22.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 291

गुमला में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

0

गुमला ः गुमला जिला मुख्यालय स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर, इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो और सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं को कृमि की दवा एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई गई। उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि इस दवा के सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और उन्हें पढ़ाई में मदद मिलेगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी लक्ष्य समूह को कृमि दवा शत-प्रतिशत खिलाई जाए।

सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि आज आंगनबाड़ी सेविका और सहिया द्वारा दो लाख बाइस हजार पांच सौ बावन बच्चों को कृमि की दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे आज दवा से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 19 दिसंबर को दवा खिलाई जाएगी।

महिला स्वास्थ्य जांच अभियान का भी आयोजन

सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सभी ग्यारह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 242 आयुष आरोग्य मंदिरों में किया जाएगा। इस दौरान सभी उम्र की महिलाओं का स्वास्थ्य जांच और उपचार किया जाएगा।

जिला वासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य जांच कराएं और इस अभियान का लाभ उठाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राज्यपाल ने बाबा केे मंंदिर में की पूजा-अर्चना, डीसी ने उन्हेंं भेंंट स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया

0

 

देवघर : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का मंगलवार को देवघर आगमन हुआ। इस मौके पर राज्यपाल ने बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

इससे पूर्व तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके पश्चात राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।

पूजा अर्चना के पश्चात मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने राज्यपाल को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा वैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया। ज्ञात हो माननीय राज्यपाल देवघर एम्स के छठी वर्षगांठ में हिस्सा लेने आए हुए थे.

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

राज्यपाल देवघर एम्स की छठी वर्षगांठ पर कहा-चिकित्सक का दायित्व केवल रोग का उपचार करना ही नहीं है, बल्कि रोगी के मन में स्वस्थ होने की आशा और विश्वास जगाना भी है

0

 

देवघर: एम्स की छठी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवनगरी में स्थापित एम्स देवघर के ‘षष्ठम वार्षिकोत्सव’ के इस अवसर पर सम्पूर्ण एम्स देवघर परिवार को मैं हार्दिक बधाई देता हूं। इस गौरवशाली अवसर पर आज यहां उपस्थित होकर मुझे अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है। यह अवसर केवल एक संस्थान का वार्षिकोत्सव मात्र नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और संकल्प की उस यात्रा का उत्सव है, जिसने स्वास्थ्य और आशा की नई किरण जगाई है।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी अवगत हैं कि 31 जुलाई, 2025 को एम्स देवघर ने अपना प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति रही। वह क्षण इस संस्थान के इतिहास में अमिट रहेगा। वह केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प लेने का क्षण भी था। यह गौरव केवल विद्यार्थियों के लिए नहीं, बल्कि पूरे झारखण्ड के लिए भी था।

उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए हर्ष है कि 270 एकड़ में फैला यह आधुनिक परिसर 750 बेड वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक सुविधाएं, शोध केंद्र और उत्कृष्ट संकाय के साथ आज स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा का सशक्त आधार है।

यहां न केवल झारखण्ड, बल्कि बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे सीमावर्ती राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं। किसी भी चिकित्सा संस्थान की साख उसके मरीजों को दी जाने वाली सुविधा और उनके विश्वास से ही आंंकी जाती है

वास्तव में किसी भी चिकित्सा संस्थान की साख उसके मरीजों को दी जाने वाली सुविधा और उनके विश्वास से ही आँकी जाती है। हम सबको यह स्मरण रखना चाहिए कि चिकित्सक का दायित्व केवल रोग का उपचार करना ही नहीं है, बल्कि रोगी के मन में स्वस्थ होने की आशा और विश्वास जगाना भी है। एक डॉक्टर की अच्छी वाणी, उसका धैर्य और उसका स्नेह कभी-कभी मरीजों के लिए सबसे बड़ी औषधि सिद्ध हो जाते हैं।

अस्पताल केवल इलाज का स्थान नहीं, बल्कि मानवता और करुणा का मंदिर भी होता है

यही कारण है कि अस्पताल केवल इलाज का स्थान नहीं होता, बल्कि मानवता और करुणा का मंदिर भी होता है। मैं चाहूँगा कि सभी अस्पताल इस आदर्श को आत्मसात करें। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का यह संकल्प है कि देश का कोई भी नागरिक आर्थिक या भौगोलिक कारणों से उपचार से वंचित न रहे।

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सेवा और रक्षा योजना के अंतर्गत स्थापित यह एम्स, उनके “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को स्वास्थ्य क्षेत्र में साकार कर रहा है। प्रधानमंत्री ने जिस विकसित भारत 2047 का आह्वान किया है, उस सपने को पूरा करने में एम्स देवघर जैसे संस्थान की अग्रणी भूमिका है।

उन्होंने कहा कि ओपीडी सेवाओं की शुरुआत से अब तक सात लाख से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि एम्स देवघर की स्वास्थ्य सेवाएं जनसामान्य तक पहुंच रही हैं और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही हैं। विशेष उल्लेखनीय है कि यहां केवल उपचार ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत गांवों को गोद लेना और जन औषधि केंद्रों का संचालन भी किया जा रहा है।

मुझे उम्मीद है कि एम्स, देवघर के बेहतर प्रयासों से झारखण्ड के दूरदराज़ अंचलों के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है और आने वाले समय में इसका विस्तार और व्यापक स्तर पर दिखाई देगा। मेरा विश्वास है कि शीघ्र ही इसकी गणना देश के नामचीन चिकित्सा संस्थानों में होगी।

राज्य के लोगों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह केवल स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता ही नहीं होगी बल्कि सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी एक बड़ी उपलब्धि सिद्ध होगी।

उन्होंने कहा कि प्रिय विद्यार्थियों, जब आप सफेद कोट पहनते हैं, तो वह केवल परिधान नहीं होता, बल्कि यह मानवता की सेवा, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ होती है। आने वाले समय में आपके ज्ञान और कौशल से असंख्य जीवन जुड़े होंगे। आपकी संवेदनशीलता और आपकी निष्ठा ही इस संस्थान की वास्तविक पहचान बनेगी।

एम्स देवघर शिक्षा, अनुसंधान और सेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंंचाइयों को प्राप्त करेगा

मुझे पूर्ण विश्वास है कि एम्स देवघर शिक्षा, अनुसंधान और सेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। यहाँ से निकलने वाले चिकित्सक और शोधकर्ता न केवल भारत, बल्कि सम्पूर्ण मानवता को स्वस्थ और सुखी बनाने में अहम योगदान देंगे। सांसद गोड्डा डॉ निशिकांत दुबे ने अपने सम्बोधन में एम्स की खूबियां गिनाई जबकि एम्स निदेशक ने स्वागत सम्बोधन के साथ रुपरेखा रखी।

देेेेेेवघर केे उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल को विदाई दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

द वेल्थ कंपनी पटना में लेकर आई ‘एमएफ दीदी’

0
  • बिहार में पहल को मिल रही है जबरदस्त प्रतिक्रिया, निवेशकों की भागीदारी में बढ़ोतरी

पटना, 15 सितम्बर, 2025: देशभर में चल रहे अपने रोड शो सीरीज़ के तहत, जिसमें अहमदाबाद, भुवनेश्वर, मुंबई, गुवाहाटी और पुणे जैसे शहर शामिल हैं, द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने पटना में भी एक सफल प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया। यह इवेंट एमएफ दीदी (एमएफ दीदी) पहल का हिस्सा है, जो देश के उद्योग जगत में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जहाँ टियर-2 और टियर-3 शहरों की महिलाओं को ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन देकर म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जा रहा है।

हाल के राज्य स्तरीय आँकड़ें बताते हैं कि बिहार में लोग अब तेजी से फाइनेंशियल मार्केट से जुड़ रहे हैं। यहाँ म्यूचुअल फंड का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) करीब 68,700 करोड़ रुपए तक पहुँच चुका है। इसमें से लगभग 89% निवेश इक्विटी स्कीम्स में है। प्रति व्यक्ति म्यूचुअल फंड निवेश लगभग 6,210 रुपए आँका गया है, जो इस सेक्टर के लिए बड़े अवसरों को प्रदर्शित करता है।

म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर इन देसी इंडिया (एमएफ दीदी) प्रोग्राम खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बनाया गया है, जो पढ़ी-लिखी तो हैं, लेकिन आर्थिक रूप से सक्रिय नहीं हैं। यह प्रोग्राम एनआईएसएम वी सर्टिफिकेशन के अनुसार तैयार किया गया है और इसमें म्यूचुअल फंड की मूलभूत जानकारी, कंपाउंडिंग का महत्व, इन्वेस्टर अवेयरनेस और ईमानदार डिस्ट्रीब्यूशन जैसी ट्रेनिंग दी जाती है। इसका उद्देश्य वित्त वर्ष 2026 तक 1,000 सर्टिफाइड एमएफ दीदियों को तैयार करना और अगले तीन सालों में इनकी संख्या बढ़ाकर 5,000 तक करना है।
द वेल्थ कंपनी की फाउंडर सीए मधु लुनावत, देश की पहली महिला, जिन्हें एसेट मैनेजमेंट कंपनी स्थापित करने का श्रेय जाता है, ने कहा, “एमएफ दीदी महिलाओं के लिए असली अवसर बनाने की पहल है, ताकि वे अपनी संपत्ति और स्वतंत्रता दोनों को बढ़ा सकें। इसका उद्देश्य पटना की महिलाओं की ताकत को पहचानकर भारत की अर्थव्यवस्था को पाँच ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक ले जाना है और यह सुनिश्चित करना है कि देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाएँ अपना सम्मानजनक और बराबरी का हिस्सा हासिल करें।”

स्थानीय स्तर पर भी इस पहल को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मुजफ्फरपुर (बिहार) की एक प्रतिभागी, कीर्ति देवी ने कहा, “एमएफ दीदी के जरिए द वेल्थ कंपनी ने एक नया मानक तय किया है। डिस्ट्रीब्यूशन की ‘लास्ट-माइल गैप’ को भरकर यह मॉडल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में वित्तीय समावेशन की तस्वीर बदलने की ताकत रखता है।”
स्मार्ट कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड से पटना के सीनियर डिस्ट्रीब्यूटर, गणेश राज ने कहा, “एमएफ दीदी दूरदर्शी पहल है। यह प्रोग्राम छोटे शहरों तक म्यूचुअल फंड्स की पहुँच बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं को सम्मानजनक आर्थिक अवसर भी प्रदान करेगा। इस साहसिक और सामाजिक दृष्टिकोण के लिए द वेल्थ कंपनी बधाई की पात्र है।”

द वेल्थ कंपनी, पटना के लोकेशन हेड, श्री राजीव ओझा ने कहा , “महिलाओं का वित्तीय सशक्तिकरण न सिर्फ परिवारों को मजबूत बनाता है, बल्कि पूरे राज्य में वित्तीय समावेशन को भी बढ़ावा देता है। एमएफ दीदी महिलाओं के लिए स्थायी अवसर तैयार करेगी, जिससे वे वित्तीय इकोसिस्टम का हिस्सा बन सकें।”
पटना में हुआ यह कार्यक्रम, देशभर में चल रहे एमएफ दीदी रोडशो की सफलता पर आधारित है। बिहार के डिस्ट्रीब्यूटर्स और प्रतिभागियों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने द वेल्थ कंपनी को इस पहल को और आगे बढ़ाने का भरोसा दिया है। कंपनी का लक्ष्य है कि महिलाओं को वित्तीय डिस्ट्रीब्यूशन में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित और समर्थ बनाया जाए।

News – Ranu Bairagi

 

राम भक्तों के लिए

विभावि में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

0
हज़ारीबाग, 15 सितम्बर 2025। विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से सोमवार को आर्यभट्ट हॉल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर जाँच और टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलाना था। आयोजन में ओम आरोहनम संस्था ने सहयोग दिया।

दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा, फिजियोथेरेपी विभाग के निदेशक डॉ. विकास कुमार, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. निशांत भारद्वाज, ओम आरोहनम संस्था से श्रीमती शेफाली गुप्ता और विकसित भारत युवा कनेक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. उमेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कुलपति का संबोधन

अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने कहा, “स्वस्थ महिलाएँ किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला होती हैं। यदि महिलाओं का स्वास्थ्य उपेक्षित होगा तो देश का संतुलित विकास संभव नहीं।”

विशेषज्ञों की राय

  • डॉ. विकास कुमार ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता समाज में बेहद जरूरी है। उन्होंने कुलपति का आभार जताते हुए कहा कि फिजियोथेरेपी विभाग को इस तरह के कार्यक्रम का दायित्व मिलना गौरव की बात है।
  • डॉ. उमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विकसित भारत युवा कनेक्ट का लक्ष्य युवाओं, विशेषकर महिलाओं को स्वास्थ्य एवं सामाजिक चेतना के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय करना है।
  • डॉ. निशांत भारद्वाज ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों, जोखिम और समय पर जाँच की अहमियत पर विस्तृत जानकारी दी।
  • श्रीमती शेफाली गुप्ता ने कहा कि जल्द ही सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी और इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद

कार्यक्रम का संचालन अर्पण दुबे (सीएनडी विभाग) और त्रिप्ती (फिजियोथेरेपी विभाग) ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भी त्रिप्ती ने ही प्रस्तुत किया। News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

अदाणी सीमेंट ने लॉन्च किया ‘फ्यूचरX’, युवाओं को बनाएगा नेक्स्ट-जेन लीडर्स

0

अहमदाबाद, 15 सितम्बर 2025। इंजीनियर डे के मौके पर अदाणी सीमेंट, जो दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी बिल्डिंग मटेरियल्स और सॉल्यूशंस कंपनी है और अदाणी समूह का हिस्सा है, ने ‘अदाणी सीमेंट फ्यूचरX’ नामक राष्ट्रव्यापी अकादमिक–उद्योग सहभागिता कार्यक्रम की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य कक्षा को वास्तविक जीवन की इंफ्रास्ट्रक्चर और स्थिरता चुनौतियों से जोड़ना और युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करना है।

सरकार के मिशन से जुड़ी पहल

यह कार्यक्रम भारत सरकार के ‘योग्य भारत मिशन’ और शिक्षा मंत्रालय के उस विज़न से मेल खाता है, जिसमें रोजगार और उद्यमिता कौशल की कमी को दूर करने पर जोर दिया गया है। लक्ष्य है कि भारत की विशाल युवा आबादी को एक कुशल और उद्यमी कार्यबल में बदलकर विकसित भारत 2047 की दिशा में योगदान दिया जा सके।

देशभर के संस्थानों से साझेदारी

‘फ्यूचरX’ 100 से अधिक आईआईटी, एनआईटी और प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ-साथ 100+ शहरों के 100 से ज्यादा स्कूलों को जोड़ते हुए युवाओं को “जिज्ञासा से करियर तक” की सतत यात्रा प्रदान करेगा।

सीईओ का बयान

अदाणी समूह के सीईओ (सीमेंट बिज़नेस) विनोद बाहेती ने कहा,
“फ्यूचरX विकसित भारत 2047 के हमारे विज़न के प्रति प्रतिबद्धता है। जैसे सीमेंट राष्ट्र की आधारशिला रखता है, वैसे ही यह पहल जेनरेशन Z की क्षमताओं और आकांक्षाओं को दिशा देगी। हमारी कोशिश है कि युवा केवल नौकरीपेशा न बनें बल्कि उद्यमी भी बनें। पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया।”

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ

  • स्मार्ट लैब्स: मिनी रोटरी किल्न, रोबोटिक्स और एआई आधारित मॉडल के साथ लाइव सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग डेमो।
  • STEM एवं एडवांस्ड लर्निंग: नैनोमैटेरियल्स, ईवी उपकरणों और आधुनिक निर्माण तकनीकों पर परिचय।
  • फील्ड विज़िट्स: नवी मुंबई (कलंबोली) स्थित अत्याधुनिक आर एंड डी सेंटर और विभिन्न मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का भ्रमण।
  • नॉलेज सेशन्स: विशेषज्ञ व्याख्यान, प्रबंधन समिति के अनुभव साझा करना और इनोवेशन वर्कशॉप्स।
  • सहयोगी अनुसंधान: डिकार्बोनाइजेशन, सर्कुलैरिटी और नई सामग्रियों पर संयुक्त आर एंड डी।
  • करियर अवसर: इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स और प्री-प्लेसमेंट इंटरव्यू।
  • छात्र सहभागिता: क्विज़, हैकाथॉन और डिजिटल कैंपेन (#BuildWithAdani)।

दीर्घकालिक विज़न

यह पहल इंडियन कंक्रीट जर्नल नेटवर्क जैसी साझेदारियों के जरिए अनुसंधान को कैंपस तक पहुँचाने का काम भी करेगी। अदाणी समूह का कहना है कि यह पहल उनके चेयरमैन गौतम अदाणी के उस दृष्टिकोण से प्रेरित है, जिसमें उन्होंने युवाओं को “भारत के नए स्वतंत्रता सेनानी” बताया था, जो तकनीक-आधारित समाधानों से देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे।

मौजूदा प्रयास

अदाणी सीमेंट पहले से ही 1,500 से अधिक ग्रेजुएट और डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनीज़ का टैलेंट पूल तैयार कर चुका है और भविष्य के लीडर्स बनाने के लिए उन्नत नेतृत्व कार्यक्रम चला रहा है। ‘फ्यूचरX’ इसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा, जो इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और नवाचार को समान गति देगा।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

लखनऊ में विक्टोरियाज़ सीक्रेट का नया स्टोर लॉन्च, फीनिक्स पलासियो मॉल में खुला ब्यूटी असॉर्टमेंट आउटलेट

0

लखनऊ, सितम्बर 2025। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध ब्रांड विक्टोरियाज़ सीक्रेट ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए लखनऊ में नया ब्यूटी असॉर्टमेंट स्टोर लॉन्च किया है। यह स्टोर फीनिक्स पलासियो मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर ग्राहकों के लिए खुला है।

प्रीमियम शॉपिंग अनुभव

आधुनिक डिज़ाइन और आसान नेविगेशन के साथ तैयार किए गए इस स्टोर में ग्राहकों को आरामदायक शॉपिंग अनुभव प्रदान करने पर खास ध्यान दिया गया है। यहां विक्टोरियाज़ सीक्रेट की सिग्नेचर ब्रा और पैंटीज़, लॉन्जरी, स्पोर्ट्सवियर और स्लीपवियर कलेक्शन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही, ब्रांड के ब्यूटी और बॉडीकेयर प्रोडक्ट्स जैसे – फाइन फ्रेगरेंस, लोशन, मिस्ट, लिप केयर और एक्सेसरीज़ भी खरीदे जा सकते हैं।

ग्राहकों के लिए विशेष सुविधा

स्टोर पर फ्री पर्सनलाइज्ड ब्रा फिटिंग सेशन की सुविधा उपलब्ध है, जिसके लिए किसी अपॉइंटमेंट की आवश्यकता नहीं होगी।

कंपनी की प्रतिक्रिया

इस अवसर पर एपैरल ग्रुप इंडिया के सीईओ अभिषेक बाजपेयी ने कहा,
“लखनऊ तेजी से विकसित हो रहा और जीवंत मार्केट है। विक्टोरियाज़ सीक्रेट ब्यूटी असॉर्टमेंट को यहां लॉन्च करके हम ग्राहकों को न केवल प्रीमियम अनुभव प्रदान कर रहे हैं, बल्कि उन्हें ब्रांड के आइकॉनिक प्रोडक्ट्स तक और आसानी से पहुंच भी उपलब्ध करा रहे हैं।”

स्टोर का समय और पता

  • खुलने का समय: सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक
  • स्थान: विक्टोरियाज़ सीक्रेट, ग्राउंड फ्लोर, फीनिक्स पलासियो मॉल, सेक्टर-7, अमर शहीद पथ, गोमती नगर, लखनऊ (अर्दोनामऊ), उत्तर प्रदेश – 226010

वैश्विक उपस्थिति

विक्टोरियाज़ सीक्रेट एंड कंपनी (NYSE: VSCO) दुनिया की अग्रणी स्पेशलिटी रिटेलर है। कंपनी के पास करीब 70 देशों में 1,380 से अधिक स्टोर्स का नेटवर्क है और यह 30,000 से अधिक एसोसिएट्स के साथ कार्य कर रही है। ब्रांड महिलाओं को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत विक्टोरियाज़ सीक्रेट, पिंक और एडोर मी जैसे मार्केट-लीडिंग ब्रांड्स के माध्यम से हर साइज़ और बजट की महिलाओं के लिए इनोवेटिव प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता है।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न, युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

0
गुमला। जिला मुख्यालय में सोमवार को आरसेटी (RSETI) सलाहकार समिति की अंतिम तिमाही बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति, लंबित आवेदनों का निपटारा और लाभुकों के हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।

प्रशिक्षण लक्ष्य अधूरा, कार्रवाई के निर्देश

बैठक में बताया गया कि हर माह 100 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन सितंबर तक यह लक्ष्य हासिल नहीं हो पाया। इस पर उपायुक्त ने DPM, JSLPS को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

नए मॉडल और संसाधनों पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि आरसेटी गुमला परिसर में ग्रीन हाउस और ड्रिप इरिगेशन मॉडल स्थापित किए जाएँ और इसके लिए प्रस्तावित राशि तुरंत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही राज मिस्त्री प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षुओं की सूची DCC कार्यालय से प्राप्त करने का निर्देश भी दिया गया।

सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की योजना

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को मशीन उपलब्ध कराना कल्याण विभाग की जिम्मेदारी होगी। विभाग को अगली बैठक में इस कार्य की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया।

प्रशिक्षुओं की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्देश दिया कि वे समन्वय कर मोबिलाइजेशन अभियान तेज करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण से जोड़ा जा सके। वहीं, Lead District Manager (LDM) को लंबित ऋण आवेदनों का जल्द निपटारा करने का आदेश दिया गया।

स्वरोजगार को बढ़ावा प्रशासन की प्राथमिकता

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि आरसेटी का मुख्य उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा, “प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लक्ष्य के अनुरूप संचालित करना और अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, DPM JSLPS, निदेशक RSETI, LDM गुमला सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

गुमला में “स्वच्छोत्सव” का आगाज़: सफाई अभियान, शपथ और वृक्षारोपण से दी स्वच्छता का संदेश

0

गुमला। राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत सोमवार को गुमला जिले में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मियों ने मिलकर सफाई अभियान, वृक्षारोपण और स्वच्छता शपथ के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया।

देशव्यापी अभियान में गुमला की भागीदारी

गौरतलब है कि “स्वच्छता ही सेवा” अभियान पूरे देश में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुमला जिला प्रशासन भी जनसहभागिता को बढ़ावा देने और लोगों को स्वच्छता के महत्व से जोड़ने के लिए लगातार गतिविधियाँ चला रहा है।

अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता विजय कुमार, कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार मिश्रा, सभी सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, जिला समन्वयक और प्रमंडल के अन्य कर्मी मौजूद रहे। सभी ने परिसर की सफाई की और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

स्वच्छता शपथ और जागरूकता

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। शपथ में प्रतिदिन सफाई को अपनाने, प्लास्टिक और कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का जलवा, बिग बॉस से आगे निकलता, राइज़ एंड फॉल

0

अशनीर ग्रोवर के शो ‘राइज़ एंड फॉल’ में भोजपुरी पावर स्टार का जलवा, बिग बॉस से आगे निकलता शो

मनोरंजन जगत में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है एमएक्स प्लेयर का नया शो “राइज़ एंड फॉल”, जिसे बिजनेस टाइकून और शार्क टैंक फेम अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। इस शो की लोकप्रियता दिन-ब-दिन नई ऊंचाइयों को छू रही है। खास बात यह है कि इस बार शो में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार की एंट्री ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया है।

भोजपुरी फिल्मों और गानों के दीवानों की संख्या देशभर में करोड़ों में है। ऐसे में जब भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार ने “राइज़ एंड फॉल” में कदम रखा, तो दर्शकों की भारी संख्या इस शो से जुड़ गई। सोशल मीडिया पर शो के क्लिप्स वायरल हो रहे हैं और ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। भोजपुरी पावर स्टार की एंट्री को लेकर दर्शक कहते हैं कि अब यह शो और ज्यादा मसालेदार, मनोरंजक और असली भारतीय रंग से भर गया है।

दिलचस्प बात यह है कि जिस समय बिग बॉस के नए सीजन को प्रमोट किया जा रहा था, उसी समय “राइज़ एंड फॉल” ने अपनी धाक जमानी शुरू कर दी। हालात ऐसे हैं कि टीआरपी चार्ट्स में बिग बॉस कहीं पीछे छूट गया है और दर्शकों का रुझान एमएक्स प्लेयर की ओर बढ़ गया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अशनीर ग्रोवर की तेज-तर्रार एंकरिंग, शो का कॉन्सेप्ट और भोजपुरी पावर स्टार की धाकड़ मौजूदगी मिलकर इसे अगले स्तर पर ले जा रही है।

बिग बॉस जहां ग्लैमर और विवादों पर टिका शो है, वहीं “राइज़ एंड फॉल” मेहनत, टैलेंट और संघर्ष की असली कहानियों पर केंद्रित है। यही कारण है कि मिडिल क्लास और युवा दर्शकों को यह शो ज्यादा रिलेट करता है। अशनीर ग्रोवर की स्पष्टवादिता और बिना लाग-लपेट के बोले गए डायलॉग्स पहले ही चर्चा में रहते हैं, अब भोजपुरी स्टार की एंट्री ने इसमें देसी रंगत और जोड़ दी है।

मनोरंजन जगत के एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो आने वाले महीनों में “राइज़ एंड फॉल” न सिर्फ बिग बॉस को पीछे छोड़ देगा बल्कि रियलिटी शोज़ की दुनिया में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकता है।

न्यूज डेस्क

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium