27.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 312

Stakeholders Raise Serious Concerns Over Recognition of ‘India Taekwondo’ by Ministry of Youth Affairs and Sports

0

Ranchi, August 20 — A broad and growing group of Indian Taekwondo stakeholders — including former international athletes, senior coaches, experienced officials, and recognized state associations — have formally raised their concerns regarding the ongoing recognition of India Taekwondo (IT) by the Ministry of Youth Affairs and Sports (MYAS).

These concerns focus on irregularities regarding IT’s legal status, administrative functioning, and overall compliance with the National Sports Development Code of India, 2011.

Despite consistent national efforts to improve sports governance, stakeholders allege that India Taekwondo was granted recognition without meeting the minimum legal and democratic standards required for a National Sports Federation. Notably, no fair and transparent elections were held prior to recognition, and to date, India Taekwondo has failed to produce key legal documentation establishing its legitimacy.

“It’s honestly disheartening,” said Mr. Anil Kumar, a senior taekwondo stakeholder. “This is a sport with deep grassroots support across India, and yet it’s being dragged down by a system that’s neither transparent nor legally sound. Our athletes deserve better—they need a federation that actually follows the rules and respects every genuine stakeholder.”

He added, “What’s really surprising is how MYAS suddenly gave recognition to India Taekwondo (IT) as a National Sports Federation after five years of doing nothing—and without even collecting proper documents. They just went off letters from World Taekwondo and ATU. Honestly, it leaves us wondering, what’s really going on?Has our sports ministry really surrendered control to foreign bodies?What happened to the National Sports Code of India?”

“Why has the Hon’ble Sports Minister remained silent on this fundamental question of due process and national autonomy? he concluded.”

India Taekwondo faces a long list of allegations, but the most serious issues are:

  • Violation of the National Sports Code, 2011: India Taekwondo has failed to follow basic requirements like fair elections and transparency, as mandated by the Sports Code.
  • Arbitrary derecognition of genuine state associations: Legitimate state bodies were removed without due process or valid reasons, silencing key voices and undermining fair representation.
  • Engineered and opaque 2023 election: The electoral college was manipulated to ensure an uncontested outcome, with no independent observers from MYAS or IOA. The process was entirely controlled by Mr. Namdev Shirgaonkar.
  • False claims of registration, despite ongoing complaints and contradictory evidence.
  • Submission of false documents to international bodies to gain personal legitimacy and recognition.

A Call for Accountability

Given the evidence and ongoing legal scrutiny, stakeholders now respectfully ask the Honorable Minister:

Why has the Ministry of Youth Affairs and Sports granted and is continuing recognition to India Taekwondo, whose legality is doubtful and under active judicial review? Whose registration documents remain undisclosed?

This whole issue, stands in direct contradiction to the governance model and spirit consistently promoted by our Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi, whose vision emphasizes transparency, legality, and inclusive development across all sectors — including sports.

Thus, We respectfully urge the honorable Minister, in the interest of national pride and the Olympic movement in India, to act and to review this matter with fairness and urgency, in the larger interest of sport, accountability, and public trust.

[aplbcp product_list=1]

[aplbcp product_list=4]

राम भक्तों के लिए

हटिया जन्माष्टमी पूजा समिति ने भव्य काव्य महोत्सव का आयोजन किया, मेला परिसर में सैकड़ों श्रोताओं ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया

0
रांची : हटिया में डीआरएम ऑफिस के सामने हटिया रेलवे कॉलोनी के परिसर में बने पूजा पंडाल में 6 दिवसीय कृष्णा जन्म जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है. श्री कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सचिव चंदन यादव, वरीय अध्यक्ष डॉ. रजनी शर्मा के संयोजन में भव्य काव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। सभी को राधे नाम अंग वस्त्र, मोमेंटो तथा पुष्प पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ रजनी शर्मा ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना के द्वारा किया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी काव्य महोत्सव में रांची के आमंत्रित वरिष्ठ कवयित्री कवि सम्मेलन अध्यक्ष डॉ सुरिंदर कौर नीलम ने जब मुरली बजी नटखट श्याम की, राधे राधे हवाओं में होने लगी की प्रस्तुति दी तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सदानंद सिंह यादव ने देशप्रेम पर आधारित मुक्तक तथा सोहर गीत की प्रस्तुति दी, पुष्पा सहाय गिन्नी ने कृष्ण प्रेम और विरह की अभिव्यक्ति कविता के माध्यम से प्रस्तुत करके मंच को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जमशेदपुर से आई निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी ने कृष्ण भक्ति और प्रेम से ओत-प्रोत रचना की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। जादूगोड़ा से आए कृष्णा “आज़मगढ़ी” ने मधुर स्वर में ग़ज़ल प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सभी को शुभकामनाएं दी। इस पावन अवसर पर श्री कृष्ण पूजा पंडाल में महाभोग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी टीम के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेला परिसर में उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया।
राम भक्तों के लिए

रांची के श्रद्धानंद सेवाश्रम स्कूल प्रकरण में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने किया हस्तक्षेप, अध्यक्ष अजय राय ने प्रभारी प्राचार्य से ली जानकारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग

0
रांची : रातू रोड स्थित श्रद्धानंद सेवाश्रम स्कूल से जुड़े कथित शिक्षक द्वारा छात्रा के उत्पीड़न प्रकरण पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने गंभीरता से पहल की है। श्री राय ने बुधवार को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनुज कुमार सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी हासिल की।

स्कूूल प्रबंधन ने कहा- अबतक लिखित शिकायत नहीं, पारिवारिक विवाद संभव

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सरार्फ ने यह जानकारी दी. प्रभारी प्राचार्य अनुज कुमार सिंह ने बातचीत में बताया कि अब तक विद्यालय के किसी भी छात्रा की ओर से इस संदर्भ में कोई लिखित शिकायत विद्यालय प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस शिक्षक पर आरोप लगाए गए हैं, उस संबंध में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। प्राचार्य के अनुसार, शिक्षक की पत्नी द्वारा दी गई शिकायत को ही आगे बढ़ाया गया है और इसे विद्यालय का अंदरूनी मामला नहीं माना जाना चाहिए।
इस पूरे प्रकरण में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि चूंकि यह मामला बच्चों की सुरक्षा और बाल अधिकारों से जुड़ा हुआ है, अतः सच्चाई सामने आना आवश्यक है। उन्होंने इस प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR), नई दिल्ली के अध्यक्ष को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
श्री राय ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, यदि यह मामला पारिवारिक विवाद का हिस्सा है, तो इसकी भी सच्चाई स्पष्ट की जानी चाहिए ताकि विद्यालय की छवि और बच्चों के भविष्य पर कोई आंच न आए।
झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने आयोग से आग्रह किया है कि निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित कर इस संवेदनशील मामले में अभिभावकों व छात्राओं के बीच विश्वास बहाल किया जाए।
राम भक्तों के लिए

देवघर डीसी ने वाटर बॉडीज के जीर्णोद्धार को लेकर अधिकारियों को दिया जरूरी निर्देश

0
देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वाटर बॉडीज के जीर्णोद्धार को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 17 तालाबों के जीर्णोद्धार को लेकर चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

15वें वित्त आयोग से तालाबों का जीर्णोद्धार होगा

बैठक के दौरान डीसी ने पुरानदाहा तालाब के चले रहे कार्यों के अलावा मानसरोवर तालाब के जीर्णोद्धार को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि 15वें वित्त आयोग मद से 12 तालाबों और अमृत भारत योजना के तहत तीन तालाबों का कायाकल्प किया जायेगा। 15वें वित्त आयोग से जिन नौ तालाबों का जीर्णोद्धार होगा, उनमें सुरा तिलौला, गुगलीडी, रानी महल, संथाली, पुरंदाहा, चांदपुर, बसुआडीह, सत्संग तथा चक्र मिश्रबांध तालाब शामिल हैं।

वहीं अमृत भारत योजना के तहत जिरोलिया तालाब, चौबे बांध और छत्तीसी तालाब को संवारने का कार्य किया जायेगा। साथ ही इन तालाबों की सफाई, मिट्टी कटाई, सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था का कार्य किया जायेगा। वही निगम द्वारा अबतक 17 जलाशयों के पुनरुद्धार का कार्य पूरा हो चुका है एवं 15 पर कार्य जारी है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
राम भक्तों के लिए

देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने जीरो टॉलरेंस की नीति पर नशामुक्त देवघर बनाने की अपील की, अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलानेे का निर्देेश 

0
■ देवघर : जिले को नशामुक्त बनाने में जीरो टॉलरेंस की नीति पर नशामुक्त देवघर बनाने की दिशा में काम करने की अपील करते हुए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने स्कूलों और कॉलेजों में नियमित जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। बुधवार को डीसी ने बैठक में सड़क सुरक्षा अभियान से नशामुक्ति अभियान को जोड़ते हुए युवा छात्रों को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित करने के अलावा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली चुनने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता बतायी.

नशीली दवाओं के प्रसार और खपत के खिलाफ कड़ी निगरानी रखने का डीसी ने दिया निर्देश

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने और समाज में नशीली दवाओं के खतरे के नकारात्मक प्रभाव के बारे में जनता को जागरूक करने के उदेश्य से नशामुक्त देवघर अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित विभाग के साथ पुलिस विभाग को हॉटस्पॉट की सूची की पहचान करने का निर्देश दिया गया, ताकि सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी के साथ समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए उचित उपाय किए जा सके।

बैठक के दौरान डीसी ने पुलिस विभाग को नशीली दवाओं के प्रसार, खपत के खिलाफ कड़ी निगरानी रखने और इस दिशा में आवश्यक कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गयी, ताकि जिलास्तरीय कमिटी द्वारा इस दिशा में बेहतर तरीके से कार्य किया जा सके।
बैठक के दौरान जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशीले पदार्थों के व्यापार को रोकने के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को उपायुक्त ने आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया, ताकि आपसी समन्वय के साथ इस दिशा में बेहतर तरीके से कार्य किया जा सके।

बैठक में ये अधिकारी थे शामिल

बैठक में पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, गोपनीय प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
राम भक्तों के लिए

Bhupesh Sir’s Music Classes in Ranchi: A Golden Opportunity for Aspiring Musicians

0

Ranchi, Jharkhand – Music enthusiasts in the city now have a unique opportunity to learn directly from one of the most respected names in the field of Indian classical and Bollywood music. Bhupesh Kumar, a renowned artist known for his deep knowledge of classical music and decades of contribution to the cultural landscape of Ranchi, has recently launched his very own weekend music classes. The classes are being conducted at his personal studio located at Ratu Road, near Galaxia Mall.

For over 30 years, Bhupesh Kumar has been associated with Doordarshan Ranchi and All India Radio, lending his soulful voice and refined artistry to countless performances. His vast experience and dedication to preserving the rich tradition of classical music have earned him a reputation as one of the most respected teachers and performers in the region. Now, with the launch of his own music studio, he aims to pass on this legacy to the next generation.

The weekend classes are designed for students of all age groups who are passionate about learning music. From vocal training in classical and Bollywood styles to hands-on lessons in playing various musical instruments, Bhupesh Sir’s Music Classes offer a structured yet nurturing environment for budding talent. Whether one is a beginner hoping to take their first steps into the world of music or an intermediate learner seeking to refine their skills, the studio provides an ideal platform to grow.

Speaking to www.jharkhandweekly.com about his initiative, Bhupesh Kumar expressed his vision: “Music is not just an art, it is a way of life. My aim is to create a space where students can connect with music deeply and express themselves through it. With proper guidance and practice, every student can bring out their inner artist.”

Students attending his sessions can expect a curriculum that blends traditional guru-shishya parampara with modern teaching techniques. The focus will not only be on technical training but also on helping students build confidence in stage performance and creativity.

Ranchi, known for its rich cultural diversity, has long been home to music lovers. With the launch of Bhupesh Sir’s Music Classes, the city’s aspiring singers and instrumentalists now have a golden chance to learn directly from a master.

For enrollment and inquiries, interested students can visit the studio at Ratu Road, near Galaxia Mall, Ranchi on weekends. Seats are limited, and early registration is encouraged for those who wish to embark on this musical journey under the guidance of a true maestro.

Contact –

Bhupesh Kumar
Opp. Glaxia Mall
Near Women’s ITI
Sukdev Nagar
Ratu Road , Ranchi – 834001
Mobile – +91-9835165684

 

राम भक्तों के लिए

10 कॉमिक्स बुक के माध्यम से बच्चो में विकसित की जाएगी सामजिक और भावनात्मक समझ

0

✦ यूनिसेफ और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा संयुक्त रूप से लागू किया गया है कार्यक्रम
✦ कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रांची में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत
✦ जीवन कौशल विकास के अंतर्गत KGBV, JBAV और रांची के चयनित 100 स्कूलों से कार्यक्रम का हो रहा है संचालन

राज्य में जीवन कौशल विकास (Life Skills Development) के अन्तर्गत कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय एवं राँची जिला के माध्यमिक /उच्च माध्यमिक के चयनित 100 विद्यालयों (जहाँ गैर आवासीय विद्यालय संचालित है) में KYON कार्ड और आधा-पूर्ण कॉमिक के माध्यम से किशोरावस्था की भागीदारी को मज़बूत करने के लिए व्यापक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत् यूनिसेफ के द्वारा 10 कॉमिक्स बुक्स का संग्रह आधा फुल कॉमिक बच्चो को उपलब्ध कराया गया है। जिससे बच्चे लैंगिक समानता, शारीरिक शर्मिंदगी, भावनात्मक विकास और मनोसामाजिक कल्याण की समझ को विकसित किया जाएगा। तथा एक KYON Card विकसित किया गया है, इसका उपयोग अभिभावकों को उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित करने हेतु अभिभावक शिक्षक बैठक (PTM) में किया जायेगा।

आज इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत हुई। उक्त कार्यशाला में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अविनव कुमार, यूनिसेफ की शिक्षा विशेषज्ञ श्रीमती पारुल शर्मा, यूनिसेफ की सामाजिक व्यवहार परिवर्तन विशेषज्ञ श्रीमती जोशीला पल्लपति, सभी 24 जिलों से मास्टर ट्रेनर, देवनेट, ड्रीम एंड ड्रीम, उगम फाउंडेशन, प्लान इंडिया से रिसोर्स पर्सन शामिल हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अविनाव कुमार ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में जीवन कौशल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पहल से किशोरों में न केवल आत्मविश्वास मिलेगा, बल्कि वे सामाजिक चुनौतियों का सामना भी मजबूती से कर सकेंगे। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम और भी प्रभावी सिद्ध होगा।

शिक्षा विशेषज्ञ श्रीमती पारुल शर्मा ने कहा कि जाने अनजाने में बच्चे, विशेषकर बालिकाएं सामाजिक व् रूढ़िवादी रूप रंग से सम्बंधित अवधारणाओं के कारण हींन भावना से ग्रस्त हो जाती है। उन्हें यह महसूस करवाया जाता है कि वे अगर और गोरी, लम्बी, या दुबली होती तो बेहतर होता। इस सोच को बदलना ज़रूरी है। हमें बच्चियों को बताना है कि वे आत्मसम्मान के साथ जिए और दूसरो के द्वारा तय किये मापदंडो को खुद पर न थोपे। श्रीमती जोशीला पल्लपति ने कहा कि किशोरावस्था वह अवस्था है जहाँ बच्चों को सबसे अधिक मार्गदर्शन और सहारे की आवश्यकता होती है। आधा फुल कॉमिक्स और KYON कार्ड बच्चों को संवेदनशील विषयों पर खुलकर सोचने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर देंगे। यह पहल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ परिवार और समुदाय को भी सकारात्मक बदलाव की ओर प्रेरित करेगी।

News Desk

[aplbcp product_list=1]

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

रेहू मछली में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के दवा का हुआ सफल परीक्षण

0

विभावि के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की शोधार्थी ने झारखंड के पौधों से खोज निकाला दवा

रोहू यह रेहु मछली को जीवन नाशक बीमारी से बचाने हेतु मछली में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने संबंधी अचूक दवा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने खोज निकाला है। इसकी जानकारी देते हुए जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ किशोर कुमार गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि रोहू मछली को ‘रुई’ या ‘कारपो’ मछली के नाम से भी जाना जाता है। यह एक मीठे पानी की मछली है जो उत्तर और मध्य भारत में पाई जाती है। यह अपने कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है। परंतु कुछ दिनों से तरह-तरह के बीमारी से यह प्रजाति अत्यधिक ग्रसित है।

आज बढ़ते प्रदूषण और मछलियों में रोग ठीक करने के लिए दवाओं के प्रयोग ने इन मछलियों में तरह-तरह की बीमारी को जन्म दिया है।

हरित उत्पादन तकनीक के तहत विनोबा भावे विश्वविधालय के बायो टेक्नोलॉजी विभाग के आकृति गुप्ता ने‌ इन मछलियों को ग्रसित करने वाले रोग के अचूक दवा खोज निकालने का काम किया है।

आकृति ने झारखणड में पाये जाने वाले भेलवा पौधे का पहली बार वैज्ञानिक परिक्षण कर बैक्टीरिया और फफूंद ग्रसित रोहू मछली पर दवा के रूप में प्रयोग किया। पाया गया कि इससे बीमार मछलियों में प्रतिरोधक शक्ति ‌ बढ़ जाती है। उसके प्रतिरोधी जीन भी काफी सक्रिय हो जाती है।

उसने अपना शोध डा पी के मिश्रा और‌ आइआईऐबी, रांची के वैज्ञानिक डा एस के गुप्ता के अन्दर‌ पूरा किया।

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के‌ प्रो एन के दूबे ने इनकी फाइनल मौखिक प‌रीक्षा ली और आकृति गुप्ता को पी. एचडी. की उपाधि के लिए योग्य घोषित किया।

आकृति के शोध का विषय था “झारखंड के जनजातीय पौधों से रोग प्रतिरोधक दवा बनाकर ‘लेबियो रोहिता’ अर्थात रोहू मछली पर इसका प्रयोग व परीक्षण।”

आकृति गुप्ता ने सीएसआईआर, गेट, आईआईटी जैम ‌की परीक्षा भी उतीर्ण की है। उनके शोध का साइटेशन भी 72 है। उनका अभी तक आठ शोध पत्र और‌‌ चार‌ बुक-चैपटर‌ भी प्रकाशित है। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा ने आकृति को विश्वविद्यालय के बोर्ड आफ गवर्नेन्स‌ में सदस्य के रूप में नामित किया है।

आकृति डीएवि पब्लिक स्कूल हजारीबाग, अन्नदा महाविद्यालय और‌ बहु प्रतिष्ठित वनस्थली विद्यापीठ की छात्रा रही है।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

[aplbcp product_list=2]

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

0

गुमला : ः गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस जन संवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने भाग लिया और अपनी व्यथा, समस्याएं एवं आवश्यकताओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।

जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं राशन, आवास, स्वास्थ्य, नगर निकाय व्यवस्था, सड़क निर्माण, नशा मुक्ति, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा आदि विषयों से जुड़ी थीं, जिनमें कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि शेष मामलों पर त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

11 हजार वोल्ट तथा एलटी तार हटाने हेतु आवेदन प्राप्त

तिर्रा गांव निवासी ललिता देवी ने बताया कि इनके घर के ऊपर 11 हजार वोल्ट का तार तथा एलटी लाईन का तार लगा हुआ हैं । जिससे कभी भी किसी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने आज जन शिकायत निवारण दिवस में आकर अपनी समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में तथा तेज हवा चलने से घरवालों में डर का माहौल बना रहता है। इनके आवेदन पर सम्बन्धित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

[aplbcp product_list=3]

करंज टोली वार्ड नंबर तीन में क्रशर प्लांट स्थापित किए जाने की शिकायत पर जांच के आदेश

करंज टोली वार्ड नंबर तीन के निवासियों का कहना है कि उक्त गांव में शिवालिक कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा क्रशर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। क्रशर प्लांट लगाए जाने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विशेषकर बच्चे एवं बुजुर्ग इससे अधिक प्रभावित होंगे।

ग्रामीणों ने आज उपायुक्त से मिलकर इस सम्बन्ध में आवेदन सौंपा है। उनका कहना है कि इस गांव में क्रशर प्लांट नहीं लगाया जाए। इनके आवेदन पर जिला खनन पदाधिकारी को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए हैं।

रायडीह प्रखंड अंतर्गत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, केमटे में शिक्षक की कमी को दूर करने के निर्देश

रायडीह प्रखंड अंतर्गत केमटे पंचायत में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, केमटे में वर्तमान में मात्र तीन महिला शिक्षक पदस्थापित हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है तथा कक्षा संचालन में भी काफी कठिनाई आती है। शिक्षक की कमी के कारण कई अभिभावक अपने बच्चे को अन्यत्र किसी अन्य विद्यालय में नामांकित करवा रहे है।

आज जन शिकायात निवारण दिवस में जनप्रतिनिधि द्वारा उपायुक्त से मिलकर यह समस्या बताई गई। उन्होंने कहा कि उक्त विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की आवश्यकता है। जिससे बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से हो और विद्यालय का संचालन भी सही से हो सके।

इलाज हेतु आर्थिक सहायता की मांग लेकर आए फरियादी

पालकोट गांव निवासी मालावती देवी को पित्तनली में गांठ की समस्या है। उनका इलाज रांची के कई सरकारी अस्पताल में कराया गया। लेकिन डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि इस बीमारी को सर्जरी के जरिए ही ठीक किया जा सकता हैं।
आवेदक का कहना है कि डॉक्टर द्वारा सर्जरी किसी निजी अस्पताल में कराया जाने की बात कही गई। लेकिन इनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। लेकिन परिवार सर्जरी कराने में असमर्थ है।

इनके आवेदन पर उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन,गुमला को आवश्यक कार्रवाई एवं सहयोग के निर्देश दिए हैं।

अन्य विषयों पर भी आए आवेदन, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

आज के जन शिकायत निवारण दिवस में आंगनबाड़ी सेविका, जमीन विवाद, आवास योजना, सामाजिक पेंशन, सड़क निर्माण, रोजगार सहायता, घरेलू विवाद समाधान आदि विषयों से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से पढ़ा और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि समयबद्ध, पारदर्शी एवं मानवीय दृष्टिकोण से सभी समस्याओं का समाधान करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

श्रमिक आश्रित को समूह बीमा योजना अंतर्गत 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार श्रमिक कल्याण से संबंधित प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की गई। अजय भगत, पिता इतवा भगत एवं माता लालो देवी, ग्राम कसपोरेया, पोस्ट बेलागाड़ा, प्रखंड एवं थाना घाघरा, जिला गुमला, सीमा सड़क संगठन (ग्रेफ), समदो, राज्य हिमाचल प्रदेश में सी०पी० मजदूर के रूप में कार्यरत थे। कार्य करने के दौरान दिनांक 05.06.2024 को उनकी प्राकृतिक मृत्यु हो गई थी।

कार्य स्थल पर मृत्यु होने के कारण उनके आश्रित लालो देवी (माता) को समूह बीमा योजना अंतर्गत बीमा राशि रु. 10,00,000/- (दस लाख रुपये मात्र) स्वीकृत की गई। दिनांक 18.08.2025 को श्रम अधीक्षक, गुमला के माध्यम से उक्त राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित करा दी गई।

जिला प्रशासन ने मृतक श्रमिक के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए आश्वस्त किया है कि श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

[aplbcp product_list=1]

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium