27.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 306

दो मंत्रियों को बम से उड़ाने की धमकी देनेवाला युवक वृन्दावन भागने की तैयारी मेंं था, पटना से हुई गिरफ्तारी: एसपी 

0

एसपी ने कहा-प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता कि युवा का संबंध किसी बड़े गैंगस्टर से है, जांच जारी है

गिरिडीह : झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दिये जाने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गिरिडीह पुलिस सक्रिय हुई और कल देर शाम को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह एसपी डा. विमल कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि युवक को बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर गिरिडीह के बाभनटोली- राजेंद्र नगर के रहने वाले एक युवक अंकित कुमार मिश्रा का वीडियो सामने आया था। जिसमें युवक ने मंत्री सुदिव्य कुमार और मंत्री इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो एसपी डॉ बिमल कुमार ने तुरन्त इसे गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया।

टीम में सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, साइबर डीएसपी आबिद खान, मुफस्सिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत को शामिल करते हुए छापेमारी की गई।

बताया गया कि टीम को आरोपित युवक का लोकेशन बिहार मिला। इसके बाद साइबर डीएसपी के साथ साइबर थानेदार और टेक्निकल टीम पटना पहुंची जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार ने युवक की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आगे जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता है कि इस युवा का संबंध किसी बड़े गैंगस्टर से है। युवक के खिलाफ नगर थाने में मारपीट का पूर्व में भी एक मामला दर्ज है। एसपी ने कहा कि युवक से पूछताछ कर और कई जानकारी ली गई है।

पुलिस के मुताबिक युवक का लोकेशन लखीसराय मिला. तुरन्त टीम लखीसराय पहुँची। यहां से वह ट्रेन से कहीं जा रहा था। ऐसे में बगैर समय गँवाए देर शाम होते-होते पुलिस पटना पहुंच गई.

पटना पहुंचते ही अंकित की तलाश शुरू हुई। अंकित का लोकेशन पहले राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन बता रहा था. टीम राजेंद्र नगर स्टेशन पहुंची तो लोकेशन पटना जंक्शन बताने लगा। पटना जंक्शन में काफी भीड़ थी। फिर अंकित का लोकेशन प्लेटफार्म बदलने का मिला।

इस बीच टीम को वीडियो कॉलिंग करते दिखा. अंकित एक स्थान पर वीडियो कॉलिंग कर रहा था। अंकित पर पुलिस पदाधिकारियों की नजर पड़ी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. यहां पूछताछ में अंकित ने बताया कि वह वृन्दावन जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद अंकित को गिरिडीह लाया गया है। 

राम भक्तों के लिए

तिलैया जलाशय को पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में पहल, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया दौरा

0

हजारीबाग/बरही, 27 अगस्त 2025।
नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बुधवार को हजारीबाग के बरही पहुंचे, जहां उन्होंने तिलैया जलाशय में पर्यटन की संभावनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की। बैठक बरही वन विभाग के गेस्ट हाउस में हुई, जिसकी अध्यक्षता मंत्री ने की और उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे।


तिलैया जलाशय में पर्यटन विकास की संभावनाएँ

मंत्री सोनू ने कहा कि तिलैया जलाशय प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और इसे राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में बदला जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि इस क्षेत्र को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाए तो स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पूरे इलाके को पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर बरही विधायक मनोज यादव भी मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सुझाव साझा किए।


मत्स्य पालन पर भी दिया गया जोर

पर्यटन संभावनाओं की समीक्षा के बाद उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने तिलैया डैम में डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) द्वारा संचालित फिश केज कल्चर परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन क्षेत्र में मत्स्य पालकों के लिए असीम संभावनाएँ मौजूद हैं और यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहायक होगा।

निरीक्षण के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गुमला में मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने की पहल, स्वास्थ्यकर्मियों को मिला एएनसी प्रशिक्षण

0

गुमला, 27 अगस्त 2025। गुमला जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति और जपाईगो ने संयुक्त रूप से एएनसी (Antenatal Care) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह पहल सीआईएफएफ (Children’s Investment Fund Foundation) के सहयोग से चलाई जा रही है।


उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान पर जोर

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में शुरुआती चरण में ही जोखिम कारकों की पहचान और प्रबंधन करना है। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों को पेट की जाँच, यूरिन डिपस्टिक टेस्ट, ओजीटीटी, गर्भावस्था की अवधि का निर्धारण, एनीमिया और उच्च रक्तचाप संबंधी विकारों का निदान व रेफरल प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

अब तक जिले में 21 बैचों के माध्यम से 645 सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इनमें 345 एएनएम, 219 सीएचओ, 45 स्टाफ नर्स और 36 चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हैं।


‘बॉर्न हेल्दी कार्यक्रम’ से सुदृढ़ होंगी सेवाएँ

गुमला के सिविल सर्जन डॉ. शम्भुनाथ चौधरी ने कहा कि ‘बॉर्न हेल्दी कार्यक्रम’ के तहत जपाईगो के सहयोग से प्रसव पूर्व देखभाल सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण में डॉ. सिपिग निभा बारला (एमओ, बसिया), सीएचओ निर्मला कुमारी, तथा जपाईगो से दीपिका बा और राजेश कुमार ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई।


स्वास्थ्यकर्मियों को मिली अतिरिक्त दक्षता

जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. सुनील राम ने बताया कि प्रशिक्षण केवल चिकित्सीय प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वास्थ्यकर्मियों को परामर्श कौशल, डाटा रिकॉर्डिंग और रिपोर्टिंग प्रणाली में भी दक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि इससे समयपूर्व प्रसव, कम वजन वाले शिशु और नवजात संक्रमण के मामलों में कमी आने की संभावना है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गणेशोत्सव की धूम: गुमला में सजे पंडाल, उमड़े श्रद्धालु, गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूँजे

0

गुमला, 27 अगस्त 2025। गुमला जिले में गणेश चतुर्थी का पर्व उल्लास और आस्था के साथ शुरू हो गया है। सोमवार को पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए, जिसके बाद शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर उम्र के लोग—बुजुर्ग, महिलाएँ, युवा और बच्चे—सज-धजकर बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।


पूजा पंडालों में सजी रौनक, मेले जैसा माहौल

जिलेभर के गणेश पूजा समितियों ने भव्य और आकर्षक पंडाल सजाए हैं। चंदे की राशि और समितियों की क्षमता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर भव्य प्रतिमाएँ स्थापित की गईं। केले के थम्ब, फूल-पत्तियों की सजावट, आकर्षक तोरण द्वार और रंग-बिरंगी विद्युत लाइटिंग से पंडालों का वातावरण मनमोहक दिखाई दिया।

पंडालों के आसपास का नजारा मेले जैसा था। चाट, पानीपुरी, मिठाई और खिलौनों की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह बच्चों के लिए गुब्बारे और खिलौने की स्टॉल सजाए गए थे। साथ ही, भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की अलग व्यवस्था की गई थी।


देश-विदेश में गणेशोत्सव की धूम

गणेश चतुर्थी को हिंदू धर्मावलंबियों का प्रमुख पर्व माना जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से विघ्न-बाधाएँ दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यही कारण है कि भारत ही नहीं, विदेशों में बसे भारतीय समुदाय भी गणपति उत्सव को धूमधाम से मनाते हैं।

विशेषकर महाराष्ट्र और मुंबई में गणेशोत्सव का भव्य नजारा देखने लायक होता है। यहाँ के प्रसिद्ध “लालबाग के राजा” पंडाल में करोड़ों की लागत से भव्य सजावट की जाती है। महाआरती और नगर भ्रमण में लाखों की भीड़ शामिल होती है। भक्तगण “गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ बप्पा को विदाई देते हैं।


श्री गणेश के विविध रूप और महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश जी को विघ्नहर्ता और सिद्धिदाता कहा जाता है। उनके कई रूपों—जैसे हरिद्रा गणेश, दूर्वा गणेश, शमी गणेश और गोमेद गणेश—की पूजा की जाती है। गणपति का वाहन मूषक (चूहा) माना जाता है। भक्त विश्वास करते हैं कि बप्पा की आराधना से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

डॉ. रिज़वान अहमद की पुस्तक “रिसर्च मेथोडोलॉजी रीडिफ़ाइंड” का दूसरा संस्करण प्रकाशित

0

हजारीबाग, अगस्त 2025।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष डॉ. सैयद रिज़वान अहमद की चर्चित पुस्तक “रिसर्च मेथोडोलॉजी रीडिफ़ाइंड” का दूसरा संस्करण प्रकाशित हुआ है। यह पुस्तक नई दिल्ली स्थित एजुकेशनल पब्लिशिंग हाउस से प्रकाशित की गई है। इससे पहले इसका पहला संस्करण वर्ष 2018 में सामने आया था।


शोधार्थियों के लिए मार्गदर्शक पुस्तक

पुस्तक के प्रकाशन की जानकारी देते हुए डॉ. रिज़वान अहमद ने कहा कि यह ग्रंथ पीएचडी कोर्सवर्क स्कॉलर्स, शोधार्थियों और शोध-निर्देशकों (सुपरवाइज़र्स) के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उनके अनुसार, बदलते समय में शोध पद्धति के नए आयामों को समझने और अपनाने में यह पुस्तक अहम भूमिका निभाएगी।


डॉ. रिज़वान अहमद का शैक्षणिक योगदान

डॉ. अहमद वर्तमान में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग के वरीय एसोसिएट प्रोफेसर हैं और उन्हें पीएचडी कोर्सवर्क की कक्षाओं का लंबा अनुभव है। अब तक उनके मार्गदर्शन में आधा दर्जन से अधिक शोधार्थी सफलतापूर्वक डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं।

उनका शिक्षण अनुभव अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला है। वे वर्ष 2007-2008 में किंग सऊद विश्वविद्यालय, रियाद (सऊदी अरब) में अंग्रेज़ी के सहायक प्राध्यापक भी रह चुके हैं।


पूर्व प्रकाशित रचनाएँ और संपादन कार्य

डॉ. रिज़वान अहमद की साहित्यिक यात्रा भी उल्लेखनीय रही है। मशहूर लेखक ई. एम. फोस्टर पर उनकी एक पुस्तक 2014 में प्रकाशित हुई थी। इसके अतिरिक्त वे अपने विभागीय शोध पत्रिका “द लिटरेरी विज़न” के दो बार मुख्य संपादक भी रह चुके हैं।


शिक्षा जगत में उत्साह

पुस्तक के नए संस्करण के प्रकाशन से शिक्षाविदों और शोधार्थियों के बीच उत्साह का माहौल है। डॉ. अहमद को देश-विदेश से बधाइयाँ और शुभकामनाएँ प्राप्त हो रही हैं।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में मासिक थाना दिवस संपन्न, 86 में से 38 मामलों का मौके पर समाधान

0

गुमला, 26 अगस्त 2025।
गुमला जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मंगलवार को मासिक थाना दिवस आयोजित किया गया, जिसमें भूमि विवाद और थाना स्तर की अन्य शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गई। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 86 मामलों में से 38 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों पर जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


ग्रामीण स्तर पर त्वरित न्याय की पहल

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, राजस्वकर्मी और अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य है –

  • भूमि विवाद
  • आपसी झगड़े
  • अवैध कब्जा
  • रास्ते के उपयोग से जुड़ी शिकायतें
  • पारिवारिक बंटवारे और दाखिल-खारिज संबंधी तनाव

जैसे मामलों को स्थानीय स्तर पर ही निपटाना, ताकि लोगों को जिला मुख्यालय तक भटकना न पड़े।


थाना-वार आंकड़े

अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों का निष्पादन इस प्रकार रहा:

  • गुमला थाना: 14 में से 6 मामले सुलझाए गए
  • रायडीह: 10 में से 2
  • चैनपुर: 11 में से 6
  • डुमरी: 5 में से 2
  • जारी: 7 में से 1
  • घाघरा: 6 में से 4
  • विशुनपुर: 7 में से 3
  • भरनो: 6 में से सभी 6
  • पालकोट: 4 में से सभी 4
  • बसिया: 7 में से 3
  • कामडारा: 3 में से 2

जन शिकायतों का निवारण भी शामिल

थाना दिवस के दौरान, उपायुक्त कार्यालय में पूर्व में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस से जुड़े कुछ लंबित मामलों को भी थाना स्तर पर भेजा गया। इनमें से कई मामलों का समाधान कर लिया गया, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है।


उपायुक्त का संदेश

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाना दिवस पर मिली शिकायतों को संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ निपटाया जाए। उन्होंने कहा –
“हर माह की 26 तारीख को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में थाना दिवस अनिवार्य रूप से आयोजित होगा, ताकि ग्रामीणों को अपने नजदीकी थाना पर ही न्याय मिल सके और उन्हें जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता न पड़े।”


जनता से अपील

प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि भूमि विवाद, रास्ते की समस्या, आपसी झगड़े, पारिवारिक तनाव या अन्य थाना संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए हर महीने की 26 तारीख को अपने निकटवर्ती थाना में उपस्थित हों और प्रशासनिक सहयोग से न्याय प्राप्त करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, सांसद ने विभागों को चेताया – लापरवाही बर्दाश्त नहीं

0

गुमला, झारखंड।
जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता गुमला-लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने की। बैठक में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां, उप विकास आयुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


सांसद ने दी सख्त चेतावनी

बैठक की शुरुआत में सांसद ने सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि विकास योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सांसद ने कहा – “सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”


पेयजल और बिजली आपूर्ति पर खास जोर

बैठक में पालकोट जलापूर्ति योजना, HYDT मिनी पेयजल योजना और ग्रामीण पाइप जलापूर्ति परियोजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने विभाग को निर्देश दिया कि पाइपलाइन की मरम्मत और जलमीनारों की खराबी तुरंत दुरुस्त कर हर घर तक नल से पानी उपलब्ध कराया जाए।
बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बिना सूचना बिजली कटौती और अवैध वसूली की शिकायत की। इस पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए जांच का आदेश दिया।


आवास, सड़क और रोजगार योजनाओं की समीक्षा

प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए सांसद ने हर आवास परिसर में पौधारोपण अनिवार्य करने की बात कही।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हल्की बारिश में सड़क और पुल टूट जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए उन्होंने सांसद मद से सहयोग देने का आश्वासन दिया।

रोजगार और महिला उद्यमिता पर चर्चा करते हुए उन्होंने JSLPS और रागी मिशन पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में उत्पादित रागी का विपणन और ब्रांडिंग इस तरह हो कि यह हर दुकान तक पहुँचे।


स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन पर चर्चा

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान सदर अस्पताल, गुमला में अवैध वसूली की शिकायत सामने आई। सांसद ने तत्काल जांच के आदेश दिए। सिविल सर्जन ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अवैध मांग की सूचना सीधे उन्हें दें।

शिक्षा विभाग की समीक्षा में तड़ित चालक (लाइटनिंग प्रोटेक्शन सिस्टम) लगाने और मदरसा मरम्मती पर जोर दिया गया। वहीं खेल और पर्यटन क्षेत्र पर चर्चा करते हुए सांसद ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई।

जनप्रतिनिधियों ने सिसई स्थित ट्राइबल म्यूजियम और सिरासीता सी नाले को पर्यटन मानचित्र में शामिल करने का प्रस्ताव रखा।


अन्य विभागीय मुद्दे और निर्देश

बैठक में कृषि, खनन, आपूर्ति, समाज कल्याण, मुख्यमंत्री पहाड़िया विकास योजना, कौशल विकास, बागवानी, भूमि संरक्षण और ट्रैक्टर वितरण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि महिलाओं के नाम पर दिए गए ट्रैक्टर का उपयोग वास्तव में वही करें, अन्य लोग इसका दुरुपयोग न करें।

बैठक के अंत में सांसद सुखदेव भगत ने दोहराया कि किसी भी विभाग में लापरवाही, अनियमितता या धीमी प्रगति पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे जनता की समस्याओं को नियमित रूप से प्रशासन तक पहुँचाएँ ताकि विकास योजनाओं का लाभ समय पर लोगों को मिल सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया

0

गुमला, झारखंड।
गुमला जिले में सोमवार को हरतालिका तीज का पर्व महिलाओं और कन्याओं ने पूरी श्रद्धा और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर विवाहित महिलाएँ जहाँ अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखीं, वहीं अविवाहित कन्याओं ने योग्य वर की प्राप्ति के लिए व्रत कर भगवान महादेव और माता पार्वती की आराधना की।


पूजन-अर्चना और सामूहिक आयोजन

इस पावन अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक सोलह श्रृंगार कर मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और अपने घरों में पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा संपन्न हुई।

विशेष बात यह रही कि कुछ स्थानों पर पतियों ने भी पत्नी के प्रति प्रेम और आस्था दिखाते हुए उपवास रखा और कथा श्रवण में शामिल हुए।


परंपरा और धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने कठिन तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। तभी से यह पर्व सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

इस दिन महिलाएँ विशेष रूप से हरी साड़ी, हरी चूड़ियाँ और आकर्षक श्रृंगार धारण करती हैं तथा हाथों में मेहंदी रचाती हैं। पूजा के दौरान रेत, बालू और गोबर से बने गणेश जी की भी स्थापना की जाती है।


रात्रि जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम

हरतालिका तीज की रात को श्रद्धालु जागरण करते हैं। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की महिमा का गुणगान करते हुए गीत-संगीत और नृत्य का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से आराधना कर अखंड सौभाग्य, परिवार की सुख-शांति और मंगलकामना की।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड जनाधिकार महासभा ने विधानसभा के समक्ष धरना दिया

0

वक्ताओं ने कहा- रघुवर सरकार की स्थानीयता नीति को रद्द कर मूलगांव आधारित नीति बने। स्थायी और विवाद-मुक्त नियोजन नीति बनाई जाए और सभी रिक्त पदों पर झारखंडियों को प्राथमिकता मिले। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्गों और महिलाओं को बढ़ा हुआ आरक्षण दिया जाए।

रांची: झारखंड जनाधिकार महासभा के आह्वान पर मंगलवार को राज्य भर से अनेक युवाओं ने विधानसभा के पास धरना दिया। युवाओं ने स्थानीय नीति और नियोजन नीति पर सरकार की चुप्पी, नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और बेरोजगारी को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
युवाओं ने कहा कि राज्य गठन के 25 साल बाद भी झारखंडी युवा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार से वंचित हैं और अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। यह झारखंड के युवाओं के साथ घोर सामाजिक अन्याय हो रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि झारखण्ड में रघुवर सरकार की जनविरोधी स्थानीयता नीति अब भी लागू है और छह साल की हेमंत सरकार के बावजूद इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर, नियोजन की अस्पष्टता, परीक्षाओं का लागातार रद्द होना, नियुक्ति में देरी ने राज्य के युवाओं का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकारी व्यवस्था से विश्वास छीन लिया है।

लंबे समय बाद भी शिक्षा में गुणात्मक सुधार नहीं

वक्ताओं ने कहा कि राज्य की बेरोजगारी दर 17% पार कर चुकी है, जो राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक है। हर साल लाखों युवा रोज़गार की तलाश में दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। JSSC-CGL की जनवरी और सितंबर 2024 की परीक्षाएं पेपर लीक के चलते रद्द हुईं, हाई कोर्ट में CBI जांच की मांग के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उत्पाद सिपाही भर्ती में नियमावली बदलने के कारण भर्ती प्रक्रिया ठप हो गई और इसमें 12 अभ्यर्थियों की असमय मौत हुई।
7,900 से अधिक प्राथमिक सरकारी विद्यालयों में केवल एक शिक्षक है, जहाँ 3.8 लाख बच्चे पढ़ते हैं। 17,850 शिक्षक पद और 1.58 लाख से अधिक कुल सरकारी पद खाली पड़े हैं। उच्च शिक्षा संस्थानों में 2008 के बाद से नियमित फैकल्टी नियुक्ति नहीं हुई। 4,000 से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। वहीं निजी कंपनियों में केवल 21% रोज़गार ही झारखंडियों को मिला है।

महासभा की मुख्य मांगें

महासभा से युवा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत के नाम लिखे पत्र में कहा है कि रघुवर सरकार की स्थानीयता नीति को रद्द कर मूलगांव आधारित नीति बने। स्थायी और विवाद-मुक्त नियोजन नीति बनाई जाए और सभी रिक्त पदों पर झारखंडियों को प्राथमिकता मिले। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्गों और महिलाओं को बढ़ा हुआ आरक्षण दिया जाए।
खाली पदों पर नियुक्ति, ग्रामीण स्कूलों की पुनर्बहाली और स्थानीय भाषा आधारित शिक्षा सुनिश्चित हो। दलित-भूमिहीनों को जाति प्रमाण पत्र और ज़मीन देने की प्रक्रिया सरल हो तथा इसके लिए शिविर आयोजित हों। कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा और मज़दूर अधिकारों पर ठोस नीति बने। विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में स्थानीय युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष नीतियां बनें।
इस मौके पर रिया तूलिका ने बताया कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था चरमराई गयी है, वहीं रोजगार और नौकरी मिलना मुश्किल हो रहा. चुनाव के समय झामुमो और कॉंग्रेस ने युवाओं के लिए कई वादे किये लेकिन सरकार बनने के बाद इसपर कोई काम नहीं हुआ.
अजय एक्का ने कहा कि झारखंड सरकार चार सालों में 2.07 नौकरी खत्म कर दी. 2022 से पहले झारखंड सरकार के पास 5.33 लाख नौकरियों के स्वीकृत पद थे जो 2024 – 25 तक में घटा कर मात्र 3.27 लाख कर दिया गया जिसमें वर्तमान में 1.68 लाख कार्यरत हैं और 1.59 पद् अभी भी खाली है. इसमें भी सरकार के पास कोई स्पष्ट स्थानीय नीति व‌ नियोजन नीति नहीं होने के कारण झारखंड के नौकरियों में बाहरी हावी हैं.
दीपक रंजीत ने कहा कि हेमंत सरकार हमारे मुद्दों जैसे नियोजन नीति, स्थानीय नीति आदि पर चुनाव जीता. चुनाव के दौरान हमने सरकार का साथ दिया और सरकार बनाई, लेकिन युवाओं के मुद्दों पर अब तक कुछ नहीं किया. सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है.
दीप्ति मिंज ने कहा कि समय पर वेकेंसी नहीं आती, आती है तो पेपर लीक हो जाता है। इस वजह से राज्य में पलायन बढ़ रहा और झारखंडीयों को बहारी लोग शोषण कर रहे हैं. इसलिए ज़रूरी है कि झारखंड में नौकरी के लिए ठोस नियोजन नीति बनाई जाए। मनोज भुइया ने कहा कि झारखंड में बेरोजगारी बढ़ती जा रही, लेकिन सरकार सोयी हुई है, युवाओं की कोई चिंता नहीं है. यदि जल्द से जल्द नयी स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बनाई गयी तो विरोध और तेज होगा.
इसके साथ ही अमन मरांडी, संजय उरांव, किरण भारती, अमृता किस्कू, रेणु उरांव, पीयूष सहित कई साथियों ने मौके पर अपनी बातें रखी. इसके अलावा अमन मरांडी, संजय उरांव, किरण भारती, अमृता किस्कू, रेणु उरांव, पीयूष सहित कई साथियों ने अपने विचार व्यक्त किये.
राम भक्तों के लिए

New Ebook Promises Practical Weight Loss in Just 30 Days

0

New Delhi , India – 26 Aug 2025 – For anyone looking to lose weight without crash diets or endless gym sessions, a new ebook titled “Lose Weight in 30 Days: A Practical Guide” is making waves as a realistic and beginner-friendly solution to healthy living.

Unlike typical weight loss fads, this book focuses on simple nutrition strategies, quick workouts, and lifestyle changes that can easily be adopted by busy professionals, students, or homemakers. Written in a clear, step-by-step format, it serves as a 30-day roadmap to achieving noticeable results while building habits that last a lifetime.

The ebook is structured into seven easy-to-follow modules, covering everything from setting realistic goals and understanding calorie balance, to practical meal planning, beginner workouts, and motivation techniques. Each module is designed to be actionable, ensuring that readers can apply the advice immediately without confusion.

One of the highlights of the book is its daily and weekly tracker system. Readers are given a clear plan to follow, including meal focuses, beginner-friendly exercises, and simple lifestyle habits such as drinking enough water, journaling meals, and prioritizing sleep. This structured format helps readers stay consistent and measure progress day by day.

The book also emphasizes a balanced, sustainable approach to weight loss. Readers are encouraged to eat wholesome foods, enjoy occasional treats, and follow the “80/20 rule” — allowing flexibility without guilt. Short, effective workouts such as walking, bodyweight exercises, and 10-minute HIIT routines are suggested, making it suitable for those without access to gyms or fancy equipment.

What sets Lose Weight in 30 Days apart is its focus on mindset and motivation. The author highlights how overcoming cravings, managing stress, and tracking progress are just as important as diet and exercise. This holistic approach makes the book more than just a weight loss guide — it’s a lifestyle manual for long-term success.

With obesity and lifestyle-related health issues on the rise, this ebook comes at a crucial time. It offers hope to readers who may have struggled with complicated diets or inconsistent routines in the past. Early readers have praised the book for being practical, motivational, and easy to follow, making it an excellent resource for anyone beginning their fitness journey.

“Lose Weight in 30 Days: A Practical Guide” is now available for purchase on Amazon Kindle and other ebook platforms.

to Buy Book Please Click bellow Link

https://rb.gy/vdilyh


राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium