20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 264

गुमला में लाल सोना बॉक्साइट खनन पर उठे सवाल — आदिवासी और आदिम जनजातियां अब भी वंचित मूलभूत सुविधाओं से

0

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के कोरकोट पाट्ट क्षेत्र में बॉक्साइट खनन को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय आदिवासी और आदिम जनजातीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खनन लीज धारक और जिला खनन विभाग के बीच “मधुर संबंधों” के कारण क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि लाल सोना कहे जाने वाले बॉक्साइट के दोहन से जहां लीज धारकों की संपत्ति और रुतबा बढ़ रहा है, वहीं मूल जमीन मालिक आदिवासी आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित और फटेहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं।

आदिवासियों का आरोप — “हमारा हक छीनकर हो रहा है मुनाफाखोरी”

कोरकोट पाट्ट के ग्रामीणों ने बताया कि लीजधारक कंपनियां खनन पट्टा लेते समय यह वादा करती हैं कि स्थानीय लोगों को बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। परंतु वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है।

ग्रामीणों के अनुसार, “पीने के लिए साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है। हमें डेढ़ से दो किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है, जो भी दूषित होता है। इसके कारण कई लोग पेट संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं, पर कोई सुनने वाला नहीं है।”

स्वास्थ्य सेवाओं की भी क्षेत्र में भारी कमी है। ग्रामीणों ने बताया कि “गंभीर बीमारियों में भी मरीजों को इलाज के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।”

“लीज धारक और विभाग के बीच सांठगांठ” — ग्रामीणों का आरोप

ग्रामीणों ने जिला खनन विभाग गुमला पर भी निष्क्रियता और मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब लीज धारक पट्टा लेते हैं, तो सरकार के समक्ष बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन बाद में नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर खुला खनन जारी रखते हैं।

“जब रक्षक ही रक्षा नहीं कर रहा, तो सुनें कौन?” — एक स्थानीय आदिवासी ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि “खनन विभाग की चुप्पी यह साबित करती है कि लीज धारकों और अधिकारियों के बीच सांठगांठ है, जिसके चलते क्षेत्रीय जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।”

बड़े पैमाने पर खनन, पर विकास अब भी दूर

ग्रामीणों के अनुसार, कोरकोट पाट्ट क्षेत्र में बड़े-बड़े मशीनों से बॉक्साइट खनन का कार्य लगातार जारी है। इसके बावजूद इलाके में न तो कोई स्थायी सड़क बनी है, न स्वास्थ्य केंद्र, न पेयजल की सुविधा।

“खेल खुला फर्रुखाबादी की तरह चल रहा है,” ग्रामीणों ने तंज कसते हुए कहा। उन्होंने मांग की है कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार इस पूरे मामले की जांच कराए और लीजधारकों को नियमों के अनुसार जवाबदेह ठहराए।

जनता का सवाल — कार्रवाई कब होगी?

जनता अब सवाल उठा रही है कि आखिर खनन विभाग गुमला इन लीज धारकों पर कार्रवाई क्यों नहीं करता?
अगर लीज समझौते में लिखित रूप से बुनियादी सुविधाएं देने का प्रावधान है, तो अब तक यह सुविधाएं क्यों नहीं दी गईं?

इन सभी सवालों ने गुमला जिला प्रशासन और खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।


स्थानीय जनता का कहना है —
“हमारा दर्द अब मीडिया ही उठा सकता है। जब प्रशासन मौन है, तो अब जनता बोलेगी — देखना है जोर कितना…।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जंगली हाथी का तांडव, दुकानों और घरों को पहुंचाया नुकसान

0

गुमला : – जिला में लगातार विचरण कर रहे हैं अलग-अलग क्षेत्र में जंगली हांथी मचा रहे हैं आतंक, सारंडा जंगल से प्रत्येक वर्ष आते हैं जंगली हाथियों का झुंड, हाथियों की विशेषता है कि वह अपने आने जाने वाले रास्ते को नहीं बोलते हैं और प्रत्येक वर्ष धान फसल के वक्त गुमला जिला, लोहरदगा जिला, सिमडेगा जिला और खूंटी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में जंगली हांथी आतंक मचाते रहते हैं, वन विभाग आक्रमान्यता और कार्य शिथिलता के कारण विशेषकर वन क्षेत्रों के आसपास निवास करने वाले ग्रामीणों का जीना दुभर हो गया हैं फिर भी वन विभाग मूक दर्शक बनी हुई हैं,



रविवार की देर रात्रि घाघरा थाना क्षेत्र के जमगाई, लफ़सर और आदर गांवों में एक विशालकाय जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया, पहले उक्त हाँथी ने जमगाई और लफ़सर गांव पहुंचा, जहां दो मकानों की दीवारों और छत को तोड़कर नुकसान पहुंचाया, अचानक हुए इस उत्पात से सहमें हुए लोग भयभीत होकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए, ग्रामीणों के अनुसार, हाथी रात्रि लगभग 11 बजे लफ़सर गांव से होते हुए आदर गांव की ओर बढ़ गया, और उक्त गांव के वन विभाग कार्यालय से महज 20 गज की दूरी पर स्थित श्रीमाली बीज भंडार और रिया शू हाउस की दुकानों के लोहे के शटर तोड़ डाले, इसके बाद दुकान में रखे धान बीज के बोरे को फाड़कर उसे खा गया, जिससे दुकानदारों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ, उक्त जंगली हाँथी की गर्जना और शटर टूटने की आवाजें सुनकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गया, ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर मचाते हुए टॉर्च और ड्रम बजाकर हाथी को भगाने का प्रयास करने पर उक्त जंगली हाँथी आदर गांव स्थित हाई स्कूल और टोंगरी क्षेत्र से होते हुए जंगल की ओर भाग गया, घटना की सूचना पाकर वन विभागकर्मी पहुंचे और जंगली हाँथी की गतिविधियों की निगरानी शुरू की और ग्रामीणों से अपील की कि वह हाथी के पास न जाएं और किसी भी परिस्थिति में उसे उकसाने का प्रयास न करें। विभाग ने हाँथी को सुरक्षित जंगल की ओर लौटाने के लिए रेस्क्यू अभियान भी शुरू किया है, फिलहाल आदर, जमगाई और आस-पास के गांवों में दहशत का माहौल है, कई ग्रामीण अब भी चौकसी में हैं और रात में बारी-बारी से जागकर हाथी की संभावित वापसी पर नजर रख रहे हैं।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ महाछठ पर्व

0

गुमला: सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। जिले के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान भास्कर और छठी मईया की पूजा-अर्चना की।

छठव्रतियों ने संध्या के समय अस्ताचलगामी सूर्य को और दूसरे दिन प्रातःकाल उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। व्रतियों ने भगवान भास्कर से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। छठ घाटों पर सूर्य की सुनहरी किरणों के बीच “छठी मईया” के जयकारे गूंजते रहे।

जिला प्रशासन की ओर से की गई चाक-चौबंद व्यवस्था
महाछठ पर्व को लेकर गुमला जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां ने जिलेवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में छठ घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और सुविधा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

सिसई रोड, डीएसपी रोड, गुमला परिषद के पास स्थित तालाब, चेटर ग्राम और नागफेनी गांव स्थित कोयल नदी तट समेत विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे।

सुरक्षा और सुविधा पर विशेष ध्यान
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी घाटों पर चार फीट की दूरी तक रस्सी, बांस और टायर ट्यूब की सहायता से बैरिकेटिंग की गई थी। ट्रैफिक पुलिस, बिजली कर्मी, गोताखोर और नावों की व्यवस्था भी की गई थी। आपात स्थिति से निपटने के लिए मोटी रस्सियां और टायर ट्यूब मौजूद रखे गए थे।

थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के घाटों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया था। इस कारण पूरे जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

भक्ति और परंपरा का संगम
महाछठ पर्व के दौरान सभी वर्गों के लोग — बच्चे, महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग — पारंपरिक परिधान में नजर आए। अर्घ्यदान के बाद प्रसाद वितरण किया गया और व्रतियों ने उत्साहपूर्वक अपने घरों को लौटकर पर्व का समापन किया।

प्रकृति, श्रद्धा और विज्ञान का यह अद्भुत संगम गुमला जिले में नई ऊर्जा, नई रोशनी और उम्मीद का संदेश लेकर आया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

लोक आस्था के महापर्व छठ के पवन तृतीय दिवस पर छठवतियों ने सन्ध्या अर्ध्य दान किया

0

गुमला ः गुमला जिला मुख्यालय सहित समस्त जिला के प्रखण्ड, पंचायत एंव ग्रामों के विभिन्न तालाब, नदी एवं जलाशयों में तथा जिला मुख्यालय स्थित सिसई रोड गुमला के छठ तालाब, गुमला परिषदन के समक्ष स्थित वंधछठ तालाब, डीएसपी रोड गुमला स्थित छठ तालाब, गुमला चेटर ग्राम स्थित छठ तालाब, गुमला जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित नागफेनी ग्राम में जिला मुख्यालय की आधी आबादी के छठवती कोयल नदी तट पर और अन्य तालाब, नदी, जलाशयों में अलोक आस्था के महापर्व छठ के पावन तृतीय दिवस ‘संध्या अर्घ्य’ छठी मइया के साक्षी में भगवान भास्कर को छठवतियों ने मंत्रोंचार के बीच पूजा अर्चना करते हुए संध्या अर्ध्य दिया, और अपने घर,परिवार परिजनों के लिए भगवान भास्कर और
छठी मइया से सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य रहने की कामना की और कल प्रातः पुण: भगवान भास्कर सूर्य देव की दिव्य किरणें के बीच छठी मइया को साक्षी मांगते हुए उदयमान भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया जायेगा, जिससे लोगों के जीवन में नई ऊर्जा,नई ऊष्मा, उजाला और आशा का संचार होगा, और
प्रकृति, श्रद्धा और विज्ञान का यह अद्भुत संगम लोगों के जीवन में नया उजाला लेकर आयेगीl

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बोर्ड परीक्षा 2026 में गुमला के विद्यार्थी अनुशासन और आत्मविश्वास से रचेंगे सफलता की नई कहानी : उपायुक्त, प्रेरणा दीक्षित

0

गुमला ः गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, के नेतृत्व में जिले में आगामी माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों के लिए सभी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष टास्क फोर्स गठन कराते हुए सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उत्तीर्णता हेतु प्रभावी योजना एवं अनुश्रवण के निर्देश दिए गए हैं। ज्ञात हो कि जिला स्तर पर भी उपायुक्त की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा टास्क फोर्स तथा विषयवार शिक्षकों की कोर समिति का गठन किया गया है जिसमें जिले के उप विकास आयुक्त सहित डीईओ, डीएसई, डायट प्राचार्य एवं संकाय सदस्य तथा विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को शामिल किया गया है ।
प्रखंड स्तर पर बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड के अन्य वरीय पदाधिकारियों सहित बीईओ, बीपीओ, वरिष्ठ एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की यह समिति योजना एवं अनुश्रवण संबंधी प्रखंड स्तर पर सभी आवश्यक कार्य करेगी ।

जिला शिक्षा पदाधिकारी गुमला कविता खलखो ने बताया कि जिले में विद्यार्थियों की लेखन शैली और परीक्षा आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए 10 से 12 नवंबर 2025 तक सभी सरकारी विद्यालयों हेतु विशेष मॉक टेस्ट परीक्षा भी आयोजित की जाएगी तथा सभी स्कूलों में बोर्ड परिक्षार्थियों के लिए विद्यालय उपस्थिति सुधार अभियान चलाते हुए न्यूनतम 85 प्रतिशत का लक्ष्य दिया गया है एवं सभी विद्यालय में कमजोर बच्चों की पहचान, रेमेडियल कक्षा संचालन तथा विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठकें आयोजित की जा रही है तथा साप्ताहिक रूप से उच्च विद्यालय अनुश्रवण हेतु प्रत्येक प्रखंड के लिए दिवस निर्धारित कर दिए गए हैं तथा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाते हुए जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को कार्य दायित्व आबंटित किया गया है ।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिले के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने की प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत की परख है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में गठित बोर्ड एग्जाम टास्क फोर्स, रेमेडियल कक्षाएं और मॉडल प्रश्न अभ्यास जैसी पहलें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। उपायुक्त ने शिक्षकों से कहा कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता को पहचानकर उसे दिशा दें, ताकि कोई भी बच्चा पीछे न रह जाए। अभिभावकों से उन्होंने अपील की है कि वे अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और घर पर पढ़ाई का अनुकूल माहौल बनाएं। उपायुक्त ने कहा कि सफलता उन्हीं के कदम चूमती है जो निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि गुमला जिला 2026 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देकर पूरे राज्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

महाछठ त्यौहार पर खरना से शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

0

गुमला : – गुमला मुख्यालय सहित समस्त जिला गुमला के कमडारा सहित 12 प्रखण्डों और गांवो में आज छठ महापर्व का दूसरा दिन है।खरना में व्रती पूरे दिन उपवास कर शाम में भगवान भास्कर की पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। पूजा के बाद व्रती 36 घंटे के निर्जला अनुष्ठान का संकल्प लेंगे।वहीं कल पर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, छठ की खरीददारी को लेकर बाजार में भीड़ है।

पूरे दिन उपवास के बाद होगा खरना
छठ महापर्व के दूसरे दिन पूजा के लिए मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से प्रसाद के लिए खीर और रोटी बनाई जाएगी। फिर संध्या में इस प्रसाद को सूर्य देव और छठी मइया को भोग लगाकर, स्वयं व्रती इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगे। इसके बाद व्रतियों का अगले 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा।
छठ पूजा से पहले खरना की परंपरा
उन्होंने आगे कहा, खरना का प्रसाद व्रती के लिए एक प्रकार का अंतिम सात्विक भोजन है, जो व्रती को कठोर 36 घंटे के उपवास के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करता है। इसके बाद व्रती पूरी तरह से सूर्यदेव की भक्ति में लीन हो जाते हैं।
गीत के बीच तैयार होगा प्रसाद
छठ पूजा के दौरान प्रसाद बनाते समय प्रति लोक गीत गाते हुए बनाती हैं। पूजा सामग्री के रूप में व्रती सिंदूर, चावल, बांस की टोकरी, धूप, शकरकंद, पत्ता लगा हुआ गन्ना, नारियल, कुमकुम , कपूर, सुपारी, हल्दी, अदरक, पान, दीपक, घी, गेहूं, गंगाजल आदि का उपयोग करती हैं। महापर्व में मुख्य प्रसाद ठेकुआ का विशेष महत्व होता है।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में यातायात सुधार हेतु बड़ा कदम, पुराना बस डिपो का निररूट परिवर्तन और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई

0

गुमला ः गुमला उपायुक्त, प्रेरणा दीक्षित के आदेशानुसार, ज़िले में बढ़ती सड़क जाम की स्थिति से निबटने हेतु जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में, जिला परिवहन पदाधिकारी एंव गुमला बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के क्रम में बस ऑनर के पदाधिकारी के द्वारा कुछ मांगे रखे गए जिसपर पर्व के उपरान्त आवश्यक कार्यवाही करने आश्वाशन दिया गया

शहर में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घाघरा लोहरदगा की तरफ से आने वाली एवं उस रूट पर पुनः जाने वाली बसों के आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्था में निम्नलिखित परिवर्तन किए जाने का निर्देश दिया गया है:

गुमला से लोहरदगा की ओर जानेवाली बसों का आगमन एवं प्रस्थान अब लोहरदगा रोड से सुनिश्चित किया जाएगा
नियम के उल्लंघन करने वाले विभिन्न बसों से 10,000 चालान काटा गया है

लोहरदगा तथा गुमला से रांची जाने-आने वाले सरकारी एवं निजी बसों का संचालन सरकारी बस डिपो से कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की गई। ओवरलोड टेम्पो वाहनों में क्षमता से अधिक बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारा गया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन की गंभीरता को प्रदर्शित करती है। गुमला से घाघरा जाने वाले टेंपो पैसेंजर को लेकर नहीं जाएगी एवं टेंपो में ओवरलोड पाए जाने पर दंड के साथ कार्रवाई की जाएगी, और टेंपो में पैसेंजर की संख्या 5 तक ही है, ओवरलोड पैसेंजर पाए गए टेंपो को गुमला थाना परिसर में रखा गया है

ज़िला प्रशासन का मानना है कि इन निर्देशों के अनुपालन से शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार आएगा और आम नागरिकों को सड़क जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

जांच के अभियान मे मुख्य रूप से मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह एवं प्रदीप कुमार तिर्की एवं गुमला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली शामिल थे

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

शिक्षा विभाग द्वारा यूनिफार्म के लिए डीबीटी अंतर्गत 53 हजार से अधिक बच्चों के खातों में पहुँची राशि तथा 24 हजार से अधिक बच्चों के विवरण हुए पोर्टल पर अपलोड

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा यूनिफार्म डीबीटी राशि प्राप्त बच्चों के अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय यूनिफार्म क्रय करने और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का अनुरोध किया l

साथ ही साथ सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 के शेष बचे विद्यार्थियों के अभिभावकों से शीघ्र बैंक विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध

समग्र शिक्षा अंतर्गत गुमला जिले में कक्षा 1 से 8 के बच्चों के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित यूनिफार्म डीबीटी योजना के तहत अब तक उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए जिले के कुल 96,827 लाभार्थी विद्यार्थियों में से 53,438 बच्चों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक यूनिफार्म की राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

शिक्षा विभाग के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा कक्षा 1 से 5 के बच्चों के लिए ₹600 तथा कक्षा 6 से 8 के बच्चों के लिए ₹760 प्रति छात्र की दर से वार्षिक यूनिफार्म अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाती है।

जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने बताया कि प्रथम चरण में सफलतापूर्वक डीबीटी के बाद पुनः दूसरे चरण में 24,487 बच्चों के बैंक खातों का विवरण पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है तथा राज्य स्तर से राशि स्वीकृति प्राप्त होते ही शीघ्र ही इन बच्चों के खातों में भी डीबीटी के माध्यम से राशि पहुंच जाएगी।

वर्तमान में जिले में शेष बच रहे 18,902 बच्चों के बैंक विवरण प्राथमिकता के साथ स्कूलों से एकत्र कराए जा रहे हैं तथा अवकाश बाद स्कूल खुलते ही अगले 10 दिनों में कक्षा 1–2 के लगभग 11 हजार और कक्षा 3–8 के लगभग 7,500 बच्चों के बैंक विवरण की प्राप्ति के लिए सभी प्रखंड को निर्देशित किया गया है । जिले के सिसई, घाघरा, बिशुनपुर आदि प्रखंड में अकाउंट विवरण कलेक्शन संबंधी ज्यादा कार्य बाकी है जबकि जारी, रायडीह, कामडारा में अच्छी प्रगति है । शिक्षा विभाग प्रयत्नशील है कि 15 नवंबर तक बैंक विवरण प्राप्त कर सभी योग्य बच्चों के लिए नियमानुसार यूनिफार्म की राशि भेजी जा सके ।

राज्य स्तरीय दिशा-निर्देशों के अनुसार कक्षा 1 और 2 के ऐसे छोटे बच्चे जिनके पास स्वयं या उनके माता-पिता के किसी प्रकार के बैंक खाते उपलब्ध नहीं हैं, उनके लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से अपवाद स्वरूप यूनिफार्म क्रय कराया जा सकता है जबकि कक्षा 3 से 8 के सभी विद्यार्थियों के लिए यूनिफार्म राशि डीबीटी हेतु बच्चे, माता या पिता का सक्रिय बैंक खाता, जनधन खाता या अन्य बचत खाता आवश्यक है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिले के सभी सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों के अभिभावकों से अपील की है कि जिन परिवारों ने अब तक अपने बच्चों के बैंक विवरण विद्यालय में जमा नहीं किए हैं, वे शीघ्र उपलब्ध कराएं ताकि डीबीटी प्रक्रिया पूरी की जा सके। उन्होंने कहा कि छात्र, माता या पिता किसी का भी सक्रिय बैंक खाता स्वीकार्य है ।

डीसी ने यह भी अनुरोध किया कि सर्दियां आरम्भ हो रही हैं अतः जिन अभिभावकों के खातों में डीबीटी की राशि प्राप्त हो चुकी है, वे उक्त राशि से अपने बच्चों के लिए विद्यालय यूनिफार्म, स्वेटर, जूता मोजा आदि क्रय करें और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें।

जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा जिले के सभी बीईओ, बीपीओ, लेखापाल, बीआरपी और सीआरपी को विद्यालयवार शेष बच्चों के बैंक विवरण अद्यतन कराने और सिर्फ कक्षा 1 एवं 2 के ऐसे बच्चों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है जिनके स्वयं या अभिभावकों के कोई भी बैंक खाते उपलब्ध नहीं हैं। उनके द्वारा सभी सरकारी विद्यालय के प्रधान अध्यापक एवं सभी शिक्षकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे स्कूल खुलते ही अभियान के रूप में कार्य करते हुए कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों हेतु जिन परिवारों ने अब तक अपने बच्चों या अभिभावकों के बैंक विवरण विद्यालय में जमा नहीं किए हैं, उनसे संपर्क कर एक सप्ताह में खाता संख्या, आईएफएससी कोड, बैंक नाम एवं शाखा विवरण अपने बीआरसी में जमा करें ताकि जिले के सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को यूनिफार्म राशि से लाभान्वित किया जा सके ।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

Bollywood Mourns as Veteran Actor Satish Shah Passes Away at 74

0

Mumbai: The world of Indian cinema and television is plunged into mourning with the news of the passing of veteran actor Satish Shah on Saturday. The beloved star, who brought decades of laughter and memorable performances to millions, succumbed to kidney failure at the age of 74. Shah breathed his last at Mumbai’s P. D. Hinduja Hospital & Medical Research Centre after being rushed there when his health suddenly deteriorated at his residence.

The hospital released a statement confirming the sad demise, noting that he was found unresponsive at his home, and despite the best efforts of their medical team, including the initiation of CPR in the ambulance, he could not be revived.

Born on June 25, 1951, Satish Shah carved an illustrious career spanning over four decades, effortlessly transitioning between big-screen roles and television stardom. An alumnus of the Film and Television Institute of India (FTII), he gained prominence with the cult classic film Jaane Bhi Do Yaaro (1983), where his hilarious portrayal of Municipal Commissioner D’Mello became instantly iconic.

Throughout his prolific career, Shah was the quintessential character actor, a master of comic timing whose presence elevated every scene. His filmography boasts blockbusters like Main Hoon Na, Kal Ho Naa Ho, Fanaa, and Om Shanti Om, demonstrating his versatility alongside Bollywood’s biggest stars.

However, for a generation of viewers, Satish Shah will be eternally cherished as Indravadan Sarabhai, the quirky and witty patriarch of the hit sitcom Sarabhai vs Sarabhai. His on-screen banter with his wife, Maya Sarabhai (played by Ratna Pathak Shah), and their son, Rosesh (Rajesh Kumar), made the show a cultural touchstone and cemented his status as a household name.

Tributes have poured in from the film and television fraternity, expressing shock and profound grief over the loss of a gentle giant of the industry. Filmmaker Ashoke Pandit confirmed the news on social media, describing it as a “huge loss for our industry.” Prime Minister Narendra Modi also offered his condolences, stating that Shah will be remembered as “a true legend of Indian entertainment” whose “effortless humour and iconic performances brought laughter into countless lives.”

The last rites for the departed actor, who is survived by his wife, Madhu Shah, are scheduled to be held on Sunday afternoon, where friends, family, and colleagues will pay their final respects to the man who truly lived up to the title of ‘King of Comedy.’ Satish Shah’s legacy is not just in his work, but in the enduring smiles and laughter he gifted to the nation.

News Desk

#SatishShah #Bollywood #

राम भक्तों के लिए

गुमला में गुटखा और नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी, कई दुकानें जांच के दायरे में

0

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर एनसीओआरडी (NCORD) के तहत गुमला जिला प्रशासन ने शुक्रवार को रायडीह थाना क्षेत्र में पान मसाला, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ व्यापक छापामारी अभियान चलाया।

इस कार्रवाई में अंचलाधिकारी रायडीह सहित प्रशासनिक टीम शामिल रही। टीम ने क्षेत्र की कई दुकानों की जांच की, जहां से प्रतिबंधित गुटखा और मसाला उत्पादों को जब्त कर नष्ट किया गया।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को पान, गुटखा और अन्य नशीली वस्तुओं की बिक्री बंद करने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि भविष्य में ऐसे उत्पादों की बिक्री पाई जाती है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने बताया कि जिले में इस तरह की छापामारी आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर पूर्ण रोक लगाई जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium