20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 273

बरटोली गांव में शिक्षा सुधार बैठक — बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम लक्ष्य

0

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार रायडीह प्रखंड के सिलम पंचायत अंतर्गत बरटोली गांव में आज 12 अक्टूबर 2025 को शिक्षा माहौल बेहतर बनाने और बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मुखिया बीरेंद्र उरांव ने की, जिसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमित कुमार नंद, सहायक शिक्षक सुनील कुमार, ग्रामीण, अभिभावक और विद्यार्थी शामिल हुए।

बैठक के मुख्य बिंदु

  • बच्चों की नियमित उपस्थिति, उत्तम स्वास्थ्य, नशामुक्त वातावरण और अच्छे संस्कार पर जोर।

  • अलुमनी छात्रों द्वारा साप्ताहिक ट्यूशन और अभ्यास सत्र में सहयोग की पहल।

  • श्रुतिलेख, हैंडराइटिंग, गणित, सामान्य ज्ञान के अभ्यास पर ध्यान।

  • अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय के लिए कमिटी का गठन और मुखिया द्वारा दैनिक मॉनिटरिंग।

जिला शिक्षा अधीक्षक का मार्गदर्शन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नूर आलम खां ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बोर्ड परीक्षा तैयारी और समस्याओं के समाधान पर सुझाव दिए। शिक्षकों के रविवार अवकाश दिवस पर कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की।

छात्रों के लिए संसाधन

प्रधानाध्यापक ने JGURUJI App, DIKSHA पोर्टल, SWAYAM PRABHA, ChatGPT सहित स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय जैसी सुविधाओं का उपयोग करने का निर्देश दिया।

बैठक में सीता देवी, गायत्री मिंज, बिरसाय उरांव, ठहरी देवी, सुखनंदन उरांव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

डोभा में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

0

गुमला : गुमला सदर प्रखंड के टोटो थाना क्षेत्र अंतर्गत इररो फटकपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्ची अनुष्का कुमारी की डूबने से मौत हो गई। अनुष्का, बिनोद उरांव की पुत्री बताई जाती है।

हादसे की जानकारी

मृतका की मां सहेदरी उरांव ने बताया कि अनुष्का शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास स्थित डोभा (तालाबनुमा जलस्रोत) में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही टोटो थाना के एसआई गफार अंसारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल भेजा गया।
जहां डॉ. सुनील राम द्वारा पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों में मातम

अनुष्का तीन भाई-बहनों में बीच की थी। उसके पिता बिनोद उरांव कर्नाटक में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

27 नवंबर से डीएसई कार्यालय में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करेगी रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ

0

गुमला : डुमरी प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय टांगरडीह में रविवार को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 नवंबर 2025 से जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

संगठन की प्रमुख मांगें

देवकी देवी ने कहा कि उनकी मुख्य मांगें — न्यूनतम वेतनमान, ईपीएफ, ग्रेच्यूटी और पेंशन योजना — सरकार द्वारा पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने सदस्यों से हक और अधिकार के लिए संगठित होकर लड़ाई लड़ने और हर रसोईया संयोजिका अध्यक्ष को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

अन्य चर्चा और योजनाएं

बैठक में प्रखंड स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनी। साथ ही यह भी चर्चा हुई कि 60 वर्ष पूरी करने वाली रसोईया की जगह उनके बेटी, बहू अथवा परिवार के अन्य सदस्य को नियुक्त किया जाए।

बैठक में सुचिता खलखो, निर्मला खलखो, नेमहा बारला, करमी देवी, निर्माता टोप्पो आदि रसोईया संयोजिका अध्यक्ष उपस्थित थीं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण को लेकर क्षत्रिय समाज चलाएगा विशेष अभियान

0

गुमला : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ गुमला जिला कार्यकारिणी की बैठक आज जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में समाज की संगठनात्मक मजबूती, विस्तार और सामाजिक एकजुटता पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली और छठ पर्व के उपरांत महासंघ संगठन सशक्तिकरण अभियान चलाएगा, जिसके तहत पदाधिकारी क्षत्रिय समाज बहुल गांवों का दौरा कर लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान समाज के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान स्थिति पर तुलनात्मक चर्चा की जाएगी ताकि नई पीढ़ी में संगठनात्मक जागरूकता बढ़े।

बैठक के प्रमुख निर्णय

  • बाबू वीर कुंवर सिंह भवन को न्यूनतम राशि पर व्यावसायिक उपयोग हेतु उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

  • भवन में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ मशीन लगाने की घोषणा प्रवक्ता अजय राणा ने की।

  • प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी।

  • फरवरी माह में रांची में आयोजित होने वाले बड़े राज्यस्तरीय कार्यक्रम में गुमला जिले की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई गई।

बैठक में शांतनु सिंह, शंभू सिंह, सिकंदर सिंह, रमेश सिंह, जगदीश सिंह, राधेश्याम सिंह, राजदीप सिंह, केशव चंद्र साय, अर्जुन सिंह, दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अजय सिंह राणा, ओम शंकर सिंह, राजमोहन सिंह, मनमोहन सिंह, राजकिशोर सिंह, रामदेव सिंह, विजय बहादुर सिंह, विकास सिंह और बलि सिंह शामिल थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सांसद सुखदेव भगत राजस्थान के लिए हुए रवाना, कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संभालेंगे ज़िम्मेदारी

0

लोहरदगा (सह गुमला) : लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत आज कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत राजस्थान प्रांत के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने के बाद राजस्थान के लिए रवाना हुए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन सृजन अभियान के तहत उन्हें राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाने की जिम्मेदारी दी है। इससे पूर्व भी वे गुजरात और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक पर्यवेक्षक रह चुके हैं।

सांसद भगत एक सप्ताह पूर्व राजस्थान के ब्यावर जिला का दौरा कर कांग्रेस संगठन की स्थिति और स्थानीय कार्यकर्ताओं की सक्रियता का आकलन कर चुके हैं। अब वे राजस्थान के अन्य जिलों का दौरा करेंगे और वहां संगठन की जमीनी स्थिति, सक्रियता और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के तहत सामाजिक जागरूकता रैली आयोजित

0

हजारीबाग : विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत आज 12 अक्टूबर 2025 की सुबह हजारीबाग झील में सामाजिक जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। रैली में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. (डॉ.) चंद्र भूषण शर्मा का प्रतिनिधित्व सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष सह विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. सादिक़ रज़्ज़ाक़ ने किया और प्रतिभागियों को संबोधित किया।

रैली का नेतृत्व और उद्देश्य

कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने पूरे झील परिसर का भ्रमण करते हुए देशभक्ति गीतों और जागरूकता नारों से नगरवासियों को सामाजिक संदेश दिया। झील पर घूमने आए लोग उत्साहित होकर रैली में शामिल हुए और सहयोग दिया।

प्रतिभागियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वित्तीय पदाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, कई शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
डी. ए. वी. स्कूल, हजारीबाग के बच्चों ने सराहनीय भागीदारी की, जबकि जिला प्लस टू शिक्षक संघ के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. आदित्य कुमार की उपस्थिति रही।

छात्र और शोधार्थी

विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थी — दीपक, प्रिया, विकास आदि — और शोधार्थी — पुष्कर कुमार पुष्प, आरती मेहता, रेशु कुमार, संतोष, पंकज, अदिति तथा अन्य — उत्साहपूर्वक रैली में शामिल रहे।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

शिक्षा विभाग में सुधार के लिए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के सख्त निर्देश, चार प्रखंडों के पदाधिकारियों का वेतन रोका गया

0

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कड़े कदम उठाए हैं। उनके निर्देश के बाद पूरा शिक्षा विभाग अब एक्शन मोड में कार्य कर रहा है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मियों की दैनिक बायोमैट्रिक उपस्थिति दोनों समय अनिवार्य है और किसी भी अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन आवश्यक होगा।

शिक्षा व्यवस्था पर सख्त निगरानी

उपायुक्त ने आगामी बोर्ड परीक्षा 2026 को ध्यान में रखते हुए दिसंबर माह से पूर्व प्री-बोर्ड टेस्ट से पहले सिलेबस की पूर्णता, यू-डायस पोर्टल में शैक्षणिक डेटा की प्रविष्टि तथा ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति अपडेट करने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने विद्यालयों में अनुश्रवण की कमी और उपस्थिति में गिरावट पर बीपीओ, बीआरपी और सीआरपी को सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

चार प्रखंडों पर कार्रवाई

उपायुक्त की सख्त समीक्षा के बाद डीईओ और डीएसई द्वारा गुमला, सिसई, बसिया और पालकोट प्रखंड में कमजोर प्रगति पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों — प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी, एमआईएस समन्वयक और कंप्यूटर ऑपरेटर — के वेतन/मानदेय भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
कारण बताया गया कि इन पदाधिकारियों द्वारा शिक्षक उपस्थिति और आंकड़ों के संकलन की दैनिक समीक्षा नहीं की जा रही, जिसके चलते प्रदर्शन असंतोषजनक पाया गया।

आगे की कार्रवाई और चेतावनी

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने कहा कि यू-डायस और ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर सभी आंकड़ों की ससमय प्रविष्टि एवं उपस्थिति अद्यतन होने के बाद ही वेतन भुगतान किया जाएगा।
वहीं, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने सभी प्रखंड पदाधिकारियों और कर्मियों को चेतावनी दी है कि वे उपायुक्त के आदेशों के अनुरूप कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएँ और शैक्षणिक व्यवस्था को समय पर अद्यतन करें।
उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर यदि बायोमैट्रिक उपस्थिति और आंकड़ों की समय पर प्रविष्टि नहीं हुई तो शिक्षकों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में जनशिकायत निवारण दिवस — 155 में से 141 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

0

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार 11 अक्टूबर 2025 को जिले के विभिन्न प्रखंडों में जनशिकायत निवारण दिवस आयोजित हुआ, जिसमें नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।

प्रखंडवार विवरण

  • बसिया प्रखंड: 77 आवेदन, 70 का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

  • गुमला प्रखंड: 32 आवेदन, 25 का निष्पादन

  • घाघरा प्रखंड: 21 आवेदन, सभी का तत्काल समाधान

  • सिसई प्रखंड: 25 आवेदन, सभी का शत-प्रतिशत समाधान

कुल 155 प्राप्त आवेदनों में से 141 का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया।

प्रमुख शिकायतें

आवेदन मुख्य रूप से पेंशन, मैया सम्मान योजना, आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित रहे।

उपायुक्त का निर्देश

उपायुक्त ने नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष आवेदनों का शीघ्र निष्पादन हो, ताकि सभी पात्र नागरिकों को समय पर सरकारी सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बसिया प्रखंड में अंचल दिवस का सफल आयोजन, 150 आवेदनों में से 119 का ऑन स्पॉट निष्पादन

0

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रत्येक शनिवार को आयोजित किए जा रहे अंचल दिवस कार्यक्रम के तहत आज बसिया प्रखंड में प्रथम चरण का अंतिम अंचल दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

आवेदन प्राप्ति और निष्पादन

कार्यक्रम में कुल 150 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, पारिवारिक सदस्यता, भूमि विवाद, एनसी-2 सुधार, दाखिल-खारिज, कृषि ऋण, प्राकृतिक आपदा, परिहार तथा अन्य विविध श्रेणियों से संबंधित आवेदन शामिल थे।
इनमें से 119 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन कर संबंधित लाभार्थियों को आदेश निर्गत किए गए, जबकि 4 आवेदनों में आदेश की प्रतिलिपि भी उपलब्ध कराई गई।

विशेष रूप से

  • जाति प्रमाण पत्र: 25 आवेदन, सभी निष्पादित

  • आय प्रमाण पत्र: 30 आवेदन, सभी निष्पादित

  • आवासीय प्रमाण पत्र: 23 आवेदन, सभी निष्पादित

  • एनसी-2 सुधार: 25 आवेदन, जिनमें से 11 पर कार्रवाई पूर्ण

  • दाखिल-खारिज: 25 आवेदन, जिनमें से 14 का निस्तारण हुआ

  • अन्य विविध श्रेणियाँ: 12 आवेदन, सभी का समाधान किया गया

प्रशासनिक उपस्थिति और आगे की योजना

अंचल दिवस के दौरान अपर समाहर्ता गुमला, बसिया अनुमंडल पदाधिकारी, DCLR बसिया, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि गुमला जिले में पिछले कुछ माह से हर शनिवार को अंचल दिवस का नियमित आयोजन हो रहा है। बसिया प्रखंड में संपन्न यह अंचल दिवस प्रथम चरण की अंतिम कड़ी रहा। उपायुक्त के निर्देशानुसार अगला चरण दीपावली के बाद पुनः शुरू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में जिला आयुष समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित — 539 लोग हुए लाभान्वित

0

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रसार एवं आमजन के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु 11 अक्टूबर 2025 को जिला आयुष समिति, गुमला द्वारा विभिन्न आयुष ग्रामों — पतराटोली, खीराखाड़, भलमण्डा, टोटो, आंजन और करौन्दी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित किए गए।

स्वास्थ्य लाभ और परामर्श

इन शिविरों में कुल 539 रोगियों की जांच की गई और सभी को आवश्यक आयुष औषधियाँ निःशुल्क प्रदान की गईं।
आयुष चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने रोगियों को उचित स्वास्थ्य परामर्श, खानपान और जीवनशैली सुधार से जुड़ी जानकारी दी।

उद्देश्य और जनहित पहल

आयुष विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष चिकित्सा प्रणाली को बढ़ावा देना और नागरिकों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
विभाग ने कहा कि ऐसे निःशुल्क शिविरों का आयोजन आगे भी नियमित रूप से किया जाएगा ताकि ग्रामीण जनता स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में सहभागी बन सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium