17.1 C
Ranchi
Monday, November 16, 2026
Advertisement
Home Blog Page 247

राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड की ताइक्वांडो टीम के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, झारखंड की झोली में आया एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक

0

दिनांक 15 से 19 नवम्बर, 2025 तक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भगवती नगर, जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड की ताइक्वांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है। अंडर-19 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम वर्ग में झारखंड की सौम्या आयकत ने अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाया है। सौम्या ने फाइनल में केंद्रीय विद्यालय की खिलाड़ी को 2-0 से हराकर जीत अपने नाम दर्ज कि। वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग के अंडर 40 किलोग्राम भारवर्ग में झारखंड की बबीता कुमारी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। बबीता ने अपने पहले तीन मुकाबलों में गुजरात, बिहार और तेलंगाना को 2-0 से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की खिलाड़ी के साथ 1-1 की बराबरी के बाद कड़े संघर्ष में तीसरे राउंड में मैच गंवाया, परंतु पूरे टूर्नामेंट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने झारखंड के लिए पदक सुनिश्चित किया। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए सोरेंग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की बेटियों ने अपने संघर्ष, अनुशासन और अद्वितीय खेल कौशल से राज्य का मान बढ़ाया है।

बेटियों की इस उपलब्धि पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों के साथ राज्य ताइक्वांडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गोपाल कुमार, महासचिव श्री संजय शर्मा, उपाध्यक्ष श्री मिथलेश कुमार सिंह, कोच श्री रमेश गिरी, टीम मैनेजर श्रीमती सुषमा टोप्पो एवं सहयोगी श्री एम. मोदस्सर ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य का कामना किया है ।

News Desk

राम भक्तों के लिए

बिहार में इस बार नीतीश कुमार की राह आसान नहीं…दावों-वादों पर अमल करना मुश्किल होगा

0

मनीष कुमार

बिहार में नई सरकार ने आकार ले लिया है, लेकिन इस बार स्थितियां बदली हुई हैं. नीतीश कैबिनेट में 10 नये चेहरे हैं. देखिए कौन से मुद्दे हैं जो नई सरकार के लिए सबसे अहम चुनौती बनेंगे.

आंकड़ों में भले ही विपक्ष साफ हो गया दिखता है, लेकिन जो मुद्दे तैर रहे हैं, वे निश्चित तौर पर नई सरकार के लिए चुनौती बनेंगे. एनडीए के संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं पर उन्हें खरा उतरना होगा. क्योंकि, इन्हीं वादों के आधार पर जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है. जब इतना अपार जनसमर्थन मिला हो तो जाहिर है अपेक्षाएं भी काफी होंगी.

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. उनके साथ बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (आर), हम और आरएलएम के 26 नेता भी मंत्री बने हैं. नई सरकार में भी सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं. 89 सीटों के साथ एक बार फिर बीजेपी बड़े भाई की भूमिका आ गई है.

पलायन को रोक पाना आसान नहीं

रोजगार, नौकरी और पलायन यूं तो 2020 के विधानसभा चुनाव का भी मुद्दा था, किंतु इस बार यह काफी अहम हो गया. राजनीतिक रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज तो इन्हीं मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरी. महागठबंधन ने भी इसे लेकर हर घर में एक सरकारी नौकरी की घोषणा की.

शायद, यही वजह रही कि इस बार इसकी गूंज पूरे देश में सुनी गई और सभी पार्टियों ने इसे लेकर भरपूर वादे किए. हालांकि, यह भी सच है कि नीतीश कुमार की सरकार ने पिछले दिनों नौकरी और रोजी-रोजगार को लेकर प्रदेश में काफी काम किया है. लेकिन, इसके साथ यह भी सच है कि पलायन अभी भी बिहार की बड़ी आबादी की विवशता है.

रोजगार बढ़ाने के लिए मृत उद्योगों को जीवंत करना होगा

1970 के बाद से बिहार में एक-एक कर उद्योग-धंधे बंद हो गए, जो बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार दे रहे थे. धीरे-धीरे बिहार बीमारू राज्यों की सूची में शामिल हो गया. अर्थशास्त्र के रिटायर्ड लेक्चरर अविनाश के. पांडेय कहते हैं, ‘‘इसमें कोई दो राय नहीं 2005 के बाद से स्थितियां बदलीं.

नीतीश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, रोजगार सहित सामाजिक व आर्थिक स्तर पर कई काम किए. साथ ही निवेशकों को आकर्षित करने के भरसक प्रयास बीते 20 सालों में किए गए. इसका ही प्रतिफल है कि पिछले कुछ वर्षों में गारमेंट व आईटी सेक्टर सहित सीमेंट, लेदर व फूड प्रोसेसिंग के हजारों करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले और गाड़ी कुछ आगे बढ़ी भी.”

इस दिशा में स्टेट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड को काफी कुछ करने की जरूरत है. उन्हें यह देखना होगा कि निवेश का प्रस्ताव सफल हो सका या नहीं. अगर नहीं तो इसकी पड़ताल कर अपनी कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार करना होगा. 

क्या बिहार में 10 औद्योगिक पार्क व फैक्ट्री लगाने की घोषणा पर अमल होगा?

राज्य में एग्रीकल्चर और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में काफी संभावनाएं हैं. मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी, क्योंकि 11 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत की बजाय केवल पांच फीसद लोगों को इस सेक्टर में रोजगार मिला हुआ है. राज्य की जीडीपी में इस सेक्टर का योगदान महज पांच फीसद के आसपास है.

वे कहते हैं, ‘‘हर जिले में दस औद्योगिक पार्क और फैक्ट्री लगाने की जो घोषणा की गई है, उस दिशा में केवल आधारभूत संरचना खड़े करने से काम नहीं चलेगा. यह सुनिश्चित करना होगा कि वहां काम भी शुरू हो. तभी कामकाजी लोगों का पलायन रोका जा सकेगा.”

स्पीडी ट्रायल पर करना होगा अमल

2025 के चुनाव में जंगलराज का खूब शोर मचा. प्रधानमंत्री से लेकर सभी नेताओं ने वोटरों को लालू-राबड़ी के शासनकाल की याद दिलाने की भरपूर कोशिश की. इसका फायदा भी मिला. जनसुराज पार्टी का तो साफ कहना है कि जंगलराज कहीं लौट न आए. इसके डर से उनके वोटरों ने भी एनडीए को वोट दे दिया.

राजनीतिक समीक्षक एसके सिंह कहते हैं, ‘‘इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि बीते कुछ दिनों में पुलिस का इकबाल कमजोर हुआ है. चुनाव के पहले जिस तरह से दिन-दहाड़े पटना के एक प्रसिद्ध हॉस्पिटल में अपराधियों ने घुसकर हत्या की घटना को अंजाम दिया या फिर बलात्कार की कई घटनाएं हुई इससे कानून व्यवस्था पर कहीं न कहीं सवाल खड़े होने लगे.”

पिछले कुछ दिनों में पुलिस पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं. 2023 में पुलिस और सरकारी कर्मियों पर हमलों के 371 मामले दर्ज हुए. खासकर, बालू माफिया और शराब के धंधेबाज पकड़-धकड़ पर जान लेने से भी नहीं हिचक रहे. इन्हें सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल पर जोर-शोर से अमल करना होगा, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके और असामाजिक तत्वों का हौसला पस्त हो सके.

बढ़ानी होगी प्रति व्यक्ति आय

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर बनाई गई नीतियों पर पूरा ध्यान देना होगा. पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किए जा रहे हैं, उनकी निरंतरता बनाए रखनी होगी. इसके लिए नीति और क्रियान्वयन के सामंजस्य पर नई सरकार को अमल करना होगा.

यह सच है कि नीतीश कुमार की सरकार ने काफी काम किया है, लेकिन यह भी सच है कि तमाम प्रयासों के बावजूद भ्रष्टाचार नासूर बनता जा रहा है. विकास संबंधित योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार सबसे बड़ी बाधा बन रही है.” जनसुराज के प्रशांत किशोर तो साफ कहते रहे हैं कि भूमि सुधार व राजस्व विभाग सबसे भ्रष्ट विभाग है और यह सच भी है. आर्थिक अपराध इकाई और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को और क्रियाशील करना होगा.

महिलाओं को रोजगार देने के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देना नीतीश के लिए चुनौती साबित होगी

राजनीतिक समीक्षक समीर सौरभ कहते हैं, ‘‘एनडीए ने प्रदेश के विकास का खाका देते हुए यों तो कई वादे किए, लेकिन बिहार जैसे राज्य के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों को नौकरी और रोजगार तथा महिलाओं को रोजगार के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता को पूरा करना शायद इतना आसान नहीं होगा. लगभग डेढ़ करोड़ महिलाओं को उनके व्यवसाय की स्थिति के आकलन के साथ ही, सही एक लाख 90 हजार रुपये तो देने होंगे.”

125 यूनिट मुफ्त बिजली, गरीब को मुफ्त राशन, 50 लाख नये पक्के मकान, किसान सम्मान राशि में वृद्धि, चार शहरों में मेट्रो चलाने सहित शहरीकरण की कई योजनाएं, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, सामाजिक पेंशन सहित कई तरह के कर्मियों के मानदेय में वृद्धि का बोझ भी तो उठाना ही होगा. फिर, पहले से भी तो साइकिल, पोशाक व स्कूली तथा उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति एवं बेरोजगारों को भत्ता जैसी कई योजनाएं चल रही हैं. सरकारी खजाना इसे कैसे पूरा करेगा, यह तो आने वाले समय में ही पता चल सकेगा.

 

राम भक्तों के लिए

विश्वविद्यालय योगासन चैम्पियनशिप के लिए योग के विद्यार्थी बैंगलोर और चेन्नई रवाना

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के योग केंद्र द्वारा आयोजित साप्ताहिक परीक्षण के बाद विश्वविद्यालय योगासन चैम्पियनशिप (महिला एवं पुरुष वर्ग) के लिए चयनित खिलाड़ियों को बुधवार को विधिवत रूप से बैंगलोर और चेन्नई के लिए रवाना किया गया। चयनित प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जबकि चैम्पियनशिप में प्रस्थान से पूर्व योग केंद्र के निदेशक डॉ. अमित कुमार सिंह, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष विजय कुजुर तथा डॉ. खेमलाल महतो ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सभी चयनित खिलाड़ियों को ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया गया।अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग केंद्र की प्रतिभाएँ राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगी। वहीं बैंगलोर के लिए चयनित विद्यार्थियों में शिवात बारिक, अनशू कुमार मौर्य, धीरज कुमार विश्वकर्मा, आशीष सिंह, सागर कुमार, विद्या, अनामिका, साक्षी, प्रतिभा कुमारी, योशिका कुमारी, प्रीति कुमारी और हेमा कुमारी शामिल हैं।

आपकों बता दें कि योग केंद्र के अनुसार, सभी प्रतिभागियों ने बीते कुछ महीनों में योगासन की विभिन्न विधाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और विश्वविद्यालय को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और योग के प्रति समर्पण को बढ़ाती हैं।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

नागफेनी एवं एनएच-43 क्षेत्र में अवैध बालू भंडारण पर छापामारी, भारी मात्रा में बालू जब्त

0

गुमला : – गुमला जिला अन्तर्गत स्थित नागफेनी क्षेत्र में आज बुधवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा अवैध बालू उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खान निरीक्षक, थाना प्रभारी सिसई थाना, अंचल राजस्व उप निरीक्षक एवं सशस्त्र बल की टीम ने नागफेनी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक छापामारी की।

अभियान की शुरुआत पूर्वाह्न 11:30 बजे की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नागफेनी मौजा, नागफेनी रापुटोली तथा एनएच-43 नागफेनी पुल के पास रांची–गुमला मुख्य मार्ग की बायीं ओर पुराने रोड पर कई स्थलों पर अवैध रूप से भारी मात्रा में बालू का भंडारण किया गया था।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि नागफेनी क्षेत्र के कई हिस्सों—मुख्य रूप से नागफेनी गांव, रापुटोली टोला, एनएच-43 के किनारे पुराने मार्ग तथा नागफेनी पुल के आसपास—अवैध रूप से हजारों घनफीट बालू जमा किया गया था। विभिन्न स्थानों पर लगभग 700 घनफीट से 4000 घनफीट तक बालू का अवैध भंडारण पाया गया।

प्रशासनिक टीम द्वारा सभी स्थानों पर बालू की जब्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। खनन विभाग एवं राजस्व टीम द्वारा मात्रा का सटीक निर्धारण तथा आगे की विधिक प्रक्रिया की कार्रवाई की जा रही है।

अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। अवैध गतिविधियों से न केवल राजस्व की हानि होती है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध खान एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियमों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अवैध खनन या भंडारण की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन तक पहुंचाएं, जिससे समय पर कार्रवाई कर प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण किया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बोर्ड परीक्षा तैयारियों हेतु विद्यालय में मॉक टेस्ट के रिजल्ट सहित पीटीएम आयोजन

0

गुमला :- गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के प्रेरणा से गुमला जिले में बोर्ड परिक्षार्थियों के पूर्वाभ्यास हेतु संचालित हुए मॉक टेस्ट से छात्र एवं शिक्षकों में सजगता एवं उपस्थिति में सुधार देखा गया है । इस मॉक टेस्ट के रिजल्ट हेतु जिले के विभिन्न विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित कर टेस्ट के परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है एवं 21 नवंबर 2025 तक चलेगी ।

सभी सीआरपी,बीआरपी को उनके साथ टैग उच्च + प्लस टू स्कूल के पीटीएम में भाग लेते हुए बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति एवं गृह कार्य हेतु अभिभावक जागरूकता सहित कमजोर चिन्हित बच्चों के लिए विशेष रेमेडियल कक्षा संचालन के निर्देश दिए गए हैं । इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा टास्क फोर्स और शिक्षकों की कोर कमिटी के नेतृत्व में दैनिक अभ्यास हेतु प्रतिदिन जिला स्तर से सभी स्कूल को महत्वपूर्ण प्रश्न भेजने की व्यवस्था कराई जा रही है, जो अगले सप्ताह 24 नवंबर से आरम्भ होगी । इसके अंतर्गत सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन दो विषय के 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं चार पांच लघु तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भेजे जाएंगे तथा बच्चों से गृहकार्य के रूप में इनका अभ्यास कराया जाएगा तथा प्रत्येक शनिवार को सामूहिक क्विज एवं आवश्यकता आधारित सुधार संबंधी कार्य कराए जाएंगे । डीईओ कविता खलखो ने बताया कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परीक्षाफल हेतु सभी आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में पहली बार जिला स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप का सफल आयोजन

0

गुमला : गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा जिले में पहली बार जिला स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप का आयोजन 18 एवं 19 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, गुमला में किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के प्रखंड स्तरीय चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन ई-शिक्षा महोत्सव के तहत किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल कौशल, तकनीकी समझ और नवाचार क्षमता को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा शुरू की गई राज्यव्यापी पहल का हिस्सा है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो तथा फील्ड मैनेजर रामचंद्र सिंह ने कहा कि आईसीटी चैंपियनशिप विद्यार्थियों के लिए डिजिटल दुनिया से जुड़ने, तकनीकी कौशल विकसित करने और अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की नवीन सोच, समस्या-समाधान क्षमता और तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित किया है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल शिक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है, और गुमला जिले के विद्यार्थी इस दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि,
“आईसीटी चैंपियनशिप जैसे मंच बच्चों में रचनात्मक सोच, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होंगे। हमारी अपेक्षा है कि गुमला के विद्यार्थी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।”

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को डिजिटल पोस्टर निर्माण, प्रेज़ेंटेशन एवं इन्फोग्राफिक्स, शैक्षणिक मोबाइल ऐप/माइक्रो सॉल्यूशन, कोडिंग एवं प्रोजेक्ट निर्माण, तथा विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान से संबंधित डिजिटल मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला स्वास्थ्य विभाग एवं द हंस फाउंडेशन के बीच जारी PHC के सुदृढ़ीकरण हेतु MoU पर हस्ताक्षर

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। डुमरी CHC के अंतर्गत संचालित जारी PHC के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला स्वास्थ्य विभाग गुमला और द हंस फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर का कार्यक्रम उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस MoU के माध्यम से जारी PHC में OPD, ECG, ब्लड टेस्ट, लैब जांच, ANC चेकअप, डिलीवरी सुविधा, 10-बेड की व्यवस्था, बेसिक मेडिकल सेवाएँ, निःशुल्क दवाई उपलब्धता, स्वास्थ्य कैंप तथा अन्य नियमित स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाया जाएगा। यह पहल समुदाय को गुणवत्तापूर्ण, त्वरित और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि द हंस फाउंडेशन के सहयोग से जिला प्रशासन जारी PHC में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने की दिशा में ठोस कार्य कर रहा है। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के लोगों के लिए एक सकारात्मक परिवर्तन बताया, जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और पहुँच में उल्लेखनीय सुधार होगा।

सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी ने कहा कि यह MoU जारी PHC की सेवाओं, संसाधनों और स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस साझेदारी के माध्यम से प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।

द हंस फाउंडेशन के राज्य प्रमुख शिशुपाल मेहता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जनकल्याण है, और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तथा कुपोषण में कमी लाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन पर भी जिला प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर द हंस फाउंडेशन की ओर से DPM अनिल कुमार और परियोजना प्रबंधक सुशील कुमार उपस्थित रहे तथा उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

देवघर डीसी ने कहा-आज के दौर में खबरों की निष्पक्षता और तथ्यों की सत्यता की जांच जरूरी है

0

”बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर देवघर में सेमिनार, डीसी ने जिले के पत्रकार बन्धुओं को किया सम्मानित

देवघर :  राष्ट्रीय प्रेस दिवस को लेकर बुधवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में ”बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर देवघर परिसदन सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के ब्यूरो चीफ के अलावा कई पत्रकारगण शामिल थे।

कार्यक्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की बेहद शुभकामनाएं और जोहार। उन्होंने कहा कि समाज को सशक्त करने में एवं लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में आपका अहम योगदान है, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस, 16 नवम्बर, भारत में स्वतंत्र एवं जिम्मेदार प्रेस का प्रतीक है। इसी दिन भारतीय प्रेस परिषद् ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक नैतिक प्रहरी के रूप में कार्य करना आरंभ किया कि प्रेस न केवल एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में अपेक्षित उच्च स्तर बनाये रखे, बल्कि यह किन्हीं बाह्य कारकों से प्रभावित या खतरों से अवरुद्ध न हो।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता काफी चैलेंजिंग है, दिन प्रतिदिन पत्रकारों को काफी मुश्किलों का सामना करते हुए अपने कार्यों का निर्वहन करना पड़ता है। इसके अलावा जिला प्रशासन एवं मीडिया में सामंजस्य स्थापित करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उपायुक्त ने पत्रकारिता को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में संदर्भित किया, जो सरकार के तीन अन्य स्तंभों- विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बराबर महत्व रखता है। उपायुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकारिता सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह ठहराने और सरकार में पारदर्शिता लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अलावा उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में खबरों की निष्पक्षता और तथ्यों की सत्यता की जांच जरूरी है।

पत्रकारिता सत्ताधारियों को जवाबदेह ठहराने और सरकार में पारदर्शिता लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है : डीसी 

उपायुक्त ने कहा कि आर्टिकल 21 निष्पक्ष पत्रकारिता को परिभाषित करता है। उपायुक्त ने सभी पत्रकार बंधुओं से अनुरोध किया कि आप सभी निष्पक्ष पत्रकारिता करें एवं खबरों की आड़ में भ्रामक खबरे को बढ़ावा ना दें तथा एसओपी का अनुपालन जरूर करें। उपायुक्त ने कहा कि भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने के लिए आप सभी को ही आगे आना होगा, क्योंकि आज के दौर में सोशल मीडिया साइट्स पर बिना खबरों की सत्यता की जांच किए हुए बिना खबर लगा दिये जाते हैं। समाज के अंतिम छोर तक खबरें पहुंचती है, इसलिए खबरों की सत्यता की जांच अवश्य कर ले, फिर खबरों को प्रसारित करें।

उन्होंने कहा कि ब्रेकिंग न्यूज की आड़ में किसी की व्यक्तिगत चरित्र का हनन न करें, अपने अधिकार के आलोक में किसी अन्य के अधिकार का हनन न हो, यह भी ध्यान रखें। क्योंकि लोग अखबार को पढ़ते हैं, आपकी खबरों पर विश्वास करते हैं। सबका फंडामेंटल राइट का ध्यान रखें।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती ने प्रेस बंधुओं को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। देश की आजादी से लेकर वर्तमान समय में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों को मैं जिला प्रशासन की ओर से कृतज्ञता प्रकट करता हूं। आप लोग समाज में एक सेतु की तरह कार्य करते हैं। लोकतंत्र को सशक्त एवं मजबूती प्रदान करने में आपकी अहम भूमिका है।

इसके अलावा अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने कहा कि आज का दिन आप सभी के साथ साथ हम सभी के लिए भी बेहद खास है। लोकतंत्र एवं समाज के निर्माण तथा गांव-गांव तक विकास योजनाओं को पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। पत्रकारिता के दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता का काफी महत्वपूर्ण रोल है, जिस को ध्यान में रखकर आपको आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों के पत्रकार बंधुओं को शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ब्यूरो चीफ के अलावा सभी पत्रकार बंधु एवं संबंधित विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

देवघर डीसी ने स्वर्ण पदक विजेता सूरज कुमार केशरी को किया सम्मानित

0

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय एरोबिक्स जिम्नास्टिक चैंपियनशिप, अल्माटी कप 2025-26 में स्वर्ण पदक विजेता सूरज कुमार केशरी को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उपायुक्त ने कहा कि कज़ाकिस्तान के अल्माटी में 6 से 10 नवंबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय अल्माटी कप 2025 में झारखंड की उभरती जिम्नास्टों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत का मान बढ़ाया। ऐसे में सूरज ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड राज्य और देवघर जिले का परचम लहराया।

विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के बीच कठिन मुकाबला करते हुए बेहतरीन तालमेल और शक्ति का परिचय दिया तथा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

रांची के प्रणय रॉय बने नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज कैलिफ़ोर्निया के जज

0

रांची, नवंबर 2025: रांची के मूल निवासी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रणय रॉय ने अक्टूबर में कैलिफ़ोर्निया की सिलिकॉन वैली स्थित नासा एम्स रिसर्च सेंटर में आयोजित नासा इंटरनेशनल स्पेस ऐप्स चैलेंज माउंटेन व्यू में जज के रूप में जिम्मेदारी निभाई। रॉय ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची से पूरी की और उनके माता-पिता नॉर्थ ऑफिस पाड़ा, डोरंडा में रहते हैं।

नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज विश्व का सबसे बड़ा वार्षिक हैकाथॉन है, जो नासा और अन्य साझेदार अंतरिक्ष एजेंसियों के ओपन डेटा का उपयोग कर महत्वपूर्ण चुनौतियों को सुलझाने के लिए दुनिया भर से हजारों प्रतिभागियों को एक साथ लाता है।

रॉय को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उनकी पेशेवर पृष्ठभूमि के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने माउंटेन व्यू इवेंट में वैज्ञानिकों, उद्यमियों और प्रौद्योगिकीविदों के साथ जजिंग पैनल में काम किया, जो अमेरिका में सबसे बड़ा स्पेस ऐप्स आयोजन है और विशेष रूप से एक सक्रिय नासा अनुसंधान केंद्र में आयोजित होने वाला एकमात्र स्पेस ऐप्स इवेंट है। उन्होंने इस वर्ष अर्बाना, इलिनोइस और कैल्डवेल, न्यू जर्सी में आयोजित स्पेस ऐप्स कार्यक्रमों में भी जज की भूमिका निभाई।

कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी (सीएमयू), पिट्सबर्ग से मास्टर्स डिग्री के बाद, वे वर्तमान में सैन फ्रांसिस्को स्थित ऑटोडेस्क में कार्यरत हैं। वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों में उनका करियर, जिसमें बेंगलुरु स्थित मैक्एफी में पूर्व भूमिका भी शामिल है, मुख्यतः एंटरप्राइज़ सिस्टम्स के लिए सिक्योरिटी प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस डेवलप करने पर केंद्रित रहा है।

कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी में अध्ययन के दौरान रॉय ने डिस्ट्रीब्यूटेड कंसेंसस प्रोटोकॉल में विश्वसनीयता में सुधार लाने पर शोध में भी योगदान दिया, जो डिजिटल मुद्राओं के लिए एक आधारभूत तकनीक है, जैसे भारत की ई-रुपी (e₹) या डिजिटल रुपया। उनके द्वारा सह-लिखित रिसर्च पेपर को यूएस फेडरल रिज़र्व के पेपर और एमआईटी डिजिटल करेंसी इनिशिएटिव (डीसीआई) के डिजिटल मुद्राओं को सुरक्षित करने पर वर्किंग ड्राफ्ट पेपर में साइट किया गया है।

रॉय ने प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट्स का प्रभाव और वैधता जैसे प्रमुख मानदंडों पर मूल्यांकन किया, और पैनल चर्चाओं में भाग लेकर स्थानीय विजेताओं का चयन किया, जो ग्लोबल राउंड के लिए आगे बढ़े।

News – Ranu

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium