27.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 318

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को बंगाली एसोसिएशन की श्रद्धांजलि, हजारीबाग में पहली प्रतिमा लगाने की मांग

0

हजारीबाग – अलग झारखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता और सर्वमान्य जननेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदान को याद करते हुए बंगाली एसोसिएशन हजारीबाग ने रविवार को उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। संगठन ने मांग की कि गुरुजी का जन्म ग्राम नेमरा (जो लंबे समय तक हजारीबाग जिले में रहा और कुछ वर्ष पहले रामगढ़ में शामिल हुआ) में हुआ था, इसलिए उनकी पहली प्रतिमा हजारीबाग जिला मुख्यालय में स्थापित की जाए।

यह निर्णय यूनियन क्लब के केशव हॉल में 10 अगस्त को आयोजित वार्षिक आमसभा के दूसरे सत्र में सर्वसम्मति से लिया गया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक पुरुष थे और उनके विचार हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

भीषण बारिश के बावजूद हजारीबाग के लगभग 25 बंगाली संगठनों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता नीलांजन चटर्जी ने की, जबकि संचालन आशीष चौधरी ने किया। अध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने स्वागत भाषण और सचिव सोमनाथ कुनार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


नए पदाधिकारियों का चुनाव

बैठक के पहले सत्र में अगले दो वर्षों के लिए बंगाली एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। संरक्षक मंडल में डॉ. सजल मुखर्जी, नीलांजन चटर्जी, दीपक कुंडू, ध्रुव चक्रवर्ती, स्मिता मुखर्जी और समीर मुखर्जी को शामिल किया गया।

डॉ. सुकल्याण मोइत्रा को अध्यक्ष और सोमनाथ कुनार को सचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर बिकास चौधरी, सुतनु राय, रूपा चटर्जी, मंदिरा गुप्ता और चिन्मय सरकार का चयन हुआ। कोषाध्यक्ष के रूप में उज्ज्वल आयकत, संयुक्त सचिव पद पर दोला गुहा और तपन सरकार, सहसचिव पद पर सुदीप्ता चटर्जी और कौशिक भट्टाचार्य चुने गए।

मनोज सेन को ऑडिटर नियुक्त किया गया। तय हुआ कि नव-निर्वाचित पदाधिकारी अपनी पहली बैठक में कार्य समिति के शेष सदस्यों का चयन करेंगे।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

गुमला में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश

0

गुमला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी नियमित बैठकें आयोजित कर प्रगति की निगरानी की जाए तथा आपसी सहयोग से समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।


स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का नियमित निरीक्षण किया जाए और जहां बिजली व पानी की कमी है, वहां तुरंत व्यवस्था सुनिश्चित हो। निर्माण एवं मरम्मत कार्य 15वें वित्त आयोग की राशि से शीघ्र पूरे किए जाएं।
इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड कैंप आयोजित कर लोगों को जागरूक करने और छूटे हुए व्यक्तियों की सिकल सेल जांच पूर्ण करने पर बल दिया गया।


टीबी मुक्त भारत और पोषण अभियान

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 31 अगस्त तक टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय योगदान दें। साथ ही सैम (SAM) श्रेणी के बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए अगले तीन महीनों तक विशेष अभियान चलाया जाए।


कल्याण विभाग की प्राथमिकताएं

बैठक में सर्ना घेराबंदी, साइकिल वितरण योजना और मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और बच्चों के NPCI मैपिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।


जल आपूर्ति और आपदा प्रबंधन

जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा कर हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।
आपदा प्रबंधन के तहत बारिश से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर आश्रय देने और व्यापक प्रचार-प्रसार से लोगों को आपदा से बचाव के प्रति जागरूक करने की बात कही गई।


शिक्षा एवं जनशिकायत निवारण

शिक्षा विभाग के NPCI मैपिंग में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए एलडीएम के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
जनशिकायत निवारण दिवस पर प्राप्त शिकायतों का तय समय सीमा में निपटारा करने और प्रखंड/अंचल स्तर पर निस्तारित होने वाली शिकायतों को तुरंत हल कर गूगल शीट पर अपडेट करने पर बल दिया गया।


आवास और निर्माण कार्यों की समीक्षा

उपायुक्त ने वर्ष 2023-24 के अबुआ आवास योजना के अधूरे कार्यों को तुरंत शुरू कर तय लक्ष्य के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री जनमन योजना और मनरेगा के लंबित निर्माण कार्यों, जॉब कार्ड, महिला भागीदारी और मानव दिवस सृजन जैसे बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।


बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने सभी अधिकारियों से योजनाओं को पारदर्शिता, गुणवत्ता और तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सतत निगरानी रखने और विभागीय तालमेल मजबूत करने की अपील की।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, SDO चैनपुर, SDO बसिया, सभी विभागीय अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

घाघरा प्रखंड में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण शिविर, 13 में से 11 शिकायतों का मौके पर निपटारा

0

गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में आज आयोजित साप्ताहिक जनशिकायत निवारण शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया और त्वरित कार्रवाई की गई। शिविर में कुल 13 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 11 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

किन मुद्दों पर आईं शिकायतें?

प्राप्त शिकायतों में —

  • वृद्धा पेंशन से संबंधित: 5 मामले
  • जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े: 2 मामले
  • आवास योजना संबंधी: 1 मामला
  • दिव्यांग पेंशन से संबंधित: 3 मामले
  • मैय्या सम्मान योजना संबंधी: 1 मामला
  • मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ा: 1 मामला

मौके पर समाधान और शेष मामलों की स्थिति

अधिकारियों की तत्परता से 11 शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निवारण किया गया, जबकि शेष 2 शिकायतों को इन-प्रॉसेस श्रेणी में रखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
विशेष बात यह रही कि किसी भी शिकायत को जिला स्तर पर भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

प्रशासन का प्रयास

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे जनशिकायत निवारण शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं ताकि आम जनता की समस्याओं का तेजी और पारदर्शिता से समाधान हो सके।
एक अधिकारी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला NH-23 पर चलती बाइक पर गिरा बिजली का तार, पिता-पुत्र घायल, पत्नी ने मुआवजे की लगाई गुहार

0

गुमला जिले के राष्ट्रीय उच्च पथ-23 (पालकोट रोड) पर बुधवार को एक बड़ा हादसा तब हुआ जब चलते मोटरसाइकिल पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। इस घटना में बैधीमा ग्राम (शांति नगर) निवासी सत्येंद्र साहू और उनके पुत्र अश्वनी राज गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा डुमरडीह गांव के समीप बरगद के पेड़ के पास हुआ, जहां जर्जर बिजली तार के टूटने से यह दुर्घटना घटी। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया।

पिता की पसली टूटी, बेटे को भी चोटें

अस्पताल में चिकित्सकों ने पुष्टि की कि सत्येंद्र साहू की पसलियों में फ्रैक्चर हुआ है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके पुत्र अश्वनी राज को भी कई जगह चोट लगी है।
डॉक्टरों का कहना है कि सत्येंद्र साहू को लंबे समय तक इलाज और आराम की आवश्यकता होगी।

पत्नी की पीड़ा और मुआवजे की मांग

गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र साहू की पत्नी लक्ष्मी देवी ने गुमला सदर थाना में बिजली विभाग के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा,
“मेरे पति ही घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं। उनकी पसली टूट गई है और वे कब तक अस्पताल में रहेंगे, यह कहना मुश्किल है। ऐसे में इलाज का खर्च और घर का खर्च कैसे चलेगा? हम बिजली विभाग से उचित मुआवजा चाहते हैं।”

स्थानीय आक्रोश और बिजली विभाग पर सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही और रखरखाव में शिथिलता के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

इनरव्हील क्लब हजारीबाग में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का आधिकारिक दौरा, सेवा और जागरूकता से सजा दिन

0

गिरीडीह से आईं रश्मि गुप्ता ने इको बेंच, साड़ी, व्हीलचेयर और कैनोपी वितरण सहित कई प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जागरूकता नाटक ने कार्यक्रम को बनाया खास

हजारीबाग | इनरव्हील क्लब हजारीबाग में डिस्ट्रिक्ट 325 की चेयरमैन रश्मि गुप्ता का आधिकारिक दौरा आयोजित किया गया। रश्मि गुप्ता का आगमन गिरीडीह से हुआ और कार्यक्रम की शुरुआत आर्श कन्या विद्यालय में स्थापित इको बेंच के उद्घाटन से हुई।

इसके बाद होटल ए के इंटरनेशनल में विभिन्न सेवा परियोजनाओं का उद्घाटन उनके हाथों संपन्न हुआ, जिसमें साड़ी, व्हीलचेयर और कैनोपी का वितरण शामिल रहा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली की छात्राओं ने गर्भाशय कैंसर जागरूकता पर एक मार्मिक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को संवेदनशील कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष रजनी सहाय के स्वागत गीत से हुई, वहीं आयुष डांस एकेडमी के बच्चों ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। अध्यक्ष मीरा द्विवेदी ने आगामी प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी, उपाध्यक्ष ममता कुमारी ने स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि सेक्रेटरी भारती सहाय ने क्लब की अब तक की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

कोषाध्यक्ष रीता बग्गा ने बजट प्रस्तुत किया और आईएसओ प्रियंका भारती ने फ्लैग एक्सचेंज की प्रक्रिया बताई। एडिटर ज्योति श्रीवास्तव ने स्मारिका का विमोचन कराया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता ने इनरव्हील क्लब की सेवाओं और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

आईपीपी रीता लाल के संचालन में कार्यक्रम गतिमान रहा। आयोजन को सफल बनाने में पीपी रजनी कुमारी, पीपी मीना शेखर, पीपी मीना सहाय और सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

सात दिनों से लापता महिला का शव सुरसांग थाना पुलिस ने ध्वजा टोंगरी से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गय

0

गुमलाःः गुमला जिला अन्तर्गत रायडीह ः सुरसांग थाना क्षेत्र के जामलोंगरी गांव के ध्वजा टोंगरी स्थित जंगल में आरा ढोलढाड थाना आरा,जिला जशपुर रोड छत्तीसगढ़ निवासी मूनी बाई (32) का शव सखुआ पेड़ में फांसी में झूलता हुआ सुरसांग पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम में भेजवाया गया हैं, उक्त घटना के संबंध में मृतका के पति शंकर सिंह ने बताया की उनकी पत्नी कुछ दिन पूर्व अपना माइका जशपुर गई हुई थी। जहां से वो तीन अगस्त को अपने ससुराल सिमडेगा पाकड डांड जाने की बात कह कर घर से निकली थी। जिसके बाद से वह रहस्यमय ठंग से एकाएक लापता हो गई ‌, काफी खोजबीन के बावजूद भी उसका कोई अतापता नहीं चल पा रहा था। उसने यह भी बताया की उसकी पत्नी मूनी बाई का दिमागी हालत कुछ दिनों से सही नहीं चल रहा था। इस संबंध में मृतका के पति शंकर सिंह के आवेदन पर सुरसांग थाना पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में गुपचुप भूमि पूजन पर विवाद

0

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाम शीला पट्ट से गायब, प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप

हजारीबाग

विनोबा भावे विश्वविद्यालय (वीबीयू) हजारीबाग में 54 करोड़ की लागत से बनने वाले भवन के भूमि पूजन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति को पत्र लिखकर इस पर गंभीर आपत्ति जताई है।
मेहता का आरोप है कि 9 अगस्त को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने गुपचुप तरीके से भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में न तो विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र शामिल थे, न ही हजारीबाग के वे स्थानीय लोग जिन्हें विश्वविद्यालय की स्थापना में योगदान रहा है।सबसे गंभीर आरोप शीला पट्ट को लेकर है। बटेश्वर मेहता ने कहा कि अनावरण की गई पट्टी में स्थानीय सांसद और विधायक का नाम न होना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है, जबकि इसमें विश्वविद्यालय के कुलानुशासक और वित्त सलाहकार के नाम दर्ज हैं—जो न केवल इस फंड को लाने में भूमिका नहीं रखते थे, बल्कि कार्यक्रम में मौजूद भी नहीं थे।

बटेश्वर प्रसाद मेहता ने आरोप लगाया कि यह कदम जातीय राजनीति का हिस्सा है, क्योंकि पट्टी में दर्ज दोनों अधिकारी कुलपति के स्वजातीय बताए जाते हैं और इनमें से एक पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप भी हैं।उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि भवन का निर्माण केंद्र सरकार के “मेरु” योजना के तहत हो रहा है, जिसके लिए कुल 99.6 करोड़ रुपये मिले हैं, जिनमें से 54 करोड़ की लागत से यह भवन बनेगा। मेहता के अनुसार, सांसद और विधायक ने इस राशि को लाने में बड़ी भूमिका निभाई है, ऐसे में उनका नाम शीला पट्टी से हटाना निंदनीय है।

बटेश्वर मेहता ने राज्यपाल से मांग की है कि इस गुपचुप भूमि पूजन और विवादित शीला पट्टी पर संज्ञान लेते हुए पट्टी को हटाकर नई पट्टी लगवाने का आदेश दें, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाम हों। साथ ही भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए जाएं।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

दुर्गा पूजा समिति का हुआ बैठक, पूजा के पूर्व ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने का लिया गया निर्णय

0

गुमला गुमला जिला अन्तर्गत स्थित घाघरा प्रखण्ड मुख्यालय में दुर्गा पूजा समिति चांदनी चौक घाघरा की बैठक रविवार को आयोजित की गयी, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति की पुरानी कार्यकारिणी समिति को यथावत रखा जाय, और इस वर्ष दुर्गा पूजा को पारंपरिक रीति-रिवाजों से और भव्यता के साथ मनाने का संकल्प लिया गया, बैठक में पूजा पंडाल की सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति और स्वच्छता पर विशेष चर्चा की गई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष पंडाल को आकर्षक थीम पर सजाया जाएगा और पूजा के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से आने वाले कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। समिति ने निर्णय लिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता और फर्स्ट एड की व्यवस्था की जाएगी।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है,बल्कि यह समाज को एकजुट करने और भाईचारे का संदेश देने का अवसर भी है। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। *पूजा के पूर्व ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में बिपिन बिहारी सिंह, अशोक उरांव, सदय प्रताप जायसवाल, अमित नाग, नीरज जायसवाल, सुशील कुमार, उमेश सिंह, अरुण पांडे, मनोज महापात्र, अमित सिंह, मुरली मनोहर सिंह, राकेश चौरसिया, ऋषि महापात्रा, छोटू साहू, सुदामा गुप्ता, संजय शर्मा सहित अन्य लोग यपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

1200 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित रहस्यमय शिवलिंग, जहां सालभर बरसती है जलधारा

0

झारखंड के गुमला और लोहरदगा जिले की सीमा पर हरे-भरे जंगलों के बीच बसी एक पहाड़ी गुफा में भगवान शिव का एक ऐसा अद्भुत धाम है, जिसे देखने के बाद हर भक्त का मन श्रद्धा से भर उठता है। महादेव मंडा शिव मंदिर नामक यह स्थान समुद्र तल से लगभग 1200 फीट ऊंचाई पर स्थित है, जहां शिवलिंग पर साल के 365 दिन, 24 घंटे लगातार पानी की धारा गिरती रहती है। इस जल का स्रोत आज भी रहस्य बना हुआ है, और यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।

सावन ही नहीं, सालभर उमड़ती है भीड़

हाल ही में सावन का महीना समाप्त हुआ, लेकिन यहां दर्शनार्थियों का आना सालभर जारी रहता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। गुमला, लोहरदगा, रांची समेत छत्तीसगढ़, बिहार, दिल्ली और मुंबई तक से भक्त यहां पहुंचते हैं।
मंदिर की लोकेशन भी इसे खास बनाती है—चारों ओर घने जंगल, ठंडी हवाएं और पहाड़ी की चोटी से गिरती प्राकृतिक जलधारा इसे ‘मिनी कश्मीर’ का रूप देती है।

यात्रा मार्ग और पहुँच

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुमला से यहां पहुंचने के लिए घाघरा पार कर कंडरा होते हुए लगभग 55 किमी की यात्रा करनी होती है, जबकि लोहरदगा से यह दूरी लगभग 30 किमी है। निजी वाहन से यात्रा सबसे सुविधाजनक है, हालांकि सोमवार को यहां ऑटो की सुविधा भी उपलब्ध रहती है।

सोशल मीडिया से मिली पहचान

कभी यह स्थान वीरान पड़ा रहता था, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसकी पहचान तेजी से फैली। अब यहां रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए लोग इसे ‘छोटा अमरनाथ’ भी कहने लगे हैं।

श्रद्धालुओं के अनुभव

रांची से आए एक श्रद्धालु ने बताया, “हमने इस स्थान के बारे में सोशल मीडिया पर देखा और तुरंत यहां आने का निर्णय लिया। यहां की शांति और वातावरण मन को अद्भुत सुकून देता है।”
ध्रुवा जगन्नाथपुर, रांची से आए 20-25 लोगों के एक समूह ने कहा, “हम हर साल नई जगहों की खोज में घूमते हैं। महादेव मंडा एक अद्वितीय अनुभव है। यदि सरकार इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करे तो यहां का स्वरूप और निखर सकता है।”

विकास की संभावनाएं

स्थानीय लोगों और आगंतुकों का मानना है कि यदि यहां बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाए तो यह झारखंड का एक प्रमुख धार्मिक-पर्यटन केंद्र बन सकता है। इससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, बल्कि आसपास के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला सदर अस्पताल में क्षमता से अधिक मरीज, ‘गुमला सदर अस्पताल-2’ की मांग तेज

0

गुमला, संवाददाता रिपोर्ट

गुमला जिला मुख्यालय का सौ शैय्या वाला सदर अस्पताल इन दिनों मरीजों से खचाखच भरा हुआ है। हालत यह है कि बेड, स्ट्रेचर और कुर्सियां भर जाने के बाद मरीजों को ज़मीन पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। बढ़ती भीड़ और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव के कारण अब जिले में ‘गुमला सदर अस्पताल-2’ बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

बढ़ते भरोसे से बढ़ी भीड़

गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा अस्पताल में सुविधाओं को बेहतर बनाने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने, रसोई और भोजन व्यवस्था की निगरानी, सीसीटीवी कैमरे लगाने और समय-समय पर औचक निरीक्षण के चलते लोगों का अस्पताल पर भरोसा बढ़ा है।
इस भरोसे का असर यह हुआ कि छत्तीसगढ़, उड़ीसा, सिमडेगा और गुमला के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज यहां इलाज के लिए आने लगे हैं। अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, ब्लड ट्रांसफ्यूजन और अन्य इलाज के लिए अब यहां रोजाना सैकड़ों रोगियों की भीड़ जुटती है।

डॉक्टरों की कमी, सुविधाओं पर असर

हालांकि सेवाएं बेहतर होने के बावजूद अस्पताल में डॉक्टरों की कमी गंभीर चुनौती बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ नव-नियुक्त डॉक्टर लंबे समय से ड्यूटी से नदारद हैं, जिससे कार्यभार बाकी चिकित्सकों पर बढ़ गया है।

अस्पताल-2 की योजना पर विचार

बढ़ते दबाव को देखते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ‘गुमला सदर अस्पताल-2’ की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए पुराना गुमला समाहरणालय भवन, जिसे अब अनुपयोगी घोषित किया जा चुका है, संभावित स्थान के रूप में चिन्हित किया गया है।
प्रस्तावित नए अस्पताल को सभी आधुनिक संसाधनों से लैस करने की योजना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों के मामलों में मरीजों को रांची RIMS रेफर करने की आवश्यकता न पड़े।

बदनामी से सुधार तक

कुछ समय पहले तक निजी अस्पतालों में मरीज भेजने और अन्य अनियमितताओं के आरोपों से बदनाम हो चुके गुमला सदर अस्पताल ने अब प्रशासनिक सख्ती और सतत निरीक्षण से अपनी छवि में सुधार किया है।
फिर भी, मौजूदा स्थिति स्पष्ट करती है कि मौजूदा ढांचा जिले की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं है, और दूसरा सदर अस्पताल इस दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है।

 न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium