20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 276

दुर्गा पूजा के पंडाल और तोरणद्वार 2 दिन में हटाने का प्रशासन का निर्देश, यातायात बाधा और हादसे की आशंका

0

रांची – दुर्गा पूजा समाप्त हुए पांच दिन बीतने के बावजूद शहर में कई जगह अस्थायी पंडाल, गेट और तोरणद्वार अब तक नहीं हटाए जाने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने पूजा समितियों को दो दिनों के अंदर सभी संरचनाएं हटाने का निर्देश जारी किया है।जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा 2025 का विसर्जन 3 अक्टूबर को संपन्न हो चुका है। इसके बाद भी कई स्थानों पर पंडाल और तोरणद्वार खड़े हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।जिला प्रशासन का यह कदम झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में उठाया गया है। अदालत ने 23 सितंबर 2025 को W.P. (PIL) No. 4838/2025 में निर्देश दिया था कि पूजा समाप्ति के बाद सभी अस्थायी संरचनाएं हटाकर स्थल को पूर्ववत समतल किया जाए।प्रशासन ने सभी पूजा समितियों के अध्यक्ष और सचिव से अपील की है कि वे सार्वजनिक सुविधा और यातायात सुचारू रखने के लिए निर्धारित समय में पंडाल, गेट और तोरणद्वार को हटा दें तथा स्थान को सुव्यवस्थित कर दें। जन शिकायत के लिए नागरिक रांची जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 पर संपर्क कर सकते हैं।

न्यूज डेस्क

राम भक्तों के लिए

दिवाली-छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रांची से विभिन्न शहरों को जाएगी सात स्पेशल ट्रेनें

0

Ranchi : त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने रांची से विभिन्न स्थानों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें मुख्य रूप से दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी.

1. अजमेर – रांची पूजा, दिवाली एवं छठ स्पेशल (09619/09620) ये ट्रेन रांची से 28 सितंबर 2025 से ही संचालित हो चुकी है जोकि 30 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.
2. रांची – आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल (02877/02878) रांची से 17 अक्तूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को और आनंद विहार से 19 अक्टूबर 2025 से 2 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.
3. रांची – आरा साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल (08640/08639) रांची से 28 सितंबर 2025 से ही संचालित हो चुकी है जोकि 2 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को और आरा से 29 सितंबर 2025 से 3 नवंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी.
4. रांची – जयनगर साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल (08105/08106) रांची से 18 अक्तूबर 2025 से 1 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को और जयनगर से 19 अक्टूबर 2025 से 2 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.
5. रांची – पूर्णिया कोर्ट साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल (08626/08625) रांची से 17 अक्टूबर 2025 से 31 अक्तूबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को और पूर्णिया कोर्ट से 18 अक्टूबर 2025 से 1 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी.
6. रांची – कामाख्या साप्ताहिक पूजा/दिवाली/छठ स्पेशल (08621/08622) रांची से 27 सितंबर 2025 से ही संचालित हो चुकी है जोकि 1 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को और कामाख्या से 29 सितंबर 2025 से 3 नवंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी.
7. रांची – गोरखपुर साप्ताहिक दिवाली/छठ स्पेशल (08629/08630) रांची से 18 अक्तूबर 2025 से 1 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को और गोरखपुर से 19 अक्टूबर 2025 से 2 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.
रेल प्रशासन का कहना है कि दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है ताकि यात्रियों को सुगमता से यात्रा करने का अवसर मिल सके. इन ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और एसी कोच शामिल रहेंगे.

न्यूज डेस्क

राम भक्तों के लिए

राँची :माओवादियों ने 15 अक्तूबर को किया झारखंड बंद का ऐला

0

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,सीआरपीएफ की 12 बटालियन और जेएपी व आईआरबी की 20 कंपनियां राज्यभर में तैनात की गई

माओवादियों ने बुधवार से ‘प्रतिरोध सप्ताह’ की घोषणा की है और 15 अक्टूबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है. इस ऐलान के बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है और राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चौकसी बरत रही हैं. राज्य के विभिन्न हिस्सों में हजारों जवानों को तैनात कर दिया गया है, ताकि आम नागरिक बिना किसी भय के अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां जारी रख सकें. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि जनता को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और सामान्य जीवन बाधित नहीं होगा. सरकार और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीमावर्ती जिलों तक चौकसी बढ़ा दी है.

बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से सटे क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. वहीं, हालिया अभियानों की वजह से माओवादियों की गतिविधियां अब सीमित इलाकों तक सिमट गई हैं, फिर भी किसी ढील की गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही. झारखंड पुलिस ने बंद और विरोध सप्ताह के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ी रणनीति बनाई है. सीआरपीएफ की 12 बटालियन और जेएपी व आईआरबी की 20 कंपनियां राज्यभर में तैनात की गई हैं.संवेदनशील स्थानों, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों और मुख्य सड़कों पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त मौजूदगी से माहौल नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है.

बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं ताकि माओवादियों को मूवमेंट का कोई मौका न मिले. राज्य पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि लोग बिना डर के अपने दैनिक कार्य करें और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें. प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा इंतजाम इतने कड़े हैं कि माओवादी बंद का असर आम लोगों की जिंदगी पर नहीं पड़ेगा.

न्यूज डेस्क

 

राम भक्तों के लिए

गुमला मात्स्यिकी महाविद्यालय में पांच दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र एवं मानदेय

0

गुमला : – झारखंड सरकार, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत मत्स्य विभाग द्वारा गुमला मात्स्यिकी महाविद्यालय, गुमला में दिनांक 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक पांच दिवसीय विशेष आवासीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुमला एवं सिमडेगा जिले के कुल 25 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के अंतिम दिन दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण मानदेय एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मत्स्य प्रभाग के पदाधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को मत्स्य पालन क्षेत्र में रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा मत्स्य उत्पादन, प्रबंधन, संरक्षण एवं विपणन संबंधी नवीन तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य सरकार की ग्रामीण आजीविका सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिससे स्थानीय मत्स्यपालक लाभान्वित होंगे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में पोषण माह का आयोजन- स्वास्थ्य और संतुलित आहार पर जागरूकता अभियान

0

गुमला : – गुमला जिले में दिनांक 17 सितंबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत पोषण माह बड़े उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ मनाया जा रहा है। इस एक माह तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य जिले के नागरिकों, विशेषकर बच्चों और माताओं में संतुलित आहार, स्वास्थ्यकर जीवनशैली और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उक्त अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों और आंगनबाड़ी केंद्रों (AWC) में पोषण से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में साइकिल रैली, पदयात्रा, मानव श्रृंखला, प्रभात फेरी, सब्जियों की रंगोली, अभिभावक गोष्ठी और पोषण युक्त आहार के प्रदर्शन हेतु स्टॉल शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से समुदाय में पोषण और स्वास्थ्य के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर सभी प्रखंड अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सक्रिय रूप से शामिल किया गया है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि पोषण माह का यह अभियान केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समुदाय के प्रत्येक सदस्य को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बच्चों में कुपोषण को रोकने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है।

उपायुक्त ने सभी नागरिकों, अभिभावकों और स्थानीय संस्थाओं से अपील की कि वे इस अभियान में भाग लेकर बच्चों और परिवारों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

गुमला जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी बच्चों और महिलाओं में पोषण स्तर में सुधार हो और समुदाय के प्रत्येक सदस्य पोषण संबंधी जागरूकता के महत्व को समझे l

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

महिला जलसहियाओं के नेतृत्व एवं लैंगिक समझ को सुदृढ़ करने के लिए क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत महिला अग्रिम पंक्ति सेवा प्रदाताओं – जलसहियाओं के नेतृत्व क्षमता और लैंगिक समझ को मजबूत करने के उद्देश्य से एक दिवसीय क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कुल 53 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।कार्यशाला का आयोजन प्रदान, गुमला द्वारा जल जीवन मिशन (JJM) के सहयोग से वीमेन फॉर वाटर प्रोजेक्ट के तहत किया गया। कार्यक्रम में जल प्रबंधन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष जोर दिया गया, साथ ही गुमला जिले में जल एवं स्वच्छता पहलों को सुदृढ़ करने के लिए प्रदान और जल जीवन मिशन के बीच बढ़ते सहयोग पर चर्चा हुई।इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा जल संसाधन प्रबंधन, सामुदायिक भागीदारी, और स्वच्छता को बढ़ावा देने में महिलाओं के नेतृत्व की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिभागियों को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ व्यवहारिक कौशल भी प्रदान किए गए, जिससे वे अपने गांवों में जल और स्वच्छता अभियानों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकें।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिले के तकनीकी विभागों के साथ विशेष समीक्षात्मक बैठक – लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज जिले के सभी तकनीकी विभागों के अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ विशेष समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विकास एवं निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर लंबित परियोजनाओं के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।बैठक में REO विभाग के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। PM JANMAN योजना के तहत धरती आबा का 61 रोड सहित सभी परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पुराने सभी योजनाओं को 2 माह के भीतर पूर्ण किया जाए।NREP, RCED एवं REO तथा बिल्डिंग डिवीजन से लंबित निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गई। उपायुक्त ने छोटे-छोटे निर्माण प्रोजेक्ट को समयसीमा में पूर्ण करने का निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
PHED विभाग के जलापूर्ति संबंधी योजनाओं की समीक्षा के दौरान लंबित भुगतान को शीघ्र पूरा करने और लैंड रिलेटेड इश्यूज को प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए गए।जिला परिषद संबंधित योजनाओं पर चर्चा के क्रम में Untied Fund एवं DMFT के अंतर्गत चल रहे कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। छोटे-छोटे कार्य दिसंबर 2025 से पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया। PM Bhim योजना और चैनपुर इनडोर स्टेडियम के कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। MI विभाग के अंतर्गत बची हुई परियोजनाओं पर चर्चा हुई। रायडीह में स्टेडियम निर्माण कार्य की स्थिति की समीक्षा करते हुए नए कार्यों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

उपायुक्त ने कहा कि सभी तकनीकी विभागों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं की पूर्ति सुनिश्चित करनी होगी। जिले के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले समीक्षा बैठक में अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बाल तस्करी, बाल श्रम एवं उत्पीड़न के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई, गुमला के द्वारा जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजार, बस स्टैंड एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं आम जनों को बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में इनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है।

अभियान के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) के पोस्टर एवं बैनरों के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की समस्या या संकट की स्थिति में बच्चे बिना झिझक निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क कर सकते हैं।

यदि किसी व्यक्ति को बाल तस्करी, बाल श्रम या बाल उत्पीड़न से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त होती है, तो तुरंत इसकी जानकारी संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन को दें, ताकि प्रभावित बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता सुनिश्चित की जा सके।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ – जिम्मेदार और स्वस्थ समाज की दिशा में एक पहल

0

गुमला : – सिविल सर्जन गुमला के आदेश पर आज सिसई कॉलेज परिसर में “तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह एनसीडी नोडल डॉ. धुनर्जय सुम्ब्रई द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह 60 दिवसीय विशेष अभियान जिले के युवा वर्ग, स्कूलों एवं कॉलेजों में तंबाकू मुक्ति हेतु जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।उद्घाटन समारोह में सिसई प्रखंड की प्रमुख, सिसई कॉलेज के प्राचार्य अमिताभ भारती, सूबेदार मेजर लेफ्टिनेंट वान लालहुमका, सूबेदार स्याम सुंदर, सूबेदार रिनचिन, सूबेदार भोला, सूबेदार मनोज, लालेश तथा वंदना एस. होरो उपस्थित रहे। आयोजन में जिला परामर्शी एवं मनोवैज्ञानिक सुमन तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी सहभागिता की। डॉ. धुनर्जय सुम्ब्रई ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू का सेवन अत्यंत घातक है, जिसमें 4000 से अधिक हानिकारक रसायन पाए जाते हैं, जिनमें से अनेक तत्व कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के लिए उत्तरदायी हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और दूसरों को भी तंबाकू सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।जिला परामर्शी सुमन ने बताया कि जो व्यक्ति तंबाकू का सेवन छोड़ना चाहते हैं, वे जिले के तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र से संपर्क कर सकेंगे, जहां उन्हें निःशुल्क परामर्श और सहयोग प्राप्त होगा।इस 60 दिवसीय अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्तरों पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित करने, विद्यालयों और महाविद्यालयों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित करने तथा तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान (ToFEI) की नीति को लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के माध्यम से यह संदेश देने का संकल्प लिया है कि तंबाकू से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

सभी नागरिकों से अपील है कि इस अभियान में स्वयं भागीदारी सुनिश्चित करें और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग दें।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला प्रशासन गुमला एवं शिक्षा विभाग द्वारा किया जीएगा “मानव कल्याण हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी” विषय पर पूरे एक माह तक भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में जिला प्रशासन, गुमला द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय, कोलकाता एवं झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद, राँची के सहयोग से “मानव कल्याण हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी” विषय पर एक माह की भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होगी।

इस अभिनव पहल का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना एवं उन्हें अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की व्यावहारिक समझ से जोड़ना है ताकि वे विज्ञान को जीवन से जोड़कर देख सकें और नई तकनीकों के प्रति जिज्ञासा विकसित कर सकें।

नवंबर माह भर जिले के 09 प्रखंडों में होगा प्रदर्शनी का आयोजन

इस प्रदर्शनी के अंतर्गत जिले के 09 प्रखंडों के चयनित विद्यालयों को आयोजन स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। प्रत्येक प्रखंड में एक विद्यालय को केंद्र बनाते हुए आसपास के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी से जोड़ा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस पहल का लाभ मिल सके।

1 नवम्बर को समाहरणालय परिसर से होगी प्रदर्शनी की शुरुआत

दिनांक 01 नवम्बर 2025 (शनिवार) को प्रातः 10 बजे समाहरणालय परिसर, गुमला से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं जिले के वरीय पदाधिकारी एक विशेष रूप से सुसज्जित बस में इस भ्रमणशील प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
इसके पश्चात यह प्रदर्शनी क्रमवार रूप से प्रत्येक प्रखंड के चयनित विद्यालयों में आयोजित की जाएगी।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी आज के युग में मानव जीवन का अभिन्न अंग बन चुकी है। उन्होंने कहा,
“अंतरिक्ष विज्ञान केवल अंतरिक्ष यात्रा या उपग्रह प्रक्षेपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, संचार, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में मानव जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में क्रांतिकारी योगदान दे रही है।”

उन्होंने इस प्रदर्शनी को बच्चों के भविष्य के लिए एक ज्ञानमूलक पहल बताया और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करेंगे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने बताया कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों में विज्ञान एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाने का एक उत्कृष्ट अवसर है। इसके माध्यम से बच्चे यह समझ पाएंगे कि अंतरिक्ष विज्ञान केवल रॉकेट और उपग्रहों तक सीमित नहीं, बल्कि यह मानव कल्याण से गहराई से जुड़ा हुआ विषय है।
उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में विज्ञान शिक्षकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे बच्चों को इस विषय पर पूर्वाभ्यास एवं जागरूकता के लिए प्रेरित करें.

नोडल पदाधिकारी एवं प्रचार-प्रसार के निर्देश

इस कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दिलदार सिंह को नामित किया गया है।
उपायुक्त ने सभी BPO, BRP एवं CRP को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदर्शनी के प्रति व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि कोई भी विद्यालय या छात्र इस अवसर से वंचित न रहे।

साथ ही सभी उच्च एवं प्लस-टू विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे बच्चों के साथ “मानव कल्याण हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी” विषय पर परिचर्चा एवं विशेष सत्र आयोजित करें, ताकि प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थी अधिक गहराई से इस विषय को समझ सकें और व्यवहारिक रूप से सीख सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium