20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 266

चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई

0

भ्रष्टाचार के खिलाफ गुमला उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कठोर कार्रवाई की

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के संज्ञान में यह मामला आया कि चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने आई महिलाओं से 108 एंबुलेंस कर्मियों द्वारा अवैध रूप से पैसे लिए जा रहे थे तथा प्रसव उपरांत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा “मिठाई” के नाम पर धन उगाही की जा रही थी। इस गंभीर शिकायत पर उपायुक्त द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए गए।

जांचोपरांत दोषी पाए गए 108 एंबुलेंस चालक को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। साथ ही प्रसव वार्ड में कार्यरत संबंधित नर्स को कारण बताओ नोटिस (Show Cause) जारी कर निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

उपायुक्त ने कहा है कि “जनसेवा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।”

सिविल सर्जन, गुमला को निर्देश दिया गया है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें तथा इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु नियमित निगरानी तंत्र सशक्त करें।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

OpenAI launches AI browser Atlas in latest challenge to Google

0

SAN FRANCISCO, Oct. 21, 2025 — OpenAI has formally entered the browser war with the unveiling of ChatGPT Atlas, an AI-powered web browser built around its widely-used chatbot that aims to challenge the dominance of Google Chrome.

Atlas, now available on macOS with Windows, iOS and Android versions “coming soon,” integrates a sidebar chat interface that lets users engage with their browsing content via ChatGPT rather than relying exclusively on the traditional URL-bar paradigm.


Key Features & Ambitions

  • Users can summon ChatGPT within the browser window to summarise a web page, compare products or analyse data without switching apps.
    A premium “agent mode” allows the AI to carry out tasks autonomously—such as shopping, booking, or research—on behalf of the user. (For now available only to paying subscribers)
  • The browser is built on Chromium, ensuring compatibility with web standards, but the emphasis is on reframing how users interact with the web: “We think AI represents a rare once-in-a-decade opportunity to rethink what a browser can be about,” said CEO Sam Altman.
  • Atlas introduces optional “memories” — a feature where the browser, if permitted, retains context about what you’ve looked at, your tasks, preferences — effectively allowing the AI to pick up where you left off.

Why This Matters

Chrome currently controls a dominant share of the web-browser market, serving as a key funnel for search, browsing and advertising revenue. By building Atlas, OpenAI aims to shift not only how people browse but potentially who they browse with—and who controls the data and monetisation around it. According to analysts, if users adopt Atlas in meaningful numbers, it could pose a genuine threat to the status quo.


Challenges & Considerations

  • Despite the hype, moving users away from a browser they already trust won’t be easy; adoption will be the big test. Many features of Atlas mirror what other browsers are now adding (including Chrome itself).
  • Privacy concerns loom large: the “memory” functionality, the agent mode’s capacity to act on websites, and the data collection tied to usage all raise questions about what is shared, stored or used to train models. OpenAI says those features are optional and user-controlled.
  • Monetisation remains a focus. While ChatGPT boasts hundreds of millions of users, most use the free tier. Launching a browser opens new paths (subscriptions, ads, service fees), but also new “attack surfaces” in the form of user trust and regulatory scrutiny.

Outlook

With Atlas, OpenAI is no longer just disrupting search and chat interfaces—it’s positioning itself squarely as a platform company, entering a core infrastructure layer: the browser. Should it succeed, it could reshape how we think of browsing, search and interaction online. For now, the rollout is early, the competition fierce, and the stakes very high.

Expect the next few months to see upgrades to Atlas (Windows/iOS/Android launch), feature expansions, and counter-moves from Google—including deeper AI integration in its products.


In summary, OpenAI’s launch of Atlas marks a bold strategic move: a direct challenge to Google’s browser and search dominance, leveraging AI at the centre of user experience. Whether it will succeed is far from assured — but it clearly signals the next battleground in the evolution of the web.

राम भक्तों के लिए

औषधि दुकानों की औचक जांच — अनियमितताएं मिलीं, कड़ी कार्रवाई के निर्देश

0

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले में औषधियों की गुणवत्ता और मेडिकल दुकानों की वैधता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को सिविल सर्जन शंभू नाथ चौधरी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान साहू नर्सिंग होम (पालकोट रोड) और अनीता नर्सिंग होम (दुंदुरिया पेट्रोल पंप के सामने) की जांच की गई।
जांच के क्रम में औषधि अभिलेखों और लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों में कई विसंगतियाँ पाई गईं, जिन पर शीघ्र प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण दल और प्रशासनिक रुख

इस दौरान निरीक्षण दल में डिप्टी सुपरिटेंडेंट अनुपम किशोर सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
सिविल सर्जन शंभू नाथ चौधरी ने बताया कि औषधि दुकानों की सघन और निरंतर जांच आगे भी जारी रहेगी।

उन्होंने स्पष्ट कहा —

“जो भी औषधि दुकानें निर्धारित मानकों या लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन करती पाई जाएंगी, उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

प्रशासन ने इस अभियान को जन स्वास्थ्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

दीपावली, लक्ष्मी पूजा और काली पूजा का पर्व गुमला में धूमधाम से संपन्न

0

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं

गुमला : गुमला जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में दीपावली, लक्ष्मी पूजा और काली पूजा का पर्व भक्ति, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती एवं माता काली की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होती हुई विभिन्न तालाबों, नदियों और जलाशयों तक पहुँची, जहाँ विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

भक्ति और उत्साह का संगम

नगर भ्रमण के दौरान गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु मार्ग में जगह-जगह पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण करते दिखाई दिए। इस शोभायात्रा में बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों में भारी उत्साह देखा गया। पूरा शहर रंगों, रोशनी और धार्मिक जयकारों से गूंज उठा।

प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था

पूरे आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां के दिशा-निर्देश पर पूरे जिले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की कड़ी निगरानी रखी गई।

  • सभी चौक-चौराहों व संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और महिला-पुरुष शस्त्र बल को तैनात किया गया था।

  • प्रशासनिक टीमें नगर भ्रमण की पूरी रूपरेखा पर नजर बनाए रहीं।

रौनक और उल्लास से भरा नगर

त्योहार के दौरान गुमला शहर मेले जैसा दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी थी, चौक-चौराहे जगमगा रहे थे और दुकानों में खरीदारों की लंबी कतारें नजर आईं।

  • मिठाई, खिलौने, सजावटी सामान, चाट-फुचका और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की दुकानों में विशेष भीड़ देखी गई।

  • महिलाओं, युवाओं और बच्चों में त्योहार की उमंग और उल्लास स्पष्ट रूप से झलक रहा था।

गुमला जिले ने इस बार भी यह सिद्ध किया कि प्रशासन और जनता के सहयोग से त्यौहार केवल आस्था का नहीं बल्कि सामूहिक सौहार्द और आनंद का प्रतीक बन सकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शुद्ध लाभ 76% बढ़ा — वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 352 करोड़ रुपये का कर-पश्चात लाभ घोषित

0

दिल्ली, अक्टूबर 2025:
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त हुई तिमाही और अर्धवार्षिक अवधि के बिना ऑडिट किए गए वित्तीय परिणाम जारी किए। बैंक ने बताया कि वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में उसका कर-पश्चात लाभ (PAT) ₹352 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 76% अधिक है।

मुख्य वित्तीय संकेतक

संकेतक 30 सितम्बर 2024 30 जून 2025 30 सितम्बर 2025 सालाना परिवर्तन तिमाही परिवर्तन
कुल ग्राहक व्यवसाय ₹4,40,640 करोड़ ₹5,10,031 करोड़ ₹5,35,673 करोड़ 21.6% ↑ 5.0% ↑
ऋण और अग्रिम ₹2,22,613 करोड़ ₹2,53,233 करोड़ ₹2,66,579 करोड़ 19.7% ↑ 5.3% ↑
सकल एनपीए 1.92% 1.97% 1.86% -6 bps -11 bps
शुद्ध एनपीए 0.48% 0.55% 0.52% 4 bps -3 bps
ग्राहक जमा राशि ₹2,18,026 करोड़ ₹2,56,799 करोड़ ₹2,69,094 करोड़ 23.4% ↑ 4.8% ↑
सीएएसए अनुपात 48.88% 47.99% 50.07% +119 bps +208 bps
फंड की लागत 6.46% 6.42% 6.23% -23 bps -19 bps
शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 6.18% 5.71% 5.59% -59 bps -12 bps
मुख्य परिचालन लाभ (₹ करोड़) 1,857 1,744 1,825 -1.7% 4.6% ↑
शुद्ध लाभ (₹ करोड़) 201 463 352 75.6% ↑ -23.8% ↓
पूंजी पर्याप्तता अनुपात 16.36% 15.01% 14.34% -202 bps -67 bps

प्रचालन से जुड़ी प्रमुख जानकारियाँ

  • ऋण एवं अग्रिम पोर्टफोलियो में 94% सालाना वृद्धि, मुख्यतः आवास, वाहन, उपभोक्ता, एमएसएमई और बिज़नेस बैंकिंग ऋण के कारण।

  • माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो में 41.6% सालाना कमी दर्ज की गई — कुल ऋण पोर्टफोलियो में इसका हिस्सा घटकर 2.7% रह गया (पिछले वर्ष 5.6%)।

  • बैंक द्वारा जारी क्रेडिट कार्ड्स की संख्या 40 लाख तक पहुँची।

  • प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट का AUM 28% बढ़कर ₹54,693 करोड़ तक पहुंचा।

  • तिमाही में प्रावधानों में 12.5% की गिरावट दर्ज (₹1,659 करोड़ से घटकर ₹1,452 करोड़), मुख्यतः माइक्रोफाइनेंस में दबाव कम होने से।

  • माइक्रोफाइनेंस बफर से ₹75 करोड़ का उपयोग किया गया, जबकि ₹240 करोड़ का आकस्मिक प्रावधान अभी भी बरकरार है।

  • 7,500 करोड़ रुपये की CCPS पूंजी इक्विटी में परिवर्तित होने के बाद, बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 16.82% और टियर-I अनुपात 14.75% अनुमानित है।


प्रबंधन की प्रतिक्रिया

श्री वी. वैद्यनाथन, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कहा —

“एमएफआई व्यवसाय में जो दबाव था, वह अब काफी हद तक कम हो गया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता स्थिर बनी हुई है, जैसा कि 30 सितंबर 2025 को सकल एनपीए 1.86% और शुद्ध एनपीए 0.52% से स्पष्ट है।

हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में फंड की लागत धीरे-धीरे घटेगी, जिससे बैंक की लाभप्रदता और सुदृढ़ होगी। वित्त वर्ष 25 में हमारे कुल व्यवसाय में 22.7% की वृद्धि हुई, जबकि व्यय केवल 16.5% बढ़ा।
वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में भी यह रुझान बना रहा — कुल व्यवसाय 21.6% बढ़ा, जबकि परिचालन व्यय मात्र 11.8% बढ़ा है। यह संकेत है कि बैंक का ऑपरेशनल लीवरेज सुधर रहा है और आगे भी इसी दिशा में स्थिर प्रगति जारी रहेगी।”

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में मजबूत लाभप्रदता, परिसंपत्ति गुणवत्ता और ग्राहक वृद्धि दर्ज की है। बैंक का बढ़ता सीएएसए अनुपात और घटती फंड लागत भविष्य में बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के संकेत दे रहे हैं।

Muskan

राम भक्तों के लिए

महाछठ पर्व की तैयारी को लेकर छठ घाटों, तालाबों और जलाशयों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

0

गुमला : आगामी महाछठ पर्व को लेकर बुधवार को गुमला अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सदर थाना प्रभारी द्वारा नागफणी एवं नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ तालाबों, नदियों और घाटों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, तथा श्रद्धालुओं की सहूलियत संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि पर्व के दौरान जलाशयों में पर्याप्त जलस्तर, स्वच्छ वातावरण और भीड़ प्रबंधन की उचित व्यवस्था बनी रहे।

इसके अलावा सिसई प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों की नियमित निगरानी रखने तथा सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का आदेश दिया गया।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महाछठ पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां को मिली बड़ी सफलता, अवैध प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के सौदागरों पर कसे नकेल

0

21.75 ग्राम ब्राउन शुगर,09 पीस मोबाइल फोन, 1.93.290 ( एक लाख,तीरानवेंं हजार, दो सौ: नब्बे रूपये ) एक सिल्वर रंग का वेट मशीन, सहित एक युवक और एक युवती गिरफ्तार, भेजे गए जेल

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सुरेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया की दिनांक-20.10.2025 को समय 13.15 बजे पुलिस अधीक्षक ( पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ) महोदय, गुमला को एक गुप्त सूचना मिली कि गुमला थाना क्षेत्र अन्तर्गत लक्ष्मण नगर नदी के पास कुछ लड़के द्वारा ब्राउन सुगर की खरीद-विकी किया जा रहा है। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्होंने उक्त गुप्त सूचना की सत्यापन एवं अवश्यक कार्रवाई हेतु मुझे ( अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी गुमला सुरेश प्रसाद यादव ) आवश्यक कार्रवाई हेतु एक छापामरी दल का गठन करने करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया जिस पर कार्रवाई करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, पु०अ०नि० विनय कुमार महतो एवं हवलदार नामजद सामद, आरक्षी विकास कुजूर एंव सशस्त्र बल सभी गुमला थाना शामिल थे। जिन्होंने उक्त सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु छापामरी दल लक्ष्मण नगर नदी पुल के पास पहुँचे तो एक व्यक्ति वहां से भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा खदेडकर पकड़ लिया गया । पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम रोहित सिंह उम्र 22 वर्ष पे०-कन्हैया सिंह सा० दुर्गा नगर थाना व जिला-गुमला बताया, तत्पश्चात रोहित सिंह के तलासी लेने पर उसे पैंट से 13 पुड़िया ब्राउन सुगर जिसकी वनज 02 ग्राम पाया। पुछताछ करने पर बताया कि लक्ष्मण नगर के अर्पित कुमार एवं उसकी बहन राखी कुमारी दोनों पे०-स्व० पप्पु सिंह से उक्त ब्राउन सुगर को खरीदकर लाये है उसके पास काफी मात्रा में ब्राउन सुगर है,साथ चलने पर बरामद हो सकता है, तत्तपश्चात रोहित सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उसके बाद छापामारी दल गिरफ्तार अभियुक्त के साथ अर्पित कुमार के घर लक्ष्मण नगर पहुँचकर घेराबंदी किया गया। घर पर उपस्थित लोगों से नाम पता पुछने पर अपना नाम राखी कुमारी एवं पंकज कुमार दोनों पे०-स्व० पप्पु साहु सा० लक्ष्मण नगर थाना व जिला-गुमला बताया, तत्पश्चात नियमों का पालन करते हुए उसके घर का विधिवत तलाशी लेने पर घर के एक कमरा से पारदर्शी प्लास्टिक में ब्राउन सुगर एवं अलग से 19 पुड़िया ब्राउन सुगर मिला,जिसका वनज करने पर 15 ग्राम एवं 19 पुडिया को पुड़िया सहीत वजन करने पर 4.75 ग्राम पाया गया , तलाशी के कम में 09 मोबाईल फोन एवं एक सिल्वर रंग का वेट मशीन, छज्जा के उपर एक पीला रंग का झोला से कुल 1,93,290/ रूपया मिला। राखी कुमारी से पुछताछ करने पर बतायी कि ये अपने भाई अर्पित कुमार के साथ ब्राउन सुगर को स्कुल एवं कॉलेज के छात्रों को बेचते है, जो लोग पैसा नहीं दे पाते है, उसका बंधक के रूप में मोवाईल रखते है, अर्पित कुमार के बारे में पुछने पर बतायी कि वह अभी ब्राउन सुगर बेचने के लिए बाहर गया है। उसके बाद राखी कुमारी को विधिवत गिरफ्तार किया तथा बरामद सभी प्रदर्श को विधिवत जप्ती सूचि बनाकर जप्त कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों एवं जप्त सामानों को लेकर गुमला सदर थाना गुमला लाया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम

1. रोहित सिंह उम्र 22 वर्ष पे०-कन्हैया सिंह सा० दुर्गा नगर थाना व जिला-गुमला।

2. राखी कुमारी पे०-स्व० पप्पु साहु सा०-लक्ष्मण नगर थाना व जिला-गुमला।

छापामारी दल के सदस्य-

1. सुरेश प्रसाद यादव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला।

2. महेन्द्र कुमार करमाली, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी गुमला।

3. पु०अ०नि० विनय कुमार महतो, गुमला थाना।

4. हवलदार नामजद सामद, गुमला थाना।

5. आरक्षी-215 विकास कुजूर, गुमला थाना।

बरामदगी

1. 21.75 ग्राम ब्राउन सुगर

2. 09 पीस मोवाईल फोन

3. 1,93,290 (एक लाख तीरानवे हजार दो सौ नब्बे रूपये)

4. एक सिल्वर रंग का वेट मशीनगुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सुरेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया की दिनांक-20.10.2025 को समय 13.15 बजे पुलिस अधीक्षक ( पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ) महोदय, गुमला को एक गुप्त सूचना मिली कि गुमला थाना क्षेत्र अन्तर्गत लक्ष्मण नगर नदी के पास कुछ लड़के द्वारा ब्राउन सुगर की खरीद-विकी किया जा रहा है। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्होंने उक्त गुप्त सूचना की सत्यापन एवं अवश्यक कार्रवाई हेतु मुझे ( अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी गुमला सुरेश प्रसाद यादव ) आवश्यक कार्रवाई हेतु एक छापामरी दल का गठन करने करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया जिस पर कार्रवाई करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, पु०अ०नि० विनय कुमार महतो एवं हवलदार नामजद सामद, आरक्षी विकास कुजूर एंव सशस्त्र बल सभी गुमला थाना शामिल थे। जिन्होंने उक्त सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु छापामरी दल लक्ष्मण नगर नदी पुल के पास पहुँचे तो एक व्यक्ति वहां से भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा खदेडकर पकड़ लिया गया । पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम रोहित सिंह उम्र 22 वर्ष पे०-कन्हैया सिंह सा० दुर्गा नगर थाना व जिला-गुमला बताया, तत्पश्चात रोहित सिंह के तलासी लेने पर उसे पैंट से 13 पुड़िया ब्राउन सुगर जिसकी वनज 02 ग्राम पाया। पुछताछ करने पर बताया कि लक्ष्मण नगर के अर्पित कुमार एवं उसकी बहन राखी कुमारी दोनों पे०-स्व० पप्पु सिंह से उक्त ब्राउन सुगर को खरीदकर लाये है उसके पास काफी मात्रा में ब्राउन सुगर है,साथ चलने पर बरामद हो सकता है, तत्तपश्चात रोहित सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उसके बाद छापामारी दल गिरफ्तार अभियुक्त के साथ अर्पित कुमार के घर लक्ष्मण नगर पहुँचकर घेराबंदी किया गया। घर पर उपस्थित लोगों से नाम पता पुछने पर अपना नाम राखी कुमारी एवं पंकज कुमार दोनों पे०-स्व० पप्पु साहु सा० लक्ष्मण नगर थाना व जिला-गुमला बताया, तत्पश्चात नियमों का पालन करते हुए उसके घर का विधिवत तलाशी लेने पर घर के एक कमरा से पारदर्शी प्लास्टिक में ब्राउन सुगर एवं अलग से 19 पुड़िया ब्राउन सुगर मिला,जिसका वनज करने पर 15 ग्राम एवं 19 पुडिया को पुड़िया सहीत वजन करने पर 4.75 ग्राम पाया गया , तलाशी के कम में 09 मोबाईल फोन एवं एक सिल्वर रंग का वेट मशीन, छज्जा के उपर एक पीला रंग का झोला से कुल 1,93,290/ रूपया मिला। राखी कुमारी से पुछताछ करने पर बतायी कि ये अपने भाई अर्पित कुमार के साथ ब्राउन सुगर को स्कुल एवं कॉलेज के छात्रों को बेचते है, जो लोग पैसा नहीं दे पाते है, उसका बंधक के रूप में मोवाईल रखते है, अर्पित कुमार के बारे में पुछने पर बतायी कि वह अभी ब्राउन सुगर बेचने के लिए बाहर गया है। उसके बाद राखी कुमारी को विधिवत गिरफ्तार किया तथा बरामद सभी प्रदर्श को विधिवत जप्ती सूचि बनाकर जप्त कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों एवं जप्त सामानों को लेकर गुमला सदर थाना गुमला लाया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम

1. रोहित सिंह उम्र 22 वर्ष पे०-कन्हैया सिंह सा० दुर्गा नगर थाना व जिला-गुमला।

2. राखी कुमारी पे०-स्व० पप्पु साहु सा०-लक्ष्मण नगर थाना व जिला-गुमला।

छापामारी दल के सदस्य-

1. सुरेश प्रसाद यादव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला।

2. महेन्द्र कुमार करमाली, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी गुमला।

3. पु०अ०नि० विनय कुमार महतो, गुमला थाना।

4. हवलदार नामजद सामद, गुमला थाना।

5. आरक्षी-215 विकास कुजूर, गुमला थाना।

बरामदगी

1. 21.75 ग्राम ब्राउन सुगर

2. 09 पीस मोवाईल फोन

3. 1,93,290 (एक लाख तीरानवे हजार दो सौ नब्बे रूपये)

4. एक सिल्वर रंग का वेट मशीन

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

सुहागिनों ने भगवान श्री कृष्णा और गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना की

0

गुमला ः गुमला जिला मुख्यालय में मारवाड़ी परिवार के सुहागिनों ने मंगलवार को गुमला के एसएस हाई स्कूल रोड गुमला स्थित एक निजी स्थान पर गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर अपने घर परिवार के सुख शांति और समृद्धि की कामना की, पुरानों के अनुसार भगवान इंद्र के प्रकोप और संकट से बचाने के उद्देश्य से भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपने उंगली में उठाकर समस्त गोकुलवासियों की रक्षा की थी। उसी आस्था और विश्वास के प्रति अभार व्यक्त करने हेतू दीपावली के दूसरे दिन भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना करने की परंपरा है, जिसे मारवाड़ी सुहागिनों ने गौ माता के गोबर को गोवर्धन पर्वत के रूप में मानकर अपने श्रद्धा भक्ति आस्था और विश्वास के साथ पूजा अर्चना करते हैं, उक्त पूजा अर्चना में उपस्थित सरला गोयल, प्रेम गोयल, रेनू गोयल, लता गोयल, मंजू गोयल, अंकिता गोयल, श्वेता गोयल, स्वाति गोयल, नेहा गोयल, पारुल गोयल, स्नेहा गोयल आदि शामिल थे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

आरएसएस स्वयंसेवक ने दीपावली त्यौहार के अवसर पर साफ सफाई किया और प्रमुख स्थानों पर दीप प्रचलित किया

0

गुमला ः गुमला जिला मुख्यालय में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने महापुरुष किसी जाति समुदाय का नहीं होता वह राष्ट्र की धरोहर है, यह सिद्ध किया,गुमला आर एस एस के स्वयंसेवको ने दीपावली त्यौहार के सुबह गुमला के प्रमुख स्थानों पर एवं उसके आसपास स्थित जैसे संघ कार्यालय,शाखा स्थल,अमर जवान ज्योति,शहीद स्मारक,महापुरुषों के स्मृति स्थल,स्वतंत्रता सेनानियों अथवा वीर सैनिकों के स्मारकों पर साफ सफाई किया और भारत मां की जयघोषणा की, वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने ” उठो साथियों समय नहीं है यह शोभा सिंगर का आज चुकाना है ऋण तुमको भारत मां के प्यार का ” मधुर स्वर में गीत गाकर लोगों को जागरूक करते देखे गए आस पास के लोगों ने आर एस एस के कृत को काफी सराहा और भारत मां की जय घोष कर उनलोगों के साथ मिलकर अपने अपने हांथ बटाया फिर संध्या के समय सभी स्वयंसेवकों के सभी प्रमुख स्थानों पर जाकर दीपक जलाया और उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

दीपावली, लक्ष्मी पूजा, और काली पूजा का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया

0

जिला प्रशासन एंव पुलिस प्रशासन मुस्तैद, किसी अप्रिय घटना के सूचना नहीं

गुमला : – गुमला जिला में दीपावली, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया गया, देर रात्रि तक पूजा अर्चना का कार्यक्रम चलता रहा, एक पूजा पंडालों में पूजा अर्चना और मंत्रो उच्चारण तो दूसरे तरफ और दीपावली की पटाखों की जबरदस्त आवाज,के साथ ही साथ पूरा माहौल भक्तिमय और जय जय कारा की गूंज से पूरा जिला मुख्यालय गंजे मान हो रहा था ,और पूजा अर्चना के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया और दीपावली त्यौहार की मिठाइयों से एक दूसरे के मुँह मीठा कराते हुए एक दूसरे के गले से गले मिलकर दीपावली त्यौहार की बधाइयां और शुभकामनाएं दी, वही युवाओं और बच्चे विभिन्न आकर प्रकार के पटाखे फोडने नजर आयें और विभिन्न आकार प्रकार के स्वादिष्ट मिठाईयों का स्वाद चखते नजर आयें और आज दूसरे दिन भी यह सिलसिला आज मंगलवार को भी जारी रहा, जिले में किसी अप्रिय घटनाओं की सूचना नहीं है, जिला प्रशासन के गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस प्रशासन के गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां के दिशा निर्देश पर जिले के समस्त चौक चौराहा पर और संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट,पुलिस पदाधिकारी एंव शस्त्र पुलिस बल (महिला पुरुष ) अपने-अपने ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए, पुरा शहर दुल्हन की तरह सजी हुई थी,विभिन्न चौक चौराहों पर तरुण द्वारा, विद्युत लाइट, लेजर लाइट और सभी पूजा पंडालों को काफी आकर्षक और भव्य रूप से सजाया सवारा गया था , दीपावली के जगमगाहट के बीच संध्या होते ही दीप जल उठे, पटाखे फूटने लगे, बड़े बूढ़े, नर नारी, महिला पुरुष, युवक युक्तियां और बच्चों में दीपावली त्यौहार के उमंग और उत्साह देखते ही बन रही थी, चारों तरफ शहर में रौनक ही रौनक नजर आया और सभी तरफ भीड़ उमड पड़ी थी, मिठाईयों के दुकान,खिलौने की दुकान, चाट चटपटी, फुचका (पानीपुरी- गोलगप्पा) के दुकानों में विशेष भीड़ नजर आई, जिसमें विशेषकर महिलाएं,युवाओं और बच्चों की लाइन लगी हुई थी, देर रात्रि तक पूजा पंडालों में भक्तों का रेला लगा रहा l

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium