22.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 286

गुमला के रवि उरांव की सफलता: वैज्ञानिक पद्धति से लाह उत्पादन कर बने लाखपति

0

गुमला, झारखंड – कभी गुमला जिला लाह उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हुआ करता था, लेकिन समय के साथ इसकी पैदावार में गिरावट आई। इसके बावजूद सिसई प्रखंड के जामपानी गांव के किसान रवि उरांव ने नई राह अपनाकर लाह की खेती से न केवल आर्थिक सफलता हासिल की बल्कि समाज में मान-सम्मान भी पाया।

खेती में नया प्रयोग

रवि उरांव के पास 12 एकड़ जमीन है, जिसमें 5 एकड़ जमीन दोन (निचली भूमि) और 7 एकड़ टाड़ (ऊंची भूमि) है। उनके खेतों में लगभग 75 बेर के पेड़ और एक एकड़ क्षेत्र में सेमियालता लगी हुई है। पहले वह परंपरागत तरीके से लाह का उत्पादन करते थे, लेकिन साल 2014-15 में कृषि विज्ञान केंद्र, गुमला के वैज्ञानिकों से मिलने के बाद उनकी खेती में बड़ा बदलाव आया।

वैज्ञानिकों ने उन्हें लाह उत्पादन की वैज्ञानिक विधियां सिखाईं—जैसे समय पर बुआई, पेड़ों की सफाई, उचित समय पर ब्रूड (लाह का बीज) चढ़ाना और कीट प्रबंधन। रवि उरांव ने इस प्रशिक्षण को व्यवहार में उतारा और इसकी शानदार सफलता पाई।

आर्थिक सफलता और सम्मान

वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर लाह की गुणवत्ता बढ़ी और बाजार में ऊंचे दाम मिले। इस साल उन्होंने लाह की बिक्री से लगभग 4 लाख रुपये अर्जित किए। यह उनकी जिंदगी का बड़ा मोड़ था, क्योंकि पारंपरिक खेती से इतनी आमदनी संभव नहीं थी।

उनकी सफलता से प्रेरित होकर आसपास के 40 से 45 किसान भी लाह की खेती शुरू कर चुके हैं। इनमें मनु मुंडा (लालमाटी), छोटू उरांव (गोंदरोटोली) और विमल उरांव (गोंदरोटोली) जैसे किसान भी लाखपति बने हैं। कई किसानों ने उनकी राह पर चलकर अपनी आय और जीवनस्तर सुधारा है। अब उनके पास चारपहिया वाहन तक है और गांव में सम्मानजनक पहचान मिली है।

परिवार और समाज से सहयोग

रवि उरांव की पत्नी जयंती देवी भी खेती-बाड़ी में उनका सहयोग करती हैं। वह पहले पंचायत की मुखिया रह चुकी हैं। उनकी तीन बेटियां—किरण तिर्की, रोशनी तिर्की और प्रियंका तिर्की—लाह की खेती से ही हुई आमदनी के चलते पढ़ाई आगे बढ़ा रही हैं। बड़ी बेटियां एम.कॉम और बीए तक पढ़ चुकी हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हैं, जबकि छोटी बेटी इंटरमीडिएट में पढ़ रही है।

महिलाओं की भागीदारी और सरकारी सहयोग

लाह उत्पादन अब गांव में सामूहिक प्रयास के रूप में उभर रहा है। महिलाएं भी इस कार्य से जुड़कर परिवार की आय बढ़ा रही हैं। सरकार और कृषि विज्ञान केंद्र समय-समय पर किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, लाह बीहन, छंटाई उपकरण और पौधरोपण की सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं।

विशेषज्ञ के रूप में पहचान

समर्पण और मेहनत से रवि उरांव आज ‘लाह उत्पादन विशेषज्ञ’ के रूप में पहचाने जाते हैं। उनकी मेहनत और उपलब्धि ने सिसई प्रखंड के अन्य किसानों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी है। गांव के लोग मानते हैं कि वैज्ञानिक पद्धति से लाह की खेती करने पर किसान न केवल अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं बल्कि गांव के समग्र विकास में भी योगदान कर सकते हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में 105 स्थानों पर शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, कलश स्थापना और पूजा-अर्चना शुरू

0

गुमला: शारदीय नवरात्र की पावन शुरुआत रविवार को गुमला जिले में भव्य रूप से हुई। जिले के कुल 105 स्थानों पर भक्तों ने उत्साह और आस्था के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना आरंभ की।

मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में आयोजन

गुमला जिला मुख्यालय में लाइसेंस प्राप्त आठ दुर्गा पूजा पंडालों के साथ-साथ गैर-लाइसेंसी 18 समितियों ने भी कलश स्थापना कर पूजा की शुरुआत की। मुख्यालय में प्रमुख समितियों में सनातन दुर्गा पूजा समिति (जशपुर रोड), अरुणोदय संघ (सिसई रोड), शक्ति संघ (पालकोट रोड), मां विश्व भारती संघ (पुराना बस डिपो, लोहरदगा रोड), भारतीय नवयुवक संघ (पटेल पार्क), श्री बड़ा दुर्गा मंदिर (बडाइक मोहल्ला), दुर्गा पूजा समिति (डूमरडी, उर्मी ग्राम) और ज्योति संघ (डीएसपी रोड) शामिल हैं।

वहीं, गैर-लाइसेंसी समितियों में मां भवानी संघ (कुम्हार ढलान, लोहरदगा रोड), प्रसिद्ध देवी मंदिर समिति (एस.एस. उच्च विद्यालय के पास), सोसो मोड़ दुर्गा पूजा समिति, श्री दुर्गा पूजा समिति (मालवीय नगर, करौंदी), रामनगर समिति, जय मां दुर्गा समिति (लक्ष्मण नगर), करौंदी बाजार समिति और टोटो, खरका, खोरा, मुरकुंडा, भरदा, कोटेंगसेरा, कुलाबीरा, पतिया तथा दुधेश्वरी धाम सहित कई गांवों की समितियां प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री की पूजा

नवरात्र के प्रथम दिन भक्तों ने माता शैलपुत्री की विधिवत पूजा की। स्तुति “या देवी सर्वभूतेषु मां शैलपुत्री रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः” का उच्चारण कर श्रद्धालुओं ने मां की आराधना की और प्रसाद का वितरण किया।

आगामी नौ दिनों का कार्यक्रम

पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की चरणबद्ध पूजा की जाएगी। इसमें क्रमशः मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा होती रहेगी।
इस अवसर पर भक्तों ने पूरे जिले में सामूहिक भक्ति, भजन, और हवन के आयोजन कर नवरात्र की शुरुआत को विशेष बना दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

डालमिया सीमेंट ने ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल के तहत पूर्वी भारत के 400 से अधिक अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स को सम्मानित किया

0

पटना, सितम्बर 2025: भारत की प्रमुख सीमेंट मैन्युफैक्चरर कंपनियों में से एक, डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (डीसीबीएल) ने अपनी प्रमुख पहल ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ के तहत पूर्वी भारत के 431 वरिष्ठ कॉन्ट्रैक्टर्स के हुनर और समर्पण को सम्मानित किया। इसमें बिहार के 110 अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स को खास तौर पर उनके दशकों लंबे योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिन्होंने घर, समुदाय और निर्माण पेशे के नए ज़माने के पेशेवरों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर सभी सम्मानित कॉन्ट्रैक्टर्स को शॉल, स्मृति चिन्ह, दीवार घड़ी और विशेष रूप से तैयार किया गया फोटो एल्बम भेंट किया गया, जिसमें उनके निर्माण और समुदाय सेवा के सफर का जिक्र शामिल है। इस कार्यक्रम में डालमिया सीमेंट के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ-साथ, डीलर्स, परिवार और कॉन्ट्रैक्टर समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए, जिससे गर्व और भाईचारे का माहौल बना।
इस अवसर पर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “डालमिया भारत में, हम अपने वरिष्ठ कॉन्ट्रैक्टर्स के अनुभव और समर्पण को बेहद महत्व देते हैं, जिन्होंने दशकों तक उत्कृष्ट निर्माण की मशाल थामे रखी है। उनके हुनर ने आकांक्षाओं को स्थायी वास्तविकताओं में बदल दिया है, जबकि उनके मार्गदर्शन ने नए ज़माने के कुशल पेशेवर तैयार किए हैं। ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल के माध्यम से हम न सिर्फ उनके घर और समुदाय के निर्माण में योगदान को सम्मानित करते हैं, बल्कि पेशे में उनके शिक्षक और नेता के रूप में योगदान की भी सराहना करते हैं। हम इस परंपरा को हर साल जारी रखने, उनके योगदान को मनाने और निर्माण समुदाय को एकजुट करने वाले बंधनों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
वर्ष 2020 में शुरू की गई ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल पूर्वी भारत में डालमिया सीमेंट की गतिविधियों के तहत ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में महत्वपूर्ण पहल बन गई है। विगत पाँच वर्षों में इसने 2,000 से अधिक वरिष्ठ कॉन्ट्रैक्टर्स को सम्मानित किया, उन्हें अपनी कहानियाँ साझा करने, युवा पेशेवरों को प्रेरित करने और ज्ञान व सर्वोत्तम प्रथाओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का मंच प्रदान किया। यह पहल डालमिया सीमेंट की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह सिर्फ मजबूत इमारतों का ही निर्माण नहीं करता, बल्कि मजबूत समुदाय भी तैयार करता है, जो भारत के निर्माण क्षेत्र को सशक्त बनाते हैं।

राम भक्तों के लिए

Best Discount Offers on Flipkart Big Billion Days and Amazon Great Indian Festival 2025

0

Best Discount Offers on Flipkart Big Billion Days and Amazon Great Indian Festival 2025

The festive season in India is incomplete without the mega online shopping events hosted by the country’s leading e-commerce giants. This year too, Flipkart Big Billion Days 2025 and Amazon Great Indian Festival 2025 have kicked off with record-breaking discounts, exclusive deals, and massive bank offers. From smartphones to fashion and home appliances, shoppers are in for a treat with unbeatable price drops.

Flipkart Big Billion Days 2025 Highlights

Flipkart has announced heavy discounts across categories, with a strong focus on electronics and gadgets.

  • Smartphones: Big savings on iPhone 15 series, Samsung Galaxy S24 Ultra, and OnePlus 13 with up to 30% off.
  • Laptops & Electronics: Dell, HP, and Asus laptops available with discounts up to 40%. Smartwatches and tablets are also seeing major deals.
  • Fashion & Lifestyle: Branded clothes, footwear, and accessories at up to 70% off.
  • Home Appliances: Smart TVs, refrigerators, and washing machines with up to 60% discounts.
  • Bank Offers: Extra 10% discount for ICICI Bank and Axis Bank credit/debit card users.

Amazon Great Indian Festival 2025 Highlights

Amazon is positioning its sale as the “biggest Diwali shopping event” with a wide range of blockbuster deals.

  • Mobiles & Gadgets: iPhone 15 Pro Max, Google Pixel 9 Pro, and OnePlus Open Fold feature exclusive limited-time offers.
  • Home & Kitchen: Up to 55% off on microwaves, water purifiers, and air fryers.
  • Fashion & Beauty: Puma, Adidas, Nike, and top beauty brands at up to 75% off.
  • Amazon Pay Rewards: Extra 10% instant discount and cashback on SBI credit/debit cards and EMI transactions.

Which Sale Should You Choose?

Both e-commerce giants are competing neck-to-neck, making it a win-win for customers. While Flipkart seems to dominate in smartphones and electronics, Amazon offers stronger deals in home appliances, fashion, and beauty categories.

Final Takeaway

For festive shopping in 2025, these sales are golden opportunities to grab top brands at the lowest prices of the year. A smart tip is to compare prices on both platforms before making a purchase and maximize savings by combining bank offers and cashback deals.

#FlipkartBigBillionDays #AmazonGreatIndianFestival #FestiveSale2025 #BestDeals #OnlineShopping

राम भक्तों के लिए

Will Trump revert $100,000 Annual H-1B Visa

0

Trump’s $100,000 Annual H-1B Visa Fee Sparks Chaos, Indian Tech Professionals Most Affected

In a move that has sent shockwaves through the global technology and business community, former U.S. President Donald Trump has imposed a staggering $100,000 annual fee on H-1B visas. The decision, framed as a “victory for American workers,” has already triggered widespread concern among U.S. companies and Indian professionals, who are the largest beneficiaries of the program.

A Sudden Jolt to the Tech Industry

For decades, the H-1B visa has served as a lifeline for skilled professionals, particularly in technology and healthcare sectors. Indian engineers, developers, and IT consultants account for nearly 70% of H-1B visa holders, forming the backbone of Silicon Valley’s innovation ecosystem. With this sudden fee hike, the U.S. has put at risk not only its ability to attract global talent but also the trust of its corporate giants.

American companies—from startups to tech behemoths—are voicing frustration. Many executives argue that the U.S. economy thrives because of its ability to draw “the best and brightest” from around the world, and such a steep fee could deter young talent from even applying. One Silicon Valley CEO, speaking on condition of anonymity, called the move “reckless, short-sighted, and harmful to America’s leadership in innovation.”

The Human Cost

Beyond economics, the decision deeply impacts the lives of thousands of Indian professionals who aspire to build their careers in the U.S. For many families, the H-1B is not just a visa—it is a bridge to better opportunities, education for children, and a stable future. The new fee means most applicants will be priced out of the system.

Ravi, a 29-year-old software engineer from Bengaluru, described the move as “heartbreaking.” “I’ve been preparing for years, improving my skills, and dreaming of working in the U.S. This decision makes it almost impossible for people like me,” he said.

A Brewing Backlash

Interestingly, the backlash is not just coming from abroad. Inside the U.S., corporations are lobbying aggressively to roll back the policy. They argue that many of the “cream workers” in America’s top companies are foreign-born, particularly Indians, and losing them would cripple projects, delay innovation, and weaken competitiveness against global rivals like China.

Some companies have even urged their employees not to leave the country despite uncertainties, signaling how vital foreign workers are to their operations.

Long-Term Risks for U.S.-India Ties

Critics warn that the fee could cause long-term damage to U.S.-India relations, particularly in the technology sector, where partnerships have flourished for decades. India is home to some of the largest IT outsourcing firms that directly support U.S. businesses. Curtailing this talent exchange could push Indian companies to explore alternative markets in Europe, Canada, or the Middle East.

A Policy That May Not Last?

Observers believe the move may not survive for long. Given the outcry from corporate America and the diplomatic pressure expected from India, many experts predict the policy could be reversed or softened in the coming months. The U.S., they argue, has far too much to lose.

As one analyst put it: “This is not just about visas. It’s about the soul of America’s innovation engine. If the best talent stops coming here, the U.S. will pay the price in the long run.”

राम भक्तों के लिए

गुमला की विधवा यशोमती देवी ने 20 साल पहले भालू के हमले में हुई पति की मौत का न्याय के लिए डीसी से लगाई गुहार

0

गुमला, 21 सितंबर 2025: रायडीह प्रखंड के रेंगोला कारी कोना गांव की यशोमती देवी आज भी 20 साल पहले अपने पति सहदु किसान पर दो जंगली भालुओं के हमले की दर्दनाक घटना को नहीं भूल पाईं। उस दिन सहदु की जान बचाने की हर कोशिश असफल रही और वे अस्पताल पहुँचने से पहले ही लहूलुहान होकर दम तोड़ दिए। लेकिन इस पीड़ा से भी अधिक वे इस बात से आहत हैं कि पोस्टमार्टम और थाना केस न बनने के कारण उन्हें आज तक पति के मुआवजे से वंचित रखा गया है।

घटना के बाद, मृतक का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कर दिया गया, जिसके कारण सरकारी मदद से वंचित रह गईं यशोमती। वन विभाग के बार-बार के सवालों ने उनकी दशा और भी दयनीय कर दी जिसमें यह पूछना कि मौत भालू हमले से हुई है इसका कोई ठोस प्रमाण क्या है? इतने सालों से वे जंगल से पत्तल-दातुन बेचकर और खेतों में मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती आई हैं।

अगस्त में आर्थिक तंगी के बढ़ने पर यशोमती देवी ने शुक्रवार को गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के सामने न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया, “हमें उस वक्त सही जानकारी नहीं थी, पर सच यही है कि मेरे पति की मृत्यु भालू के हमले से हुई थी। अब प्रशासन मेरी मदद करे।”

यह मामला वन्यजीव हमलों की गंभीरता के साथ-साथ सरकारी योजनाओं और मुआवजे के लिए उचित जागरूकता की कमी को भी उजागर करता है। ग्रामीण बताते हैं कि अगर उस समय सही मार्गदर्शन मिलता तो यशोमती को समय पर न्याय मिल जाता और आज की उनकी जिंदगी इतनी कठिनाइयों से भरी नहीं होती।

अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन, विशेष रूप से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और डीएफओ पर टिकी हैं कि क्या यह पीड़ित महिला लंबे इंतजार के बाद न्याय पा सकेगी या उसकी फरियाद फाइलों में ही दबकर रह जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=1]

राम भक्तों के लिए

गुमला में श्री नवरात्रि दुर्गा पूजा का भव्य शुभारंभ, जिले भर के पंडालों में उमड़ा उत्साह

0

गुमला, 21 सितंबर 2025: जिले के मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों, गांवों और मुहल्लों में आज से श्री नवरात्रि दुर्गा पूजा की भव्य शुरुआत हो गई है। जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिक की आकर्षक मूर्तियों के साथ सजावट पूरी कर ली गई है। विद्युत सज्जा, लेजर लाइटों और रंग-बिरंगे तरुण द्वारों से इलाके के प्रमुख चौक-चौराहों को सजाया गया है, जिससे पूरे जिला मुख्यालय मंत्रोच्चारों की आवाज़ से गूंज उठा है।

इस खास पर्व को सुरक्षित और सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस आधिकारियों ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर रखी हैं। पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां और जिला प्रशासन की प्रेरणा दीक्षित ने अपने अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मुख्य सड़कें, पूजा पंडाल और सार्वजनिक स्थल सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखे जाएंगे, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों और भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट से सावधान रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना जांच-परख के फैलाए गए झूठे संदेशों और भड़काऊ कंटेंट डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

इस नवरात्रि पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी विभिन्न पूजा पंडालों में किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय और अंतरराज्यीय कलाकार भाग लेकर धार्मिक रंग को बढ़ा रहे हैं। हर उम्र के लोग—बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं, युवक-युवतियाँ, बच्चे—सबके चेहरे उत्साह और श्रद्धा से दमक रहे हैं।

पूजा के दौरान सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखें और पर्व को शांति एवं सुरक्षा के साथ मनाएं, ताकि यह धार्मिक उत्सव जिले में खुशी और समृद्धि का संदेश लेकर आए।

यह नवरात्रि गुमला जिले के लोगों के लिए भक्ति, संस्कृति और समाजिक एकता की भावना को सशक्त करने का एक सुनहरा अवसर है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=2]

राम भक्तों के लिए

गुमला में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

0

गुमला, 21 सितंबर 2025: भारतीय जनता पार्टी, गुमला जिला इकाई के द्वारा जिला मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” पर गहन चर्चा हुई। यह कार्यक्रम लोहरदगा रोड स्थित ट्रैक्टर शोरूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ इसका शुभारंभ हुआ।

कार्यशाला की मुख्य अतिथि दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल संयोजक गंगोत्री कुजुर ने आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को सशक्त भारत के निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा, “यह अभियान मात्र एक योजना नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक खासकर गाँव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है।”

भाजपा प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब संगठन की जमीनी पहुँच मजबूत हो और सरकारी योजनाओं के साथ आत्मनिर्भरता का संदेश आमजन तक पहुंचे। उन्होंने इसे न केवल प्रशिक्षण का मंच, बल्कि संगठन की शक्ति और दूरदृष्टि का प्रतीक बताया और सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने कहा कि गुमला जैसे आदिवासी बहुल जिले में आत्मनिर्भरता नई संभावनाओं के द्वार खोल सकती है। उन्होंने स्थानीय संसाधनों का सदुपयोग करते हुए क्षेत्र को आर्थिक दृष्टि से अग्रणी बनाने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गाँव-गाँव में आत्मनिर्भरता के बीज बोएं।

कार्यशाला के जिला संयोजक रामअवतार भगत ने स्वागत भाषण देते हुए अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी और सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री यशवंत कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रविन्द्र सिन्हा ने प्रस्तुत किया।

कार्यशाला में स्थानीय उद्यमिता, स्वरोजगार के अवसर, और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर विस्तृत व्याख्यान दिए गए। जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

यह कार्यशाला आत्मनिर्भर भारत अभियान को गावों तक पहुंचाने और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=3]

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत असाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा सम्पन्न

0

गुमला, 21 सितंबर 2025: गुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों के विद्यालयों में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत असाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा का आयोजन जिला स्तर पर कर लगभग 8 हजार से अधिक असाक्षर व्यक्तियों को मुख्यधारा की साक्षरता से जोड़कर उनका प्रमाणीकरण करना लक्ष्य रहा। इस पहल के तहत, कई महीनों से शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों द्वारा विशेष कक्षाएं संचालित कर असाक्षरों को पढ़ने-लिखने और रोजमर्रा के जीवन में जरूरी गणना एवं सामान्य ज्ञान की शिक्षा दी गई।

मूल्यांकन परीक्षा में प्रतिभागियों की पढ़ने-लिखने की योग्यता के साथ-साथ संख्यात्मक कौशल और व्यवहारिक समझ का परीक्षण भी किया गया। गुमला, जो कि एक आदिवासी बहुल जिला है और जहाँ साक्षरता दर झारखंड के अन्य जिलों के मुकाबले कम है, अब इस कार्यक्रम से सकारात्मक प्रगति देखी जा रही है।

जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा, “नव भारत साक्षरता कार्यक्रम केवल अक्षरज्ञान का साधन नहीं, बल्कि यह समाज में जागरूकता, आत्मविश्वास, आर्थिक सशक्तिकरण और बेहतर जीवन स्तर की ओर बढ़ने का मार्ग है।”

यह पहल सामाजिक सुधार के साथ-साथ जिले में शिक्षा के विस्तार को नई दिशा देने वाली साबित हो रही है, जिससे अनपढ़ पन्नों पर साक्षरता की उज्जवल कहानी लिखी जा रही है।गुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत असाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। इस परीक्षा का आयोजन पिछले कुछ महीनों से विद्यालयों में स्वयंसेवकों द्वारा संचालित विशेष कक्षाओं में शामिल करीब 8 हजार से अधिक असाक्षरों के साक्षरता कौशल की जांच के लिए किया गया। प्रतिभागियों का परीक्षण पढ़ने-लिखने की क्षमता, साधारण गणित और दैनिक जीवन से जुड़ा सामान्य ज्ञान पर केंद्रित था।

गुमला, जो आदिवासी बहुल जिला है और झारखंड के कई अन्य जिलों की तुलना में कम साक्षरता दर वाला है, वहां इस कार्यक्रम से सकारात्मक बदलाव आने लगे हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने बताया कि परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वालों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने संदेश दिया कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम सिर्फ अक्षरज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि यह समाज में जागरूकता, आत्मविश्वास, आर्थिक सशक्तिकरण एवं बेहतर जीवन स्तर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=4]

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस ने अवैध गांजा विक्रेता के पास से 3.0 किलोग्राम गांजा बरामद किया और गांजा विक्रेता को भेजा जेल

0

गुमला ः गुमला जिला अन्तर्गत स्थित सिसई थाना परिसर में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक ( गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ) महोदय गुमला को एक गुप्त सूचना मिली की दिनेश कुमार रवानी, पिता-स्व० धनमोहन राम रवानी, ग्रा०-सिसई बस्ती, थाना-सिसई, जिला-गुमला के द्वारा अपने स्वयं के घर एंव दुकान में मादक पदार्थ गांजा की बिक्री की जा रही है, उक्त सूचना मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए,उक्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अंचलाधिकारी, सिसई अशोक बडाइक के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, पुअनि अजय कुमार, पुअनि आशीष कुमार, महिला पुअनि प्रीति लकड़ा , पुअनि अरुण कुमार सिंह, रिजर्व गार्ड के हवलदार रामाशंकर शर्मा, आरक्षी शुभम कुमार रवि तथा आरक्षी तारकेश्वर कुम्हार सभी सिसई थाना के द्वारा दिन में दिनेश कुमार रवानी के सिसई बस्ती स्थित घर व फास्टफुड दुकान मे विधिवत् छापामारी किया गया। उसके फास्टफुड दुकान से पुडिया में भरा हुआ, गांजा और उस दुकान से सटे हुए, दो कमरों के जमीन के अंदर गाडकर छिपाकर रखे गये,तीन अलग-अलग पोलोथीन में रखें अवैध गांजा सभी गांजे का कुल वजन मात्रा 3.0 किलों ग्राम बरामद कर जप्त किया गया तथा इस संबंध में सिसई थाना कांड सं0-108/2025, दिनांक 18.09.2025, धारा-20/22 (बी) एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज किया गया तथा कांड अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त दिनेश कुमार रवानी की गिरफ्तारी की गयी, उससे पूछताछ करने पर उसने बताया की लापुंग थाना क्षेत्र के किसी गाँव के एक व्यक्ति डोम्बा बाजार आता है , जिससे उक्त अवैध गांजा थोक में समय, समय पर तीन किलो, चार किलो गांजा खरीदत्तें है और अपने दुकान के माध्यम से पुडिया बनाकर 100/- प्रति पुड़िया बिक्री करते है।

कांड में जप्त प्रदर्श-

  1. अभियुक्त दिनेश कुमार रवानी के घर व दुकान से चार अलग-अलग पोलोथीन में कुल 3.0 कि०ग्रा० गांजा

कांड में संलिप्त अपराधकर्मीः-

  1. दिनेश कुमार रवानी, उम्र-41 वर्ष, पिता स्व० घनमोहन राम रवानी, ग्रा०-सिसई बस्ती, थाना-सिसई, जिला-गुमला।

गिरफ्तारी

  1. दिनेश कुमार रवानी, उम्र 41 वर्ष, पिता स्व० धनमोहन राम रवानी, ग्रा०-सिसई बस्ती, थाना सिसई, जिला-गुमला

छापामारी, खोजबीन दल

  1. अशोक बढाईक अंचलाधिकारी सिसई अंचल।
  2. सुरेद्र कुमार सिंह पुलिस निरीक्षक सिसई अंचल ।
  3. सतोष कुमार सिंह थाना प्रभारी सिसई थाना।
  4. पु०अ०नि० अजय कुमार सिसई थाना।
  5. पु०अ०नि० आशीष कुमार सिसई थाना।

6 महिला पु०अ०नि० प्रीति लकड़ा सिसई थाना।

  1. पु०अ०नि० अरुण कुमार सिंह सिसई थाना।
  2. हय० रामाशंकर शर्मा रिजर्व गार्ड सिसई बाना।
  3. आ० 285 शुभम कुमार रवि रिजर्व गार्ड सिसई थाना।
  4. आ० 385 तारकेश्वर कुम्हार सिसई थाना।

    [aplbcp product_list=3]
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium