27.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 311

देवघर डीसी ने सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर चल रही जिला स्तरीय काउंसलिंग का किया निरीक्षण,नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश

0
देवघर : जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में गुरुवार को सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर जिला स्तरीय काउंसलिंग कार्य का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
उपायुक्त ने सहायक आचार्य (6-8 वर्ग- भाषा) पद के लिए चल रही काउंसलिंग को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों से कहा कि सरकार का आदेश विज्ञापन प्रकाशन में दिए गए मानदंड तथा नियुक्ति नियमावली के नियमों को शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के क्रम में डीसी लकड़ा ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। बता दें कि सफल घोषित और अनुशंसित कुल 48 अभ्यर्थियों का समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।

दस्तावेजों का हो रहा सत्यापन

काउंसलिंग में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों के सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ-साथ दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियों की जांच की जा रही है। ये दस्तावेज दो अलग-अलग फोल्डरों में क्रमवार जमा किये जा रहे हैं।
जिन पर अभ्यर्थी का नाम, अनुक्रमांक, विषय, पिता का नाम और श्रेणी स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। दस्तावेजों की जांच के दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है, तो मौके पर ही सुधार का विकल्प दिया जाएगा, लेकिन अंतिम निर्णय प्रशासनिक मानकों पर आधारित होगा।
इसके अतिरिक्त दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापन पत्र जारी किए जाएंगे और उन्हें संबंधित विद्यालयों में नियुक्त कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संचालित की जा रही है।
डीसी के निर्देश पर शिक्षा विभाग और चयन आयोग समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है, ताकि जिले के सरकारी विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की बहाली जल्द से जल्द पूरी की जा सके। निरीक्षण के समय जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित विभाग अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
राम भक्तों के लिए

देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने डीएमएफटी व अन्य विभिन्न योजनाओं को समय पर पूरा करने का अधिकारियों को दिया निर्देश, राशि भुगतान में देरी होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें अधिकारी

0
देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को  संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने डीएमएफटी की राशि से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में भुगतान में देरी करने पर अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई करने की बात कही।
बैठक में नीति आयोग अन्तर्गत संचालित आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सूचकांक प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिले के विकास से सम्बन्धित निर्धारित विभिन्न प्रक्षेत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि-जल संसाधन, कौशल विकास के तहत जिला एवं प्रखंड में हुई कार्यप्रगति की बिदुवार समीक्षा करते हुए कहा गया कि नीति आयोग के द्वारा जो निर्धारित मानक है उसे पूरा करना सुनिश्चित करें और प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने डीएमएफटी की राशि से किये जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को तय समयावधि के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त द्वारा पीएम-अभिम योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत जारी कार्यों की समीक्षा भी की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। 
बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता, डीएमएफटी की टीम आदि उपस्थित थे।
राम भक्तों के लिए

देवघर डीसी ने कई फरियादियों की ऑन द स्पॉट शिकायतें दूूर की, अन्य शिकायतें हफ्ते भर में दूूर करने के लिए अधिकारियों को दिया कड़ा निर्देश

0

देवघर: जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याओं के समाधान और उसके त्वरित निष्पादन को लेकर बेहद गंभीर हैं. इसके लिए जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मियों को मौके पर उपस्थित रखा जाता है ताकि यथासंभव ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान हो जाए. जनता दरबार मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को समाहरणालय में पूर्वाह्न 10ः30 से 11ः30 बजे तक आयोजन किया जा रहा है।

जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा गया।
डीसी ने उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी और सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान करने की बात कही. जनता दरबार के दौरान झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण कर दिया गया।
जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।

कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

ये अधिकारी शामिल हुए

मौके पर डीडीसी पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता  हीरा कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे.
राम भक्तों के लिए

राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का समापन, खूंटी और सिमडेगा की टीमें बनीं चैंपियन

0

रांची, 21 अगस्त 2025 — झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि “शिक्षा विभाग और खेल विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं। शिक्षा विभाग जहां प्रतिभाओं को सामने ला रहा है, वहीं खेल विभाग उन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य कर रहा है।”

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और संदेश

खेल मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि असफल खिलाड़ी निराश न हों, बल्कि पूरे समर्पण और मेहनत से अभ्यास जारी रखें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में वे निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे।

विशिष्ट अतिथि रांची विधायक सी. पी. सिंह ने खिलाड़ियों को झारखंड की धरोहर बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि अब तक हॉकी में दक्षिण झारखंड का दबदबा रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में उत्तरी झारखंड भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने हजारीबाग जिले के खिलाड़ियों के योगदान की विशेष सराहना की।

हॉकी इंडिया की सराहना

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग खेलों के आयोजन में जिस तरह से काम कर रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और आयोजकों को विशेष धन्यवाद दिया।

समारोह में खेल निदेशक शेखर जमुआर और पूर्व ओलंपियन मनोहर टोप्पनो की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ाया।

फाइनल मुकाबलों के नतीजे

  • अंडर-15 बालक वर्ग:
    खूंटी के राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, पेलोल मुरहू ने सिमडेगा के राजकीय उच्च विद्यालय को 1-0 से हराकर खिताब जीता।

    • मैन ऑफ द मैच: सुखावना भेंगरा
    • बेस्ट गोलकीपर: अजय हेंब्रम
    • बेस्ट डिफेंडर: अनुज तिग्गा
    • बेस्ट स्कोरर: प्रवीण
    • मैन ऑफ द सीरीज़: जयसन कुंडलना
  • अंडर-17 बालक वर्ग:
    खूंटी के राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, पेलोल ने हजारीबाग के आर.एन. प्लस टू उच्च विद्यालय पदमा को 3-0 से हराया।

    • मैन ऑफ द मैच: इमैनुएल केंदुलना
    • बेस्ट गोलकीपर: परदेसी मुंडा
    • बेस्ट डिफेंडर: अनमोल
    • बेस्ट स्कोरर: आशीष होरो
    • मैन ऑफ द सीरीज़: गंगा टोपनो
  • अंडर-17 बालिका वर्ग:
    सिमडेगा की मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय टीम ने बरियातू की मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय को 3-0 से हराकर ट्रॉफी जीती।

    • वूमेन ऑफ द मैच: अंकित लकड़ा
    • बेस्ट गोलकीपर: सोनाली तिर्की
    • बेस्ट डिफेंडर: वर्तिका केरकेट्टा
    • बेस्ट स्कोरर: शिवानी केरकेट्टा
    • वूमेन ऑफ द सीरीज़: लियोनी हेंब्रम

पुरस्कार वितरण और बधाई संदेश

विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण में खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक सी. पी. सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, खेल निदेशक शेखर जमुआर, महासचिव भोला नाथ सिंह, पूर्व ओलंपियन मनोहर टोप्पनो और अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग के नेतृत्व में हुआ, जबकि मंच संचालन चंद्रदेव सिंह और जय होरो ने किया।

विजेताओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

NEWS DESK

राम भक्तों के लिए

विभावि में पीएम-उषा मेरु के तकनीकी पक्ष पर सत्र आयोजित

0

आईआईटी-आईएसएम के द्वारा विकसित तकनीक का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा: कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा

विनोबा भावे विश्वविद्यालय को पीएम उषा के अंतर्गत प्राप्त भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना मेरु को लागू करने की दिशा में बुधवार को इसके तकनीकी पक्ष पर एक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया गया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा के पहल पर मेरु के तहत अध्ययन और शोध में उपयोग में लाए जाने वाले तकनीकी पक्ष से विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग के शिक्षकों को परिचित कराया गया।

कुलपति ने बताया कि शिक्षकों के विषय ज्ञान के साथ भारत सरकार के दिशा निर्देश पर आईआईटी आईएसएम, धनबाद द्वारा विकसित तकनीक का मिश्रण अध्ययन अध्यापन के लिए किया जाएगा। लक्ष्य है विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाना।

यूसेट के प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आईआईटी आईएसएम धनबाद के TEXMIN द्वारा अत्यधिक ‘इमर्सिव लैब’ विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन में स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि इस लैब में होलोग्राफिक तकनीक का उयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अनुभव आधारित शिक्षा एवं शोध के लिए उपयोगी साबित होगा।

विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित इस विशेष सत्र का संचालन टैक्सबिन के सीईओ सूरज प्रकाश के द्वारा किया गया। इनके साथ फ्यूचरोटेक कंपनी के सीईओ सुकेतू मोदी और व्योमचारा कंपनी के सीईओ हर्ष राज ने भी आज के कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दी। सभी प्रस्तुतियां पावर पॉइंट के माध्यम से दी गई।

कुलपति ने कहा कि इस तकनीक की उपयोगिता को बढ़िया से पहले रखने की जरूरत है। इस दिशा में उन्होंने शिक्षकों से कहा कि उनके मन में जो भी सवाल है वह आज इन विशेषागों से साझा करें। प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने कहा “यह 100 करोड़ भारत सरकार की योजना है। इसके फायदे बच्चों को जरूर से मिलने चाहिए। यह सुनिश्चित करना होगा कि एक भी रुपया बर्बाद ना हो पाए।”

बताया गया कि इस योजना के तहत 12 तकनीकी विशेषज्ञ विश्वविद्यालय में 3 वर्षों तक रहकर यहां के शिक्षकों को पठन-पाठन में तकनीक के उपयोग में सहयोग करेंगे। शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रशिक्षित भी करेंगे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

शहडोल में अपना दल (एस) की कार्यकर्ता बैठक, संगठन विस्तार और आरक्षण मुद्दे पर हुई चर्चा

0

शहडोल, 20 अगस्त 2025 — अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल ने अपने तीन दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के अंतिम दिन शहडोल में कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक ब्योहारी विधानसभा के सर्किट हाउस में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य एजेंडा: संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। आर. बी. सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर संगठन की विचारधारा को आमजन तक पहुँचाएं।

उन्होंने एक बार फिर ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग दोहराई और कहा कि यह पार्टी की प्राथमिकता सूची में शामिल है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

बैठक में मान सिंह बिसेन, डी. पी. पटेल, नीरज कुमार, जिशान मोहम्मद, कुलदीप सिंह चंदेल समेत अन्य कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मिलकर संगठन की रणनीति और आगे की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

दौरे के अन्य पड़ाव

शहडोल पहुंचने से पहले पटेल ने अपने तीन दिवसीय दौरे के शुरुआती दो दिन रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। इन बैठकों में भी उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने, नए सदस्यों को जोड़ने और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने पर जोर दिया।

एकजुटता पर दिया बल

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यदि कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लक्ष्यों को हासिल करने में जुट जाएं, तो संगठन को प्रदेश में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामूहिक प्रयास और समर्पण की अपील की।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

गुमला में ग्रामीणों की सुविधा हेतु शिविर, हिसिर गांव में पंजी-2 अद्यतन कार्य पूरा

0

गुमला, 20 अगस्त — जिला प्रशासन की पहल पर बिशुनपुर अंचल के अंतर्गत आने वाले सुदूरवर्ती हिसिर गांव (मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर) में शनिवार को एक विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर ग्रामीणों को भूमि संबंधी सेवाएं उनके गांव में ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया।

राजस्व टीम ने किया पंजी-2 अद्यतन

कार्यक्रम में अंचल अधिकारी बिशुनपुर, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा अन्य सहायक कर्मियों की उपस्थिति रही। शिविर में कुल 17 जमाबंदी रैयतों का पंजी-2 अद्यतन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

उपायुक्त के निर्देश और उद्देश्य

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने निर्देश दिया है कि जिले के सभी अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के सुदूरवर्ती और दुर्गम गांवों में इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित करें। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीणों को राजस्व संबंधी सेवाएं “उनके द्वार पर” उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें मुख्यालय तक अनावश्यक यात्रा न करनी पड़े।

ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

अधिकारियों के अनुसार पंजी-2 अद्यतन कार्य से भूमि अभिलेख अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित होंगे। इससे न केवल ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी, बल्कि भूमि संबंधी प्रक्रियाओं में होने वाली जटिलताओं से भी छुटकारा मिलेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

0

गुमला, 20 अगस्त 2025 — सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात नियमों के महत्व को समझाने के उद्देश्य से बुधवार को गुमला के नरसिंग कौशल कॉलेज में एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव मौजूद रहे।

यातायात नियमों पर छात्रों से सीधी बातचीत

अभियान में लगभग 110 से 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सड़क सुरक्षा टीम ने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को “जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी उपाय” बताते हुए इनके नियमित उपयोग पर जोर दिया। टीम ने बताया कि तेज गति, लापरवाही और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं।

विशेषज्ञों ने यह भी समझाया कि ट्रिपल लोडिंग और ओवरलोडिंग से वाहन का संतुलन बिगड़ जाता है और दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। साथ ही, क्रैश गार्ड लगाने से वाहन की सुरक्षा क्षमता प्रभावित होने की वजह से इसे न लगाने की सलाह दी गई।

अधिकारियों के संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज ने कहा कि लेन ड्राइविंग और नियमों का पालन करने से अधिकांश सड़क हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने हेलमेट को “जीवन रक्षक कवच” बताते हुए इसके अनिवार्य उपयोग की अपील की।

जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने प्रतिभागियों को “गुड समेरिटन योजना” की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को राज्य सरकार की ओर से ₹2,000 और केंद्र सरकार की ओर से ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि पुलिस विभाग एडवांस पोलिसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने पर कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यातायात नियमों को हल्के में न लें और वाहन चलाते समय धैर्य बनाए रखें।

छात्रों ने ली शपथ

कार्यक्रम के अंत में सड़क सुरक्षा टीम ने सभी छात्रों और शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी और शिक्षक

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष, कॉलेज प्रिंसिपल नीरजा, शिक्षिका सुमिता चटर्जी समेत कई शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे।

यह अभियान छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सड़क हादसों को कम करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला उपायुक्त ने किया धार्मिक स्थलों का निरीक्षण, पर्यटन विकास की रूपरेखा तैयार

0

गुमला, 20 अगस्त 2025 — गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने रविवार को डुमरी प्रखंड स्थित सिर-सी-ता-नाले सरना धार्मिक स्थल और अपर शंख जलाशय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विकास और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सिर-सी-ता-नाले स्थल का निरीक्षण

निरीक्षण के समय उपायुक्त ने अप्रोच रोड, मल्टीपरपज हॉल, शौचालय, दुकानों और अन्य भवनों के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्थल के समीप उपलब्ध 85 डिसमिल सरकारी भूमि का अवलोकन कर भवन निर्माण प्रमंडल को भूमि की मापी और आवश्यक प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया।

स्थानीय नागरिकों के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि “स्थानीय लोगों की सहमति से ही आगे की सभी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

धर्म कांडों और धार्मिक परंपराओं का अध्ययन

सिर-सी-ता-नाले के पास स्थित धर्म कांडों का भी उपायुक्त ने निरीक्षण किया और वहां से जुड़ी धार्मिक परंपराओं की जानकारी ली। उन्होंने स्थल के सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन, लाइटिंग और अप्रोच रोड को बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए।

अपर शंख जलाशय का दौरा

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने अपर शंख जलाशय का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि जलाशय क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें मूर्त रूप देने के लिए प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाएगा। उन्होंने एप्रोच रोड निर्माण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

पर्यटन और रोजगार पर फोकस

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य इन स्थलों को धार्मिक और पर्यटक दृष्टिकोण से विकसित करना, स्थानीय आस्था को सम्मान देना और आसपास के लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

अधिकारियों की मौजूदगी

इस निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, डीसीएलआर चैनपुर, जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी तथा जिला पर्यटन विशेषज्ञ सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनलिस्ट टीमों का चयन

0

रांची, 19 अगस्त 2025 — झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक मुकाबलों से भरपूर रहा। मोराबादी स्थित मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय, बरियातू में खेले गए मैचों में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग तथा अंडर-15 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले हुए।

अंडर-17 बालिका वर्ग

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रांची ने गढ़वा को 10-0, खूंटी ने रामगढ़ को 6-0, हजारीबाग ने गुमला को 3-0 और सिमडेगा ने जामताड़ा को 7-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इसके बाद हुए सेमीफाइनल में रांची ने खूंटी को 6-0 से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया, जबकि सिमडेगा ने हजारीबाग को 8-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल मुकाबला रांची और सिमडेगा के बीच खेला जाएगा।

अंडर-17 बालक वर्ग

इस वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हजारीबाग, जामताड़ा, सिमडेगा, रांची और धनबाद ने जीत दर्ज की।
सेमीफाइनल में खूंटी ने रांची को 12-1 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि हजारीबाग ने रोमांचक मुकाबले में सिमडेगा को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-15 बालक वर्ग

सेमीफाइनल में सिमडेगा ने रांची को 4-0 से और खूंटी ने गुमला को 4-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब इस वर्ग का खिताबी मुकाबला सिमडेगा और खूंटी के बीच होगा।

हॉकी के प्रति बढ़ता उत्साह

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा, “पहली बार राज्य के सरकारी विद्यालयों से इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। यह झारखंड में हॉकी के बढ़ते जुनून और लोकप्रियता का प्रमाण है।”

न्यूज़ डेस्क 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium