22.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 279

डुमरी प्रखंड के नारंगी गांव में दुकानदार पर एक्सपायरी सामान बेचने का आरोप

0

डुमरी प्रखंड के ससारखो पंचायत के ग्राम नारंगी में एक दुकानदार पर एक्सपायरी और खराब सामान बेचने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के किशुन देव मंडल नामक दुकानदार पिछले लगभग 45 वर्षों से किराना की दुकान चला रहे हैं, जहां से ग्रामीण अपने दैनिक उपयोग का राशन और खाद्य सामग्री खरीदते हैं।

खराब मिक्सचर में निकला कीड़ा

दुर्गा पूजा के मौके पर दो युवकों ने इस दुकान से मिक्सचर का पैकेट खरीदा था। बताया गया कि पैकेट खोलने पर उसमें कीड़ा पाया गया। जब युवकों ने दुकानदार से इस बारे में शिकायत की, तो उसने उल्टा सवाल करते हुए कहा कि “क्या तुम ही उसमें घुस गए थे?” इस रवैये से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।स्वास्थ्य जोखिम पर उठे सवालग्रामीणों का कहना है कि दुकानदार द्वारा एक्सपायरी या सड़ा-गला सामान बेचा जाना लंबे समय से जारी है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है। कई ग्रामीणों ने आशंका जताई कि ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से गांव में बीमारियां फैल सकती हैं।

ग्रामीणों की मांग – कार्रवाई हो

गांव के लोगों ने प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से मांग की है कि किशुन देव मंडल की दुकान की जांच कराई जाए। यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं, तो दुकानदार के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो सके।

News – Naresh Sharma 

राम भक्तों के लिए

भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत बिल्डथान-2025 में भाग लेंगे जिले के सभी स्कूल के कक्षा छह से 12वीं के विद्यार्थी

0

डीसी प्रेरणा दीक्षित ने की अधिक से अधिक बच्चों से भागीदारी और इनोवेटिव आइडिया सबमिशन की अपील

जिला शिक्षा पदाधिकारी गुमला ने सभी स्कूल के प्रधानाध्यापक को दिए आवश्यक निदेश

गुमला : – भारत सरकार द्वारा वर्ष 2047 में विकसित भारत की परिकल्पना के साथ इनोवेटिव आइडिया के लिए सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालय के कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के लिए विकसित भारत बिल्डथान-2025 आयोजित किया है जिसका उद्देश्य उन्हें इनोवेटिव सोच का अभ्यास करने के लिए प्रेरित करना है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों सहित जिले के सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी, डायट के संकाय सदस्यों के लिए निर्देश जारी कर कहा है कि सभी स्तर पर इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें ।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के सभी विद्यालयों के शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन 6 अक्टूबर 2025 तक और छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन 10 अक्टूबर 2025 तक अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक विद्यालय को न्यूनतम 50 छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा। सभी शिक्षक 2 से 5 छात्रों की टीम बनाकर एक से अधिक टीम का गठन कर सकते हैं। 13 अक्टूबर 2025 से वेबसाइट पर पंजीकृत टीमों को अपने विचार अपलोड करने का अवसर मिलेगा।

यह पूरा कार्यक्रम विकसित भारत के चार प्रमुख थीम पर आधारित है जिसमें आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल एवं समृद्ध भारत की थीम पर इनोवेटिव आइडिया की मांग की गई है ।

इस अवसर पर जिले की डीसी प्रेरणा दीक्षित द्वारा कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपने नवाचार और रचनात्मक विचार प्रस्तुत करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करेगी और 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उपायुक्त ने कहा कि विकसित भारत की इन थीमों पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विचार भविष्य के भारत की दिशा तय करेंगे और स्थानीय से वैश्विक स्तर तक नवाचार को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से आग्रह किया कि वे 100 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि गुमला जिले के छात्र-छात्राएँ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना में योगदान दे सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चिन्हित 616 ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ

0

ग्रामीणों की भागीदारी से योजनाओं को त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु प्रयास, 77.96% जनजातीय आबादी के विकास की ठोस पहल

गुमला : – गुमला केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार, जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक *आदि कर्मयोगी अभियान* के तहत व्यापक स्तर पर ग्राम सभा का आयोजन कर 616 चिन्हित ग्रामों में ग्रामीण सहभागिता से विकास योजनाओं की समीक्षा एवं क्रियान्वयन का नया अध्याय शुरू किया गया। इस अवसर पर सभी जिले के 12 प्रखंडों के जनजातीय बहुल गांवों में कुल 1,31,915 परिवारों को शामिल करते हुए ग्राम सभा आयोजित हुई जिसमें कुल जनसंख्या 7,24,812 रही, जिनमें से 565,099 (77.96%) ST वर्ग से संबद्ध हैं।

ग्राम सभाओं में विजन 2030 के तहत ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, पोषण, किसान कल्याण जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की प्रक्रिया, पारदर्शिता और सामुदायिक सहभागिता पर विशेष बल दिया गया।

ब्लॉकवार विवरण में घाघरा, गुमला, बिशुनपुर, डुमरी, चैनपुर आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं जहाँ विकास कार्यों के लिए ठोस योजनाएं बनाई गईं।

जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन से तैयार किए गए विलेज एक्शन प्लान को आगे ब्लॉक एवं जिला स्तरीय योजना के रूप में सम्मिलित कर क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान से आदिवासी समुदाय में नई चेतना और अधिकारों को लेकर जागरूकता आई है।

ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव एवं उनके समाधान पर गंभीरता से विचार किया गया।जन जागरूकता एवं भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता एवं किसान कल्याण की योजनाओं को तेज गति से लागू करने की दिशा में ठोस कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें साझीदार बनाना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

भरनो में आयोजित आंचल दिवस में प्राप्त हुए 119 आवेदन ,81 आवेदनों का हुआ मौके पर समाधान

0

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं सुनी आवेदकों की समस्याएं, त्वरित गति से होगा अंचल सम्बंधित समस्याओं का समाधान – दिया आश्वासन

उपायुक्त ने कहा, अंचल सम्बंधित समस्याओं को लेकर नागरिक सर्व प्रथम अंचल कार्यालय जाएं, अंचल अधिकारी से मिलें, यदि समाधान अंचल स्तर पर नहीं होगा तो जिला स्तर पर लिया जाएगा एक्शन

गुमला : – गुमला जिला में प्रत्येक शनिवार को जिला में संचालित अंचल दिवस कार्यक्रम के तहत आज भरनो प्रखंड मुख्यालय परिसर में अंचल दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने की, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, सम्बंधित भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी भरनो, अंचल अधिकारी भरनो तथा अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों और आवश्यकताओं को सुना तथा संबंधित विभागों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। भरनो अंचल दिवस के अवसर पर कुल 119 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 81 आवेदनों का मौके पर निष्पादन सुनिश्चित किया गया। शेष आवेदनों में से 3 आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर विस्तृत जांच के लिए निर्देशित किया गया है।आज के दिवस में उपायुक्त के जन शिकायत दिवस से मिले 12 आवेदनों में से 9 का तुरंत निष्पादन हुआ तथा 3 आवेदनों की जांच का आदेश दिया गया। भूमि सत्यापन सम्बंधित 4 प्राप्त आवेदनों का भी समाधान किया गया। जाति प्रमाण-पत्र के 25, आय प्रमाण-पत्र के 23 और आवासीय प्रमाण-पत्र के 18 प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। कृषि ऋण से संबंधित 2 आवेदनों का भी निपटारा किया गया है। अन्य श्रेणियों—जैसे पंजी-दो सुधार, दाखिल-खारिज, पारिवारिक सदस्यता, भूमि विवाद, परिमेशन एवं विविध प्रकरणों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जा रही है।
इस दौरान मौके पर पारिवारिक सदस्यता एवं दाखिल खारिज शुद्धिपत्र के 17 प्रमाण पत्रों का वितरण मौके पर ही किया गया।

उपायुक्त ने संबोधन में कहा कि अंचल दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके प्रखंड स्तर पर त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष सेवा प्रदान करना है। अंचल संबंधित मुख्य समस्याओं सहित, आय, जाति, आवासीय प्रमाण-पत्र जैसे नागरिक सेवाओं के आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान उपायुक्त ने जिले के नागरिकों से अपील कि कि अंचल सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए नागरिक अपने नजदीकी अंचल कार्यालय से सर्वप्रथम समन्वय स्थापित करें, अंचल अधिकारी से पहले मिले ,यदि वहां कार्य नहीं होता है तो उपायुक्त के जन शिकायत निवारण दिवस में जिला कार्यालय अवश्य आएं समाधान सुनिश्चित रूप से किया जाएगा। परन्तु नागरिक सबसे पहले अंचल अधिकारी से ही मिलना सुनिश्चित करेंगे।

प्रशासन यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि जिन आवेदनों का निष्पादन किया गया है, उन लाभुकों से पुष्टि ली जाए कि समाधान संतोषजनक है या नहीं।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि वे भविष्योन्मुखी सोच के साथ अपनी समस्याएँ अंचल दिवस पर साझा करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और सक्रिय पहल से ही प्रशासन और जनमानस के बीच विश्वास की भावना और मजबूत की जा सकती है।

आज का अंचल दिवस कार्यक्रम जिले में नागरिक कल्याण, त्वरित समाधान एवं सुशासन के प्रति जिला प्रशासन के संकल्प का प्रमाण है।

अगला अंचल दिवस दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को बसिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। बसिया प्रखंड के सभी नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे अपने अंचल संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु कार्यक्रम में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

रक्तदान महादान : गुमला जिले के सभी प्रखंडों में तिथिवार रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

0

उपायुक्त ने जिलेवासियों से मानवता के लिए रक्तदान करने की अपील की

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले के प्रत्येक प्रखंड में तिथिवार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त गुमला ने नागरिकों से अपील की है कि वे मानवता के हित में आगे बढ़कर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान प्रदान करने में योगदान दें।

जिले में आगामी रक्तदान शिविर 8 अक्टूबर 2025 को कामडारा, 9 अक्टूबर 2025 को जारी, 11 अक्टूबर 2025 को सदर प्रखंड गुमला, 13 अक्टूबर 2025 को भरनो, 14 अक्टूबर 2025 को विशुनपुर, 15 अक्टूबर 2025 को पालकोट, 16 अक्टूबर 2025 को सिसई, 17 अक्टूबर 2025 को चैनपुर, 18 अक्टूबर 2025 को रायडीह, 23 अक्टूबर 2025 को बसिया, 24 अक्टूबर 2025 को घाघरा तथा 25 अक्टूबर 2025 को डुमरी प्रखंड में आयोजित किए जाएंगे।

उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक श्रेष्ठ माध्यम है। नियमित रक्तदान न केवल दूसरों के जीवन को बचाता है, बल्कि रक्तदाताओं के लिए भी फायदेमंद है। रक्तदान से शरीर में नए रक्त कणों का निर्माण होता है, रक्तसंचार बेहतर बनता है, हृदय स्वस्थ रहता है और इससे सामाजिक ज़िम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्वस्थ रहने पर बिना किसी संकोच के रक्तदान शिविर में भाग लें और समाज के इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें।रक्तदान करने से न केवल किसी जरूरतमंद को जीवन मिलता है, बल्कि इससे सामाजिक एकता और सहानुभूति की भावना का प्रसार भी होता है। किसी भी संकट या आपातकालीन परिस्थिति में रक्त की उपलब्धता मरीज के जीवन और मृत्यु के बीच का फर्क हो सकती है।

जिला प्रशासन गुमला सभी स्वस्थ नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे तय तिथियों पर अपने-अपने प्रखंडों के शिविरों में पहुँचकर स्वेच्छा से रक्तदान करें। रक्तदान महादान है और इसके जरिये हम सभी मिलकर समाज की सेवा और मानवता के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिलेवासियों का सहयोग इस अभियान को सफल बना सकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सामान्य शाखा से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

0

गुमला : – गुमला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सामान्य शाखा से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक मामलों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की गई। उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी कार्य पारदर्शिता, समयबद्धता और सुचारू रूप से निष्पादित हों। प्रमाण-पत्र निर्गत, सत्यापन, विभागीय संप्रेषण और कर्मियों की सेवा संबंधी मामलों की प्रगति पर बल देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि जिले के नागरिकों को प्रमाण-पत्र निर्गत समेत तमाम प्रशासनिक सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में सहजता से मिलें। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर अद्यतित रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रमाण-पत्र आवेदन, स्थानांतरण एवं कार्मिक संबंधी प्रकरणों को शीघ्रता से पूर्ण करें, ताकि जिले के नागरिकों को उच्चतम सेवाएं मिलें और प्रशासन के प्रति विश्वास बना रहे।

इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में सड़क सुरक्षा हेतु विशेष जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां के निर्देशानुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल एवं मोटरयान निरीक्षक रांबिन अजय सिंह के एंव प्रदीप कुमार तिर्की के नेतृत्व में 03 अक्टूबर 2025 को गुमला जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक व्यापक जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान लगभग चार घंटे तक सघन रूप से संचालित रहा।

अभियान का मुख्य फोकस दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट की अनिवार्यता सुनिश्चित करना था। इसके अतिरिक्त ट्रिपल राइडिंग, तेज गति से वाहन चलाना, अमान्य कागजात (ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, रोड टैक्स एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र), प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-टोन हॉर्न जैसे उल्लंघनों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।

इस अभियान में 60 से अधिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई तथा चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्वयं वाहन चालकों से संवाद कर लापरवाही से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों से अवगत कराया और उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

जांच अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों के लिए कुल ₹1,11,000 (एक लाख ग्यारह हजार रुपए) का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

यह विशेष पहल जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित एवं अनुशासित परिवहन व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में जिला प्रशासन का एक ठोस प्रयास है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन, विज़न प्लान 2030 स्वीकृत

0

गुमला : – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर आज डुमरी प्रखंड अंतर्गत बरटोली (पंचायत–मझगांव) में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बरटोली एक जनजातीय बहुल ग्राम है, जिसकी कुल जनसंख्या 249 है। इस ग्राम सभा में 150 से अधिक ग्रामीण उपस्थित हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ब्रिज नंदन प्रसाद उपस्थित हुए। उनके साथ उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर सुश्री पूर्णिमा कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी उमेश कुमार स्वांशी, परियोजना पदाधिकारी आईटीडीए गुमला, प्रमुख डुमरी तथा मुखिया मझगांव भी शामिल हुए।

ग्राम सभा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव प्रसाद ने कहा कि ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से ही विकास योजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन संभव है और गांव की समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने ग्रामवासियों को ग्राम के सर्वांगीण विकास हेतु चयनित योजनाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम सभा में ग्राम विज़न प्लान 2030 को स्वीकृति प्रदान की गई। यह योजना आगामी वर्षों में ग्राम के समग्र विकास, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा सामाजिक-आर्थिक उन्नति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लेने आए सभी पदाधिकारियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि ग्राम विकास कार्यों में वे प्रशासन को पूर्ण सहयोग देंगें l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन, ग्रामीण विकास में सहभागिता हेतु प्रेरित

0

गुमला : – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर आज डुमरी प्रखंड अंतर्गत बरटोली (पंचायत–मझगांव) में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार, ब्रिज नंदन प्रसाद उपस्थित हुए। उनके साथ उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी गुमला आलोक रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी उमेश कुमार स्वांशी, प्रमुख डुमरी एवं मुखिया मझगांव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

ग्राम सभा में उपस्थित पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ग्राम के सर्वांगीण विकास के लिए चयनित योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग एवं भागीदारी हेतु प्रेरित किया।

इस दौरान संयुक्त सचिव ने कहा कि ग्रामीणों की भागीदारी से ही विकास योजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन संभव है और गांव की समस्याओं का स्थायी समाधान निकल सकता है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया एवं ग्राम सभा में शामिल होने के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्राम विकास कार्यों में वे प्रशासन को पूर्ण सहयोग देंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में शारदीय नवरात्र का भव्य समापन, शांतिपूर्ण माहौल में हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

0

गुमला, झारखंड | नवरात्र की पावन महानवमी और विजयादशमी पर गुमला जिला माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। तेज बारिश और गरजती आसमान के बावजूद भक्तों की आस्था डगमगाई नहीं। देर रात तक श्रद्धालु जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना में लीन रहे। शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न होने पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ने गुमलावासियों को हार्दिक बधाई दी।


महानवमी पर झिलमिलाया गुमला, संधि बलि और पूजा में उमड़ा जनसैलाब

महानवमी की चांदनी रात में गुमला के पंडालों में माता रानी का दरबार आकर्षण का केंद्र बना रहा। intermittent बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट के बीच भी महिला, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चे और युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोग पूजा पंडालों में पहुंचे। इस दौरान संधि बलि पूजन की विशेष विधि संपन्न की गई, जिसे देखने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली।


दशमी पर निकला भव्य नगर भ्रमण जुलूस, विसर्जन के साथ संपन्न हुई पूजा

महादशमी के दिन पारंपरिक विधि-विधान से पूजन और नवपत्रिका विसर्जन के बाद श्री बड़ा दुर्गा मंदिर के नेतृत्व में विशाल नगर भ्रमण कीर्तन जुलूस निकाला गया। यह जुलूस बडाइक मोहल्ला, जशपुर रोड, काली मंदिर रोड, लोहरदगा रोड, थाना रोड, टावर चौक, सिसई रोड सहित शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ छठ तालाब पहुंचा, जहां माता रानी समेत सभी प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन और शांति जल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शाम में परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ, जिसे देखने हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।


105 स्थानों पर सजे अद्भुत पंडाल, 9 दिनों तक चली भक्ति की धारा

पूरे गुमला जिले में कुल 105 स्थानों पर इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। जिले के मुख्यालय में जशपुर रोड, डीएसपी रोड, सिसई रोड, पालकोट रोड, लोहरदगा रोड और अन्य इलाकों में 8 प्रमुख पंडालों सहित कई ग्रामीण इलाकों—जैसे टोटो ग्राम, पतगच्छा, मुरकुण्डा, खोरा और कुलाबीरा में भी पूजा समितियों ने भव्य सजावट की।
पूरे नवरात्र के दौरान मां शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की गई। इन धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में सनातनी श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए।


कड़ी सुरक्षा और उत्सवमय माहौल

पूरे जिले में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। पंडालों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। मेले जैसी रौनक में खिलौनों की दुकानें, मिठाई-चाट और गोलगप्पों की स्टॉल पर बच्चों और युवाओं की भीड़ देखते ही बनती थी।


शांतिपूर्ण समापन पर जिला प्रशासन ने जताया आभार

पूजा-पर्व के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां ने सभी पूजा समितियों, श्रद्धालुओं और सुरक्षा बलों का धन्यवाद दिया। प्रशासन ने इसे सामाजिक सद्भाव और धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium