27.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 316

RSS को सिर्फ NGO की परिभाषा में समेटा जा सकता है? या फिर उसका स्वरूप कहीं और अधिक व्यापक है?

0

-हरिगोविंद विश्वकर्मा-

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने 103 मिनट के संबोधन में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में दो-चार वाक्य बोले। इससे पहले के 11 संबोधनों में उन्होंने कभी संघ के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। हालांकि उनकी पृष्ठभूमि संघ की रही है, तो स्वाभाविक रूप से उन्हें अपने पहले संबोधन में तो संघ का ज़िक्र अवश्य करना चाहिए था।

ख़ैर, पीएम ने कहा कि संघ दुनिया का सबसे बड़ा एक NGO है। यह वक्तव्य सुनने में बड़ा सरल प्रतीत होता है, परंतु इससे बहुत से लोगों के मन में प्रश्न उठा कि क्या सचमुच संघ केवल एक NGO है? मुझे यह बड़ा अटपटा लगा। मैंने अपने आप से पूछा कि क्या वास्तव में संघ को केवल NGO की परिभाषा में समेटा जा सकता है? या फिर उसका स्वरूप कहीं अधिक व्यापक और गहन है?

वस्तुतः आरएसएस को लेकर मेरे मन में हमेशा इज़्ज़त रही है। पिछले तीन दशक से ज़्यादा समय से संघ के लोगों से मेरा निकट का संपर्क रहा है। 1980 के उत्तर्राध में मेरे इलाहाबाद प्रवास के दौरान मैंने देखा कि अयोध्या हॉस्टल में बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता आते थे।

मैं 1986 में 18-19 साल की उम्र में एकदम मैं निरे देहात से प्रयाग (इलाहाबाद) आया था। मैं ख़ासकर ऐसे समाज का प्रतिनिधि था, तब जिसकी ‘ऐन-केन-प्रकारेण पेट भरना’ ही सबसे बड़ी विचारधारा थी। मेरी माता पढ़ी-लिखी नहीं थीं, पिता ने दस्तख़त भर कर लेने की पढ़ाई की थी और मुंबई में कारपेंटर थे।

वामपंथ या दक्षिणपंथ क्या है?

मैं यह सब इसलिए बता रहा हूं कि आज भी मेरे जैसे अनगिनत लोग होंगे, जिन्हें पता ही नहीं विचारधारा क्या होती है। क्योंकि उनका पहला लक्ष्य सरवाइव करना होता है। उन्हें यह नहीं पता होता कि वामपंथ या दक्षिणपंथ क्या है, राष्ट्रवाद या सांस्कृतिक राष्ट्रवाद क्या है? 20 सदी में जिसे आप मंदिर में जाने नहीं देते थे या तालाब में स्नान नहीं करने देते थे, उससे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पूछेंगे तो वह क्या जवाब देगा।

मैं तो प्रतियोगी परीक्षा को धन्यवाद दूंगा कि इंट्रेंस में अनिच्छा से शामिल होने के बावजूद मेरा चयन हो गया और बिना ‘सरनेम या लक’ (जिन्हें मैं सफलता का ब्रम्हास्त्र मानता हूं।) IERT में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन मिल गया। अन्यथा डोनेशन से तो मैं कभी पढ़ ही नहीं पाता।

अयोध्या हॉस्टल के सामने ‘परमहंस सायं’ नाम से एक शाखा भी लगती थी। मैंने पहली बार संघ के बारे में सुना। मेरे कमरे में भी सफेद शर्ट, खाकी हॉफपैंट और काली टोपी लगाए स्वयंसेवक आते थे। वे लोग बहुत प्रेम से बातचीत करते थे। मुझसे और मेरे रूम पार्टनर त्रिभुवन नारायण राय और दयाशंकर यादव से शाखा में आने का आग्रह करते थे। उनका व्यवहार बहुत सौम्य और सरंक्षक जैसा होता था।

एक बार मैं भी अपने मित्रों के साथ शाखा में चला गया। एक घंटे की शाखा में पहले संघगीत गाया गया। खेलकूद हुआ। अंत में बौद्धिक। बौद्धिक मुझे बहुत अच्छा लगा। दरअसल, बौद्धिक में लोग भाषण देना सीखते हैं, जो बहुत अच्छा प्रोग्राम है। तो मैं संघ में यदाकदा जाने लगा। शनिवार को तो अवश्य चला जाता था। उस दौरान परमहंस सायं में संघ के बड़े-बड़े पदाधिकारी आते थे और भाषण देते थे।

एक बार तो रज्जू भैया भी आए थे। जो बाद में सरसंघचालक भी बने। इस अनुभव के बाद मेरे मन में संघ की इमेज एक ऐसे शांतिपूर्ण संगठन के रूप में बनी, जो अपने स्वयंसेवकों को चरित्र निर्माण का पाठ पढ़ता है। शाखा में कभी भी किसी ने हिंसा की बात नहीं की। यहां तक कि एक बार हम सभी लोगों ने इलाहाबाद में संघ के शिविर में भी हिस्सा लिया। उसमें भी शांति की बात हुई थी।

जो हिंसा करे, वे संघी नहीं हो सकते

संघ के लिए मेरे मन में इज़्ज़त तभी से है। इसीलिए जब कांग्रेस या विपक्ष के दूसरे लोग संघ के बारे में कोई निगेटिव टिप्पणी करते हैं तो आम आदमी को हज़म नहीं होता। क्योंकि संघ में आत्मकेद्रित लोग बहुत कम हैं, मिलनसार लोग बहुत ज़्यादा हैं।

स्वयंसेवकों का आम आदमी से व्यवहार और मेल-मिलाप बहुत दोस्ताना होता है। जिसे शाखा का संस्कार मिल जाए वह हिंसक हो ही नहीं सकता। इसीलिए मैं कहता हूं कि जो लोग हिंसा करते हैं वे संघ के स्वयंसेवक होते ही नहीं हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री का यह कहना कि संघ NGO है, मेरे गले नहीं उतरा।

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह : झंडा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मंत्री सुदिव्य कुमार ने तिरंगा फहरा कर जिलेवासियों से स्वतंत्रता सेनानियों की लम्बी सूचियों का जिक्र किया 

0

मंत्री ने इस ऐतिहासिक अवसर पर कहा-बेहतर कल के लिए चुनौतियों और समस्याओं का मंथन कर विविधता में एकता तथा प्रगति के नये आयाम स्थापित करने के लिए संकल्प लेने का दिन है। गिरिडीह जिला प्रशासन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

गिरिडीह, (कमलनयन) : आजादी का 79वां राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस जिले भर में आन-बान और शान से मनाया गया। मुख्य समारोह परम्परागत ऐतिहासिक झंडा मैदान में आयोजित किया गया, जहां झारखंड सरकार- नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। मौके पर जिला जज, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार समेत काफी संख्या में गण्यमाण्य लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम में मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज के पावन मौके पर इस मंच से हम उन तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगाकर हमें आज ही के दिन 15 अगस्त, 1947 को अग्रेजों से आजादी दिलाई।
साथ ही आजाद भारत के सपने को साकार करने के लिए हम उन महापुरुषों को हृदय से नमन करते हैं, जिनके अथक संघर्ष एवं बलिदान से इस महान राष्ट्र का निर्माण हुआ है। यह उन्हीं के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है कि आज भारत विकास के पथ पर चलकर दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को अग्रसर है तथा जल्द ही हम विकसित देशों की श्रेणी में शामिल होंगे।

गिरिडीह ज्ञान और साधना की धरती 

उन्होंने कहा कि गिरिडीह की जिस पावन धरती पर हम सब मौजूद हैं, वह ज्ञान और साधना की धरती रही है। खनिजों से परिपूर्ण, वन क्षेत्रों से आच्छादित नित्य बादलों को चूमने वाले सम्मेद शिखर की यह धरती विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान रखती है।
महान वैज्ञानिक जेसी बसु एवं सांख्यिकिविद् प्रोफेसर पी.सी. महालनोबिस का संबंध भी गिरिडीह की धरती से रहा है। गिरिडीह के स्वतंत्रता सेनानियों की लम्बी सूची रही जिसमें स्व. बजरंग सहाय, स्व.श्याम सुंदर सिंह, स्व. हाजी दिलदार अली, स्व. राजन सिंह, स्व. अब्दुल रजाक, स्व. सदानंद प्रसाद का भी उल्लेख पूरी श्रद्धा से करते हैं।
हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों को हर संभव आर्थिक सहायता, सबको शिक्षा प्रदान करना, युवाओं को रोजगार प्रदान करना, महिला सुरक्षा, कृषि कार्य एवं जिले का सर्वांगीण विकास करना हमारी सरकार का दायित्व है। हम सभी गरीबों और विकास से वंचित व्यक्तियों को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत हैं।

हमारा प्रयास झारखण्ड का हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े

हमारा प्रयास है कि झारखण्ड का हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े और आगे बढ़े। पिछले वर्षों में जिलान्तर्गत हमने कई योजनाएँ क्रियान्वित की हैं।
पर्यटन और खेलकूद के क्षेत्र में गिरिडीह जिले में 42 धार्मिक/प्राकृतिक स्थलों को पर्यटक स्थल के रूप में अधिसूचित किया गया है। उसरी वाटरफॉल को ईको-पर्यटन स्थल बनाने का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। खण्डोली डैम का भी आवश्यक पर्यटकीय विकास कार्य हेतु प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है।
इसके अलावा मंत्री, सुदिव्य कुमार ने झारखंड राज्य के आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही विधि व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, जनता दरबार आदि कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

[aplbcp product_list=2]

राम भक्तों के लिए

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गुमला में भाजपा का मौन जुलूस एवं गोष्ठी का आयोजन

0

गुमला : – 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, गुमला ज़िला इकाई द्वारा एक मौन जुलूस का आयोजन स्थानीय ललित उरांव बस पड़ाव से लेकर मेन रोड होते हुए पालकोट रोड स्थित रौनियार भवन तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया। यह जुलूस विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लाखों निर्दोष लोगों की स्मृति में आयोजित किया गया।

जुलूस के समापन के पश्चात स्थानीय रौनियार भवन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गुमला जिला अध्यक्ष बिनय लाल ने की। दोनों नेताओं ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभाजन की त्रासदी को याद किया और राष्ट्र निर्माण में एकता और समरसता की आवश्यकता पर बल दिया।मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि “भारत का विभाजन केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि मानवीय त्रासदी का सबसे बड़ा उदाहरण था। लाखों लोग विस्थापित हुए, हजारों ने अपने प्राण गंवाए। इस स्मृति दिवस का उद्देश्य उन सभी पीड़ितों को श्रद्धांजलि देना है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो इतिहास की पीड़ाओं को भुलाने के बजाय उनसे सीख लेने में विश्वास रखती है। हम सबको मिलकर ऐसा भारत बनाना है जहाँ नफरत के लिए कोई जगह न हो।”

जिलाध्यक्ष विनय लाल ने कहा कि गुमला ज़िले के कार्यकर्ता इस दिन को सिर्फ स्मरण के रूप में नहीं, बल्कि एक संकल्प दिवस के रूप में भी मानते हैं। हमारा उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ियाँ विभाजन की विभीषिका को समझें और राष्ट्र की एकता को सर्वोपरि रखें।उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करना हर भारतीय का कर्तव्य होना चाहिए। मौके पर पूर्व विधायक कमलेश उरांव, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, पूर्व प्रदेश मंत्री भूपन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष सविन्द्र सिंह,निर्मल गोयल, भगवान साबू, हीरा साहू, बिनोद कुमार,,हरिशंकर त्रिपाठी, जिला महामंत्री यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष रविन्द्र सिन्हा, सुरेश सिंह, सत्यनारायण पटेल, छोटेलाल उरांव, सागर उरांव, गायत्री देवी, गुड्डी नंदा, शिवदयाल गोप, भोला चौधरी, खुशमन नायक, बालकेश्वर सिंह, संजय वर्मा, बबलू वर्मा, सरजू साहू, दामोदर कसेरा, श्यामसुंदर साहू, विकास सिंह, देवदत्त भारती, विजय शंकर दास, शकुंतला उरांव, अमरमणि उरांव, रीता देवी, गुंजा देवी, पुष्पा देवी, दिनेश्वर साहू,कौशलेन्द्र जमुवार, हरिहर प्रसाद, शम्भू नायक, चमरू साहू, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=1]

राम भक्तों के लिए

CSR गतिविधियों की विशेष समीक्षा बैठक संपन्न

0

गुमला ः गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार आज उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) संबंधी विशेष समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हिंडालको कंपनी के प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा हिंडालको को अपने CSR मद से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए। माइनिंग क्षेत्रों में नींबू , मिर्च, आम, लीची आदि जैसी फसलों की खेती को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। इसके अलावा, CSR क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए सिविल सर्जन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

हिंडालको के प्रतिनिधियों ने बैठक में अवगत कराया कि कंपनी टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण आहार की व्यवस्था कर रही है। इसके तहत चिन्हित मरीजों को 350 की पोषण टोकरी, दवाइयाँ और खाद्य पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा हिंडालको को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को शेयर उपलब्ध कराने, 50 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं 50 विद्यालयों की मरम्मत कार्य करने, जल मीनारों के मरम्मत की सूची उपलब्ध कराने तथा पाट क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान हेतु पानी ‘अपलिफ्टिंग’ की सुविधा विकसित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला योजना पदाधिकारी,सिविल सर्जन गुमला, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला हॉर्टिकल्चर पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी,जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी, शोर हिंडालको कंपनी के प्रतिनिधि एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=1]

राम भक्तों के लिए

चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा किया गया निरीक्षण

0

गुमला :ः गुमला जिला मुख्यालय स्थित चंदाली के ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी कैमरा व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गई। उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया तथा विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी,विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=2]

राम भक्तों के लिए

Jamtara Cyber Gang Busted for ₹11 Crore High-Tech Fraud Using AI and Malware

0

Jamtara Cyber Gang Busted for ₹11 Crore High-Tech Fraud Using AI and Malware

Ranchi, Jharkhand:

Cybercrime in Jharkhand’s Jamtara district has taken a sophisticated turn, with fraudsters now deploying artificial intelligence and malware instead of traditional phone scams. In a major crackdown, Jharkhand Police have arrested six members of a cyber gang accused of orchestrating frauds worth ₹11 crore across India through malicious mobile applications.

According to police, the gang targeted over 2,500 bank account holders nationwide, developing APK files disguised as official government and banking apps. The fake apps bore names such as PM Kisan Yojna.apk, PM Fasal Bima Yojna.apk, and imitations of major Indian banks including State Bank of India, Canara Bank, Punjab National Bank, Axis Bank, and NPCI International.

Once installed, these malware-laced applications gave the criminals full control over victims’ smartphones, allowing them to steal sensitive banking data and drain accounts—without requiring OTPs. Data from around 2,000 Punjab National Bank customers and 500 Canara Bank customers was found on the gang’s devices, indicating targeted attacks on specific banks.

The group, operating under the pseudonym “DK Boss,” was also selling these malicious APKs to other cyber criminals for ₹20,000–₹25,000 each. Police revealed the gang leveraged AI tools, including ChatGPT, for malware development and Android software programming.

The arrested individuals have been identified as Md Mahboob Alam (25), Safauddin Ansari (26), Md Aarif Ansari (27), Jashim Ansari (30), SK Belal (27), and Ajay Mandal (28). Four of them have prior criminal records in cybercrime cases.

A senior police official explained that the malware was primarily distributed via WhatsApp messages, tricking recipients into downloading the harmful APKs. “Once installed, the victims’ phones were compromised instantly,” the official said.

The police are now investigating interstate connections of the gang and have sought assistance from the Indian Cyber Crime Coordination Center, under the Union Home Ministry, to trace the wider network of APK-based fraud operations.

News article by

Ashok Kumar

[aplbcp product_list=3]


 

 

राम भक्तों के लिए

17 अगस्त से शुरू होगा हॉकी का महाकुंभ, 1152 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

0

रांची, 13 अगस्त 2025 — झारखंड में खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक पल आने वाला है। राज्यस्तरीय जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब 17 से 19 अगस्त तक होने वाले इस महोत्सव में राज्यभर से 1152 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव धीरसेन सोरेंग की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न आयोजन समितियों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सोरेंग ने निर्देश दिया कि प्रतियोगिता के दौरान भोजन, स्वास्थ्य और आवास की व्यवस्था बेहतरीन हो ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा, “इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हॉकी को प्रोत्साहित करना, खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना और छात्रों में खेल भावना को मजबूत करना है।”

तीन वर्गों में होगी प्रतियोगिता
इस बार प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालिका और अंडर-17 बालक वर्ग में मुकाबले होंगे। प्रत्येक टीम में 18 सदस्य होंगे, जिनमें 16 खिलाड़ी, एक कोच और एक मैनेजर शामिल होंगे। कुल 24 कोच और 24 टीम मैनेजर भी इसमें भाग लेंगे। टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा और जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट सोसाइटी के नियमों के अनुसार आयोजित होगा।

जिला स्तरीय मुकाबले 15 से 20 जुलाई 2025 के बीच हो चुके हैं। वहां से विजेता टीमों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। राज्यस्तर पर प्रत्येक वर्ग की विजेता टीम अक्टूबर में नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। उससे पहले विजेता टीमों के लिए 21 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का दबदबा
जवाहरलाल नेहरू कप हॉकी के इतिहास में झारखंड अब तक 10 बार राष्ट्रीय चैंपियन बन चुका है। आखिरी बार 2023 में मिजोरम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड ने यह खिताब जीता था, जब सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू की अंडर-17 बालिका टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को उम्मीद है कि इस वर्ष भी झारखंड राष्ट्रीय मंच पर अपनी विजेता परंपरा को कायम रखेगा।

न्यूज़ डेस्क

[aplbcp product_list=1]

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में कॉमन कोर्सेज समिति की बैठक संपन्न, नए कौशल व बहुविषयक पाठ्यक्रमों को मिली हरी झंडी

0

हजारीबाग, 14 अगस्त 2025 — विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) में 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के कॉमन कोर्सेज के गठन को लेकर आयोजित तीन दिवसीय मैराथन बैठक बुधवार को समाप्त हो गई। 11 अगस्त से चली इस बैठक में विश्वविद्यालय ने 10 से अधिक नए कौशल विकास पाठ्यक्रम, 12 बहुविषयक कोर्स और तीन वैल्यू एडेड कोर्स जोड़ने का निर्णय लिया।

बैठक में पहले से संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की समीक्षा कर उनमें गुणात्मक सुधार और आकर्षक नामकरण का प्रस्ताव भी पारित हुआ। उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रमों को आसानी से समझ सकें और चुन सकें।

बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने की। उन्होंने बाहरी विषय-विशेषज्ञों को समय देने के लिए धन्यवाद देते हुए आंतरिक सदस्यों को सलाह दी कि अतिथि विशेषज्ञों से संपर्क बनाए रखें और पाठ्यक्रम की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाएं। उन्होंने कहा, “विभावि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूरी गंभीरता से लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।” कुलपति ने नए प्रस्तावित पाठ्यक्रमों की रूपरेखा जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में बाहरी विशेषज्ञों ने कई अहम सुझाव रखे। अंबेडकर कॉलेज, दिल्ली के प्रो. नवीन कुमार ने सीएसआर के तहत उद्यमियों से संपर्क कर सृजनात्मक कार्यों के लिए फंड जुटाने की बात कही। इग्नू के प्रो. निराधार दे ने विभावि और इग्नू के बीच एमओयू कर पाठ्यक्रम को समय-समय पर अपडेट करने का सुझाव दिया। वहीं, साउथ बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. तरुण त्यागी ने विभावि और उनके संस्थान के बीच एमओयू कर नई शिक्षा नीति 2020 पर शिक्षकों में जागरूकता बढ़ाने की संभावना पर चर्चा की।

इस दौरान झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. अपर्णा ने अपनी पुस्तक ‘इंटरनेशनल रिलेशंस एंड डिप्लोमेसी: थिअरी एंड प्रैक्टिस’ कुलपति को भेंट की।

बैठक में शामिल सभी बाहरी विशेषज्ञों ने विश्वविद्यालय के हरे-भरे प्रांगण और नई शिक्षा नीति को लागू करने में कुलपति व शिक्षकों की प्रतिबद्धता की सराहना की।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

[aplbcp product_list=2]

राम भक्तों के लिए

गुमला में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

0

गुमला, 13 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस से पूर्व गुमला जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई में बुधवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा से प्रारंभ होकर महावीर चौक, थाना चौक और शहीद चौक होते हुए पुनः महावीर चौक पर आकर सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम में भाजपा दक्षिणी छोटा नागपुर के प्रमंडलीय प्रभारी गणेश मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा, “यह यात्रा देश सेवा को समर्पित है। हमारे वीर सैनिकों ने साहस और पराक्रम के साथ ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव को सफल बनाकर देश के सभी दुश्मनों को करारा जवाब दिया है।”

भाजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना प्रबल होती है। तिरंगा यात्रा में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं के साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यात्रा का संचालन भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप कुमार और नगर मंडल अध्यक्ष बबलू वर्मा ने किया। समापन स्थल पर सनातन मंच, गुमला ने सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए पानी और बिस्कुट की व्यवस्था की।

इस मौके पर डॉ. दिनेश उराव, मुनेश्वर साहू, कमलेश उराव, निर्मल गोयल, भूपन साहू, दामोदर कसेरा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव, जिला महामंत्री यशवंत सिंह, रामावतार भगत, किरण माला बाड़ा, राजेश कुमार सिंह, संयुक्त देवी, भोला चौधरी, संजीव गुप्ता, पायल तिवारी, अरविंद मिश्रा, बल्केश्वर सिंह, रविंद्र सिन्हा, खिलेश्वर साहू, प्रभात कुमार दास, सबिन्द्र कुमार सिंह, प्रमोद साहू, दिलीप जायसवाल, कौशलेंद्र जमुवार, गायत्री देवी, हरिशंकर त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, विकास सिंह, दिनेश सिंह, जय साहू, पदम साबू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद थे।

शहर की सड़कों पर तिरंगे के रंग, देशभक्ति के नारों और देश के वीर शहीदों के प्रति सम्मान की गूंज ने वातावरण को पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=1]

राम भक्तों के लिए

गुमला में विश्व स्तनपान दिवस का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया एवं सेविकाएं सम्मानित

0

गुमला : विश्व स्तनपान दिवस समापन समारोह आज उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्तनपान जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित मुखिया एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत की मुखिया फ्लोरेंस देवी तथा घाघरा प्रखंड के परियोजना आंगनवाड़ी केंद्र टोनक टोली की सेविका प्रमिला मिंज विशेष रूप से शामिल रहीं।

अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त ने कहा कि “शिशु जन्म के तुरंत बाद स्तनपान कराना तथा 6 माह तक केवल मां का दूध पिलाना शिशु के स्वस्थ्य विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने माताओं से आग्रह किया की वे स्तनपान को जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएं और बच्चों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी को प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्तनपान को बढ़ावा देने की शपथ ली। आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं और पर्यवेक्षकों को स्तनपान से संबंधित जागरूकता पर आधारित प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया। उन्हें निर्देश दिया गया कि वे गर्भवती महिलाओं को इस विषय पर विशेष रूप से जागरूक करें और बच्चों के समुचित पोषण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

सप्ताह भर चला विशेष अभियान

उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में 7 दिवसीय स्तनपान जागरूकता अभियान का संचालन किया गया। इसके तहत सभी 1,689 आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं को स्तनपान के महत्व से अवगत कराया गया। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए।

सभी पंचायत भवनों में फादर्स अवेयरनेस सेशन आयोजित हुए, जिनमें बच्चों के पिता को भी स्तनपान विषयक जानकारी देकर परिवार स्तर पर सहयोगी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। गंभीर रूप से कुपोषित (SAM) बच्चों की पहचान कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार सुनिश्चित किया गया।

जन-जागरूकता के लिए सभी प्रखंड मुख्यालयों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पारंपरिक जनजातीय गीत और नृत्य के माध्यम से संदेश प्रसारित किया गया।

उपायुक्त का संदेश

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इस अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि “यह स्तनपान सप्ताह केवल 7 दिवसीय कार्यक्रम नहीं था, बल्कि जिले को स्तनपान के विशेष लाभों से प्रशिक्षित करते हुए कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में एक ठोस पहल थी।” उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्तनपान सप्ताह से मिली सीख को जीवन में अपनाएं, इसके प्रति निरंतर जागरूक रहें और इस ज्ञान को समाज में प्रसारित करते हुए स्वस्थ एवं पोषित गुमला के निर्माण में योगदान दें।

समापन दिवस पर आयोजित समारोह में प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई और स्तनपान को बढ़ावा देने वाले पंचायतों को ब्रेस्ट फ्रेंडली पंचायत के रूप में सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से सिविल सर्जन गुमला, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गुमला, डीपीएम हेल्थ सहित महिला पर्यवेक्षिकाएं, सहिया , सहायिकाएं भी मौजूद रहीं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=2]

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium