20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 265

गुमला में निदेशक ने पालकोट प्रखंड कार्यालय और बागवानी परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कई अनियमितताएं उजागर

0

जिला ग्रामीण विकास शाखा, गुमला के निदेशक (लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन) विद्या भूषण कुमार ने शनिवार को पालकोट प्रखंड कार्यालय एवं बागवानी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय संचालन की स्थिति, कर्मियों की उपस्थिति और अभिलेखों के संधारण का विस्तृत अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यालय का संचालन सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से किया जाए।

उपायुक्त गुमला के निर्देश पर, निरीक्षण के दौरान निदेशक ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के सहयोग से एक दो वर्षीय बच्चे भरत किड़ो को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। बच्चे की माता का निधन हो चुका था और वह शारीरिक रूप से कमजोर पाया गया, जिसके बाद उसे एम.टी.सी. (सदर अस्पताल, गुमला) में भर्ती कराया गया।

वहीं, उपस्थिति पंजी की जांच में कुछ कर्मी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। निदेशक ने उनके वेतन भुगतान को अगले आदेश तक स्थगित रखने का निर्देश दिया। साथ ही, रोकड़-पुस्तक की जांच में विसंगतियाँ पाए जाने पर नाजीर को 15 दिनों के भीतर बैंक स्टेटमेंट के आधार पर समायोजन (Reconciliation) सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

इसके अलावा, निदेशक विद्या भूषण कुमार ने नाथपुर पंचायत के डहुडांड़ ग्राम में आम की बागवानी परियोजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों को पौधों के बीच उगी घास की सफाई करने और मिश्रित खेती (Inter Cropping) के रूप में आलू की फसल लगाने का सुझाव दिया, ताकि बागवानी की गुणवत्ता बढ़े और किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुई, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

गुमला: गुमला जिला अन्तर्गत स्थित कामडरा थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली निवासीौ सुधीर कुमार महतो अपना TVS मोटरसाइकिल को अपने घर के बाहर लगा कर सो गया था, जब वह सुबह उठकर देखा तो उक्त स्थान पर उक्त मोटरसाइकिल नहीं था, बाद में वह अपने घर में लगे CCTV कैमरा में देखा तो पता चला की उसके घर के पडोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसके मोटरसाइकिल को सुबह में लेकर चला गया है, बाद में उससे पूछने पर वह व्यक्ति मोटरसाइकिल ले जाने से साफ इंनकार कर दिया, बाद में उक्त व्यक्ति के विरूद्ध कामडारा थाना में खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया हैं, जिसके आधार थाना कामडारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उक्त व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना लाया गया, जहाँ पुलिस के समक्ष पूछताछ के क्रम में अजय साहु नामक व्यक्ति ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया की वह उक्त मोटरसाइकिल को चोरी कर तोरपा ग्राम में छुपा कर रखा हैं, और उसके निशांनदेही पर पुलिस ने चोरी की उक्त मोटरसाइकिल को तोरपा ग्राम से बरामद करते हुए आरोपी अजय साहू को गिरफ्तार कर और न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए , उसे गुमला जेल भेज दिया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसीया 

राम भक्तों के लिए

निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन द्वारा सदर अस्पताल गुमला का निरीक्षण

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में, विद्या भूषण कुमार, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा, गुमला द्वारा सदर अस्पताल गुमला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वच्छता, चिकित्सीय सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की सफाई व्यवस्था सामान्य एवं संतोषजनक पाई गई। सर्जिकल वार्ड में 36 मरीज, एसएनसीयू में 22 बच्चे भर्ती थे। ओपीडी में अपराह्न 3:55 बजे तक 676 मरीजों का पंजीकरण एवं 23 आयुष्मान कार्ड निर्गत किए जा चुके थे। आवश्यक दवाओं की 657 प्रकार की स्टॉक एवं जन औषधि केंद्र में 70 प्रकार की दवाएं उपलब्ध पाई गईं।

एक्स-रे एवं सीटी स्कैन मशीनें पूर्णतः कार्यरत थीं। अपराह्न 4:00 बजे तक 13 सामान्य प्रसव एवं 10 सी-सेक्शन ऑपरेशन संपन्न हुए। सभी माताओं को डॉक्टर एवं नर्स की निगरानी में रखा गया था। NRC केंद्र में 16 बच्चे भर्ती थे, जिन्हें पौष्टिक भोजन दिया जा रहा था।

एम्बुलेंस सुविधा 24×7 सक्रिय पाई गई, जबकि CCTV कैमरे (46 यूनिट) कार्यरत मिले। ब्लड बैंक में सभी प्रमुख रक्त समूहों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध पाया गया।

निरीक्षण के दौरान निदेशक द्वारा कमरा संख्या 223 में क्षतिग्रस्त सीलिंग की तत्काल मरम्मत, तथा ओपीडी में अधिक कुर्सियाँ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ताकि मरीजों एवं परिजनों को सुविधा हो सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसीया 

राम भक्तों के लिए

छठ पर्व को लेकर जिले के सभी अनुमंडलों में प्रशासन अलर्ट – बसिया, चैनपुर एवं गुमला अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा आदेश जारी

0

गुमला : – गुमला जिला में आगामी छठ पर्व (26 से 28 अक्टूबर, 2025) के अवसर पर जिले भर में विधि-व्यवस्था, लोक-शांति एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी- बसिया, चैनपुर एवं गुमला द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार सभी छठ घाटों एवं पूजा स्थलों पर सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा की समुचित व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने देने हेतु तट से चार फीट की दूरी तक रस्सी, बाँस, टायर या ट्यूब की सहायता से बैरिकेटिंग या मार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। घाटों पर ध्वनि प्रसारण प्रणाली, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और बिजली मिस्त्री की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी।

पूजा से पहले एवं बाद में छठ समितियों द्वारा घाटों की साफ-सफाई की जाएगी तथा प्लास्टिक और थर्माकॉल के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। भीड़-भाड़ एवं भगदड़ से बचाव के लिए प्रत्येक समिति अपने स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति करेगी, जिनकी सूची अनुमंडल कार्यालय एवं संबंधित थाना को उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रत्येक छठ घाट पर आपातकालीन स्थिति के लिए मोटी रस्सी, टायर-ट्यूब, नाव एवं गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए जाएंगे।

सभी थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत छठ घाटों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं इसकी जानकारी अनुमंडल कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारियों ने कहा कि छठ पर्व श्रद्धा और आस्था का महाछठ पर्व है। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व का अनुष्ठान संपन्न कर सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसीया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वंय सदर अस्पताल गुमला का किया औचक निरीक्षण

0

गुमला: गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वंय सदर अस्पताल, गुमला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ओपीडी, आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड), दंत चिकित्सालय, जन औषधि केंद्र, एसएनसीयू (SNCU) एवं वार्ड का भ्रमण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में एक साथ अधिक संख्या में मरीजों की उपस्थिति को देखते हुए पंजीकरण एवं परामर्श की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों एवं नर्सों की ड्यूटी रोस्टर सूची को अस्पताल भवन के बाहर प्रदर्शित किया जाए, ताकि आमजन को ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की जानकारी रहे।

अस्पताल परिसर में सीपेज की समस्या को दूर करने के लिए तुरंत सुधार कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही, उपायुक्त ने डीएस कार्यालय के समक्ष पार्किंग शेड निर्माण कराने का भी निर्देश दिया, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों एवं आगंतुकों को सुविधा मिल सके।

उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल की स्वच्छता, समयबद्ध सेवा और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने सिविल सर्जन को सभी निर्देशों का अनुपालन शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर सिविल सर्जन शंभू नाथ चौधरी, अस्पताल उपाधीक्षक, तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसीया 

राम भक्तों के लिए

“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना अंतर्गत जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0

गुमला: “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत आज गुमला सदर अस्पताल परिसर से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ गुमला जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजन को बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और समानता के प्रति जागरूक करेगा।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं। उनके प्रति भेदभाव समाप्त कर शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में ठोस प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग दें।

जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को यह जानकारी दी जाएगी कि गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (PCPNDT) अधिनियम, 1994 के तहत गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण करना, करवाना या इसके लिए सहयोग देना एवं इसका विज्ञापन करना एक कानूनी अपराध है।

कार्यक्रम के दौरान “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत सदर अस्पताल में जन्मी नवजात बालिकाओं को बेबी किट एवं जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन शंभू नाथ चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी तथा सदर अस्पताल उपाधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसीया 

राम भक्तों के लिए

जिला स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नेशनल टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम, सिकल सेल प्रोग्राम, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, राष्ट्रीय टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम, एनसीडी स्क्रीनिंग, मलेरिया, डेंगू एवं फाइलेरिया नियंत्रण, एनक्यूएएस प्रमाणन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, तथा रूटीन इम्यूनाइजेशन से संबंधित प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि टोबैको मुक्त समाज के निर्माण हेतु विशेष अभियान चलाया जाए और विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
सिकल सेल एनीमिया की जांच की गति बढ़ाने तथा प्रभावित व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने आयुष्मान कार्ड वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए छूटे हुए लाभार्थियों का कार्ड शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिले में 1 नवंबर से विशेष कैंप आयोजित कर अधिकतम नागरिकों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जाए।

एनसीडी (गैर संचारी रोग) स्क्रीनिंग को सघन रूप से संचालित करने, एमटीसी में विशेष ध्यान देने तथा मातृ वंदना योजना, स्कूल हेल्थ चेकअप, एवं एएनसी जांच को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कामडारा, डुमरी, पालकोट एवं चैनपुर प्रखंड के बीपीएम का वेतन रोके जाने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया।

साथ ही उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि वे सभी हेल्थ वर्कर्स की बैठक कर लक्ष्य आधारित कार्य योजना तैयार करें। ग्रामीण एवं दूरवर्ती क्षेत्रों एवं पाट में हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में सिविल सर्जन शंभू नाथ चौधरी सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसीया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूरदराज़ क्षेत्रों से आए नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और अपनी समस्याएँ उपायुक्त के समक्ष रखीं।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ, बिजली, पानी तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं। अधिकारियों ने सभी प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, वहीं शेष शिकायतों को समयबद्ध ढंग से समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को जनता के निकट लाना और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर उन्हें प्राथमिकता से निष्पादित किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसीया 

राम भक्तों के लिए

महाछठ त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मूड में

0

तेज रफ्तार वाहन , असामाजिक तत्वों, सोशल मीडिया, और अपराधियों पर सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन के माध्यम होंगी निगरानी

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय सहित समस्त जिला में महाछठ त्यौहार की सभी तैयारियां पूर्ण सभी जगह रौनक़ ही रौनक़ नजर आ रही हैं महाछठ त्यौहार की अतिआवश्यक वास्तु बांस का सूप – दौरा ( आधुनिक युग में पीतल का सूप और दौरा के स्थान पर पीतल का कटौती ) कच्चा छिलका सहित नारियल, विभिन्न आकार प्रकार के फल एवं महाछठ से संबंधित अन्य पूजा सामग्रियों की दूकान प्रत्येक चौक चौराहा और सड़कों पर सजें हुए हैं,बिक्री जोरों पर है,और पूरा बाजार भरा पडा हैं, जहाँ बड़े बूढ़े, महिला पुरुष, युवक युतियां, बच्चे अपने अपने परंपरागत पसंदीदा पोशाक, और महाछठ व्रति पूजा से संबंधित वस्त्र साड़ी,जाकिट,साया, धोती गमछा आदि की खरीदारी में जुटे हुए हैं, वही जिला प्रशासन के गुमला उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस प्रशासन के गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रखण्ड और समस्त थाना प्रभारियों का दिए गए निर्देशों को पालन करने और अपने अपने ड्यूटी पर तैनात होकर अपने अपने कार्यों में जुटे हुए ताकि महाछठ त्यौहार से संबंधित किसी भी महिला पूरूषों छठव्रतयों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, दोपहर से देर सन्ध्या तक और प्रातः से लेकर लगभग दस बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखते हुए, तालाबों के आसपास नगर परिषद् गुमला द्वारा और संबंधित संघ द्वारा तलाबों के आसपास तैराक, आने जाने वाले विशेषकर महिला को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेवारी भी तय की गई है, प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील क्षेत्रों गश्ती बढ़ाने, समस्त चौक चौराहों पर संबंधित मजिस्ट्रेट, शस्त्र महिला पुरूष बल के जवानों को तैनात की गयी हैं, तेज वाहन चलाने वालों, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वालों और और सामाजिक तत्वों और अपराधी पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से विशेष नजर रखी जाएगी, जिला मुख्यालय में सिसई रोड छठ तालाब, गुमला परिषदन के समक्ष स्थित बांध तालाब, डीएसपी रोड मुरली बगीचा छठ तालाब, चेटर ग्राम स्थित छठ तालाब सहित विभिन्न मुहल्ले, और ग्रामीण क्षेत्रों, प्रखण्डों, पंचायतो और गांवो के तालाबों, और जिला मुख्यालय के अधिकांश लोग साफ सफाई और स्वच्छ वातावरण को लेकर जिला मुख्यालय के आधी आबादी गुमला जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित नागफेनी कोयल नदी में महाछठ का त्यौहार मनाने हेतु अपने अपने निजी वाहनों के द्वारा नागफेनी कोयल नदी में जाकर महाछठ त्यौहार मानते हैं, जिसकी देखरेख सिसई प्रखंड मुख्यालय के पदाधिकारियों की देखरेख में महाछठ त्यौहार संपन्न होता है l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसीया 

राम भक्तों के लिए

सांसद सुखदेव भगत को बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया

0

गुमला ः लोहरदगा ( गुमला ) लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत को बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया,उक्त जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दिया।
सुखदेव भगत ने सांसद के रूप में अपनी प्रतिभा ,अपनी मेहनत और अपने परफॉर्मेंस से बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय नेता और अच्छे वक्ता के रूप में अपनी पहचान बना ली है इसलिए इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने सांसद सुखदेव भगत को संगठन सृजन अभियान के तहत गुजरात, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान राज्य का एआईसीसी ऑब्जर्वर बनाया था। साथ ही पांच राज्यों का कांग्रेस संसदीय दल (सीपीसी) के राज्य कमेटी का संयोजक बनाया था जो जिले एवं राज्य कांग्रेसियों के लिए गौरव की बात है, सांसद शीघ्र बिहार विधानसभा चुनाव में तूफानी दौरा कर कांग्रेस पार्टी एवं इंडिया गठबंधन दल के प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए प्रचार करेंगे

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium