20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 251

गुमला में झारखंड राज्य स्थापना के 25वें रजत पर्व और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भव्य उत्सव

0

गुमला : – झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वें रजत पर्व और उलगुलान के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के पावन अवसर पर आज गुमला जिला उत्सव, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखा। नगर भवन गुमला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सह परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, महिला समूहों, छात्र-छात्राओं तथा अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति ने वातावरण को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिण्डा उपस्थित रहे, जबकि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सिविल सर्जन गुमला, शंभू नाथ चौधरी, जिला नजारत उपसमाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला योजना पदाधिकारी रमन कुमार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी आशीष कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यक्रम के आरंभ से पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई और नगर भवन में द्वित प्रज्वलन के साथ मुख्य कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। पूरे माहौल में धरती आबा के प्रति गर्व और सम्मान की भावना साफ झलक रही थी और नागरिकों ने एकस्वर में उनके अमर योगदान को नमन किया।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वागत भाषण में झारखंड से अपने आत्मिक जुड़ाव, वन सेवा से प्रशासनिक सेवा तक की अपनी यात्रा, आदिवासी समाज के साथ अपने कार्यानुभव और जिले में बीते छह माह की उल्लेखनीय प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि गुमला ने उन्हें जनजातीय समाज के साथ नजदीकी से काम करने और नागरिकों की समस्याओं को सीधे समझने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में अंचल दिवस का आयोजन, आधार कार्ड अद्यतन कार्य, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड निर्माण, सिकल सेल जांच, आदिवासी भूमि संरक्षण, दूरदराज क्षेत्रों में सड़क स्वीकृति जैसे महत्वपूर्ण कार्य निरंतर गति से पूरे किए जा रहे हैं और एक जिला अधिकारी के रूप में वे हमेशा जनता के द्वार पर खड़ी रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने और झारखंड को सोना से हीरे की तरह चमकाने के लिए सभी को मिलकर काम करने का आग्रह किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री चमरा लिंडा ने झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के संघर्षपूर्ण इतिहास, सांस्कृतिक गौरव एवं वर्तमान प्रगतिशील दिशा पर अपने विचार व्यक्त किए।

अपने संबोधन में मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि झारखंड की जनता ने 25 वर्ष पूर्व स्वतंत्रता का वह अहसास प्राप्त किया था, जिसके लिए हमारे वीर पूर्वजों और शहीदों ने कठिन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि गुलामी के दौर में ब्रिटिश शासन द्वारा जमींदारी प्रथा, जमीनों पर कब्जा तथा प्राकृतिक संसाधनों का शोषण किया गया। इस दमन के विरुद्ध भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में ही क्रांति का नेतृत्व कर जनजातीय समाज को अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए एकजुट किया। उन्होंने गुरुजी शिबू सोरेन के योगदान को भी रेखांकित करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन का उद्देश्य था कि राज्य का प्रत्येक बच्चा शिक्षित होकर देश-विदेश में अपना परचम लहराए।

मंत्री लिंडा ने बताया कि राज्य सरकार SC-ST समुदाय के बच्चों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ाने के लिए कोटा की मोशन संस्था के सहयोग से 300 छात्रों के लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि अब संघर्ष तलवार से नहीं, शिक्षा से होगा। शिक्षा ही आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाएगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि रांची और दुमका में दो बड़े कल्याण अस्पतालों की स्थापना की योजना पर कार्य चल रहा है, ताकि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने नशा मुक्ति पर जोर देते हुए समाज से दारू के दुष्प्रभावों को समझने एवं रोकने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर गीत, संगीत और नृत्य न केवल परंपरा का प्रतीक हैं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इन सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने की अपील करते हुए उन्होंने गुमला को खेल नगरी बताते हुए खेल एवं संस्कृति को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

अंत में मंत्री लिंडा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो मूल्य, विरासत और स्वतंत्रता हमें दी है, उसे आगे बढ़ाना और आने वाली पीढ़ी को शिक्षित व सशक्त बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कला दल द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक गीत, नाट-नुक्कड़ नाटक, कलशा नृत्य तथा समाज कल्याण विभाग के महिला समूहों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य से नगर भवन का वातावरण झारखंडी संस्कृति की सुगंध से भर उठा। मांदर, ढोल-नगाड़ों और लोकधुनों की लय से पूरा परिसर गूंजता रहा और दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ कलाकारों का स्वागत किया।

नगर भवन परिसर में उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, JSLPS, पशुपालन, खाद्य आपूर्ति, श्रम नियोजन, कल्याण, पेयजल, खेलकूद तथा अन्य विभागों द्वारा लगाए गए सूचना स्टॉलों में नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ती रही और लोगों ने योजनाओं की जानकारी लेकर स्वयं को लाभान्वित किया। इससे पूरे परिसर में मेले जैसा उत्सव का माहौल बना रहा।

समारोह के दौरान कुल 53 लाभुकों के बीच विभिन्न विभागों की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, जिनमें वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत पट्टे एवं प्रशस्ति पत्र, धुमकुड़िया भवन निर्माण के स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत उपकरण, विशेष केंद्रीय सहायता (SCA to TSS) के तहत सिलाई मशीन, कृषि विभाग के सीड वितरण, उद्यान विभाग के मशरूम उत्पादन किट और पाली हाउस, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा ट्रैक्टर, पर्यटन एवं खेलकूद विभाग द्वारा स्पोर्ट्स किट, समाज कल्याण विभाग द्वारा किशोरी समृद्धि योजना और कन्यादान योजना के लाभ तथा मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्ति वितरण शामिल रहा। इसके साथ ही आठ नागरिकों के बीच अनुकम्पा के तहत नियुक्ति से संबंधित प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

गुमला जिला आज स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती के इस द्वि-उत्सव में पूरी तरह उत्साह, आनन्द, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और विकास की ऊर्जा से दमकता दिखा। नगर भवन का वातावरण एक ओर जहां झारखंडी संस्कृति की समृद्ध धारा से भर गया, वहीं दूसरी ओर योजनाओं के वितरण और जनकल्याण की घोषणाओं ने नागरिकों के बीच नए उत्साह का संचार किया। यह आयोजन केवल उत्सव नहीं बल्कि झारखंड की आत्मा, संघर्ष, एकता और उज्ज्वल भविष्य की सामूहिक धड़कन के रूप में पूरे जिले में महसूस किया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

Hotmail Co-Founder Sabeer Bhatia Questions India’s Growth Story

0

Hotmail Co-Founder Sabeer Bhatia Questions India’s Growth Story: “What’s the Point of Being the 4th Largest Economy If People Can’t Live With Dignity?”

New Delhi: Hotmail co-founder Sabeer Bhatia has sparked a nationwide debate after issuing a sharp critique of India’s economic trajectory. In a series of candid statements, Bhatia challenged the country’s celebration of rapid GDP growth, pointing to a widening gap between headline economic numbers and everyday living conditions.

Bhatia highlighted the contrast bluntly: despite India’s rising global ranking and its $4 trillion economy, citizens continue to struggle with “unbreathable air, undrinkable water, and crumbling infrastructure.” His provocative question—“What’s the point of becoming the 4th largest economy if people can’t even live with dignity?”—has triggered intense discussions across policy circles, boardrooms, and social media.

Calling GDP a “vanity metric,” Bhatia argued that top-line growth hides deep structural flaws. His comments are backed by data: studies estimate that poor air quality alone costs the Indian economy nearly $95 billion each year in lost productivity and healthcare burdens. Meanwhile, India’s massive infrastructure deficit slows down supply chains, increases operational costs, and erodes competitiveness across sectors—from D2C brands to heavy manufacturing.

The debate reflects two sharply contrasting narratives. One is the optimistic “India Shining” story: record foreign investment, global recognition, and strong economic momentum. The other is the lived reality of millions—India’s low Human Development Index ranking at 134, rising pollution-linked illnesses, and strained urban infrastructure that struggles to keep pace with growth.

For startups, founders, and investors, Bhatia’s critique raises an urgent strategic question: Can high-growth companies thrive in an environment where public systems are failing? Experts warn that without improvements in air quality, water supply, mobility, and healthcare, India risks undermining its own growth potential. Talent retention, productivity, and long-term market sustainability are already showing signs of stress.

As Bhatia’s remarks spark fresh introspection, they also put the spotlight on a larger national challenge: balancing fast economic expansion with the fundamental rights and dignity of citizens. The debate he has triggered may well shape the next phase of India’s development narrative.

JW News Desk

राम भक्तों के लिए

समावेशी विकास की अनंत संभावनाओं को अपने दामन में समेटे है हमारा झारखंड : मंत्री सुदिव्य कुमार, राज्य की रजत जयंती पर मुख्य समारोह ऐतिहासिक झंडा मैदान में हुआ

0

गिरिडीह । (कमलनयन) : समावेशी विकास की अनंत संभावनाओं की ओर बढ़ रहे प्राकृतिक धरोहरों से सुसज्जित समृद्ध खनिज संपादाओं से परिपूर्ण राज्य झारखंड अपने स्थापना की रजत जयंती मना रहा है। पिछले 11 नवम्बर से 15 -16 नवम्बर तक चलने वाले राज्यव्यापी रजत समारोह के विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में विकसित झारखंड, शिक्षित झारखंड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में संकल्प के साथ राज्य की गौरवशाली पहचान लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम किये गये।

इस मौके पर झारखंड के धरती आबा उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा को उनकी 150वीँ जयंती 15 नवम्बर को उनके साहस और अविस्मरणीय योगदान के लिए सिरसिया स्थित प्रतिमा पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद डा. सरफराज अहमद, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डा. विमल कुमार समेत काफी संख्या में सभी वर्गों के समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने श्रद्धापूर्वक नमन कर उनके विचारों को याद करते हुए राज्य की गौरवशाली परम्परा को आत्मसात करने के भाव प्रगट किये गये।

झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर में स्थित अभ्रक-कोयला और देश के पूर्वी क्षेत्र की सबसे बड़ी स्टील मंडी में शुमार गिरिडीह जिले में भी राज्य स्थापना का गौरवशाली पांच दिवसीय समारोह रजत उत्सव पर विविध कार्यक्रम किये गये। जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 नवम्बर शनिवार को ऐतिहासिक झंडा मैदान में सम्पन्न हुआ । जिसमे झारखंड के 25 वर्षो की प्रगति- विकास यात्रा का स्मरण करते हुए जिले के समावेशी विकास में मिलजुल कर योगदान देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य सरकार के नगर विकास, आवास – कला संस्कृति, पर्यटन, खेलकूद युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद डा सरफराज अहमद, उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डा. विमल कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान स्वागत भाषण उपायुक्त ने किया।

 

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार ने संबोधित कर झारखंडवासियों को राज्य गठन की बधाई दी और कहा कि झारखंड अनंत संभावनाओं वाला राज्य है।  दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने विकसित झारखंड, शिक्षित झारखंड, आत्मनिर्भर झारखंड का सपना संजोया था, जिसे हेमंत दा अर्थात हेमंत सोरेन की सरकार पूरा करने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि पृथक झारखंड के संघर्ष और राज्य के विकास में महिलाओं की महती भूमिका की अनदेखी नहीं की जा सकती। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद डा सरफराज अहमद समेत अन्य ने भी संबोधित किया। इस दौरान झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। करोड़ों विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया। कई युवाओं नियुक्ति पत्र, स्वरोजगार के लिए कई युवाओं को वाहन- ई. रिक्शा दिये गये। कार्यक्रम में डीडीसी स्मिता कुमारी, एसडीएम श्रीकांत यंशवत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं भारी संख्या में महिला-पुरुष युवा उपस्थित थे।

जिले भर में पांच दिवसीय रजत उत्सव की शुरुआत 11 नवम्बर को रन फॉर झारखंड से हुई। गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित रन फॉर झारखंड में उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डा. विमल कुमार सहित काफी संख्या में छात्र युवा खेलप्रेमी एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया। 12 नवम्बर को शहर के टॉवर चौक से काली बाड़ी चौक तक स्ट्रीट डांस का आयोजन हुआ, जिसमें लोक नृत्य के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की प्रस्तुति हुई। 13 नवम्बर को साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।

झंडा मैदान से खंडोली तक की रैली का नेतृत्व डीसी रामनिवास यादव एसपी डा विमल कुमार ने किया। रैली में डीडीसी स्मृति कुमारी, डीएसओ गुलाम समदानी, डीपीआरओ अंजना भारती सहित अन्य विभागों के अधिकारी एंव छात्र-युवाओं ने भाग लिया। 14 नवम्बर को सूचना जन संपर्क विभाग द्वारा झंडा मैदान में जतरा उत्सव का आयोजन किया गया।

उत्सव में शामिल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से झारखंड की लोक संस्कृति, विरासत एंव सशक्त व विकसित झारखंड का संदेश नुक्कड़ नाटक, लोक नृत्य, नटुआ नृत्य के माध्यम से देने का प्रयास किया।

इसके अलावा जिले भर में कार्यक्रमों के जरिये परिसंपत्तियों का वितरण, पौधा रोपण, अबुआ आवास के तहत लाभुकों को गृह प्रवेश, खेलकूद प्रतियोगिता,  जन जागरूकता पर सेमिनार समेत अन्य कार्यक्रम किये गये। जिसमें स्वस्थ-सशक्त और समावेशी विकास के लिए जन भागीदारी निभाने का आह्वान किया गयाl

 

राम भक्तों के लिए

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को लेकर शिक्षा सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

0

सिलेबस कवरेज, SA1–SA2, डिजिटल रिपोर्ट कार्ड, टीएनए–CCPD पर अधिकारियों को कई सख्त और महत्वपूर्ण निर्देश

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव श्री उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य में संचालित सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से संबंधित शैक्षणिक प्रगति, सिलेबस कवरेज, SA1 परिणाम, प्री-टेस्ट 1, डिजिटल रिपोर्ट कार्ड, शिक्षक प्रतिनियुक्ति एवं विद्यालयीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

सिलेबस कवरेज की होगी नियमित मॉनिटरिंग—लापरवाही पर कार्रवाई

सचिव ने कहा कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस राज्य के मॉडल विद्यालय हैं, ऐसे में
“एक भी बच्चा बोर्ड परीक्षा में अनुतीर्ण न रहे”—इस लक्ष्य के साथ कार्य किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया—

  • सभी विषयों का सिलेबस समय से पहले पूरा किया जाए।
  • पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध होने के बावजूद प्रदर्शन खराब पाए जाने पर विषय शिक्षक व एचएम संयुक्त रूप से उत्तरदायी होंगे।
  • 33% से कम अंक आने की स्थिति में दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
  • राज्य पीएमयू की टीम को कुछ विद्यालयों का विशेष निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

SA2 परीक्षा फरवरी में, परिणाम खराब रहा तो स्कूल प्रबंधक व प्राचार्य पर कार्रवाई

सचिव ने कहा कि फरवरी 2026 में Summative Assessment-2 (SA2) आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिया—

  • सभी विद्यालय 100% छात्र उपस्थिति और 100% उत्तीर्णता का लक्ष्य रखें।
  • SA2 के परिणाम असंतोषजनक पाए जाने पर स्कूल प्रबंधक एवं प्राचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

SA1 में 45% से कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन रेमिडियल क्लास अनिवार्य

सचिव ने निर्देश दिया कि—

  • SA1 में 45% से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन रेमिडियल क्लास आयोजित की जाए।
  • रेमिडियल क्लास नहीं मिलने की शिकायत पर विद्यालय के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
  • कक्षाओं में पीयर लर्निंग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

कोडरमा: सीडी गर्ल्स सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में लापरवाही—स्कूल प्रबंधक को शोकॉज

बैठक के दौरान कोडरमा के सीडी गर्ल्स सीएम स्कूल, झुमरी तिलैया में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया।
श्री सिंह ने—

  • कोडरमा डीईओ को कड़ी फटकार लगाई।
  • स्कूल प्रबंधक श्री उदय प्रकाश सिंह को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
  • संबंधित प्रबंधक से 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

उन्होंने निर्देश दिया कि—

  • टीएनए और CCPD में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों की एक जांच समिति गठित की जाए।
  • समिति विद्यालय का दौरा कर लापरवाही की जांच रिपोर्ट राज्य कार्यालय को सौंपे।
  • जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य शिक्षकों और प्राचार्य पर भी कार्रवाई होगी।
  • आवश्यकता पड़ने पर वेतन रोकने का निर्देश भी दिया गया।

डिजिटल रिपोर्ट कार्ड—17 नवंबर तक अनिवार्य रूप से तैयार

सचिव ने कहा कि यह झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक कदम है—

  • पहली बार सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का डिजिटल रिपोर्ट कार्ड तैयार हो रहा है।
  • सभी विद्यालय इसे 17 नवंबर 2025 तक तैयार कर लें।
  • रिपोर्ट कार्ड हर तीन माह में अपडेट किया जाएगा।
  • विद्यार्थी इसे कभी भी, कहीं भी देख सकेंगे।

टीएनए में 70% से अधिक अंक वाले शिक्षक ही होंगे CM School of Excellence में नियुक्त

शिक्षक प्रतिनियुक्ति को लेकर सचिव ने स्पष्ट नीति घोषित की—

  • केवल वे शिक्षक CM School of Excellence में प्रतिनियुक्त होंगे जिन्होंने
    • टीचर नीड असेसमेंट (TNA) में 70%+ अंक प्राप्त किए हों या
    • CCPD में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो।
  • प्रतिनियुक्ति से पहले कठोर जांच अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया—

  • CM School of Excellence के शिक्षकों को DIET, JCERT या अन्य प्रशिक्षण संस्थानों में ड्यूटी पर नहीं भेजा जाएगा।
  • यदि भेजा गया है, तो उन्हें तत्काल विद्यालय में प्रतिनियुक्त किया जाए।

इन निर्देशों के साथ सचिव ने कहा कि राज्य के CM School of Excellence को देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी विद्यालयों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य है, जिसके लिए सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों को जिम्मेदारी और कर्तव्य भावना के साथ कार्य करना होगा।

राम भक्तों के लिए

झारखंड राज्य की 25वीं रजत जयंती वर्ष—“विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं के उत्सव”

0

राज्यभर में 30.9 लाख विद्यार्थी शामिल हुए विशेष प्रातःकालीन सभा एवं प्रभात फेरी में

झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं रजत जयंती वर्षगांठ पर राज्य के सभी सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में आयोजित “विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं के उत्सव” के चौथे दिन, 14 नवंबर 2025 को पूरे राज्य में उत्साहपूर्वक विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

आज आयोजित जिलास्तरीय क्विज, निबंध, नृत्य, संगीत, ड्रामा, कहानी लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में कुल 3,696 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं हेतु कक्षा 6–8 एवं 9–12 श्रेणी से एक-एक प्रतिभागी का चयन पूर्व में प्रखंड एवं विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं से किया गया था।

30.9 लाख विद्यार्थियों ने लिया भाग – प्रातःकालीन सभा और प्रभात फेरी

राज्य के सभी सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में आज विशेष प्रातःकालीन सभाएँ एवं प्रभात फेरियाँ आयोजित की गईं, जिनमें कुल 30.9 लाख विद्यार्थी शामिल हुए।
इन कार्यक्रमों के दौरान—

  • विद्यार्थियों को राज्य के गौरवशाली इतिहास,
  • समृद्ध कला-संस्कृति,
  • जनजातीय परंपराओं,
  • तथा महापुरुषों, वीर सपूतों और आंदोलनकारियों के योगदान से अवगत कराया गया।

विद्यार्थियों ने झारखंड के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आकर्षक स्लोगन लिखे और अपने-अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकालकर जन-जागरूकता का संदेश दिया।

15 नवंबर को सम्मानित होंगे विजेता विद्यार्थी

जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को 15 नवंबर 2025 को जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार दो श्रेणियों—

  • कक्षा 6–8
  • कक्षा 9–12
    में अलग-अलग देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों में राज्य के प्रति गर्व, जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ा रहा है, बल्कि झारखंड की सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

राम भक्तों के लिए

रजत महोत्सव में प्रतिभा का संगम : झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पर गुमला के बच्चों की हाव भाव और चमक ने जीता दिल

0

गुमला।  झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय एसएस प्लस टू का सभागार प्रतिभा, कला और उत्साह के विराट उत्सव में बदल गया। रजत महोत्सव जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले भर के विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली बच्चों ने निबंध, क्विज, पेंटिंग, कथावाचन, नृत्य, गायन और नाटक जैसी विविध विधाओं में ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा कार्यक्रम सृजन, संवेदना और संस्कृति की अनोखी मिसाल बन गया। तालियों की गूंज ने पूरे दिन यह संदेश दिया कि गुमला की नई पीढ़ी न सिर्फ तैयार है, बल्कि आगे बढ़ने को आतुर भी है।

दीप प्रज्ज्वलन से उद्घाटन : बच्चों के हाथों जला ‘ज्ञान–दीप’

कार्यक्रम का शुभारंभ डीईओ कविता खलखो, एडीपीओ ज्योति खलखो, एपीओ रोज मिंज, एपीओ शुभकामना प्रसाद तथा प्रतिभागी बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ किया गया। उद्घाटन के इस पल ने पूरे माहौल में उत्साह, आशा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीपीओ ओमप्रकाश दास, तपेश्वर साहू, अभिजीत, लालचंद्र शेखर, सुजीत झा और राजदीप गुप्ता का योगदान सराहनीय रहा।

रजत उत्सव का यह आयोजन नई पीढ़ी को समर्पित—डीईओ
बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए डीईओ कविता खलखो ने कहा कि झारखंड की रजत जयंती सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि नई पीढ़ी की ऊर्जा, प्रतिभा और उनके उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। गुमला के बच्चों ने आज जिस तैयारी, आत्मविश्वास और गुणवत्ता का परिचय दिया है, वह जिले के शैक्षणिक नेतृत्व की पहचान है।”

ग्रामीण प्रतिभाएँ राज्य स्तरीय मंचों की दावेदार – एडीपीओ

एडीपीओ ज्योति खलखो ने कहा कि आज नृत्य, क्विज, पेंटिंग और कथावाचन में बच्चों ने जिस स्तर की दक्षता दिखाई, वह साबित करता है कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाएँ अब राज्य नहीं, राष्ट्रीय मंचों की चुनौती बन चुकी हैं। गुमला का भविष्य उज्ज्वल है।

पूरे दिन रहीं मनमोहक प्रस्तुतियाँ : कला, संस्कृति और सृजन का संगम

कथावाचन में सेंदरा और करमा–धरमा की कहानियों ने दर्शकों को झारखंड की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ा। पेंटिंग में बच्चों ने प्रकृति, समाज, संस्कृति और रचनात्मक कल्पना के शानदार रंग उकेरे। निबंध में विचार, भाषा और प्रस्तुति की उत्कृष्टता साफ झलकी। वहीं नृत्य और गायन की ताल, लय और अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम में उत्सव का खास रंग भर दिया।

पुरस्कार वितरण : सम्मान, मुस्कान और सपनों की नई उड़ान

कार्यक्रम के अंत मे संध्या बेला में मुख्य अतिथियों द्वारा विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। बच्चों के चेहरों पर चमक, गर्व और उत्साह ने रजत जयंती वर्ष के इस आयोजन को यादगार बना दिया।

विजेता प्रतिभागियों की सूची

क्विज (6–8) में प्रथम मीना कुमारी (पीएम श्री उच्च विद्यालय कोनसा कामडारा), द्वितीय विकास मुण्डा (पीएम श्री उच्च विद्यालय कुटवां चैनपुर) और तृतीय रेजिना उराँव (कस्तुरबा रायडीह) रहीं। क्विज (9–12) में प्रथम कैफ अंसारी (रा.उ.वि. करजंटोली), द्वितीय रश्मि कुमारी तथा तृतीय स्नेहा नाज (दोनों प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय डुमरी) रहीं। निबंध (6–8) में प्रथम दीप्ति कुजूर (संत अन्ना बालिका मध्य विद्यालय चैनपुर), द्वितीय अंतरा कुमारी (मॉडल स्कूल चपका घाघरा) और तृतीय दूरदर्शन प्रधान (रा. उत्क्रमित उ.वि. सिलम) रहीं। निबंध (9–12) में प्रथम प्रियम कुमारी (केजीबीवी बसिया), द्वितीय वैष्णवी केशरी (डीसीएम एसओई गुमला) और तृतीय साक्षी कुमारी (उर्सुलाईन बालिका उच्च विद्यालय टोंगो चैनपुर) रहीं। पेंटिंग (6–8) में प्रथम नैंसी कुमारी (जीजीएमएस भरनो), द्वितीय शांति उराँव (डीसीएम एसओई गुमला) और तृतीय सुप्रिया भगत (कस्तुरबा डुमरी) रहीं। पेंटिंग (9–12) में प्रथम नाजनी परवीन (कस्तुरबा सिसई), द्वितीय अंजली कुमारी (सीएम एसओई गुमला) और तृतीय दीपिका बा (कस्तुरबा रायडीह) रहीं। कथावाचन (9–12) में प्रथम संगीता कुमारी (रा. प्लस टू उच्च विद्यालय मुरगू, सिसई — विषय: सेंदरा) और द्वितीय आरजू राज (डीसीएम एसओई गुमला — विषय: करमा–धरमा की कहानी) रहीं। नाटक में प्रथम केजीबीवी गुमला को स्थान मिला। नृत्य (6–8) में प्रथम बालिका मध्य विद्यालय कटकाही, द्वितीय केजीबीवी घाघरा और तृतीय रा.म.वि. गुमला रहीं। नृत्य (9–12) में प्रथम उच्च विद्यालय टोटाम्बी, घाघरा, द्वितीय केजीबीवी घाघरा और तृतीय रा.म.वि. गुमला रहीं। गायन (6–8) में प्रथम दीपिका कुमारी (उत्क्रमित उ.वि. भरनो), द्वितीय अर्पणा एक्का (संत अन्ना मध्य विद्यालय चैनपुर) और तृतीय पल्लवी कुमारी एवं निशा लकड़ा (सोलेंग्बीरा, बसिया) रहीं। गायन (9–12) में प्रथम मायावती कुमारी (केजीबीवी घाघरा), द्वितीय चाँदमनी कुमारी (केजीबीवी सिसई) और तृतीय राजेश कोरबा (रा.उ.वि. सिविल चैनपुर) रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, सभी प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज उप विकास आयुक्त, गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की एक महत्त्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।

बैठक में पोषण ट्रैकर ऐप में लाभुकों की पंजीकरण स्थिति, आधार सत्यापन, वजन मापन, गृह भ्रमण रिपोर्ट, तथा सैम/मैम बच्चों से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही परियोजना कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) में भर्ती की स्थिति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सेविका-सहायिका की रिक्तियों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के हीमोग्लोबिन स्तर और स्वास्थ्य स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा सैम/मैम श्रेणी के बच्चों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, PVTG महिलाओं की नियमित एनीमिया जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

समीक्षा के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में लाभुकों की संख्या बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। सभी LS और सेविकाओं को SUMMER App एवं पोषण ट्रैकर में समयबद्ध एंट्री सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया।

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी , महिला पर्यवेक्षिकाओं, CDPO तथा अन्य संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। उप विकास आयुक्त ने निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं की उपलब्धि दर को बढ़ाते हुए आम जनता तक इन योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुँचाना सुनिश्चित करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, उपायुक्त ने सुनीं जिलावसियों की समस्याएँ

0

गुमला : गुमला जिला समाहरणालय, गुमला में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज़ ग्रामीण क्षेत्रों से जिलावासी उपस्थित हुए तथा अपनी समस्याओं एवं आवेदन विवरणों को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, म्यूटेशन एवं राजस्व संबंधी प्रकरण, पेंशन से संबंधित मामलों, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य लाभुक योजनाओं से संबंधित आवेदन, श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मुद्दे, धोखाधड़ी एवं पारिवारिक विवाद, पैन, राशन कार्ड एवं आधार लिंकिंग संबंधी समस्याएं तथा स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अवरोध एवं सुविधा उपलब्धता संबंधी प्रार्थनापत्र शामिल रहे।

उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया कि सभी प्रकरणों का कानूनी प्रावधानों एवं प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि गंभीर एवं लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा समाधान प्रक्रिया में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों को उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशील रवैया अपनाते हुए आम नागरिकों को समयबद्ध सहायता प्रदान करें, ताकि जन शिकायत निवारण दिवस के उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी और त्वरित समाधान को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकें l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड राज्य स्थापना के 25वें रजत त्यौहार पर गुमला जिले में वॉल पेंटिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

0

गुमला : झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पूरे गुमला जिले में रजत त्यौहार की विशेष श्रृंखला के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न वर्गों के नागरिक सक्रिय रूप से भाग लेकर रजत त्यौहार को उत्साहपूर्वक मना रहे हैं।

इसी क्रम में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज पूरे जिले में वॉल पेंटिंग अभियान का व्यापक आयोजन किया गया। अभियान में जिले भर के हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए झारखंड की संस्कृति, परंपरा एवं गौरव को दीवारों पर रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय परिसर, चन्दाली में आयोजित हुआ जहां उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की उपस्थिति में वॉल पेंटिंग कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान उपायुक्त ने स्वयं वॉल पेंटिंग करते हुए झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा को रेखांकित किया।

उनके साथ उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी ललन कुमार रजक सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे तथा सभी ने सक्रिय रूप से वॉल पेंटिंग कार्यक्रम में भाग लिया।

जिले के सभी प्रखंडों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालयों पर वॉल पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं नागरिकों ने प्रदेश की पहचान, कहानियों तथा झारखंड की परंपरागत कला को दीवारों पर उकेरकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

वॉल पेंटिंग अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, कला समूहों तथा समुदाय के लोगों की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने झारखंड के प्रति अपनी भावनाओं एवं गर्व को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के अवसर पर JSLPS के ग्राम संगठनो में कार्यक्रम का आयोजन

0

गुमला :- झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के अंतर्गत झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जे०एस०एल०पी०एस०) के द्वारा गुमला जिले के सभी 934 ग्राम संगठनो में दिनांक 14.11.2025 को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम अंतर्गत सभी ग्राम संगठनो में विशेष बैठक का आयोजन किया गया एवं झारखण्ड राज्य के 25 वर्ष में आए उल्लेखनीय परिवर्तन एवं आगे के 05 वर्ष में क्या बदलाव चाहती है उस पर चर्चा की गयी साथ ही CIF ऋण वापसी, बैंक ऋण वापसी एवं अत्यंत गरीब परिवारों के लिए VRF और आजीविका सम्बन्धी गतिविधियों में सहयोग करने पर चर्चा की गयी. इसके पश्चात सभी ग्राम संगठन की बैठक में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा लैंगिक समानता, बाल विवाह निषेध, डायन बिसाही निषेध, महिलाओ के विरूद्ध हिंसा निषेध, स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता एवं अपने संगठन में दस सूत्र का पालन सम्बन्धी शपथ ग्रहण किया गया.
कार्यक्रम के अंत में प्रति ग्राम संगठन तीन सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूहों एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडर को पुरस्कृत किया गया.
इस अवसर पर सिसई प्रखंड के लकिया पंचायत में राज्य कार्यालय से लखन महतो एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र जारिका द्वारा ग्राम संगठन के सदस्यों को प्रोत्साहित किया गया एवं बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों एवं कैडर को सम्मानित किया गया।इसके अलावा जिला के विभिन्न ग्राम संगठनो में जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति रही.

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium