27.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 329

गिरिडीह डीसी ने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी व कृषि विभाग को आवश्यक निर्देश दिया,खेत में उतर कर स्वयं रोपनी कार्यों का जायजा भी लिया

0
गिरिडीह : गिरिडीह जिले की जीतपुर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर ग्राम में उपायुक्त राम निवास यादव ने शनिवार को मूंगफली की खेती का निरीक्षण किया। साथ ही बीज की उपलब्धता और गुणवत्ता की जानकारी ली।
किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं कृषि विभाग को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावा डीसी ने धान रोपनी कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान धान की रोपाई के लिए आवश्यक बीज और अन्य सामग्री किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने खेतों में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उपायुक्त ने धान रोपनी एवं बीज वितरण की स्थिति की जानकारी ली तथा पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता और उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि, किसानों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है।
उन्होंने बीज विक्रेताओं पर सतत निगरानी रखते हुए बीज की कालाबाजारी या अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा पानी टंकी की स्थिति और डीप बोरिंग को सुचारू रूप संचालित करने के निर्देश दिए। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, कृषि मैनेजर, कृषि विज्ञान केंद्र, उपनिदेशक आत्मा समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
राम भक्तों के लिए

झारखंड महिला कांग्रेस का संगठन सृजन व सावन मिलन समारोह:  मंत्री ने कहा-जब भी आधी आबादी को सम्मान देने की बात होती है, कांग्रेस का नाम सबसे पहले आता है

0
रांची : झारखंड महिला कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम एवं सावन मिलन समारोह में शनिवार को राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई. इस मौके पर राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह सहित महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारी और नेत्री मौजूद रहीं. सावन का महीना महिलाओं के लिए विशेष होता है.
इस अवसर पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जब भी आधी आबादी को सम्मान देने की बात होती है कांग्रेस का नाम सबसे पहले लिया जाता है. कांग्रेस ने हमेशा से ही महिलाओं का सम्मान किया है.
झारखंड में कांग्रेस कोटे के चार मंत्री पद में से दो महिला मंत्री का होना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है. उन्होंने कहा कि जब महिलाएं पुरुषों से बराबरी की बात करती हैं, जब पुरुषों के साथ कदम ताल करने का दंभ भरती है, तो उन्हें संगठन के मोर्चे पर भी अपनी ताकत का अहसास कराना होगा.

महिलाओं की भागीदारी से ही राजनीति में हिस्सेदारी भी बढ़ेगी

राज्य में इस वक्त कांग्रेस का संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा है. जब प्रदेश से लेकर ग्राम स्तर तक संगठन की मजबूती की कवायद चल रही है तब महिलाओं को संगठन में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी. महिलाओं की संगठन में भागीदारी से ही राजनीति में हिस्सेदारी भी बढ़ेगी.
मंत्री ने कहा कि समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार और दुर्व्यवहार के खिलाफ महिलाओं को ही आवाज बुलंद करनी होगी. एक महिला ही दूसरी महिला की ताकत है इस बात को समझना होगा.
आज राज्य में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं. महिला समूह को भूमि संरक्षण विभाग से ट्रैक्टर का वितरण किया जा रहा है. इसका लाभ लेने के लिए महिलाओं को आगे बढ़ कर पहल करने की जरूरत है.
राम भक्तों के लिए

सिद्धू-कान्हू और कृष्णबलभ सहाय की प्रतिमा तोड़ने की घटना पर वंशज सचिदानंद पांडेय का आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

0

गुमला, 25 जुलाई 2025 — 1857 की क्रांति के वीर योद्धा शहीद जयमंगल पांडेय के वंशज सचिदानंद पांडेय ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महान स्वतंत्रता सेनानियों सिद्धू-कान्हू और पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्णबलभ सहाय की प्रतिमाओं को तोड़े जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे “विक्षिप्त मानसिकता की घिनौनी हरकत” करार देते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

गुमला जिले में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों सिद्धू-कान्हू तथा कृष्णबलभ सहाय की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दी गईं। यह घटना न केवल इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति असम्मान है, बल्कि समाज में अराजकता फैलाने की साजिश भी प्रतीत होती है।

प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने लिखा, “जो भी इस तरह की नीच हरकत कर रहा है, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त और राष्ट्र विरोधी है। आज की पीढ़ी को अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भूलना नहीं चाहिए। सिद्धू-कान्हू जैसे वीरों की कुर्बानी के कारण ही हम आज आज़ादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “सहाय साहब न केवल स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने जनसेवा की मिसाल कायम की। ऐसे वीरों की प्रतिमाओं को तोड़ना शर्मनाक और कायरतापूर्ण कृत्य है।”

सचिदानंद पांडेय ने प्रशासन से दोषियों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ प्रतिमाओं को नुकसान पहुँचाने की नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता और इतिहास के गौरव पर हमला है।

उन्होंने अपने संदेश में नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे मामलों पर चुप न रहें, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज़ उठाएं।

News – Vijay Chaudhary

 

राम भक्तों के लिए

गुमला में श्रमिकों के अधिकारों को लेकर चला विशेष जागरूकता अभियान, ऑन स्पॉट निबंधन से जुड़ रहे प्रवासी और असंगठित श्रमिक

0

गुमला, 25 जुलाई 2025 — गुमला जिला प्रशासन द्वारा 11 से 25 जुलाई तक चलाए गए विशेष श्रम निबंधन एवं जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में श्रमिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। इस अभियान का नेतृत्व उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश में किया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य गुमला जिले के असंगठित क्षेत्र, प्रवासी एवं अन्य श्रेणी के श्रमिकों को उनकी सामाजिक सुरक्षा, सरकारी सहायता योजनाएं, एवं कानूनी अधिकारों से अवगत कराना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि वे श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत होकर लाभान्वित हो सकें।

सीधे संवाद और त्वरित निबंधन की पहल

श्रम विभाग की टीमें प्रतिदिन जिले के प्रखंडों, कार्यस्थलों और श्रमिक बहुल क्षेत्रों में जाकर सीधा संवाद स्थापित कर रही हैं। इस दौरान श्रमिकों को उनके हित में चल रही योजनाओं जैसे ई-श्रम कार्ड, जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, एवं स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। खास बात यह रही कि मौके पर ही ऑन स्पॉट निबंधन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे श्रमिकों को अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही।

आज के अभियान में 80 श्रमिक जागरूक, 12 का पंजीकरण

अभियान के शुक्रवार को संपन्न सत्र में 80 श्रमिकों को जागरूक किया गया जबकि 12 श्रमिकों का ऑन स्पॉट निबंधन किया गया। इनमें 2 असंगठित क्षेत्र के श्रमिक एवं 10 प्रवासी श्रमिक शामिल थे। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि श्रमिकों की सहभागिता लगातार बढ़ रही है।

श्रमिकों को सशक्त करने की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता

गुमला जिला प्रशासन का यह सतत प्रयास है कि प्रत्येक श्रमिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो और श्रम विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हो सके। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्पष्ट किया कि, “हमारा उद्देश्य सिर्फ निबंधन नहीं, बल्कि श्रमिकों को सशक्त बनाना है ताकि वे कठिन परिस्थितियों में भी सामाजिक और आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकें।”

यह अभियान गुमला जिले के श्रमिक वर्ग को सुरक्षा, पहचान और सरकारी समर्थन से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रहा है। प्रशासन का मानना है कि “जब हर श्रमिक होगा पंजीकृत, तभी मिलेगा उन्हें अधिकारों का संबल।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में विशेष वाहन परमिट शिविर का आयोजन, मौके पर हाथों-हाथ परमिट निर्गत

0
गुमला :- गुमला जिला में आज शुक्रवार को उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार एवं उनकी उपस्थिति में गुमला जिले में विशेष वाहन परमिट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण रांची के सचिव हरिवंश पंडित द्वारा कुल 6 तीनपहिया वाहन चालकों को हाथों-हाथ परमिट निर्गत किया गया।
मौके पर सचिव हरिवंश पंडित, जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप, मोटर यान निरीक्षक रोबिन अजय सिंह एवं प्रदीप तिर्की उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा सभी व्यावसायिक वाहन स्वामियों से अपील की गई कि वे जल्द से जल्द अपने वाहन का वैध परमिट प्राप्त कर ही वाहन का परिचालन सुनिश्चित करें। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रांची जिले से परमिट बनवाने में होने वाली कठिनाइयों से व्यवसायिक वाहन चालकों को राहत देना तथा गृह जिला गुमला से ही परमिट प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना था।
सचिव  ने जानकारी दी कि बिना वैध परमिट के वाहन संचालन पर मोटर वाहन अधिनियम की संगत धाराओं के तहत ₹10,000 या उससे अधिक तक का अर्थदण्ड अधिरोपित किया जा सकता है। उन्होंने परमिट आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दीl ऑनलाइन आवेदन में वाहन संख्या एवं चेसिस नंबर दर्ज कर ₹150 का आवेदन शुल्क जमा करना होता है।
इसके बाद नवीन परमिट शुल्क—डीजल/पेट्रोल ऑटो के लिए ₹3000 तथा सवारी वाहन/बोलरो/पिकअप/मालवाहन के लिए ₹9,000—ऑनलाइन भुगतान किया जाता है।

विलंब शुल्क (जुर्माना) का विवरण:

1. नए पंजीकरण की तिथि से 1 से 30 दिन के भीतर आवेदन  ₹300
2. 31 से 60 दिन तक: ₹1,000
3. 61 से 90 दिन तक: ₹3,000
4. 91 दिन से अधिक: ₹3,000 + ₹500 प्रति माह (अधिकतम ₹10,000 तक)

परमिट आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

1. अद्यतन बीमा प्रमाणपत्र
2. अद्यतन रोड टैक्स रसीद
3. वाहन की फिटनेस प्रमाणपत्र
4. प्रदूषण प्रमाणपत्र
5. रेडियम स्टीकर प्रमाणपत्र
6. ऑटो को छोड़कर अन्य सभी वाहनों हेतु स्पीड गवर्नर प्रमाणपत्र
7. वाहन का पंजीयन प्रमाणपत्र
सभी दस्तावेज़ों की ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद संबंधित प्रमाणपत्र परिवहन कार्यालय में जमा करने होंगे।
शिविर के माध्यम से गुमला जिले के व्यवसायिक वाहन स्वामियों को स्थानीय स्तर पर परमिट सुविधा सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे समय, धन व प्रयास की बचत होगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

स्तनपान दिवस के व्यापक आयोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर ज़ोर: उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

0

गुमला, 25 जुलाई — जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में गुमला जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले भर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

अगस्त में विश्व स्तनपान सप्ताह के आयोजन का निर्देश

बैठक की सबसे अहम घोषणा के तहत उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 1 से 7 अगस्त के बीच सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “विश्व स्तनपान सप्ताह” का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। इस दौरान धात्री और प्रसूता महिलाओं को स्तनपान के लाभ, विधि और नवजात शिशु के लिए इसके महत्व पर जागरूक किया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधा पर विशेष चर्चा

बैठक में एएनसी रजिस्ट्रेशन, संस्थागत प्रसव, एनसीडी स्क्रीनिंग, तथा आयुष्मान भारत योजना, आभा कार्ड निर्माण की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इस दौरान सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लक्ष्य निर्धारित कर सटीक कार्ययोजना के तहत काम करें।

उन्होंने सहिया और एएनएम के साथ नियमित बैठक और उनकी कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि जिन केंद्रों में आधारभूत संसाधनों की कमी है, वहां निरीक्षण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डुमरी सहित कुछ प्रखंडों में संस्थागत प्रसव दर कम होने पर नाराज़गी

बैठक के दौरान उपायुक्त ने डुमरी समेत कुछ प्रखंडों में संस्थागत प्रसव दर कम होने पर नाराज़गी जताते हुए संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सहिया और एएनएम के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर प्रसव दर बढ़ाने का निर्देश दिया।

टीबी और सिकल सेल जैसे रोगों के विरुद्ध विशेष अभियान

टीबी मुक्त भारत अभियान पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि “आज भी अगर हम टीबी जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो यह अत्यंत चिंताजनक है।” उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि इस दिशा में कार्य तेज किया जाए। साथ ही सिकल सेल और आयुष्मान भारत योजना के तहत विशेष शिविर लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि अधिकतम लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

समीक्षा में उठे अन्य प्रमुख मुद्दे

बैठक में एएनसी जांच, गर्भवती महिलाओं की संख्या, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत, एनक्यूएएस, चिकित्सकों की उपलब्धता, एम्बुलेंस सुविधा, अनीमिया से बचाव जैसे विषयों पर भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागीय कार्यों की निगरानी सघनता से की जाएगी और लापरवाही पर कार्रवाई तय होगी।

इस अहम बैठक में सिविल सर्जन, विभिन्न चिकित्सा पदाधिकारी, विभागीय स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों की भागीदारी रही।

निष्कर्षस्वरूप, उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाएं जनहित का सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। इस दिशा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी और कर्मी निष्ठा से काम करें।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जन समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन

0

गुमला, 25 जुलाई: गुमला समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित किया गया। जिले भर से आए नागरिकों ने इस अवसर पर अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं, जिन पर मौके पर ही संबंधित विभागों को समाधान हेतु निर्देश दिए गए।

VLE समुदाय की समस्याओं को मिली प्राथमिकता

जन सुनवाई में अखिल भारतीय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए VLE (Village Level Entrepreneur) समुदाय की चुनौतियों जैसे कार्यभार का दबाव, तकनीकी परेशानियाँ, भुगतान में अनियमितता और आर्थिक असुरक्षा की ओर ध्यान आकृष्ट किया। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि इन बिंदुओं पर विस्तृत विचार कर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

दुर्घटना पीड़िता ने की मुआवजे की मांग

बिरसमुनि देवी, जिनके पति 28 अप्रैल 2025 को टेसेरा चौक के पास सड़क दुर्घटना में मारे गए, ने उपायुक्त से भेंट कर मुआवजे की राशि और अन्य सरकारी सहायता की मांग की। उपायुक्त ने संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जर्जर सड़कों पर उठी आवाज

मकड़ा मोड़ से कठरटोली व दीपाटोली पतगाई मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपा। बरसात के मौसम में मार्ग की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। उपायुक्त ने सड़क का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे मरम्मत का रास्ता साफ हो सके।

आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत

कुछ आवेदकों ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में पारदर्शिता की कमी का मुद्दा उठाया। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि पात्रता के बावजूद चयन नहीं किया गया। उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को जांच के आदेश दिए।

30 से अधिक आवेदकों ने रखी अपनी बात

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान भूमि विवाद, जमीन ऑनलाइन करने, सर्पदंश मुआवजा, शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता, सोलर पंप उपलब्धता, सीमांकन विवाद जैसे लगभग 30 मामलों पर सुनवाई हुई।

उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा, “जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी मंच है और जिला प्रशासन हर मुद्दे पर सजग और उत्तरदायी है।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

टीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम: गुमला के 152 मरीजों को हिंडालको सीएसआर से पोषण किट का वितरण

0

गुमला, 25 जुलाई: टीबी मुक्त भारत अभियान 2025 को साकार करने की दिशा में गुमला जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में गुमला प्रखंड के 152 क्षयरोगियों को हिंडालको के सीएसआर फंड के माध्यम से पोषण किट उपलब्ध कराई गई।

जिला यक्ष्मा कार्यालय परिसर में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में हिंडालको, जिला यक्ष्मा विभाग और प्रशासन के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. गणेश राम, हिंडालको हेड नीरज कुमार, सीएसआर प्रमुख स्वाति उपाध्याय, माइंस हेड परवीन भालेकर, लीडर हेड अनिल पाठक एवं पीपीएम समन्वयक हरिशंकर मिश्रा मौजूद थे।

इस अवसर पर हिंडालको सीएसआर हेड नीरज कुमार ने कहा, “स्वस्थ समाज का निर्माण निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की साझेदारी से ही संभव है। टीबी मरीजों को सिर्फ दवाएं नहीं, बल्कि संतुलित और पौष्टिक आहार भी चाहिए। हमारी कंपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को हमेशा प्राथमिकता देती है।”

डॉ. गणेश राम ने टीबी को एक “पूरी तरह से ठीक होने योग्य बीमारी” बताते हुए कहा कि “यदि इलाज के साथ पोषण भी मिले, तो इलाज की प्रक्रिया और तेज़ हो जाती है। उपायुक्त के मार्गदर्शन और हिंडालको के सहयोग से हम टीबी उन्मूलन की दिशा में मजबूत कदम उठा रहे हैं।”

पोषण किट मिलने पर मरीजों के चेहरे पर संतोष और उत्साह साफ झलक रहा था। एक मरीज ने कहा, “दवा तो मिलती थी, लेकिन भोजन की चिंता बनी रहती थी। अब इस किट से बहुत राहत मिलेगी। हम जिला प्रशासन और हिंडालको के आभारी हैं।”

उल्लेखनीय है कि पोषण किट में रोजमर्रा की उपयोगी पोषक सामग्री शामिल है, जिससे मरीजों को शारीरिक रूप से मज़बूती मिले और वे उपचार के साथ जल्दी स्वस्थ हो सकें।

यह पहल गुमला को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में न केवल एक सहायक कदम है, बल्कि निजी क्षेत्र की सामाजिक भागीदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, 4.50 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

0

गुमला, 25 जुलाई: गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्बाहा खरवागढ़ा नहर पुल के समीप अवैध रूप से गांजा बेच रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से 4.50 ग्राम गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 20 प्लास्टिक पैकेट, और ₹1,040 नकद बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई की जानकारी सदर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री की लगातार सूचना मिल रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मान के निर्देशानुसार एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था।

इस दल का नेतृत्व एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने किया, जिसमें सिसई अंचल निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, पुअनि अभिनंदन कुमार, मंटू चौधरी, तथा भरनो थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने नहर पुल के पास छापा मारा और संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद भरनो थाना कांड संख्या 48/2025 दिनांक 24 जुलाई 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी (ii)/22 के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसडीपीओ यादव ने कहा कि जिले में नशा और इससे जुड़े अपराधों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी को अवैध गतिविधियों की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे के जाल से मुक्त किया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गिरिहीह में साइकिल वितरण करने पहुंचे मंत्री ने भाजपा-झामुमो की सरकार बनने की संभावनाओं को सिरे से नकारा

0

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने स्कूल की करीब 120 छात्राओं के बीच साइकिल वितरण के बाद कहा-विस सत्र से पू्र्व गिरिडीह समेत सभी जिलों में छात्रों के बीच साइकिल का वितरण हो जाएगा

गिरिडीह : राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे और जिला मुख्यालय के राजकीय मध्य विद्यालय में कल्याण मंत्रालय द्वारा साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल की करीब 120 छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया। इस दौरान सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार और डीडीसी स्मृति कुमारी शामिल हुई।
स्कूल में छात्रों के बीच साइकिल वितरण के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली कि गिरिडीह में छात्रों को बगैर साइकिल के स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। प्रयास है कि विस सत्र से पहले गिरिडीह समेत तमाम जिलों में छात्रों के बीच साइकिल का वितरण हो जाए।

10 हजार साइकिल वितरण के लिए तैयार 

मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि हर हाल में स्कूल से ड्रापआउट रोकना सरकार का मकसद है और इसके लिए जिले में 38 हजार साइकिल का वितरण किया जाना  है। जिसमें 10 हजार साइकिल वितरण के लिए तैयार है, जबकि 20 हजार और साइकिलें तैयार की जा रही हैं।
एक सवाल के जवाब में मंत्री चमरा लिंडा ने भाजपा और झामुमो के सरकार बनने के संभावनाओं से इंकार करते हुए कहा कि दिल्ली में हेमंत सोरेन जी अपने पिता की बीमार अवस्था के कारण रुके हुए हैं और ये बेहद जरुरी है. डॉक्टर के सुझाव से उन्हें रोका गया है. इसमें भाजपा के साथ सरकार बनाने को लेकर सिर्फ अफवाह उड़ायी जा रही है।
मंत्री ने हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री से विधायकों की नाराजगी की बातों को भी सिरे से नकार दिया, कहा कि सरकार में नाराजगी होना मामूली बात है। लेकिन इसके लिए सरकार पर कोई आफत नहीं है. न कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। ये मीडिया की उपज है.
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium