20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 261

हजारीबाग अस्पताल में बेड से गिरने पर गर्भवती महिला की मौत, जांच शुरू

0

हजारीबाग: हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल में बेड से गिरने के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चांदनी देवी (निवासी – मयातु गांव, कटमदाग थाना क्षेत्र) के रूप में की गई है। यह घटना एक नवंबर की देर रात की बताई जा रही है।

प्रसव वार्ड में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब छह बजे गर्भवती चांदनी देवी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि जब उन्हें प्रसव वार्ड में बेड पर रखा जा रहा था, तभी वे अचानक बेड से नीचे गिर गईं। गिरने के दौरान सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद उनका ऑक्सीजन स्तर गिरने लगा।

निजी नर्सिंग होम और रांची रेफर के दौरान मौत
परिजनों के अनुसार, स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रात करीब 8:30 बजे एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। लेकिन रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही चांदनी देवी की मौत हो गई।

अस्पताल परिसर में हंगामा, तोड़फोड़
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने शव को लेकर देर रात अस्पताल के प्रसव वार्ड के बाहर हंगामा किया। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने वार्ड का गेट और फर्नीचर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब चार बजे परिजन शव लेकर गांव लौट गए।

अधिकारियों ने शुरू की जांच
अस्पताल अधीक्षक अनुकरण पूर्ति ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, “घटना के समय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और नर्सों से रिपोर्ट तलब की गई है। अगर किसी की लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों की देखरेख में अक्सर लापरवाही बरती जाती है। लोगों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

डाटा चाय से भी अगर सस्ता है और बिहार के युवा रील बना-बना कर कमा रहे हैं…इसका मतलब…मोदी और शाह बिहारियों को महामूर्ख समझते हैं…!

0

विनोद कुमार

बिहार के चुनाव प्रचार के दौरान मोदी और शाह जिस तरह का भाषण दे रहे हैं और जिस तरह बिहारी वोटरों को पटाने की कोशिश कर रहे हैं, उसे देख और सुन कर तो यही लगता है कि वे बिहारियों को महामूर्ख समझते हैं. और जिस तरह उनके जुमलों पर उनके भक्त वोटर ताली बजाते हैं, इससे लगता है कि वे ठीक ही समझते हैं.

वे कहते हैं कि बिहार को अग्रणी राज्य बनायेंगे और उसे पहचान देंगे. जिन लोगों ने दो दशकों के शासन में बिहार का विकास नहीं किया, वे अब फिर झांसा दे रहे हैं कि अगली पारी में वे यह सब कर देंगे. और बिहार क्या किसी पहचान का मोहताज है?

दुनिया के श्रेष्ठतम सम्राटों में से एक अशोक इसी राज्य में पैदा हुए. पाटलिपुत्र को उनकी गौरवशाली राजधानी होने का गौरव प्राप्त है. यह भी ध्यान में रखिये कि वह कोई सवर्ण सम्राट नहीं थे.

बुद्ध को बुद्धत्व की प्राप्ति यहीं हुई थी. उन्होंने जिस बौद्ध धर्म को जन्म दिया, वह भारतीय उपमहाद्धीप के अलावा चीन और जापान जैसे देशों का राजधर्म बना. नालंदा जैसा विश्व विख्यात शिक्षा का केंद्र इसी बिहार में है. और वह शिक्षा का ऐसा केंद्र नहीं था जहां सिर्फ सामंत और राजकुल के बच्चे पढ़ते थे और जिसका गुरु द्रोणाचार्य जैसा व्यक्ति होता था जो वंचित जमात के छात्र से गुरुदक्षिणा में अंगूठा ही मांग लेता था.

आजादी की जंग में चंपारण मील का पत्थर है जहां से गांधी के सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन की शुरुआत हुई थी. आजादी के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ जेपी के नेतृत्व में चला शांतिमय आंदोलन ने पूरे देश को अपने प्रभाव में ले लिया था. मंडल राजनीति का केंद्र यही बिहार रहा जिसने सत्ता पर सवर्णों के वर्चस्व को हमेशा के लिए खत्म कर दिया.

 आत्महीनता का शिकार बिहार

और उस बिहार को पहचान देने की बात करते हैं मोदी और शाह. और यदि इस पर तालियां बजती है तो यही न कहा जायेगा कि बिहार आत्महीनता का शिकार हो गया है?

करीबन 13 करोड़ से कुछ अधिक आबादी वाले राज्य में 8.25 करोड़ लोग मुफ्त राशन के मोहताज हैं. दो करोड़ बिहारी राज्य से जीविका के लिए पलायन करते हैं, और वे कहते हैं कि उन्होंने बिहार का विकास किया है. यदि विकास किया है डबल इंजन की सरकार ने तो नीति आयोग की पिछली रिपोर्ट में बिहार सबसे निचले पायदान पर क्यों है? बहुसंख्यक आबादी की मासिक आमदनी 6000 रुपये से कम क्यों हैं?

कितनी अच्छी थी बिहार में उच्च शिक्षा की स्थिति. गंगा के मनोरम तट पर बना साईंस कालेज, बीएन कालेज, मगध महिला कालेज, पटना विमेंस कालेज. जहां शिक्षा का वातावरण कितना समुन्नत था. वहां पढ़ना गौरव की बात समझी जाती थी. किस गति को पहुंचा दिया है इन लोगों ने और अब आईटी हब तो एआई का केंद्र राज्य को बनाने की बात करते हैं. यानी, धड़ और पैर गायब, शरीर के विकास की बात करते हैं. और जनता, भक्त और खास का मिडिल क्लास उस पर यकीन करता है?

यदि बिहारियों की मूर्खता का उन्हें यकीन नहीं होता तो मोदी क्या यह कहने का साहस करते कि देखो मैंने डाटा चाय से भी सस्ता कर दिया और बिहार के युवा रील बना बना कर कमा रहे हैं. तो, बिहारी वोटरों के इसी प्रचंड मूर्खता पर भरोसा कर वे एक बार फिर चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं.

 

राम भक्तों के लिए

Appeal to Startups: Move Beyond Big Cities, Choose Tier-2 and Tier-3 Locations

0

A growing concern across India is the rising population and pollution in big cities. The major metros are slowly turning into gas chambers — making life there more difficult by the day. In this situation, it’s time for Indian startups to think differently.

Many entrepreneurs are being urged to set up their companies in Tier-2 and Tier-3 cities, where life is more balanced and opportunities are growing rapidly.

Here are some key benefits of running a company in smaller cities:

  1. Lower startup cost – Setting up a business in smaller cities is far more affordable.
  2. Affordable workforce – Skilled and semi-skilled workers are available at reasonable salaries.
  3. No traffic issues – Most Tier-2 and Tier-3 cities are compact (10–20 km across). You can travel from one end to another in about 30 minutes.
  4. Better work-life balance – Employees can maintain a healthy personal and professional life.
  5. Easy administration – Local authorities and service providers are more cooperative and accessible.
  6. Lower housing and office rent – Both company owners and employees get affordable living and working spaces.
  7. Closer to family – Employees prefer to live with their parents in their hometowns, saving money and spending more time with family while staying loyal to the company.
  8. Quick availability of staff – In emergencies, staff can reach the office quickly.
  9. Strong local network – In smaller cities, people know each other, making it easier to find reliable references and new hires.
  10. Faster response during emergencies – Less traffic means reaching home, school, or hospital quickly during family emergencies.
  11. Better hospitality for clients – The entire team can host and show clients around after work, offering a personal touch.
  12. Lower cost of living – Daily expenses are significantly lower compared to big cities.
  13. Strong social connections – Districts are close to each other; you can visit relatives after office hours and return the next morning.
  14. Local respect and recognition – Running a business in a small city brings prestige and community support.
  15. No Serious Issues on Population , Pollution , Water, Transportation , no Language issues like Banglore or Maharastra .
  16. People are friendly Compared to Metro and Big cities 
  17. Crime Rates are less compared to Metro and Big Cities    
  18. expense on education and medical treatment are less 
  19. In small cities, people take fewer leaves. When family and parents live together, there’s hardly any need to take time off. For small personal tasks, you can take an hour’s break from the office, while in metro cities, you might need a full day’s leave for the same work.
  20. In small towns, if an employee falls sick or faces any tragedy, the entire office stands by their side — something that’s rarely seen in big cities

Government Support Needed:
The government should actively promote and support businesses that choose to set up in Tier-2 and Tier-3 cities. Encouraging this move will help reduce the pressure on major cities and create balanced growth across the country.


Article by Ashok Kumar
Writer is working in a MNC as a Technical Manager, having more then 30 years of experience in IT Industry 

राम भक्तों के लिए

चाईबासा के मासूम बच्चे को एचआईवी संक्रामक खून चढ़ाने के विरोध में आज सिविल सर्जन कार्यालय गुमला के समक्ष भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

0

गुमला : – गुमला जिला भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने बताया की आज दिनांक 03.11.2025 दिन सोमवार को झारखंड के ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था और चाईबासा के मासूम बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के विरोध में हेमंत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने और पीड़ित बच्चों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय गुमला के समक्ष वृहद रूप से धरना प्रदर्शन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला द्वारा दोपहर के 11:00 किया गया है ! उक्त कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,सभी सम्मानित पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि ,जिला के सभी वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी , सभी मोर्चा एवं पूरी टीम , कार्य समिति के सदस्य और सभी सम्मानित कार्यकर्ता अपेक्षित है !*

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त गुमला की अपील: “बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर करें प्रयास”

0

गुमला ः गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने अभिभावकों और शिक्षकों से एकजुट होकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए आगामी 10 से 12 नवम्बर तक शिक्षा विभाग द्वारा “मॉक टेस्ट” आयोजित किया जा रहा है। यह परीक्षा विद्यार्थियों को आत्ममूल्यांकन, अभ्यास और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।उपायुक्त ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों की वास्तविक तैयारी को परखना और विषयवार सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाना है। उन्होंने अभिभावकों व शिक्षकों दोनों से इसे एक साझा जिम्मेदारी के रूप में लेने का आग्रह किया।

अभिभावकों से अपील

उपायुक्त ने कहा कि अभिभावक बच्चों के पहले गुरु होते हैं और उनकी शिक्षा व मनोबल पर घर के वातावरण का गहरा असर पड़ता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे बोर्ड परीक्षा तैयारियों हेतु अपने बच्चों से संवाद करें तथा नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित कराएं । उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के नियमित स्वाध्याय एवं गृहकार्य सहित परीक्षा तैयारियों पर ध्यान देते हुए उनके प्रयास की सराहना करने और घर में अध्ययन के अनुकूल माहौल तैयार करने की अपील की है । उपायुक्त ने संदेश दिया है कि इस मॉक टेस्ट परीक्षा को डर नहीं बल्कि अवसर के रूप में देखा जाए। उपायुक्त ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि जिले के सरकारी विद्यालय में 10 से 12 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मॉक टेस्ट में कक्षा 10 और 12 के 100 प्रतिशत विद्यार्थियों को जरूर भाग दिलाएं ।

शिक्षकों के लिए संदेश

उपायुक्त ने शिक्षकों से मॉक टेस्ट से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने, विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण से तैयार करने और कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष सहायता सत्र आयोजित करने को कहा है । उन्होंने शिक्षकों से अभिभावकों के साथ संवाद बढ़ाने पर भी जोर दिया, ताकि विद्यालय और घर मिलकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान दे सकें।

उपायुक्त का प्रेरणादायक संदेश

गुमला उपायुक्त ने कहा है कि हर बच्चे में एक संभावना छिपी है तथा सही मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग से वह अपनी मंज़िल तक पहुँच सकता है । अभिभावक, शिक्षक और प्रशासन यदि एकजुट होकर कार्य करें, तो गुमला जिले के विद्यार्थी राज्य में उत्कृष्ट उदाहरण बन सकते हैं। आइए, हम सब मिलकर अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लें कि वे बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के साथ साथ अच्छे इंसान भी बनें और भविष्य में अपने परिवार, समाज एवं देश की उन्नति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जन वितरण प्रणाली की सुदृढ़ता हेतु बसिया में एकदिवसीय कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज अनुमंडल सभागार, बसिया में जनवितरण प्रणाली के सफल कार्यान्वयन, पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता में वृद्धि के उद्देश्य से अनुमंडलवार एकदिवसीय कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी कामडारा, बसिया एवं पालकोट, अंचल अधिकारी कामडारा, कार्यपालक दण्डाधिकारी बसिया, जिला आपूर्ति कार्यालय के कर्मी तथा जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित रहे।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुमला के द्वारा जन वितरण प्रणाली से संबंधित नीतियों, वितरण प्रक्रिया, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उपाय, लाभुकों के अधिकार एवं शिकायत निवारण तंत्र के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र लाभुक को समय पर एवं सही मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध हो।

कार्यशाला के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं विक्रेताओं को तकनीकी जानकारी, पोस मशीन संचालन, रिकॉर्ड संधारण एवं नियमित निगरानी के महत्व पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जन वितरण प्रणाली के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना था।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मानव कल्याण हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी विषय पर एक माह की भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ

0

गुमला ः राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय, कोलकाता एवं झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद, राँची के सहयोग से पूरे माह विभिन्न प्रखंड में आयोजन किया जा रहा, जो गुमला जिला प्रशासन, के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय, कोलकाता एवं झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद, राँची के सहयोग से “मानव कल्याण हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी” विषय पर एक माह की भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ आज घाघरा प्रखंड से किया गया।
उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पुष्पा टोप्पो द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर प्लस टू घाघरा, उच्च विद्यालय बरवाटोली, उच्च विद्यालय हापामुनि एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय घाघरा के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रदर्शनी में बच्चों ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से जुड़े विविध मॉडल्स और वैज्ञानिक अवधारणाओं को देखा और सीखा। वे अत्यंत प्रफुल्लित और प्रेरित दिखाई दिए।
आज लगभग एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कल रविवार को नवोदय विद्यालय घाघरा एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय घाघरा के छात्र-छात्राएँ प्रदर्शनी में भाग लेंगे, जबकि सोमवार को प्रखंड के अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रदर्शनी से जोड़ा जायेगा ।
डीईओ कविता खलखो ने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होगा तथा आज घाघरा प्रखंड से आरम्भ यह प्रदर्शनी 30 नवम्बर 2025 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों के 9 चयनित विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रखंड में एक-एक विद्यालय को आयोजन स्थल के रूप में चयनित किया गया है, ताकि प्रखंड के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा सकें। इस भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम के लिए दिलदार सिंह बीपीओ नोडल रूप में कार्य करेंगे l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल से गुमला जिले में अंचल दिवस के द्वितीय चरण का शुभारंभ, आज सिसई में 96 आवेदनों में 66 का तत्काल निपटारा

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल पर गुमला जिले में अंचल दिवस कार्यक्रम के प्रथम चरण की सफलता के बाद द्वितीय चरण की शुरुआत 1 नवंबर 2025 को सिसई प्रखंड में की गई। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 66 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया और 30 मामलों में जांच के आदेश दिए गए। दाखिल-खारिज, पारिवारिक सदस्यता, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र आदि के कुल 66 मामलों को तत्काल लाभ मिला, जबकि अन्य मामलों में निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।अंचल दिवस के अवसर पर पात्र लाभुकों को राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ भी प्रदान किया गया। इनमें दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र के 3, पारिवारिक सूची के 27, भू-धारण प्रमाण पत्र के 10 लाभुकों को दस्तावेज दिए गए। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 1 लाभुक को 2 लाख रुपये, मुद्रा योजना में 14 लाभुकों को कुल 14 लाख रुपये, फुलो झानो योजना के तहत 25 हजार रुपये की दर से 14 लाभुकों को सहायता राशि दी गई। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत 1 लाभुक एवं 14 लाभुकों को केसीसी का सीधा लाभ मिला।

इस दौरान मुख्य रूप से अपर समाहर्ता गुमला, SDO सदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई, अंचल अधिकारी सिसई सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारियों ने अंचल दिवस की सुनवाई की एवं नागरिकों की सुविधा हेतु त्वरित समाधान प्रदान किया गया।

आगामी समय में जिले के विभिन्न अंचलों में निर्धारित तिथियों को अंचल दिवस का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक सीधे योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ ले सकें। आगामी अंचल दिवस कार्यक्रमों की तिथियां इस प्रकार हैं – 8 नवम्बर को बसिया, 22 नवम्बर को गुमला, 29 नवम्बर को बसिया, 6 दिसम्बर को घाघरा, 13 दिसम्बर को सिसई, 20 दिसम्बर को भरनो, 27 दिसम्बर को गुमला, 3 जनवरी 2026 को चैनपुर, 10 जनवरी को बसिया, 17 जनवरी को पालकोट तथा 24 जनवरी को डुमरी प्रखंड में अंचल दिवस आयोजित किए जाएंगे।

प्रशासन इन आयोजनों के माध्यम से हर नागरिक तक त्वरित सेवा, पारदर्शी समाधान और योजनाबद्ध लाभ पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है।अंचल दिवस के सफल आयोजन से गुमला जिला प्रशासन पर नागरिकों का विश्वास बढ़ा है और योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रहा है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने नागरिकों से आग्रह किया है कि आगामी अंचल दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने आवेदन/समस्याएं प्रस्तुत करें, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

भरनो में अवैध बालू परिवहन पर जिला खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई

0

गुमला : – गउपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला खनन टास्क फोर्स की टीम एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2025 की रात्रि लगभग 11:00 बजे भरनो थाना क्षेत्र में औचक छापामारी की गई। छापामारी के दौरान भरनो ब्लॉक के समीप टाटा कंपनी का एक हाईवा (पंजीकरण संख्या H13F-6775) को रोककर जांच की गई। जांच के क्रम में वाहन चालक से बालू परिवहन से संबंधित वैध कागजात की मांग की गई, परंतु कोई भी परिवहन चालान प्रस्तुत नहीं किया गया।

जांच के दौरान वाहन में लगभग 15x8x5.6 फीट, अर्थात् लगभग 6,72 घनफीट बालू पाया गया, जो अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। तत्पश्चात वाहन को थाना के सुपुर्द किया गया।

इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से सरकारी राजस्व की चोरी एवं राष्ट्रीय संपत्ति का क्षरण होता है। वैध चालान के बिना खनिज परिवहन करना खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4 एवं 21 के साथ-साथ झारखण्ड लघु खनिज नियमावली ( 2004 के नियम 4 एवं 54 तथा The Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules, 2017 के नियम 7 एवं 9 के तहत दण्डनीय अपराध है )

अतः उक्त अवैध बालू परिवहन में संलिप्त हाईवा के मालिक एवं चालक के विरुद्ध ( झारखण्ड लघु खनिज नियमावली 2004, Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules, 2017 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत ) प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

करौंदी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता एव स्वच्छता की जांच की*

0

गुमला ः गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार तथा अभिहित अधिकारी–सह–अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गुमला के दिशा-निर्देशों के आलोक में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी द्वारा सिलम के सम्प्रेक्षण गृह, करौंदी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच हेतु छापेमारी की कार्रवाई की गई।

इस दौरान सम्प्रेक्षण गृह, सिलम फूड एंड मूड रेस्टोरेंट, हनुमान फ्लोर मिल करौंदी एवं विनोद ट्रेडर्स करौंदी में निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जाँच की गई:

– खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं भंडारण व्यवस्था
– साफ–सफाई एवं हाइजीन स्टैंडर्ड का पालन
– लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन (FSSAI) की उपलब्धता
– पैकेज्ड खाद्य सामग्रियों पर लेबलिंग, MRP, मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी तिथि
– खाद्य पदार्थों की तैयारी में उपयोग की जा रही सामग्री की शुद्धता
– खाद्य अपशिष्ट और कचरा प्रबंधन व्यवस्था
– बिलिंग/कैश मेमो एवं स्टॉक रजिस्टर का संधारण

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का आंशिक पालन नहीं पाया गया, जिस पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को त्वरित सुधार हेतु आवश्यक दिशा–निर्देश, मौखिक चेतावनी एवं अनुपालन रिपोर्ट देने के निर्देश प्रदान किए गए।

छापेमारी के दौरान संदिग्ध खाद्य सामग्रियों के सैंपल संकलित कर विधि अनुसार परीक्षण हेतु प्रमाणित खाद्य प्रयोगशाला (लेब) भेजा गया है। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छ खाद्य प्रबंधन, हेल्थ–हाइजीन, एवं सुरक्षित खाद्य हैंडलिंग प्रथाओं के संबंध में जागरूक किया गया तथा आवश्यक सुधार करने हेतु 14 दिनों का समय प्रदान किया गया। अगली निरीक्षण में संतोषजनक सुधार नहीं पाए जाने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium