20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 253

रायडीह में पहुंची ‘मानव कल्याण हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी’ पर आधारित भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

0

गुमला जिला प्रशासन के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय, कोलकाता तथा झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद, रांची के सहयोग से आयोजित “मानव कल्याण हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी” विषयक भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी बुधवार को पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, रायडीह पहुंची।

रायडीह प्रखंड के विभिन्न उच्च एवं प्लस टू विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में भाग लेकर अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित मॉडलों और अवधारणाओं का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने उपग्रह, रॉकेट, अंतरिक्ष यान एवं मौसम पूर्वानुमान जैसी तकनीकों के प्रदर्शन को बड़ी रुचि से देखा।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार एवं बीपीओ अभिजीत ने बताया कि प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और सीखने की प्रेरणा बढ़ी है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना का विकास होता है, जिससे वे भविष्य में देश के तकनीकी विकास में योगदान दे सकेंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — बरगाँव में हज़ारों घनफीट बालू जब्त, प्राथमिकी दर्ज

0

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर अवैध बालू उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर रोकथाम के लिए बुधवार अपराह्न प्रशासनिक टीम ने सिसई थाना क्षेत्र के बरगाँव ग्राम झुपना टांड़ में छापामारी की।

अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खान निरीक्षक, थाना प्रभारी सिसई एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मौके पर लगभग 34,000 घनफीट से अधिक अवैध बालू का भंडारण पाया। पूछताछ के बावजूद भंडारणकर्ताओं की पहचान नहीं हो सकी, और यह पाया गया कि किसी भी स्थल पर भंडारण अनुज्ञप्ति नहीं थी।

प्रशासन ने बताया कि यह कार्य पूर्णतः अवैध है और इससे सरकारी राजस्व की हानि के साथ राष्ट्रीय संपत्ति का क्षरण होता है। इस संबंध में खनन एवं खनिज अधिनियम, 1957 तथा झारखंड लघु खनिज परिनियम, 2004 एवं Jharkhand Mineral (Prevention of Illegal Mining, Transportation & Storage) Rules, 2017 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध खनन या भंडारण में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के निर्देश पर अपर समाहर्ता ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

0

गुमला, 12 नवम्बर 2025:
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने सदर अस्पताल, गुमला का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, दवा उपलब्धता, ओपीडी संचालन, वार्ड व्यवस्था, प्रयोगशाला, शौचालय, पेयजल आपूर्ति और कर्मचारियों की उपस्थिति की बारीकी से समीक्षा की।
उन्होंने चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों को निर्देश दिया कि वे मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएँ और सुनिश्चित करें कि हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवा मिले।

अपर समाहर्ता ने कहा कि सदर अस्पताल जिले का मुख्य उपचार केंद्र है, इसलिए यहाँ की स्वच्छता, व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन शंभू नाथ चौधरी, अस्पताल प्रबंधक और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला शहर में चला अतिक्रमण मुक्ति अभियान — दुकानों से सामान जब्त, जुर्माना वसूला गया

0

गुमला, 12 नवम्बर 2025:
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आज अंचल अधिकारी, गुमला एवं प्रशासक, नगर परिषद, गुमला के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। यह अभियान पालकोट रोड, थाना रोड, लोहरदगा रोड, मेन रोड और सिसई रोड क्षेत्रों में संचालित हुआ।

अभियान के दौरान उन सभी दुकानों एवं फुटपाथ विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई, जिन्होंने अपनी दुकान की सीमा से बाहर अतिक्रमण कर रखा था। कई जगहों पर जेसीबी से अतिक्रमण तोड़ा गया तथा जुर्माना वसूला गया।

साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने वालों और डस्टबिन नहीं रखने वाले दुकानदारों से भी जुर्माना लिया गया। शहर के विभिन्न स्थलों पर निर्माण एवं मलबा कचरा (C&D Waste) पाए जाने पर भी कड़ी कार्रवाई की गई और नोटिस जारी किया गया।

अभियान के दौरान कुल ₹8,200 का ऑन-स्पॉट आर्थिक दंड वसूला गया एवं 80 पैकेट प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास जब्त किए गए।
अधिकारीगणों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि शहर को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें, अन्यथा आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

रजत जयंती वर्ष पर गुमला जिले में “ग्रामीण आवास योजना दिवस” का सफल आयोजन — 753 लाभुकों का गृह प्रवेश, 260 को स्वीकृति पत्र प्रदान

0

गुमला, 12 नवम्बर 2025:
झारखंड राज्य स्थापना के 25वें रजत जयंती समारोह के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देश एवं उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में गुमला जिले में ग्रामीण आवास योजना दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी 12 प्रखंडों के 159 पंचायतों में जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित हुए।

मुख्य कार्यक्रम गुमला प्रखंड के असनी पंचायत में आयोजित हुआ, जिसमें उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो एवं राज्य नोडल पदाधिकारी लखन लाल महतो ने भाग लिया। दोनों पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित किया और 25 लाभुकों का गृह प्रवेश पारंपरिक विधि-विधान से कराया। इसी क्रम में नावाडीह पंचायत में 10 लाभुकों का गृह प्रवेश सम्पन्न हुआ।

जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान

  • 753 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया
  • 260 लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए
  • प्रत्येक पंचायत में संकल्प सभा के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और समृद्ध ग्राम निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

इन आयोजनों में लगभग 6,360 ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण विकास विभाग के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

झारखंड स्थापना की रजत जयंती पर विद्यालयों में “विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव” — विद्यार्थियों में राज्य गौरव और रचनात्मकता जगाने का अभियान

0

गुमला, 12 नवंबर 2025:
झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुमला जिले के विभिन्न विद्यालयों में “विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव” मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालयों में प्रार्थना एवं संकल्प शपथ के साथ क्विज़, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने झारखंड के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों और आंदोलनकारियों के योगदान को याद किया तथा राज्य की एकता, समृद्धि और विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, जनजातीय परंपरा, प्राकृतिक संपदा और विकास यात्रा से भी अवगत कराया।

राज्य स्तरीय दिशा-निर्देशों के अनुसार 13 नवंबर को प्रखंड स्तर पर तथा 14 नवंबर को जिला स्तर पर क्विज़, पेंटिंग, निबंध, लोकनृत्य, गायन एवं कथावाचन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, प्रतिस्पर्धा और राज्य गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “झारखंड की रजत जयंती हमारे अतीत की गौरवशाली विरासत और भविष्य की आकांक्षाओं को जोड़ने का अवसर है। शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में राज्य के प्रति गर्व, जिम्मेदारी और विकास की भावना जागृत करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।”

15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

झारखंड स्थापना की रजत जयंती पर विद्यालयों में “विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव” — विद्यार्थियों में राज्य गौरव और रचनात्मकता जगाने का अभियान

0

गुमला, 12 नवंबर 2025:
झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुमला जिले के विभिन्न विद्यालयों में “विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव” मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालयों में प्रार्थना एवं संकल्प शपथ के साथ क्विज़, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने झारखंड के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों और आंदोलनकारियों के योगदान को याद किया तथा राज्य की एकता, समृद्धि और विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, जनजातीय परंपरा, प्राकृतिक संपदा और विकास यात्रा से भी अवगत कराया।

राज्य स्तरीय दिशा-निर्देशों के अनुसार 13 नवंबर को प्रखंड स्तर पर तथा 14 नवंबर को जिला स्तर पर क्विज़, पेंटिंग, निबंध, लोकनृत्य, गायन एवं कथावाचन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, प्रतिस्पर्धा और राज्य गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “झारखंड की रजत जयंती हमारे अतीत की गौरवशाली विरासत और भविष्य की आकांक्षाओं को जोड़ने का अवसर है। शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में राज्य के प्रति गर्व, जिम्मेदारी और विकास की भावना जागृत करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।”

15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सुनी नागरिकों की समस्याएं — जमीन विवाद, सामाजिक मांग और धोखाधड़ी मामलों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश

0

गुमला, 12 नवंबर 2025:
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 50 से अधिक नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल और पारदर्शी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं —

  • घाघरा प्रखंड से आए ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें शव दफनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चपका ढेढ़ोली मौजा की 2.50 एकड़ गैरमजरूआ भूमि को कब्रिस्तान हेतु चयनित करने की मांग की। उपायुक्त ने इस पर कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
  • सिसई प्रखंड के ग्राम जलका के ग्रामीणों ने पारंपरिक पहनई भूमि के गलत नामांतरण की शिकायत की। उपायुक्त ने अंचल अधिकारी सिसई को भूमि रिकॉर्ड की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया।
  • गम्हरिया ग्राम के अशोक राम ने अपनी फसल नष्ट करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को जांच और सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
  • गुमला शहरी क्षेत्र की एक विधवा महिला ने अपनी जमीन के धोखे से हस्तांतरण की शिकायत की। उपायुक्त ने मामले की जांच कर अगली अंचल दिवस बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
  • फसिया ढोढरी के रामदेव सिंह ने खतियानी जमीन पर अवैध कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत की। इस पर उपायुक्त ने त्वरित जांच का आदेश दिया।
  • बरवेनगर की एक महिला ने अपने पिता की संपत्ति पर विवाद की जानकारी दी, जिस पर उपायुक्त ने अंचलाधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
  • चैनपुर प्रखंड के ज्वालेन लकड़ा ने नौकरी दिलाने के नाम पर ₹1.60 लाख की ठगी का मामला उठाया। उपायुक्त ने तत्काल जांच शुरू करने का आदेश दिया।

बैठक के अंत में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है।” उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तय होगी।

बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 258 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

0

गुमला, 12 नवंबर 2025:
गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां को गुप्त सूचना मिली थी कि बादल साहू नामक व्यक्ति गढ़वा से ब्राउन शुगर खरीदकर गुमला और आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करने जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया। दल में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, पुअनि अमर शुक्ला, सअनि सुनील कुमार तथा सशस्त्र बल शामिल थे।

छापेमारी टीम ने चेटर मैदान, गुमला के पास संदिग्ध गतिविधियों के बीच तीन व्यक्तियों को पकड़ने में सफलता पाई, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए तीनों की पहचान इस प्रकार की गई —

  1. बादल साहू (33 वर्ष), पिता भुनेश्वर साहू, साकिन चाहा वैरागी बगान, थाना गुमला।
  2. विकाश कुमार बैठा (24 वर्ष), पिता स्व. राजेश कुमार बैठा, साकिन लक्ष्मण नगर, थाना गुमला।
  3. सुनील प्रजापति (22 वर्ष), पिता रविन्द्र प्रजापति, साकिन भंडरा भवरो, थाना भंडरा, जिला लोहरदगा।

बरामदगी:

  • बादल साहू के पास से 250 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹14,150 नकद, 2 मोबाइल, एक बैग, एक पैजामा और एक शॉल।
  • विकाश कुमार बैठा के पास से 8 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन।
  • कुल 258 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

पुछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह ब्राउन शुगर गढ़वा जिले के तिलदाग मोड़ स्थित अंकित कुमार से खरीदी थी और गुमला क्षेत्र में बेचने के लिए ला रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया।

एसडीपीओ ने बताया कि बादल साहू और विकाश बैठा दोनों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुमला पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

खेलो झारखंड के तहत राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रायल संपन्न — 325 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, चयनित खिलाड़ी होंगे 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल

0

रांची, 12 नवंबर 2025:
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में “खेलो झारखंड” कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक एवं बालिका स्कूली क्रिकेट चयन ट्रायल का आयोजन आज साउथ रेलवे कॉलोनी मैदान, चुटिया, रांची में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

राज्य के विभिन्न जिलों से आए कुल 325 क्रिकेट खिलाड़ियों (जिसमें 258 बालक एवं 67 बालिका खिलाड़ी) ने इस ट्रायल में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने राज्य टीम में चयन के लिए पूरे उत्साह और जोश के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि झारखंड के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों का खेल कौशल और समर्पण सराहनीय है। “खेलो झारखंड कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर से उभरती हुई प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने बताया कि ट्रायल के उपरांत चयनित खिलाड़ियों को 21 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसके बाद अंतिम झारखंड अंडर-19 राज्य टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम आगामी राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता (SGFI) में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी —

  • अंडर-19 बालक वर्ग: 5 से 9 दिसंबर 2025, रोहतक (हरियाणा)
  • अंडर-19 बालिका वर्ग: 1 से 6 जनवरी 2026, मध्य प्रदेश

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, खेल भावना और टीमवर्क की भावना विकसित करना है, ताकि झारखंड के खिलाड़ी भविष्य में देश का गौरव बन सकें।

News Desk

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium