27.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 321

पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, सुविधाओं के अभाव पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

0

चेतावनी :- स्वच्छ बाथरूम, मिनरल वाटर, वाहनों में फ्री हवा और प्रदूषण जांच केन्द्र की उपलब्धता, नहीं तो होगी पेट्रोल पंप की लाइसेंस रद्द

गुमला ः गुमला जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने घाघरा थाना क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं और ट्रेड लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जाँच की।
स्वच्छ बाथरूम, मिनरल वाटर, मुफ्त हवा, फ्री एयर की उपलब्धता निरीक्षण के दौरान, जिला परिवहन पदाधिकारी ने विशेष रूप से स्वच्छ बाथरूम, पीने के पानी (मिनरल वाटर), मुफ्त हवा (फ्री एयर) की उपलब्धता की जाँच की। साथ ही, पेट्रोल पंपों के ट्रेड लाइसेंस से जुड़े सभी कागजातों की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मानकों के अनुसार, सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जाँच केंद्र स्थापित करना अनिवार्य है और इसे जल्द से जल्द चालू किया जाए। उन्होंने बाथरूम की स्वच्छता बनाए रखने और अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिला परिवहन पदाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। यदि किसी भी पेट्रोल पंप पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाया जाता है, तो उसका ट्रेड लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में ‘पिता की भूमिका’ पर आधारित कार्यशालाओं का आयोजन

0

गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार, विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 के अंतर्गत आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को गुमला जिले के सभी पंचायत भवनों में “स्तनपान में पिता की भूमिका” विषय पर आधारित जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

कार्यशालाओं का उद्देश्य समुदाय को इस विषय पर संवेदनशील बनाना था कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य के सुदृढ़ीकरण में केवल माताओं की नहीं, अपितु पिताओं की भी एक सशक्त और संवेदनशील भूमिका होनी चाहिए। कार्यशालाओं के दौरान उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा प्रतिभागियों को स्तनपान के लाभ, समयबद्धता एवं पारिवारिक सहयोग की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी गई।

यह कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा पूर्वनिर्धारित संशोधित कैलेंडर के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं। आगामी 08 अगस्त 2025 को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर SAM श्रेणी के बच्चों की स्क्रीनिंग एवं परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, प्रखंड मुख्यालयों में स्तनपान पर आधारित पारंपरिक गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके माध्यम से जनजातीय सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

सप्ताह का समापन दिनांक 11 अगस्त 2025 को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित “सप्ताह समापन समारोह” एवं शपथ ग्रहण समारोह के साथ किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित स्वयं करेंगी। इस बैठक में सप्ताह भर के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी संबंधित विभागों एवं फील्ड कर्मियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रमों का आयोजन समन्वयात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से किया जाए, ताकि जागरूकता का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम का निरीक्षण

0

गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो एवं अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य समारोह स्थल परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम गुमला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला नजरत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक भी उपस्थित रहे।

अधिकारियों द्वारा स्टेडियम परिसर की सफाई व्यवस्था, घास की कटाई, भवन का आवश्यक मरम्मत कार्य, रंग-रोगन तथा सजावट आदि तैयारियों का अवलोकन किया गया। मौके पर दिए गए निदेशों के अनुसार यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी कार्य समयबद्ध ढंग से संपन्न हों, ताकि 15 अगस्त का मुख्य समारोह गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद, भवन प्रमंडल, स्पेशल डिविजन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और हर स्तर पर तैयारियों को पूरी संवेदनशीलता व जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बाइक चलकों को यातायात नियमों के तहत जागरुकता आभियान चलाया गया

0

गुमला गुमला जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार गुमला जिला में सड़क सुरक्षा के नियमो के अनुपालन तथा थानों के द्वारा बिना हेलमेट मोटरसाइकिल वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जाने 25 मोटरसाइकिल चालकों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को लेकर सड़क-सुरक्षा टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया | इस दोरान पकडे गए लोगो को यातायात नियमो एवं वाहन चलाते वक्त हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मोटरयान निरीक्षक प्रदीप कुमार तिर्की, सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक मंटू रवानी, शामिल थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आगामी 8 अगस्त 2025 को जिले के विभिन्न पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता शिविर का होगा आयोजन

0

गुमला : – वित्तीय सेवा विभाग (DFS), भारत सरकार के निर्देशानुसार, दिनांक 08 अगस्त 2025 को गुमला जिले की विभिन्न पंचायतों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय समावेशन सह जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन पर इन शिविरों में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) तथा अटल पेंशन योजना (APY) के तहत आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे एवं त्वरित पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। सभी बैंक खाताधारकों के लिए RE–KYC तथा नामांकन (Nomination) से संबंधित कार्य भी इन शिविरों के दौरान संपादित किए जाएंगे।

शिविरों के माध्यम से उपस्थित लाभार्थियों को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन-देन में सुरक्षा, एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा।

इन शिविरों का आयोजन निम्नलिखित पंचायतों में होगा:
– Albert Ekka – सिकरी
– Basia – कोनबिर
– Bharno – करंज
– Bishunpur – गुरदारी
– Chainpur – छिछवानी
– Dumri – खेताली
– Ghaghra – चपका
– Gumla – बृंदा
– Gumla – कुम्हरिया
– Kamdara – रेरवा
– Palkot – झिकिरमा
– Raidih – कोरो छतरपुर
– Sisai – छरदा

जिला अग्रणी प्रबंधक ने सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से आग्रह किया है कि वे इन शिविरों में बढ़–चढ़ कर भाग लें तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विभावि में विश्व जनजाति दिवस पर 8 अगस्त को होगा सांस्कृतिक उत्सव, प्रतियोगिताएं और पौधारोपण से सजेंगे कार्यक्रम

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) में आगामी 8 अगस्त 2025 को विश्व जनजाति दिवस के उपलक्ष्य में मानवविज्ञान विभाग के तत्वावधान में विविध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी विभागाध्यक्ष डॉ विनोद रंजन ने दी।

कुलपति करेंगे उद्घाटन

आयोजन का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम विज्ञान भवन स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित होगा, जहां छात्र-छात्राएं, शोधार्थी और शिक्षकगण एकत्र होंगे।

तीन प्रमुख प्रतियोगिताएं बनेंगी मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम के आयोजन सचिव एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ जॉनी रुफिना तिर्की ने बताया कि इस अवसर पर तीन मुख्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा:

  1. पेंटिंग प्रतियोगिता –
    • विषय: सोहराय पेंटिंग
    • समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
    • प्रतिभागियों को प्रातः 10:30 बजे तक स्थल पर रिपोर्ट करने को कहा गया है।
  2. भाषण प्रतियोगिता –
    • विषय: जनजातीय सांस्कृतिक विरासत एवं संरक्षण
    • समय: प्रातः 11:00 बजे से आरंभ
  3. क्विज प्रतियोगिता –
    • विषय: झारखंड की जनजातियां
    • समय: दोपहर 12:30 बजे से
    • क्विज में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 11:30 बजे तक पंजीकरण कराना होगा।

डॉ विनोद रंजन ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी विभागों के छात्र और शोधार्थी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित हैं।

पौधारोपण से होगी हरियाली की पहल

कार्यक्रम की विशेष पहल के तहत पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ गंगानाथ झा ने जानकारी दी कि रोटरी क्लब हजारीबाग शाखा के सहयोग से 200 पौधों का रोपण भी किया जाएगा। यह कार्य विश्व जनजाति दिवस को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से सार्थक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम होगा।

पुरस्कार वितरण से होगा समापन

सभी आयोजनों का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 2:30 बजे से आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

विश्व जनजाति दिवस के मौके पर विभावि में न केवल आदिवासी संस्कृति को सम्मानित किया जाएगा, बल्कि विद्यार्थियों की भागीदारी से यह दिन प्रेरणा, कला और जागरूकता का प्रतीक बनकर उभरेगा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने स्नातक नामांकन में मारी बाज़ी, पूरे राज्य में बना नंबर वन

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि), हजारीबाग ने चार वर्षीय स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन के क्षेत्र में राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। विश्वविद्यालय में अब तक कुल 31,738 छात्रों का नामांकन हो चुका है, जो इसे राज्य में अव्वल बनाता है।

राज्य के विश्वविद्यालयों में नामांकन की स्थिति

चांसलर पोर्टल के नोडल पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि रांची विश्वविद्यालय 24,597 नामांकन के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका ने 24,238 नामांकन के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

डॉ इंद्रजीत ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आँकड़े 4 अगस्त 2025 तक द्वितीय मेधा सूची के आधार पर लिए गए नामांकन को दर्शाते हैं।

“हमारा लक्ष्य अब भी अधूरा है” – डॉ इंद्रजीत कुमार

राज्य में पहले स्थान पर आने के बावजूद डॉ इंद्रजीत कुमार इस संख्या से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य 50,000 नामांकन का है और विश्वविद्यालय इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।”

उन्होंने इस सफलता का श्रेय कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा के मार्गदर्शन को दिया और कहा कि कुलपति के निर्देशन में पूरी टीम ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया। उन्होंने सभी महाविद्यालय प्राचार्यों, सहयोगी अधिकारियों और विशेष रूप से नामांकन कोषांग के सहायक दीपू की कार्य क्षमता और कंप्यूटर दक्षता की सराहना की।

मीडिया की भूमिका को माना अहम

डॉ इंद्रजीत कुमार ने हजारीबाग मीडिया की भूमिका की भी प्रशंसा की और कहा कि “स्थानीय मीडिया द्वारा किए गए सशक्त कवरेज ने छात्रों और अभिभावकों के बीच विश्वविद्यालय की छवि को बेहतर बनाने में अहम योगदान दिया है।”

नामांकन में गिरावट पर जताई चिंता

हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों में नामांकन की संख्या लगातार घट रही है, जो चिंताजनक है। इस प्रवृत्ति को लेकर डॉ कुमार अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य कारणों में से एक है ‘प्रयत्नलाघव’ यानी मेहनत से बचने की प्रवृत्ति।

डॉ इंद्रजीत ने कहा कि “कुछ विद्यार्थी ऐसे संस्थानों को प्राथमिकता दे रहे हैं जहां नियमित कक्षाओं की बाध्यता नहीं होती, भले ही वहाँ फीस अधिक हो। ऐसे संस्थान छात्रों को अच्छे अंक तो दे देते हैं, लेकिन उनके पास न विषय का गहराई से ज्ञान होता है और न ही किसी प्रतिस्पर्धा में टिकने की क्षमता।”

विभावि की यह सफलता राज्य के उच्च शिक्षा परिदृश्य में एक सकारात्मक संकेत है, परंतु नामांकन में गिरावट जैसे गंभीर मुद्दों पर दीर्घकालिक रणनीति बनाना आवश्यक है। ऐसे प्रयासों से ही न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी, बल्कि विद्यार्थियों का समग्र विकास भी संभव होगा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

चलचलाईया में बिजली संकट का हुआ समाधान, मुन्ना सिंह की पहल से गांव में लौटी रौशनी

0

हजारीबाग, 6 अगस्त 2025 | हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत गुरहेत पंचायत के चलचलाईया गांव में लंबे समय से जारी बिजली संकट आखिरकार बुधवार को खत्म हो गया। दो सप्ताह से अंधेरे में डूबे इस गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इस पहल का श्रेय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को दिया जा रहा है।

मुन्ना सिंह की तत्परता से मिला समाधान

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगे पुराने ट्रांसफार्मर के जल जाने के बाद से बिजली पूरी तरह ठप थी। इससे बच्चों की पढ़ाई, पानी की आपूर्ति और घरेलू कार्यों में भारी कठिनाइयाँ उत्पन्न हो गई थीं। बिजली की इस समस्या को लेकर जब गांववालों ने मुन्ना सिंह से संपर्क किया, तो उन्होंने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से संपर्क साधा और नया ट्रांसफार्मर लगवाने की व्यवस्था कराई।

प्रतिनिधि ने की निगरानी

मुन्ना सिंह ने अपने निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान को स्थल पर भेजकर पूरे कार्य की निगरानी करने का निर्देश दिया। बुधवार को जैसे ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित हुआ और बिजली आपूर्ति चालू हुई, ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और खुशी की लहर दौड़ गई।

“जनता की समस्याएं सर्वोपरि हैं” – विक्की कुमार

स्थल पर मौजूद विक्की कुमार धान ने कहा, “मुन्ना सिंह जी का स्पष्ट निर्देश है कि आम जनता की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुलझाया जाए। बिजली जैसी मूलभूत सुविधा किसी भी नागरिक का अधिकार है और हम उसे सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

ग्रामीणों ने जताया आभार

गांव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक ने इस कार्य के लिए मुन्ना सिंह का आभार जताया और कहा कि वे हमेशा जनता की जरूरतों को लेकर गंभीर रहते हैं। गांव की महिलाओं ने भी कहा कि बिजली की बहाली से अब पानी की समस्या दूर हो गई है और रसोई के काम में भी सुविधा हो रही है।

चलचलाईया गांव में बिजली बहाली केवल एक तकनीकी सुधार नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन में लौटती सामान्यता की प्रतीक है। मुन्ना सिंह जैसे जनप्रतिनिधियों की तत्परता और संवेदनशीलता अगर ऐसे ही बनी रही, तो भविष्य में भी जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गुप्त सूचना पर कार्रवाई: गुमला पुलिस ने 16.5 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा

0

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक बड़ी कार्रवाई के तहत पुलिस ने दो युवकों को 16.5 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। यह सफलता पुलिस को एक गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान के दौरान मिली। दोनों आरोपी एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांजे की तस्करी कर रहे थे।

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

घाघरा थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिसई से अरंगी की ओर दो युवक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहे हैं। इस इनपुट को पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां को अवगत कराया गया। उनके दिशा-निर्देश पर थाना क्षेत्र के घोड़ाटांगर-बड़ा टंगरा मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

गांजा और मोटरसाइकिल जब्त

जांच के दौरान, जब पुलिस ने एक संदिग्ध पल्सर मोटरसाइकिल को रोका और पूछताछ की, तो उसमें लदे बोरे की तलाशी ली गई। तलाशी में लगभग 16.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां उनसे गहराई से पूछताछ की गई।

आरोपी युवक छत्तीसगढ़ और लोहरदगा के निवासी

गिरफ्तार युवकों की पहचान विकास कुमार साहू (निवासी – लोदाम, जशपुर, छत्तीसगढ़) और मनीष साहू (निवासी – लोहरदगा, झारखंड) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजे की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे।

पुलिस कर रही है आगे की जांच

थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा किस स्रोत से लाया गया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

गुमला जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई एक सकारात्मक संकेत है। इस प्रकार की तत्परता से न केवल नशा कारोबारियों पर लगाम लगाई जा सकती है, बल्कि युवाओं को भी इस दलदल से दूर रखने में मदद मिलेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस की बड़ी कामयाबी: 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर

0

गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंगाबारी-बनटोली इलाके में मंगलवार की दोपहर एक बड़ी मुठभेड़ में पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के रिजनल कमांडर और 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा को मार गिराया। यह कार्रवाई गुमला पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दी गई।

गुप्त सूचना के बाद चला छापामारी अभियान

पुलिस अधीक्षक को 5 अगस्त को सूचना मिली कि PLFI के उग्रवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से कामडारा थाना क्षेत्र के जंगलों में डेरा डाले हुए हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया, जिसकी अगुवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजिर अख्तर ने की। इस टीम में कामडारा SAT, QRT टीम और गुमला जिला बल शामिल थे।

मुठभेड़ में मारा गया PLFI कमांडर

पुलिस बल ने इलाके की घेराबंदी करते हुए जब उग्रवादियों को पकड़ने की कोशिश की, तब दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में PLFI का शीर्ष नेता मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। घटनास्थल से एक 5.76 मिमी पिस्टल और गोलियां बरामद की गईं।

मारे गए नक्सली का लंबा आपराधिक इतिहास

मार्टिन केरकेट्टा झारखंड के सबसे कुख्यात नक्सलियों में शुमार था। उस पर हत्या, अपहरण, लूट और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गुमला, चाईबासा, रांची, हजारीबाग, खूंटी समेत विभिन्न जिलों में कुल 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह PLFI संगठन का सक्रिय सदस्य और रणनीतिक योजनाकार था।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

छापामारी दल में शामिल प्रमुख पुलिस पदाधिकारी:

  • नाजिर अख्तर (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बसिया)
  • शशि प्रकाश (थाना प्रभारी, कामडारा)
  • युधिष्ठिर प्रजापति (थाना प्रभारी, बसिया)
  • तरुण कुमार (थाना प्रभारी, पालकोट)
  • नीरज कुमार, विश्वजीत चेतन, कृष्ण कुमार समेत अन्य

साथ ही, SAT और QRT की विशेष टीम भी इस अभियान में शामिल थी।

पुलिस अधीक्षक ने जताई संतुष्टि

एसपी हरिश बिन जामां ने इस सफलता को पुलिस टीम की मेहनत और मजबूत खुफिया नेटवर्क का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस कार्रवाई से नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।”

क्षेत्र में बढ़ा विश्वास, माओवादियों में मचा हड़कंप

इस अभियान से गुमला जिले के ग्रामीण इलाकों में पुलिस पर भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। वहीं दूसरी ओर PLFI समेत अन्य उग्रवादी संगठनों में हड़कंप मचा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium