27.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 308

गुमला के विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान, छात्रों ने दिया “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” का संदेश

0

गुमला। जिले के +2 एवं उच्च विद्यालयों में शनिवार को नशा मुक्ति एवं जागरूकता अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों और समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना रहा।

प्रतियोगिताओं से छात्रों ने दिया संदेश

अभियान के दौरान आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान और नशामुक्त समाज की झलक पेश की। वहीं, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में युवाओं ने आकर्षक नारों के जरिए “No Drugs” का संदेश दिया।

मानव श्रृंखला बनाकर ली शपथ

कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने विद्यालय परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने समाज को जागरूक करने का संकल्प दोहराया और लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।

शिक्षकों ने दिलाई जीवनभर नशामुक्त रहने की शपथ

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा खेल, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में लगनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को जीवनभर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और यह भी संकल्प लिया कि वे स्वयं भी नशामुक्त रहकर समाज को सही दिशा दिखाएँगे।

अभियान का संदेश

अभियान के जरिये स्पष्ट किया गया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। छात्रों ने संदेश दिया—
👉 “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=2]

राम भक्तों के लिए

डुमरी में अंचल दिवस कार्यक्रम सम्पन्न, 101 मामलों में से 40 का हुआ त्वरित निस्तारण

0

गुमला, शनिवार। जिले में जनता की समस्याओं के समाधान और सेवाओं को आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर शनिवार आयोजित होने वाले अंचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन इस बार डुमरी प्रखंड मुख्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाइक ने की।

नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद, मौके पर निपटाए गए मामले

अंचल दिवस के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी, अंचल अधिकारी डुमरी समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें और समस्याएँ सुनीं। इस मौके पर प्राप्त 101 आवेदनों में से 40 मामलों का निपटारा तुरंत कर दिया गया, जबकि शेष 62 मामलों को जांच और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया।

प्रमाण पत्रों का ऑन-द-स्पॉट वितरण

कार्यक्रम के दौरान आवेदकों को विभिन्न प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए गए।

  • 12 नागरिकों को जाति प्रमाण पत्र
  • 17 आवेदकों को आय प्रमाण पत्र
  • 9 लोगों को आवासीय प्रमाण पत्र
  • 1 आवेदक को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र

सभी दस्तावेज मौके पर ही वितरित किए गए।

भूमि विवाद और अन्य मामले भी निपटाए गए

अंचल दिवस में भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। दोनों पक्षों की उपस्थिति में सुनवाई कर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई।

  • 27 भूमि विवाद प्रकरण जांच हेतु अग्रसारित
  • पंजी–II सुधार से जुड़े 2 मामलों की जांच के आदेश
  • किसान क्रेडिट कार्ड का 1 आवेदन तत्काल स्वीकृत
  • विविध श्रेणी के 27 आवेदनों की जांच का निर्देश

लाभुकों को मिला सम्मान और परिसंपत्ति

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रशस्ति पत्र और परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।

अगला अंचल दिवस चैनपुर में

जिला प्रशासन ने घोषणा की है कि अगला अंचल दिवस 30 अगस्त 2025 को चैनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने चैनपुर क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाएँ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=3]

राम भक्तों के लिए

गुमला में कुपोषण उपचार प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, विशेषज्ञों ने दिए व्यवहारिक टिप्स

0

गुमला, शनिवार। जिले में कुपोषण की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने और उपचार व्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गुमला में तीन दिवसीय कुपोषण उपचार प्रबंधन (SAM Management Training) का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर एक स्थानीय होटल में हुआ, जिसका संचालन नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE), कलावती शरण हॉस्पिटल, दिल्ली की विशेषज्ञ टीम ने किया।

विशेषज्ञ टीम ने दी गहन जानकारी

प्रशिक्षण का नेतृत्व डॉ. प्रवीण (प्रोफेसर एवं डायरेक्टर) ने किया। उनके साथ डॉ. गीतिका और डॉ. श्रद्धा ने प्रतिभागियों को मलन्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर (MTC) में कुपोषण प्रबंधन की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई। इस दौरान विशेषज्ञों ने “10 स्टेप्स ऑफ मैनेजमेंट” पर विस्तार से चर्चा की और प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस कराते हुए वास्तविक परिस्थितियों में काम करने के लिए तैयार किया।

द हंस फाउंडेशन की अहम भूमिका

प्रशिक्षण में द हंस फाउंडेशन का भी विशेष योगदान रहा। इसे राज्य स्तर पर स्वास्थ्य क्षमता वर्धन की दिशा में एक अहम पहल माना गया।

जिला स्वास्थ्य पदाधिकारियों की उपस्थिति

प्रशिक्षण सत्र के दौरान सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं कुपोषण की चुनौती से निपटने में बेहद सहायक सिद्ध होंगी।

बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी और विशेषज्ञ शामिल

इस कार्यक्रम में विकास कुमार पांडेय (DPM), प्रोजेक्ट मैनेजर विवेकानंद, CDS प्रभाकर, कृष्णा जी, डॉ. तलत, डॉ. आशीष सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा 8 ANM (आभा, सविता, जूही, निर्मला, अलीश, देवमुनई आदि) और 2 हेल्थ एवं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट (काजल, रोज रानी, तारकेश्वरी, नितन) ने सक्रिय भागीदारी की। प्रशिक्षण में सहयोग के लिए हाउसकीपिंग कर्मी संगीता का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।

संकल्प के साथ हुआ समापन

प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कुपोषण के प्रभावी प्रबंधन और बच्चों के पोषण स्तर सुधारने के लिए प्राप्त ज्ञान का उपयोग करेंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=4]

राम भक्तों के लिए

गुमला में पंचायत उन्नति सूचकांक पर कार्यशाला, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को मिला सम्मान

0

गुमला, शनिवार। पंचायती राज विभाग गुमला द्वारा JIMTM स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से नगर भवन में पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्रभावी ढंग से लागू करना और ग्रामीण शासन को और अधिक सशक्त बनाना था।

अधिकारियों और प्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो रहे। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष, DRDA निदेशक, LRDC, अनुमंडल पदाधिकारी, वन विभाग, जिला कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रतिनिधि, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पंचायत उन्नति सूचकांक की अहमियत

अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि पंचायत उन्नति सूचकांक देश की ढाई लाख से अधिक ग्राम पंचायतों की प्रगति मापने का एक महत्वपूर्ण उपकरण है। यह सूचकांक गरीबी उन्मूलन, आजीविका सृजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, आधारभूत संरचना, सामाजिक न्याय और सुशासन जैसे क्षेत्रों में पंचायतों के प्रदर्शन का आकलन करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारकर पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करें।

प्रशिक्षण और प्रस्तुतीकरण

राज्य स्तरीय टीम के सदस्य राजेश्वर सिंह और करण कुमार ने प्रतिभागियों को PAI 1.0 के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने सूचकांक की संरचना, मूल्यांकन पद्धति और प्राथमिक मानकों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

उत्कृष्ट पंचायतों और प्रखंडों का सम्मान

कार्यक्रम में बसिया, कामडारा और पालकोट प्रखंड को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं पंचायत स्तर पर लुंगटू, नवागढ़ और बसिया पंचायत को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

भविष्य की दिशा और संकल्प

इस अवसर पर अधिकारियों और प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि पंचायत उन्नति सूचकांक से जुड़े सभी क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और विकास की प्रक्रिया में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी को प्राथमिकता दी जाए।
कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि गुमला जिले की हर पंचायत को आने वाले समय में सशक्त, आत्मनिर्भर और सुशासित पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=5]

राम भक्तों के लिए

गुमला ज्योति संघ की आमसभा, शारदीय दुर्गा पूजन उत्सव 2025 धूमधाम से मनाने का फैसला

0

गुमला – गुमला ज्योति संघ की आम बैठक शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 को संघ परिसर में शाम 8 बजे आयोजित हुई। अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य विषय आगामी माँ शारदीय दुर्गा पूजन उत्सव 2025 रहा। सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा पूर्व वर्षों की तरह उल्लास, उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित की जाएगी। बैठक का शुभारंभ ओम् के उच्चारण से हुआ।

पदाधिकारियों की टीम यथावत

बैठक में तय हुआ कि वर्ष 2025 के लिए पदाधिकारियों में कोई बदलाव नहीं होगा। पूर्ववर्ती टीम को ही बनाए रखने का निर्णय लिया गया। इसमें अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार व अशोक कुमार साहू, सचिव मोहित कुमार गुप्ता, सह सचिव शुभम कुमार लाल व अमित कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, क्लब सचिव नितेश कुमार लाल, अंकेक्षक अक्षय कुमार सिंह, कानूनी सलाहकार ओमप्रकाश बाबूलाल तथा कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम पाल सिंह, उदय प्रताप ओहदार, शुभंकर स्वेता, अरुण गोयल, डॉ. सतीश पाठक, सौरभ कुमार, रोमिल शंकर और नीतीश कुमार शामिल हैं।

मुख्य निर्णय

बैठक में दो अहम फैसले लिए गए—

  1. शारदीय दुर्गा पूजन उत्सव 2025 को विशेष भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।
  2. वर्ष 2024 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद भी संघ कई सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इसमें महाशिवरात्रि की संध्या महाआरती, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, वृक्षारोपण अभियान और टीबी मरीजों के लिए निक्षय मित्र कार्यक्रम प्रमुख रहे हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से आगामी गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

संरक्षकों और वरिष्ठ सदस्यों के सुझाव

  • मुरली मनोहर प्रसाद ने सुझाव दिया कि जो सदस्य नियमित उपस्थित नहीं हो पाते, उनसे व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें जोड़ा जाए।
  • वरिष्ठ संरक्षक बद्री कुमार गुलशन ने कहा कि पूजनोत्सव के दौरान स्वच्छता, श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
  • वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम दीवान ने आग्रह किया कि खेलकूद और नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संघ की पुरानी पहचान को पुनः स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।

पूजनोत्सव की खास झलकियां

सचिव मोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल की सजावट में फूलों की छटा, जगमग रोशनी और स्वच्छता खास आकर्षण होंगे। साथ ही श्रद्धालुओं को नियमित रूप से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक का समापन

कार्यवाही के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में संघ के सदस्य शिवकुमार लाल और अनिल कुमार भी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

गुमला सदर अस्पताल कैंटीनों में खाद्य सुरक्षा जांच, नमूने लैब भेजे गए

0

गुमला – जिला उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को सदर अस्पताल गुमला परिसर स्थित कैंटीनों की खाद्य सुरक्षा जांच की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने किया। निरीक्षण अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया।

कई कैंटीनों में की गई जांच

निरीक्षण टीम ने वर्मा कैंटीन, सृष्टि प्राण प्रवाह, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र और माँ गंगा एंटरप्राइज की जांच की। इस दौरान संचालकों को साफ-सफाई और मानक नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जारी किए गए दिशा-निर्देश

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि –

  • खाद्य सामग्री का उपयोग करने से पहले उसकी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट की जांच आवश्यक है।
  • सभी कर्मचारियों को एप्रन, हेडगियर और ग्लव्स पहनना अनिवार्य होगा।
  • खाद्य इकाइयों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत पंजीकरण और लाइसेंस प्राप्त करना चाहिए।
  • कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे किसी संक्रामक बीमारी से ग्रसित न हों।

नमूने भेजे गए जांच के लिए

निरीक्षण के दौरान माँ गंगा एंटरप्राइज से हल्दी पाउडर और मिक्स मसाला के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए। गुग्गी ने चेतावनी दी कि यदि जांच रिपोर्ट में मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित इकाई पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण दल में कौन-कौन रहे शामिल

इस अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियांशु कुमार और सूरज कुमार भी मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

स्वर्णिम भारत एक्सपो-2025 का हुआ भव्य समापन: राज्य के 49 स्कूल, 26 यूनिवर्सिटियों के हजारों शोधार्थियों की भागीदारी ने ऐतिहासिक बना दिया

0
रांची : परिचित फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 का तीसरा और अंतिम दिन शनिवार को सरला बिरला यूनिवर्सिटी के कला मंडपम हॉल में शनिवार को समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन में राज्य के 49 स्कूल, 26 यूनिवर्सिटियों और विभिन्न संस्थानों से आए हजारों छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों और उद्यमियों की जोशपूर्ण भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।
लगभग 15,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति ने एक्सपो को राज्य के सबसे बड़े युवा-आधारित आयोजनों में से एक बना दिया। कार्यक्रम का संयोजन राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के संयोजन में किया गया।

भारत एक्सपो ने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया :बाबूलाल मरांडी

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वर्णिम भारत एक्सपो ने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया है। इस तरह के आयोजनों से न केवल युवाओं को अवसर मिलता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में ठोस कदम भी बढ़ते हैं। झारखंड जैसे राज्य में इस स्तर का आयोजन होना गर्व की बात है।
आने वाले समय में इसे और बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें भाग लेकर अपने नवाचार और संकल्प को सामने ला सकें।
श्री मरांडी ने युवाओं को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिला कर प्राप्त करने का संकल्प दिलाया। श्री मरांडी ने युवाओं से सीधे संवाद करते हुए कहा कि भारत का भविष्य उनके हाथों में है और जब युवा सपनों को मेहनत और ईमानदारी से जोड़ते हैं, तो देश की दिशा और दशा बदल जाती है।

ऐसे आयोजन झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है: आदित्य साहु

सांसद आदित्य साहू ने कहा कि एक्सपो में हजारों युवाओं की भागीदारी ने यह साबित कर दिया है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है। यहां प्रदर्शित नवाचार, तकनीकी विकास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रेरणा का स्रोत हैं। यह आयोजन झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है.

भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने के लिए तैयार हैं युुुवा : डॉ.वर्मा

सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि उन्होंने इतने बड़े स्तर पर युवाओं और संस्थानों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। एक्सपो में लगे आकर्षक स्टॉल और प्रस्तुतियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि हमारे युवा की नई सोच और शोध से भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने के लिए तैयार हैं।

विजेताओं का सम्मानित किया गया

समापन दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विजेता जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (GSI), द्वितीय स्थान, इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (ICMR), तृतीय स्थान इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO). अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए.
 
 
 
 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

नए अंचलाधिकारी आषुतोष से जनप्रतिनिधियों की मुलाकात, विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

0

हजारीबाग – सदर प्रखंड के नव पदस्थापित अंचलाधिकारी आषुतोष से शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान प्रखंड के उप प्रमुख रविकांत सिंह और प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. स्मृति, कर्बेकला पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार, बैहरी पंचायत के मुखिया पप्पू यादव तथा अमनारी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद भी शामिल हुए।

विकास और समन्वय पर जोर

बैठक में स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की प्रगति, ग्रामीण समस्याओं और प्रशासनिक समन्वय पर चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने नए अंचलाधिकारी का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि उनके कार्यकाल में क्षेत्रीय विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

अंचलाधिकारी का आश्वासन

अंचलाधिकारी आषुतोष ने कहा कि वे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से प्रखंड की समस्याओं का समाधान करने और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी तरह तत्पर रहेंगे।

News – Vijay Chaudhary

[aplbcp product_list=1]

 

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में शुरू हुआ ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम’, छात्रों के बीच जनसंपर्क अभियान तेज

0

हजारीबाग – विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) में शुक्रवार को भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय की पहल पर ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम’ की औपचारिक शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ना और उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान 15 अगस्त से 15 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

छात्रों से जुड़ने का नया प्रयास

अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक एवं कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. उमेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार को परीक्षा भवन से बाहर निकलते हुए विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें ‘विकसित भारत कार्यक्रम’ से जोड़ा गया। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद है कि अधिक से अधिक युवा इस अभियान से कनेक्ट हों और भारत के भविष्य निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।”

पूर्व तैयारियाँ और गतिविधियाँ

कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा के मार्गदर्शन में आगामी दो महीनों के लिए 35 से अधिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई है। इससे पहले कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और शोधार्थियों के साथ बैठक की गई थी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भी NSS यूनिट-1 ने ‘युवा कनेक्ट’ विषय पर विशेष झांकी प्रस्तुत कर संदेश दिया था।

डिजिटल कनेक्टिविटी पर जोर

डॉ. उमेंद्र ने बताया कि छात्रों और शिक्षकों को ‘My Bharat पोर्टल’ तथा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई है। टीम बनाकर पंजीकरण अभियान को और आगे बढ़ाने की रणनीति भी बनाई गई है।

राष्ट्रीय पहचान की ओर विश्वविद्यालय

नोडल पदाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे, बल्कि विश्वविद्यालय को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा, “यह पहल युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगी।”

News – Vijay Chaudhary

[aplbcp product_list=2]

राम भक्तों के लिए

अनुभव प्रमाणपत्र निर्गत में लापरवाही पर भड़के अनुबंध कर्मी, गुमला सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव

0

गुमला, झारखंड – अनुभव प्रमाणपत्र और स्वच्छता प्रमाणपत्र के निर्गत में लगातार हो रही देरी को लेकर झारखंड राज्य ए.एन.एम./जी.एन.एम. अनुबंध कर्मचारी संघ, जिला शाखा गुमला ने शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय, गुमला का घेराव किया।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC), रांची द्वारा 9 जुलाई 2025 को ए.एन.एम. प्रतियोगिता परीक्षा (नियमित भर्ती) के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें परिशिष्ट-13 के अंतर्गत उम्मीदवारों को सिविल सर्जन के हस्ताक्षर से निर्गत अनुभव एवं स्वच्छता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया।

लेकिन गुमला में अनुबंध पर कार्यरत ए.एन.एम. कर्मचारियों का आरोप है कि डीपीएम (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) कार्यालय द्वारा जानबूझकर प्रमाणपत्र निर्गत में देरी और त्रुटियाँ की जा रही थीं, जिसके कारण उम्मीदवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

सैकड़ों अनुबंधकर्मी पहुंचे सिविल सर्जन कार्यालय

आक्रोशित ए.एन.एम. कर्मचारी जिले के सुदूर प्रखंडों से प्रतिदिन प्रमाणपत्र निर्गत कराने कार्यालय पहुँचते रहे, लेकिन सही दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने से नाराजगी बढ़ती गई।
शनिवार को बड़ी संख्या में अनुबंधकर्मी स्वतःस्फूर्त तरीके से सिविल सर्जन कार्यालय पहुँचे और डीपीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घेराव किया।

संघ के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे शामिल

घेराव आंदोलन में कई पदाधिकारी और कर्मचारी नेता भी शामिल रहे। इनमें –

  • झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव भूषण कुमार, राज्याध्यक्ष गोपाल शरण सिंह,
  • ए.एन.एम. कर्मचारी संघ राज्य कमिटी की प्रदेश अध्यक्ष मीरा कुमारी, महासचिव वीणा कुमारी, कोषाध्यक्ष प्रेमा संगीता बड़ा,
  • साथ ही मुरारी प्रसाद सिंह, जितवाहन उरांव, रघुनंदन वैद्य, कलावती कुजूर, सुनीता कनीता कच्छप, उपासना टोप्पो, रीना तिर्की, पूनम भगत, आशा कुमारी सहित कई अन्य सक्रिय रूप से मौजूद रहीं।

सिविल सर्जन का आश्वासन, आंदोलन स्थगित

प्रदर्शन के बाद सिविल सर्जन, गुमला के साथ वार्ता हुई। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि “आज देर रात तक सभी अनुबंधकर्मियों को अनुभव प्रमाणपत्र निर्गत कर दिया जाएगा।”

आश्वासन मिलने पर संघ ने फिलहाल घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया। हालांकि कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि वादा समय पर पूरा नहीं हुआ, तो वे फिर से आंदोलन का रुख करेंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चैरसिया 

[aplbcp product_list=3]

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium