20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 254

राजनीति विज्ञान विभाग में निबंध प्रतियोगिता आयोजित — पिंटू रजक प्रथम, प्राच्य आर्य द्वितीय एवं सुप्रीति भारती तृतीय स्थान पर

0

गुमला/हजारीबाग, 12 नवम्बर 2025:
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा निदेशक श्री सुधीर बाड़ा के निर्देश एवं विश्वविद्यालय कुलसचिव द्वारा जारी पत्र के आलोक में संपन्न हुआ।

निबंध का विषय था — “झारखंड राज्य के 25 वर्ष: उपलब्धियां एवं चुनौतियां”। प्रतियोगिता में विभाग के 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया और निबंध लेखन के लिए 45 मिनट का समय दिया गया।

निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के उपरांत पिंटू रजक को प्रथम, प्राच्य आर्य को द्वितीय तथा सुप्रीति भारती को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा, डॉ. अजय बहादुर सिंह, शोधार्थी रवि विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र पंडित, विकास कुमार रवि, प्रतीक कुमार एवं इनामुल अंसारी उपस्थित रहे।

विभागाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, विश्लेषणात्मक सोच एवं राज्य के विकास विषयक जागरूकता को प्रोत्साहित करती हैं।

प्रतियोगिता श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय रहेगा — “अपने 25 वर्षों में झारखंड ने एक प्रगतिशील राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है।” इसमें 10 प्रतिभागी पक्ष में तथा 10 प्रतिभागी विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

दुनिया में सिकंदर कोई नहीं, बस वक़्त सिकंदर होता है…!

0
हरिगोविंद विश्वकर्मा

लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिन बीते चार दिन हो गए, पर देश को पता ही नहीं चला। ग़ुमनामी में ही चला गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोटो शेयर न किया होता तो किसी को भी पता न चलता। इसी को वक़्त कहते हैं और हर आदमी को यह दिमाग में रखना चाहिए कि दुनिया में सिकंदर कोई नहीं बस वक़्त सिकंदर होता है.

1980, 1990 और 2000 के दशक तक उनकी तूती बोलती थी। भारतीय जनता पार्टी का हर छोटा-बड़ा नेता उन्हें जन्मदिन की बधाई देता था। फिलहाल वह अपने जीवन के अंतिम दौर में है, लेकिन पूर्ण स्वस्थ हैं।

कल्पना कीजिए, अगर 1990 में लालकृष्ण आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या तक राम रथयात्रा का आयोजन न किया होता और बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने उन्हें गिरफ़्तार न किया होता, तो देश में न तो हिंदू-मुस्लिम का पॉलिटिक्स शुरू होती और न ही देश का सांप्रदायिक आधार पर इस तरह ध्रुवीकरण होता, जो आज हुआ है। तब शायद भाजपा सत्तासुख भी न भोग रही होती। लेकिन आडवाणी की रथयात्रा ने भाजपा की लोकसभा में ताक़त को 1984 के 2 से 1991 में 120, 1996 में 161 और 1999 में 182 कर दिया।

आडवाणी ने देश के पॉलिटिकल लैंडस्केप ही बदल दिया

आडवाणी ने देश के पॉलिटिकल लैंडस्केप ही बदल दिया। भाजपा का विस्तार केवल और केवल आडवाणी के कारण हुआ था, इसके बावजूद उन्होंने अपने सीनियर वाजपेयी का हमेशा सम्मान किया और ख़ुद नंबर दो ही बने रहे।

2002 के गुजरात दंगों के बाद मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे आरोप लगने लगे थे। विपक्ष ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी भी नाराज़ थे। उन्होंने गोवा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा, “राजधर्म यही है कि शासक सभी प्रजाजनों के साथ समान व्यवहार करे।” इस बयान के बाद मोदी की कुर्सी ख़तरे में थी। लेकिन तब आडवाणी ने खुलकर मोदी का बचाव किया और मोदी को राजनीतिक जीवनदान दिया।

आडवाणी संकट की घड़ी में मोदी के लिए रक्षाकवच साबित हुए

अगर उस समय आडवाणी का संरक्षण नहीं मिला होता, तो शायद मोदी का राजनीतिक सफर वहीं समाप्त हो जाता। इस तरह, आडवाणी संकट की घड़ी में मोदी के लिए रक्षाकवच साबित हुए।

यही वह क्षण था जब नरेंद्र मोदी ने ख़ुद को न केवल संभाला बल्कि अपनी राजनीतिक रणनीति को और मज़बूत किया। वाजपेयी की उपस्थिति के बावजूद आडवाणी सबसे बड़े नेता थे।

वाजपेयी की सेहत ठीक नहीं थी, लिहाज़ा, 29 जून 2002 को आडवाणी उपप्रधानमंत्री बनाए गए। वह भारत के इतिहास में 13वें उपप्रधानमंत्री थे। उस समय भी वह प्रधानमंत्री बन सकते थे, क्योंकि वाजपेयी पर अल्जाइमर का असर होने वाला था, लेकिन उन्होंने वरिष्ठता क्रम की मर्यादा को बनाए रखा। सिंतबर 2013 से देश में मोदीयुग शुरू हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार हुआ और पार्टी को संसद के दोनों सदनों में स्पष्ट बहुमत मिल गया।

आडवाणी व 75 प्लस नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में डंप कर दिया गया

उस समय अधिकतर लोगों की भावना थी कि भाजपा की नींव की ईंट रहे आडवाणी प्रधानमंत्री नहीं बन सके, तो उन्हें राष्ट्रपति बनाकर वैसे ही सम्मानित किया जाए, जैसे कांग्रेस ने प्रणव मुखर्जी को राष्ट्रपति बनाकर सम्मानित किया था। लेकिन मोदी युग में भाजपा में मार्गदर्शक मंडल बना दिया गया।

आडवाणी और 75 प्लस नेताओं को उसमें डंप कर दिया गया। मज़ेदार बात यह रही कि मार्गदर्शक मंडल 18 सितंबर 2025 के बाद पंचतत्व में विलीन गया। मोदी को दो-दो बार राष्ट्रपति बनाने का अवसर मिला, लेकिन एक बार भी उन्होंने अपने गुरु के नाम पर विचार नहीं किया। इस तरह आडवाणी का नाम देश के इतिहास पटल पर आने से वंचित रह गया, क्योंकि इतिहास उन्हीं को याद करता है जो शीर्ष पद संभालते हैं।

मोदी की राजनीतिक यात्रा में आडवाणी का कितना योगदान रहा। इस पर भी नज़र डालना ज़रूरी है। 1996 में मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल और शंकरसिंह वाघेला की लड़ाई के बाद मोदी को गुजरात के बाहर वनवास पर भेज दिया गया। वह पांच साल से ज़्यादा समय तक अपने गृह राज्य से बाहर रहे।

26 जनवरी 2001 के दिन ही गुजरात में महाविनाशकारी भूकंप आया 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों को लील गया। पुनर्वास के कार्य में केशुभाई ने शिथिलता बरती। लिहाज़ा, असंतोष भड़कने लगा था। तब वनवास पर चल रहे मोदी को गुजरात भेजने का फ़ैसला आडवाणी ने लिया। केशुभाई, सुरेशभाई मेहता और राजेंद्र सिंह राणा ने मोदी का खुलकर विरोध किया। वल्लभभाई कथिरिया और काशीराम राणा भी विरोध कर रहे थे।

ऐसी विपरीत परिस्थिति में आडवाणी एक बार फिर मोदी के समर्थन में खड़े हुए और उनके निर्देश पर भाजपा हाईकमान ने सभी नेताओं को मोदी का समर्थन और सहयोग करने का सख़्त आदेश देकर मोदी की राह आसान कर दी। आडवाणी के आदेश पर ही तत्कालीन वित्तमंत्री वजूभाई वाला ने राजकोट की भाजपा की सेफ सीट मोदी के लिए खाली कर दी। मोदी वहीं से पहला विधानसभा चुनाव जीते।

बहरहाल, गुजरात दंगों के बाद राज्य का ध्रुवीकरण हो गया था और दिसंबर 2002 के चुनाव में भाजपा को फिर स्पष्ट बहुतम मिला और अमित शाह की भी राजनीतिक पारी शुरू हुई। इसके बाद वक़्त ने ग़ज़ब की करवट ली।

विपरीत परिस्थितियों में मोदी को आडवाणी ने गुजरात में सीएम बनाकर राजनीतिक जीवनदान दिया था

वही नरेंद्र मोदी, जिन्हें आडवाणी ने गुजरात में मुख्यमंत्री बनाकर राजनीतिक जीवनदान दिया था, आगे चलकर भाजपा और देश के सबसे शक्तिशाली नेता बने। 2014 में जब मोदी की लहर पूरे देश में छा गई, तब आडवाणी हाशिए पर चले गए। आडवाणी भारतीय राजनीति का वह नाम हैं, जिन्होंने विचार, संगठन और अनुशासन को राजनीति का मूल बनाया। उनकी छवि एक ऐसे नेता की रही है जो राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का साधन मानते हैं। बाद के वर्षों में यह चर्चा भी चली कि उन्हें राष्ट्रपति बनाया जा सकता है, लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें उस सम्मान से भी दूर रखा।

आडवाणी ने ज़िंदगी में पार्टी, संगठन और विचार के लिए सब कुछ दिया, परंतु अंतिम क्षणों में उन्हें वह सम्मान नहीं दिया गया, जिसके वह हक़दार थे। हां, 2024 में ज़रूर आडवाणी को भारत रत्न दे दिया गया।

8 नवंबर 1927 को कराची (अब पाकिस्तान) में कृष्णचंद आडवाणी और ज्ञानदेवी के घर में जन्मे आडवाणी का बचपन और प्रारंभिक शिक्षा पाकिस्तान सिंध प्रांत की राजधानी कराची के सेंट पैट्रिक हाईस्कूल में हुई। 1947 में भारत विभाजन के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया और उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से क़ानून की डिग्री प्राप्त की। बचपन से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे। किशोरावस्था में उन्होंने स्वयंसेवक के रूप में शाखाओं में भाग लेना शुरू किया और प्रचारक के रूप में काम किया। यहीं से उनके राजनीतिक और वैचारिक जीवन की नींव पड़ी।

श्यामा मुखर्जी ने आडवाणी के संगठन कौशल को पहचाना

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आडवाणी के उनके संगठन कौशल को पहचाना। यही वजह है जब 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई, तो आडवाणी ने उसी समय पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने संघ के अनुशासन और संगठन की शैली को राजनीति में लाने का काम किया। 1957 से 1967 तक उन्होंने दिल्ली और राजस्थान में जनसंघ के संगठन को मज़बूत किया। उनकी मेहनत और निष्ठा के कारण वे पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार के रूप में उभरे। 1970 में वे राज्यसभा के सदस्य बने और जल्द ही संसद में उनका वक्तृत्व कौशल और विचारधारा के प्रति दृढ़ता प्रसिद्ध हो गई।

1975 में जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू किया, तो आडवाणी को भी जेल में डाल दिया गया, पर उनकी दृढ़ता नहीं टूटी। आपातकाल के बाद 1977 में जब जनता पार्टी बनी, तो जनसंघ का इसमें विलय हुआ। आडवाणी उस सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री बने। इस दौरान उन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता बहाल करने और सेंसरशिप ख़त्म करने जैसे ऐतिहासिक क़दम उठाए।

जनता पार्टी सरकार के पतन के बाद 1980 में भाजपा (BJP) की स्थापना हुई, जिसमें आडवाणी और वाजपेयी मुख्य संस्थापक रहे। वाजपेयी जहां पार्टी का उदार चेहरा थे, वहीं आडवाणी उसकी वैचारिक रीढ़ बने। उन्होंने भाजपा को “गांधीय समाजवाद” से आगे बढ़ाकर “सांस्कृतिक राष्ट्रवाद” की विचारधारा दी।

1986 में जब आडवाणी पार्टी अध्यक्ष बने, तब भाजपा मात्र दो लोकसभा सीटों वाली पार्टी थी। लेकिन उन्होंने संगठन को निचले स्तर तक मज़बूत किया और भाजपा को एक वैचारिक आंदोलन का रूप दिया। आडवाणी के राजनीतिक जीवन की सबसे ऐतिहासिक घटना 1990 की राम रथयात्रा रही।

बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना ने आडवाणी की छवि को विवादास्पद भी बनाया

सोमनाथ से अयोध्या तक की यह यात्रा भारतीय राजनीति में हिंदुत्व के उभार का प्रतीक बनी। उन्होंने “एक मंदिर, एक राष्ट्र” के भाव को जन-जन तक पहुंचाया। इस रथयात्रा ने भाजपा को राष्ट्रीय पहचान दी और पार्टी 1991 के चुनावों में 120 से अधिक सीटों तक पहुंच गई।

हालांकि इस यात्रा के कारण देश में साम्प्रदायिक तनाव भी बढ़ा और 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना ने आडवाणी की छवि को विवादास्पद भी बनाया। बावजूद इसके, वे हमेशा कहते रहे कि उनकी राजनीति का उद्देश्य “राम” नहीं, बल्कि “राष्ट्र जागरण” था।

1998 में जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने, तो आडवाणी गृहमंत्री के रूप में देश की सुरक्षा नीति के केंद्र में रहे। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी उपायों और सीमावर्ती रणनीतियों को मजबूत किया। 2001 के संसद हमले और 2002 की परिस्थितियों में उनका प्रशासनिक कौशल सामने आया।

2004 में एनडीए की पराजय के बाद आडवाणी ने आत्ममंथन की प्रक्रिया चलाई और पार्टी को फिर से वैचारिक रूप से एकजुट किया। उन्होंने भाजपा को न केवल एक “विरोधी दल” बल्कि एक “विकल्प” के रूप में प्रस्तुत किया।

आडवाणी का पूरा जीवन इस बात का प्रमाण है कि राजनीति में विचार सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। वे व्यक्तिगत रूप से सरल जीवन जीने वाले, लेकिन वैचारिक रूप से अत्यंत दृढ़ व्यक्ति हैं। उन्हें हमेशा एक अनुशासित नेता के रूप में जाना गया।

आरएसएस की कार्यशैली, संगठन का विस्तार और राष्ट्रवाद के विचार को उन्होंने भाजपा की जड़ों में बसाया। उनका वक्तृत्व कला, विचारों की स्पष्टता और संवाद क्षमता इतनी मजबूत रही कि वे भारतीय संसद के सबसे सम्मानित वक्ताओं में गिने गए।

2015 में भारत सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया। 2024 में उन्हें भारत रत्न की घोषणा मिली, जो उनके सात दशकों के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सर्वोच्च मान्यता थी।

आज भी वे भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में हैं और पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श के रूप में देखे जाते हैं। आडवाणी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचार हैं, जो मानते हैं कि राजनीति राष्ट्रसेवा का माध्यम है। उन्होंने दिखाया कि संगठन और विचारधारा के प्रति निष्ठा किसी भी व्यक्ति को इतिहास में अमर बना सकती है। उनकी यात्रा कराची से दिल्ली तक केवल भौगोलिक नहीं थी, बल्कि वैचारिक और सांस्कृतिक थी, जिसने भारत की लोकतांत्रिक राजनीति को नई दिशा दी।

 

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में झारखंड स्थापना दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन

0

हजारीबाग: झारखंड राज्य के स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में मंगलवार को चित्रांकन (पेंटिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभाग के लगभग 75 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और झारखंड की संस्कृति, परंपरा और जनजीवन से जुड़े विषयों पर अपने विचार रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर किरण कुमारी, द्वितीय स्थान पर समा अर्शी तथा तृतीय स्थान पर साक्षी प्रिया का चयन किया गया। उनके द्वारा बनाए गए चित्रों में झारखंड की लोकसंस्कृति, प्रकृति और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के प्रभारी एवं विभाग के प्राध्यापक डॉ. अजय बहादुर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना और उनमें सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि “प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।”

डॉ. सिंह ने यह भी जानकारी दी कि बुधवार को विभाग में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जो स्थापना दिवस समारोह की श्रृंखला का अगला चरण है।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा, शोधार्थी धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र पंडित, रवि विश्वकर्मा, इमानुएल अंसारी और प्रतीक कुमार ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

विभाग परिसर में आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में झारखंड की सांस्कृतिक पहचान के प्रति गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में झारखंड स्थापना दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन

0

हजारीबाग: झारखंड राज्य के स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में मंगलवार को चित्रांकन (पेंटिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभाग के लगभग 75 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और झारखंड की संस्कृति, परंपरा और जनजीवन से जुड़े विषयों पर अपने विचार रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर किरण कुमारी, द्वितीय स्थान पर समा अर्शी तथा तृतीय स्थान पर साक्षी प्रिया का चयन किया गया। उनके द्वारा बनाए गए चित्रों में झारखंड की लोकसंस्कृति, प्रकृति और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के प्रभारी एवं विभाग के प्राध्यापक डॉ. अजय बहादुर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना और उनमें सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि “प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।”

डॉ. सिंह ने यह भी जानकारी दी कि बुधवार को विभाग में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जो स्थापना दिवस समारोह की श्रृंखला का अगला चरण है।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा, शोधार्थी धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र पंडित, रवि विश्वकर्मा, इमानुएल अंसारी और प्रतीक कुमार ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

विभाग परिसर में आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में झारखंड की सांस्कृतिक पहचान के प्रति गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

शहर की स्वच्छता, व्यवस्था एवं सुरक्षा पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश

0

नगर परिषद की समीक्षात्मक बैठक में सफाई, फॉगिंग, प्लास्टिक प्रतिबंध व अवैध निर्माण पर हुई चर्चा

गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज नगर परिषद गुमला की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की स्वच्छता, व्यवस्था, फॉगिंग, प्लास्टिक नियंत्रण और अवैध निर्माण की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कचरा उठाने वाली गाड़ियों में जिंगल लगाकर नियमित रूप से कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए। शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग नियमित रूप से कराई जाए। मांस एवं चिकन दुकानों से फैलने वाली गंदगी पर जुर्माना लगाने तथा मिट शॉप्स को अन्य स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि दुकानदारों द्वारा दुकान से बाहर समान फैलाने पर समान जब्त किया जाए। ट्रेड लाइसेंस की जांच, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर विशेष अभियान, और होर्डिंग्स से राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने को कहा।

साथ ही, अवैध निर्माण पर जांच और कार्रवाई, बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक, तथा मुख्य सड़कों के किनारे पेवर ब्लॉक लगाने हेतु DPR तैयार करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और डीएसपी रोड के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सहित परिषद के सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

टाना भगत विकास प्राधिकार समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, समुदाय की शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु अधिकारियों को निर्देश

0

गुमला :- गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय टाना भगत विकास प्राधिकार समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, हॉर्टिकल्चर पदाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें। साथ ही सभी अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

बैठक में टाना भगत समुदाय से संबंधित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिले में 1,206 टाना भगत परिवार (कुल जनसंख्या 7,391) निवास करते हैं। अब तक 4,49 टाना भगतों को पेंशन योजनाओं का लाभ, 1,461 राशन कार्ड का वितरण, तथा 9,14 लाभुकों को वस्त्र वितरण किया जा चुका है। सात अंचलों में सामुदायिक भवन निर्माण पूर्ण हुआ है जबकि पालकोट, सिसई एवं डुमरी में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

शिक्षा के क्षेत्र में 62 छात्र झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स पूर्ण कर चुके हैं, वहीं गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 35 छात्र अध्ययनरत हैं। कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में 67 लाभुकों के बीच 148 गायों का वितरण किया गया, 22 महिला कृषक समूहों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराए गए, तथा 314 लाभुकों को पम्पसेट, 104 को सोलर लाइट एवं 160 कृषकों को बीज वितरण किया गया है।

उद्यान विभाग के माध्यम से मधुमक्खी पालन, पुष्प एवं तकनीकी खेती प्रशिक्षण में 29 टाना भगतों को चयनित किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 194 टाना भगत लाभांवित हुए हैं और 717 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। 18 युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के बाद रोजगार भी मिला है।

बैठक के दौरान टाना भगत समुदाय के सदस्यों ने भूमि से संबंधित समस्याओं, दाखिल-खारिज, उत्तराधिकार, सामुदायिक भवनों में शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी, आवास योजना में छूटे हुए लाभुकों तथा ट्रैक्टर वितरण योजना में और लाभ बढ़ाने की मांग रखी।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि तीन दिनों के भीतर दाखिल-खारिज एवं उत्तराधिकार से संबंधित मामलों का निपटारा कर प्रमाण पत्र वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सामुदायिक भवनों की भौतिक जांच करने एवं शौचालय, बिजली व अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि “टाना भगत समुदाय राज्य की गौरवशाली पहचान है। इनके उत्थान हेतु सभी योजनाओं का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि गंभीर भूमि विवाद के मामलों में आवश्यकतानुसार जिला प्रशासन द्वारा कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जमीन विवाद के मामलों के लिए उन्हें कोर्ट में जाने की सलाह दी गई।

साथ ही, समुदाय के सदस्यों को सलाह दी गई कि वे प्रत्येक प्रखंड में टाना भगत के समिति का गठन करते हुए मासिक बैठक आयोजित कर योजनाओं के सुझावों एवं लाभार्थियों की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक शीघ्रता से पहुंचाया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ – विद्यालयों में ली गई संकल्प शपथ

0

गुमला :- झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव” के रूप में रजत जयंती वर्ष समारोह की शुरुआत आज जिले के सभी विद्यालयों में हुई। कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विशेष प्रार्थना सभा और संकल्प शपथ के साथ हुआ।

विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने झारखंड के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों और आंदोलनकारियों के योगदान को याद करते हुए राज्य की एकता, समृद्धि और विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, जनजातीय परंपरा, प्राकृतिक संपदा और प्रगति की यात्रा से अवगत कराया।

राज्य स्तरीय निर्देशानुसार 11 से 15 नवम्बर 2025 तक विद्यालय, प्रखंड एवं जिला विभिन्न स्तरों पर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
12 नवम्बर तक विद्यालय स्तरीय कार्यक्रमों के उपरांत 13 नवम्बर को प्रखंड स्तरीय एवं 14 नवम्बर को जिला स्तरीय कार्यक्रमों में क्विज़, पेंटिंग, निबंध, लोकनृत्य, वाचन, विज्ञान प्रदर्शनी आदि विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, प्रतिस्पर्धा और राज्य के प्रति गौरव की भावना को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

15 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में बोर्ड परीक्षा पूर्वाभ्यास में 90% उपस्थिति : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल से शिक्षा में सकारात्मक परिवर्तन

0

गुमला: जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए चल रहे अभियान के तहत गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को लेकर छात्रों और शिक्षकों में नई ऊर्जा देखी जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा परिणाम सुधारना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नियमितता, आत्मविश्वास और विषयगत दक्षता विकसित करना है।

10 से 12 नवंबर तक आयोजित बोर्ड परीक्षा पूर्वाभ्यास (मॉक टेस्ट) में कक्षा 10 के 11,916 में से 10,531 और कक्षा 12 के 5,478 में से 4,913 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लगभग 90% उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि जिले में शिक्षा के प्रति बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की प्रतिबद्धता पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।

कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष रणनीति

मॉक टेस्ट के परिणाम 20 नवंबर तक तैयार कर विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठकें (PTM) आयोजित होंगी, जिसमें अनुपस्थित और कमजोर विद्यार्थियों के लिए सुधारात्मक रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही, सभी विद्यालयों को 15 दिसंबर तक सिलेबस पूर्ण कराने और शीतकालीन अवकाश हेतु होमवर्क असाइनमेंट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थी छुट्टियों के दौरान भी पढ़ाई से जुड़े रहें।

बोर्ड परीक्षा टास्क फोर्स की सक्रिय भूमिका

विद्यालयों में गठित बोर्ड परीक्षा टास्क फोर्स अनुपस्थित विद्यार्थियों की पहचान कर अभिभावकों और समुदाय के साथ संवाद स्थापित कर रही है। इस पहल से छात्रों की उपस्थिति दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वहीं, रेमेडियल कक्षाओं, प्रश्नपत्र चर्चा और आत्ममूल्यांकन सत्रों के माध्यम से छात्रों की समझ, लेखन शैली और उत्तर देने की क्षमता में भी सकारात्मक सुधार देखा जा रहा है।

शिक्षा सुधार की नई दिशा

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा, “गुमला जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रबंधन समिति के संयुक्त प्रयास से जिले में शिक्षा की नई पहचान बन रही है। यह केवल बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं, बल्कि दीर्घकालिक शिक्षा सुधार यात्रा है, जहाँ हर बच्चा सीखने की खुशी और सफलता की अनुभूति कर सके।”

इस व्यापक प्रयास से गुमला जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद और प्रेरणा का वातावरण बना है, जो आने वाले वर्षों में राज्य के लिए एक मॉडल शैक्षणिक पहल साबित हो सकती है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राज्य स्थापना दिवस पर गुमला में “रन फॉर झारखंड” का भव्य आयोजन, हजारों युवाओं ने दौड़ लगाकर दिया एकता और ऊर्जा का संदेश

0

गुमला: झारखंड राज्य के गौरवशाली 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में सोमवार को “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह दौड़ नगर भवन गुमला से फूलवा टोली होते हुए पुनः नगर भवन तक लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तक संपन्न हुई। कार्यक्रम में जिलेभर से आए हजारों युवाओं, छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेते हुए झारखंड की एकता, ऊर्जा और गौरव का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शाहसिंद्र कुमार बड़ाइक, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, और जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

युवाओं से राज्य निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “रन फॉर झारखंड” केवल एक दौड़ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राज्य की एकता, समर्पण और जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “झारखंड की प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। यदि हर युवा अपनी जिम्मेदारी समझे, शिक्षा और स्वच्छता को अपनाए तथा समाज में सकारात्मक योगदान दे, तो राज्य निश्चित रूप से विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।”

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि “पढ़ाई ही सफलता की कुंजी है। मेहनत और लगन से आगे बढ़ें, यही जीवन का मार्गदर्शन करती है।” साथ ही उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “अपने घर, गली और जिले को स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।”

दिव्यांग प्रतिभागी मुकेश उरांव बने प्रेरणा का प्रतीक

कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायी क्षण रहा दिव्यांग बालक मुकेश उरांव का दौड़ में शामिल होना। उन्होंने पूरे जोश और साहस के साथ 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर सबका दिल जीत लिया। उनके हौसले से प्रभावित होकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया और कहा कि मुकेश जैसे युवा झारखंड की सच्ची पहचान हैं।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

दौड़ प्रतियोगिता के अंत में बालक और बालिका वर्ग में शीर्ष स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को वरीय अधिकारियों द्वारा पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

विजेता सूची:
बालिका वर्ग:
🥇 प्रथम – अनीशा उरांव
🥈 द्वितीय – सवर्णी कुमारी
🥉 तृतीय – दीपिका कुमारी

बालक वर्ग:
🥇 प्रथम – रामबिलास पासवान
🥈 द्वितीय – तिजा उरांव
🥉 तृतीय – रंजीत सिंह

जिलेभर में उमड़ा उत्साह

गुमला जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी प्रखंडों और पंचायतों में भी “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हजारों युवाओं, शिक्षकों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों ने इसमें भाग लिया और एकता, समरसता तथा प्रगतिशील झारखंड का संदेश दिया।

इस भव्य आयोजन के सफल संचालन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे जिले में झारखंड राज्य स्थापना दिवस उत्सव और गर्व के माहौल में मनाया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

दारी टोंगरी में बारह पड़हा दारी जतरा धूमधाम से संपन्न, उमड़ी भारी भीड़

0

गुमला: गुमला जिले के सिसई प्रखंड के घाघरा पंचायत स्थित दारी टोंगरी में परंपरागत बारह पड़हा दारी जतरा का आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण जुटे।

जतरा स्थल का प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां श्रद्धालु बूढ़ा महादेव, नकटी देवता और पुरखा कंडो की पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां आस्था से की गई पूजा से उनकी इच्छाएं पूर्ण होती हैं, और पूर्ण होने पर वे पुनः आकर पूजा-अर्चना करते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि “हमारी परंपरा और संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन आवश्यक है। प्रकृति के रूप में धर्म और संस्कृति एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।” उन्होंने जतरा में शामिल सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं और गांव-समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि “जतरा मेल-जोल, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस आयोजन में हमारी सभ्यता और संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।” वहीं धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने कहा कि “जतरा मेला आदिवासी सभ्यता और संस्कृति की पहचान है, इसका संरक्षण और संवर्धन हम सबकी जिम्मेदारी है।”

जतरा मेले में सिसई प्रमुख मीना उरांव, जिप सदस्य विजयलक्ष्मी कुमारी, कैप्टन लोहरा उरांव, पड़हा कोटवार गजेंद्र उरांव, पड़हा कोहा बेल जुब्बी उरांव, समेत जतरा समिति के सदस्य पुनई उरांव, कमलेश उरांव, सुकरु उरांव उर्फ टाना भगत, चैताली सेनगुप्ता, बसंत कुमार गुप्ता, रंथु उरांव, प्रभात उरांव, संतोष उरांव, कमलेश मुंडा, कार्तिकेश्वर मिश्रा, तिम्बड़ु टाना भगत और इंद्रपाल उरांव उपस्थित रहे।

मेले में ग्रामीणों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium