20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 252

69वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड के सुधीर कुमार को स्वर्ण पदक

0

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की अगुवाई में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में शामिल होने गए अंडर-19 बालक ताइक्वांडो खिलाड़ी सुधीर कुमार ने पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है। उन्होंने 48–51 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड को सत्र 2025-26 का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

यह प्रतियोगिता 9 से 13 नवम्बर 2025 तक इंदौर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भगवती नगर, जम्मू में आयोजित हुई।

सुधीर कुमार ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए

  • क्वार्टर फाइनल में सीबीएसई को 2–0,
  • सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 2–0,
  • फाइनल में जम्मू–कश्मीर को 2–0 से पराजित किया।

उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में एक भी राउंड गंवाए बिना स्वर्ण पदक जीता, जो उनके अद्भुत कौशल, अनुशासन और दृढ़ निश्चय का प्रमाण है।

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा—

“यह पूरे राज्य की जीत है। सुधीर का प्रदर्शन झारखंड की प्रतिभा, मेहनत और कोचिंग व्यवस्था की सफलता को दर्शाता है। उनकी उपलब्धि सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।”

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग, राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव श्री संजय शर्मा, उपाध्यक्ष श्री मिथलेश कुमार सिंह, कोच श्री अविनाश राम, टीम मैनेजर श्री इम्तियाज़ हुसैन एवं श्री एम. मोदस्सर सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों ने सुधीर को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

यह स्वर्ण पदक खेलो झारखंड पहल की सफलता तथा झारखंड के स्कूली खेलों में निरंतर हो रही प्रगति का प्रमाण है। सुधीर ने यह सिद्ध किया है कि झारखंड की मिट्टी में प्रतिभा और जज़्बा दोनों प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं—बस उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने की आवश्यकता है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

तेजस्वी तेज बनने के चक्कर में बुरी तरह से मात खाए, टिकट बंटवारे में पैसे के खेल का आरोप लगा और अंत में…परिणाम से पूर्व सीएम बनने का ख्वाब भी टूटा

0

______________________________________________

सुनील सिंह

बिहार में महागठबंधन की ऐतिहासिक हार के नायक तेजस्वी हैं। क्योंकि महागठबंधन का चेहरा वही थे। नीतीश वर्सेस तेजस्वी के बीच यह चुनाव था। तेजस्वी मुख्यमंत्री बनने को लेकर इतने आत्मविश्वास में थे कि उन्होंने शपथ ग्रहण की तारीख भी तय कर दी थी। कहा था 14 को नतीजे आएंगे और 18 को वह शपथ लेंगे। चुनाव परिणाम को लेकर इतना आत्मविश्वास मैंने पहली बार किसी नेता में देखा। जो चुनाव परिणाम से पहले शपथ ग्रहण की तिथि तय कर रहा है। इसे अहंकार नहीं तो और क्या कहेंगे।

वैसे तो चुनाव परिणाम की कई दिनों तक समीक्षा होगी। दोनों ओर से कई कारण बताए जाएंगे। लेकिन मूल कारण तेजस्वी का अहंकार ही है। लालू यादव के बीमार होने के कारण तेजस्वी ने आरजेडी पर कब्जा कर लिया है। लालू भी पुत्रमोह में फंस गए हैं। उनकी आखरी इच्छा यही थी कि तेजस्वी मुख्यमंत्री बनें। लेकिन अब भविष्य में शायद ही ये इच्छा पूरी हो।

संजय यादव पर पार्टी को हांकने का आरोप

कहते हैं कि तेजस्वी ने टिकट बंटवारे में खूब मनमानी की। कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगा। टिकट को लेकर बोली लगी। एक-एक टिकट के लिए चार से पांच करोड रुपए तक लिए जाने की बात सामने आई। पैसे के बल पर कई लोगों ने टिकट हथिया लिया। इनमें एक-दो को छोड़कर सभी उम्मीदवार हार गए।

तेजस्वी को इतना अहंकार हो गया था कि वह कार्यकर्ताओं से मिलते तक नहीं थे। हरियाणा के उनके मित्र राज्यसभा सांसद संजय यादव बिहार को हांक रहे थे। संजय यादव जिसको चाहते थे वही तेजस्वी से मिल सकता था। तेज प्रताप भी संजय यादव के कारण पार्टी से निकाले गए।

तेजस्वी मुख्यमंत्री बनने के लिए इतने बेताब थे कि उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी तक नहीं थी। चुनाव जीतने को लेकर रोज झूठी घोषणाएं कर रहे थे। जनता ने उनकी घोषणाओं पर भरोसा नहीं किया। क्योंकि उन्हें पता था कि ये झूठी घोषणाएं हैं।

चुनाव में एनडीए जहां एकजुट था, वहीं महागठबंधन में पूरी तरह बिखराव और गुटबाजी हावी रहा। महागठबंधन के प्रमुख नेता राहुल गांधी बिहार में मस्ती करने आ रहे थे। वोट चोरी का आरोप लगाकर उन्होंने मतदाताओं को भ्रमित करने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हुए।

मुस्लिम वोटरों ने भी राजद-कांग्रेस को निराश किया

बिहार ने पहली बार जातिवाद की राजनीति से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट किया है। तमाम जातीय समीकरण ध्वस्त हो गए। राजद का माई समीकरण भी ध्वस्त हो गया। यादवों ने भी राष्ट्रीय जनता दल को खुलकर साथ नहीं दिया। यादव समाज का एक बड़ा वर्ग यह महसूस कर चुका है कि लालू परिवार यादव के नाम पर परिवारवाद की राजनीति कर रहा है। यादव जाति के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। महागठबंधन को मुस्लिम वोटरों का भी पूरी तरह साथ नहीं मिला।

बिहार में महिलाओं और युवाओं का एक नया समीकरण बना है। जिसने एनडीए का साथ दिया। इस करण प्रचंड बहुमत मिला है। पीएम मोदी ने भी इसकी चर्चा की है। तेजस्वी की हालत राघोपुर में ही खराब हो गई। यादवों के गढ़ में बहुत मुश्किल से जीत पाए।

राघोपुर के लोगों में तेजस्वी को लेकर काफी नाराजगी थी। तेजस्वी अपने क्षेत्र में भी नहीं जाते हैं। उन्हें यह गुमान था कि यादव उनका साथ देंगे और वह चुनाव आसानी से जीत जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया बड़ी मुश्किल से जीत मिली है। महागठबंधन के नेता तेजस्वी थे इसलिए हार की पूरी जिम्मेदारी उनकी है। बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री बनने का सपना तोड़ दिया है।

 

राम भक्तों के लिए

मंत्री सुदिव्य कुमार विशेष विमान से दिल्ली रवाना, गिरिडीह हवाई अड्डे में कहा-अंतरराष्ट्रीय व्यापार-उद्योग मेला 2025 में झारखंड की प्रस्तुति “फोकस राज्य” के रूप में होगा

0

गिरिडीह । (कमलनयन) राजधानी दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 44वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार उद्योग मेले में भाग लेने के लिए झारखंड सरकार के नगर विकास और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इस उद्योग मेला में शामिल होने मंत्री श्री सुदिव्य गिरिडीह हवाई अड्डे से विशेष सेवा विमान से दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान उन्हें विदा करने जिला प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी गिरिडीह हवाई अड्डा पहुंचे थे।

बताया गया कि 14 से 27 नवम्बर तक चलनेवाले मेले का थीम इस वर्ष एक भारत श्रेष्ठ भारत है। मेले में देश के सभी राज्यों के करीब 60 से अधिक मंत्रालय शामिल हो रहे हैं। वहीं इस वर्ष झारखंड राज्य मेले में फोकस राज्य के रूप में भाग ले रहा है। झारखंड की ओर से मेले में कला, संस्कृति और आत्मनिर्भरता को लेकर कई मॉडल लगाए गए हैं। इसके अलावा झारखण्ड के उद्योग मॉडल को भी इस बार शामिल किया गया है।

दिल्ली रवाना होने से मंत्री ने झारखण्ड को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अवसर राज्य की प्रगति लिए काफी ख़ास है। इंटरनेशनल मंच से झारखण्ड के खनिज को एक प्लेटफार्म मिलेगा। साथ ही विदेशी कंपनियों के बीच झारखण्ड को अपने उद्योग को दिखाने का मौका मिलेगा। बताया गया कि फोकस राज्य के रूप में आमंत्रित झारखंड पवेलियन ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और औद्योगिक विकास की क्षमता का प्रदर्शन करना है। राज्य का मुख्य फोकस अपने समृद्ध खनिज संसाधनों, कृषि उत्पादों और औद्योगिक क्षमता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करना है।

पवेलियन में क्षेत्रीय उत्पादों के कई स्टॉल लगाए गए है, जिनमें स्थानीय बुनकरों और आदिवासी शिल्पकारों द्वारा बनाए गए ट्राइबल परिधानों और कलाकृतियों को एक नया रूप देकर पेश किये जाने की योजना है। साथ ही मेले में झारखंड की अनूठी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को उजागर करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाना है।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह पुलिस की सराहनीय पहल, आपका मोबाइल आपके पास, यूजर्स को 313 सेट मिले वापस

0

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस की सराहनीय पहल आपका मोबाइल आपके पास योजना के तहत चोरी और गुम हुए मोबाइल यूजर के लिए शुक्रवार का दिन बेहद ख़ास रहा।

गिरिडीह पुलिस ने न्यू पुलिस लाइन में आयोजित कार्यकम आपका मोबाइल आपक पास योजना के तहत जिले के 313 यूजर को उनके एंड्राइड और स्मार्ट मोबाइल वापस किये।

इस दौरान जिले भर से यूजर अपने मोबाइल लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम में एसपी डॉक्टर विमल कुमार के नेतृत्व में आपका मोबाइल आपके पास योजना के तहत यूजर को उनके मोबाइल वापस किए गए। चोरी और गुम हुए मोबाइल मिलने पर यूजर भी काफी उत्साहित दिखे।

यूजर्स ने एसपी को थैंक्स भी कहा। इस दौरान एसपी ने कहा कि आज के दौर में मोबाइल की भूमिका बेहद ख़ास हो गई है. ऐसे में मोबाइल की चोरी होना या, गुम होने यूजर के लिए परेशानी का सबब होता है. लेकिन गिरिडीह पुलिस लगातार प्रयास में है कि जिनके मोबाइल चोरी और गुम हुए हैंं, उसे तलाश कर वापस किये जाएं। कार्यक्रम में डीएसपी नीरज सिंह, कौसर अली, एसडीपीओ जीतवाहन, सुमित प्रसाद, धनंजय राम, इंस्पेक्टर मंटू कुमार, मुफस्सिसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

 

राम भक्तों के लिए

Anjana Om Kashyap Faces Heavy Backlash for Spreading Fake News About Dharmendra’s Demise

0

A major controversy erupted on social media this week after Aaj Tak anchor Anjana Om Kashyap reportedly aired false news claiming that veteran Bollywood actor Dharmendra had passed away. The misinformation, which was later proven to be completely untrue, triggered a massive wave of criticism and trolling across all major social media platforms, with netizens accusing Kashyap and her channel of irresponsible journalism.

According to reports, the fake news segment aired briefly before being taken down. However, screenshots and video clips of the broadcast quickly went viral, causing widespread outrage among Dharmendra’s fans and members of the film fraternity. The 88-year-old actor, known for his iconic roles in Sholay, Phool Aur Patthar, and Yamla Pagla Deewana, is alive and in stable health. His family reportedly had to clarify his well-being multiple times on social media to calm the growing panic.

Soon after the incident, Twitter (now X), Instagram, and Facebook were flooded with posts criticizing Anjana Om Kashyap for spreading “unverified” and “sensational” news just to gain viewership. Several users demanded that Aaj Tak issue an official apology, while others called for strict action from the News Broadcasting Authority against what they termed “irresponsible reporting.” Memes and sarcastic posts mocking the anchor’s “breaking news style” dominated online discussions throughout the day.

Many social media users pointed out that such mistakes have become frequent in the race for breaking news first, often at the cost of accuracy and ethics. Critics accused Kashyap of failing to uphold basic journalistic standards, arguing that her actions not only disrespected a living legend but also hurt millions of fans who were emotionally affected by the false report.

Meanwhile, Dharmendra himself responded with calm dignity, posting a short video message on X thanking his fans for their concern and assuring them that he was “fit and fine.” His response earned widespread praise for its grace and humility.

Media observers believe this controversy could have serious implications for Aaj Tak’s credibility and for the broader debate on the ethics of breaking news culture in India. As the backlash continues, many are urging stricter regulations and fact-checking protocols to prevent such incidents in the future.

In the eyes of the public, this episode stands as a stark reminder that even reputed journalists can lose trust when they forget the core principle of journalism — truth above speed.

राम भक्तों के लिए

तीन दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन — हजारीबाग ने जीता ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब

0

हजारीबाग, 13 नवम्बर 2025:
तीन दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को हजारीबाग पुलिस केंद्र में भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में हजारीबाग जिला पुलिस टीम ने 23 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि रामगढ़ 11 अंकों के साथ द्वितीय और गिरिडीह 9 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।

तीन दिनों तक चले इस आयोजन में हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा और गिरिडीह जिलों की पुलिस टीमों के 242 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में दमखम दिखाया। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन और खेल भावना देखते ही बनती थी।

खेलवार परिणाम संक्षेप में:

  • फुटबॉल: विजेता – हजारीबाग, उपविजेता – गिरिडीह
  • बास्केटबॉल: विजेता – हजारीबाग, उपविजेता – गिरिडीह
  • हैंडबॉल: विजेता – हजारीबाग, उपविजेता – गिरिडीह
  • कबड्डी: विजेता – रामगढ़, उपविजेता – हजारीबाग
  • वॉलीबॉल: विजेता – कोडरमा, उपविजेता – रामगढ़
  • एथलेटिक्स (पुरुष): विजेता – हजारीबाग, उपविजेता – कोडरमा
  • एथलेटिक्स (महिला): विजेता – रामगढ़, उपविजेता – हजारीबाग

समापन समारोह में उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने झंडे को सलामी दी और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा —

“ऐसे आयोजन न केवल पुलिसकर्मियों में उत्साह और फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि विभिन्न जिलों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग को भी प्रोत्साहित करते हैं।”

कार्यक्रम में हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, रामगढ़ एसपी अजय कुमार, कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह, चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, गिरिडीह एसपी विमल कुमार सहित प्रक्षेत्र के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रूबी सिंह ने किया।

तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता ने पुलिसकर्मियों में नयी ऊर्जा, एकता और खेल भावना का संचार किया, जिससे पूरे प्रक्षेत्र में उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

विभावि के राजनीति विज्ञान विभाग में वाद-प्रतिवाद प्रतियोगिता संपन्न — पक्ष में आयुषी सिंह और विपक्ष में प्रिया कुमारी रहीं प्रथम

0
पक्ष में बोलते प्रथम स्थान पर रही आयुषी सिंह

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में आज झारखंड राज्य स्थापना के 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वाद-प्रतिवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था — “अपने 25 वर्षों में झारखंड ने एक प्रगतिशील राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है।”

प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया — जिनमें 10 प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष में तथा 10 ने विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रत्येक प्रतिभागी को 4 मिनट का समय दिया गया।

परिणामस्वरूप,

  • पक्ष में आयुषी सिंह प्रथम, प्राच्य आर्य द्वितीय, तथा सुप्रीति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
  • विपक्ष में प्रिया कुमारी प्रथम, पिंटू रजक द्वितीय, तथा रिया कुमारी तृतीय स्थान पर चयनित हुईं।

विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य के विकास, उपलब्धियों और चुनौतियों पर गंभीर चिंतन एवं तार्किक अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित करना था।

उन्होंने बताया कि कल भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें आज भाग नहीं लेने वाले 10 विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। उद्देश्य है कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मंच पर बोलने का अवसर और सार्वजनिक संवाद का अनुभव प्राप्त हो सके।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गुमला में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न, आठ आश्रितों को नियुक्ति की स्वीकृति

0

गुमला, 13 नवम्बर 2025:
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कुल 8 मामलों में अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि स्वीकृत मामलों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र आश्रितों को समय पर लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को आर्थिक सहयोग और संबल प्रदान करना है, इसलिए सभी प्रकरणों का निष्पादन संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए।

बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण जारी, 27 नवम्बर तक सभी पंचायतों में होगा सत्यापन

0

गुमला, 13 नवम्बर 2025:
केंद्र प्रायोजित विभिन्न पेंशन योजनाओं — इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना — के लाभुकों का सामाजिक अंकेक्षण जिले में 3 से 27 नवम्बर 2025 तक पंचायत भवनों में किया जा रहा है।

आज चैनपुर, डुमरी, गुमला और कामडारा प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में झारखंड सोशल ऑडिट सोसाइटी की टीम ने सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया संपन्न की। इस दौरान पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और वार्ड पार्षदों की सक्रिय भागीदारी रही।

सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों को पारदर्शी और सही ढंग से मिले। इसके तहत लाभुकों से आधार कार्ड, वोटर आईडी, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और पासबुक जैसे दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

इस प्रक्रिया के लिए जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा पंचायतवार लाभुकों की सूची एवं NSAP Slip उपलब्ध कराई गई है। सभी पंचायतों में लाभुकों की सूची पंचायत भवनों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रदर्शित की गई है ताकि कोई पात्र व्यक्ति छूट न जाए।

गौरतलब है कि झारखंड सोशल ऑडिट सोसाइटी की टीम द्वारा 16 अक्टूबर 2025 को नगर भवन, गुमला में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें पंचायत सचिवों, कंप्यूटर ऑपरेटरों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया था।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वे सामाजिक अंकेक्षण में पूर्ण सहयोग करें ताकि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण की भावना को सशक्त बनाया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विशुनपुर में जलछाजन रैली और कलश यात्रा के साथ जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ — राज्य स्थापना दिवस पर 25 महिलाओं और 25 बच्चों ने किया पौधारोपण, तीन दिनों में 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य

0

गुमला, 13 नवम्बर 2025:
झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर गुरुवार को विशुनपुर प्रखंड में जल संरक्षण एवं जलछाजन को लेकर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्य सरकार के निर्देश एवं उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी आशीष कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि स्टेट टेक्निकल एक्सपर्ट (GIS) लखन लाल महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं और स्कूली बच्चों द्वारा कलश यात्रा एवं “जल है तो कल है” के नारे से हुई रैली से हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में जल संरक्षण का संदेश फैलाया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए — “खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में”, “हर मेढ़ पर पेड़ लगाएंगे” और “जल लाए धन-धान्य”।

डीडीसी दिलेश्वर महतो ने कहा — “जल ही जीवन है। खेत और गांव के पानी को रोकना ही असली विकास है। जलछाजन तकनीक ग्रामीण आत्मनिर्भरता की कुंजी है।”
वहीं लखन लाल महतो ने कहा — “जल, जंगल और जमीन का संतुलन ही सुखी जीवन का आधार है। जल बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

इस अवसर पर राज्य स्थापना दिवस की स्मृति में 25 महिलाओं और 25 बच्चों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा अगले तीन दिनों में 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। किसानों के बीच पंपसेट और स्प्रेयर मशीनों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों, शिक्षक-छात्रों, महिला समूहों और विभागीय पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में सभी ने “जल संरक्षण और हरित झारखंड” का संकल्प लिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium