20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 256

अंचल दिवस पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सुनी नागरिकों की समस्याएं — 122 आवेदन प्राप्त, 25 का हुआ तत्काल निष्पादन

0

भरनो प्रखंड में आयोजित अंचल दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं उपस्थित होकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अंचल दिवस का उद्देश्य जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और न्यायसंगत निष्पादन को सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, SDO सदर, DCLR गुमला, अंचल अधिकारी भरनो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर में भूमि, प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, दाखिल-खारिज तथा अन्य विषयों से संबंधित कुल 122 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 25 मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया, जबकि 97 मामलों पर कार्यवाही जारी है।

योजनाओं के लाभ का वितरण स्थल पर ही किया गया।
कार्यक्रम में लाभुकों को 8 पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, 9 दाखिल-खारिज शुद्धिपत्र, 2 ऑनलाइन रसीद और 1 LPC (भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र) सौंपे गए।
इसके साथ ही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं को लाभ दिया गया, विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण तथा दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निपटारा करें, ताकि सभी नागरिकों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि “प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता नागरिकों की संतुष्टि और त्वरित सेवा प्रदान करना है।”

अगला अंचल दिवस 22 दिसंबर 2025 को गुमला अंचल में आयोजित किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

Graphic & Video Editor required in Ranchi based company

0

Job Title: Graphic & Video Editor
Location: Ranchi, Jharkhand (Work From Office Only)
Experience Required: Minimum 2 Years

We are a fast-growing digital marketing company based in Ranchi, and we are looking for a talented Graphic & Video Editor to join our creative team. This is a full-time, work-from-office position — no remote or freelance options.

Job Responsibilities:

  • Create high-quality graphics, social media creatives, ad banners, posters, thumbnails, brochures, and brand visuals.
  • Edit and produce professional videos for social media, ads, reels, corporate presentations, news edits, and promotional content.
  • Work closely with content and marketing teams to deliver visually appealing output.
  • Handle multiple projects with deadlines and maintain brand consistency.

Required Skills:
✅ Proficiency in Adobe Photoshop, Illustrator, Premiere Pro, After Effects (or equivalent tools)
✅ Good understanding of design trends, color sense, typography, layouts
✅ Experience in short-form and long-form video editing
✅ Ability to think creatively and turn ideas into visual content

Eligibility:

  • Minimum 2+ years of professional experience in graphic or video editing
  • Must be based in Ranchi or willing to relocate
  • Strong portfolio is mandatory

Salary: Based on skills & experience

Interested candidates may send their resume and portfolio to: hr@brothersinfotech.in
Subject Line: Application – Graphic & Video Editor (Ranchi)

Only shortlisted candidates will be contacted for interview.
Join us and be part of a creative, growth-driven digital media team!

राम भक्तों के लिए

औचक छापामारी में खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, अखाद्य रंग के कारण खाद्य सामग्री नष्ट- नियम उल्लंघन पर कार्रवाई

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने जिला मुख्यालय एवं आसपास के इलाकों के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण और छापामारी अभियान चलाया गया। शीतकालीन मौसम को देखते हुए इस अभियान का उद्देश्य बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करना तथा उपभोक्ताओं की सुरक्षा बनाए रखना था। निरीक्षण के दौरान होटल जयपुर, साबू ब्रदर्स, अनिल चाट भंडार, होटल चंद्रानी, जयसवाल ढाबा और हरियाली ढाबा एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। अनिल चाट भंडार में छोले के नमूने में अखाद्य रंग पाए जाने के कारण सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया कि वैध एफएसएसएआई लाइसेंस प्रदर्शित करें, पेयजल की शुद्धता का नियमित परीक्षण कराएं, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र अद्यतन रखें तथा रसोई और भंडारण क्षेत्र में पूर्ण स्वच्छता बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान कोटपा अधिनियम 2003 के उल्लंघन पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही चार प्रतिष्ठानों से वार्षिक रिटर्न विलंब से जमा करने पर 61,000 रुपये की राशि ऑनलाइन ली गई।खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी प्रतिष्ठान में मिलावटी या अस्वच्छ भोजन मिलने पर ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होगा और मिलावट पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा लाइसेंस निलंबन की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय रसोइया कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

0

गुमला ः गुमला जिला मुख्यालय में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन योजना) के तहत जिला स्तरीय रसोइया कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन आज जिला मुख्यालय स्थित डायट, गुमला परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड स्तरीय विजेता रसोइया सह सहायिकाओं ने भाग लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की पौष्टिकता, गुणवत्ता एवं विविधता में सुधार लाना था। साथ ही, रसोइया सह सहायिकाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना, सीमित संसाधनों का रचनात्मक उपयोग करना, भोजन पकाने की प्रक्रिया को आनंददायी बनाना तथा बच्चों के भोजन में मोटे अनाज (मिलेट्स) विशेषकर रागी जैसे पौष्टिक तत्वों का समावेश सुनिश्चित करना भी इस प्रतियोगिता का प्रमुख लक्ष्य रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां एवं डायट प्राचार्या सह क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सह मध्याह्न भोजन के जिला नोडल पदाधिकारी प्रियाश्री भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एडीपीओ ज्योति खलखो, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घनश्याम चौबे, एपीओ शुभकामना प्रसाद, बीपीओ ओमप्रकाश दास, जिला परियोजना कार्यालय के दिलदार सिंह, तथा डायट संकाय सदस्य रंजना सिंह एवं सिकंदर महतो उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में प्रतिभागी रसोइयों ने पौष्टिक व्यंजन जैसे खिचड़ी, दाल-भात, सब्जी, सलाद, मिलेट आधारित रागी पकवान और स्थानीय पारंपरिक व्यंजन प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने स्वाद, पौष्टिकता, स्वच्छता और प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया तथा सभी की मेहनत और नवाचार की सराहना की।

ज्यूरी के निर्णयानुसार:

प्रथम पुरस्कार (₹5,000) हेतु पालकोट प्रखंड के कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पालकोट का चयन किया गया।

द्वितीय पुरस्कार (₹2500) हेतु सिसई प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय, सिसई (प्रखंड मुख्यालय) का चयन किया गया।
विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि “प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का लक्ष्य केवल बच्चों को भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें संतुलित, स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार के माध्यम से स्वस्थ बनाना है। रसोइयों की रचनात्मकता और समर्पण इस दिशा में प्रेरणादायी है।”

डायट प्राचार्या ने कहा कि “रसोइया सह सहायिकाएँ हमारे विद्यालयों की असली पोषण दूत हैं। मोटे अनाजों का प्रयोग और स्थानीय संसाधनों का उपयोग बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।”

कार्यक्रम के अंत में एडीपीओ ज्योति खलखो ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल गुणवत्ता सुधारते हैं, बल्कि रसोइयों में सीखने और नवाचार की भावना भी जागृत करते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से शिवजतन साहू, सुजीत झा, रविरंजन पांडे, उमेश भगत, शशि कपूर, राकेश कुमार, आशीष केशरी, निष्मा, निशा, रश्मि, रामू , पुष्पा एवं भुनेश्वरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा गुमला द्वारा चैनपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण – अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण का निर्देश

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा गुमला के द्वारा प्रखंड चैनपुर अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी, चैनपुर के कार्यालय एवं अंचल कार्यालय, चैनपुर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में कार्यालयों में कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर निदेशक द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, चैनपुर को अनुपस्थित कर्मियों की उपस्थिति काटते हुए स्पष्टीकरण मांगे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अंचल कार्यालय चैनपुर में ओलिया कुजूर नामक आवेदिका अपने भूमि की रसीद कटवाने हेतु विगत छह माह से प्रयासरत हैं, किंतु अभी तक रसीद निर्गत नहीं की गई थी। इस संबंध में आवेदिका द्वारा निदेशक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत पर निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन ने तत्क्षण संज्ञान लेते हुए अंचल निरीक्षक एवं संबंधित हल्का कर्मचारी को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही अंचल अधिकारी, चैनपुर को संबंधित आवेदिका की भूमि रसीद अविलंब निर्गत करने का आदेश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने यह भी निर्देश दिया कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय चैनपुर के सभी कर्मी रोकड़ पंजी एवं अन्य आवश्यक पंजियों का संधारण नियमानुसार 10 दिनों के भीतर पूर्ण करें, ताकि कार्य प्रणाली में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखा जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

क्लस्टर आधारित मशरूम उत्पादन से बदलेगी गांव की तस्वीर

0

गुमला : – राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में,उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में जिला उद्यान विकास विभाग द्वारा क्लस्टर आधारित मशरूम उत्पादन कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में ठोस कदम उठाया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार को घट गांव पंचायत के काटासारू गाँव में 4 नवंबर से आरंभ हुए पाँच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता, गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर, जिला उद्यान विकास पदाधिकारी तमन्ना परवीन, मुखिया सूरजमुनि देवी एवं प्रभारी अजय कुमार उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उद्यान विकास विभाग, गुमला के सौजन्य से एवं उद्यान निदेशालय द्वारा सूचीबद्ध संस्था APP Aggregate के माध्यम से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कुल 52 महिला किसान सम्मिलित हुईं, जिनमें से 11 महिलाएं आदिम जनजाति समुदाय से थीं।

प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आजीविका संवर्धन एवं मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में उद्यमिता विकास की ओर अग्रसर करना था। विशेषज्ञों द्वारा मशरूम उत्पादन से जुड़ी तकनीकी जानकारियाँ जैसे — बैग का रखरखाव, पानी का नियमित छिड़काव, मशरूम से बने उत्पाद जैसे चिप्स, साड़ी आदि पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

समापन अवसर पर विभाग की ओर से प्रत्येक महिला किसान को 30 पैकेट मशरूम बैग एवं एक स्प्रेयर प्रदान किया गया, जिससे वे अपने गांव में मशरूम उत्पादन प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बन सकें।

भविष्य में काटासारू के साथ-साथ इसके पड़ोसी गांवों में भी इस कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा, ताकि मशरूम उत्पादन का क्लस्टर विकसित कर ग्रामीण स्तर पर नए व्यवसायिक अवसरों का सृजन किया जा सके।

आज गुमला, सिसई एवं नवाडीह-डुमरी प्रखंडों में भी उद्यान विभाग द्वारा इसी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। विभाग का लक्ष्य 200 किसानों को प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

इस पहल से ग्रामीण महिलाएं नई दिशा की ओर अग्रसर हो रही हैं और जिला प्रशासन गुमला महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बोर्ड परीक्षा पूर्वाभास हेतु 10 नवंबर से जिले के सभी विद्यालयों में होगा मॉक टेस्ट

0

गुमला : – गुमला जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु सभी अभिभावकों एवं प्रबंधन समिति सदस्यों से की अपील
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने जिले के सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं स्थापना-प्रस्वीकृति प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ-साथ सभी BEEO, BPO, BRP एवं CRP को निर्देश दिया है कि 10 नवंबर से प्रारंभ हो रहे मॉक टेस्ट में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

डीईओ द्वारा जिले के सभी विद्यालयों के शिक्षकों सहित अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों से भी अपील की गई है कि वे कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों को इस मॉक टेस्ट में अनिवार्य रूप से शामिल कराएँ।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मॉक टेस्ट के पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन के लिए सभी विद्यालयों को सीटिंग प्लान तैयार करने, वीक्षक प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने तथा सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को अनुश्रवण एवं दैनिक खैरियत प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

ज्ञातव्य हो कि झारखंड अधिविद्य परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी के पूर्वाभ्यास के रूप में यह मॉक टेस्ट उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार 10 से 12 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी सरकारी विद्यालयों को प्रश्नपत्र के प्रिंटआउट उपलब्ध करा दिए गए हैं, वहीं अन्य विद्यालयों को विद्यार्थियों की सुविधा हेतु प्रश्नपत्र की सॉफ्ट कॉपी भेजी जा रही है ताकि वे भी मॉक टेस्ट में सम्मिलित हो सकें।

मॉक टेस्ट की समाप्ति के बाद विद्यालय स्तर पर मूल्यांकन एवं टैबुलेशन कर 20 नवंबर तक परिणाम प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया है।

इसके उपरांत सभी उच्च एवं प्लस-टू विद्यालयों में गठित टास्क फोर्स समिति तथा अभिभावक-शिक्षक की संयुक्त बैठक आयोजित कर कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने, कमजोर विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों की टैगिंग, अधिक अनुपस्थित विद्यार्थियों की पहचान, तथा बोर्ड परीक्षा की प्रभावी तैयारी हेतु रणनीति तय किए जाएंगे। उनके द्वारा बताया गया कि माह दिसंबर 2025 एवं जनवरी 2026 में मॉडल एवं महत्वपूर्ण प्रश्नों के आधार पर तैयारियों सहित कोर्स रिवीजन एवं रेमेडियल क्लास के लिए शिक्षकों के कोर टीम के नेतृत्व में सभी आवश्यक कार्य कराए जाएंगेl

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान से नारी सशक्तिकरण की नई दिशा – हाफू (कामडारा) की दामयंती देवी बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

0

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान के अंतर्गत निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अभियान से जुड़कर जिले की कई महिलाएं आज नशामुक्त जीवन की ओर अग्रसर होकर सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर रही हैं।

इसी क्रम में हाफू, कामडारा की दामयंती देवी एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं। पहले दामयंती देवी स्थानीय शराब बनाकर बेचती थीं, परंतु उन्होंने यह कार्य पूरी तरह छोड़कर नया जीवन प्रारंभ किया। जिला प्रशासन और JSLPS के संयुक्त पहल से फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान से मिली प्रेरणा एवं सहयोग के साथ उन्होंने सब्ज़ी खेती को अपनाया।

मेहनत और लगन से उन्होंने फूलगोभी, पत्ता गोभी, बैंगन, मेथी, धनिया, पालक, लहसुन और आलू की खेती प्रारंभ की। आज वे अपनी उपज बेचकर प्रति माह लगभग ₹8,000 से ₹10,000 की आय अर्जित कर रही हैं। उनकी यह सफलता आत्मनिर्भरता, परिश्रम और संकल्प की मिसाल है।

फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान से जुड़कर दामयंती देवी जैसी महिलाएं आज आत्मसम्मान, आर्थिक स्थिरता और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में नई पहचान बना रही हैं।

जिला प्रशासन, गुमला महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, कौशल विकास एवं सम्मानजनक आजीविका प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बाइक पेड़ से टकराया, एक की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल, किसी ने नहीं पहनी थी हेलमेट

0

गुमला : – गुमला जिला अन्तर्गत स्धित रायडीह थाना क्षेत्र के महुआ मोड के समक्ष तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से टकराया, फलस्वरूप,35 वर्षीय विमल लकड़ा की घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत हो गई , हेलमेट पहने रहने से विमल लकड़ा का जान बच सकता था, घटना के वक्त किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था, अन्य दो गंभीर रूप से घायल, संतोष मिंज और विनोद कुमार को आनन फानन में उक्त घटना स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया और उन्हें भर्ती कराया गया, जहाँ डाक्टरों के देखरेख में उनका इलाज चल रहा हैं, बाद में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही रायडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहूँचकर विमल लकड़ के शव को और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेते हुए मोटरसाइकिल को थाना भेजवा दिया गया , और विमल लकड़ा के उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेजवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौप दिया गया, घायल दोस्तों ने बताया की हम सभी तीनों दोस्त एक बाइक में सवार होकर बंदई मेला देखकर वापस अपने धर आ रहे थें, इसी क्रम में तेज रफ्तार बाइक महुआ मोड़ के समक्ष एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गया, और हम सभी सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और काफी देर तक उक्त घटनास्थल पर पड़े रहे बाद में ग्रामीणों के सहयोग से हमें इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि हमारा दोस्त विमल लकड़ा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, रायडीह पुलिस ने बताया की किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था, हेलमेट पहनने से विमल लकड़ा का जान बच सकता था, दोनों घायलों को भी सर में गंभीर चोटे नहीं आती, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में 95 प्रतिशत नागरिकों का सिकल सेल एनीमिया जांच पूर्ण- शत-प्रतिशत जांच हेतु विशेष शिविरों का आयोजन जारी

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में गुमला जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकल सेल एनीमिया जांच अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अब तक जिले के 95 प्रतिशत नागरिकों का सिकल सेल एनीमिया जांच कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जो स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय उपलब्धि है।

उपायुक्त के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से विशेष जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17, 18 एवं 30, 31 अक्टूबर को पुष्टिकरण जांच (कन्फर्मेटरी टेस्ट) एवं दिव्यांगता प्रमाणपत्र शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 463 नागरिकों का सिकल सेल एनीमिया की पुष्टि हुई, जिनमें से 255 नागरिकों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया तथा 208 सिकल सेल वाहक (कैरीयर) नागरिकों की परामर्श (काउंसलिंग) की जा रही है।

ज्ञात हो कि जिले में कुल 8,51,054 नागरिकों के सिकल सेल एनीमिया जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिनमें से अब तक 8,09,736 नागरिकों का जांच कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इनमें से 463 नागरिक सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित पाए गए हैं तथा 1,990 नागरिक सिकल सेल वाहक (कैरीयर) के रूप में चिन्हित किए गए हैं।

वर्तमान में 41,318 नागरिकों का जांच कार्य शेष है, जिसके लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर जांच कार्य जारी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया के विरुद्ध यह अभियान जन-जागरूकता एवं जन-स्वास्थ्य की दिशा में एक सशक्त और प्रभावी पहल है। इससे जिले के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
उपयुक्त ने जिले के सभी छूटे हुए नागरिक जिन्होंने अब तक अपना सिकल सेल एनीमिया जांच नहीं कराया उन्हें भी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों एवं कैंप में जाकर जांच कराने की अपील की, उन्होंने कहा कि यह जांच पूरी तरह से सुरक्षित है एवं नागरिकों के स्वास्थ्य भविष्य के लिए यह जरूरी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium