20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 262

जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता : आकर्षक धुनों और अनुशासित परेड से गूंजा परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आज झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला के तत्वावधान में जिला स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन परमवीर अल्बर्ट एक्का मुख्य स्टेडियम, गुमला में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, एस.आई. प्रकाश तिर्की तथा झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला के सभी पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस प्रतियोगिता में जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के साथ जय किसान उच्च विद्यालय मंझाटोली, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय सिसई तथा सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, गुमला की टीमों ने बालक एवं बालिका वर्ग में अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।

बैंड की मधुर धुनों, सधी हुई चाल और अनुशासित परेड ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पाइप बैंड और ब्रास बैंड की ताल पर छात्रों का सामंजस्य कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता रही।

डीईओ कविता खलखो ने अपने संबोधन में कहा कि “विद्यालयों में आयोजित सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में अनुशासन, सामूहिकता और नेतृत्व के गुणों का विकास करती हैं। बैंड प्रतियोगिता छात्रों में टीम भावना और देशभक्ति की भावना को सशक्त करती है।”
प्रतियोगिता का मूल्यांकन अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ज्योति खलखो और एस.आई. प्रकाश तिर्की द्वारा किया गया। टीमों को ड्रेस सज्जा, धुन-ताल का समन्वय, मार्च-पास्ट और प्रदर्शन समय के आधार पर अंक प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन बीपीओ ओमप्रकाश दास ने किया।

सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शुभकामना प्रसाद ने बताया की “जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।”

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन और देशभक्ति का विकास करना है। सभी विद्यालयों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से स्टेडियम देशभक्ति की मधुर धुनों से गूंज उठा।

विजेता टीमों के परिणाम

बालक वर्ग
🥇 प्रथम स्थान — नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय, सिसई
🥈 द्वितीय स्थान — सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, गुमला

बालिका वर्ग
🥇 प्रथम स्थान — (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भरनो)
🥈 द्वितीय स्थान — (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिसई)

विजेता एवं उप विजेता टीम को मोमेंटो दिया गया तथा भाग लेने वाले सभी टीम को अलग से सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।

कार्यक्रम की सफलता में एडीपीओ ज्योति खलखो, लेखा पदाधिकारी माधुरी मिंज, सहायक अभियंता शमशाद अली, एपीओ रोज मिंज, बीपीओ नीरज कुमार, दिलदार सिंह, लेखापाल सूफिया खान, अनूप एक्का, सिल्वेस्टर टोप्पो, शेखर अधिकारी तथा अमरजीत सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, सेवाओं की समीक्षा — कई सुधार निर्देश जारी

0

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला ग्रामीण विकास शाखा के निदेशक (लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन) विद्या भूषण कुमार द्वारा मंगलवार को सदर अस्पताल, गुमला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वच्छता, चिकित्सीय सुविधाएं, दवा उपलब्धता, प्रसव सेवाएं और आपातकालीन व्यवस्था की विस्तार से जांच की गई।

अस्पताल की स्थिति

  • सर्जिकल एवं कैदी वार्ड में 44 मरीज भर्ती
  • ओपीडी में अपराह्न 4:15 बजे तक 600 मरीजों का पंजीकरण, 15 आयुष्मान कार्ड जारी
  • शिशु वार्ड में 18 बच्चे भर्ती
  • अस्पताल में कुल 161 मरीज भर्ती
  • 8 प्रसव — 6 सामान्य, 2 सी-सेक्शन
  • 650 प्रकार की दवाएं उपलब्ध, जन औषधि केंद्र में 65 दवाएं
  • एक्स-रे एवं लैब सेवाएं 24×7 संचालित
  • 75 मरीजों को एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई

निरीक्षण में ऑपरेशन थियेटर और किचन साफ-सुथरे पाए गए, वहीं मरीजों और परिजनों ने अस्पताल सेवाओं पर संतोष जताया।

पाई गई कमियाँ

  • सर्जिकल वार्ड में नाली सफाई के अभाव में दुर्गंध की समस्या — तत्काल सुधार का निर्देश
  • अस्पताल प्रबंधक अनुपस्थित पाए गए
  • ब्लड बैंक का नवीनीकरण तीन वर्षों से लंबित, फिलहाल ब्लड ट्रांसफ्यूजन बंद
    • ब्लड डोनेशन कैंप जारी रहेगा
    • सभी जाँचें RIMS, रांची भेजी जाएंगी

सुधार के निर्देश

  • ओपीडी क्षेत्र में अतिरिक्त कुर्सियाँ लगाने का निर्देश ताकि मरीजों और परिजनों को बैठने में सुविधा हो
  • नाली सफाई और प्रबंधन व्यवस्था सुधारने पर जोर

निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना तथा आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित करना बताया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

0

गुमला: भारत के प्रथम गृह मंत्री और राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुरुवार को गुमला जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पटेल पार्क में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता में उनका योगदान अतुलनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के निर्णय का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह उनके कार्यों और आदर्शों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री के रूप में देश को एकसूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा राष्ट्र उन्हें श्रद्धा के साथ स्मरण कर रहा है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिनय कुमार लाल, सविंदर सिंह निर्मल, भूपन साहू, अनूप चंद्र अधिकारी, निर्मल गोयल, यशवंत सिंह, रामावत भगत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप कुमार, सत्यनारायण पटेल, चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह, नगर अध्यक्ष बबलू वर्मा, विकास सिंह, रामेश्वरी उरांव, भोला चौधरी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम जनता को सरदार पटेल के विचारों एवं उनके राष्ट्रीय एकता संदेश से प्रेरित करना था।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में बस स्टैंड स्थानांतरण के विरोध में बस मालिकों की हड़ताल, 200 बसों का परिचालन बंद — यात्रियों को भारी परेशानी

0

गुमला: जिला मुख्यालय में सड़क जाम की समस्या को देखते हुए बस स्टैंड बदलने के जिला प्रशासन के फैसले के खिलाफ गुमला बस ओनर्स एसोसिएशन ने 31 अक्टूबर 2025 को हड़ताल घोषित कर दी। हड़ताल के तहत लगभग 200 बसों का परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने घाघरा और लोहरदगा रूट की सभी बसों को लोहरदगा रोड स्थित पुराने बस डिपो, दुंदुरिया से ही चलाने का आदेश जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि शहर में बसों के मनमाने तौर पर रुकने और सड़क जाम की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाना आवश्यक था।

हालाँकि बस मालिकों ने इस निर्णय को अव्यवहारिक बताते हुए इसका विरोध किया और बस हड़ताल का निर्णय लिया। उनका कहना है कि अचानक बस स्टैंड बदलने से यात्रियों और बस संचालकों दोनों को परेशानी होगी।

यात्रियों और व्यवसाय पर असर

हड़ताल के कारण:

  • गुमला–रांची सहित कई रूटों पर बस सेवाएँ बाधित
  • रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी
  • लाखों रुपये के व्यवसायिक नुकसान की आशंका

ललित उरांव बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब 200 बसें संचालित होती हैं। हड़ताल के कारण पूरा संचलन ठप है और दूर-दराज़ क्षेत्रों के यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।

बस मालिकों ने संकेत दिया है कि जब तक प्रशासन अपना निर्णय वापस नहीं लेता, हड़ताल जारी रह सकती है। वहीं प्रशासन बस स्टैंड शिफ्ट करने के अपने निर्णय पर अडिग दिखाई दे रहा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता कल : आकर्षक धुनों और अनुशासित परेड से गूंजेगा परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम

0

गुमला :- गुमला जिला मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में कल झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला के तत्वावधान में जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता 2025 का आयोजन एक नंबर 2025 को किया गया हैं ।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें अलग-अलग श्रेणियों में भाग लेंगी। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली बैंड की आकर्षक धुनें, सधी हुई चाल और अनुशासित परेड कार्यक्रम की विशेषता रहेंगी।

आयोजन की तैयारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालयी सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में अनुशासन, सामूहिकता और नेतृत्व के गुणों का विकास करती हैं।

सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शुभकामना प्रसाद ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम भावना, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। जिले भर के विद्यालयों की टीमों की भागीदारी से यह आयोजन उत्साह और उमंग से भरा रहेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

गुमला : – गुमला जिला में झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, राँची के दिशा-निर्देश एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के आदेशानुसार गुमला जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार को एचआईवी/एड्स जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया।

विद्यालय प्रार्थना सभा के दौरान तथा विशेष कक्षा सत्रों के माध्यम से विद्यालय प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि एचआईवी एक ऐसा वायरस है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है और इसके संक्रमण से एड्स रोग उत्पन्न होता है।

कार्यक्रम में एचआईवी संक्रमण के मुख्य कारणों यथा असुरक्षित रक्त चढ़ाना, असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई या ब्लेड का प्रयोग, तथा गर्भावस्था के दौरान माँ से बच्चे में संक्रमण आदि की जानकारी दी गई।
साथ ही विद्यार्थियों को बचाव के उपायों जैसे स्वच्छ सुई का प्रयोग, सुरक्षित रक्त परीक्षण, और सामाजिक भ्रांतियों से बचने की सलाह दी गई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में यह संदेश दिया गया कि एचआईवी/एड्स से ग्रसित व्यक्ति से किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे सहानुभूति, समझ और सहयोग प्रदान करना चाहिए।

इस जागरूकता गतिविधि का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति सचेतना बढ़ाना, सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और एड्स के प्रति भ्रांतियों को दूर करना रहा।
यह पहल जिला शिक्षा विभाग, गुमला की ओर से स्वास्थ्य संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिकता निर्माण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

ओआरएस शब्द के दुरुपयोग पर रोक: उपभोक्ताओं को गुमराह होने से बचाने हेतु विशेष बैठक आयोजित

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (ACMO) गुमला की अध्यक्षता में आज चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में एसोसिएशन ऑफ ड्रग एंड केमिस्ट, गुमला तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स, गुमला के सदस्यों को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली एवं राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय, नामकुम, राँची के संयुक्त निर्देशों से अवगत कराया गया।

निर्देशों के अनुसार, अब किसी भी खाद्य या पेय उत्पाद के नाम, ब्रांड अथवा लेबल में “ORS” शब्द का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। यह पाया गया है कि कई कंपनियाँ अपने मीठे पेय पदार्थों को “ORS” नाम से बेचकर उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रही थीं। जबकि वास्तविक “ORS” एक चिकित्सकीय उत्पाद है, जिसमें चीनी और नमक का सटीक अनुपात होता है और जिसे केवल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा अनुशंसित स्वरूप में ही बेचा जाना चाहिए।

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि यदि कोई कंपनी या विक्रेता “ORS” शब्द का दुरुपयोग करता है, तो ऐसे उत्पादों को “misbranded” एवं “misleading” की श्रेणी में माना जाएगा, जिस पर जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने जिले के सभी विक्रेताओं एवं व्यापारियों से अपील की कि वे एफएसएसएआई के निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें और उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले किसी भी उत्पाद का प्रचार या विक्रय न करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में देर रात नाइट ब्लड सर्वे अभियान सफल, फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम

0

गुमला : जिले के भरनो एवं गुमला प्रखंडों में देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नाइट ब्लड सर्वे (रात्रि रक्तपट संग्रह) अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य फाइलेरिया (हाथीपांव) रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए माइक्रोफाइलेरिया परजीवी की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था।

पहला स्थल – अम्बेरा, भरनो

पहला सर्वे स्थल ग्राम अम्बेरा (पंचायत–करौंदाजोर), सीएचसी–भरनो रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम मुखिया ईवा लकड़ा ने किया। मौके पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (वेक्टर जनित रोग) डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह एवं पिरामल फाउंडेशन, रांची के एसपीएम अविनाश कात्यान उपस्थित थे।
सर्वे की कमान एलटी उपेंद्र कुमार ने संभाली, जिनके साथ भरत चंद्र दास, प्रभात कुमार बेड़िया, संतोष कुमार, शिवनाथ उरांव, विनोद टिग्गा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहिया साथियों ने योगदान दिया।
यहाँ कुल 1,15 रक्तपट संग्रहित किए गए।

दूसरा स्थल – बसुआ, गुमला

दूसरा सर्वे ग्राम बसुआ (सीएचसी–गुमला) में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय फेथ लीडर मौलाना मोहम्मद हुसैन ने किया और मुख्य अतिथि शर्मिला शर्मा रहीं।
एलटी मो. तोफिक आलम, एमटीएस आकाश घोष एवं एमपीडब्ल्यू–विष्णु कुमार सहित सहिया नेटवर्क और स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।
दूसरे स्थल पर कुल 2,72 रक्तपट एकत्रित किए गए।

फाइलेरिया परजीवी रात में अधिक सक्रिय रहता है, इसलिए रात्रिकालीन रक्तपट संग्रह संक्रमण की पहचान का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है। यह सर्वे दवा वितरण, नियंत्रण एवं रोकथाम रणनीति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सामूहिक प्रयास से सफल अभियान

स्वास्थ्य विभाग, सहिया नेटवर्क, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से यह देर रात अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रयास गुमला जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना, में स्कूटी सवार दो की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक गंभीर की अस्पताल में मौत

0

गुमला ः गुमला जिला अन्तर्गत स्थित कामडारा थाना के लोयंगा बाजार के समक्ष एक दिल दहला देने वाली हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य की मौत, बताया जाता हैं की उक्त तीनो व्यक्ति डाईर मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे, इसी क्रम में रांची–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति की मौत इलाज के क्रम में अस्पताल में हो गयी, मिली जानकारी के अनुसार, कामडारा थाना क्षेत्र के सुरहू लोदोटोली निवासी एक ही परिवार के सदस्य दशरथ सिंह (35), बबलू सिंह (25) और चंदन सिंह (15) एक स्कूटी पर सवार होकर झारो गांव से डाईर मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी लोयंगा बाजार के पास खड़े एक वाहन से टकरा गया और उक्त स्कूटी टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे, एक अज्ञात ट्रक से जा भिड़ी, जिससे दशरथ सिंह और चंदन सिंह की उक्त घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और इसी क्रम में
एक अन्य कार भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्कूटी सवारों को अपनी चपेट में ले लिया फलस्वरूप उक्त घटना में बबलू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से पहले बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ इलाज के क्रम में उहकी भी मृत्यु होगई, उक्त
घटना की सूचना मिलते ही कामडारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया । हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पोस्टमार्टम के बाद उक्त तीनों शवों को उनके परिजनों को सौप दिया गया, पुलिस मामले की छानबीन में जूटी l

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

टीसीआई ने Q2 FY26 में मजबूत ग्रोथ दर्ज की, राजस्व में 8% वृद्धि

0

दिल्ली, अक्टूबर 2025: ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCI), देश की अग्रणी मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स कंपनी, ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने स्थिर मांग और बेहतर परिचालन दक्षता के चलते मजबूत ग्रोथ दर्ज की है।

Q2 FY26 प्रमुख वित्तीय नतीजे (कंसॉलिडेटेड)

सूचकांक Q2 FY26 Q2 FY25 वृद्धि
राजस्व ₹12,174 मिलियन ₹11,314 मिलियन 7.6%
EBITDA ₹1,624 मिलियन ₹1,519 मिलियन 6.9%
PAT ₹1,135 मिलियन ₹1,073 मिलियन 5.8%

H1 FY26 प्रदर्शन (कंसॉलिडेटेड)

सूचकांक H1 FY26 H1 FY25 वृद्धि
राजस्व ₹23,680 मिलियन ₹21,874 मिलियन 8.3%
EBITDA ₹3,144 मिलियन ₹2,877 मिलियन 9.3%
PAT ₹2,207 मिलियन ₹1,989 मिलियन 11%

स्टैंडअलोन नतीजे

सूचकांक Q2 FY26 Q2 FY25 वृद्धि
राजस्व ₹10,652 मिलियन ₹10,120 मिलियन 5.3%
EBITDA ₹1,303 मिलियन ₹1,228 मिलियन 6.1%
PAT ₹878 मिलियन ₹825 मिलियन 6.4%

H1 FY26 स्टैंडअलोन

सूचकांक H1 FY26 H1 FY25 वृद्धि
राजस्व ₹20,990 मिलियन ₹19,959 मिलियन 5.2%
EBITDA ₹2,932 मिलियन ₹2,675 मिलियन 9.6%
PAT ₹2,120 मिलियन ₹1,872 मिलियन 13.2%

मैनेजमेंट का बयान

टीसीआई के एमडी विनीत अग्रवाल ने कहा—

“दूसरी तिमाही का प्रदर्शन हमारे मजबूत ऑपरेशनल मॉडल और मांग में सुधार को दर्शाता है। ऑटो, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स से मजबूत डिमांड मिली है।

GST 2.0 और बढ़ती डिजिटल लॉजिस्टिक्स ने संचालन को तेज़ व सहज बनाया है। कंपनी ऑटोमेशन, मल्टीमॉडल नेटवर्क और ग्रीन लॉजिस्टिक्स में निवेश बढ़ा रही है।”

उन्होंने बताया कि टीसीआई-आईआईएम बैंगलोर द्वारा विकसित ट्रांसपोर्ट एमिशन मेजरमेंट टूल (TEMT) को DPIIT ने अपनाया है — जो कंपनी की स्थिरता प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

TCI ने त्योहारी मांग, मल्टीमॉडल विस्तार और ग्रीन लॉजिस्टिक्स के ज़रिये अपनी रफ्तार बरकरार रखी है। कंपनी आने वाले क्वार्टर्स में भी मज़बूत प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

News Desk

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium