27.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 315

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा, झारखंड प्रदेश ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

0
रांची : अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय, काली स्थान रोड, मेन रोड रांची में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप सोनी ने की।

झारखंड में शिबू के योगदान को भुुुुुलाना आसान नहीं : दिलीप सोनी

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सोनी ने भावुक शब्दों में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण के लिए जीवन के अंतिम क्षण तक संघर्ष किया और उसी संघर्ष के साथ उन्होंने अंतिम सांस ली। आज उनके योगदान को याद करते हुए हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

शिबू सोरेन ने जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया : विक्रांत विश्वकर्मा

प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने कहा कि शिबू सोरेन ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। वे सांसद, केंद्रीय मंत्री, कई बार मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद रहे। उनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन जनहित के लिए समर्पित रहा, जो हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में ये लोग हुए शामिल

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, वरीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, शशि शर्मा, संतोष सिन्हा, पलामू प्रमंडल प्रभारी शिवकुमार विश्वकर्मा, रांची जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, संगठन सचिव भीम शर्मा, गोपाल प्रजापति, श्रवण कर्मकार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दो धर्म बहनों की गिरफ्तारी के विरोध में ऑल चर्चेज कमिटी,रांची ने शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला

0

दक्षिणपंथी ताकतों की नीयत हमेशा से ईसाई धर्मावलंबियों को परेशान करना रहा है : मंत्री

रांची : ऑल चर्चेज कमिटी, रांची के द्वारा छत्तीसगढ़ में दो धर्म बहनों के साथ घटित घटना के विरोध में रविवार को शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हुई.
उन्होंने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ईसाई धर्मावलंबी हमेशा से ही गांव-घर में अपनी सेवा देते आए हैं. इनका सामाजिक कल्याण में विश्वास, इनके सेवा भाव को दर्शाता है. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बीते दिनों जिस तरह से दो धर्म बहनों को सुनियोजित साजिश के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जिस तरह उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, वो कहीं से क्षम्य नहीं है.
बताया गया कि छत्तीसगढ़ की पुलिस इस पूरे मामले में मूकदर्शक की भूमिका में नजर आई. इस घटना की जांच में दोनों ही धर्म बहनें निर्दोष पाई गई. उन्हें रिहा भी कर दिया गया है.

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा बांग्ला सावन के समापन व भादो मेला की संक्रांति तिथि पर अनोखी विल्वपत्र पूजन में शामिल हुए 

0
देवघर : बाबा वैद्यनाथ मंदिर में बेलपत्र प्रदर्शनी के आयोजन की एक अनोखी परंपरा है, जो पिछले कई वर्षों से भी अधिक समय से चली आ रही है। रविवार को  बांग्ला सावन के समापन एवं भादो मेला की संक्रांति तिथि को बाबा वैद्यनाथ पर बेलपत्र अर्पित करने की प्राचीन परंपरा में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न समाजों और दलों द्वारा बेलपत्रों को सजाकर, बाबा भोलेनाथ पर अर्पित किया कर पूजा-अर्चना की गई।

200 साल से जारी है बेलपत्र चढ़ाने की प्राचीन परंपरा

ज्ञात हो कि बाबा मंदिर में चली आ रही लगभग 200 साल की परंपरा के अनुसार बेलपत्र प्रदर्शनी व बेलपत्र चढ़ाने की प्राचीन परंपरा है। संक्रांति से संक्रांति तक बाबा मंदिर प्रांगण में बेलपत्र की प्रदर्शनी लगाई जाती है, जिसका समापन रविवार को प्रदर्शनी लगाकर किया गया. इसके अतिरिक्त संध्या 6 बजे से सभी दलों की ओर से अपने पहाडी़ विल्वपत्र को चांदी व स्टील के बर्तनों में फूलों से सजाकर शहर भ्रमण को निकला जाता है।

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

गुमला में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

0

मुख्य अतिथि मंत्री चमरा लिंडा ने परेड की सलामी ली, तिरंगा फहराया और विकास योजनाओं की जानकारी दी

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के 79वें वर्षगाँठ के अवसर पर गुमला जिला आज राष्ट्रभक्ति और उत्साह के रंग में रंगा दिखाई दिया। मुख्य समारोह का आयोजन परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहाँ झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंत्री ने परेड की सलामी ली और तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गर्व का प्रदर्शन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए संविधान और लोकतंत्र की नींव रखने में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने गुमला के वीर सपूत लांस नायक परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का, जतरा टाना भगत, तेलंगा खड़िया, बख्तर साय आदि की शौर्य गाथाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा, खेल और तकनीकी क्षेत्रों में अग्रणी बनना चाहिए।

शिक्षा, खेल और उच्च उपलब्धियों पर जोर

मुख्य अतिथि ने जिले के बच्चों को IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 300 बच्चों को IIT भेजने का लक्ष्य रखा गया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छात्रों को आगे बढ़ाने हेतु इंग्लैंड भेजने का प्रयास जारी है। उन्होंने खेलों में विशेषकर बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया और जिले की खिलाड़ियों की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

विकास योजनाओं की झलक

समारोह में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। वनाधिकार के तहत 81 दावों को स्वीकृति देते हुए 17,497 एकड़ से अधिक भूमि का चनपटा दिया गया। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM JANMAN) के तहत PVTG बहुल 13 ग्रामों में बहुउद्देश्यीय केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं।

सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजन को पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को रागी लड्डू का वितरण किया जा रहा है। दिव्यांगजन कल्याण में 39 लोगों को बैटरी चालित रिक्शा और 270 लोगों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए हैं।

शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति

जिले के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क पोशाक, विद्यालय किट और पाठ्यपुस्तकें वितरित की गई हैं। मैट्रिक परीक्षा में 87.74% और इंटर के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए हैं। 160 विद्यालयों में ICT लैब, 224 में स्मार्ट क्लास और 816 विद्यालयों में टैब का वितरण किया गया है।

कौशल विकास और रोजगार के अवसर

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 रोजगार मेला और 3 भर्ती कैम्प के माध्यम से 1,225 लोगों को रोजगार मिला है। 24 स्थानों पर कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। लघु कुटीर उद्यम विकास योजना के तहत 1,200 कारीगरों को प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता दी जा रही है।

खेल जगत में गुमला की चमक

गुमला की 5 महिला फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिले के 9 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड और गुमला का नाम रोशन किया। हॉकी इंडिया सब-जूनियर चैम्पियनशिप और एशियाई पारा थ्रो बॉल चैम्पियनशिप में भी खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए।

कृषि, मत्स्य और पशुपालन में आत्मनिर्भरता

प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत 822 हेक्टेयर भूमि पर आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाई जा रही है। एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के तहत चयनित गाँवों में 100% किसानों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। मत्स्य उत्पादन में जिले को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी हैं, वहीं पशुधन विकास योजना में 902 पशुधन का वितरण किया गया है।

खाद्य, आपूर्ति और अधोसंरचना विकास

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से 1,68,937 परिवार लाभान्वित हैं। PVTG डाकिया योजना के तहत 3,613 परिवारों को घर-घर खाद्यान्न पहुँचाया जा रहा है। जिले में राष्ट्रीय और राज्य स्तर की 15 महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाएँ प्रगति पर हैं, जिनमें NH-23, NH-143D और भारतमाला परियोजना शामिल हैं।

सम्मान और पुरस्कार वितरण

समारोह में 113 झारखंड/वनांचल आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों, 12 पुलिस कर्मियों और 5 उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया गया। परेड टुकड़ियों, बैण्ड पार्टी, राष्ट्रीयगान दल, कृषि विभाग के घुड़सवारी दल और परेड कमांडेंट अभिमन्यु को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक DRDA, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, DCLR, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चे तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि द्वारा जिलावासियों से अपील की गई, उन्होंने सभी नागरिकों से जिले को शांत, अनुशासित और समृद्ध बनाने में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा को मजबूत करते हुए स्वयं को ताकतवर बनाने की बात कही। उन्होंने अंत में जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=1]

राम भक्तों के लिए

गुमला भाजपा ने मनाया अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि

0

गुमला – गुमला भाजपा द्वारा आज जिला मुख्यालय मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि मनायी गयी। सभी कार्यकर्त्ताओं ने अटल जी को भावभीनी श्रधांजलि दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने किया, मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी और दामोदर कसेरा ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति कर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पार्टी के पूर्व जिला मंत्री अनीता बड़ाईक के पिताजी स्वर्गीय सुमेर नाथ बड़ाईक और झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना किया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से निर्मल गोयल, दामोदर कसेरा, यशवंत सिंह, सत्यनारायण पटेल, संदीप कुमार, बबलू वर्मा, भोला चौधरी, बाल्केस्वर सिंह, कौशल साहू, विजय शंकर लाल, कौशलेंद्र जमुवार, संतोष देवघरिया, शिव नारायण साहू, जय साहू, लक्ष्मीकांत बड़ाईक सहित अन्य लोग उपस्थित हुवे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=2]

राम भक्तों के लिए

गुमला में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, अशोक स्तंभ का भव्य उद्घाटन मुख्य आकर्षण

0

गुमला, 15 अगस्त — गुमला जिले में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों, गाँवों, कस्बों और मोहल्लों में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। मुख्य समारोह का आयोजन परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में हुआ, जहां राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान और गर्व के साथ फहराया गया।

डीसी ने फहराया तिरंगा, दी श्रद्धांजलि
गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने अपने आवासीय कार्यालय, समाहरणालय परिसर और गृह रक्षा वाहिनी में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान की गूंज और तिरंगे को सलामी के साथ वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। इसके बाद उन्होंने शहीद स्मारक, महात्मा गांधी और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उपायुक्त ने स्वतंत्रता संग्राम में इन महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए कहा, “देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए हर नागरिक को निरंतर कार्य करना चाहिए।”

अशोक स्तंभ बना आकर्षण का केंद्र
स्वतंत्रता दिवस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण रहा समाहरणालय परिसर में अशोक स्तंभ का भव्य उद्घाटन। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इसे राष्ट्र की गौरवशाली धरोहर और एकता का प्रतीक बताते हुए कहा, “यह अशोक स्तंभ न केवल अतीत की स्मृति है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देगा।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह स्मारक गुमला आने वाले हर नागरिक को गर्व और सम्मान का अहसास कराएगा।

जनभागीदारी से सजा समारोह
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, गृह रक्षा वाहिनी के जवान, स्कूली छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। समाहरणालय परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंगों से सराबोर रहा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=3]

राम भक्तों के लिए

स्वतंत्रता दिवस पर माताओं के सम्मान की अनूठी पहल – गुमला समाहरणालय में “ब्रेस्टफीडिंग सह क्रेच रूम” का शुभारंभ

0

गुमला : गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में, मातृत्व की गरिमा और कार्यस्थल पर माताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुमला समाहरणालय भवन की पहली मंजिल पर उपायुक्त कार्यालय कक्ष के समीप “ब्रेस्टफीडिंग सह क्रेच रूम” का आज विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि यह पहल केवल एक कमरे का उद्घाटन नहीं, बल्कि उन सभी माताओं के सम्मान और सुविधा के प्रति एक संकल्प है, जो अपने शिशुओं के साथ जनता दरबार या कार्यालय आती हैं। उन्होंने भावुक होते हुए साझा किया , “जब एक माँ जिला उपायुक्त बनती है, तो उसका दिल सहज रूप से उन माताओं के लिए अधिक संवेदनशील हो जाता है, जो अपने छोटे बच्चों को गोद या गमछा स्लिंग (बेतरा) में लेकर जनता दरबार आती हैं। मुझे अपने मातृत्व काल के वे दिन याद हैं, जब मीटिंग्स की वजह से कई जरूरी क्षण अपने बच्चे के साथ नहीं बिता पाई। मेरे पास तो निजी कक्ष था, जहाँ मैं सुरक्षित और गोपनीय तरीके से बच्चे को स्तनपान करा सकती थी, परंतु मेरी महिला सहकर्मियों, खासकर चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मियों, के पास यह सुविधा नहीं थी। तभी मन में ठान लिया था कि एक दिन उनके लिए सुरक्षित और सम्मानजनक जगह उपलब्ध कराऊँगी।”

आज उस वर्ष पुराने संकल्प को पूरा करते हुए उपायुक्त ने यह विशेष सुविधा उपलब्ध कराई है, ताकि जनता दरबार में आने वाली माताएँ और कार्यालय की महिला कर्मचार दोनों अपने शिशुओं को आराम से और गरिमा के साथ स्तनपान करवा सकें।

यह कमरा सुरक्षित, निजी और माताओं की आवश्यकताओं के अनुरूप सुसज्जित है, जहाँ एक ओर स्तनपान की सुविधा है, वहीं बच्चों के लिए खेल और विश्राम की भी व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक गुमला,जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त गुमला सहित जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=1]

राम भक्तों के लिए

विभावि के विद्यार्थी न सिर्फ झारखंड में बल्कि पूरे देश में आगे रहे: कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा

0

झांकी में अन्नदा महाविद्यालय तथा समूह गान में केबी महिला महाविद्यालय को मिला प्रथम पुरस्कार

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में 79 वा स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा पूर्वाहन 10:50 को झंडोत्तोलन किया।

इससे पूर्व विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने के उपरांत सबसे पहले 10:30 पर उन्होंने आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया। 10:35 को मंच पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं आचार्य विनोबा भावे के चित्र पर कुलपति, उनकी पत्नी श्रीमती सरिता शर्मा एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी गण पुष्प अर्पण किए। 10:40 से कुलपति ने परेड के लिए कतार में खड़े एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट्स का निरीक्षण किया। झंडोत्तोलन के उपरांत शानदार मार्च पास का आयोजन हुआ।

कुलपति ने उपस्थित शिक्षक, शिक्षककेत्तर एवं विद्यार्थियों की बड़ी समूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रमुख दायित्व है सत्य की खोज करना। यह विश्वविद्यालय झारखंड की पुण्य भूमि हजारीबाग में अवस्थित है। इस विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में निवास करने वाले समाज की आवश्यकताओ एवं अपेक्षाओं को पूरा करना विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि “मैं भगवान को साक्षी रखकर आज के दिन यह कहता हूं की विश्वविद्यालय में जो भी होगा विद्यार्थियों के लिए होगा, शिक्षा के लिए होगा।”

प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने समाज से आह्वान किया कि उन पर भरोसा रखें और उनका सहयोग करें। विद्यार्थियों को उन्होंने भावुक होकर कहा “हम तुम्हारे गुरु हैं। बेईमानी नहीं कर सकते। कुछ करते हैं या कुछ कड़वा भी कह देते हैं तो कहीं ना कहीं वह तुम्हारे भलाई के लिए ही है।” कुलपति ने कहा कि वह मानते हैं कि महादेव ने यह दायित्व उनको दिया है और वह चाहते हैं कि जो भी करें सबके हित में करें।

लगभग 3 महीने के उनके कार्यकाल की कुछ उपलब्धियां से भी उन्होंने सबको अवगत कराया। तालिया के बीच बंद पड़े महिला छात्रावास फिर से प्रारंभ होने की सूचना उन्होंने सबको दी। यह भी बताया कि पुरुष छात्रावास को जल्द प्रारंभ किया जाएगा तथा मल्टीपरपज भवन सह इनडोर स्टेडियम एवं एडवांसड साइंस भवनो को शीघ्र उपयोग में लाया जाएगा।

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा भवन का विश्वविद्यालय को हस्तांतरण होने के तत्काल बाद उसमें भी कार्य प्रारंभ होंगे। कुलपति ने कम्युनिटी रेडियो सेंटर जल्द प्रारंभ होने की सूचना दी। बताया कि उसमें विद्यार्थियों के कार्यक्रम होंगे, विद्यार्थी एनाउंसर होंगे और अपनी बात दूर-दूर तक पहुंचाएंगे। विश्वविद्यालय के अंतर्गत पांच जिलों में वृहत पैमाने पर जेंडर पर कार्यक्रम होने की बात उन्होंने कही। साइकिल से भारत भ्रमण कर लौटने वाले दो छात्राओं की उन्होंने विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलकूद कला संस्कृति तथा एनसीसी एवं एनएसएस के गतिविधियों में बढ़-कर कर भाग लेने की बात कही। उन्होंने कहा की विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है कि अपने विद्यार्थी झारखंड में अव्वल रहे और साथ में पूरे देश में अपनी जगह बनाने में सफल हो सके।

योग केंद्र द्वारा एक संक्षिप्त व आकर्षक प्रस्तुति भी दी गई। मौके पर आयोजित झांकी प्रतियोगिता में अन्नदा महाविद्यालय को प्रथम, शिक्षाशास्त्र विभाग को द्वितीय तथा यूसेट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वही देशभक्ति समूह गान में के बी महिला महाविद्यालय को प्रथम, शिक्षाशास्त्र विभाग को द्वितीय तथा अर्थशास्त्र विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी और एनएसएस के कैडेट्स को स्मृति चिन्ह देकर कुलपति ने सम्मानित किया। प्रत्येक वर्ष की भांति आचार्य तारकेश्वर के निर्देशन में सरस्वती विद्या मंदिर पारनाला कुमहार टोली के घोष दल की शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के संचालन का दायित्व डॉ एस जेड हक, डॉ जॉनी रुफिना तिर्की, डॉ सुनील कुमार दुबे एवं डॉ मृत्युंजय प्रसाद की टोली ने बखूबी निभाया।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

गुमला में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

0

मुख्य अतिथि मंत्री चमरा लिंडा ने परेड की सलामी ली, तिरंगा फहराया और विकास योजनाओं की जानकारी दी

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के 79वें वर्षगाँठ के अवसर पर गुमला जिला आज राष्ट्रभक्ति और उत्साह के रंग में रंगा दिखाई दिया। मुख्य समारोह का आयोजन परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहाँ झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंत्री ने परेड की सलामी ली और तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गर्व का प्रदर्शन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए संविधान और लोकतंत्र की नींव रखने में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने गुमला के वीर सपूत लांस नायक परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का, जतरा टाना भगत, तेलंगा खड़िया, बख्तर साय आदि की शौर्य गाथाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा, खेल और तकनीकी क्षेत्रों में अग्रणी बनना चाहिए।

शिक्षा, खेल और उच्च उपलब्धियों पर जोर

मुख्य अतिथि ने जिले के बच्चों को IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 300 बच्चों को IIT भेजने का लक्ष्य रखा गया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छात्रों को आगे बढ़ाने हेतु इंग्लैंड भेजने का प्रयास जारी है। उन्होंने खेलों में विशेषकर बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया और जिले की खिलाड़ियों की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

विकास योजनाओं की झलक

समारोह में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। वनाधिकार के तहत 81 दावों को स्वीकृति देते हुए 17,497 एकड़ से अधिक भूमि का चनपटा दिया गया। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM JANMAN) के तहत PVTG बहुल 13 ग्रामों में बहुउद्देश्यीय केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं।

सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजन को पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को रागी लड्डू का वितरण किया जा रहा है। दिव्यांगजन कल्याण में 39 लोगों को बैटरी चालित रिक्शा और 270 लोगों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए हैं।

शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति

जिले के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क पोशाक, विद्यालय किट और पाठ्यपुस्तकें वितरित की गई हैं। मैट्रिक परीक्षा में 87.74% और इंटर के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए हैं। 160 विद्यालयों में ICT लैब, 224 में स्मार्ट क्लास और 816 विद्यालयों में टैब का वितरण किया गया है।

कौशल विकास और रोजगार के अवसर

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 रोजगार मेला और 3 भर्ती कैम्प के माध्यम से 1,225 लोगों को रोजगार मिला है। 24 स्थानों पर कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। लघु कुटीर उद्यम विकास योजना के तहत 1,200 कारीगरों को प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता दी जा रही है।

खेल जगत में गुमला की चमक

गुमला की 5 महिला फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिले के 9 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड और गुमला का नाम रोशन किया। हॉकी इंडिया सब-जूनियर चैम्पियनशिप और एशियाई पारा थ्रो बॉल चैम्पियनशिप में भी खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए।

कृषि, मत्स्य और पशुपालन में आत्मनिर्भरता

प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत 822 हेक्टेयर भूमि पर आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाई जा रही है। एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के तहत चयनित गाँवों में 100% किसानों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। मत्स्य उत्पादन में जिले को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी हैं, वहीं पशुधन विकास योजना में 902 पशुधन का वितरण किया गया है।

खाद्य, आपूर्ति और अधोसंरचना विकास

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से 1,68,937 परिवार लाभान्वित हैं। PVTG डाकिया योजना के तहत 3,613 परिवारों को घर-घर खाद्यान्न पहुँचाया जा रहा है। जिले में राष्ट्रीय और राज्य स्तर की 15 महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाएँ प्रगति पर हैं, जिनमें NH-23, NH-143D और भारतमाला परियोजना शामिल हैं।

सम्मान और पुरस्कार वितरण

समारोह में 113 झारखंड/वनांचल आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों, 12 पुलिस कर्मियों और 5 उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया गया। परेड टुकड़ियों, बैण्ड पार्टी, राष्ट्रीयगान दल, कृषि विभाग के घुड़सवारी दल और परेड कमांडेंट अभिमन्यु को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक DRDA, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, DCLR, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चे तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि द्वारा जिलावासियों से अपील की गई, उन्होंने सभी नागरिकों से जिले को शांत, अनुशासित और समृद्ध बनाने में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा को मजबूत करते हुए स्वयं को ताकतवर बनाने की बात कही। उन्होंने अंत में जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

‘सैल्यूटिंग 78’: डालमिया सीमेंट का स्वतंत्रता दिवस पर पूर्वी भारत के वीर जवानों को सम्मान

0

ऑपरेशन सिंदूर में शौर्य दिखाने वाले स्वर्गीय हवलदार सुनील कुमार सिंह को विशेष श्रद्धांजलि

पटना, अगस्त 2025:  देश के प्रमुख सीमेंट निर्माताओं में से एक डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (डीसीबीएल) ने देश की स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगाँठ के अवसर पर ‘सैल्यूटिंग 78’ पहल के तहत पूर्वी भारत के सशस्त्र बलों के युद्ध वीरों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। समुदायों को एक साथ लाने वाले समारोहों में, कंपनी ने बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के 78 पूर्व सैनिकों के साहस और बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी।
बिहार में, अलग-अलग पृष्ठभूमि के 27 पूर्व सैनिकों को देश सेवा में उनके साहस और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ऑपरेशन सिंदूर में बिहार के सैनिकों की बहादुरी को भी भावपूर्ण तरीके से याद किया गया। बक्सर जिले के हवलदार सुनील कुमार सिंह को मरणोपरांत सम्मानित किया गया, जिन्होंने 2002 में सेना में भर्ती होकर 2023 में हवलदार पद प्राप्त किया था। वे पाकिस्तानी ड्रोन हमले में गंभीर रूप से घायल हुए और वीरगति को प्राप्त हुए। डालमिया सीमेंट ने उनकी शहादत को नमन करते हुए, उन्हें बिहार की गौरवशाली सैन्य परंपरा का प्रतीक बताया।

प्रत्येक पूर्व सैनिक को एक पट्टिका, ट्रॉफी, शॉल, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज और सभी 78 सम्मानित पूर्व सैनिकों की विशेष स्मृति एल्बम भेंट की गई।

इस आयोजन में नागरिकों, स्कूली बच्चों, सामुदायिक नेताओं और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
*इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, डालमिया सीमेंट के प्रवक्ता ने कहा,* “पिछले 85 वर्षों से, डालमिया सीमेंट केवल बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ही नहीं, बल्कि उन मूल्यों को बनाए रखने के लिए भी खड़ा है, जो हमारे देश को एकजुट करते हैं। ‘सैल्यूटिंग 78’ के साथ, ब्रांड सामूहिक रूप से उन सम्मानित पूर्व सैनिकों का सम्मान करता है, जिनका साहस और बलिदान हमारी स्वतंत्रता की नींव है। यह पहल न सिर्फ टिकाऊ संरचनाओं, बल्कि एक मजबूत, एकजुट और सुदृढ़ भारत के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराती है।”
*एक प्रतीकात्मक कदम के रूप में,* डालमिया सीमेंट ने स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 78 ध्वज स्तंभों का जीर्णोद्धार भी किया, ताकि तिरंगा आने वाली पीढ़ियों में गर्व, एकता और देशभक्ति की भावना जगाता रहे। ‘सैल्यूटिंग 78’ डालमिया सीमेंट की 85 वर्षों के राष्ट्र-निर्माण की विरासत और समुदाय को सशक्त बनाने के वाडे को दर्शाता है।

Muskan

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium