22.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 294

देवघर डीसी ने हसंडीहा-देवघर से मधुपुर फोरलेन कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश,रैयतों को मुआवजा राशि तत्काल वितरित करें

0

 

देवघर,  जिलेे केे डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में एनएच 133 (चौपामोड़ से हसंडीहा सड़क निर्माण) के कार्यों की समीक्षा की,जिसमेें भूमि भू-हस्तांतरण, भू-अर्जन एवं म्यूटेशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

बैठक मेंं परियोजना निदेेशक केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय विवेक नंदन से चौपामोड़-हंसडीहा फोरलेन के चल रहे विभिन्न कार्यों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही धनबाद स्थित प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट यूनिट कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यो में आ रही समस्याओं के निदान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि समयानुसार कार्यों को पूर्ण किया जा सके।

डीसी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिन परियोजनाओं में राशि उपलब्ध है उन रैयतों को मुआवजा राशि कैम्प लगाकर तत्काल वितरित करें। बैठक के दौरान डीसी ने देवघर से मधुपुर फोरलेन कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

बैठक में उपरोक्त के अलावे परियोजना निर्देशक केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय विवेक नंदन, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व एनएच के अधिकारी, साइट इंजीनियर ऋषिकेश नारायण, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गुमला में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पुनः शुरू, जनप्रतिनिधियों ने रेलवे लाइन से जोड़ने का दिलाया भरोसा

0

गुमला : लंबे इंतजार के बाद गुमला जिला मुख्यालय स्थित कोऑपरेटिव बैंक परिसर में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर का पुनः उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव और पूर्व विधायक कमलेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। यह वही स्थान है जहां पूर्व में नीतीश कुमार के रेल मंत्री रहते समय रिजर्वेशन काउंटर खोला गया था, लेकिन कुछ वर्षों बाद वह बंद हो गया। स्थानीय लोगों के लिए यह बंद होना परेशानी का कारण बना। अब पुनः आरंभ होने पर नागरिकों ने राहत और खुशी जाहिर की। हालांकि, लोगों के बीच अब भी इस बात को लेकर नाराजगी है कि आजादी के दशकों बाद भी गुमला रेलवे लाइन से सीधे तौर पर नहीं जुड़ पाया है। कई निवासियों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिले को रेलवे नेटवर्क से जोड़ना अब भी एक बड़ी जरूरत है। उद्घाटन समारोह में मौजूद नेताओं ने इस दिशा में अपने प्रयासों का उल्लेख किया। पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा, “हमें उम्मीद है कि जल्द ही प्रधानमंत्री की ओर से इस क्षेत्र में रेलवे लाइन परियोजना की घोषणा होगी।” वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने बताया कि अपने कार्यकाल में उन्होंने गुमला को रेलवे लाइन से जोड़ने की पूरी कोशिश की थी। उनके अनुसार, रेलवे लाइन का सर्वेक्षण लगभग पूरा हो चुका है और अब अगला कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में गुमला जिले को रेलवे लाइन से जोड़ने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा, जिससे जिले के नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही परिवहन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा बैठक संपन्न, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

0

गुमला : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दर्ज मामलों और मुआवजा भुगतान सूची की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने बैठक में कहा कि जिन प्रभावित परिवारों की संपत्ति, घर या दुकान आगजनी अथवा हिंसा की घटनाओं में क्षतिग्रस्त हुई है, उन्हें समयबद्ध तरीके से अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार मुआवजा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आरओ पत्र प्राप्त होते ही मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया तुरंत पूरी की जाए।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि अधिनियम के अंतर्गत मिलने वाले मुआवजा एवं राहत प्रावधानों की पुनः समीक्षा की जाएगी, ताकि लाभुकों तक सहायता पहुँचाने में किसी तरह की देरी या अस्पष्टता न रहे। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के साथ यदि किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, हिंसा या संपत्ति क्षति की घटना होती है तो प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करेगा।

समिति ने यह भी तय किया कि अधिनियम से संबंधित जागरूकता अभियान तेज किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष वर्कशॉप आयोजित होगी, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, विभागीय कर्मियों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

प्रशासन का उद्देश्य है कि पात्र परिवारों को समय पर न्याय और आर्थिक सहयोग मिले तथा समुदाय में सुरक्षा और विश्वास की भावना को सुदृढ़ किया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

 
 
Best Digital Weight Machine
राम भक्तों के लिए

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी परेशानियों की दास्तान; संवेदनशील मामलों पर त्वरित निर्देश

0

गुमला — गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों से आए नागरिकों ने राशन-कार्ड, आवास निधि, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, भूमि विवाद तथा दिहाड़ी मजदूरी जैसे मुद्दे सीधे उपायुक्त के समक्ष रखे — कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ जबकि अन्य पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

कार्यक्रम में मिलने वाली प्रमुख शिकायतों में विशेष रूप से तीन मामलों ने ध्यान खींचा —

• घाघरा प्रखंड (शिवराजपुर, भुवलटोली) के एक मजदूर ने मुख्यमंत्रि नल जल योजना के तहत कराए गए काम की मजदूरी न मिलने की व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि चबूतरा व नल लगवाने का काम पूरा हो गया है, पर भुगतान अभी बकाया है। उपायुक्त ने संबंधित ठेकेदार व प्रखंड कार्यालय को तुरंत शेष भुगतान करने का निर्देश दिया।
• बिशुनपुर की दिव्यांग सरस्वती कुमारी ने ट्राइसाइकिल की व्यवस्था की मांग की; उपायुक्त ने जिला समाजकल्याण कार्यालय को उनकी फाइल त्वरित संभावित सहायता के लिए अग्रेषित करने को कहा।
• जारी प्रखंड निवासी चीरो कोरवाइन ने वर्ष 2024 में बिजली-वज्रपात से हुए पुत्र के निधन पर मुआवजा बकाया होने की शिकायत दोहराई और पुनः आवेदन प्रस्तुत किया। इस मामले में भी उपायुक्त ने अपेक्षित दस्तावेजों के सत्यापन तथा भुगतान प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि इस सत्र में भूमि संबंधी भी कई शिकायतें आए — जबरन कब्जा, जमीन की ऑनलाइन प्रविष्टि से संबंधित विवाद और ज़मीन की अवैध बिक्री की शिकायतें शामिल रहीं। इनके लिए प्रखंड स्तर पर त्वरित सत्यापन कर कानूनी कार्रवाई के सुझाव देने को कहा गया है। साथ ही आवास योजना, सामाजिक पेंशन, रोजगार सहायता, सड़क निर्माण और राशन कार्ड संबंधी अनेक आवेदन भी दायर हुए जिन्हें संबंधित विभागों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बताया कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों को अपने प्रखंड-स्तर पर ही त्वरित व पारदर्शी राहत दिलाना है ताकि बिहार/रांची आने-जाने की आवश्यकता कम हो और समस्याएँ समयबद्ध ढंग से सुलझें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में समयबद्धता, पारदर्शिता और मानवीय दृष्टिकोण बरतते हुए कार्रवाई की जाए और जिन मामलों का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण नहीं हुआ, उनकी नियमित मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत की जाए।

कार्यक्रम में समस्त प्रखंड पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दिए गए निर्देशों का शीघ्र अनुश्रवण किया जाएगा और शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की स्थिति से सूचित रखा जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सड़क सुरक्षा जागरूकता परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को हेलमेट का उपहार

0

गुमला। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और युवाओं में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत विकसित करने के उद्देश्य से गुमला जिले में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता परीक्षा के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को गुरुवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने 22 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से हेलमेट वितरित किए और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया।


स्पीड ड्राइविंग से बचने की सलाह

उपायुक्त ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग करते हुए कहा कि हेलमेट का नियमित उपयोग और यातायात नियमों का पालन ही सड़क हादसों से बचाव का सबसे मजबूत उपाय है। उन्होंने युवाओं को तेज गति से वाहन चलाने से परहेज करने और हमेशा निर्धारित स्पीड लिमिट का पालन करने की हिदायत दी।


मौके पर हेलमेट वितरण का निर्देश

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा जांच अभियान के समय मौके पर ही नागरिकों के बीच हेलमेट का वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, वहीं 25 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी सुरक्षित और जिम्मेदाराना ढंग से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।


अभिभावकों से अपील

उपायुक्त दीक्षित ने जिले के सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे नाबालिग बच्चों को बाइक न सौंपें। उन्होंने कहा कि वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले युवाओं को भी केवल हेलमेट पहनकर और नियमों का पालन करते हुए ही सड़क पर उतरना चाहिए।


समाज और प्रशासन की संयुक्त जिम्मेदारी

अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा—
“सड़क दुर्घटनाओं को रोकना सिर्फ प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। सुरक्षित ड्राइविंग और हेलमेट का प्रयोग जीवन की सुरक्षा की गारंटी है।”


इस कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा बैठक, अनाथ बच्चों के पुनर्वास पर विशेष जोर

0

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और पुनर्वास को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।


बाल सुधार गृह की सुरक्षा पर सख्त निर्देश

उपायुक्त ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से आकलन करते हुए अधीक्षक को आदेश दिया कि हर 15 दिन पर नियमित निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपें। उन्होंने साफ कहा कि बाल सुधार गृह के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


अनाथ बच्चों के लिए विशेष योजनाएँ

बैठक में अनाथ बच्चों के पुनर्वास पर विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने बताया कि जिले में ऐसे कई बच्चे हैं जिनके माता-पिता का निधन हो चुका है। इनमें से 25 बच्चों के नाम उन्होंने स्वयं आगे बढ़ाए हैं, ताकि उन्हें स्पॉन्सरशिप योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से लाभ मिल सके।

उन्होंने जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक को इस पूरी प्रक्रिया की व्यक्तिगत निगरानी करने और जरूरत पड़ने पर बच्चों के घर जाकर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया।


बालिका गृह की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

उपायुक्त ने बालिका गृह की स्थिति पर गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि बच्चियों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए और बच्चियों के हित से जुड़े मामलों में संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया जाए।


अधिकारियों से अपेक्षा

बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा—
“बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। हर अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी बच्चा योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, पोषण और स्वास्थ्य सुधार पर कड़ा निर्देश

0

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण सुधार और आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यप्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी एलएस, संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।


पोषण ट्रैकर ऐप और हाइट-वेट जांच की समीक्षा

बैठक में उपायुक्त ने पोषण ट्रैकर ऐप पर दर्ज आंकड़ों का विश्लेषण किया और निर्देश दिया कि सभी बच्चों का हाइट एवं वजन मापन नियमित रूप से ऐप में अपडेट होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी बच्चे का मापन लंबित पाया गया तो अगली बैठक में कारण सहित रिपोर्ट देनी होगी।

विशुनपुर और चैनपुर प्रखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि चैनपुर में 17 बच्चों की एंट्री अधूरी है, जिस पर नाराजगी जताई गई और सेविकाओं को तत्काल एंट्री पूरी करने का निर्देश दिया गया।


SAM/MAM बच्चों के लिए विशेष ड्राइव

बैठक में गंभीर कुपोषित (SAM) और मध्यम कुपोषित (MAM) बच्चों की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने एलएस को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में ऐसे बच्चों की संख्या का प्रोफाइल तैयार कर सितंबर माह के अंत तक विशेष ड्राइव चलाएँ।

उन्होंने यह भी कहा कि SAM बच्चों के लिए उपचार से पहले और बाद की तस्वीरें दर्ज कर तीन माह का उपचार कार्ड तैयार किया जाए। बच्चों को समय पर पोषण आहार पैकेट उपलब्ध कराए जाएँ और डॉक्टरों द्वारा मासिक स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सिविल सर्जन को डॉक्टर्स का रोटेशनल ड्यूटी चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया।


मातृ वंदना और अन्य योजनाओं पर जोर

बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने पर बल दिया गया। साथ ही कन्यादान योजना, सेविका-सहायिका की नियुक्ति, आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना और पोषण वाटिका योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

आधार कैंप से जुड़ी समस्याओं को सीधे जिला स्तर पर रिपोर्ट करने की बात कही गई, ताकि समाधान में देरी न हो।


उपायुक्त का संदेश

बैठक के अंत में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने अधिकारियों और कर्मियों से कहा—
“बच्चों और महिलाओं का स्वास्थ्य और पोषण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी समर्पण भाव से कार्य करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न करें।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड में STEM शिक्षा को नई दिशा, चार जिलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

0

रांची, 11 सितम्बर 2025।
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और भारतीय विज्ञान एवं शिक्षा अनुसंधान संस्थान (IISER) पुणे के संयुक्त प्रयास से STEM शिक्षा (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित iRISE कार्यक्रम के तीसरे चरण का प्रशिक्षण मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण 8 से 10 सितम्बर तक आयोजित किया गया, जिसमें रांची, रामगढ़, पश्चिम सिंहभूम और पलामू जिलों के विज्ञान और गणित शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन जिलों के इनोवेशन चैंपियंस द्वारा किया गया।


नवाचार और आलोचनात्मक सोच पर जोर

iRISE कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है। इसके तहत शिक्षकों को एक्टिविटी-आधारित लर्निंग, प्रयोगात्मक विधियों और अंतर्विषयक दृष्टिकोण से विज्ञान एवं गणित पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के दौरान यह बताया गया कि रटने की बजाय समझने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। बच्चों को उनके आसपास के परिवेश और दैनिक जीवन की घटनाओं से जोड़कर शिक्षा देने पर विशेष बल दिया गया।


विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

प्रशिक्षण सत्र में राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक सह जेएसईआरटी निदेशक शशि रंजन और गुणवत्ता शिक्षा के राज्य पदाधिकारी डॉ. अविनव कुमार ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।
इसके अलावा, रांची के एडीपीओ पंकज कुमार, रामगढ़ के नलिनी रंजन, पलामू के अम्बुजा पांडेय और पश्चिम सिंहभूम के शिव मलिक ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। उनका मानना है कि इस पद्धति से पढ़ाने पर विद्यार्थी विद्यालय आने के लिए और अधिक उत्साहित होंगे।


राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग

यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, ब्रिटिश काउंसिल, टाटा ट्रस्ट और टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से संचालित हो रहा है। iRISE के अंतर्गत टीचर डेवलपमेंट स्ट्रैंड (TDS) पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

IISER पुणे से राज्य समन्वयक शिवानी पुलसे, मोहम्मद त़की, अक्षय कुलकर्णी, भारत थोंबरे और पंकज यादव भी इस अवसर पर मौजूद रहे।


STEM लैब्स और इंस्पायर अवार्ड्स पर भी फोकस

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को राज्य में स्थापित इंटीग्रेटेड लैब्स, विज्ञान प्रयोगशालाओं और STEM लैब्स में उपलब्ध मॉडल्स और गतिविधियों से परिचित कराया गया।
साथ ही, विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड्स-मानक योजना में अधिक से अधिक पंजीकृत कराने पर भी जोर दिया गया। यह योजना भारत सरकार द्वारा बच्चों में नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही है।


झारखंड बना मॉडल राज्य

महाराष्ट्र, बिहार, उत्तराखंड, सिक्किम और लद्दाख में iRISE कार्यक्रम की सफलता के बाद अब झारखंड में इसे तेजी से लागू किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि राज्य को STEM शिक्षा का मॉडल राज्य बनाने की दिशा में यह प्रशिक्षण एक अहम कदम है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में जयंती पर संगोष्ठी, भूदान आंदोलन की हुई विस्तृत चर्चा

0

हजारीबाग, 11 सितम्बर 2025।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में गुरुवार को आचार्य विनोबा भावे की 130वीं जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने भूदान और ग्रामदान आंदोलनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विनोबा के योगदान को याद किया।

“गांधी के बाद देश को दिशा देने वाले संत”

संगोष्ठी की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने की। उन्होंने कहा,
“यह हमारा सौभाग्य है कि जिस महान संत ने महात्मा गांधी के बाद स्वतंत्र भारत की नैतिक दिशा तय की, उन्हीं के नाम पर हमारे विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है।”
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विनोबा भावे ने 12 वर्ष 13 महीने तक पूरे भारत का पैदल भ्रमण किया और जनता की नब्ज़ को करीब से समझा।

हजारीबाग में मिला सबसे बड़ा भूदान

विशिष्ट वक्ता डॉ. प्रमोद कुमार ने आचार्य विनोबा भावे के हजारीबाग आगमन का ऐतिहासिक संदर्भ साझा किया। उन्होंने बताया कि विनोबा 1952 और 1953 में हजारीबाग आए थे।
“हजारीबाग का गौरव है कि पूरे भारत में विनोबा को सर्वाधिक भूमि यहीं से मिली। रामगढ़ स्टेट के राजा बहादुर कामाख्या नारायण सिंह ने उन्हें चार लाख एकड़ भूमि दान में दी थी,” उन्होंने कहा।
डॉ. प्रमोद ने यह भी याद दिलाया कि विनोबा ने ‘जय जगत’ का नारा दिया, जो उनके विश्वकल्याणकारी दृष्टिकोण का परिचायक है।

“भूदान से चकित हुआ विश्व”

मुख्य वक्ता और शिक्षा शास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. मृत्युंजय प्रसाद ने विनोबा को गांधी का आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बताया। उन्होंने कहा,
“विनोबा का मानना था कि भूमि किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं बल्कि समाज की धरोहर है। उनका संदेश ‘सभी भूमि गोपाल की’ जब लोगों ने अपनाया तो पूरा विश्व आश्चर्यचकित रह गया।”
उन्होंने आगे बताया कि विनोबा का जीवन और उनकी रचनाएं जैसे ‘नारी महिमा’ और ‘गीताई’, आज भी समाज को मार्गदर्शन देती हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम का संचालन विभागीय प्राध्यापक डॉ. अजय बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर विभाग के शोधार्थी और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

यूसेट विद्यार्थियों का रांची में औद्योगिक परिभ्रमण, उद्योगों की कार्यप्रणाली से हुए परिचित

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसेट) के विद्यार्थियों ने गुरुवार को रांची स्थित कोडजील टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक शैक्षणिक परिभ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को उद्योगों की कार्यशैली और तकनीकी प्रक्रियाओं से परिचित कराया गया।

उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी

यूसेट की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट पदाधिकारी अर्चना रीना धन ने जानकारी दी कि परिभ्रमण का उद्देश्य छात्रों को उद्योगों में अपनाए जाने वाले काम करने के तौर-तरीकों से अवगत कराना था। उन्होंने कहा,
“कक्षा में सीखी गई थ्योरी और उद्योग में लागू होने वाली प्रैक्टिकल जानकारी में सामंजस्य बैठाने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद ज़रूरी हैं।”

इस भ्रमण में खासतौर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के विद्यार्थी शामिल हुए।

कार्यशाला कराने का आग्रह

यूसेट की एआई और एमएल कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. गीता सिन्हा ने कोडजील कंपनी के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे छात्रों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन करें, ताकि उन्हें और गहन प्रशिक्षण का अवसर मिले। छात्रों ने भी इस भ्रमण को लेकर उत्साह व्यक्त किया और इसे अपने लिए उपयोगी अनुभव बताया।

आगे और भी परिभ्रमण होंगे आयोजित

यूसेट निदेशक डॉ. आशीष कुमार साहा ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के औद्योगिक शैक्षणिक परिभ्रमण आयोजित किए जाएंगे। उनके अनुसार,
“इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने और करियर की दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होंगे।”

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium