22.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 278

संभल में ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरुआत, पाँच पंचायतें मोतियाबिंद अंधता मुक्त घोषित

0

मुरादाबाद, अक्टूबर 2025 – साइटसेवर्स इंडिया ने अपने कॉर्पोरेट पार्टनर चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (चोला) और कार्यान्वयन सहयोगी सी.एल. गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर संभल जिले में ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ किया है। इस हाई-इम्पैक्ट मॉडल का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों में टाले जा सकने वाले अंधेपन को समाप्त करना है।

पाँच पंचायतों में मोतियाबिंद अंधता पर विजय

कार्यक्रम के आरंभ के साथ ही बड़ी उपलब्धि सामने आई। जूनावाई ब्लॉक की पाँच ग्राम पंचायत—रिवारा, झुकेरा, नंदपुर, लावर और देवर कंचन—को मोतियाबिंद अंधता मुक्त घोषित कर दिया गया। यहां चिन्हित मरीजों की जांच कर उन्हें अस्पताल भेजा गया और ऑपरेशन के बाद अब ये पंचायतें पूरी तरह मोतियाबिंदजनित अंधता से मुक्त हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन और सम्मान

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और नि:शुल्क नेत्र शिविर की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए साइटसेवर्स इंडिया, सी.एल. गुप्ता आई इंस्टीट्यूट और चोलामंडलम फाइनेंस को धन्यवाद दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण पाठक ने पाँचों पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित कर योगदान के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए।

पांच वर्षों का लक्ष्य और रणनीति

संभल ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य अगले पाँच वर्षों में चयनित ब्लॉकों में द्विपक्षीय मोतियाबिंद अंधता की दर को 0.3% तक घटाना है। लक्ष्य के रूप में 16,750 से अधिक जांचें और 2,850 मोतियाबिंद सर्जरी करना प्रस्तावित है।
इसके तहत ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने, गाँवों में नेत्र शिविर लगाने, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने तथा अस्पताल और सरकारी संस्थाओं के बीच स्थायी साझेदारी बनाना शामिल है।

साझेदारी से अपेक्षित बदलाव

  • ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण नेत्र सेवाओं की बेहतर व्यवस्था

  • जागरूकता और शिविरों के माध्यम से सेवाओं की माँग में वृद्धि

  • महिलाओं, विकलांगों, दूरदराज़ इलाकों और कमजोर वर्गों को समान सुविधा

प्रमुख वक्तव्यों

साइटसेवर्स इंडिया के सीईओ आर.एन. मोहंती ने कहा, “पाँच पंचायतों को मोतियाबिंद अंधता मुक्त घोषित करना ऐतिहासिक उपलब्धि है। सामूहिक प्रयास से टाले जा सकने वाला अंधापन खत्म किया जा सकता है। हमें पूरा विश्वास है कि संभल एक आदर्श जिला बनकर उभरेगा।”
चोलामंडलम फाइनेंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार एन ने कहा, “हमारा जुड़ाव उस साझा दृष्टिकोण पर आधारित है जो टाले जा सकने वाला अंधापन खत्म करने और वंचित समुदायों की जिंदगी में सुधार लाने के लिए है। हमें गर्व है कि इस कार्यक्रम के जरिए हज़ारों परिवारों में स्वतंत्रता और नए अवसर जुड़े हैं।”
सी.एल. गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के प्रवक्ता ने कहा, “ग्राम पंचायतों का मोतियाबिंद अंधता मुक्त होना मील का पत्थर है। हमारी नजर में गुणवत्तापूर्ण नेत्र देखभाल सभी के लिए सुलभ और टिकाऊ होनी चाहिए।”

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई, गुमला में संदिग्ध कफ सिरपों की जांच तेज

0

गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले में संदिग्ध कफ सिरपों की कड़ी जांच शुरू की गई है। यह कदम हाल ही में मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत की घटनाओं के मद्देनज़र उठाया गया है। झारखंड औषधि नियंत्रण निदेशालय, नामकुम द्वारा जारी निर्देश के तहत सभी जिलों में औषधियों की विशेष निगरानी की जा रही है।

तीन संदिग्ध सिरपों पर निगरानी

गुमला जिले में Coldref Syrup, Respi Fresh Syrup और Relife Syrup नामक तीन संदिग्ध कफ सिरपों की बिक्री, खरीद और वितरण पर विशेष नजर रखी जा रही है।
जिला औषधि निरीक्षक पूनम तिर्की के नेतृत्व में टीम ने सभी सरकारी अस्पतालों, निजी दवा दुकानों और थोक वितरकों से जांच की। टीम ने बताया कि फिलहाल इन कफ सिरपों की बिक्री या स्टॉक जिले में नहीं पाई गई है। इसके बावजूद बिक्री और वितरण पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

बच्चों के उपयोग वाली दवाओं के छह नमूने जांच में

बाल सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने जिले में बच्चों के लिए उपयोग की जाने वाली छह अन्य paediatric सिरपों के नमूने भी जांच के लिए भेजे हैं। इन नमूनों की गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच जारी है।

उपायुक्त का निर्देश – “बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि”

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने औषधि निरीक्षण टीम को निर्देश दिया है कि सभी मेडिकल दुकानों, थोक विक्रेताओं और स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित जांच की जाए ताकि अवैध या निम्न गुणवत्ता वाली दवाएं बाजार में न पहुंच सकें।
जिले के स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध औषधि या सिरप की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में जन शिकायत निवारण दिवस, 50 से अधिक समस्याओं का त्वरित समाधान

0

गुमला में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पचास से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं के लाभ में बाधा, राशन कार्ड में नाम जोड़ना, बिजली व पानी की आपूर्ति में खामियां, श्रमिकों के भुगतान में देरी, आवास की कमी, पेंशन संबंधी समस्याएं, दुकान किराया वृद्धि और अनुकंपा नियुक्ति की मांगें शामिल थीं।

प्रमुख शिकायतें और उपायुक्त की कार्रवाई

  • श्रमिक भुगतान विवाद: चपका गांव के श्रमिकों ने बताया कि उन्होंने देवरिया जिले के भेड़ापाकड़ गांव में संजय सिंह के ईंट भट्ठे में दिसंबर 2024 से जून 2025 तक काम किया, लेकिन उन्हें मेहनताना नहीं मिला। साथ ही उनके एक ऑटो वाहन पर ईंट भट्ठा मालिक ने कब्जा कर लिया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

  • प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव: ग्राम पुग्गू के प्रधान ने ग्राम सभा के निर्णय के अनुसार NH-43 पर स्व. कार्तिक उरांव की प्रतिमा स्थापना का आग्रह किया। उपायुक्त ने विधिक प्रक्रियाओं के अनुसार जल्द विचार करने का आश्वासन दिया।

  • आवास सहायता: गुमला की निवासी अनवरी खातून ने अत्यधिक बारिश के कारण मकान टूटने पर आवास सहायता की मांग की।

  • भूमि विवाद और जाति प्रमाण पत्र: ग्राम डीपाटोली के सुशील उरांव ने जमीन के खतियान वितरण और जाति प्रमाण पत्र की जटिलताओं से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई।

  • पेंशन भुगतान में देरी: सेवानिवृत्त राजस्व उप निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने गलत बजटशीर्ष के कारण पेंशन निर्धारण में आ रही देरी का मुद्दा उठाया।

  • दुकान किराया वृद्धि: जनवरी 2025 में हुई किराया वृद्धि पर दुकानदारों ने पुनर्विचार की मांग की।

  • अनुकंपा नियुक्ति का समय विस्तार: पंडरिया के हर्षवर्धन गोप ने मैट्रिक परीक्षा परिणाम में देरी के चलते आवेदन की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया।

अन्य शिकायतें

जनसुनवाई में बिजली और जल आपूर्ति की अनियमितता, राशन कार्ड संबंधी समस्याएं और विभिन्न योजनाओं के लाभ में हो रही रुकावटों के मामले भी दर्ज किए गए।

जनता से संवाद का माध्यम

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि इस दिन प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, और संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतकर्ताओं को शीघ्र न्याय मिले। उन्होंने जन शिकायत निवारण दिवस को प्रशासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बताया और इसे नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में नवजात शिशु खरीद-बिक्री रैकेट का पर्दाफाश, तीन स्वास्थ्यकर्मी बर्खास्त

0

गुमला जिला प्रशासन ने नवजात शिशु खरीद-बिक्री के इंटर-स्टेट रैकेट का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन स्वास्थ्यकर्मियों को दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में साबित हुआ है कि ये स्वास्थ्यकर्मी प्रसूता महिलाओं को बहला-फुसलाकर नवजात शिशुओं को लाखों रुपये में बेचने में शामिल थे।

गुमला से रांची, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा तक फैला नेटवर्क

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित बीटीटी दीदी सुमन कुजूर, सहिया पार्वती देवी (माझाटोली, शंख मोड़ रायडीह) और सीएचओ रिमझिम लकड़ा (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बांसडीह रायडीह) का नाम इस घोटाले में सामने आया है।
यह रैकेट सिर्फ गुमला तक सीमित नहीं था, बल्कि झारखंड की राजधानी रांची, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा तक फैला हुआ था।

24 घंटे में दोनों नवजात शिशुओं की सकुशल बरामदगी

गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं संज्ञान लिया और जांच टीम गठित की। टीम को 24 घंटे के भीतर दोनों नवजातों की सकुशल बरामदगी का निर्देश दिया गया था।
इस आदेश के बाद गुमला सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली, सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) और बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों ने संयुक्त अभियान चलाया। सोमवार की शाम चार बजे से शुरू हुई कार्रवाई रात साढ़े नौ बजे तक चली। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों नवजातों को ढूंढ निकाला गया।

पहले नवजात को ओडिशा राज्य में ले जाया गया था। खरीदारों ने प्रशासनिक दबाव के चलते उस बच्चे को लेकर रांची और फिर गुमला के टावर चौक स्थित शहीद चौक पर पहुंचकर अधिकारियों को सौंप दिया।
दूसरे नवजात को सीएचओ रिमझिम लकड़ा के जरिए गुमला मुख्यालय के लूथरन मिशन स्कूल के पीछे, कब्रिस्तान क्षेत्र से रात करीब नौ बजे बरामद किया गया। दोनों शिशुओं को बाद में गुमला सदर अस्पताल के चाइल्ड सेंटर में भर्ती कराया गया।

प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ मामला, खुला बड़ा रैकेट

जांच से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पूरा मामला तब उजागर हुआ जब रायडीह थाना क्षेत्र की मोकरो गांव की एक अविवाहित युवती प्रेम प्रसंग में गर्भवती हुई और उसने छत्तीसगढ़ में बच्चे को जन्म दिया। उस नवजात को बाद में रांची के रास्ते ओडिशा भेज दिया गया।
दूसरे मामले में रायडीह प्रखंड के कुडो छत्तरपुर निवासी जस्टिन एक्का की पत्नी सुमन एक्का ने 10 सितंबर की सुबह प्रसव के बाद नवजात को जन्म दिया था। सहिया और बीटीटी दीदियों ने सुमन को झांसे में लेकर बच्चे को बेचने के लिए राजी कर लिया। सौदा तय होने के बाद इसे आधिकारिक रूप देने के लिए स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराए गए। प्रसूता को डिस्चार्ज के बाद घर छोड़ दिया गया जबकि शिशु को तस्कर अपने साथ ले गए।

झगड़े के बाद खुला राज, प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

लेन-देन को लेकर सहिया और बीटीटी दीदी के बीच हुए विवाद के बाद मामला सामने आया। जानकारी मिलते ही उपायुक्त ने कार्रवाई शुरू की और सिविल सर्जन ने तत्काल प्रभाव से तीनों आरोपित स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी।
प्रशासन ने माना है कि यह मामला न केवल मानवता के नाम पर कलंक है बल्कि स्वास्थ्य तंत्र पर भी गंभीर प्रश्न उठाता है। आगे की जांच जारी है और पुलिस रैकेट से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान में जुटी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

Get Ready: OxygenOS 16 is Launching in India on October 16 with AI Power!

0

Get Ready: OxygenOS 16 is Launching in India on October 16 with AI Power!

OnePlus enthusiasts in India, mark your calendars! The company has confirmed that OxygenOS 16 is set to launch on October 16 and will be packed with exciting AI capabilities. While official details on the exact features and initial rollout plan have been scarce, a post on the OnePlus community has shed light on which devices might be next in line for the upgrade.


Key OxygenOS 16 Features

The new OS is based on Android 16 and is confirmed to bring a suite of AI-driven functions. One of the biggest confirmed additions is the integration of Gemini into OnePlus’s proprietary ‘Plus Mind’ feature. This integration will reportedly allow the AI assistant to access information like screenshots within an app to help with tasks such as trip planning.

Beyond the AI, leaks hint at other potential changes, including:

  • Lock-screen widgets (though not officially confirmed).
  • Refreshed icons and smoother animations.
  • Tweaks to the settings and notification panels.

Which OnePlus Devices Will Get the Update?

A community post has provided a list of devices likely to receive the OxygenOS 16 update. It’s important to note the expected update life for some of the mid-range models:

  • The Nord CE 4 and Nord CE 4 Lite are expected to receive OxygenOS 16 as their final major update, as they were promised two years of updates.
  • The OnePlus Nord 3 is also nearing its update cycle, with OxygenOS 16 potentially being its last major version, based on its original three-year promise.

When Will You Get the Update?

While the official launch is October 16, don’t expect the update to hit every device simultaneously. OnePlus typically follows a phased rollout, prioritizing their newest flagship models first:

  1. The latest OnePlus 13 series models (OnePlus 13, 13R, and 13s) are expected to be the first to receive the update.
  2. The rollout will then progress to older flagship devices.
  3. Finally, mid-range devices like the newer Nord series models will begin to receive the software.

It seems like we’ll have to wait until October 16 for all the official details, including a finalized rollout schedule and a complete breakdown of all the new features!

राम भक्तों के लिए

नए जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा का युवा कांग्रेस ने किया स्वागत

0

गुमला : गुमला जिला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा का गुमला पहुंचने पर गुमला जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आजाद अंसारी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने सांसद कार्यालय में गुलदस्ता देकर स्वागत किया मौके पर जिला अध्यक्ष आजाद अंसारी ने कहा राजनील तिग्गा जैसे युवा को गुमला जिला का कमान देना केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय स्वागत योग्य है इससे युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा राजनील तिग्गा पूर्व में साढ़े बारह साल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित पार्टी में कई पद संभाल चुके हैं और हमेशा छेत्र में जनता के समस्याओं का निदान करने के लिए तत्पर रहते हैं इसका लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगी राजनील तिग्गा केवल पार्टी के उच्च स्तरीय नेतृत्व के साथ बल्कि आम कार्यकताओं को भी जोड़कर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे वे जिले की कांग्रेस इकाई को मजबूती देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे राजनील तिग्गा युवाओं के लिए हमेशा मजबूती के साथ खड़े मिलते हैं मौके पर जिला उपाध्यक्ष अंजलीनता बाड़ा जय सिंह NSUI अध्यक्ष प्रीति साहू जिला महासचिव लोटेम केरकेट्टा मंजूर आलम निलेश उरांव जाय कुजूर मनोरंजन टोप्पो अजय गोप फैजान अंसारी बिंदेश्वर उरांव शादाब आलम सचिन एक्का सहित दर्जनों कार्यकताओं ने बधाई दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में सड़क सुरक्षा पर बड़ा अभियान: 95 से अधिक लोगों पर लगा जुर्माना, 1.01 लाख वसूले

0

गुमला : – गुमला जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से, 06 अक्टूबर, 2025 को गुमला जिला प्रशासन द्वारा एक सघन सड़क सुरक्षा जाँच अभियान चलाया गया। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, यह विशेष पहल जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के नेतृत्व में की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 95 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और उनसे कुल ₹1,01,000 (एक लाख एक हजार रुपए) का जुर्माना वसूला गया।

हेलमेट और सीट बेल्ट पर विशेष ध्यान

डीटीओ ज्ञान जायसवाल अपनी टीम के साथ गुमला थाना के सामने मुख्य मार्गों और चौराहों पर तैनात रहे, जिससे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान का मुख्य फोकस दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता और चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट पर था।

इस पहल का प्राथमिक लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना था। डीटीओ जायसवाल ने स्पष्ट किया कि लगातार नियमों को तोड़ने वाले चालकों पर लगाम कसना आवश्यक है।

नियम तोड़ने वाले 95 लोगों पर कार्रवाई

जाँच अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

• दोपहिया वाहनों से संबंधित: बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना, ‘ट्रिपल राइडिंग’, तेज गति और ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के मामले।

• अमान्य कागज़ात: ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, पीयूसी (PUC) और रोड टैक्स जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ों के बिना वाहन चलाना।

• अनाधिकृत हॉर्न: प्रेशर हॉर्न और मल्टी-टोन हॉर्न का उपयोग।

• अवैध टेंपो: बिना परमिट चल रहे कई टेंपो वाहनों को गुमला थाना परिसर में जब्त कर लिया गया।

जुर्माने के साथ जागरूकता पर ज़ोर

अभियान के दौरान पकड़े गए 95 से अधिक लोगों पर न सिर्फ जुर्माना लगाया गया, बल्कि उन्हें यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने व्यक्तिगत रूप से चालकों को लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के गंभीर परिणामों के बारे में समझाया और भविष्य में अनिवार्य रूप से नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

अधिकारियों ने यह स्पष्ट चेतावनी भी दी है कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस सघन जाँच में गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली, मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, प्रदीप कुमार तिर्की और डीटीओ कार्यालय के कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यह अभियान गुमला जिले में सुरक्षित और अनुशासित सड़क परिवहन व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

JLKM का धनबाद बस स्टैंड को स्थानांतरित करने का विरोध

0

आज सर्किट हाउस, धनबाद में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय धनबाद बस स्टैंड को स्थानांतरित करने का विरोध रहा।

पार्टी नेताओं ने कहा कि धनबाद के बरटांड़ बस स्टैंड को कतरास स्थानांतरित करने का निर्णय न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि यह धनबाद की जनता के साथ विश्वासघात भी है। इस कदम से शहर की कनेक्टिविटी पर गंभीर असर पड़ेगा और आम जनता, छात्रों, व्यापारियों तथा यात्रियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि –

बरटांड़ में पहले से ही 22 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जहाँ अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) का निर्माण आसानी से किया जा सकता है।

जनता की सुविधा की अनदेखी कर बस स्टैंड को 20 किलोमीटर दूर शिफ्ट करना सीधे-सीधे जनविरोधी फैसला है।

JLKM इस निर्णय का हर स्तर पर विरोध करेगी और जनता की आवाज़ को बुलंद करती रहेगी।

इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सुशील मंडल, केंद्रीय प्रवक्ता प्रकाश महतो, जिला अध्यक्ष शक्ति नाथ महतो, जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजा दास, केंद्रीय उपाध्यक्ष आरती महतो, तथा अल्पसंख्यक विंग के नेता सद्दाम हुसैन उपस्थित थे।

अंत में पार्टी ने प्रशासन और सरकार से मांग की कि इस अव्यावहारिक निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए और धनबाद की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बरटांड़ में ही आधुनिक बस टर्मिनल का निर्माण किया जाए।

राम भक्तों के लिए

घाघरा में खुलेआम चल रहा पशु तस्करी का कारोबार, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

0

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का धंधा खुलेआम जारी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि तस्कर दिनदहाड़े मवेशियों को हांककर ले जा रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। यह अवैध कारोबार पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में फल-फूल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

दिन-रात चल रही मवेशियों की आवाजाही

ग्रामीणों के अनुसार, तस्कर रात के अंधेरे में ही नहीं, बल्कि दिन के उजाले में भी खुलेआम सड़क मार्गों से मवेशियों को ले जाते हैं। बताया जाता है कि तस्करों का नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है कि पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं होती, या वह कार्रवाई से परहेज करती है।

कई बार इन मवेशियों की दम घुटने से रास्ते में ही मौत हो जाती है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। चुंदरी गांव, घाघरा और आसपास के इलाकों में ऐसे कई घटनाओं की चर्चा आम है।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इन तस्करों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे पुलिस की परवाह किए बिना पशुओं की ढुलाई कर रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वे भयवश इन तस्करों का विरोध नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता से यह इलाका धीरे-धीरे पशु तस्करों का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है।

ग्रामीणों की प्रशासन से गुहार

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से तत्काल एक संयुक्त अभियान चलाने की मांग की है ताकि पशु तस्करी पर पूरी तरह रोक लग सके। लोगों का कहना है कि यदि अब कड़ा कदम नहीं उठाया गया, तो यह काला कारोबार न केवल कानून व्यवस्था को चुनौती देगा बल्कि सामाजिक सौहार्द और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में नवजात शिशु खरीद-फरोख्त का इंटर-स्टेट रैकेट बेनकाब, झारखंड-छत्तीसगढ़-ओडिशा तक फैला जाल

0

गुमला जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत दो आशा (सहिया) और बीटीटी दीदियों पर नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं। यह गिरोह न केवल गुमला बल्कि झारखंड की राजधानी रांची, छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक फैला हुआ बताया जा रहा है।

15 दिनों में दो नवजात शिशुओं की बिक्री का खुलासा

सूत्रों के अनुसार, पिछले पंद्रह दिनों के भीतर दो नवजात शिशुओं की अवैध बिक्री की बात सामने आई है। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने प्रसूति माताओं को आर्थिक लालच या झूठे भरोसे में फंसाकर उनके बच्चों को बेच डाला।

पहले मामले में, रायडीह थाना क्षेत्र के मोकरो गांव की एक युवती प्रेम प्रसंग में गर्भवती हुई और उसने छत्तीसगढ़ में बच्चे को जन्म दिया। बाद में उसे रांची ले जाया गया, और बताया जाता है कि नवजात को ओडिशा भेज दिया गया।दूसरे मामले में, रायडीह के कुडो छत्तरपुर निवासी जस्टिन एक्का की पत्नी सुमन एक्का ने 10 सितंबर की सुबह 3 बजे प्रसव पीड़ा के कारण सीएचसी रायडीह में भर्ती हुई। रिकॉर्ड के अनुसार, उसे सुबह 5 बजे भर्ती किया गया और 6:45 बजे उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। इसके बाद बीटीटी दीदी ने सुमन को अपने झांसे में लेकर बच्चे को बेचने के लिए राजी कर लिया।

स्टांप पेपर पर हुआ सौदा, लाखों में हुआ लेन-देन

जांच में सामने आया है कि शिशु बिक्री का सौदा स्टांप पेपर पर किया गया था। खरीदारों को अस्पताल में बुलाकर बच्चे को दिखाया गया और सभी पक्षों के हस्ताक्षर स्टांप पेपर पर किए गए। 12 सितंबर को जब प्रसूता को डिस्चार्ज किया गया, तो उसे घर तक छोड़ दिया गया, जबकि नवजात को बीटीटी दीदी अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि इस लेन-देन में बड़ी रकम का आदान-प्रदान हुआ।

झगड़े में उजागर हुआ रैकेट

सौदे के बाद दोनों आरोपित महिलाओं के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ, जिससे पूरे रैकेट का खुलासा हुआ। इसके बाद यह मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंचा और कई चौंकाने वाली जानकारियाँ सामने आईं।

उपायुक्त ने ली संज्ञान, जांच के आदेश

गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने नवजात शिशुओं की बिक्री के इस मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए स्वयं संज्ञान लिया और मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन को संयुक्त जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह रैकेट सीमाई जिलों से होते हुए छत्तीसगढ़, ओडिशा और रांची तक फैला हुआ है। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के आर्थिक लेन-देन और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान में जुट गई हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium