27.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 328

सिसई अंचल दिवस में प्रशासन की सक्रियता से 203 मामलों का हुआ त्वरित समाधान, नागरिकों ने जताई संतुष्टि

0

गुमला, 27 जुलाई 2025 — गुमला जिले के सिसई प्रखंड में शनिवार को आयोजित विशेष अंचल दिवस शिविर में कुल 288 आवेदनों में से 203 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। यह पहल उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की नेतृत्व में प्रारंभ की गई है, जिसका उद्देश्य है कि आम जनता को राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दाखिल-खारिज, प्रमाण पत्र और अन्य सेवाओं के लिए जिला कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

स्थानीय समाधान की दिशा में मजबूत कदम

इस शिविर का संचालन अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक की उपस्थिति में हुआ। मौके पर एसडीओ सदर, सिसई बीडीओ, अंचल अधिकारी राजीव रौशन समेत कई विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। यह पहल प्रशासन द्वारा लोगों को प्रखंड स्तर पर ही त्वरित और पारदर्शी समाधान देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

आवेदनों की श्रेणीवार स्थिति

  • भूमि सत्यापन से जुड़े सभी 23 मामले, भू-धारण प्रमाण पत्र के 6, जाति प्रमाण पत्र के 4, आवासीय प्रमाण पत्र के 4 और पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र के 13 मामले मौके पर निपटाए गए।
  • पंजी-दो सुधार के 52 मामलों में से 30 का समाधान हुआ, शेष 22 मामलों की जांच जारी है।
  • दाखिल-खारिज के 19 में से सभी मामलों का निपटारा कर दिया गया।
  • विविध श्रेणी के 120 आवेदनों में से 100 का ऑन स्पॉट निष्पादन हुआ।

जमीनी विवाद और शिकायतों पर भी कार्यवाही

शिविर में भूमि विवाद से संबंधित 32 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, जिला जन शिकायत निवारण दिवस से जुड़े 15 मामलों में से 4 का निष्पादन कर दिया गया है।

लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ

  • फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान के तहत ₹3.3 लाख की राशि 10 लाभुकों को वितरित की गई।
  • क्लेम सेटलमेंट योजना में 3 लाभुकों को ₹6 लाख के चेक प्रदान किए गए।
  • मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत 8 लाभुकों के बीच ₹20.10 लाख की राशि बांटी गई।
  • सीसीएल योजना में 14 स्वयं सहायता समूहों को ₹66.50 लाख की सहायता दी गई।

महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम

बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से 5 महिलाओं का गोद भराई संस्कार और 2 बच्चों का अन्नप्राशन भी इस शिविर में सम्पन्न हुआ।

जन सहभागिता रही उत्साहजनक

सिविल शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई। नागरिकों ने त्वरित समाधान के लिए प्रशासन के प्रति आभार जताया और इसे “स्थानीय स्तर पर प्रभावी शासन की मिसाल” करार दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बसिया में मंत्री चमरा लिंडा ने पौधारोपण और साइकिल वितरण कर दिया पर्यावरण और शिक्षा का संदेश

0

गुमला, 28 जुलाई 2025 — झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने शनिवार को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बसिया में पौधारोपण और साइकिल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और आम जनता को प्रकृति संरक्षण, शिक्षा और खेल के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान की धुन और दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसमें स्कूली छात्रों ने पारंपरिक गीत-नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

झारखंड को दिलाया राष्ट्रीय गौरव : मंत्री

अपने संबोधन में मंत्री लिंडा ने कहा कि गुमला जिले ने खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल मानसिक और शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है, और सरकार आने वाले समय में विद्यालय में खेल मैदान बनाने की योजना पर कार्य कर रही है।

रांची में कोचिंग की शुरुआत अगस्त से

मंत्री ने विद्यार्थियों को जानकारी दी कि सरकार 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए रांची में अगस्त माह से निशुल्क कोचिंग केंद्र शुरू करने जा रही है। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई में मन लगाकर सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया।

शिक्षकों को जिम्मेदारी की याद दिलाई

चमरा लिंडा ने कहा कि “शिक्षक ही विद्यालय की नींव होते हैं।” उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा।

वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

मंत्री ने खुद वृक्षारोपण कर ‘वृक्ष जीवनदाता हैं’ का संदेश दिया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे राज्य के आवासीय विद्यालयों में शुरू किया जा रहा है।

स्कूल छोड़ने की दर कम करने के लिए साइकिल वितरण

मंत्री ने कहा कि स्कूल ड्रॉपआउट की समस्या को कम करने के लिए सरकार साइकिल वितरित कर रही है, ताकि बच्चों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने बच्चों के बीच साइकिल वितरित की और खुद साइकिल चलाकर गुणवत्ता की जांच भी की।

उपायुक्त ने स्थानीय पौधों के चयन पर दिया बल

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि बरसात के मौसम में वृक्षारोपण करना अत्यंत लाभकारी होता है। उन्होंने नीम और कल्पतरु जैसे स्थानीय पौधों को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही उन्होंने विद्यालय में अस्पताल निर्माण और हॉस्टल में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की बात कही।

सम्मानित हुए उत्कृष्ट छात्र

इस अवसर पर विद्यालय से पासआउट छात्र सुधीर उरांव, जिनका नामांकन बीआईटी सिंदरी में हुआ है, को मंत्री ने सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उपस्थित रहे कई गणमान्य अतिथि

इस कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नवीन सिन्हा बने राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री, बरही AK पैलेस में हुआ भव्य सम्मेलन समारोह

0

बरही (हजारीबाग) – राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश महामंत्री पद पर नवीन सिन्हा की नियुक्ति के उपलक्ष्य में बरही स्थित AK पैलेस में एक भव्य सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संजय सुमन, राष्ट्रीय विधि सचिव आत्मानंद कुमार पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष (झारखंड) कृष्ण प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, प्रदेश संगठन सचिव बिपिन बिहारी पाण्डेय एवं स्टेट वेलफेयर सेक्रेटरी सोमेन बनर्जी ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद संगठन के कार्यों, उद्देश्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर नवीन सिन्हा को प्रदेश महामंत्री (झारखंड) के रूप में नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की गई, जिसे सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि नवीन सिन्हा जैसे कर्मठ और समर्पित व्यक्तित्व के हाथों में प्रदेश की कमान सौंपकर संगठन को मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय महासचिव संजय सुमन ने बताया कि झारखंड राज्य में मानवाधिकार के प्रति जागरूकता अभियान और मज़बूत किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण प्रजापति ने नवीन सिन्हा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके अनुभव और सामाजिक सक्रियता से राज्य संगठन को नई दिशा मिलेगी। वहीं नवीन सिन्हा ने अपने प्रथम भाषण में कहा कि वे संगठन की नीति व सिद्धांतों का पालन करते हुए हर जिले में मानवाधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों ने भी भाग लिया। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

विभावि के राजनीति विज्ञान विभाग में आयोजित हुआ विदाई समारोह

0

सोनम और विषेक ने जीता, सुश्री और श्री राजनीति विज्ञान का ताज

विभावि के राजनीति विज्ञान विभाग में आज सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने की।
इस अवसर पर चतुर्थ समसत्र के विद्यार्थी आंचल कुमारी, सुहानी कुमारी, सोनम कुमारी, तेजस्वी कुमारी, कुमार अभिषेक तथा कतीबुन प्रवीण ने विभाग में और विश्वविद्यालय में बीताए दो वर्ष के अपने संस्मरण सुनाए। विद्यार्थियों ने विभाग की प्रशंसा की एवं बताया की इन दो वर्षो ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने अपने द्वितीय समसत्र के अनुजों को कुछ महत्वपूर्ण संदेश भी दिए। संगीता ने इस अवसर पर एक अर्थपूर्ण गीत सुनाई।
द्वितीय समसत्र के विद्यार्थियों ने पूरे समारोह की व्यवस्था की। प्रियंका ने अपने गीत से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। शिवानी और नैना ने अपने संबोधन के माध्यम से बताया कि वह अपने सीनियर से बहुत कुछ सीखे हैं। उन्होंने अपने सीनियर विद्यार्थियों को चतुर्थ समसत्र की परीक्षा में तथा जीवन में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अमन, सूरज और कृष्णा के द्वारा एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके विजेता सोनल और अभिषेक विद्यार्थी को ‘सुश्री और श्री राजनीति विज्ञान’ के सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में समाज विज्ञान संकायअध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सादिक रज्जाक तथा विभागीय शिक्षक डॉ प्रमोद कुमार, डॉ अजय बहादुर सिंह, जेआरएफ-नेट प्रशिक्षक डॉ रुखसाना बानो तथा शोधार्थी धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र पंडित, रवि विश्वकर्मा, विकास कुमार रवि, प्रतीक कुमार, विकास कुमार यादव अपने-अपने विचार रखें।
कार्यक्रम का संचालन किरण कुमारी ने किया। स्वागत संबोधन पिंटू कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन कुमार ज्योतिष ने दिया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

विभावि में प्रारंभ हुआ मूक (MOOC) पर 6 दिवसीय कार्यशाला

0

मूक (MOOC) भविष्य के भारत में उच्च शिक्षा का आधार होगा: डॉ गौरव सिंह

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में शनिवार को ‘मूक (MOOC): डिजाइन एंड डेवलपमेंट’ विषय पर 6 दिवसीय कार्यशाला का आज उद्घाटन गोस्वामी तुलसीदास केंद्रीय पुस्तकालय भवन में किया गया। कार्यशाला का समापन 31 जुलाई को होगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा के पहल पर उक्त कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी रूप से विभावि में लागू करने के उद्देश्य से कुलपति ने उक्त कार्यशाला की व्यवस्था करवाई है।
आज के कार्यशाला को संबोधित करते हुए मूक के अखिल भारतीय विशेषज्ञ तथा सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन टेक्नोलॉजी, एनसीईआरटी, नई दिल्ली के डॉ गौरव सिंह ने कहा कि मूक (MOOC) भारत में आने वाले समय में उच्च शिक्षा का आधार होगा। भविष्य में यह कहीं भी कभी भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री की सुलभता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने मूक के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा यह भी बताया कि स्वयं (SWAYAM) प्लेटफार्म पर मूक पाठ्यक्रमों को कैसे अपलोड किया जा सकता है।
ज्ञात हो कि डॉ गौरव सिंह नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाले टास्क फोर्स के सक्रिय सदस्य हैं। इन्होंने मूक के लिए अब तक 120 व्याख्यान दिया है तथा स्वयं प्लेटफार्म पर 920 व्याख्यान को कोऑर्डिनेट किया है। इस कार्य के संबंध में इन्हें कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कार्यशाला के कोऑर्डिनेटर डॉ इंद्रजीत कुमार ने कहा कि मूक का तात्पर्य है ‘मैसिव ऑनलाइन ओपन कोर्सेज’। अपने विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति 2020 को लागू किया है। इस शिक्षा नीति के अंतर्गत कई प्रकार के ऐसे पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं जिनकी पढ़ाई परंपरागत तरीके से संभव नहीं है। पठन-पाठन के नए तौर तरीकों को समझने के उद्देश्य से मूक अत्यंत कारगर सिद्ध हो सकता है। हाल ही में झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2025 में इ-लर्निंग तथा ऑनलाइन शिक्षा पर काफी जोर दिया गया है। इस वर्कशाप का आयोजन इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से किया गया है।
वर्तमान में SEC के 16 विषय, कम्युनिकेशन कौशल के दो विषय एवं VAC के तहत ‘अंडरस्टैंडिंग इंडिया’ तथा ‘अवेयरनेस मॉड्यूल्स’ का चयन किया गया है।
डॉ इंद्रजीत कुमार ने आगे कहा कि यदि इन विषयों में मूक विकसित कर लिया जाता है तो इससे तीन प्रकार के लाभ होंगे। पहला लाभ यह होगा कि यह पदोन्नति के लिए वांछित एपीआई अंक प्राप्त करने में सहायक होगा। दूसरा यह किसका मूक प्लेटफार्म पर भी अपना विनोबा भावे विश्वविद्यालय का नाम दर्ज हो जाएगा। सबसे बड़ा फायदा विद्यार्थियों को होगा। इन्हें नए कौशल सीखने तथा अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निशुल्क सुलभ होगा।
आज के कार्यशाला में अलग-अलग विषय का दायित्व प्राप्त तथा विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा चयनित 20 शिक्षकों ने भाग लिया। डॉ सादिक रज्जाक को गाइडेंस एवं काउंसलिंग, डॉ सरोज सिंह को डिजास्टर मैनेजमेंट, डॉ किशोर कुमार गुप्ता को बायोफर्टिलाइजर एवं ऑर्गेनिक फार्मिंग, डॉ अविनाश कुमार को मशरूम कलर एवं टेक्नोलॉजी, डॉ उमेंद्र सिंह को फाइनेंशियल लिटरेसी, डॉ सबिता शीतल को पर्सनालिटी डेवलपमेंट, सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर डॉ रंजीत कुमार दास, स्टॉक मार्केट ऑपरेशन पर डॉ निर्मला खेस, आंत्रेप्रेनरशिप पर डॉ सरोज रंजन, साइबर डिफेंस पर डॉ अरुण कुमार मिश्रा, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी पर डॉ संतोष कुमार सिंह, डिजिटल एजुकेशन पर डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर डॉ कुमार आनंद, डिजिटल मार्केटिंग पर श्री विवेक शर्मा, फूड प्रोसेसिंग एवं बेकरी पर श्रीमती जया सिन्हा, अमानत पर डॉ पंत प्रकाश मेहता ने प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला में भाग लिया। यह सभी पाठ्यक्रम तीन क्रेडिट के होंगे।
इसके अलावा  क्षमता वृद्धि पाठ्यक्रम तथा संचार कौशल पाठ्यक्रम के लिए अंग्रेजी हेतु डॉ गंगानन्द सिंह तथा हिंदी हेतु डॉ सुनील कुमार दुबे ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह दोनों ही पाठ्यक्रम 6-6 क्रेडिट के होंगे।
‘अवेयरनेस माड्यूल’ पर डॉ विनोद रंजन तथा ‘अंडरस्टैंडिंग इंडिया’ के विषय पर डॉ अशोक राम ने कार्यशाला में भाग लिया। यह दोनों ही पाठ्यक्रम दो-दो क्रेडिट के होंगे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

दवा की ऊंची कीमतों पर उठते सवाल, समाजसेवी संजर मलिक ने केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

0

गुमला, 26 जुलाई 2025 — “दवा इंसान की ज़िंदगी की सबसे ज़रूरी ज़रूरत है, लेकिन इसका दाम ज़मीन से नहीं, आसमान से जुड़ा हुआ लगता है।”—इन्हीं तीखे शब्दों के साथ समाजसेवी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फहिम उद्दीन अहमद उर्फ संजर मलिक ने केंद्र सरकार पर दवा मूल्य नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी बीमार होने पर अपनी हर जमा-पूंजी, यहां तक कि इज्जत तक को दांव पर लगा देता है, लेकिन महंगी दवाएं उसके इलाज की राह में सबसे बड़ी बाधा बन चुकी हैं।

“एमआरपी की लूट—70 से 90 गुना तक बढ़ा देते हैं दवा कंपनियां”
संजर मलिक ने आरोप लगाया कि दवा कंपनियां जिस दर पर होलसेलर को दवा उपलब्ध कराती हैं, उससे कई गुना बढ़ा कर उस पर अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) अंकित करती हैं। “10, 20 या 30 रुपये में बनने वाली दवा की कीमत रिटेल में 300 रुपये तक कैसे पहुंच जाती है?”—मलिक ने सवाल उठाया।

“हर व्यक्ति की जरूरत है दवा, फिर इतनी महंगी क्यों?”
उन्होंने कहा कि मरीजों को कभी उधार लेकर, कभी ज़ेवर बेचकर, तो कभी जमीन गिरवी रखकर दवा खरीदनी पड़ती है। यह स्थिति बेहद गंभीर है। मलिक का कहना है कि दवा अब इंसान की बुनियादी ज़रूरत बन चुकी है और उसकी पहुंच सभी तक होनी चाहिए।

कई कंपनियों की एक ही दवा, लेकिन कीमत में जमीन-आसमान का फर्क
संजर मलिक ने इस बात पर भी चिंता जताई कि एक ही फार्मूले की दवा अलग-अलग कंपनियां बनाती हैं, लेकिन उनके दाम में बड़ा अंतर होता है। उन्होंने पूछा कि जब सामग्री एक जैसी है, तो कीमतें भिन्न क्यों हैं?

सरकार और विपक्ष दोनों पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि सरकारें मंचों से गरीबों की बात करती हैं, लेकिन व्यावहारिक रूप से फार्मा उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता देती हैं। न तो सत्ताधारी पार्टी और न ही विपक्ष ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।

“जनता को खुद बनना होगा आवाज़”
अंत में, संजर मलिक ने देश की आम जनता से अपील की कि वे इस मुद्दे पर मुखर होकर आवाज़ उठाएं। “दवा जीवन रक्षक है, इसे किसी विलासिता की वस्तु नहीं माना जा सकता,” उन्होंने कहा।

News – Vijay Chaudhary

 

राम भक्तों के लिए

गुमला के जंगलों में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, JJMP के तीन उग्रवादी ढेर

0

गुमला, 26 जुलाई 2025 — झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित घने जंगलों में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के उग्रवादियों के बीच ज़ोरदार मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में JJMP के सब-जोनल कमांडर दिलीप लोहार समेत तीन उग्रवादी मारे गए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व झारखंड जगुवार और गुमला पुलिस की विशेष टीमों ने किया। पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमान ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर शनिवार सुबह जंगलों में तलाशी अभियान चलाया गया था। इसी दौरान उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला।

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

मुठभेड़ स्थल से एक AK‑47 राइफल, दो INSAS राइफलें और भारी मात्रा में कारतूस व विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह मुठभेड़ सुबह से रुक-रुक कर जारी रही, लेकिन सुरक्षाबलों ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया।

अभियान अब भी जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जंगल के भीतर अभी भी तलाशी अभियान जारी है क्योंकि आशंका है कि अन्य उग्रवादी भी क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं। घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है और स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उग्रवाद के खिलाफ बड़ा संदेश

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह मुठभेड़ उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की सख्त नीति का परिणाम है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गुमला जिला सहित पूरे झारखंड में किसी भी उग्रवादी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह कार्रवाई न केवल JJMP जैसे उग्रवादी संगठनों के मनोबल को तोड़ेगी, बल्कि क्षेत्र में शांति बहाली के प्रयासों को भी मजबूती देगी। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज़ी से चलाए जाएंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आकस्मिक वाहन जांच में जल्‍दबाजी मगर शिक्षाप्रद कार्रवाई: पालकोट थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान सफल

0

गुमला, 26 जुलाई 2025 — उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मान के निर्देश पर पालकोट थाना क्षेत्र में एक विशेष मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान के दौरान 25 वाहन चालकों को मुख्यतः हेलमेट और वाहन दस्तावेज़ न हो पाने पर जागरूक किया गया और आवश्यक चालान काटा गया।

गुमला परिवहन विभाग के मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह और सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभास के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को ट्रैफिक नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट उपयोग और नियमों का पालन करने के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

कैसे संचालित हुआ जागरूकता अभियान:

  • अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा टीम ने प्रभावित चालकों से संवाद कर उन्हें हेलमेट पहनने और आवश्यक दस्तावेज़ साथ रखने जैसे मूलभूत संरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी।
  • ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के पास जब कागजात नहीं पाए गए, तो विभाग द्वारा ₹17,000 का जुर्माना वसूला गया।
  • जिले के मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान कागजात ना रखने वाले 17 पुलिस चालान किए गए।
  • सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभास ने कहा कि ये काउंसलिंग इसलिए जरूरी थी ताकि लोगों को दुर्घटना से पहले बचाव का अहसास हो।

इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ नियम तोड़ने वालों को दंडित करना नहीं था, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जीवन रक्षा हेतु जनमानस में नियमों के प्रति संवेदनशीलता जगाना था।

अभियान की मुख्य विशेषताएँ

क्र. बिंदु विवरण
1 संख्या 25 चालकों को जागरूक किया गया
2 दंड राशि ₹17,000 जुर्माना वसूला गया
3 प्रमुख दिशा हेलमेट पहनना, दस्तावेज़ साथ रखना
4 उद्देश्य यातायात नियमों का अनुपालन, दुर्घटना रोकथाम

जिला प्रशासन की अपील:
जिला प्रशासन नागरिकों से निवेदन करता है कि वे:

  • हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन रजिस्ट्रेशन जैसे कागजात हमेशा साथ रखें।
  • संदिग्ध कॉल अथवा ट्रैफिक उल्लंघन की सूचना नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।
  • सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

यह अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में प्रशासन की सक्रिय पहल को दर्शाता है और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो सकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

धरना डालता वन्यहाथी: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से मुआवज़े की गुहार

0

गुमला, 25 जुलाई 2025 — झुंड से बिछड़े एक क्रोधित हाथी के अचानक गांवों में प्रवेश से बिशुनपुर प्रखंड के ग्रामीण भयभीत हैं। शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे यह हाथी एक गांव में आ पहुंचा, लेकिन सतर्क ग्रामीणों ने उसे चालाकी से खदेड़कर जंगल की ओर लौटा दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक यह हाथी पिछले तीन-चार दिनों से जंगल से निकल कर खेतों, सब्जीविदान और घरों के पास घुसता आ रहा है। उसने कई खेतों को रौंदा और फसलों को बर्बाद कर दिया। इस अवस्था के बीच ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर उसे वापस वन क्षेत्र में भेजा, लेकिन डर है कि वह फिर से लौट सकता है।

ग्रामीणों की खामोश गुहार
ग्रामीणों ने वन विभाग से सवाल किया कि इस तरह के खतरनाक हाथी की जानकारी उन्हें क्यों नहीं मिली: “हाथी लगातार घूम रहा है, पर विभाग का कोई अता-पता नहीं।”
पीड़ितों ने मांग की है कि वन विभाग उन्हें उपयुक्त मुआवज़ा दे और संदेहास्पद हाथी को जंगल से दूर हटाकर सुरक्षित रखा जाए।

बेकाबू हाथी: गंभीर चिंता का विषय
इस समस्या को गंभीरता से लिया जाना चाहिए—यह हाथी अब जन सुरक्षा और संपत्ति के लिए थ्रेट बन गया है। यदि समय रहते कदम न उठाया गया, तो भविष्य में जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है।

ग्रामीणों से अपील:

  • वन विभाग को तुरंत इस हाथी की स्थिति का पता लगाकर कार्रवाई करनी चाहिए।
  • प्रभावित परिवारों को न्यायसंगत मुआवज़ा प्रदान करके राहत दी जानी चाहिए।
  • स्थानीय प्रशासन को वन सुरक्षा एवं पशु विमोचन प्रणाली को मजबूत करना चाहिए।

यह समस्या सिर्फ वन्यप्राणी का नहीं, बल्कि सामुदायिक सुरक्षा, प्रशासनिक तत्परता और ग्रामीण कल्याण की पहचान भी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

लगातार हिचकी से परेशान वृद्ध ने चाकू से काटा गला, आत्महत्या का प्रयास—रांची रिम्स रेफर

0

गुमला, 26 जुलाई 2025 — लगातार दो-तीन दिनों से हिचकी नहीं रुकने से परेशान एक 66 वर्षीय वृद्ध इंद्र साहू ने शुक्रवार दोपहर को गले पर चाकू चलाकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह चौंकाने वाली घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंसेरा गांव में सामने आई है।

शुक्रवार को लगभग दोपहर 12 बजे, इंद्र साहू घर में अकेले थे। उनकी पत्नी खेत में घास काटने गई थीं, जबकि अन्य परिजन खेती-बाड़ी के कार्य में लगे हुए थे। इंद्र साहू को पिछले तीन दिनों से लगातार हिचकी आ रही थी और इलाज के बावजूद राहत नहीं मिल रही थी। मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने चाकू से अपने ही गले पर वार कर लिया।

जब एक घंटे बाद परिजन घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि इंद्र साहू खून से लथपथ बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़े हैं। उन्हें तुरंत गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण इलाज में देरी हुई, जिससे इंद्र साहू की स्थिति और बिगड़ गई। उनके पुत्र कृष्णा साहू ने नाराजगी जताते हुए कहा, “मेरे पिता पिछले कई दिनों से तकलीफ में थे। समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उनकी जान खतरे में पड़ गई। अगर यही हालात रहे तो किसी भी गंभीर रोगी की जान जा सकती है।”

यह घटना एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और तीव्र प्राथमिक चिकित्सा की उपलब्धता पर सवाल खड़ा करती है। जहां एक ओर रोगी लगातार पीड़ा से गुजर रहा था, वहीं चिकित्सा सेवाओं की लचर व्यवस्था ने स्थिति और बिगाड़ दी।परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आपात स्थिति में एंबुलेंस सेवाएं तुरंत और प्रभावी रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

फिलहाल इंद्र साहू को रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium