27.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 307

गुमला उपायुक्त ने कहा – राजस्व मामलों का त्वरित निष्पादन और पारदर्शिता प्रशासन की प्राथमिकता

0

गुमला, झारखंड।
जिले में राजस्व से संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित राजस्व संबंधी विशेष बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में ऑनलाइन म्यूटेशन से लेकर भूमि सीमांकन और पीएम किसान योजना तक की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।


लंबित म्यूटेशन मामलों पर सख्त निर्देश

ऑनलाइन म्यूटेशन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि बिना आपत्ति वाले मामलों को कतई लंबित न रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए।


रेवेन्यू कोर्ट और दाखिल-खारिज मामलों में पारदर्शिता जरूरी

बैठक में रेवेन्यू कोर्ट से जुड़े मामलों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने दाखिल-खारिज संबंधी मामलों में दक्षता और पारदर्शिता अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।


जन शिकायतों और भूमि विवादों पर प्राथमिक ध्यान

उपायुक्त ने कहा कि भूमि विवाद और राजस्व संबंधी जन शिकायतों का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों को शीघ्र और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि लोगों का प्रशासन पर भरोसा मजबूत हो।


पीएम किसान योजना और प्रमाण पत्र निर्गत प्रक्रिया

बैठक में उपायुक्त ने पीएम किसान योजना से जुड़े लंबित ई-केवाईसी और पंजीकरण कार्यों को अभियान मोड में पूरा करने का निर्देश दिया।
साथ ही जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्रों की निर्गत प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए।


प्राकृतिक आपदा राहत व्यय पर निगरानी

प्राकृतिक आपदा राहत मद में प्राप्त राशि के समयबद्ध व्यय को लेकर भी उपायुक्त ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस धनराशि का उपयोग पारदर्शी और नियमानुसार होना चाहिए।


पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

उपायुक्त दीक्षित ने कहा – “राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता अनिवार्य है। सभी अंचलाधिकारी और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की जिम्मेदारी तय करेंगे।”


बैठक में अधिकारीगण की मौजूदगी

बैठक में अपर समाहर्ता गुमला, एसडीओ सदर, एसडीओ चैनपुर, एसडीओ बसिया, सभी अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=3]

राम भक्तों के लिए

आपदा प्रभावितों को त्वरित राहत दिलाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित

0

गुमला, झारखंड।
आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। यह बात गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने मंगलवार को आयोजित आपदा प्रबंधन समिति की विशेष बैठक में कही। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी आपदा की सूचना मिलते ही बिना देरी राहत सामग्री और सहयोग पीड़ितों तक पहुँचाया जाए।


प्रखंड स्तर पर समितियाँ होंगी सक्रिय

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड स्तर पर समितियों का गठन करके सुनिश्चित किया जाएगा कि सहायता सही समय पर पीड़ितों तक पहुँचे। उन्होंने विशेष रूप से वज्रपात (Lightning Strike) से होने वाली घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को इससे बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने मौसम विभाग से प्राप्त चेतावनियों और अलर्ट को तुरंत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसारित करने और वज्रपात से बचाव संबंधी सुझावों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने के निर्देश दिए।


सर्पदंश पर चिंता, मुआवजे की जानकारी देने के निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जहरीले सर्पदंश (Snakebite) की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की सर्पदंश से मृत्यु होती है तो परिजनों को ₹4 लाख का मुआवजा दिया जाता है। इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए सभी अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया गया।

साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने क्षेत्र के CSC केंद्रों से सर्पदंश से जुड़ा डेटा एकत्र करें। यदि किसी प्रखंड से शून्य सर्पदंश की रिपोर्ट आती है, तो संबंधित अधिकारी को शपथ पत्र (Affidavit) देकर इसकी पुष्टि करनी होगी।


अधिकारियों की मौजूदगी

बैठक में अपर समाहर्ता गुमला, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=1]

राम भक्तों के लिए

गुमला में ब्राउन शुगर व नशीले पदार्थों पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए जीरो टॉलरेंस के निर्देश

0

गुमला, झारखंड।
जिले में ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सोमवार को आयोजित NCORD समिति की बैठक में स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थ व्यापार के प्रति जिला प्रशासन शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति पर काम करेगा। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां ने की।

नशीले पदार्थों की रोकथाम पर सख्त कार्रवाई

बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में ब्राउन शुगर, अफीम और गांजा जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री और उपभोग को हर हाल में रोका जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

स्कूलों में जागरूकता अभियान

उपायुक्त ने पुलिस विभाग को नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने, सूचना नेटवर्क को मजबूत करने और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कक्षा 8 से लेकर उच्च विद्यालयों तक छात्रों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं।

सीमा पर कड़ी निगरानी की जरूरत

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां ने कहा कि जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों और बाहरी लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अन्य शहरों से ब्राउन शुगर और नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी की संभावना बनी रहती है, इसलिए कड़े निगरानी तंत्र की आवश्यकता है।

अधिकारियों की मौजूदगी

बैठक में पुलिस अधीक्षक गुमला के अलावा, एसडीओ सदर, सीडीओ चैनपुर, एसडीओ बसिया, सभी एसडीपीओ, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=4]

राम भक्तों के लिए

क्या रिम्स-2 के निर्माण कार्य पर ग्रहण लग जाएगा? हेमंत सोरेन झुकेंगे या अडिग रहेेंंगेेे?

0

सुुनील सिंह

रांची :  कांके के नगड़ी गांव में ग्रहण लगता दिख रहा है। जमीन अधिग्रहण के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब बड़ा रूप ले चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, भाजपा सहित कई आदिवासी और जन संगठनों ने विरोध तेज कर दिया है।

प्रशासन का कड़ा रूख व सुरक्षा की चाक -चौबंद व्यवस्था, चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट किए जाने, उनके समर्थकों को रास्ते में ही रोक देने सहित कई निरोधात्मक कार्रवाई की गई. इसके बावजूद रविवार को हजारों लोग नगड़ी पहुंच गए। खेत जोता और धान की रोपनी की। पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठी चार्ज करनी पड़ी। इसके बाद आंदोलन और तेज होने की संभावना है।

रांची में सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण के विरोध के बाद यह दूसरा मौका है, जब आदिवासी संगठनों व राजनीतिक दलों की ओर से नगड़ी में रिम्स-2 के निर्माण कार्य का एकजुट होकर विरोध किया जा रहा है। करीब दो महीने के अंदर ही आदिवासी समाज के लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरकर उग्र विरोध कर रहे हैं।

 
सिरम टोली में आदिवासियों ने सरना स्थल को बचाने की लड़ाई लड़ी और अब नगड़ी में जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। सिरम टोली के आंदोलन में चंपई सोरेन खुलकर सामने नहीं आए थे। लेकिन नगड़ी में वह नेतृत्व करने की तैयारी में हैं। सरकार को उन्होंने चुनौती दे डाली है।
 
कहा है कि किसी सूरत में नगड़ी में आदिवासियों की जमीन पर निर्माण नहीं होने देंगे। सरकार कहीं और सरकारी जमीन देखकर रिम्स-2 का निर्माण करें। वह अस्पताल के निर्माण के खिलाफ नहीं है।

सिरम टोली में आदिवासियों ने सरना स्थल को बचाने की लड़ाई लड़ी और अब नगड़ी में जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। सिरम टोली के आंदोलन में चंपई सोरेन खुलकर सामने नहीं आए थे। लेकिन नगड़ी में वह नेतृत्व करने की तैयारी में हैं। सरकार को उन्होंने चुनौती दे डाली है।

कहा है कि किसी सूरत में नगड़ी में आदिवासियों की जमीन पर निर्माण नहीं होने देंगे। सरकार कहीं और सरकारी जमीन देखकर रिम्स-2 का निर्माण करें। वह अस्पताल के निर्माण के खिलाफ नहीं है।

सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विकास के नाम पर झुके नहीं। तमाम आंदोलन और विरोध के बावजूद सिरम टोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य समय पर पूरा हुआ और मुख्यमंत्री ने नहीं इसका उद्घाटन किया।

हेमंत सोरेन ने यह संदेश दिया कि वह विकास के मुद्दे पर झुकेंगे नहीं। तो क्या नगड़ी के मामले में भी यही होगा। मुख्यमंत्री नहीं झुकेंगे और यहां निर्माण कार्य होगा। सरकार तो अभी तक यही संदेश और संकेत दे रही है। आगे क्या होगा यह कहना मुश्किल है। लेकिन यदि 

नगड़ी आंदोलन में अब सरकार के विरोधी एकजुट हो गए हैं। इसलिए हेमंत सोरेन शायद ही अपना कदम पीछे खींचे। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बार-बार कह चुके हैं कि नगड़ी में ही रिम्स- 2 का निर्माण होगा। क्योंकि यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। नगड़ी में निर्माण को लेकर कांग्रेस में भी मतभेद है।

बहरहाल, अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री पर टिकी हैं। जल जंगल जमीन और दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की दुहाई देकर भी सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश हो रही है।

 

[aplbcp product_list=5]

राम भक्तों के लिए

सरायकेला-खरसावां में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न, 70 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

0

कांड्रा। सरायकेला-खरसावां जिले में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का सफल आयोजन शनिवार को हरिश्चंद्र विद्या मंदिर, कांड्रा के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 70 प्रतिभागियों ने तीन आयु वर्गों के तहत 10 अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा लेकर योग की प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया।

संयुक्त रूप से हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड राज्य योगासना संघ की महिला राज्य प्रभारी सुधा झा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, भारत स्वाभिमान के पूर्व जिला प्रभारी सह जिला योगासन खेल संघ के उपाध्यक्ष नंद किशोर झा, महिला पतंजलि योग समिति की कोषाध्यक्ष रूबी कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष आनंद महतो, सचिव रेंजर सिंह सरदार और संयुक्त सचिव प्रेमाशिष महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

योग अपनाने का दिया संदेश

मुख्य अतिथि सुधा झा ने अपने संबोधन में कहा कि योग अब सीमाओं से परे जाकर पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने कहा—
“स्वामी जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। योग को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखकर इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।”

वहीं जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो ने कहा कि योगासन खेल को भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता मिल चुकी है और जल्द ही इसे विश्व ओलंपिक में भी शामिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को योगासन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने की प्रेरणा दी।

नंद किशोर झा ने कहा कि जब पूरी दुनिया योग अपना रही है तो भारतीयों को भी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। वहीं संघ के अध्यक्ष आनंद महतो ने पहले ही वर्ष में बड़ी संख्या में बच्चों की भागीदारी पर प्रसन्नता जताई और आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में और अधिक प्रतिभागी सामने आएंगे।

प्रतियोगिता परिणाम

  • सब-जूनियर बालक ट्रेडिशनल इवेंट : प्रथम – प्रवीण कुमार महतो, द्वितीय – श्याम दास, तृतीय – रोहित प्रकाशार्य
  • सब-जूनियर बालिका ट्रेडिशनल इवेंट : प्रथम – मामणी महतो, द्वितीय – अंजलि माहली और अनाया अग्रवाल (संयुक्त), तृतीय – सविता सिंह मुंडा
  • सब-जूनियर बालक आर्टिस्टिक इवेंट : प्रथम – नितेश महतो
  • सब-जूनियर बैक बैंडिंग व्यक्तिगत प्रतियोगिता : प्रथम – मामनी महतो
  • महिला वर्ग ट्रेडिशनल इवेंट : प्रथम – पिंकी कुमारी

जजों और आयोजकों का योगदान

मुख्य निर्णायक शिखा शर्मा के नेतृत्व में आनंद महतो, सुमन सिंह, रेंजर सिंह सरदार और प्रेमाशिष महतो ने जज की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मीडिया प्रभारी अंजू थापा, सुमन सिंह, शिखा शर्मा, दुर्गा बोदरा, सनातन टुडू, सुकुरमनी हेंब्रम और रिकीं महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे विजेता

समापन अवसर पर जिला योगासन संघ के सचिव रेंजर सिंह सरदार ने सभी विजेताओं को बधाई दी और घोषणा की कि चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने अंत में सभी अतिथियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गुमला में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ का जिला स्तरीय प्रोसेस लैब सफलतापूर्वक संपन्न

0

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर गुमला जिले में आयोजित आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय प्रोसेस लैब का समापन 24 अगस्त 2025 को किया गया। यह आवासीय कार्यक्रम तीन दिनों तक—22 से 24 अगस्त—जिला मुख्यालय में चला, जिसमें विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

70 मास्टर ट्रेनर और सामाजिक संगठनों की सहभागिता

अभियान के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से लगभग 70 प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर शामिल हुए। इसके अलावा, कई गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को अभियान की बारीकियों और क्रियान्वयन की रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी।

समापन समारोह और प्रमाणपत्र वितरण

समापन अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए उनसे आग्रह किया कि वे इस अभियान के उद्देश्यों को निचले स्तर तक ले जाएँ और जमीनी स्तर पर सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित करें।

अभियान का उद्देश्य और महत्व

‘आदि कर्मयोगी अभियान’ का मकसद प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के माध्यम से सामाजिक विकास की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करना है।
इस कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर न केवल कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक दक्षता बढ़ाते हैं बल्कि योजनाओं को बेहतर समन्वय और पारदर्शिता के साथ लागू करने में मददगार साबित होते हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

“गुमला में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान की शुरुआत, एक सप्ताह में 50 हजार पौधारोपण का लक्ष्य”

0

गुमला, झारखंड। गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत जिलेभर के सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह विशेष पौधारोपण अभियान 25 से 30 अगस्त 2025 तक चलेगा, जिसका लक्ष्य एक सप्ताह में 50 हजार पौधे लगाने का रखा गया है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय स्तर से पहल

अभियान का उद्देश्य न केवल जिले को हरित बनाना है, बल्कि विद्यालय स्तर से बच्चों और समुदाय को प्रकृति संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता से जोड़ना भी है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के लिए निर्धारित 1.60 लाख पौधारोपण का लक्ष्य भी पूरा किया जाएगा।

पौधों का वितरण और विद्यालयों की भूमिका

25-26 अगस्त को सभी प्रखंडों ने वन प्रमंडल से आवंटित पौधों को उठाकर विद्यालयों में वितरित किया। इसके बाद 30 अगस्त तक हर विद्यालय इसे उत्सव की तरह मनाते हुए पौधारोपण करेगा।
इस दौरान छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक, जनप्रतिनिधि और स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) सदस्य विद्यालय परिसर, मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और घरों में पौधे लगाएंगे। साथ ही, बच्चों को ईको क्लब की वेबसाइट से ई-प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की अपील

जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने कहा कि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को यह सीख देगा कि “पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन नहीं, बल्कि जीवन और संस्कृति की निरंतरता का आधार हैं।”
जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने जोड़ा कि पौधारोपण का मकसद पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृभूमि और प्रकृति माता के प्रति कृतज्ञता भी है।

नोडल पदाधिकारी बीपीओ दिलदार सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित 1.60 लाख पौधों के लक्ष्य का 50% से अधिक हिस्सा गुमला जिले ने पहले ही पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ गुमला राज्य का पहला जिला बन गया है, जिसने यह प्रगति हासिल की है।

हरित गुमला की ओर कदम

वन प्रमंडल के सहयोग से गुमला, घाघरा, सिसई और चैनपुर की पौधशालाओं से निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी 12 प्रखंडों को ये पौधे सौंपे गए हैं, जिन्हें विद्यालय स्तर पर सामूहिक पौधारोपण में इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रकृति से जुड़ी आदिवासी परंपरा का विस्तार

गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा, “झारखंड की पहचान उसकी हरियाली, जल-जंगल और पहाड़ों से है। यहां की आदिवासी संस्कृति हमेशा प्रकृति पूजक रही है और पेड़-पौधों को माँ मानकर उनकी रक्षा करना जीवन का हिस्सा है। ‘हरित विद्यालय–हरित गुमला’ अभियान इसी विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास है।”

संदेश और उम्मीदें

इस पौधारोपण अभियान के जरिए न केवल “हरित गुमला” का सपना साकार करने की कोशिश की जा रही है, बल्कि छात्रों और समुदाय को यह संदेश भी दिया जा रहा है कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी धरोहर है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

लगातार बारिश से बेहाल गुमला, नशे की चपेट में युवा—प्रशासन ने शुरू की दोहरी लड़ाई

0

गुमला। आदिवासी बहुल जिला गुमला इन दिनों दोहरी चुनौतियों से जूझ रहा है। एक ओर मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर नशे की समस्या ने युवाओं और किशोरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। हालात ऐसे हैं कि जिले के कई क्षेत्र बारिश के दौरान टापू में तब्दील हो जाते हैं और दूसरी तरफ “उड़ता पंजाब” जैसी तस्वीर यहां उभरने लगी है।

बरसात ने किया जीवन अस्त-व्यस्त

गुमला जिले के चारों प्रवेश द्वार—बेडो-भरनो (रांची मार्ग), लोहरदगा-घाघरा, उड़ीसा-सिमडेगा और छत्तीसगढ़-जशपुर माझाटोली—इन दिनों उफनती नदियों से घिरे हुए हैं। कोयल, शंख समेत अन्य नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ जैसे हालात में कई गांव संपर्क से कट जाते हैं, क्योंकि आजादी के 75 वर्ष बाद भी इन क्षेत्रों में सड़क और पुल-पुलिया जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

परिणामस्वरूप गंभीर रूप से बीमार मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ देते हैं। वहीं मजदूरी और छोटे कारोबार से जीवनयापन करने वाले लोग—जैसे ठेला चलाने वाले, चाय-नाश्ते की दुकान लगाने वाले—बरसात से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

नशे की गिरफ्त में किशोर और युवा

बरसात की मार झेलते गुमला में दूसरी बड़ी समस्या है नशे की लत। जिले के मोहल्लों और गलियों में आसानी से कोरेक्स सिरप, ब्राउन शुगर, गांजा, भांग और अवैध महुआ शराब उपलब्ध हो रही है। कभी दूध-दही की नदियों के लिए पहचाना जाने वाला इलाका अब अवैध शराब और नशीले पदार्थों का गढ़ बन गया है।

नाबालिग किशोर और युवाओं की बड़ी संख्या इस चपेट में आ रही है, जिससे माता-पिता, अभिभावक और शिक्षकों में गहरी चिंता है।

प्रशासन का अभियान—‘नशा छोड़ो, घर जोड़ो’

गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां ने जिले को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है। दोनों अधिकारियों ने साफ कहा है कि,
“नशा, नशेड़ी और प्रतिबंधित पदार्थों के सौदागर ही अपराधों की जड़ हैं। इन्हें सलाखों के पीछे भेजना हमारी प्राथमिकता है और इसमें हम सफल होंगे।”

इसके लिए जिले भर के विद्यालयों और उच्च माध्यमिक स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। छात्रों को नशे के दुष्परिणाम समझाए जा रहे हैं और उन्हें खेल, शिक्षा तथा रचनात्मक कार्यों की ओर प्रेरित किया जा रहा है।

लोगों की उम्मीदें प्रशासन से

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बाढ़ और नशा, दोनों ही समस्याओं ने गुमला को संकट में डाल दिया है। ऐसे में प्रशासन की पहल सराहनीय है, लेकिन इसे जमीनी स्तर पर कड़ाई से लागू करना होगा ताकि गुमला फिर से अपनी पहचान और गरिमा को हासिल कर सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग में आयोजित आयुष स्वास्थ्य मेला, सांसद मनीष जायसवाल ने किया उद्घाटन

0

हजारीबाग। आयुष विभाग, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की पहल पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में शनिवार को आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया।

स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में अहम कदम

आयुष स्वास्थ्य मेला का उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा, योग, आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी पद्धति जैसे पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से अवगत कराना और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना था। मेले में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने लोगों की जांच की और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने संबंधी परामर्श दिया।

सांसद ने सराहा पहल

उद्घाटन के अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि,
“आयुष विभाग की यह पहल न केवल लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराएगी, बल्कि उन्हें भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की महत्ता से भी परिचित कराएगी। आज के समय में प्राकृतिक और वैकल्पिक चिकित्सा का महत्व लगातार बढ़ रहा है।”

स्थानीय लोगों की रही खास भागीदारी

स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और विभिन्न स्टॉलों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। नागरिकों ने इसे सरकार की एक जन-कल्याणकारी पहल बताया, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों वर्गों के लोगों को लाभ मिलेगा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िले के बनाए गए पीसीसी पर्यवेक्षक

0

हजारीबाग। कांग्रेस ने आगामी संगठन सृजन 2025 अभियान को मज़बूती देने के उद्देश्य से नई नियुक्तियाँ की हैं। इसी क्रम में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह को खूंटी ज़िले का पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के साथ उन्हें जिले में संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने का कार्यभार सौंपा गया है।

मुन्ना सिंह ने जताया आभार

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मुन्ना सिंह ने कहा,
“मैं कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन सृजन 2025 अभियान को सफल बनाने में जुट जाऊँगा।”

उन्होंने आगे कहा कि खूंटी की धरती हमेशा संघर्ष और जागृति की प्रतीक रही है, और यहाँ के कार्यकर्ताओं एवं जनता की आकांक्षाओं को नई दिशा देना उनका संकल्प है।

संगठन की मज़बूती पर जोर

मुन्ना सिंह ने स्पष्ट किया कि संगठन ही कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं का उत्साह उसकी असली ताकत। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस आलाकमान, प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वे खूंटी जिले में संगठन को और अधिक मज़बूत करेंगे।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

मुन्ना सिंह की नियुक्ति पर जिले और प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उनका मानना है कि इस नई भूमिका में उनके नेतृत्व से खूंटी में कांग्रेस को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

News – Vijay Chaudhary

[aplbcp product_list=1]

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium