27.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 319

विभावि में 54 करोड़ लागत से बनने वाले ‘रिसर्च एवं इनक्यूबेशन सेंटर’ का हुआ भूमि पूजन

0

पूरी योजना के लिए विश्वविद्यालय को केंद्र सरकार से मिले हैं 99.6 करोड़ रुपए

झारखंड-बिहार का पहला सरकारी विश्वविद्यालय जिसमें ‘सेंटर आफ एक्सीलेंस’ की होगी स्थापना

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने विश्वविद्यालय की प्रथम महिला श्रीमती सरिता शर्मा के साथ शनिवार, 9 अगस्त को विश्वविद्यालय के नए ‘रिसर्च एवं इनक्यूबेशन सेंटर’ भवन का भूमि पूजन किया।

कुलपति ने बताया कि एक तरफ जहां यह दिन सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन का है वही आज 9 अगस्त ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति दिवस’ भी है। इस प्रकार यह दिन झारखंड राज्य और विशेष कर हजारीबाग में अवस्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत शुभ है। यही कारण है कि इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रारंभ के लिए 9 अगस्त के दिन का चयन किया गया।

भूमि पूजन के समय कल कुलपति के साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव सह समाज विज्ञान के संकायअध्यक्ष डॉ सादिक रज्जाक एवं कुलपति सचिवालय में कार्यरत जयप्रकाश सिंह उपस्थित थे।

इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए यूसेट के प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि यह भवन निर्माण जी-प्लस-4 का होना है। उन्होंने बताया कि भवन एवं फर्नीचर को लेकर कुल लागत 54 करोड़ के लगभग का है। इस एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट कम इनक्यूबेशन सेंटर भवन का निर्माण झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, रांची के द्वारा होना है।

डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में उच्च शिक्षण संस्थानों में एक्सेस इक्विटी और क्वालिटी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र प्रायोजित योजना पीएम उषा के अवयव ‘मल्टीडिसीप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (MERU)’ के अंतर्गत विद्यमान राजकीय विश्वविद्यालय को बहुविषेक एवं अनुसंधान के क्षेत्र में स्थापित किया जाना है। इसी क्रम में 2024 को मेरु (MERU) के अंतर्गत विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग हेतु लगभग 99 करोड़ रुपए की योजना की स्वीकृति प्रदान की गई थी।

डॉ अरुण मिश्रा ने बताया कि मेरु (MERU) के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु झारखंड राज्य में शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए विभावि हजारीबाग में सेंटर आफ एक्सीलेंस ऑन साइबर सिक्योरिटी,सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस इन रिमोट सेंसिंग एंड जी आई एस, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ऑन सोशल साइंस और सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ऑन अप्लाइड साइंस की स्थापना की जानी है।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

आरोग्यम कुणाल अस्पताल महिला एवं शिशु में नर्सों ने मनाया रक्षाबंधन

0

नर्स बहनों ने अस्पताल में भर्ती बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, दिया मानवता का संदेश

रक्षाबंधन का अर्थ केवल धागा बांधना नहीं, बल्कि एक-दूसरे की देखभाल और सुरक्षा का संकल्प है : हर्ष अजमेरा

जहां एक ओर रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह और रक्षा के संकल्प का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर हजारीबाग आरोग्यम कुणाल अस्पताल (महिला एवं शिशु विभाग) की सेवा-भावना से ओतप्रोत नर्स बहनों ने इस त्यौहार को एक अनोखे और प्रेरणादायक रूप में मनाया। अस्पताल में उपचाररत सभी बच्चों के बीच नर्स बहनों ने स्नेहपूर्वक रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, सुखी व सुरक्षित जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई वितरित की गई, जिससे उनके चेहरों पर खिलखिलाती मुस्कान छा गई और यह दिन उनके लिए अविस्मरणीय बन गया। इस प्रकार के आयोजन न केवल बाल-रोगियों के मनोबल को सशक्त बनाते हैं, बल्कि यह समाज को यह संदेश भी देते हैं कि रक्षा का भाव केवल पारिवारिक संबंधों तक सीमित नहीं, बल्कि यह हर जरूरतमंद के प्रति हमारा मानवीय दायित्व है। अस्पताल निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि रक्षाबंधन का वास्तविक अर्थ केवल एक धागे में बंधा रिश्ता नहीं, बल्कि एक-दूसरे की देखभाल और सुरक्षा का वचन है। हमारी नर्स बहनों ने इस परंपरा को मानवता की सेवा से जोड़कर अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुझे गर्व है कि हमारे अस्पताल का प्रत्येक सदस्य सेवा और संवेदनशीलता की भावना से जुड़ा हुआ है। अस्पताल कि प्रशासक जया सिंह ने नर्स बहनों और समस्त कर्मी दल के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कही कि इस पहल ने पर्व की सच्ची भावना प्यार, सेवा और संरक्षण को साकार कर दिया है।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से हुआ संपन्न

0

गुमला :- गुमला जिला में भाई बहन का पवित्र रक्षाबंधन त्यौहार धुमधाम हुआ सम्पन्न हुआ, प्रातः होते ही बहनों ने विभिन्न मंदिर में राखी लेकर पूजा अर्चना कर अपने अपने भाईयों के हांथो में राखी बांध कर भाइयों पर प्यार लूटाई और भाईयों की लम्बे उम्र की कामना की तो भाईयों ने अपनी अपनी बहनों की ( रक्षाबंधन ) रक्षा का वचन दिया और गिफ्ट देकर बहनो को सम्मानित किया, इस रक्षाबंधन त्यौहार पर चारो तरफ और सभी घरों में खुशनुमा महौल का नजारा देखने को मिला, विभिन्न चौक चौराहों के राखी और मिठाईयों की दुकानों में देर संध्या तक भीड़भाड का महौल देखा गया l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में विश्व आदिवासी दिवस पर शहीदों को नमन एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

0

गुमला :  गुमला जिला में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गुमला जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम का सफल आयोजन सादगीपूर्वक माहौल में गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारकों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग की मुख्य भूमिका रही।

इस क्रम में बिरसा मुंडा एग्रो पार्क, गुमला स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा, अल्बर्ट एक्का स्टेडियम परिसर में परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का एवं स्वतंत्रता सेनानी तेलंगा खड़िया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात चण्डाली स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में आदिवासी महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए एवं अनुसूचित जनजाति के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अनुसूचित जन जाति के कक्षा 10 वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 65 छात्र-छात्राओं तथा कक्षा 12 वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 28 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, PVTG समुदाय के 12 छात्र-छात्राओं, जिन्होंने कक्षा 12वीं में 60% से अधिक अंक प्राप्त किए, को भी सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति एवं मातृभाषा से जुड़े रहने की सलाह दी। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहाकि

“परिस्थितियाँ कैसी भी हों, पढ़ाई को कभी न छोड़ें। जीवन संघर्षमय है, पर जीत उसी की होती है जो संघर्ष से निकलने का साहस रखता है।”

उन्होंने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा सीखने, अपने अधिकारों की जानकारी रखने और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जिससे जीवन को बेहतर दिशा दी जा सकती है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला एवं अपर समाहर्ता ने भी सभी को संबोधित करते हुए विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला मत्स्य पदाधिकारी,SDPO, जिला उत्पाद पदाधिकारी , जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन, सांसद मनीष जायसवाल सहित कईयों की कलाई पर सजा रक्षासूत्र

0

शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा, हजारीबाग ने सांसद सेवा कार्यालय परिसर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया। मोर्चा की बहनों ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल सहित कई अन्य भाइयों की कलाई पर पवित्र रक्षासूत्र बांधकर प्रेम और स्नेह का संदेश दिया ।

प्राचीन भारतीय संस्कृति और परंपरा का पालन करते हुए महिला मोर्चा की बहनों ने पूजा की थाली में पानी का लोटा, राखी, अक्षत, मिठाई और तिलक-चंदन के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने सांसद मनीष जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, कार्यालय प्रभारी विजय वर्मा और कार्यालय के सभी कर्मचारियों के साथ-साथ सांसद के अंगरक्षक और चालक को भी राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया ।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों और विभिन्न पेशों से जुड़ीं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी सांसद मनीष जायसवाल की कलाई पर राखी बांधी। उन्होंने ईश्वर से उनके यश और कीर्ति में आजीवन वृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने बहनों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोहिनूर तो देखा नहीं, लेकिन अनमोल होती हैं बहनें। मैं आजीवन उनकी सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेता हूँ ।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि दी, कहा- उनके बाबा सशरीर साथ नहीं, पर उनके विचार व आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे

0

रांची : मोरहाबादी में नौ अगस्त को प्रस्तावित विश्व आदिवासी दिवस नहीं मनाने का मलाल आदिवासी समाज को है. इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने पिता एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि आज उनके मार्गदर्शक, उनके गुरु और उनके बाबा सशरीर साथ नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष, उनके विचार और आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

सीएम ने गुरुजी के संघर्ष को आत्मसात करने का संकल्प लिया

आज विश्व आदिवासी दिवस है पर मेरे मार्गदर्शक, मेरे गुरु, मेरे बाबा सशरीर साथ नहीं हैं, मगर उनका संघर्ष, उनके विचार, उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। वह न केवल मेरे पिता थे, बल्कि समस्त आदिवासी समाज समेत झारखण्ड की आत्मा, संघर्ष के प्रतीक और जल-जंगल-जमीन के सबसे मुखर रक्षक भी थे।

यह आदिवासी समाज ही है जिसने मानवजाति को प्रकृति के साथ सांमजस्य बनाकर खुशहाल जीवन जीने का मार्ग दिखाया है। आदिवासी समाज का जीवन-दर्शन प्रकृति से ही शुरु और प्रकृति पर ही खत्म होता है। मगर सदियों से खुद आदिवासी तथा शोषित-वंचित समाज हाशिये पर खड़े रहने को मजबूर रहा। बाबा ने इसी स्थिति को बदलने के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया था।

विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य भर में होना वाला कार्यक्रम उनका प्रिय रहा। क्यूंकि यह अवसर आदिवासी समाज की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम रहा है, आदिवासी समाज की प्रतिभा को वैश्विक मंच देने का अवसर बना है।
आज पूरा विश्व आदिवासी दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मैं बाबा दिशोम गुरु सहित हमारे सभी वीर पुरुखों को नमन करता हूं, जिन्होंने संघर्ष और शहादत देकर हमारी पहचान, हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता और हमारे अधिकारों की रक्षा की।

विश्व आदिवासी दिवस पर मैं नमन करता हूं. अपने वीर पुरखों को, और संकल्प लेता हूं कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर झारखण्ड और देश में आदिवासी अस्मिता की मशाल को और ऊंचा करूंगा।
झारखण्ड के वीर अमर रहें!
देश के समस्त वीर आदिवासी योद्धा अमर रहें!
जय जोहार, जय आदिवासियत, जय झारखण्ड!”

 नेमरा गांव के ग्रामीणों से सीएम ने की भेंट,किसानों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं कई सुझाव भी दिए

रामगढ़ : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकारी  कामकाज वहीं से निबटा रहे हैं और खेतों का मुआयना कर रहे हैं. शनिवार को अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे हेमंत सोरेन ने ग्रामीणों से मुलाकात कर हालचाल जाना और खेतों में काम कर रहे किसानों व महिलाओं से बातचीत की। खेतों की की पगडंडियों पर चलते हुए उन्होंने बचपन की यादें ताजा कीं

सीएम ने नेमरा के बरमसिया और बड़का नदी दोईन क्षेत्रों में किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्षा जल का स्थानीय स्तर पर उपयोग कर खेती को लाभ पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने चेक डैम निर्माण की सरकारी योजना की जानकारी देते हुए किसानों को इसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने स्थानीय संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की ग्रामीणों को सलाह दी. किसानों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं रखीं कई सुझाव भी सीएम को दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ रविदास सोरेन, बिरजू सोरेन, दिलका सोरेन, विश्वनाथ बेसरा और परमेश्वर सोरेन भी मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

कांके के रिंग रोड किनारे जमीन कारोबारियों के घेराबंदी करने से 2 किमी लंबे जल निकासी मार्ग का प्रभावित होना तय, ग्रामीणों ने सीओ और डीसी से घेराबंदी को तत्काल रोकने की मांग की

0
रांची : रांची के रिंग रोड इलाके में जमीन हड़पने का लंबे समय से सिलसिला चलता आ रहा है. अंचल कार्यालय और जमीन माफिया की मिलीभगत से अवैध कब्जा करने की खबर है. कांके अंचल क्षेत्र में नेवरी विकास केन्दुआ टोली के पास रिंग रोड की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस अवैध कब्जे से स्थानीय ग्रामीणों के लिए चिंता सबब बन गया है. वहीं दूसरी ओर पर्यावरण और कृषि के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
इस क्षेत्र में जमीन कारोबारियों द्वारा की जा रही घेराबंदी ने लगभग 2 किलोमीटर लंबे जल निकासी मार्ग को प्रभावित किया है, जिससे बरसात के मौसम में जल-जमाव और जान-माल की क्षति की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कांके अंचलाधिकारी और रांची उपायुक्त से इस घेराबंदी को तत्काल रोकने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी आपदा से बचा जा सके।
कांके रिंग रोड के किनारे स्थित यह क्षेत्र वर्षों से जल निकासी के लिए महत्वपूर्ण रहा है। इस मार्ग पर बनी एक पुलिया बरसात के दौरान तेज बहाव वाले पानी को नियंत्रित करता है, जो पूरे साल ग्रामीण क्षेत्रों से पानी की निकासी सुनिश्चित करता है। लेकिन अब जमीन कारोबारियों द्वारा इस भूमि की घेराबंदी के कारण यह पुलिया भी कब्जे की चपेट में आ रही है।

जल-जमाव से एक बड़े हिस्से की डूबने की आशंका बढ़ी

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि तेज बारिश होती है, तो जल-जमाव के कारण आसपास का बड़ा हिस्सा डूब सकता है। इससे न केवल धान की खेती प्रभावित होगी, बल्कि रिंग रोड पर भी यातायात बाधित हो सकता है, क्योंकि सड़क के दूसरी ओर का इलाका काफी गहरा है।
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार जिस भूमि पर यह अवैध कब्जा हो रहा है, वह मूल रूप से आदिवासी रैयत की है। इस भूमि को कथित तौर पर छत्तीसगढ़ कोल एंड कोलियरी (सीसीएल) के एक कर्मचारी ने खरीदा है, जो छोटानागपुर टेनेंसी (सीएनटी) एक्ट का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके बाद इस कर्मचारी ने भूमि को एक सामान्य वर्ग के दबंग प्रवृत्ति के जमीन कारोबारी को सौंप दिया, जो अब इसकी घेराबंदी करवा रहा है। इस भूमि पर पहले एक शराब की दुकान भी संचालित हो रही थी, जो क्षेत्र की सामाजिक और कानूनी स्थिति को और जटिल बनाता है।

अवैध कब्जे से स्थानीय निवासियों में भय और आक्रोश

स्थानीय निवासियों में इस अवैध कब्जे को लेकर भय और आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि जल-जमाव की स्थिति न केवल उनकी आजीविका को प्रभावित करेगी, बल्कि भारी बारिश में फसलें नष्ट होने और संपत्ति को नुकसान होने का खतरा भी है। एक ग्रामीण ने बताया कि हमारी खेती और घर सब खतरे में हैं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हमारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी।
यह मामला केवल कांके तक सीमित नहीं है, बल्कि यह झारखंड में आदिवासी भूमि के दुरुपयोग और पर्यावरणीय संकट का एक उदाहरण है। सीएनटी एक्ट का उल्लंघन और जल निकासी जैसे महत्वपूर्ण ढांचे को नजरअंदाज करना न केवल कानूनी उल्लंघन है, बल्कि यह स्थानीय समुदाय के अधिकारों और पर्यावरणीय स्थिरता पर भी हमला है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के अवैध कब्जों को रोकने के लिए सख्त प्रशासनिक कार्रवाई और सामुदायिक जागरूकता आवश्यक है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते इस कब्जे को नहीं रोका गया तो न केवल उनकी आजीविका खतरे में पड़ेगी, बल्कि रिंग रोड और आसपास के क्षेत्रों में भी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। रांची उपायुक्त और कांके अंचलाधिकारी से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस मामले की जांच करें और सीएनटी एक्ट के उल्लंघन के साथ-साथ अवैध घेराबंदी को रोकने के लिए कठोर कदम उठाएं।
राम भक्तों के लिए

हजारीबाग के कोर्रा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का चुनाव सम्पन्न, कुमुद गुप्ता बने अध्यक्ष

0

हजारीबाग के कोर्रा में स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा माह समिति, “जो वर्ष 1949 से निरंतर धार्मिक परंपराओं और भव्य दुर्गा पूजा आयोजन के लिए प्रसिद्ध है”, ने संगठन के संचालन को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चुनाव सम्पन्न किया। समिति की गौरवशाली यात्रा सात दशकों से अधिक समय से क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक रहा है।

चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए कुमुद गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद कुमुद गुप्ता ने सदस्यों से विचार-विमर्श कर समिति का गठन किया। इसमें उपाध्यक्ष पद पर मोहित कुमार गुप्ता और मिलन मुंडा, सचिव पद पर रोहित पासवान, विवेक पासवान और शुभम गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार, विशाल गुप्ता और अमन गुप्ता को चुना गया। संयोजक के रूप में चीतु गुप्ता, पप्पू टाइगर, अमित गुप्ता, पप्पन मुंडा, सचिन पासवान, सुनील गुप्ता और टिंकू गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई। पूजा प्रभारी के रूप में लल्लन गुप्ता, निक्कू पासवान, रूँनू गुप्ता, आर्यन गुप्ता और नीतीश मंडल को चुना गया, जबकि मीडिया प्रभारी की भूमिका धर्म यादव, देवेन्द्र गुप्ता, राहुल गुप्ता, विनय गुप्ता और कुलदीप मंडल निभाएंगे। व्यवस्थापक के रूप में डॉ. सुधीर कुमार, शंभू गुप्ता, जोगी गुप्ता, राजा पासवान, धीरज मुंडा, पिंकू मुंडा, छोतू मुंडा, राज गुप्ता, मंजीत गुप्ता, सत्यम श्याम, राज कमल गुप्ता, मिथुन नायक, विशु नायक, करण नायक और रंजीत राम को शामिल किया गया है।

अध्यक्ष कुमुद गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति का उद्देश्य केवल दुर्गा पूजा आयोजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक एकता, धार्मिक सद्भाव और सांस्कृतिक संरक्षण को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से कोर्रा की पहचान बनी इस ऐतिहासिक परंपरा को आने वाले वर्षों में और भव्य रूप दिया जाएगा।

यह चुनाव और समिति का गठन कोर्रा क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।

विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

विभावि मानवविज्ञान विभाग द्वारा जनजातीय दिवस के आलोक में समारोह आयोजित

0

जनजातियों के जीवन दर्शन से हमें सीखने की जरूर है: कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा

सोहराय चित्रांकन में अंशुश्री हेसा तथा भाषण में मैन्युअल हेंब्रम प्रथम

आदिवासी जीवन संस्कृति को जानने व समझने का आशय मानव समाज के अतीत को जानने और समझने से है। आदिवासी परंपराएं शाश्वत परंपराएं है। यह मानव जीवन मूल्य है। जनजातियों के जीवन दर्शन से हमें बहुत कुछ सीखना है। उक्त बातें विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने आर्यभट्ट सभागार में कही। प्रो शर्मा शुक्रवार को मानव विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित आदिवासी दिवस कार्यक्रम के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

कुलपति ने कहा आदिवासी के इतिहास को समावेशित करते हुए मानव इतिहास को देखने की आवश्यकता है। जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संवर्धित करने की आवश्यकता है। आज जनजातीय समाज विकास के पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मानवविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ विनोद रंजन ने कहा कि आदिवासियत के कई तत्व हम खो रहे हैं। इन्हें संजीदगी के साथ सहेजने की जरूरत है। कुलपति के मार्गदर्शन में मानवविज्ञान विभाग इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर वृहद कार्य योजना तैयार करेगा।

विश्वविद्यालय के वित्त सलाहकार श्री अखिलेश शर्मा, वन विभाग के वरीय अवकाश प्राप्त अधिकारी मनीष अरविंद तथा विज्ञान के संकायअध्यक्ष डॉ एच एन सिन्हा बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम को सुशोभित किए। रोटरी इंटरनेशनल के हजारीबाग इकाई के अध्यक्ष श्री सुरेश प्रसाद तथा रोटेरियन विनय कुमार, श्रीमती सरोज कुमार तथा पुष्पा कुमारी के सहयोग से पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिक्षाशास्त्र विभाग की अंशुश्री हेसा, द्वितीय स्थान शिक्षाशास्त्र विभाग की जया गुर्ती मिंज तथा तृतीय स्थान यूसेट की स्मृति हेंब्रम को प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिक्षा शास्त्र विभाग के मैनुअल हेंब्रम, द्वितीय स्थान यूएलसी की मुस्कान कुमारी और तृतीय स्थान मानव विज्ञान की पूजा कुमारी ने प्राप्त किया। दोनों ही प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका में डॉ नीरज डांग, डॉ अर्चना रीना धान तथा डॉ विनीता बानकीरा रहे।

इसके अलावे झारखंड की जनजातियां विषय पर मुक्त प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अपने परिचित आकर्षक शैली से इसका संचालन पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ गंगानाथ झा ने किया। समापन समारोह का संचालन डॉ जॉनी रुफिना तिर्की ने किया।

अंत में झारखंड अलग राज्य के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन पर एक लघु चलचित्र दिखाया गया। उसके बाद उनके सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया गया।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग की तत्पर कार्रवाई से लापता मजदूर सकुशल घर पहुँचा

0

गुमला : गुमला जिला अन्तर्गत घिघरा प्रखण्ड- घाघरा प्रखण्ड के गुनिया ग्राम निवासी चंदरू उराँव द्वारा उपायुक्त गुमला को आवेदन देकर सूचित किया गया था की उनका पुत्र, जितवाहन उराँव, मजदूरी करने के लिए केरल राज्य के कालीकट गया हुआ था और वह वहाँ एकाएक रहस्यमय ठंग से लापता हो गया हैं।

जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गुमला उपायुक्त ने जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग, को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्हें उक्त संबंध में अभिलंब कार्रवाई करते हुए, संबंधित प्राधिकरणों से संपर्क स्थापित कर संयुक्त प्रयासों से लापता जितवाहन उराँव का पता लगाया गया और उन्हें सकुशल घर वापस लाया गया।

दिनांक 31 जुलाई 2025 को जितवाहन उराँव अपने घर लौट आया,आज दिनांक 08 अगस्त 2025 को चंदरू उराँव अपने पुत्र के साथ श्रम विभाग, गुमला कार्यालय में उपस्थित हुए और अपने पुत्र की सकुशल घर वापसी की लिखित सूचना भी कार्यालय को प्रदान की।

जिला प्रशासन द्वारा समय पर की गई पहल से एक परिवार पुनः एकजुट हुआ, जिसके लिए परिजनों ने प्रशासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium