेमरेज हो सकता था। उसी घटना के मैंने राजनीति छोड़ दी और स्वाभिमान से जीने के लिए पत्रकारिता की राह पकड़ ली।

-फेसबुक वाल से साभार

 

राम भक्तों के लिए

ऊर्जा विकास निगम में नेतृत्व का भारी संकट: दो महीने से बिना CMD और MD के चल रहा है पूरा विभाग : अजय राय, सरकार की प्राथमिकता पर भी उठाए सवाल

0

रांची : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में पिछले लगभग दो महीनों से चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) जैसे सबसे महत्वपूर्ण पद खाली पड़े हुए हैं, जिससे निगम का कामकाज गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। यह स्थिति जहां एक ओर आवश्यक सेवा माने जानेवाले बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है, वहीं दूसरी ओर सरकार की प्राथमिकताओं और प्रशासनिक तत्परता पर भी गंभीर सवाल उठाती है।

निगम में कई महत्वपूर्ण निर्णय लंबित हैं

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब सरकार की प्राथमिक सूची में शामिल जरूरी सेवा का यह हाल है, तो अन्य विभागों की स्थिति स्वयं समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विकास निगम झारखंड की बिजली व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है, और बिना शीर्ष नेतृत्व के संचालन से योजनाओं की समीक्षा, निर्णय प्रक्रिया, नीति निर्माण, वित्तीय अनुशासन तथा कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर व्यापक असर पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा विभाग का प्रभार स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास है, ऐसे में शीर्ष पदों का महीनों तक रिक्त रहना बेहद चिंताजनक है। श्री राय ने सवाल उठाया जब विभाग का नेतृत्व मुख्यमंत्री के पास हो और फिर भी CMD-MD की नियुक्ति लंबी अवधि तक न हो पाए, तो यह एक सोचनीय प्रश्न है कि आखिर इसके पीछे कारण क्या हैं?”

श्रमिक संघ का कहना है कि मौजूदा समय में निगम में कई महत्वपूर्ण तकनीकी, प्रशासनिक और वित्तीय निर्णय लंबित पड़े हैं। बिजली वितरण को सुदृढ़ करने, उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान, राजस्व संग्रह में सुधार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता है, जो बिना स्थायी शीर्ष नेतृत्व के संभव नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि आवश्यक सेवा माने जाने वाले इस महत्वपूर्ण विभाग में शीर्ष स्तर के पद तत्काल प्रभाव से भरे जाएँ, ताकि निगम की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चल सके और आम उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में नेतृत्व की कमी से न केवल कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं में भी नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार तुरंत कदम नहीं उठाती, तो इसका व्यापक असर राज्य की ऊर्जा व्यवस्था पर पड़ेगा। श्रमिक संघ ने शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

राम भक्तों के लिए

AI-Driven ‘Information Pollution’ Emerges as a Global Threat, Experts Warn

0

A new form of pollution is reshaping the digital world — not in the air or water, but across information networks. As artificial intelligence becomes cheaper, faster, and more accessible, the mass production of misleading, low-quality, auto-generated content is accelerating at an alarming pace. Experts are now calling this phenomenon “AI Slop”, a wave of synthetic noise overwhelming online platforms and distorting public discourse.

At the core of the issue is the way AI models generate text. Large Language Models do not verify facts — they predict likely words. This means that when they don’t know an answer, they often guess with confidence. When these unedited outputs circulate widely, speculation transforms into misinformation, spreading at a scale no human system can match.

Fresh global data paints a stark picture:

  • The European Parliament’s 2025 briefing warns that deepfakes are doubling every six months, with eight million expected to circulate in 2025.
  • The same report finds human accuracy in spotting synthetic content at around 50%, no better than a coin toss.
  • Deepfake fraud attempts surged 3,000% in 2023, and are projected to climb another 162% in 2025, according to the Keepnet Labs Deepfake Threat Report.
  • OSINT Pulse data shows 35,000+ deepfake models have been downloaded over 15 million times since late 2022.
  • Telefónica’s Security in the Age of AI report states a convincing voice clone can now be produced from just 10 seconds of audio.
  • Sumsub’s Global Deepfake Report highlights spikes of up to 1,500% in deepfake activity during election periods.

What once seemed like a technical glitch has now become the defining characteristic of the modern information ecosystem. AI Slop is corroding public trust, enabling political and financial manipulation, exhausting fact-checking teams, and drowning out genuine expertise. As synthetic noise becomes the norm, truth becomes harder to identify.

However, analysts insist that the answer is not abandoning AI but using it responsibly. They recommend:

  • Using AI as a tool, not a replacement
  • Editing and fact-checking all outputs
  • Adding human insight and context
  • Avoiding generic prompts
  • Never publishing raw, unchecked AI-generated content
  • Prioritizing accuracy, clarity, and originality

In a world where information is created at machine speed, the future will belong to those who produce with intention — not those who add to the noise.

News Desk

राम भक्तों के लिए

शाहिद कपूर की फ़िल्म ‘देवा’ का प्रीमियर इस शनिवार, 22 नवंबर रात 9 बजे, सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर

0

बई, नवंबर 2025: ज़ी सिनेमा अपने दर्शकों के लिए एक जबर्दस्त एक्शन और सस्पेंस से भरी फिल्म लेकर आ रहा है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की मुख्य भूमिकाओं से सजी एक्शन मिस्ट्री थ्रिलर ‘देवा’ का टेलीविजन प्रीमियर इस शनिवार, 22 नवंबर रात 9 बजे होगा। रोशन एंड्रयूज़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी तेज रफ्तार कहानी, तीखे एक्शन और गहरी परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती है।
ब्लॉकबस्टर्स का जश्न मनाने वाला चैनल, ज़ी सिनेमा, इस सिनेमाई अनुभव को सीधे आपके घरों तक पहुंचाने के लिए तैयार है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा, “देवा कोई साधारण पुलिस वाला नहीं है। यह किरदार सख्त भी है और टूटता भी है। उसमें गुस्सा है, दर्द है, लेकिन न्याय करने का उसका अपना तरीका भी है। इस किरदार में गुस्से और संयम — दोनों के बीच का संतुलन पकड़ना मेरे लिए ज़रूरी था। यह उन किरदारों में से एक है जो आपको भीतर तक खींच लेता है और निभा लेने के बाद भी लंबे समय तक आपके भीतर रह जाता है।”

‘देवा’ में दिया का किरदार निभा रहीं पूजा हेगड़े कहती हैं , “दिया की सबसे बड़ी खूबी उसकी निर्भयता है। वह मजबूत है, साफ सोच रखती है और कभी किसी से डरकर नहीं बोलती। वह सिर्फ देव की दुनिया का हिस्सा नहीं है, बल्कि उसे चुनौती देती है। दिया मेरे लिए इसलिए भी खास है क्योंकि उसमें नर्मी भी है और आग भी। देव और दिया के बीच जो खिंचाव है, टकराव है, और जो अनकही बातों का खेल है – वह बहुत सच्चा और देखने लायक है।”

निर्देशक रोशन एंड्रयूज कहते हैं, “देवा के साथ मेरी कोशिश सिर्फ एक और एक्शन थ्रिलर बनाने की नहीं थी, बल्कि उससे कहीं आगे जाने की थी। शाहिद कपूर और इस बेहतरीन टीम के साथ काम करते हुए मुझे मौका मिला कि मैं हर फ्रेम, हर एहसास और हर मोमेंट को ऐसी तीव्रता और सच्चाई के साथ बना सकूं, जो फिल्म ख़त्म होने के बाद भी दर्शकों के साथ बनी रहे। यह फिल्म सिर्फ मेरा हिंदी सिनेमा में कदम नहीं है, यह उस जुनून और ईमानदारी की ओर छलांग है, जिसे मैं हमेशा पर्दे पर उतारना चाहता था। इस सफर के लिए मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं, और अब उत्साहित हूं कि दर्शक ज़ी सिनेमा पर ‘देवा’ में हमने जो दिल और जान डाली है, उसे महसूस करेंगे।“

अपराध, भ्रष्टाचार और उथल-पुथल से भरी दुनिया में बसी यह कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी ‘देव’ की है जो अपने नियम खुद बनाता है। उसकी चाल, उसकी सोच और न्याय देने का तरीका – सबकुछ अलग है। पूजा हेगड़े द्वारा निभाया गया दिया का किरदार इस कहानी में एक निडर पत्रकार के रूप में सामने आता है, जिसकी राह देव से टकराती है। फ़िल्म के हर फ्रेम में तेजी, रोमांच और जज़्बा भरा है, लेकिन जब एक पुराना राज़ सामने आता है, तो रिश्तों, वफ़ादारियों और सच के मायने बदलने लगते हैं। आखिर देव किसका पीछा कर रहा है – यह सवाल पूरी फिल्म में आपको बांधे रखता है।

तो अपने कैलेंडर में तारीख नोट कर लीजिए। शाहिद कपूर के इस जबर्दस्त रूप को देखने का मौका मत चूकिए। देखिए ‘देवा’ का टेलीविजन प्रीमियर, शनिवार 22 नवंबर रात 9 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

News – Ranu

राम भक्तों के लिए

शहर के सभी पार्कों पर की गई वृहद पैमाने पर साफ सफाई, नागरिकों के उपयोग के लिए उपलब्ध।

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में शरद ऋतु के मद्देनजर गुमला शहरी क्षेत्र अंतर्गत तीनों पार्क रॉक गार्डन, पटेल पार्क एवं विकास कॉलोनी पार्क की वृहत पैमाने पर साफ सफाई गुमला नगर परिषद के द्वारा कराई गई है। सभी पार्कों को नागरिकों के उपयोग के लिए खोल दिया गया है। सभी पार्कों में हरियाली के दृष्टिकोण से विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगाए गए हैं तथा बच्चों के मनोरंजनार्थ खेलकूद की सामग्रियां भी उपलब्ध हैं। तीनों पार्कों में नागरिक सपरिवार भ्रमण कर प्रकृति का आनंद लेते हुए परिवार के संग समय व्यतीत कर सकते हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा विभाग की बैठक, उपायुक्त ने केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आज जिला शिक्षा विभाग की बैठक उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों एवं निर्धारित परीक्षा केंद्रों में बेंच–डेस्क, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य प्राथमिक सुविधाओं को दुरुस्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने तथा आवश्यक सुधार कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने परीक्षा तैयारियों को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को सतर्कता एवं गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला पुनर्वास समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज जिला पुनर्वास समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आत्मसमर्पित उग्रवादियों को पुनर्वास नीति के तहत प्रदान किए जाने वाले सभी लाभों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान आवास संबंधी स्थिति, बीमा सुविधा, अब तक अप्राप्त लाभों के वितरण तथा रोजगार उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने कुल 8 लाभार्थियों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिए, ताकि समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पुनर्वास संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी, एलडीएम गुमला सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्ध है और लाभार्थियों को सभी निर्धारित सुविधाएं सुनिश्चित कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला स्थापना सह जिला अनुकम्पा समिति की बैठक, विभिन्न संवर्गों में प्रोन्नति, स्थानांतरण एवं सेवा संबंधी प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण निर्णय

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्थापना सह जिला अनुकम्पा समिति की महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला स्थापना उप समाहर्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में जिला स्तर पर स्थापना, पदस्थापन, प्रोन्नति एवं अनुकम्पा से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान प्रशासी अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक के एकल पद पर प्रोन्नति, MACPS के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों, सेवासंपुष्टि, पंचायत सचिवों के तृतीय MACPS के ग्रेड वेतन संशोधन, तीन वर्ष से अधिक अवधि से एक ही कार्यालय में कार्यरत लिपिकों एवं राजस्व उप निरीक्षकों के स्थानांतरण, समाहरणालय के पदाधिकारियों/कर्मियों के आई-कार्ड निर्गमन, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के प्रवर्द्धित वेतनमान पर प्रोन्नति, बाह्य श्रोत से कार्यरत कर्मियों के वेतन में वार्षिक वृद्धि, चिकित्सकीय आधार पर स्थानांतरण प्राप्त आवेदन, कारण पृच्छा से संबंधित अभ्यावेदन, अधिसूचना अनुरूप वरीय वेतनमान पर प्रोन्नति तथा अंतर्जिला स्थानांतरण सहित विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया गया।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं। कार्यालय अधीक्षक पद पर प्रोन्नति हेतु 7 कर्मियों के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया, जबकि प्रधान लिपिक पद पर 9 कर्मियों को प्रोन्नति प्रदान की गई। विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय MACPS प्रस्तावों के अंतर्गत 3 कर्मियों पर निर्णय लिया गया। सेवासंपुष्टि से संबंधित 1 प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। प्रशासी अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक पद पर प्रोन्नति सह पदस्थापन एवं स्थानांतरण से संबंधित 9 कर्मियों के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया।

प्रधान लिपिक पद पर प्रोन्नति सह पदस्थापन एवं स्थानांतरण से संबंधित 37 कर्मियों के प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया। एक ही कार्यालय में 3 वर्ष से अधिक अवधि से कार्यरत लिपिकों के स्थानांतरण सह पदस्थापन से संबंधित 49 कर्मियों के मामलों पर विचार करते हुए स्थानांतरण का निर्णय लिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता, दक्षता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए मानव संसाधन प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत प्रस्तावों के अनुपालन को निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए और अद्यतन जानकारी सभी संबंधित विभागों को उपलब्ध कराई जाए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिले में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक “आपकी योजना – आपकी सरकार- आपके द्वार” शिविरों का आयोजन, उपायुक्त ने बैठक कर तैयारी की समीक्षा की

0

गुमला : – गुमला जिला में झारखंड सरकार की महत्त्वाकांक्षी “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 21 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर सरल, त्वरित और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है।

आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से जिले के वरीय अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभागवार तैयारियों की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक लाभुक को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से एवं बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शिविरों में आवश्यक स्टाफ की उपस्थिति, योजना संबंधित काउंटरों की सुचारू व्यवस्था तथा नागरिकों की सुविधाओं के लिए सभी विभाग पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने वरीय अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत कराते हुए प्रतिदिन शिविरों की मॉनिटरिंग करने, प्रखंडवार फीडबैक लेने और उत्पन्न समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, विद्यार्थियों के लिए जाति प्रमाण पत्र तथा आय प्रमाण पत्र निर्गमन, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना तथा निवास प्रमाण पत्र जैसी योजनाओं पर विशेष फोकस करते हुए अधिक से अधिक लाभुकों तक इन योजनाओं को पहुंचाने के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि जिले में 159 पंचायतों एवं नगर परिषद क्षेत्र के 22 वार्डों में शिविर का आयोजन होगा जिसकी तिथि निर्धारित कर दी गई है।

कार्यक्रम के प्रथम दिन दिनांक 21 नवंबर 2025 को निम्नलिखित स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा:

सिसई प्रखंड में भदौली पंचायत भवन, बसिया प्रखंड में ओकबा पंचायत भवन, कामडारा प्रखंड में कामडारा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय तूरबुल, चैनपुर प्रखंड में कातिंग पंचायत भवन, जारी प्रखंड में सीसी करम टोली पंचायत भवन, डुमरी प्रखंड में उदनी पंचायत भवन, पालकोट प्रखंड में बागेसेरा पंचायत भवन, विशुनपुर प्रखंड में गुरदरी पंचायत भवन, गुमला प्रखंड में डूमरडीह पंचायत भवन, भरनो प्रखंड में अमलिया पंचायत भवन, रायडीह प्रखंड में केमटे पंचायत भवन, घाघरा प्रखंड में दीर्गाओं पंचायत तथा नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड संख्या 01।

उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि शिविरों में नागरिकों को योजनाओं की जानकारी, कागजात सत्यापन, आवेदन स्वीकार करने सहित सभी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिकतम लाभुकों तक सरकार की योजनाएं पहुंच सकें।

जिले के सभी नागरिकों से अपील है कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें और इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium