22.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 305

गुमला में पुत्र की हैवानियत : नशे में धुत युवक ने वृद्ध माँ पर कुदाल से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

0

गुमला, 29 अगस्त। गुमला सदर थाना क्षेत्र के उर्मि बेहराटोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत एक युवक ने मामूली घरेलू विवाद को लेकर अपनी 70 वर्षीय माँ भूखली देवी पर कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल पीड़िता का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है।


विवाद से शुरू हुई कहासुनी, पहुँचा कुदाल तक

घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है। आरोपी पुत्र बंधन उरांव घर लौटने के बाद अपनी माँ से इस बात पर उलझ पड़ा कि वह अक्सर रिश्तेदारों और अपनी बेटी (आरोपी की बहन) के घर क्यों जाती है। विवाद बढ़ने पर उसने उल्टे-सीधे आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक घर में रखा कुदाल उठाकर वार कर दिया।

भूखली देवी ने जैसे-तैसे अपने हाथों से वार रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनके दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। दर्द से चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी और रिश्तेदार मौके पर पहुँचे और किसी तरह उसकी जान बचाई।


बेटी और परिजनों का बयान

अस्पताल में मौजूद पीड़िता की बेटी और परिजनों ने बताया कि बंधन उरांव हाल ही में कमाकर घर लौटा है, लेकिन अपनी माँ का ध्यान नहीं रखता। एक सप्ताह पूर्व भूखली देवी गंभीर रूप से बीमार हुई थीं और जब पुत्र ने देखभाल नहीं की तो वह मजबूरी में अपनी बेटी के घर बरगांव चली गई थीं। इसी बात को लेकर आरोपी गुस्से में आ गया और उसने हमला कर दिया।


इलाज जारी, शिकायत की तैयारी

डॉक्टरों की निगरानी में घायल महिला का इलाज गुमला सदर अस्पताल में किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि माँ के स्वस्थ होने के बाद वे आरोपी पुत्र के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएँगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

देेवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा नेे राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया

0

देवघर : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उपायुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और बेहतर भविष्य को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी। उपायुक्त ने आदर्श विद्यार्थी के रूप में व्यक्तित्व का विकास, कम्युनिकेशन स्कील और स्पोर्ट्स के प्रति झुकाव के साथ सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल और नुकसान से बच्चों को अवगत कराया।

वहीं प्रतियोगिता के दौरान बच्चों द्वारा बैडमिंटन खेल के माध्यम से अपना प्रदर्शन से सभी को अभिभूत किया। डीसी ने खिलाड़ियो को खेल भावना के साथ-साथ अनुशासित तरीके से खेलते हुए एक उदाहरण पेश करने की बात कही।

इसके अतिरिक्त डीसी और डीडीसी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों, प्रशिक्षकों और पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त इनडोर स्टेडियम में आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में रक्तदाताओं को पुरस्कृत करते हुए रक्तदान हेतु सभी को प्रेरित और जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान डीडीसी पीयूष सिन्हा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी बच्चों को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से जहां बच्चे एक-दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं बल्कि शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं। आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं।

येे लोग थेेे उपस्थित

इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, खेल प्राधिकरण के सदस्य, प्रशिक्षक व संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

 

राम भक्तों के लिए

चैनपुर ब्लॉक के बड़ा बाबू राजकुमार साहनी को 20 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाँथ गिरफ्तार कर अपने साथ रांची ले गई एसीबी

0

गुमला – गुमला जिला अन्तर्गत स्थित चैनपुर ब्लॉक में एसीबी की राँची टीम ने बड़ी कार्रवाई , करते हुए, चैनपुर ब्लॉक के बडा बाबू राजकुमार साहनी को 20 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हांथ किया गिरफ्तार, बताया जाता हैं, की एक पीडित व्यक्ति द्वारा एबीसी टीम राँची से लिखित शिकायत करते हुए बताया गया था की पूरी व्यक्ति द्वारा भविष्य नीति की राशि निकालने के मामले में उक्त पीडित व्यक्ति से चैनपुर ब्लॉक के बड़ा बाबू राजकुमार साहनी व्दारा रिश्वत के रूप में ₹20, 000 हजार रूपये की मांग की जा रही थी, जिसके विरुद्ध एसीबी टीम राँची व्दारा यह कार्रवाई की गई है, ज्ञातव्य हैं की गुमला जिले के अधिकांश विभागों में बिना दाम के कोई काम कराना संभव ही नहीं, बल्कि असंभव हैं, उक्त भ्रष्टाचार और घूसखोरी ( रिश्वत ) लेने की परंपरा दशकों से चला आ रहा है और जिले के अधिकांश विभागों में दीमक की कीटाणु की तरह पूरे सिस्टम में फैल चुका है, जिला प्रशासन के उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित एंव पुलिस प्रशासन के गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां के द्वारा अपने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सख्त से सख्त दिशा निर्देश और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने के बावजूद भी विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार और घूसखोरी की घटनाओं मैं काफी वृद्धि हो रही है, इसी सिलसिले में गुमला जिला अन्तर्गत स्थित चैनपुर प्रखण्ड में एसीबी की राँची टीम ने चैनपुर ब्लॉक के बड़ा बाबू राजकुमार साहनी को भविष्य निधि की राशि निकालने के मामले में ₹20, 000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाँथ पकड़ा कर,उन्हें एसीबी की राँची टीम ने रिश्वत लेने के आरोपी चैनपुर ब्लॉक के बड़ा बाबू राजकुमार साहनी को रंगे हाँथ विधिवत रूप से गिरफ्तार कर और पुलिस टीम के संरक्षण में एसीबी अपने साथ राँची ले गई हैं, जहाँ विस्तृत रूप से आरोपी बड़ा बाबू राजकुमार साहनी से पूछताछ की जाएगी, और उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

विभावि के भूगर्भ विज्ञान विद्यार्थियों ने किया सरिया-बगोदर क्षेत्र का फील्ड वर्क अध्ययन

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) के स्नातकोत्तर भूगर्भ विज्ञान विभाग के सत्र 2023–25 के विद्यार्थियों ने रविवार को सरिया और बगोदर क्षेत्र में फील्ड वर्क किया। इस अध्ययन यात्रा का नेतृत्व विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष सह विभागाध्यक्ष डॉ. एच. एन. सिन्हा ने किया।


विद्यार्थियों को मिले भूगर्भीय अनुभव

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न चट्टानों और खनिजों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्हें छोटानागपुर ग्रेनाइट, एंफीबोलाइट सहित एपिडोट, फेल्सपार, अभ्रक और क्वार्ट्ज जैसे खनिज समूहों से परिचित कराया गया। साथ ही कालांतरित पत्थर और टेक्टोनिक्स से संबंधित विषयों की भी व्याख्या की गई।

इस अवसर पर विभागीय शिक्षक भैया अनुपम, तथा खनन एवं भूविज्ञान विभाग के कुणाल कौशल और विवेकानंद झा उपस्थित रहे। सभी विशेषज्ञों ने फील्ड वर्क की महत्ता और तकनीकी जानकारियाँ विद्यार्थियों के साथ साझा कीं।


आगामी चरण में होगा और अध्ययन

डॉ. सिन्हा ने बताया कि इस फील्ड वर्क का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि से संभव हो पाया। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि फील्ड वर्क का अगला चरण 29 अगस्त और 1 सितंबर को घाटो, रामगढ़ और बोकारो के भूगर्भीय क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गणेश चतुर्थी पर गुमला में भक्तिमय माहौल, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजे पंडाल

0

गुमला, 28 अगस्त।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर गुमला जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के सिसई रोड, लोहरदगा रोड, जशपुर रोड, पालकोट रोड, करमटोली रोड स्थित गणेश मंदिर, डीएसपी रोड स्थित ब्लू डायमंड क्लब सहित कई स्थानों पर भव्य पंडालों में श्रीगणेश महाराज की पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन हुआ।


पूजा-अर्चना और महाआरती से गूंजे पंडाल

आचार्यों द्वारा विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा सम्पन्न कराई गई। भक्तों ने लड्डू और पेड़ों का भोग लगाया और प्रसाद वितरण के बाद वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंज उठा। महाराष्ट्र की परंपरा की तर्ज पर महाआरती आयोजित की गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई शोभा

पूजा-अर्चना के पश्चात विभिन्न पंडालों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भजन-कीर्तन से लेकर नृत्य और गीत-संगीत तक, पूरे नगर का माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।


नगर सजा रोशनी से

गणेश महोत्सव के अवसर पर पूरे नगर को विद्युत लाइटों और लेजर शो से आकर्षक ढंग से सजाया गया। रात ढलते ही सड़कों और पंडालों की जगमगाहट ने त्योहार की भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला नवोदय विद्यालय में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण, छात्रों को स्वस्थ खानपान के लिए किया गया जागरूक

0

गुमला, 28 अगस्त।
गुमला उपायुक्त के निर्देश पर जवाहर नवोदय विद्यालय, मसरिया डेम, घाघरा में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विशेष निरीक्षण किया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में किया।


“ईट राइट इंडिया” के तहत चला जागरूकता कार्यक्रम

निरीक्षण के दौरान छात्रों को “ईट राइट इंडिया” अभियान से जोड़ते हुए ईट राइट स्कूल कार्यक्रम पर जानकारी दी गई। उन्हें संतुलित आहार, पोषण तत्वों की भूमिका और स्वच्छ भोजन की आवश्यकता के बारे में बताया गया। साथ ही फूड फोर्टिफिकेशन, नो फूड वेस्ट और ‘आज से थोड़ा कम’ (तेल, नमक और चीनी का सीमित उपयोग) विषयों पर जागरूक किया गया।


कैंटीन और खाद्य पदार्थों की गहन जाँच

विद्यालय कैंटीन का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधिकारी ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी डेट, लाइसेंस नंबर, और भंडारण व्यवस्था की जाँच की।
इसके अलावा, पानी की नियमित गुणवत्ता जाँच, पेस्ट कंट्रोल, तथा एप्रोन, हेडगियर और ग्लव्स के उपयोग को अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए।


विद्यालय प्रशासन को सख्त निर्देश

विद्यालय प्रबंधन से कहा गया कि खाद्य सामग्री के भंडारण से लेकर परोसने तक हर चरण में स्वच्छता का पालन किया जाए। छात्रों के भोजन में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करने और भोजन की बर्बादी रोकने पर विशेष जोर दिया गया।


छात्रों को प्रेरित किया गया

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और संतुलित आहार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी गई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला के पाँच नाबालिग बच्चों को विभिन्न राज्यों से छुड़ाकर परिजनों को सौंपा गया

0

गुमला, 28 अगस्त।
जिला प्रशासन गुमला की पहल पर बाल श्रम और तस्करी का शिकार बने पाँच नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश और मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में एक बालक और चार किशोरियाँ शामिल हैं।


दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक चला रेस्क्यू अभियान

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अमर कुमार ने जानकारी दी कि ये बच्चे दिल्ली, छत्तीसगढ़, जयपुर और पश्चिम मिदिनीपुर से मुक्त कराए गए। सभी बच्चे गुमला जिले के बसिया, रायडीह, गुमला सदर, जारी, बिशुनपुर और कामडारा प्रखंडों से संबंधित हैं।

बचाव के बाद बच्चों को गुमला लाकर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें उनके परिवारों को सुपुर्द कर दिया गया।


भविष्य में शोषण रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय

जिला प्रशासन ने कहा है कि रेस्क्यू किए गए बच्चों को शिक्षा, पुनर्वास और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा ताकि वे दोबारा शोषण या तस्करी का शिकार न हों। ज़रूरत पड़ने पर बच्चों की देखभाल और पुनर्वास के लिए अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे।


चाइल्ड हेल्पलाइन पर करें तुरंत शिकायत

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी बच्चे के साथ शोषण, बाल श्रम या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचित करें, ताकि प्रभावित बच्चों को समय पर सुरक्षा और सहायता मिल सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए चैनपुर ब्लॉक के बड़ा बाबू, एसीबी ने किया गिरफ्तार

0

गुमला, 28 अगस्त।
गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक के बड़ा बाबू राजकुमार साहनी को ₹20,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे रांची ले गई, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


लिखित शिकायत पर हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, चैनपुर के एक पीड़ित व्यक्ति ने एसीबी रांची को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि भविष्य निधि (PF) की राशि निकालने के नाम पर बड़ा बाबू राजकुमार साहनी ने ₹20,000 की रिश्वत की मांग की। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने छापेमारी की योजना बनाई और मंगलवार को यह कार्रवाई अंजाम दी।


गुमला में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, चेतावनियों के बावजूद हालात गंभीर

गुमला जिले के कई सरकारी विभागों में लंबे समय से रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार गहरी जड़ें जमाए हुए हैं। जिले में यह आम धारणा है कि बिना पैसे दिए किसी भी सरकारी दफ्तर में कार्य कराना लगभग असंभव है।

हालांकि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और एसपी हरिश बिन जामां समय-समय पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त चेतावनी दे चुके हैं कि रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बावजूद, जिले में भ्रष्टाचार की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है।


आगे की प्रक्रिया

एसीबी सूत्रों ने बताया कि राजकुमार साहनी से पूछताछ की जाएगी और मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने जनता दरबार में आई कई शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया, फर्जी सिंचाई कूप निर्गत कराकर पैसे निकासी से जुड़े मामले में जांच का दिया आदेश

0

मंईयां सम्मान योजना के तहत अयोग्य लाभुकों का नाम पोर्टल से हटाने का डीसी ने दिया निर्देश

आमजनों के सुविधा को देखते हुए अधिकारियों की उपस्थिति में अब मंलवार, गुरुवार एवं शनिवार को हो रहा है जनता दरबार का आयोजन

देवघर : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को जनता दरबार में मौके पर मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन द स्पॉट निष्पादन किया. इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी व आवास से जुड़े मामलों को डीसी के समक्ष रखा।

डीसी ने जनता दरबार में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन करने का निर्देश दिया, ताकि योग्य लाभुकों का भुगतान किया जा सके और अयोग्य लाभुकों का नाम पोर्टल से हटाया जा सके। इसके अलावा, पेंशन योजना के तहत वैसे लाभुक जिनका किसी त्रुटि के कारण भुगतान लंबित है, त्रुटि का निराकरण करने का निर्देश दिया.

एक सप्ताह के अंदर शिकायतों को दूर करें अधिकारी : डीसी

डीसी ने सारवां प्रखंड अंतर्गत फर्जी सिंचाई कूप निर्गत कराकर पैसा निकासी से जुड़े मामले में जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार के दौरान विभिन्ने आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे।

ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया.

ये लोग हुए शामिल

जनता दरबार में अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला जन शिकायत कोषांग प्रभारी पदाधिकारी ओम प्रियदर्शी, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता व कर्मी आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने रिक्त पदों पर जल सहियाओं को जल्द नियुक्त करने का दिया निर्देश…मॉडल गांव बनाने पर भी दिया जोर

0

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा  गुरुवार को जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के साथ जिला जल एवं स्वच्छता समिति की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से पानी पहुँचाने, जेजेएम और स्वच्छता सुनिश्चित करने और एसबीएम के लक्ष्यों को शत प्रतिशत हासिल करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया।

बैठक में उन्होंने जलापूर्ति योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, ठोस और तरले कचरा प्रबंधन, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण और रख-रखाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जमीनी स्तर पर कार्य करने की बात कही.

बैठक के दौरान डीसी ने अभियान के तहत किए गए कार्यां के अलावा आने वाले दिनों में किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है। इस मिशन के तहत चालू नल के माध्यम से सभी घरों को आवश्यकता अनुरूप शुद्ध पीने का पानी पहुंचाना सरकार का उद्देश्य हैं।

डीसी ने स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश 

डीसी ने जलजीवन मिशन अंतर्गत मल्टी विलेज स्कीम, सिंगल विलेज स्कीम, सिंगल विलेज क्लस्टर स्कीम, पीएम जनमन अंतर्गत लाभुकों के घरों में टैप कनेक्शन, पीवीटीजी स्कीम, एसटी-एससी के लिए संचालित योजनाओं में टैप वाटर की सुविधा, डीएमएफटी, एससीए व आईटीडीए अंतर्गत संचालित योजनाओं में वाटर कनेक्शन से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए ससमय योजना को पूर्ण करने के उद्देश्य से संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।

डीसी ने फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन, एमवीएस आदि स्कीम की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए अद्यतन प्रगति से अवगत हुए एवं संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यं की गति को बढ़ाने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया।

इसके अतिरिक्त डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कस्तूरबा विद्यालयों व हाईस्कूल में इंसीनरेटर मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में ये लोग थे उपस्थित 

बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कुमारी अंजना, जिला कृषि पदाधिकारी श्रीमती वीणा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल देवघर एवं मधुपुर, नगर निगम व नगर परिषद मधुपुर के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम, जिला परामर्शी, सभी प्रखंडों के कॉर्डिनेटर एवं संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium