20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 255

सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सेलेंस के प्रधानाचार्यो के साथ बैठक, 17 नवंबर तक SA1 का डिजिटल रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का निर्देश

0

आउट ऑफ़ स्कूल/ ड्रॉप आउट बच्चों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ब्रिज कोर्स मॉड्यूल के निर्माण के लिए दिनांक 11 नवंबर से 14 नवंबर, 2025 तक झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में 4 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में विभिन्न गैर सरकारी सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधियों, सेवानिवृत शिक्षकों तथा कक्षा 1 से 8 तक के रिसोर्स शिक्षकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गयी। ब्रिज कोर्स मॉड्यूल पाठ्यक्रम रूपरेखा को ध्यान में रखते हुए तीन भाग में तैयार किया जाना है। कक्षा 1 से 2, कक्षा ३-५ और कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के लिए अलग अलग ब्रिज कोर्स का निर्माण किया जा रहा है।

इससे पहले उक्त मॉड्यूल निर्माण हेतु जेसीईआरटी के संकाय सदस्यों एवं नामित शिक्षकों द्वारा 4-4 दिवसीय कार्यशला आयोजित की गयी थी। ब्रिज कोर्स निर्माण के लिए यूनिसेफ द्वारा तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही इस कोर्स के निर्माण में सिनी टाटा ट्रस्ट, प्रथम और रूम तू रीड द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। ब्रिज कोर्स उन बच्चों के लिए एक सशक्त पहल है जो किसी कारणवश विद्यालय से ड्राप आउट हो गए हैं या जिनकी सीखने की क्षमता अभी कक्षा के स्तर के अनुरूप नहीं है। यह कोर्स उन्हें दोबारा मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने और उनकी बुनियादी समझ को मजबूत करने में मदद करेगा

सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सेलेंस के प्रधानाचार्यो के साथ बैठक, 17 नवंबर तक समिटिव असेसमेंट 1 का डिजिटल रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का निर्देश

राज्य में संचालित सभी सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के प्रधानाचार्यो और स्कूल प्रबंधको के साथ आज महत्वपूर्ण बैठक की गयी। बैठक में सभी स्कूलों को दिनांक 17 नवंबर तक समिटिव असेसमेंट 1 का डिजिटल रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का निर्देश दिया गया है। स्कूलों को क्लास 10 और 12 का सिलेबस 25 नवंबर तक कंप्लीट कराना का निर्देश दिया गया है। विभिन्न एजेंडास पर दिनांक 14 नवंबर को विभागीय सचिव की अध्यक्षता में बैठक होनी है। बैठक में सभी विद्यालयों को 100 % पासिंग रिजल्ट के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का निर्देश दिया गया है। स्कूलों को SA 1 के रिजल्ट का डाटा कल शाम तक राज्य को उपलब्ध कराना अनिवार्य है। सिलेबस कवरेज की जवाबदेही प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधको की होगी।

News Desk

राम भक्तों के लिए

खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय क्रिकेट की खुली चयन प्रक्रिया 12 नवंबर को

0

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में “खेलो झारखंड” कार्यक्रम अंतर्गत राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक एवं बालिका स्कूली क्रिकेट खुली चयन प्रक्रिया का आयोजन दिनांक 12 नवंबर 2025 (मंगलवार) को स्थानीय साउथ रेलवे कॉलोनी मैदान, चुटिया, रांची में प्रातः 8:00 बजे से किया जाएगा।
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि इस चयन ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों के लिए 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के दौरान अंतिम झारखंड राज्य अंडर-19 क्रिकेट टीम का गठन किया जाएगा, जो आगामी राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता (SGFI) में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। अंडर-19 बालक वर्ग की प्रतियोगिता 5 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक रोहतक (हरियाणा) में तथा अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 1 जनवरी से 6 जनवरी 2026 तक मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है, ताकि झारखंड के विद्यार्थी खेल क्षेत्र में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर सकें और आगे चलकर देश का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम बनें। विभाग का लक्ष्य है कि विद्यालयों के माध्यम से खेलों की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास हो सके।

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी 2007 या उसके बाद की होनी चाहिए। इस ट्रायल में राज्य के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ भाग ले सकते हैं। ट्रायल हेतु एलिजिबिलिटी फॉर्म में खिलाड़ी का फोटो में प्रधानाध्यापक या प्रभारी का हस्ताक्षर अनिवार्य है। एलिजिबिलिटी फॉर्म जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय अथवा जिला क्रिकेट संघ से प्राप्त किया जा सकता है।

खिलाड़ियों को ट्रायल के दिन अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष का अंक पत्र एवं बोनाफाइड प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाना है। ट्रायल हेतु रिपोर्टिंग एवं रजिस्ट्रेशन का समय प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद किसी भी खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ट्रायल लेदर बॉल से लिया जाएगा, अतः खिलाड़ियों को अपना पूरा क्रिकेट किट साथ लाना आवश्यक है।

सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए सफेद यूनिफॉर्म (व्हाइट ड्रेस) और स्पोर्ट्स शू पहनकर आना अनिवार्य है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

सिसई विधानसभा कार्यकर्ताओं ने हंगामे के बाद बहिष्कार कर लौटे

0

गुमला : – गुमला झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने ही जमकर हंगामा, स्थानीय परिसदन में रविवार को झामुमो की जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। जिसकी अध्यक्षता झामुमो के जिला अध्यक्ष सह गुमला विधायक भूषण तिर्की कर रहे थे, इसी क्रम में उन्होंने सिसई विधानसभा के कार्यकर्ताओ को देखते ही भड़ उठे ,
विवाद उस समय शुरू हुआ जब सिसई विधानसभा के कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे, और अचानक कुछ काना फूसी शुरू हुई और बैठक में हंगामा शुरू हो गया, सिसई के विधानसभा के कार्यकर्ता बैठक के दौरान जमकर हंगामा करते हुए, उक्त कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए वापस लौट गए, सिसई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुख्य मोर्चा के पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को सम्मान से अपने पास बैठाने का आरोप लगाते हुए,
सिसई विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष पार्टी के नियमों के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। पार्टी ने 2024 के विधानसभा चुनाव में जिन जिन लोगों पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया था, उन्हें इस जिला स्तरीय बैठक में सम्मान के साथ बैठाया गया है। जिसका कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया,इन पर पार्टी विरोधी कार्य करने का है आरोप
सिसई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अमर टोप्पो, निकोलस मुंडा, बिरसा उरांव, मंगरा उरांव व मंजू देवी ने पार्टी विरोधी
कार्य किया था। बताया गया कि ये सदस्य अपनी पार्टी के विरुद्ध दूसरी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में केन्द्रीय सदस्य शशि साहू, केन्द्रीय सदस्य आलिम खान, जिला संयोजक मंडली सदस्य जसिंता बारला, बीस सूत्री अध्यक्ष रवि उरांव, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, सिसई प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश्वर तिर्की , भरनो प्रखंड अध्यक्ष जॉन्सन, बसिया प्रखण्ड अध्यक्ष सुकरात उरांव,कामदारा प्रखण्ड अध्यक्ष अनूप केरकेट्टा, सिसई प्रखंड कोषाध्यक्ष दिलीप साहु,झामूमो सक्रिय सदस्य मो० उमर फारूक अंसारी, जुल्फान अंसारी, छक्कन लाल राय, पुरोसत्तम , सहबाज उर्फ राजा , बंदी उरांव तथा सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

पार्टी से निष्कासित लोगों को जिला कमेटी दे रहा है सम्मान:दुर्गेश्वर

पूरा मामला बताते हुए सिसई प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश्वर तिर्की ने कहा कि सिसई विधानसभा क्षेत्र से कुछ ऐसे लोग, जिन्हें पार्टी से निष्काषित किया जा चुका है, वे बिना किसी कार्रवाई के फिर से पार्टी बैठक में शामिल हो रहे हैं। इस संबंध में प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर पर कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन संगठन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में कुछ लोगों ने खुलकर पार्टी विरोध में काम किया था। ऐसे लोगों पर आज तक न कार्रवाई हुई और न ही पार्टी अनुशासन का पालन कराया गया। इसके बावजूद वे लोग जिला स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों की तरह शामिल हो गये हैं।

जिला संयोजक मंडली के गोद में विरोधी लोग बैठ गया:- दिलिप साहु

सिसई प्रखंड कोषाध्यक्ष दिलीप साहु जी ने कहा कि 2024 का विधानसभा चुनाव में जो जो जेएमएम के बागी कार्यकर्ता जेएमएम प्रत्यासी के खिलाफ़ में काम किया है उसको जिला संयोजक मंडली ने अपने गोद में संरक्षण दे दिया। ऐसी स्थिति बनी रही तो हमलोग अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बोर्ड परीक्षा पूर्वाभ्यास हेतु जिले के विद्यालयों में प्रारंभ हुआ मॉक टेस्ट

0

गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी के पूर्वाभ्यास के रूप में आज दिनांक 10 नवंबर 2025 से जिले के सभी उच्च एवं प्लस-टू विद्यालयों में मॉक टेस्ट प्रारंभ हुआ।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, एल.आर.डी.सी. राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जयसवाल , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारियों तथा प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने परीक्षा की व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, प्रश्नपत्र वितरण, अनुशासन तथा परीक्षा संचालन की पारदर्शिता का जायजा लिया। सभी अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि विद्यार्थी पूरी गंभीरता एवं तत्परता से परीक्षा में भाग लें।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने बताया कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में 10 से 12 नवंबर तक आयोजित इस मॉक टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न से अवगत कराना एवं उनकी तैयारी का मूल्यांकन करना है।
मॉक टेस्ट की समाप्ति के पश्चात परिणामों के विश्लेषण के आधार पर विद्यालयों में टास्क फोर्स समिति एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित कर कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, विद्यार्थियों की उपस्थिति वृद्धि एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु सभी स्तर पर समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड

0

मुंबई, नवम्बर 2025: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) के लिए एक नया फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है । इस फंड का उद्देश्य ग्राहकों को भारत की आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं (ग्रोथ स्टोरी) में भागीदारी के लिए मंच प्रदान करना है। यह फंड उन शेयरों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जो सैद्धांतिक रूप से मज़बूत हैं, लेकिन फिलहाल अपनी वास्तविक क्षमता से कम मूल्य प्रदान कर रहे हैं।

ग्राहकों के लिए उपलब्ध नया फंड, बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स के अनुरूप होगा। इसमें 50 कंपनियाँ शामिल हैं, जिन्हें मूल्य-आधारित निवेश मानदंडों, जैसे- आय, बुक वैल्यू और कीमत के सापेक्ष बिक्री के आधार पर चुना जाता है। इस फंड का उद्देश्य मौलिक रूप से मज़बूत, लेकिन अस्थायी रूप से कम मूल्यांकन वाली कंपनियों में निवेश के अवसरों का लाभ उठाना है, ताकि ग्राहकों को समय के साथ इन शेयरों के उचित मूल्यांकन की ओर बढ़ने पर लाभ मिल सके।

यह इंडेक्स फंड व्यवस्थित, नियम-आधारित निवेश प्रक्रिया का पालन करता है और इसे तिमाही आधार पर पुनर्गठित किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप खंड में उभरते मूल्य अवसरों के अनुरूप बना रहे। इससे ग्राहकों को कम से कम प्रयास और न्यूनतम ट्रैकिंग त्रुटि के साथ विविधीकृत पोर्टफोलियो तक पहुँच हासिल होगी। आधिकारिक नियमन, समय-समय पर फंड को इंडेक्स में उनके भारांक के अनुरूप सभी शेयरों में निवेश करने से रोक सकते हैं। परिणामस्वरूप, ट्रैकिंग त्रुटि हो सकती है। ऐतिहासिक रूप से, बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स ने 2006 से 2024 तक 19 साल में से 12 साल के दौरान अपने मूल इंडेक्स की तुलना में अधिक दृढ़ता से प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अनुशासित मूल्य रणनीति की दीर्घकालिक क्षमता को उजागर करता है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मुख्य निवेश अधिकारी, श्री मनीष कुमार ने इस लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, “आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड निष्क्रिय रूप से प्रबंधित फंड है, जो हमारे यूलिप ग्राहकों को भारत की वृद्धि की संभावनाओं में भाग लेने का सरल और पारदर्शी तरीका प्रदान करेगा। यह उन्हें धन सृजन के लिए दीर्घकालिक मूल्य निवेश (लॉन्ग टर्म वैल्यू इन्वेस्टिंग) के सिद्धांत का लाभ प्रदान करेगा।”

ग्राहक अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपनी बचत हमें सौंपते हैं और हम ग्राहकों को हर पहल के केंद्र में रखने वाले ब्रांड के तौर पर उन्हें ऐसे निवेश विकल्प प्रदान करने का प्रयास करते हैं, जो उनके दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में मदद कर सकें।

हमारा मानना ​​है कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड हमारे ग्राहकों को व्यवस्थित रूप से बचत करने में मदद करेगा। धन सृजन, दीर्घकालिक प्रक्रिया है और यूलिप, अपने फ्रेमवर्क के अनुसार, इसके लिए उपयुक्त हैं, क्योंकि ये ग्राहकों को निवेश से जुड़े अर्ध-बाध्यकारी अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। यह इंडेक्स फंड हमारे ग्राहकों को उनके दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा, जिनमें सेवानिवृत्ति योजना से लेकर बच्चों की शिक्षा तक शामिल हो सकते हैं।
गौरतलब है कि यूलिप उत्पादों से जुड़ा जीवन बीमा, किसी भी आपात स्थिति में परिवार के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करता है, साथ ही यह किफायती होने के साथ-साथ कर के लिहाज़ से भी लाभप्रद है।

कंपनी ने बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड के लॉन्च के साथ, अपने निवेश समाधानों की श्रृंखला को और मज़बूत किया है। इन्हें दीर्घकालिक धन सृजन को और अधिक सुलभ बनाने के लिए तैयार किया गया है, ताकि ग्राहक वित्तीय रूप से सुरक्षित रह सकें।

बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड कंपनी के कुछ लोकप्रिय यूलिप उत्पादों, जैसे- आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर एश्योर, आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड एश्योर, आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस (एसआईपी+) और अन्य यूलिप उत्पादों के साथ उपलब्ध है। ये सभी उत्पाद www.iciciprulife.com पर उपलब्ध हैं।

News – Ranu Bairagi

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं किए जा रहे कार्यों के तहत पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (एनएफबीएस), वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व विधवा पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को दिये जा रहे लाभ व अद्यतन स्तिथि से अवगत हुए।

0
राम भक्तों के लिए

■ उपायुक्त ने जिले में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश….उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं किए जा रहे कार्यों के तहत पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (एनएफबीएस), वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व विधवा पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को दिये जा रहे लाभ व अद्यतन स्थिति से अवगत हुए।

0

देेेवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सोमवार को सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में डीसी  ने सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं किए जा रहे कार्यों के तहत पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (एनएफबीएस), वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व विधवा पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को दिये जा रहे लाभ व अद्यतन स्तिथि से अवगत हुए। 

उपायुक्त ने नियमित रूप से लाभुकों को पेंशन के लाभ से लाभान्वित करने तथा बचे हुए लाभुकों के आधार एवं मोबाइल नंबर सीडिंग का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान डीसी को राज्य प्रायोजित पेंशन योजना के तहत सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई कि सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी एड्स पीड़ित व्यक्तियों के लिए पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री ट्रांसजेंडर पेंशन योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को प्रदान की गई सम्मान राशि से अवगत हुए।

बैठक में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, डीसीपीओ, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, मऊगंज में उमड़ा जनसैलाब

0

रीवा/मऊगंज, 9 नवम्बर 2025: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के पटेहरा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूरा क्षेत्र सरदार पटेल अमर रहें और अपना दल (एस) जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमृतलाल पटेल ने की, जबकि संचालन मान सिंह पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंच पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव सूर्यभान सिंह, विधायक प्रदीप पटेल (मऊगंज), विधायक डॉ. सुनील पटेल (रोहनिया, उत्तर प्रदेश), विधायक डॉ. आर. के. सिंह (मड़ियाहूं, यूपी), विधायक जीतलाल पटेल (विश्वगंज, प्रतापगढ़) तथा राज्य मंत्री रेखा पटेल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता में सरदार पटेल के योगदान को याद किया। अनुप्रिया पटेल ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में अशोक सिंह पटेल, डॉ. अखिलेश पटेल, सुखेन्द्र सिंह पटेल, डी. पी. पटेल, त्रिलोकीनाथ सिंह, रघुनंदन पटेल, हरदास कुशवाहा (दतिया) सहित विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और स्वागत की व्यापक व्यवस्था की गई थी। यह आयोजन न केवल सरदार पटेल के आदर्शों को नमन करने का प्रतीक बना, बल्कि मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) की बढ़ती संगठनात्मक शक्ति और जनसमर्थन का भी प्रमाण रहा।

राम भक्तों के लिए

बाइक के सामने अचानक बिल्ली आने से हादसा, हेलमेट न पहनने पर गई युवक की जान

0

गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के पोगरा ग्राम के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चैनपुर थाना क्षेत्र के कोडकेरा निवासी असित टोप्पो (उम्र लगभग 28 वर्ष) की मौत हो गई। बताया गया कि असित अपनी बाइक से चैनपुर से गुमला की ओर जा रहा था, तभी बाइक के सामने अचानक बिल्ली आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और असित सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा।

हेलमेट नहीं पहनने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत रायडीह थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। ग्रामीणों और पुलिस ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अगर असित हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी।

पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर सफर के दौरान हमेशा हेलमेट पहनें और सावधानी बरतें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ : सड़क सुरक्षा अभियान में प्रशासन का सख्त एक्शन, दो दिनों में ₹1.34 लाख की वसूली

0

गुमला :- गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में, झारखंड सरकार के “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” कार्यक्रम के तहत स्थानीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला प्रशासन ने जहां सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया, वहीं नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की।

जुर्माने के डर से कॉलेज में छोड़ी बाइकें, छात्रों की पैदल वापसी

पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर के गेट पर जांच शुरू होते ही कई छात्र-छात्राओं ने अपनी मोटरसाइकिलें कॉलेज के अंदर ही छोड़ दीं और पैदल घर की ओर रवाना हो गए। मौके पर कुछ अभिभावक अपने बच्चों तक हेलमेट पहुंचाते देखे गए ताकि वे जुर्माने से बच सकें।जिला परिवहन पदाधिकारी ने इस प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि “नियमों का पालन जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए होना चाहिए।”

बस डिपो पर भी डीटीओ का सख्त निरीक्षण

इसी क्रम में उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ज्ञान शंकर जायसवाल ने ललित उरांव बस डिपो और दूनदूरियां बस डिपो का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बस संचालकों को निर्देश दिया कि निर्धारित स्थान पर बसें लगाना अनिवार्य है, अन्यथा परमिट निलंबन या अधिकतम जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कई बस संचालक बसें हटाते नजर आए।

सड़क सुरक्षा अभियान का असर: दो दिनों में ₹1.34 लाख की वसूली

मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह और प्रदीप कुमार तिर्की के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में शनिवार को 90 से अधिक चालकों पर चालान काटा गया तथा ₹82,000 की राशि वसूली गई। इससे पहले भी, के.ओ. कॉलेज के पास ₹52,000 की वसूली हुई थी। इस प्रकार दो दिनों में कुल ₹1.34 लाख की राशि दंडस्वरूप जमा की गई।

जागरूकता के साथ प्रोत्साहन भी

अभियान के दौरान ‘गुड सेमेरिटन योजना’ की जानकारी दी गई, जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नागरिक को ₹2,000 का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। अभियान में सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभास, सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारी मंटू रवानी, प्रणय कांशी तथा पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रशासन का संदेश स्पष्ट है — ‘रफ्तार नहीं, जिम्मेदारी से चलाएं वाहन, ताकि सुरक्षित रहें आप, परिवार, परिजन और समाज।’

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium