27.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 320

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन

0

गुमला: गुमला जिला में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार आज जिले भर में SAM (Severe Acute Malnutrition) बच्चों की स्क्रीनिंग एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह गतिविधियां सभी आँगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर संचालित हुईं, जिनमें बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण स्थिति का आकलन एवं माताओं को स्तनपान के महत्व पर विस्तृत परामर्श प्रदान किया गया।

स्तनपान के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी प्रखंड मुख्यालयों पर पारंपरिक नृत्य एवं गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों में स्तनपान के शिशु के स्वास्थ्य, विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव को रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया।

जनसंपर्क विभाग की LED वैन एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार कर माताओं, गर्भवती महिलाओं एवं परिवारों को स्तनपान के लाभों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) की सक्रिय भागीदारी रही।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, कई मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन

0

गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय प्रांगण में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया।

दूर-दराज से आए आम नागरिकों ने भूमि विवाद, आपसी मतभेद, विभिन्न योजनाओं के लाभ, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, सुरक्षा से संबंधित मुद्दों तथा अवैध कब्जे जैसे विभिन्न मामलों को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा। कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निवारण किया गया साथ ही साथ शेष मामलों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

खरका ग्राम की बंधना उरांव ने अपनी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। तेलगांव निवासी लक्ष्मी नारायण ने अपनी पत्नी, जो वर्तमान में गुमला सदर अस्पताल में कार्यरत हैं, की सुरक्षा को देखते हुए उनका तबादला बसिया सीएचसी करने का अनुरोध किया।

डूमरडीह स्थित चरागाह भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभाग को एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त अन्य कई समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया तथा समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

09 अगस्त- राष्ट्रीय आदिवासी दिवस, जंगल बोलेंगे, पहाड़ गरजेंगे, भारत बदलेगा

0

9 अगस्त का सूरज हर साल जब उगता है, तो यह केवल एक तारीख नहीं होती, यह एक पुकार होती है। यह दिन उन आवाज़ों का दिन है जिन्हें सदियों से दबाया गया, जिन्हें सभ्यता की भाषा में असभ्य कहा गया, जिन्हें विकास के नक्शे पर अदृश्य कर दिया गया। यह दिन आदिवासियों की जीवंत चेतना, उनकी संघर्ष-गाथाओं और उनके आत्मसम्मान के उद्घोष का दिन है। यह दिन केवल स्मरण का दिन नहीं है, यह विद्रोह की एक पुनरावृत्ति है जो बार-बार सत्ता के गलियारों को झकझोरता है। आदिवासी कोई परिभाषा नहीं, कोई आंकड़ा नहीं, कोई अनुसूची नहीं वे इस धरती की आत्मा हैं। वे उस सभ्यता के वारिस हैं जो न तो महलों में बसती है, न ही संसद की दीवारों में गूंजती है। वह जंगल की सांस में, पहाड़ों की नमी में, नदियों की लहरों में, और सबसे बढ़कर, अपने अधिकारों के लिए लड़ते हर उस चेहरे में जीवित रहती है, जिसे भारत ने या तो विस्थापित किया या अनदेखा किया।जब संयुक्त राष्ट्र ने 1994 में इस दिन को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के रूप में घोषित किया था, तब उसने यह स्वीकार किया था कि विश्व की मूलनिवासी सभ्यताएं विकास की दौड़ में सबसे अधिक कुचली गईं। भारत ने भी इसे अपनाया, लेकिन प्रश्न यह है कि क्या भारत ने आदिवासियों को अपनाया है? क्या भारत ने बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू, रानी दुर्गावती की परंपरा को जीवित रखने का कोई सचेत प्रयास किया है, या फिर उनके नाम पर केवल स्मारक और घोषणाएं बनाईं?भारत के संविधान ने आदिवासी समाज को पहचान दी, पांचवीं और छठी अनुसूची में अधिकारों की बात की, लेकिन इतिहास ने उन्हें लगातार हाशिए पर धकेला। कभी वनवासी कह कर, कभी पिछड़ा कह कर, तो कभी विकास का बाधक कह कर। जब अंग्रेजों ने जंगलों पर कानून थोपे, तब आदिवासियों ने बगावत की। जब स्वतंत्र भारत ने खनन कंपनियों को जंगलों का पट्टा दिया, तब आदिवासी फिर लड़े। लेकिन हर बार उन्हें देशद्रोही कहा गया, नक्सली कह कर बंदूकें तानी गईं, सलवा जुडूम जैसे काले प्रयोग किए गए और ग्राम सभाओं को ताक पर रख दिया गया। लेकिन इस देश के पहाड़ों ने अब तक सब कुछ देखा है शोषण, प्रतिरोध और अब पुनरुत्थान। इस समय जब हम राष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर बात कर रहे हैं, तब देश के कई हिस्सों में आदिवासी युवा अपनी बोली में शिक्षा की मांग कर रहे हैं, जल-जंगल-जमीन पर अपने स्वामित्व के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं, अपनी सांस्कृतिक अस्मिता की पुनर्परिभाषा कर रहे हैं। वे आरक्षण से आगे की राजनीति कर रहे हैं वे स्वायत्तता की बात कर रहे हैं, वे यह नहीं मांग रहे कि उन्हें कोई अधिकार दिया जाए, वे कह रहे हैं कि उनका छीना गया अधिकार लौटाया जाए। आदिवासी समाज ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी। उन्होंने कभी किसी के लिए दरवाजे पर दस्तक नहीं दी। वे जंगल की संतान हैं उनकी रीढ़ में झुकना नहीं लिखा। वे जब विस्थापित होते हैं तो वे केवल घर नहीं खोते, वे अपने देवता खोते हैं, अपने पूर्वजों की हड्डियां, अपने त्योहार, अपनी मातृभाषा, अपने गीत और वह स्मृति जो पीढ़ियों से नृत्य करती आई थी। एक बाँसुरी जब टूटती है, तो वह केवल एक वाद्य नहीं टूटता। एक सभ्यता की धड़कन टूटती है। और भारत ने इन बाँसुरियों को न केवल तोड़ा, बल्कि उन पर चुप्पी का बोझ भी लाद दिया।आज देश की राजधानी में किसी नीति आयोग की रिपोर्ट जब कहती है कि आदिवासी सबसे अधिक ‘गरीब’ हैं, तो उसे यह भी कहना चाहिए कि आदिवासी सबसे अधिक ‘लूटे’ गए हैं। अगर गरीबी एक आंकड़ा है तो उसका दूसरा चेहरा है संपत्ति की लूट, संसाधनों की चोरी और सांस्कृतिक नरसंहार। किसने किया यह सब? केवल सरकारों ने नहीं, हम सबने। उस समाज ने जिसने जंगल को केवल लकड़ी समझा, जिसने नदी को केवल बिजली समझा, जिसने आदिवासी को केवल वोट समझा। लेकिन अब समय बदल रहा है। अब आदिवासी समाज केवल प्रतिरोध नहीं कर रहा, वह पुनर्निर्माण कर रहा है। वह अपने गांवों में डिजिटल साक्षरता की बात कर रहा है, वह अपनी लोककथाओं को किताबों में बदल रहा है, वह विश्वविद्यालयों में अपनी भाषा को प्रवेश दिला रहा है, वह राष्ट्रीय धारा को चुनौती नहीं दे रहा, उसे अपनी धारा में ला रहा है। यह आत्मविश्वास भारतीय गणराज्य के लिए खतरा नहीं, शक्ति है। यह चेतना वह बुनियाद है जिस पर नया भारत खड़ा हो सकता है एक समावेशी, न्यायप्रिय, और प्रकृति-सम्मत भारत। सरकारें योजनाएं बनाएंगी, बजट देंगे, घोषणाएं करेंगी, लेकिन जब तक आदिवासी समाज निर्णयकर्ता नहीं बनेगा, तब तक ये सब अधूरे हैं। ग्राम सभाएं केवल प्रतीक नहीं होनी चाहिए, वे संविधान की जीवंत इकाई बनें। पेसा और वनाधिकार कानून को केवल क्रियान्वयन की फाइलों में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए। पुलिस और प्रशासन की भूमिका अब बदलनी चाहिए। वे हथियार नहीं, संवाद का माध्यम बनें।आदिवासी महिलाओं की भूमिका भी आज एक नई इबारत लिख रही है। वे अब जंगल से लकड़ी लाने वाली महिला नहीं रह गईं, वे जल-जंगल-जमीन की नेता बन रही हैं। वे अब दोहरी लड़ाई लड़ रही हैं पितृसत्ता और राज्यसत्ता दोनों से। और वे इस लड़ाई में न केवल जीत रही हैं, बल्कि नेतृत्व कर रही हैं।यह लेख कोई श्रद्धांजलि नहीं, एक एलान है। यह दिन केवल गीत-संगीत और सांस्कृतिक मेलों का उत्सव नहीं, बल्कि अपने हक की हुंकार का दिन है। जो समाज सदियों से अपने हिस्से का न्याय मांग रहा है, वह अब मांग से आगे बढ़कर स्वराज की भाषा बोल रहा है। आदिवासी अब भारत से नहीं, भारत को अपने साथ चलने को कह रहे हैं। यह राष्ट्र अगर सचमुच अपने संविधान को जीना चाहता है, तो उसे सबसे पहले आदिवासी समाज के साथ एक नया सामाजिक अनुबंध करना होगा। वह अनुबंध जिसमें कोई मुख्यधारा नहीं होगी और कोई हाशिया नहीं होगा। जिसमें सभी धाराएं एक साथ बहेंगी, समान गरिमा के साथ। भारत को अपनी आत्मा के आईने में देखना है तो उसे झारखंड, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुंदरगढ़, गोंदिया, मयूरभंज और दारांग के गांवों में जाकर देखना होगा। जहां बच्चे पेड़ों से बात करते हैं, जहां तालाबों में देवता बसते हैं, जहां नृत्य केवल उत्सव नहीं, प्रतिरोध है।जब अगली बार आप किसी पहाड़ पर चढ़ें, किसी जंगल से गुजरें, किसी नदी को पार करें — तो एक बार ठहरें और सोचें कि वहां कोई था, है और रहेगा। जो इस भूमि से केवल जीवन नहीं, आत्मा भी खींचता है। उस आत्मा का अपमान केवल अन्याय नहीं, आत्महत्या है। राष्ट्रीय आदिवासी दिवस हमें यह नहीं बताता कि हमें क्या करना है, यह हमें याद दिलाता है कि हमने क्या नहीं किया। यह एक शपथ लेने का दिन है कि अब आगे इतिहास नहीं दोहराया जाएगा, अब हम नई इबारत लिखेंगे। और वह इबारत तब तक अधूरी रहेगी जब तक इस देश की संसद में, इसके न्यायालयों में, इसकी नीतियों में, और सबसे ज़रूरी, इसके जन-मन में आदिवासी समाज बराबरी से नहीं बसेगा। इसलिए अब वक्त आ गया है कहने का जंगल बोलेंगे, पहाड़ गरजेंगे, और भारत बदलेगा।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

 अदाणी ने किया बिहार में अब तक सबसे बड़ा निवेश:27 हजार करोड़ के ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए 2,400 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए हुआ करार

0

 

भारत की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर जनरेशन कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड को बिहार सरकार से 2,400 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए लॉटर ऑफ इंटेंट मिला है। अदाणी पावर को बिहार सरकार से 2,400 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए अनुबंध मिला है। भागलपुर में बनने वाला यह ₹27 हजार करोड़ का ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्रोजेक्ट राज्य में अब तक का सबसे बड़ा निजी निवेश है।

टैरिफ सबसे कम, प्रतिस्पर्धा में बड़े नाम पीछे

गोड्डा  : बिहार की ऊर्जा ज़रूरतों और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाला एक ऐतिहासिक कदम सामने आया है। यह प्रोजेक्ट एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से हासिल किया गया है जिसमें अदाणी पावर ने ₹6.075 प्रति यूनिट की सबसे कम टैरिफ दर पेश की। इस प्रक्रिया में जेएसडब्ल्यू एनर्जी, टॉरेंट पावर और बजाज एनर्जी जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल थीं, जो दिखाता है कि बिहार में अब उद्योग जगत का भरोसा लौट रहा है।

अदाणी पावर के सीईओ एस.बी. ख्यालिया ने कहा,“यह प्रोजेक्ट केवल अदाणी पावर के लिए नहीं बल्कि बिहार की आर्थिक तस्वीर के लिए भी मील का पत्थर है। हम उस राज्य में ₹27 हजार करोड़ का निवेश कर रहे हैं जो अपनी औद्योगिक क्षमता को खोलने की दिशा में अग्रसर है।” यह परियोजना पिछले एक दशक में भारत में स्थापित होने वाली सबसे बड़ी थर्मल पावर परियोजना होगी।

बिहार में निवेश की चुनौतियाँ

बिहार में अब तक निवेशकों को कई बाधाओं का सामना करना पड़ा है, जैसे – अपर्याप्त बिजली आपूर्ति, सीमित औद्योगिक क्षेत्र, कमजोर लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, नीति अस्थिरता,  भूमि अधिग्रहण की जटिलताएं और प्रशासनिक अड़चनें। लॉर्ड करण बिलीमोरिया का ₹1,000 करोड़ का ब्रेवरी प्लांट बिहार में प्रस्तावित था लेकिन 2016 में शराबबंदी लागू होने के बाद वह योजना रद्द हो गई। यह उदाहरण दिखाता है कि निवेशकों के लिए नीति स्थिरता कितनी अहम है।

बदलता बिहार, बढ़ती ऊर्जा ज़रूरतें

हाल के वर्षों में बिहार ने एफएमसीजी, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई निजी निवेश आकर्षित किए हैं। आईटीसी, पेप्सिको, डालमिया भारत और टाटा पावर जैसी कंपनियाँ पहले ही राज्य में सक्रिय हो चुकी हैं। लेकिन ऊर्जा क्षेत्र ही ऐसा क्षेत्र है जहाँ मांग और आपूर्ति के बीच भारी अंतर है। बिहार की पीक बिजली मांग 6,500–7,000 मेगावाट है जबकि राज्य की अपनी उत्पादन क्षमता केवल 2,500 मेगावाट है यानी बिहार अपनी जरूरत की अधिकांश बिजली केंद्र और निजी स्रोतों से खरीदता है।

अदाणी समूह ने हमेशा उन क्षेत्रों में निवेश किया है, जिन्हें अन्य कंपनियाँ जोखिम भरे मानती हैं भागलपुर परियोजना की इस अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी पारंपरिक कोयला संयंत्रों की तुलना में अधिक कुशल और कम उत्सर्जन वाली है। अदाणी ने ऐसी ही तकनीक 2023 में झारखंड के गोड्डा ज़िले में 1,600 मेगावाट के प्लांट में पहली बार लागू की थी। ईंधन की आपूर्ति भारत सरकार की शक्ति (भारत में पारदर्शी रूप से कोयले की आवंटन योजना) नीति के तहत सुनिश्चित की जाएगी।

स्थानीय प्रभाव और रोज़गार के अवसर

इस परियोजना के निर्माण चरण में 12,000 से अधिक नौकरियाँ और परिचालन चरण में 3,000 स्थायी नौकरियाँ बनने की संभावना है। हर एक प्रत्यक्ष नौकरी के साथ तीन से चार अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर भी पैदा होंगे। स्थानीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम सेक्टर, लॉजिस्टिक्स, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी इसका सकारात्मक प्रभाव मिलेगा।

यह अदाणी ग्रुप की बिहार में पहली उपस्थिति नहीं है। कंपनी पहले अदाणी एग्री लॉजिस्टिक्स के तहत अनाज साइलो परियोजनाओं का संचालन कर चुकी है। यह प्रोजेक्ट  केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है यह आर्थिक सशक्तिकरण, विश्वास और भविष्य निर्माण की कहानी है।

राम भक्तों के लिए

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – बसिया प्रखंड में 09 यूनिट रक्त एकत्रित

0

गुमला ः गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में निरंतर रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आकस्मिक व आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

इसी कड़ी में आज गुरुवार को बसिया प्रखंड में ब्लड सेंटर सदर अस्पताल गुमला की देखरेख में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 09 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, सामाजिक संगठनों तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले सभी दाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया

जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे आगे भी इस प्रकार के स्वैच्छिक रक्तदान अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा मानव सेवा की इस पुनीत कार्य में सहयोग करें l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

प्रखंड स्तरीय जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, कई मामलों का त्वरित निष्पादन

0

गुमला ः गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को सिसई एवं चैनपुर प्रखंडों में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

प्रखंड सिसई में प्राप्त कुल 11 आवेदनों में से 08 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि 03 आवेदनों को संबंधित विभाग को अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया। प्राप्त आवेदनों में वृद्धा पेंशन (05), बाल विकास (01), मइया योजना (02), जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र (02) एवं पेयजल (01) से संबंधित आवेदन शामिल थे।

वहीं, चैनपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में आयोजित जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के दौरान कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पेंशन (02), राशन कार्ड (02), जन्म प्रमाण पत्र (01), पंजी-2 सुधार (04), मकान क्षति मुआवजा (05) एवं फसल क्षति मुआवजा (01) से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। इनमें से 08 आवेदनों का मौके पर त्वरित निष्पादन किया गया।

जन शिकायत निवारण दिवस के आयोजन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे ज़मीनी स्तर पर पहुंच सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में चल रही योजनाओं के धरातलीय निरीक्षण हेतु वरीय अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण जारी

0

गुमला ः गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रभावी अनुश्रवण तथा पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु वरीय अधिकारियों द्वारा सभी प्रखंडों में नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है।

इसी क्रम में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो के निर्देशानुसार आज विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति (PVTG) समुदाय के लिए संचालित शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तुसगांव स्थित PVTG आवासीय विद्यालय, अबुआ आवास तथा जनमन आवास की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, भोजन, शैक्षणिक सामग्री तथा अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावासों में रह रहे बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधा युक्त वातावरण प्रदान करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने मौके पर ही कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिले में संचालित आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्र हित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा यह सतत प्रयास किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ लक्षित समुदायों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुँचे, ताकि राज्य एवं केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप समावेशी विकास की दिशा में ठोस पहल सुनिश्चित की जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विभावि में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कुलपति ने की उच्च स्तरीय बैठक

0

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी स्थानीय महाविद्यालयों की एनसीसी टुकड़िया

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने सभी समिति के संयोजकों को कहा कि वह अपने-अपने सदस्यों के साथ यथाशीघ्र बैठक कर कार्यों की रूपरेखा तय कर ले। बाद के लिए कोई कार्य ना छोड़े।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है तो इसकी कार्य पद्धति को एक बार बैठकर अच्छा से तैयार कर इसे डॉक्यूमेंट कर ले। विश्वविद्यालय के वित्तीय नियमों के अनुसार खर्च का निर्धारण करें। सर्वाधिक खर्च वाले समिति में वित्त पदाधिकारी को शामिल करें। संबंधित समिति के संयोजक की बात को उचित महत्व मिले।

महाविद्यालय से एनसीसी के दल के नहीं पहुंचने या विलंब से पहुंचने के मामले को कुलपति ने गंभीरता से लिया। उन्होंने छात्रकल्याण संकायअध्यक्ष को यह सुनिश्चित करने को निर्देश दिया कि संत कोलंबा महाविद्यालय, मार्खम महाविद्यालय, अन्नदा महाविद्यालय तथा के बी महिला महाविद्यालय से एनसीसी टोलियां समय पर पहुंचे।

बैठक का संचालन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायअध्यक्ष सह कुलसचिव डॉ सादिक रज्जाक ने किया।

मौके पर कुलानुशासक प्रो मिथिलेश कुमार सिंह के सलाह पर सभी सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए गए। तय हुआ कि अब से विश्वविद्यालय परिवार के अवकाश प्राप्त एवं सेवारत साथियों को डिजिटल आमंत्रण पत्र व्हाट्सएप द्वारा भेजे जाएंगे। 15 अगस्त के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय से समूह गान की तीन दलों का चयन 12 अगस्त को डॉ जॉनी रुफिना तिर्की की देखरेख में कर लिया जाएगा। यह भी तय हुआ कि उक्त कार्यक्रम में योग विभाग द्वारा एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी जाएगी।

बैठक में आयोजन समिति से जुड़े शिक्षक अच्छी संख्या में उपस्थित हुए।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

विभावि के सीएनडी विभाग में स्तनपान जागरूकता पर कार्यक्रम

0

कुलपति ने किया आकर्षक ‘फोटोबूथ सेल्फी पॉइंट’ का अनावरण

लघु नाटिका से स्तनपान के मिथको पर किया गया प्रहार

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सीएनडी विभाग द्वारा 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को विशेष स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और शिक्षकों को स्तनपान के महत्व, मातृत्व स्वास्थ्य और शिशु पोषण के बारे में जानकारी देना था।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि स्तनपान बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। समाज में इसके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना समय की मांग है। साथ ही उन्होंने छात्राओं के द्वारा बनाया गया ‘फोटोबूथ सेल्फी प्वाइंट’ का अनावरण किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सुशोभित कर रहे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सादीक रज़ाक़ ने स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डाला।

सी.एन.डी विभाग के निर्देशक डॉ. मनोज कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि ‘कोलेस्ट्रम’ अर्थात मां का पहला गाढ़ा दूध, बच्चों के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर सेमेस्टर 2 की छात्राओं ने एक लघु नाटिका के द्वारा स्तनपान के महत्व के बारे में बताया तथा कुछ मिथको के प्रति भी जागरूकता फैलाई।

कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा, जंतुविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ केके गुप्ता, विभाग की शिक्षिकाएं जया सिन्हा, सुषमा कुमारी तथा डॉ. सफ़रोज़ परवीन के अलावे अन्य विभाग के शिक्षक मनीषा बाखला, डॉ मीता सिंह, डॉ कनुप्रिया, डॉ विनीता बाँकिरा, डॉ प्रभात कुमार, डॉ आशुतोष कुमार एवं अच्छी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

आज हज़ारीबाग़ में सिन्दूर चौक से पहले बुलेट शोरूम के अपोजिट रामलाल स्वीट्स के चौथे प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन किया गया

0

इस अवसर पर संचालक अविश कुमार मेहता जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष श्री रंजीत मेहता, डा सन्नी कुमार मेहता नरेश आर्या, राजेन्द्र मेहता, राकेश मेहता, दीपक मेहता, पप्पु मेहता, रवि मेहता, कुणाल मेहता, मंटू मेहता, सरजू मेहता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium