22.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 304

अदाणी पावर को मिला बड़ा ठेका, बिहार के पीरपैंती में बनेगा 2400 मेगावॉट थर्मल पावर प्लांट

0

भागलपुर-गोड्डा :  बिहार की बिजली ज़रूरतों को नई रफ्तार देने के लिए अदाणी पावर लिमिटेड को बड़ा ठेका मिला है। कंपनी भागलपुर के पीरपैंती में 2400 मेगावॉट क्षमता वाला ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट लगाएगी। 25 साल तक यह प्लांट राज्य को लगातार बिजली देगा। ठेका बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी ने उत्तर व दक्षिण बिहार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों की ओर से दिया है। अब जल्द ही पावर सप्लाई एग्रीमेंट होगा।

सस्ती बिजली, बड़ा निवेश

टैरिफ आधारित बोली में आदाणी पावर ने ₹6.075 प्रति यूनिट की सबसे कम दर पेश की। इसके साथ ही कंपनी करीब ₹27,000 करोड़ का निवेश करेगी। निर्माण चरण में 10-12 हज़ार रोजगार और संचालन के बाद 3 हज़ार स्थायी नौकरियां मिलेंगी। अदाणी पावर के सीईओ एस.बी. ख्यालिया ने कहा, “पिरपैंती प्रोजेक्ट बिहार को सस्ती और निर्बाध बिजली देगा। यह राज्य की अर्थव्यवस्था को मज़बूती और औद्योगिकीकरण को नई रफ्तार देगा।”

भारत की पीक डिमांड मौजूदा ~250 गीगावॉट से बढ़कर 2032 तक ~400 गीगावॉट और 2047 तक 700+ गीगावॉट पहुंचने का अनुमान है। इसी मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने 2035 तक ~100 गीगावॉट नई थर्मल क्षमता जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।

राम भक्तों के लिए

मधुबन में त्याग, तपस्या, संयम-साधना और आत्मशुद्धि का पर्व दशलक्षण प्रारंभ, देश-विदेश से आए तीर्थयात्रियों ने भगवान महावीर और पार्श्वनाथ का अभिषेक किया

0

(कमलनयन)

गिरिडीह : जैन धर्मावलंबियों के सर्वोच्च तीर्थ क्षेत्र मधुबन शिखरजी में 10 दिवसीय पर्यूषण पर्व की शुरुआत शनिवार को श्रद्धा-भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के माहौल में आरंभ हुई। महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म समर्पित किया गया है। सुबह से देश-विदेश से हजारों की संख्या में आए तीर्थयात्रियों ने मुनिश्री के और आर्यिकाओं के सानिध्य में भगवान महावीर और पार्श्वनाथ का अभिषेक किया।

साधु-संतों और आचार्यों ने बड़े पैमाने पर दीक्षार्थियों को क्षमा धर्म के महत्व के संदर्भ कहा कि क्षमा केवल एक गुण नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन की दिशा है। क्षमा से व्यक्ति के जीवन में क्रोध, वैर भाव से मुक्ति मिलती है। इससे शांति और सहनशीलता का मार्ग प्रशस्त होता है।

सबसे श्रेष्ठ क्षमा धर्म की आराधना 

प्रवचन के दौरान यह संदेश दिया गया कि क्षमा का अभ्यास से द्वैतवादी प्रदूषण से मुक्ति और आत्मा की शुद्धि है। मुनिश्री ने कहा कि पर्व को दशलक्षण इसलिए कहा जाता है क्योंकि दस दिनों में दस विशेष विषयों की साधना की जाती है। इनमें क्षमा, मार्दव (अहंकार का त्याग), आर्जव (सरलता), शौच (शुद्धि), सत्य, संयम, तप, त्याग, अकिंचन और ब्रह्मचर्य शामिल हैं। पहले दिन क्षमा धर्म की आराधना को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि यह सभी दस्तावेजों की मूल प्रति है।

दशलक्षण पर्व आत्म-शुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का पर्व है, जिसमें उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम अकिंचन्य और उत्तम ब्रह्मचर्य जैसे 10 उत्तम गुणों की आराधना की जाती है।

इस पर्व पर भक्त मंदिरों में जाकर तप, उपवास, प्रार्थना और दान करते हैं, जिससे उन्हें पापों से मुक्ति और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग मिलता है। दशलक्षण महापर्व के दौरान भक्त क्षमता अनुसार उपवास कर धर्मग्रन्थों के पाठ कर दान करते हैं। जिससे उन्हें पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग मिलता है।

यह महापर्व जीवन को अहिंसा और संयम की ओर ले जाता है

दशलक्षण महापर्व के दौरान भक्त क्षमता अनुसार उपवास कर धर्मग्रंथों के पाठ कर दान करते हैं। इस पर्व में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा तप, ध्यान और स्वाध्याय की साधना में लीन रहते हैं। जैन समाज इसे आत्मशुद्धि और आत्मानुशासन की पवित्र यात्रा के रूप में देखता है। जैन धर्मावलबियों का मानना है कि यह पर्व न केवल जीवन को अहिंसा और संयम की ओर ले जाता है, बल्कि भविष्य के सुख और शांति का मार्ग प्रशस्त करता है।

राम भक्तों के लिए

देवघर डीसी के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाने वाले पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश, नमन प्रियेेश लकड़ा ने कहा-साईबर अपराध के प्रति खुद भी जागरूक हों और दूसरों को सावधान करें…!!

0

देवघर : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को साईबर अपराध के प्रति जिलावासियों को जागरूक और सतर्क करते हुए कहा है कि आज के समय में अधिकांश लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हैं, क्योंकि वर्तमान समय में यह माध्यम सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का सबसे सरल व सशक्त माध्यम बन चुका है।

उपायुक्त ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि संबंधित अधिकारियों को साईबर थाने में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। वर्तमान में जिलावासियों से फेसबुक एकाउंट से उपायुक्त की फोटो लगाकर पैसे मांगने का मामला संज्ञान में आया. इसके बाद डीसी साइबर थानों को एलर्ट मोड में रहने का कहा है. 

डीसी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि डीसी देवघर या उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा जैसे अन्य नाम के एकाउंट से किसी भी तरह का कोई फेसबुक पर मैसेज, लिंक या रिक्वेस्ट आदि आने पर सावधान रहें और तुरंत इसकी सूचना साइबर थाना या निकटतम थाने को दें, ताकि साइबर सेल की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा सके।

डीसी ने कहा है कि आज के समय में किसी न किसी सोशल नेटवर्किंग साईट से हर व्यक्ति जुड़ा है। सोशल मीडिया ने जिस तेजी लोगों के जीवन में अपनी जगह बनाई है, पर अब उसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं।

वर्तमान समय में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका ईजाद किया है। हर रोज किसी न किसी का फर्जी फेसबुक अकाउंट का क्लोन बनाकर अनजान लोगों के साथ-साथ रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को मैसेज व लिंक भेजकर अपने खाते में ऑनलाइन रुपये मांगते हैं या एकाउंट हैक करते हैं।

 

 

राम भक्तों के लिए

विभावि में संगोष्ठी: नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की चुनौतियों पर हुआ मंथन

0

हजारीबाग, 29 अगस्त।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि), हजारीबाग में शुक्रवार को “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन संबंधी चुनौतियां” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ, उच्च शिक्षा संवर्ग, विश्वविद्यालय की आईक्यूएसी इकाई और मानव विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आर्यभट्ट सभागार में आयोजित हुआ।


“नई शिक्षा नीति से बनेगा सपनों का भारत” — कुलपति

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे नई शिक्षा नीति के प्रारूप को गंभीरता से पढ़ें, समझें और उस पर विचार करें।
उन्होंने कहा—
“राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के जरिए समावेशी और समग्र शिक्षा की जो परिकल्पना की गई है, उसे लागू करना आसान नहीं होगा। स्थानीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पाठ्यक्रम का चयन, आधारभूत संरचना और संसाधनों की कमी इस प्रक्रिया को चुनौतीपूर्ण बनाती है।”


अध्यक्ष व विशेषज्ञों ने रखे विचार

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे डॉ. विनोद रंजन ने शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश, अकादमिक व व्यावसायिक विषयों के संतुलन और डिजिटल माध्यमों की व्यावहारिक चुनौतियों पर जोर दिया।

डॉ. इंद्रजीत कुमार, विश्वविद्यालय के शिक्षा नीति समन्वयक, ने सकल नामांकन अनुपात, शिक्षक-छात्र अनुपात, स्वायत्तता, तकनीकी प्रयोग और शिक्षकों पर बढ़ते कार्यभार जैसे मुद्दों को विस्तार से प्रस्तुत किया।

प्रो. बिमल कुमार मिश्रा, प्राचार्य आदर्श महाविद्यालय, राजधनवार ने इंटर्नशिप को केवल प्रोजेक्ट तक सीमित न रखते हुए इसके मूल दर्शन को लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने महाविद्यालयों की आधारभूत असमानता, इंडस्ट्री-एकेडमी सहयोग और क्रेडिट बैंक प्रणाली की चुनौतियों का उल्लेख किया।

मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए बहुविषयक पाठ्यक्रम और कौशल विकास को व्यावहारिक रूप देना कठिन कार्य है। उन्होंने स्थानीय भाषाओं में पाठ्यक्रम सामग्री उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी ध्यान आकर्षित किया।


अन्य वक्ताओं के विचार और कार्यक्रम का समापन

इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार दुबे और अरुण कुमार मिश्रा ने भी अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिता कुमारी ने किया, जबकि डॉ. अमित कुमार सिंह ने स्वागत भाषण, डॉ. प्रणिता ने विषय प्रवेश और डॉ. रंजीत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

संगोष्ठी में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शोधार्थी, शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी और विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विनोबा भावे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ हुआ और राष्ट्रगान के साथ इसका समापन किया गया।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभावि में ‘रन फॉर विकसित भारत’ का आयोजन, सड़क सुरक्षा पर भी दिया गया संदेश

0

हजारीबाग, 29 अगस्त।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि), हजारीबाग में ‘रन फॉर विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, छात्र-छात्राओं और समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कुलपति ने युवाओं से किया राष्ट्र निर्माण का आह्वान

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा—
“विकसित भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है और इसे साकार करना हमारी युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है। यह दौड़ केवल खेल गतिविधि नहीं, बल्कि देश को आगे बढ़ाने के संकल्प का प्रतीक है।”
उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पिछले वर्ष हुई सड़क दुर्घटना का उल्लेख करते हुए सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लेने की आवश्यकता पर बल दिया और युवाओं से सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।


समाहरणालय तक पदयात्रा और सड़क सुरक्षा का संदेश

‘रन फॉर विकसित भारत’ के बाद विकसित भारत युवा कनेक्ट अभियान के तहत कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन से समाहरणालय तक पदयात्रा का आयोजन हुआ।
इस दौरान कुलपति ने हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को सड़क सुरक्षा से जुड़ा संदेश सौंपा और अभियान को गति देने के लिए प्रशासनिक सहयोग का अनुरोध किया।

पुलिस अधीक्षक ने भी विद्यार्थियों और संवहन सेवकों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा पर जागरूक रहने की अपील की और विश्वविद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।


विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी

इस आयोजन में विश्वविद्यालय पदाधिकारी, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, नोडल अधिकारी, शोधार्थी, विद्यार्थी और हजारीबाग के युवा-युवतियां शामिल हुए। सभी ने विकसित भारत के सपने को साकार करने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस, डीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ

0

गुमला, 29 अगस्त। जिले में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान सोमवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने ग्रामीणों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएँ सीधे सुनीं। विभिन्न गांवों से पहुँचे लोगों ने मुआवज़े, सामाजिक योजनाओं, भूमि विवाद और रोज़मर्रा की दिक़्क़तों से जुड़ी शिकायतें डीसी के समक्ष रखीं।


राजमार्ग चौड़ीकरण से क्षतिग्रस्त मकान पर मुआवज़े की मांग

भरनो मौजा की नीलम देवी ने बताया कि एनएचएआई द्वारा राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान उनका मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। केवल 10% हिस्सा बचा है जो रहने योग्य नहीं है। उन्होंने उचित मुआवज़े की मांग की। इस पर उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर समाहर्ता और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया।


दिव्यांग छात्र ने इलेक्ट्रिक स्कूटी की रखी मांग

गुमला के दिव्यांग निवासी पवन कुमार कोटाम, जो वर्तमान में UPSC की तैयारी कर रहे हैं, ने प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक स्कूटी योजना के तहत वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उपायुक्त ने उनकी समस्या पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को तुरंत पत्र भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।


भूमि विवाद और आपसी मतभेद पर भी सुनवाई

नवाडीह निवासी डहरि उरांव और सरका की सोना उरांव ने अपने-अपने भूमि विवाद और आपसी मतभेद की शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी। डीसी ने आश्वासन दिया कि इन मामलों की सुनवाई संबंधित अंचल दिवस पर की जाएगी।


बैटरी रिक्शा की मांग पर निर्देश

घाघरा की मीना देवी ने अपनी आजीविका के लिए बैटरी चालित रिक्शा उपलब्ध कराने की मांग की। डीसी ने आवेदन को संबंधित अधिकारी को अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


अन्य शिकायतें और त्वरित कार्रवाई के आदेश

बैठक में इसके अलावा भी कई जमीन विवाद, सामाजिक समस्याएँ और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेजा और समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर गुमला डीसी सख्त, लापरवाह शिक्षकों का वेतन होगा स्थगित

0

गुमला, 29 अगस्त। आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सोमवार को जिले के 110 से अधिक उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक भी मौजूद रहे। इस दौरान परीक्षा की तैयारियों, छात्रों के पाठ्यक्रम की प्रगति और विद्यालयों की भौतिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।


सिलेबस पूरा नहीं कराने वाले प्रधानाध्यापकों पर नाराज़गी

उपायुक्त ने सबसे पहले यह समीक्षा की कि छात्रों का सिलेबस समय पर पूरा हुआ है या नहीं। कई विद्यालयों में इसमें लापरवाही पाए जाने पर उपायुक्त ने असंतोष जताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शैक्षणिक लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


लैब और संसाधनों पर विशेष जोर

बैठक के दौरान विद्यालयों की भौतिक संरचना और प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और आईसीटी लैब हर हाल में कार्यशील रहें। इसके लिए वरीय अधिकारियों को विद्यालयों से टैग कर नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया।


अनुपस्थित प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई तय

डीसी ने कहा कि जो प्रधानाध्यापक बैठक में शामिल नहीं हुए, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह जिन शिक्षकों ने सिलेबस पूरा नहीं कराया, बायोमेट्रिक उपस्थिति में लापरवाही बरती, रेल टेस्ट आयोजित नहीं किया या उसका परिणाम पोर्टल पर अपलोड नहीं किया, उनके खिलाफ वेतन स्थगन की कार्रवाई की जाएगी।


रेल टेस्ट और परीक्षा अनुशासन पर कड़े निर्देश

उपायुक्त ने सभी विद्यालयों को समय पर रेल टेस्ट आयोजित करने और उसका परिणाम ऑनलाइन अपलोड करने का कड़ा आदेश दिया। उन्होंने कहा, “बोर्ड परीक्षा छात्रों के जीवन से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी शिक्षक व प्रधानाध्यापक पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि छात्रों का परिणाम बेहतर हो और जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में वास्तविक सुधार हो।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला से रवाना हुआ जागरूकता रथ, आमजन तक पहुंचेगी खाद्य सुरक्षा योजनाओं की जानकारी

0

गुमला, 29 अगस्त।
झारखंड सरकार की विभिन्न खाद्य एवं उपभोक्ता कल्याण योजनाओं की जानकारी अब सीधे जनता तक पहुँचाई जाएगी। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को गुमला जिला समाहरणालय परिसर से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, अपर समाहर्त्ता शशिन्द्र बड़ाईक एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया।


योजनाओं की जानकारी घर-घर तक

इस रथ के जरिए लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री नमक एवं दाल वितरण योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, चीनी वितरण योजना तथा PVTG डाकिया योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

साथ ही PGMS (Public Grievance Management System) और AGRS (Advance Grievance Redressal System) के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा, ताकि वे किसी भी समस्या का समाधान आसानी से पा सकें।


चौक-चौराहों पर मिलेगा संदेश

खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से बताया गया कि यह रथ जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर योजनाओं की जानकारी साझा करेगा।

विभाग के अनुसार अंत्योदय अन्न योजना (पीला कार्ड) के लाभुकों को प्रति कार्ड 35 किलो अनाज निःशुल्क मिलता है। इसी तरह गुलाबी कार्डधारियों को प्रति सदस्य 5 किलो अनाज निःशुल्क, जबकि हरा कार्डधारी परिवारों को भी प्रति सदस्य 5 किलो अनाज दिया जाता है।
इसके अलावा लाभुकों को प्रति छह माह में मात्र 10 रुपये में एक साड़ी और एक धोती/लुंगी भी उपलब्ध कराई जाती है।


उद्देश्य: योजनाओं की पारदर्शिता और पहुंच बढ़ाना

अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे और कोई भी परिवार जानकारी के अभाव में वंचित न रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर गुमला में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

0

गुमला, 29 अगस्त।
हॉकी के जादूगर और पद्मभूषण सम्मानित मेजर ध्यानचंद की जयंती पर गुमला जिले के सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।


तस्वीर पर माल्यार्पण और जागरूकता रैली से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा और तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने से की। इसके बाद विद्यालयों में जागरूकता रैली निकाली गई, जहाँ बच्चों ने पोस्टर और नारों के माध्यम से संदेश दिया – “स्वस्थ जीवन के लिए खेल है ज़रूरी”।


खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

छात्रों की उम्र और रुचि के अनुसार विद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें बोरा दौड़, रस्साकसी, कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल, तथा 100, 200 और 400 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएँ प्रमुख रहीं। बच्चों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भागीदारी की, जिससे माहौल जीवंत और उत्सवपूर्ण बन गया।


मेजर ध्यानचंद के योगदान से अवगत कराए गए छात्र

प्रातःकालीन सभा के दौरान शिक्षकों ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपनी अद्वितीय हॉकी प्रतिभा से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णिम पहचान दिलाई। ओलंपिक में उनके प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया और उन्हें विश्वभर में “हॉकी का जादूगर” कहा गया।

शिक्षकों ने छात्रों को समझाया कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती देता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और मानसिक संतुलन भी विकसित करता है। इस अवसर पर बच्चों को प्रतिदिन खेलों को जीवन में शामिल करने की शपथ दिलाई गई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में जिला टेलीकॉम कमिटी की समीक्षा बैठक, 12 नए क्षेत्रों में लगेगा मोबाइल टॉवर

0

गुमला, 29 अगस्त।
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में शनिवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला टेलीकॉम कमिटी एवं आधार निगरानी समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मोबाइल नेटवर्क और आधार पंजीकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।


12 नए शैडो क्षेत्रों में टावर स्थापना की प्रक्रिया

बैठक में बताया गया कि जिले के 12 शैडो क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित करने के लिए स्थान चयनित किए जा चुके हैं, जबकि 11 अन्य क्षेत्रों में टावर लगाने की प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने 7 स्थानों पर टावर स्थापना में हो रही देरी पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मोबाइल नेटवर्क की कमी से आमजन को रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कतें आती हैं, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।


पंचायत भवनों में इंटरनेट और ब्रॉडबैंड की सुविधा

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिन 17 पंचायत भवनों में नेटवर्क या ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं है, वहां शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। सभी पंचायत भवनों में स्थापित ब्रॉडबैंड का समय पर रिचार्ज कराने की जिम्मेदारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) को सौंपी गई।

इसके अलावा, BSNL के सभी मोबाइल टावर को सक्रिय रखने के लिए विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


आधार कार्ड से जुड़ी विशेष पहल

बैठक के दौरान आधार पंजीकरण पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि PVTG समुदाय के लिए आधार कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जाएँ, ताकि वंचित लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें।


बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में एसडीपीओ गुमला, कार्यपालक अभियंता (विद्युत विभाग), जिला पंचायती राज पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम (आधार) तथा विभिन्न मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium